205001
Mainpuri - पुलिस ने भोगांव थाना क्षेत्र में संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, भोगांव थाना क्षेत्र में संचालित हो रही थी अवैध शस्त्र फैक्ट्री. फैक्ट्री में भारी मात्रा में तमंचे बरामद हुए और साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है, इस पूरी अवैध फैक्ट्री पर अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने प्रेस वार्ता कर मामले की पूरी जानकारी दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उन्नाव में बैटरी रिक्शा चालक की हत्या, परिजन पर आरोप की आशंका
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग उन्नाव उन्नाव: बैटरी रिक्शा चालक की हत्या से सनसनी。 डूडा कॉलोनी में मिला बैटरी रिक्शा चालक शव。 मृतक की पहचान कॉलोनी के ही दीप नारायण पांडे के रूप में हुई。 कॉलोनी के म. नं. 5/12 में रहता था मृतक का परिवार。 बीती रात परिवार में किसी बात पर हुआ था विवाद。 भांजे पर हत्या का परिजन लगा रहे आरोप。 पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की。 फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए。 पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा。 कोतवाली उन्नाव क्षेत्र के डूडा कालोनी का मामला।0
0
Report
बेगूसराय में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मारी, मौत
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना डंडारी थाना क्षेत्र की है। मृत महिला की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र निवासी दुर्बल यादव की पत्नी गायत्री देवी के रूप में हुई है। मृतका के पति दुर्बल यादव ने बताया कि गायत्री देवी घर से पूजा करने के लिए मंदिर गई थी। पूजा करने के बाद वह मंदिर से वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान वह कुछ लोगों को प्रसाद देने के बाद सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गायत्री देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मोटरसाइकिल सवार युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डंडारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।0
0
Report
बोकारो के गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में रिश्वतखोर क्लर्क गिरफ्तार
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में सीसीएल गोविंदपुर में CBI का शिकंजा। सीएमपीएफ-पेंशन के नाम पर 18 हजार घूस लेते दो क्लर्क गिरफ्तार। बोकारो के बेरमो के सीसीएल कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना में आज शुक्रवार को CBI धनबाद की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सुबह करीब sAdha 11 बजे परियोजना कार्यालय में छापेमारी कर सीएमपीएफ डीलिंग क्लर्क मेघलाल महतो और पेंशन डीलिंग क्लर्क मोहम्मद इम्तियाज को 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह मामला सेवानिवृत्त कर्मचारी के बकाया भुगतान से जुड़ा है। गोविंदपुर परियोजना के सर्वे विभाग में कार्यरत और जारंगडीह के जनता नगर निवासी रसूल जमा सात महीने पहले सेवानिवृत्त हुए थे, लेकिन उनका सीएमपीएफ और पेंशन का भुगतान अब तक अटका हुआ था। आरोप है कि भुगतान क्लीयर करने के नाम पर दोनों क्लर्क उनसे लगातार रिश्वत की मांग कर रहे थे। परेशान होकर रसूल जमा ने इसकी शिकायत CBI धनबाद से की। शिकायत के सत्यापन के बाद CBI ने जाल बिछाया। शुक्रवार को जैसे ही रसूल जमा ने तय रकम 18 हजार रुपये दोनों क्लर्कों को सौंपी, पहले से मुस्तैद CBI टीम ने दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को CBI टीम अपने साथ धनबाद ले गई है। अचानक हुई इस कार्रवाई से गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में हड़कंप मच गया।0
0
Report
Advertisement
UPI MDR प्रावधान के विरोध में कांग्रेस ने कौशाम्बी में प्रदर्शन किया
