205001
मैनपुरीः खाटू श्याम की पदयात्रा पर निकले तीर्थ यात्रियों का किया स्वागत
Karhal, Uttar Pradesh:करहल- खाटू श्याम की पदयात्रा पर निकले तीर्थयात्री मोनू और अंकित का समाजसेवी नितिन चतुर्वेदी ने स्वागत किया। इस दौरान अनुराधा चतुर्वेदी, मौली चतुर्वेदी, ईशु पांडेय, शुभ चतुर्वेदी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
संत ओंकारगीर महाराज की पुण्यतिथि पर हिंदू- मुस्लिम एकता का अद्वितीय दर्शन
Washim, Maharashtra:वाशीम जिल्ह्यातील शिरपूर जैन येथील जानगीर महाराज संस्थानात संत ओंकारगीर महाराज यांच्या पुण्यतिथी सोहळ्याची भक्तिमय वातावरणात सांगता झाली. अंतिम दिवशी संतांच्या पालखीची भव्य मिरवणूक काढण्यात आली. अनेक वर्षांची परंपरा जपत पालखीला हजरत मिर्जा बाबा दर्ग्यावर मानवंदना देण्यात आली, यामुळे हिंदू-मुस्लिम ऐक्याचे सुंदर दर्शन घडले. त्यानंतर हजारो भाविकांच्या उपस्थितीत ५१ क्विंटल गव्हाच्या पोळ्या, ३१ क्विंटल काशीफळाची भाजी आणि २१ क्विंटल बुंदीचा महाप्रसाद वाटप करण्यात आला. जिल्ह्यासह राज्यभरातून आलेल्या सर्वधर्मीय भाविकांनी महाप्रसादाचा लाभ घेतला. श्रद्धा, सेवा आणि सामाजिक सलोखा जपणारा हा सोहळा उत्साहात पार पडला.0
0
Report
बारिश के बाद आयुक्त ने अतिक्रमण हटाकर जलभराव रोकने के निर्देश दिए
Alwar, Rajasthan: भारी बारिश के बाद निगम आयुक्त का दौरा, अतिक्रमण बने जलभराव की बड़ी वजह अलवर शहर में बुधवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद गुरुवार सुबह नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका ने विभिन्न वार्डों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड, ओसवाल स्कूल, गायत्री मंदिर रोड, घंटाघर, चूड़ी मार्केट, अस्पताल रोड, एसएमडी सर्किल और मनु मार्ग सहित कई इलाकों में जलभराव और नालियों की स्थिति का जायजा लिया。 तेज बारिश के चलते जल निकासी बाधित होने से कई स्थानों पर सड़कें दरिया जैसी नजर आईं। निरीक्षण में सामने आया कि नालों पर पक्के अतिक्रमण होने के कारण उनकी सफाई नहीं हो पा रही है। गायत्री मंदिर के पास एक प्लॉट धारक द्वारा नाले पर पट्टी डालकर बहाव रोक दिया गया था, जिससे वहां पानी भर गया。 आयुक्त नरूका ने अधिकारियों को अवरुद्ध नालों को तुरंत सुचारु करने के निर्देश दिए। साथ ही शहरवासियों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर फैल रहे भ्रामक समाचारों से बचें और सफाई व्यवस्था में सहयोग करें। किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत निगम को देने को कहा गया है。 स्थानीय दुकानदार राजकुमार ने बताया कि नालों पर अतिक्रमण के कारण गायत्री मंदिर क्षेत्र में पानी भर गया था। वहीं महेंद्र सिंह, विष्णु कुमार, शेखर सैनी, विजेंद्र सेन और भूरी खान सहित अन्य व्यापारियों ने भी बेहतर सफाई व्यवस्था की मांग उठाई है।0
0
Report
प्रतापगढ़ पुलिस का स्टंटबाजों पर शिकंजा; 22 पावर बाइक्स जब्त
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में तेज रफ्तार से बाइक चलाकर स्टंट करने और आमजन में भय का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत पीपलखूंट और केसरियावाद थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 22 पावर बाइकों के खिलाफ कार्रवाई की। इनमें पीपलखूंट पुलिस ने 12 पावर बाइकों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत जब्त किया, जबकि केसरियावाद पुलिस ने 10 मोटरसाइकिलों को डिटेन किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन में की गई। पीपलखूंट थाना प्रभारी मनीष वैष्णव और केसरियावाद थाना प्रभारी रमेशचन्द्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में तेज गति से बाइक चलाकर स्टंट करने, रील्स बनाने और आमजन में दहशत फैलाने वाले युवकों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार कुछ युवक अलग-अगल नामों से ग्रुप बनाकर सार्वजनिक स्थानों पर तेज रफ्तार से बाइक चलाते हैं, खतरनाक स्टंट करते हैं और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दूसरों को भी ऐसे कृत्यों के लिए प्रेरित करते हैं। ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। प्रतापगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए सड़क पर स्टंट न करें और न ही हथियारों के साथ फोटो या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करें। ऐसा करना न केवल स्वयं के लिए बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी खतरा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से ऐसे स्टंटबाजों और भय फैलाने वाले समूहों की सूचना पुलिस अधीक्षक की हेल्पलाइन या प्रतापगढ़ पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल पर देने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।0
