205001
मैनपुरी- दो हुडदंगियों को पुलिस ने दबोचा, शराब पीकर मचा रहे थे उत्पाद
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी, होली के हुड़दंग में एक युवक ने दूसरे को जमकर पीटा. हुड़दंगई करते दोनों युवक पुलिस ने हिरासत में लिए शराब के नशे में चूर होकर कर रहे थे हुड़दंग. शराब पीकर शहर के बाजार में घूमकर युवक मचा रहे थे उत्पात. मैनपुरी शहर कोतवाली इलाके का मामला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ढालपुर अस्पताल में मातृ-शिशु विंग के 10 पद मंजूर; कैथ लैब-क्रिटिकल केयर पर काम
Kullu, Himachal Pradesh:जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर अस्पताल में मातृ शिशु विंग के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा 10 पदों को भरने की अनुमति दे दी गई है और इसमें 6 पद डॉक्टर के यहां पर भरे जाएंगे। इस यहां पर मातृ शिशु अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होगी। ढालपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि तेगु बेहड़ अस्पताल में भी क्रिटिकल केयर भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा और ढालपुर अस्पताल में कैथ लैब खोलने से दिल की बीमारियों का भी यहीं पर इलाज संभव हो पाएगा। विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा इन सभी स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए बजट का प्रावधान किया गया है और यह सभी कार्य जल्द पूरे होंगे। ढालपुर अस्पताल में जिला कुल्लू के अलावा जिला मंडी, जिला लाहौल स्पीति और पांगी से भी लोग इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में ढालपुर अस्पताल में सभी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि बीते दिनों केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ भी उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ मिलकर मुलाकात की थी और कुल्लू में मेडिकल कॉलेज खोलने की भी मांग रखी थी। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि केंद्र स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा इस मांग को स्वीकार करेंगे और कल्लू को भी केंद्र सरकार की ओर से बड़ी सौगात देंगे। बाइट - सुंदर सिंह ठाकुर विधायक कुल्लू सदर0
0
Report
हिमाचल के तकनीकी शिक्षा मंत्री ने घुमारवीं केंद्रीय विद्यालय में छात्रों के साथ संवाद किया; शिक्षा-खेल पर जोर
Bilaspur, Chhattisgarh:हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बिलासपुर जिले के दौरे पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं के प्रांगण में केंद्रीय विद्यालय के छात्रों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम में मंत्री ने शिक्षा, खेलकूद व व्यक्तित्व विकास से संबंधित टिप्स दिए, स्पोर्ट्स किट वितरित की और सुविधाओं की जानकारी ली। केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं भवन न होने के कारण वहां अस्थायी क्लासेज चल रही हैं; शिक्षा विभाग के नाम जमीन कर जमीन केंद्रीय विद्यालय संगठन को लीज पर दी जाएगी; साइंस लैब और खेल मैदान की सुविधाएं जल्द मिलेंगी। कांग्रेस पार्टी SIR विवाद मामले में सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के विरोध मार्च पर मंत्री ने कहा भाजपा देश में वोट-चोरी और विधायक/एमपी चोरी कर रहा है, प्रजातंत्र कमजोर हो रहा है। भाजपा समर्थित बीएलओ द्वारा मतदाताओं के परिवार का नाम वोटर लिस्ट से काटे जाने जैसे भ्रष्टाचार की बात राहुल गांधी ने उठाई है, जनता का समर्थन मिला। सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मंडी हाउस के राजनीतिकरण के आरोप पर मंत्री ने कहा मंडी हाउस हिमाचली लोगों के लिए है; राजनीति करना गलत। मंडी हाउस का किराया बढ़ाने से हिमाचल भवनों की संख्या बढ़ाने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है ताकि आने वाले समय में लोगों के ठहरने के लिए पर्याप्त रूम बने।0
0
Report
पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में निशुल्क लंगर सेवा शुरू, मरीजों को मिलेगा दोपहर का भोजन