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशाम्बी ज़िले में UPI के नए MDR प्रावधान के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता मंझनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे और सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग की। कांग्रेस का आरोप है कि नए MDR प्रावधान से छोटे दुकानदारों और व्यापारियों पर असर पड़ेगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि विरोध में कुछ दुकानदार UPI के टैग और QR कोड हट रहे हैं। कांग्रेस ने सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग की है।0
0
Report
सिरसा में स्वाइन फ्लू: 9 मरीज, एक की मौत, अस्पतालों में सतर्क तैयारी
Sirsa, Haryana:एंकर रीड जिला सिरसा में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। सिरसा जिले में स्वाइन फ्लू के 9 मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं स्वाइन फ्लू के चलते एक व्यक्ति की मौत होने की जानकारी भी सामने आई है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है और मरीजों की निगरानी के साथ-साथ उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जा रही है। वोल 1 सिरसा के नागरिक अस्पताल के सीएमओ डॉ. पवन कुमार ने स्वाइन फ्लू के मामलों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 9 मरीज मिले हैं। इनमें से एक मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वोल 2 स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए सभी 9 मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। अस्पतालों में मरीजों का उपचार किया जा रहा है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं, स्वाइन फ्लू के मरीजों के परिवार के सदस्यों और उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जा रही है, ताकि संक्रमण के संभावित मामलों का समय रहते पता लगाया जा सके। स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद सिरसा के नागरिक अस्पताल में भी विशेष तैयारियां की गई हैं। मरीजों के उपचार और संक्रमण से बचाव के लिए नागरिक अस्पताल में अलग से स्वाइन फ्लू वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में मरीजों को भर्ती करने और उनके उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। वोल 3 स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के मरीजों के इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में जरूरी दवाइयों का भी प्रबंध किया है। इसके साथ ही सिरसा के सरकारी अस्पतालों में तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों को अस्पताल पहुंचने पर तुरंत चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करवाई जाए और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल एडमिट किया जाए। स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों के जल्द से जल्द टेस्ट करवाने के निर्देश भी दिए हैं। विभाग का उद्देश्य है कि किसी भी संभावित मरीज की पहचान समय रहते हो सके और उसे आवश्यक उपचार उपलब्ध करवाया जा सके। वोल 4 स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग की ओर से लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज करने की सलाह दी गई है। खासकर बाजारों और अधिक भीड़ वाले स्थानों पर जाते समय सावधानी बरतने की अपील की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मास्क पहनकर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर निकलने की एडवाइजरी भी जारी की है। लोगों से कहा गया है कि वे अपनी सेहत के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें और संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाएं। वोल 5 स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर लोगों को तुरंत अपने नजदीकी अस्पताल में जांच करवाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि किसी भी व्यक्ति में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दें तो वह खुद से इलाज करने के बजाय चिकित्सीय सलाह ले और समय पर जांच करवाए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को यह भी सलाह दी गई है