0
Report
Advertisement
वाशीम में आधार प्रमाणीकरण में देरी से किसान कर्जमुक्ति योजना बाधित
Washim, Maharashtra:वाशीम जिले के किसान कर्जमुक्ति योजना 2026 के अंतर्गत आधार प्रमाणीकरण तकनीकी अड़चनों के कारण विलंबित हो गए हैं। अंगूठे के निशान मिलान न होने, बायोमेट्रिक और नेटवर्क समस्याओं के चलते किसानों को बार-बार सेवा केंद्र और बैंकों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जिले के 54,103 पात्र किसानों में से 42,294 का प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है, जबकि 11,809 किसानों के प्रमाणीकरण का अभी तक पूरा होना बाकी है। इसके कारण पात्र होने के बावजूद कई किसान कर्जमुक्ति लाभ से वंचित रहने की संभावना बन गई है।0
0
Report
धाराशिव भाजप व्हाट्सअप स्टेटस विवाद पर जिल्हा परिषद अध्यक्ष अर्चना पाटल की फेसबुक पोस्ट
Dharashiv, Maharashtra:धाराशिव भाजपमध्ये व्हाट्सअप स्टेटस वरून सुरू झालेल्या वादावर जिल्हा परिषद अध्यक्ष अर्चना पाटलांकडून फेसबुक पोस्ट करत पडदा स्थानिक स्वराज्य संस्थेच्या अभूतपूर्व यशामुळे आपल्या एकजुटीला तडा जावा यासाठी काहींचे प्रयत्न पक्षाची एकजूट, कार्यकर्त्यांचा सन्मान आणि पक्षहित ही प्राथमिकता असल्याचं अर्चना पाटलांचं स्पष्टीकरण सोशल मीडिया टीम कडून अनावधानाने मजकूर प्रसिद्ध झाला कोणाच्या भावना दुखावल्या असतील तर दिलगिरी व्यक्त, फेसबुक पोस्ट करत मांडली भूमिका मुलाच्या पदवीदान सोहळ्यासाठी अर्चना पाटील परदेशात तीस वर्षात निष्ठावंत यांनी पक्ष वाढीसाठी काय केलं ? अर्चना पाटलांच्या व्हाट्सअप स्टेटस मुळे सुरू झाला होता नवा वाद भारतीय जनता पार्टी हा लाखो समर्पित कार्यकर्त्यांच्या त्याग, निष्ठा , परिश्रमातून उभा राहिलेला परिवार असल्याचं फेसबुक पोस्टमध्ये म्हटलं जिल्हा परिषद अध्यक्ष अर्चना पाटील यांची फेसबुक पोस्ट मी सध्या माझ्या मुलाच्या पदवीदान सोहळ्यास उपस्थित राहण्यासाठी परदेशात असून, वेळेतील फरकामुळे माझ्या सोशल मीडिया टीमने माझी पूर्वपरवानगी न घेता, अनवधानाने माझ्या अधिकृत स्टेटसवर एक मजकूर प्रसिद्ध केल्याचे मला आताच समजले. त्या मजकुरातील कोणत्याही शब्दांमुळे कोणाच्या भावना दुखावलेल्या असतील, तर त्याबद्दल मी मनापासून दिलगिरी व्यक्त करते. भारतीय जनता पार्टी हा लाखो समर्पित कार्यकर्त्यांच्या त्याग, निष्ठा आणि परिश्रमातून उभा राहिलेला परिवार आहे. धाराशिव जिल्ह्यात आपण सर्वांनी एकजुटीने आणि कुटुंबाच्या भावनेने स्थानिक स्वराज्य संस्थांच्या निवडणुकांमध्ये अभूतपूर्व यश मिळवले आहे. या यशामुळे काही घटकांकडून आपल्या एकजूटीला तडा जावा, असे प्रयत्न होत असले तरी, पक्षाची एकजूट, कार्यकर्त्यांचा सन्मान आणि पक्षहित ही माझ्यासाठी सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता राहील.0
0
Report
टोंक में नरेश मीणा ने नगरफोर्ट थाने में सरेंडर, 163BNS लागू
Noida, Uttar Pradesh:नरेश मीणा द्वारा आज नगरफोर्ट थाने में सरेंडर का मामला जयपुर से नगरफोर्ट थाने पहुंचकर किया सरेंडर नरेश मीणा सैकड़ों समर्थकों के साथ नगरफोर्ट थाने में सरेंडर किया, धारा-163BNS लागू, कलेक्टर टीना डाबी ने जारी किए, चप्पे चप्पे पर पुलिस मौजूद, समरावता थप्पड़ कांड मामले में हाईकोर्ट से मिली जमानत हुई खारिज, टोंक SC/ST कोर्ट ने खारिज की थी टोंक जिला पुलिस-प्रशासन सतर्क, टोंक, देवली और उनियारा में लगाई गई धारा-163BNS लागू,0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, प्लास्टिक दाना फैक्ट्री जलकर राख