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए अस्पताल परिसर में अब नियमित रूप से निशुल्क लंगर सेवा शुरू कर दी गई है। इस सेवा से दूर-दराज के क्षेत्रों से अपना इलाज करवाने आने वाले सैकड़ों लोगों को दोपहर में मुफ्त और भरपेट भोजन मिलेगा। समाज सेवा की यह पहल सैनी समाज द्वारा शुरू की गई है। पांवटा साहिब का सिविल अस्पताल क्षेत्र का प्रमुख चिकित्सा केंद्र है। यहां न सिर्फ पांवटा शहर, बल्कि गिरिपार क्षेत्र, शिलाई, कफोटा और उत्तराखंड के सीमावर्ती इलाकों से भी रोजाना 1,000 से अधिक लोग इलाज करवाने आते हैं। अस्पताल में आने वाले अधिकांश लोग ग्रामीण और गरीब परिवारों से हैं। कई बार सुबह घर से निकलने के कारण भोजन नसीब नहीं हो पाता था, और शहर के महंगे होटलों का खर्च उठाना आसान नहीं था। इसी समस्या को देखते हुए वेलफेयर सोसायटी और सैनी समाज ने यह लंगर शुरू किया है। कार्यकर्ता अमरजीत सिंह सैनी ने बताया कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। अस्पताल में आने वाला कोई भी व्यक्ति या उसका परिवार भूखा न रहे, यह संकल्प के साथ यह निशुल्क रसोई शुरू की गई है।0
0
Report
Advertisement
मधुबनी में नहर से अज्ञात महिला के शव पर सनसनी, जांच जारी
Madhubani, Bihar:मधुबनी में नहर से अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में मची सनसनी,घटना कलुआही थाना के पुरसौलिया गांव की है।शव मिलने की सूचना से आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।सूचना मिलते ही कलुआही थाना प्रभारी पायल भारती पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचीं ।पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को नहर से निकाला गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।शव नदी में बहकर आया है या फेंका गया है सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।0
0
Report
ब्रजमोहन राम ओडिशा के राज्यपाल बने: झारखंड में दलित समाज ने बधाई दी
Ranchi, Jharkhand:बृजमोहन राम को उड़ीसा का राज्यपाल बनाए जाने पर पक्ष विपक्ष सभी उन्हें बधाई दे रहे है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता मनोज पांडे ने कहा कि बृजमोहन राम एक अच्छे इंसान और अच्छे नेता रहे हैं बहुत अच्छे व्यक्ति हैं झारखंड के किसी व्यक्ति को गवर्नर बनाया गया सब में प्रशंसा है। स्वागत योग्य कदम है। पलामू के व्यक्ति को सम्मान मिलना काबिले तारीफ है हम स्वागत करते हैं मामले पर भारतीय जनता पार्टी के नेता अमर बावरी ने भी कहा कि पलामू के तीन बार सांसद एवं पूर्व विधायक रहे, भारतीय जनता पार्टी के समर्पित और मृदुभाषी कार्यकर्ता आदरणीय श्री ब्रजमोहन राम जी को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया जाना पूरे झारखंड, विशेषकर दलित समाज के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।दलित समाज से आने वाले एक साधारण कार्यकर्ता को राज्यपाल जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद की जिम्मेदारी सौंपना सामाजिक न्याय, समता और समरसता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है。 कCongress ने दशकों तक दलित समाज को केवल वोट बैंक समझा, जबकि प्रधानमंत्री मोदी जी उन्हें सम्मान, प्रतिनिधित्व और नेतृत्व का अवसर दे रहे हैं। यही भाजपा और कांग्रेस की सोच में मूल अंतर है।इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी एवं भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति पूरे झारखंड और दलित समाज की ओर से हृदय से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त करता हूँ।आदरणीय श्री ब्रजमोहन राम जी को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ। भगवान जगन्नाथ जी की कृपा सदैव आप पर बनी रहे।0
0
Report
औरैया फोन पर मिली सूचना पर वन विभाग की जमीन की खुदाई करने पर गड्ढे में दफन मिली लड़की की लाश ,