कि वे खांसी, जुकाम, बुखार या सांस संबंधी परेशानी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। समय पर जांच और उपचार से बीमारी की गंभीरता को कम करने में मदद मिल सकती है। वोल 6 फिलहाल जिले में स्वाइन फ्लू के 9 मरीज मिले है जिनमे से एक मरीज अस्पताल में उपचाराधीन हैं और स्वास्थ्य विभाग इन मामलों को लेकर लगातार निगरानी कर रहा है। मरीजों के परिवार के लोगों की जांच के साथ-साथ संक्रमण की संभावित स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है। सिरसा के नागरिक अस्पताल में स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए विशेष वार्ड, दवाइयों और जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं का प्रबंध किया गया है। सरकारी अस्पतालों के कर्मचारियों को भी संदिग्ध मरीजों की पहचान, जल्द टेस्ट और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल भर्ती के निर्देश दिए गए हैं। वोल 7 स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें, जरूरत के अनुसार मास्क का इस्तेमाल करें और स्वाइन फ्लू के लक्षण नजर आने पर बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल में जांच करवाएं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की नजर जिले में सामने आए स्वाइन फ्लू के मामलों पर बनी हुई है और विभाग की ओर से लोगों को बीमारी से बचाव के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।0
0
Report
होमगार्ड्स फिजिकल टेस्ट के दौरान अभ्यर्थी शिवम यादव की मौत, परिवार में कोहराम
Moradabad, Uttar Pradesh:होमगार्ड्स फिजिकल परीक्षा में दौड़ के दौरान अभ्यर्थी की बिगड़ी हालत, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. दौड़ते समय मैदान पर बेहोश हुए थे अभ्यर्थी शिवम यादव. इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था; डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दी. बरेली जनपद के सुभाषनगर निवासी शिवम यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत. पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया. शिवम की मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल. पिछले कई दिनों से हो रही है होमगार्ड्स फिजिकल परीक्षा. मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कांठ रोड स्थित 9 पीएसी ग्राउंड पर होम गॉर्ड की फिजिकल परीक्षा.0
0
Report
Advertisement
उत्तरकाशी में इंद्रमणि नौटियाल की वतन वापसी के लिए जन-समर्थन 1.8 करोड़ जुटा
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग-इंद्रमणि नौटियाल की वतन वापसी की उम्मीद जगी, जनसहयोग से अब तक 1 करोड़ 80 लाख जुटे जिला प्रशासन भी सक्रिय रिपोर्ट- हेमकांत नौटियाल, उत्तरकाशी एंकर -उत्तरकाशी जनपद के गाजणा पट्टी के ग्राम सभा गोरसाड़ा निवासी इंद्रमणि नौटियाल की वतन वापसी के लिए चल रही मुहिम अब जन सहयोग बन गई है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, ग्राम सभाओं, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। इस मुहिम में अब तक लगभग 01 करोड़ 80 लाख रुपये की धनराशि एकत्रित हो चुकी है। शासन-प्रशासन भी इस मामले में काफी सक्रिय है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं संज्ञान लेते हुए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर मानवीय आधार पर हस्तक्षेप और कानूनी व राजनयिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से इंद्रमणि के परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गई है। वी ओ -01 इंद्रमणि नौटियाल रोजगार के लिए वर्ष 2018 में सऊदी अरब गए थे। वहां वे रियाद की पिकक रोड्स एंड कॉन्ट्रेक्टिंग कंपनी में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत थे। काम के दौरान 2018 में ट्रक चलाते समय एक एक हादसा हो गया सऊदी अरब की अल-कुरैय्या कोर्ट में चले मुकदमे में इंद्रमणि को एक साल की जेल की सजा हुई, जिसे वे काट चुके हैं। लेकिन ट्रक का बीमा और पंजीकरण अधूरा होने के कारण कंपनी मालिक पर 9 लाख सऊदी रियाल का जुर्माना लगा, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 2 करोड़ 29 लाख रुपये है। आरोप है कि कंपनी मालिक ने जुर्माना नहीं भरा और तब से इंद्रमणि जुर्माना न भर पाने के कारण एग्जिट वीजा न लगने से बंधक जैसी स्थिति में वहीं फंसे हुए हैं। वी ओ -02 पिता की वतन वापसी के लिए इंद्रमणि की बेटी दीपिका नौटियाल ने सरकार, प्रशासन और जनता से भावुक अपील की। दीपिका की अपील सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसके बाद पूरे उत्तराखंड सहित देश-विदेश से लोग मदद को आगे आए। गंगोत्री विधायक ,पूर्व विधायक मुख्यमंत्री के गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट,डुंडा राजदीप परमार सहित कई सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों ने दीपिका की मदद की और जिसका इस कारण आज लगभग 01 करोड़ 80 लाख की धनराशि एकत्रित हो चुकी है। बाइट -01 किशोर भट्ट मुख्यमंत्री गढ़वाल समन्वयक बाइट -02 राजदीप परमार ब्लॉक प्रमुख डुंडा उत्तरकाशी बाइट -03 दीपिका नौटियाल पुत्री इंद्रमणी नौटियाल वी ओ -03 वहीं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि इंद्रमणि की पुत्री दीपिका द्वारा ज्ञापन सौंपा गया था, जिसे शासन और विदेश मंत्रालय को भेज दिया गया है। उन्होंने भी लोगों से अधिक से अधिक सहयोग की अपील की है। परिवार को अभी भी लगभग 49 लाख रुपये की आवश्यकता है। परिवार और अभियान से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि जनसहयोग और सरकार के प्रयासों से soon शेष राशि जुट जाएगी और 8 साल से सऊदी में फंसे इंद्रमणि नौटियाल की सकुशल वतन वापसी का रास्ता साफ होगा।0
0
Report
शाहजहांपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन: वेतन और जीपीएस हटाने की मांग
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रेट परिसर का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की। कार्यकत्रियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा और मांगे पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। शाहजहांपुर कलेक्ट्रेट परिसर में आज दर्जनों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एकजुट हुईं और अपनी मांगों को लेकर जमकर हंगामा काटा। हाथों में ज्ञापन और सरकार विरोधी नारों के साथ कार्यकत्रियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी की जाए। विभागीय कार्यों के लिए मोबाइल में लगे जीपीएस सिस्टम को तत्काल हटाया जाए। कार्यकत्रियों पर गैर-विभागीय काम का अतिरिक्त दबाव बंद किया जाए। कार्यकत्रियों का सीधा आरोप है कि सरकार लगातार उनके साथ धोखा कर रही है। अल्प मानदेय में उनसे अत्यधिक काम लिया जा रहा है और बार-बार आश्वासन के बावजूद उनकी बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। प्रदर्शन के बाद कार्यकत्रियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। साथ ही प्रशासन और शासन को दो टूक चेतावनी दी कि यदि समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो यह विरोध प्रदर्शन यहीं नहीं थमेगा। बल्कि पूरे जिले में उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।0
0
Report
रामदेवरा मेले में यथार्थ गीता स्टॉल भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन- रामदेवरा रामदेवरा मेले में भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बने यथार्थ गीता स्टॉल स्वामी अड़गड़ानंद महाराज द्वारा रचित यथार्थ गीता लेने के लिए भक्त पहुँच रहे स्टॉल पर लागत मूल्य से एक चौथाई की कीमत पर बुक स्टॉल पर भक्तों को उपलब्ध करवाई जा रही पुस्तक रामदेवरा, जैसलमेर रामदेवरा मेला अपने चरम पर चल रहा है ऐसे में संपूर्ण मेला परिसर क्षेत्र में विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉल भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी है। उनमें से एक स्वामी अड़गड़ानंद महाराज द्वारा रचित यथार्थ गीता की स्टाल भी मेला परिसर में लगाई गई है जो यहां आने वाले भक्तों के लिए काफी आकर्षक का केंद्र बनी है। इस पुस्तक को खरीदने के लिए लोग स्टॉल पर पहुंच रहे हैं वह इन्हें खरीद कर अपने साथ ले जा रहे हैं। इस पुस्तक में सनातन धर्म सहित यथार्थ गीता क्या हे... जीवन का सार क्या हे.....अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं को विस्तार से समझाया गया है। स्टॉल संचालक ने भी भक्तوں की भावना को देखते हुए लागत मूल्य से महज एक चौथाई की कीमत पर यह पुस्तक उपलब्ध करवा रहे हैं। जो भक्त खरीदने में सक्षम नहीं है उन भक्तों को पुस्तक निशुल्क भी उपलब्ध करवाई जा रही है यही कारण है कि सुबह से लेकर देर शाम तक यथार्थ गीता की स्टाल पर खरीदने वाले लोगों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है।प्रतिवर्ष रामदेवरा मेले में इस स्टॉल का संचालन जीतू सुथार के द्वारा किया जाता है ताकि अधिक से अधिक लोगों तक यह पुस्तक पहुंचे वह उनको पढ़कर स्वामी अड़गड़ानंद के द्वारा बताए गए उपदेश को सभी लोग अपने जीवन में उतार कर अपना जीवन सफल बनाएं। बाइट :- स्टाल संचालक0
0
Report
Advertisement
*घर में घुसने का प्रयास कर रहे संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा*
Karuwa Para, Uttar Pradesh:इटियाथोक। थाना क्षेत्र के बिनोहनी गांव में गुरुवार की देर रात एक संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक चोरी की नीयत से राम कुमार पांडे घर में घुसने का प्रयास कर रहा था।तभी लोगों को आहट होने पर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची इटियाथोक कोतवाली पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि तीन-चार दिन पहले गांव में तीन चोरियां हुई थीं। इसी वजह से ग्रामीण रात में जागकर पहरा दे रहे थे। थाना प्रभारी गौरव सिंह तोमर का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
जमीन विवाद के फरार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा, कुर्की-जब्ती और बुलडोजर चाला़
Hajipur, Bihar:वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर है जमीन विवाद में हत्या के फरार आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। सदर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में चार फरार आरोपियों के घर पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माण पर बुलडोजर भी चलाया गया। एसडीपीओ गोपाल मंडल के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। दरअसल, 26 जून को भूमि विवाद को लेकर आमोद राम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। हमले में उनकी चाची भी घायल हुई थीं। मृतक के बेटे विकास कुमार के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के मुताबिक, एक आरोपी पहले ही जेल जा चुका है, जबकि चार आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस लगातार उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। फरार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से 11 जुलाई को वारंट और 29 जुलाई को इश्तिहार जारी हुआ। इसके बावजूद आरोपी सरेंडर नहीं हुए। इसके बाद कोर्ट से कुर्की वारंट जारी होने पर पुलिस ने उनके घरों पर कार्रवाई शुरू कर दी। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घर के सामान की कुर्की-जब्ती की गई, वहीं अवैध निर्माण पर बुलडोजर भी चलाया गया। मौके पर एसडीपीओ गोपाल मंडल के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। Amo d Ram हत्या केस में फरार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा अब लगातार कसता जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी तक कार्रवाई जारी रहेगी.0
0
Report
रायपुर में अवैध निर्माण पर नगर निगम का बुलडोजर, जोन 3 में कार्रवाई
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। जोन क्रमांक-3 के गीतांजलि नगर सेक्टर-1 में तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग पर निगम का बुलडोजर चला। बताया जा रहा है कि निर्माण को लेकर पड़ोसी ने निगम में शिकायत की थी। शिकायत में घर में लगातार नमी आने की बात कही गई थी। शिकायत के बाद निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। जोन कमिश्नर प्रीति के नेतृत्व में कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