Auraiya, Uttar Pradesh:पिता पुत्री का संबंध एक ऐसा संबंध होता है जिसको बखान करने के लिए शायद शब्द भी कम पड़ जाये लेकिन यूपी के औरैया जनपद में खून के रिश्तों को कलंकित करने वाली एक घटना का पुलिस ने किया सफल अनावरण , पुलिस ने सूचना मिलने पर वन विभाग की जमीन की खुदाई करके जमीन में दफन लड़की के शव को किया बरामद , पुलिस ने बेटी के हत्यारे पिता को किया गिरफ्तार , हत्यारे पिता के साथ साथ हत्यारे की मदद करने वाले युवक को भी पुलिस ने किया बरामद । यूपी के औरैया जनपद के थाना बेला क्षेत्र में पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस को फोन पर यह जानकारी मिली कि बेला थाना क्षेत्र के दिलीपुर ग्राम में वन विभाग की जमीन में एक युवती का शव दफन है , हत्या कर शव छुपाये जाने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया , आनन फानन में थाना पुलिस समेत फॉरेंसिक टीम और पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे । पुलिस ने खुदाई के उपरांत मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और शव की शिनाख्त के लिए सभी सोशल मीडिया में फोटो प्रचारित प्रसारित किया । सोशल मीडिया में वायरल हो रही फोटो को देखकर जनपद कन्नौज के ग्राम कपूरापुरा के रहने वाले रजत ने पुलिस को फोन करके शव की शिनाख्त अपनी बहन के रूप में की । पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने खुलासा करते हुए बताया कि दिनांक 20-09-2026 को थाना बेला पुलिस को ग्राम प्रधान उसराहा ने फोन पर बताया कि ग्राम दलपपुर के मोड़ पास वन विभाग की जमीन पर एक युवती का शव दफनाया गया है , सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन को खोद कर निकाला शव , जिसकी शिनाख्त सोशल मीडिया पर फोटो देखकर जनपद कन्नौज निवासी रजत ने अपनी बहन के रूप में की । मृतक बहन के भाई की तहरीर के आधार पर सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने बेटी के हत्यारे पिता और उसके मददगार को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और फावड़ा भी बरामद किया । पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया हत्यारोपी चंद्रप्रकाश दिल्ली में रहकर नौकरी करते थे और मृतिका के चाल चलन सही न होने के कारण समाज में बदनामी होने के कारण चंद्रप्रकाश ने अपने बहन के लड़के की मदद से अपनी बेटी को मारकर गड्ढा खोदकर जमीन में गाड़ दिया बाइट - अभिषेक भारती पुलिस अधीक्षक0
0
Report
Advertisement
दिल्ली प्रदूषण पर पर्यावरण मंत्री का दावा: इंटीग्रेटेड सेंटर से मॉनिटरिंग तेज
New Delhi, Delhi:मनजिंदर सिंह सिरसा, पर्यावरण मंत्री दिल्ली में प्रदूषण पर बोले- पिछले साल जो प्रदूषण वह पूरे बुरे हालातो में रहा जो हमें 11 12 साल की बीमारी मिली इस साल निरंतर प्रयास से बहुत सारे कदम उठाए जिसमें एक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर है जहां पर इतनी गतिविधियां हो रही है दिल्ली में सबको मॉनिटर किया जा रहा है वायु रक्षक की टीम सड़कों पर है जो पोल्यूटिंग साइट को देखते हैं उनको भी मॉनिटर किया जाता है आज कम के स्टेशन का उद्घाटन किया गया है और क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन एक्टिव हो गए हैं नई 150 बस भी लाई गई है यह सारे कम दिल्ली की प्रदूषण को काम करेंगे परली एक बड़ा मुद्दा है आज 3:00 बजे बैठक होगी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक में चर्चा होगी कि पराली की वजह से दिल्ली को कितना प्रदूषण झेलना पड़ रहा है पंजाब में ड्रग माफिया के मर्डर पर- एक ड्रग माफिया पंजाब की सरकार चल रहा है ऐसा लग रहा है अरविंद केजरीवाल भगवंत मान मनीष सिसोदिया ड्रग माफिया से पैसे ले रहे हैं एक एक्टिविस्ट जो ड्रग्स के खिलाफ बोलना था उसको पहले भी टॉर्चर किया गया था और आज उसका मर्डर कर दिया गया आप कल्पना करिए यह काम अमेरिका में या कोलंबिया में सनने में आता था जो ट्रक के खिलाफ बोलना था उसको मार देते थे आज पंजाब भी वही स्टेट बन गया है पुलिस टार्चर करती है या जेल में बंद करती है पूरे देश को झंझोड़ कर रख दिया कि जो ट्रक के खिलाफ लड़ाई बढ़ रहा लड़ रहा है उसका ही मर्डर कर दिया यह दिल्ली में कॉकरोच होने के सवाल पर नीचे देखकर बोले कहां है कॉकरोच0
0
Report
घड़साणा की मंडी में किसानों का 34वें दिन आंदोलन; नेशनल हाईवे जाम की चेतावनी
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर की घड़साना मंडी में सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन 34वें दिन भी जारी है। किसान पिछले 34 दिनों से SDM कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। कार्यालय के बाहर बैरिकेडिंग लगाकर आवाजाही रोकी गई है। किसानों के अनुसार, आंदोलन के चलते प्रशासन का कामकाज पूरी तरह ठप पड़ा है। किसानों ने ऐलान किया है कि 14 अक्टूबर को जगह-जगह टोली बनाकर नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन चक्काजाम जारी रखने की चेतावनी दी है। अब सरकार के अगले कदम पर सबकी नजरें टिकी हैं.0
0
Report
जैसलमेर: तीन फर्मों पर 57 हजार रुपए जुर्माना, पैकर जानकारी अनदेखी
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - जैसलमेर जैसलमेर में 3 फर्म पर 57 हजार रुपए का जुर्माना, पैक्ड प्रोडक्ट्स पर नहीं मिली जरूरी जानकारी त्योहारी सीजन में विधिक माप विज्ञान विभाग की.action, पैकर रजिस्ट्रेशन सहित नियमों की अनदेखी पर एक्शन जैसलमेर त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए विधिक माप विज्ञान विभाग ने जैसलमेर शहर में कार्रवाई करते हुए तीन फर्म पर कुल 57 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। विभाग की टीम ने वीनू एक्सपोर्ट्स, गायत्री ट्रेडिंग (हाबुरवाले) और जयश्री टेक्सटाइल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पैक्ड उत्पादों पर एमआरपी, एक्सपायरी डेट, कुल वजन और पैकर से संबंधित आवश्यक जानकारियां सही तरीके से दर्ज नहीं मिलीं। इसके अलावा फर्मों के पास अनिवार्य पैकर रजिस्ट्रेशन भी नहीं पाया गया। इन अनियमितताओं के चलते विभाग ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया। त्योहारों को देखकर जांच अभियान तेज त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ बाजारों में खरीदारी बढ़ने के मद्देनजर विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशों के बाद 12 से 14 अक्टूबर तक जिलेभर में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी campaign के तहत विभागीय टीम ने शहर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। उपभोक्ताओं के अधिकारों की सुरक्षा पर जोर विधिक माप विज्ञान अधिकारी गौरव गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान पैक्ड उत्पादों पर आवश्यक विवरणों की कमी सहित नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आए। उन्होंने कहा कि पैकेजिंग नियमों का पालन करना प्रत्येक कारोबारी की जिम्मेदारी है। उपभोक्ताओं को उत्पाद की कीमत, वजन और अन्य जरूरी जानकारियां स्पष्ट रूप से मिलनी चाहिए। उन्होंने दुकानदारों को निर्धारित नियमों के अनुसार कारोबार करने और वस्तुओं को तय एमआरपी से अधिक कीमत पर नहीं बेचने की हिदayat दी। साथ ही चेतावनी दी कि ओवरचार्जिंग या पैकेजिंग नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी: आगे भी जारी रहेगी औचक जांच अधिकारी गौरव गुप्ता ने बताया कि त्योहारों के दौरान बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ने से उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना विभाग की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से छोटे-बड़े दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की राउंड चेकिंग आगे भी जारी रहेगी। विभाग का प्रयास है कि उपभोक्ताओं को सही वजन, निर्धारित कीमत और उत्पादों से संबंधित आवश्यक जानकारी मिले तथा खरीदारी के दौरान उनके साथ किसी तरह की धोखाधड़ी न हो। बाइट -गौरव गुप्ता, ज़िला विधिक माप विज्ञान अधिकारी0
0
Report
Advertisement
इंदिरापुरम थाने ने 11 मोटरसाइकिल और 2 कार चोर को गिरफ्तार किया