दरभा ब्लॉक में NH-30 जाम, गौण खनिज राशि घोटाले के आरोप, विकास रुकावट
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले के दरभा ब्लॉक मुख्यालय में शुक्रवार को बस्तर क्रांतिकारी विचार मंच के बैनर तले स्थानीय जनपद सदस्यों एवं सरपंचों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 30 को जाम कर प्रदर्शन किया, स्थानीय जनपद सदस्यों एवं सरपंचों का आरोप है कि गौण खनिज की राशि में अनियमितता बरती जा रही है, जिसके चलते दरभा ब्लॉक में विकास कार्य प्रभावित हो रहे है, जनपद सदस्यों का कहना है कि हाल ही में ब्लॉक में विकास के लिए 2 करोड़ रुपए की राशि गौण खनिज मद से आई थी लेकिन जनपद पंचायत सीईओ एवं अन्य अधिकारियों ने मनमानी करते हुए उक्त राशि को सिर्फ दो पंचायतों में आवंटित कर दिया, साथ ही पंचायतों में 16 वीं वित्त की राशि जारी करने एवं ग्राम पंचायतों में DMF की राशि से विकास कार्य करने की मांग उठाई इसके साथ ही ग्राम पंचायत क्षेत्रों मकान टैक्स नहीं लेने की मांग भी स्थानीय प्रशासन से की, दरभा ब्लॉक के कड़मा पंचायत में पैसे के गबन करने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई करने की मांग की, इस दौरान जनपद सदस्यों एवं सरपंचों ने अपनी मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा एवं जल्द कार्रवाई नहीं किए जाने पर पुनः आंदोलन की चेतावनी दी।0
0
Report
इमरान मसूद बोले—अखिलेश यादव के बयान का मायने नहीं
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी के सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर दिए बयान पर कहा, "अखिलेश जी ने उन्हें राज्यसभा तो भेजा ही था, इसमें तो कोई दो राय नहीं हैं। मुझे तो उसके कोई मायने समझ में नहीं आए। जब आप बोल ही नहीं सकते, या आप बोल ही नहीं पाते, तो उसके मायने क्या रह गए।"0
0
Report
भाजपा ने निर्विरोध निकाय प्रमुख बनाकर कांग्रेस को बैकफुट पर धकेला
Jaipur, Rajasthan:एंकर नगरीय निकायों के चुनाव में भाजपा ने लगभग दो दर्जन शहरों में निर्विरोध अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस को बैकफुट पर धकेल दिया है सीएम भजनलाल शर्मा के तूफानी प्रचार की बदौलत भाजपा ने कांग्रेस के कई किले धराशाई कर दिये,,,,अब अशोक गहलोत जैसे दिग्गज अपनी ही पार्टी की रणनीति पर सवाल खड़े कर रहे हैं तो भाजपा में जश्न का माहौल है अगर रोड शो होते तो कांग्रेस का प्रदर्शन और ज्यादा बेहतर होता अशोक गहलोत की ये बाइट वीओ के शुरू में चलायें वीओ तीन बार के सीएम राजनीति के जादूगर अशोक गहलोत के इस बयान ने राजनीतिक हलकों में तूफान ला दिया है ,,,,,गहलोत ने अपनी ही पार्टी की कमजोरी की कलई खोल कर रख दी,,,,पूर्व सीएम ने माना कि प्रचार के दौरान कांग्रेस से प्रचार में बड़ी चूक हुई अगर सारे कददावर नेता शहरों में जाकर रोड शो करते तो आज कांग्रेस बहुत बेहतर स्थिति में होती,,,,,यानि बिना नाम लिये गहलोत ने पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा की चुनावी रणनीति पर ही सवाल उठा दिये,,,,, बाइट अशोक गहलोत पूर्व मुख्यमंत्री इसमें पूरी बाइट चलायें वीओ हकीकत ये है कि डोटासरा और गहलोत में अब सिर्फ दिखावे के रिश्ते हैं दोनों में संवाद लगभग खत्म है,,,पिछले छह साल से कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे डोटासरा पूर्व सीएम गहलोत और सचिन पायलट के बीच में फंसे हैं,,,,यही वजह रही कि धड़ों में बंटी कांग्रेस के पास बीजेपी से मुकाबला करने के लिए न तो ताकत थी,,और न ही एकजुटता ,,,,,,बस नेता एक दूसरे को कमजोर कर अपने भविष्य की चिंता में अपनी ही पार्टी का बंटाधार करने में जुटे थे,,,, कांग्रेस जहां बहुमत में थी,,या बहुमत के करीब थी,,,वहां पर भी पार्टी अपना बोर्ड हाथ से गंवाती नजर आ रही है गहलोत जैसे दिग्गज जोधपुर में