Ghaziabad, Uttar Pradesh:इंदिरापुरम थाना पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 11 एक ही ब्रांड की मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा समेत दो कारें बरामद की गई है। राकेश नाम का यह वहान चोर इतना शातिर था कि पहले लोगों से पैसे उधार लिया करता था, जिसकी एवज में चोरी की मोटरसाइकिल उनको बतौर गिरवी रख दिया करता था। वही इंदिरापुरम थाना पुलिस दुपहिया वाहन चोर की तलाश में टीमों का गठन कर कई जगह दबिश दे रही थी। पुलिस को यह सूचना मिली कि एक दो पहिया वाहन चोर, जो की वेगनार कार में सवार होकर आता है और फिर दो पहिया वाहन को चोरी कर रफू चक्कर हो जाता है। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में इसने अपना गुनाह भी कबुला किया। इसके बाद इसने 11 हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल समेत एक एक्टिवा स्कूटी और दो कार बरामद करवाई। अब इस वाहन चोर को जेल भेजा जा रहा है। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि इसके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।0
0
Report
तनोट माता मंदिर में नवरात्रि के मौके पर घट स्थापना, तनोट मेला शुरू
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - रामगढ़ तनोट माता मंदिर में नवरात्री पर घट स्थापना के साथ तनोट मेला प्रारम्भ, भक्तों ने दी आहुतियां रामगढ़, जैसलमेर सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित शक्तिपीठ मातेश्वरी तनोटरॉय मंदिर में घट कलश स्थापना के साथ ही नौ दिवसीय मेला प्रारम्भ हो गया। चमत्कारी मंदिर के नाम से देश भर में विख्यात माता तनोट मंदिर में शारदीय नवरात्रा के मौके पर घट स्थापना पर हुए हवन में 26वीं वाहिनीं सीमा सुरक्षा बल के समादेष्टा लिंजकाई सितलऊ, द्वितीय कमान अधिकारी मदन गोयल तथा अन्य अधीनस्थ अधिकारियों व जवानों तथा श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। हवन के पश्चात् दोपहर में हुई आरती में दूर दराज से आए भारी संख्या में श्रद्धालु शरीक हुए। आरती के दौरान समूचा मंदिर परिसर खचाखच भर गया।0
0
Report
चंडीगढ़: मानसा ड्रग विरोधी activist परमिंदर सिंह जोटा की हत्या पर कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह का बयान
Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH: RANA GURJIT SINGH (CONGRESS MLA) ON MANSA ANTI-DRUG ACTIVIST Parminder Singh Jota’S MURDER IN BROAD DAYLIGHT / PUNJAB GOVERNMENT’S ANTI-GANGSTER DRIVE AND ‘YUDH NASHEAN VIRUDH’ CAMPAIGN0
0
Report
Advertisement
दिलचस्प हाइवे हादसा: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को कुचला, चालक घायल, आरोपी फरार
Dehradun, Uttarakhand:मौजूदा खबर: विकासनगर के घुलकोट जंगल के पास डाट काली माता मंदिर के पास एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल है, गर्दन में चोट आई है। अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक मौके से फरार हो गया और घायल की मदद नहीं की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
बिलासपुर कांग्रेस भवन में तोड़फोड़ पर सियासत गरम, गंगाजल से शुद्धिकरण के दावे
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में कांग्रेस भवन में कथित तोड़फोड़ को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। बीजेपी महिला मोर्चा पर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस की महिलाओं ने गंगाजल से भवन का शुद्धिकरण किया। कांग्रेस ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
रत्नागिरी में 143 साल का रिकॉर्ड तापमान; अक्टूबर में पारा 39.2 डिग्री तक पहुंचा
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी.. रत्नागिरीत उष्णतेचा १४३ वर्षांचा विक्रम मोडला; ऑक्टोबरमध्ये पारा थेट ३९.२ अंशांवर!.. रत्नागिरीत तब्बल ३९.२ अंश सेल्सिअस तापमानाची नोंद झाली असून,ऑक्टोबर महिन्यातील गेल्या १४३ वर्षांचा ऐतिहासिक विक्रम मोडीत निघाला आहे.. रत्नागिरीपाठोपाठ मुंबई (३८.२°) आणि ठाण्यातही (३८°) पारा चांगलाच वाढला आहे.. अरबी समुद्रावरील वाऱ्यांमधील बदल आणि दमट हवामानामुळे नागरिक घामाघूम झाले असून, नागरिकांनी दुपारच्या वेळी काळजी घेण्याचे आणि मुबलक पाणी पिण्याचे आवाहन करण्यात आले आहे..0
0
Report
Advertisement