मोर्चा संभालते तो शायद कांग्रेस के हाथ से निर्दलीय नहीं फिसलते पर पार्टी जोधपुर में बोर्ड बनाने के प्रति कहीं गंभीरता दिखाती नजर नहीं आई न ही किसी कददावर नेता ने वहां डेरा डाला,,,और न ही निर्दलीयों को पाले में लाने की रणनीति बनाई गई गहलोत जोधपुर में ज्यादा सक्रिय नजर नहीं आये,,,जाहिर है बीजेपी को कांग्रेस की इसी कलह का पूरा फायदा मिला गहलोत के गढ जोधपुर में भूपेंद्र सैनी और किशोर सिंह कनोड़ जैसे नेताओं ने ही कांग्रेस के सपने चकनाचूर कर दिये निर्दलीय भाजपा के पाले में आ गये,,और अब जोधपुर में भाजपा का बोर्ड बनने का रास्ता साफ हो गया है भीलवाड़ा में रामलाल जाट और धीरज गुर्जर की लड़ाई ने पार्टी का बेड़ा गर्क कर दिया,,,कोटा में शांति धारीवाल और प्रहलाद गुंजल की लड़ाई पार्टी पर भारी पड़ गई ,,उदयपुर में भाजपा का मेयर बनना तय है,,,बीकानेर में सब कुछ ठीक रहा तो ही कांग्रेस कमाल कर पायेगी बहुमत के बावजूद कांग्रेस में भीतरघात का खतरा बरकारार है भरतपुर का किला बीजेपी फतह कर चुकी है,,,राजधानी जयपुर में बीजेपी पूर्ण बहुमत पहले ही हासिल कर चुकी है अब निगाहें इसी बात पर टिकी हैं कि शनिवार को पार्टी किसे मेयर का चेहरा बनाती है यहां बने बीजेपी के निर्विरोध निकाय प्रमुख भरतपुर अनुराधा सिंह भीलवाड़ा जसवंत कंवर भिवाड़ी डॉक्टर गुंजन खटाना चाकसू पुष्पा शर्मा पलसाना नरेश कुमावत खेतड़ी गीता सैनी कोटाकासिम रेखा सैनी खेड़ली पवन जैन गोविंदगढ मधु गुप्ता महुवा विनीत बंसल पहाड़ी शीशपाल शर्मा डीग अर्पित गुप्ता नगर मानसिंह सोनी सीकरी चंचल कक्कड़ कामवन सत्यदेव शर्मा उच्चैन दिलीप कुमार रूपवास दिलीप सिंह नदबई कमलेश कटारा बसेड़ी राघवेंद्र सिंह धोरीमन्ना कीर्ति गुसाईवाल हिंडौन विजय चतुर्वेदी वीओ यानि कांग्रेस सरकार पर पुलिसिया दमन के आरोप लगाती रही और बीजेपी चुपचाप अपना काम करती रही बाड़ों के बाहर भले ही माहौल तनावपूर्ण दिखाई दे रहा है पर कांग्रेस में गोविंद डोटासरा को छोड़कर कोई भी बड़ा नेता सरकार के खिलाफ लोहा लेता कहीं नजर नहीं आया कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों की पीड़ा गोविंद डोटासरा सोशल मीडिया के जरिये साझा करते रहे,,,सरकार पर आरोपों की बौछार करते रहे,,पूर्व मंत्री शंकुतला रावत ने गोविंद डोटासरा से अपना दर्द साझा किया जिसमें वो कह रही हैं कि पुलिस उनके पीछे पड़ रही है वो कई होटल बदल चुकी हैं पर पार्षदों को पुलिस से बचाना मुश्किल हो रहा है, हाल के सालों में सरकार चाहे कांग्रेस की रही हो या फिर बीजेपी की,,,,इस तरह के नजारे आम हो चले हैं क्रॉस वोटिंग और खरीद फरोख्त इन चुनावों की कड़वी हकीकत बन चुकी है बीजेपी कांग्रेस पर बहुत बड़ी बढत हासिल कर चुकी है कांग्रेस ठीकठाक नतीजों के बावजूद बोर्ड बनाने में पिछड़ गई है इसे सरकार का कुशल प्रबन्धन माना जाये या कांग्रेस की आपसी फूट का नतीजा,,वजह चाहे जो रही हो,,,,सीएम भजनलाल शर्मा ने अपनी मेहनत के बलबूते भाजपा का हर तरफ जीत का डंका बजा दिया है बाइट मदन राठौड़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आज की बाइट काम में लें बाइट अरूण चतुर्वेदी अध्यक्ष राज्य वित्त आयोग कल भेजी गई बाइट से लीजिये बाइट घनश्याम तिवाड़ी राज्यसभा सांसद कल भेजी गई बाइट से लीजिये वीओ जयपुर जोधपुर कोटा में मेयर के लिए मतदान पच्चीस सितंबर को होगा,,तो जोधपुर बीकानेर अलवर पाली अजमेर समेत तमाम शहरी निकायों में इक्कीस सितम्बर को शहरी सरकार का मुखिया चुना जायेगा,,,जिस तरह से भाजपा एकजुट और आक्रामक होकर इन चुनावों को लड़ रही है,,,उससे कांग्रेस की रणनीति तार तार हो चुकी है माहौल पूरी तरफ सरकार की तरफ झुका नजर आ रहा है कांग्रेस को इक्का दुक्का बड़े निकायों में जीत नसीब हो जाये तो ये किसी उपलब्धि से कम नहीं होगा कांग्रेस के नेता निकायों में अपना प्रमुख बनाने के बजाय एक दूसरे पर दोषारोपण कर हार की हताशा का इजहार कर रहे हैँ पायलट के पंजाब जाने के बाद अब गहलोत के निशाने पर गोविंद डोटासरा हैं,,,, पीटीसी बाबूलाल धायल0
0
Report
Advertisement