New Delhi, Delhi:दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भीषण आग. इंडस्ट्रियल एरिया की प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में लगी भीषण आग. गुरुवार सुबह अचानक आग लगने से मची अफरा-तफरी. आग इतनी भयानक फैली कि पूरे परिसर में ही धुआं फैल गया. सूचना मिलते ही दमकल और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं. मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तुरन्त राहत और बचाव कार्य शुरू किया. करीब आधा दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी. गनीमत रही कि सुबह का समय होने के कारण फैक्ट्री में कर्मचारियों की संख्या कम थी. इस कारण फैक्ट्री में कोई जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.0
0
Report
UGC रेगुलेशन-2026 के विरोध में 15 हजार किलोमीटर जनजागरण यात्रा शुरू, दिल्ली में महापंचायत
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में यूजीसी रेगुलेशन-2026 की कथित विसंगतियों को लेकर राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान की घोषणा की गई। अभियान के तहत 5 अगस्त से 15 हजार किलोमीटर की जनजागरण वाहन यात्रा शुरू की गई है, जो राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से होकर गुजरेगी तथा 23 अगस्त को नई दिल्ली में प्रस्तावित यूजीसी रोलबैक सवर्ण आक्रोश महापंचायत के साथ संपन्न होगी। प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने दावा किया कि यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और सामान्य वर्ग के नागरिकों को यूजीसी रेगुलेशन-2026 की कथित विसंगतियों से अवगत कराना और लोकतांत्रिक तरीके से जनमत तैयार करना है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए करणी सेवा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व बीएसएफ अधिकारी डॉ. राज शेखावत ने कहा कि यूजीसी रेगुलेशन-2026 में ऐसे कई प्रावधान हैं, जो सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों के हितों के विपरीत हैं। उनका आरोप था कि नियमों के तहत शिकायत दर्ज होने के बाद तत्काल कार्रवाई का प्रावधान है, लेकिन यदि जांच में आरोपी निर्दोष साबित हो जाए तो शिकायतकर्ता के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई का प्रावधान नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जांच समिति में सामान्य वर्ग को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है तथा संस्थान द्वारा समिति के निर्णयों की पालना नहीं करने पर अनुदान (ग्रांट) रोकने या निरस्त करने जैसे प्रावधान भी शामिल किए गए हैं। डॉ. शेखावत ने दावा किया कि ये प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 21 में प्रदत्त समानता एवं मौलिक अधिकारों की भावना के विपरीत हैं। उन्होंने कहा कि इसी कारण देशभर में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इन मुद्दों से परिचित हो सकें और अपनी आवाज लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचा सकें। उन्होंने बताया कि जनजागरण वाहन यात्रा के दौरान प्रत्येक जिले में पंचायत, सम्मेलन, जनसंवाद, प्रेस वार्ता और सामाजिक संगठनों के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी। यात्रा का मुख्य संदेश "जन-जन तक संवाद, शिक्षा में न्याय और समान अवसर की मांग" रहेगा। प्रेस वार्ता में यह भी कहा गया कि 23 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित यूजीसी रोलबैक सवर्ण आक्रोश महापंचायत में देशभर से सवर्ण समाज के प्रतिनिधि, विद्यार्थी, शिक्षाविद और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे तथा सरकार और संबंधित प्राधिकरणों के समक्ष अपनी मांगें रखेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. राज शेखावत ने राजनीतिक टिप्पणी करते हुए दावा किया कि हाल के उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी को यूजीसी रेगुलेशन-2026 के विरोध के कारण हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस "काले कानून" को वापस नहीं लेती और यूजीसी रेगुलेशन-2026 को रोलबैक नहीं करती है तो आगामी चुनावों में भी भाजपा को भारी राजनीतिक नुकसान और करारी हार का सामना करना पड़ सकता है। वक्ताओं ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक संगठनों और सामान्य वर्ग के नागरिकों से जनजागरण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा 23 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरी तरह लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य संवाद, जनजागरण और ज्ञापन के माध्यम से अपनी बात सरकार तक पहुंचाना है। बाइट- राज शेखावत, संस्थापक एंव राष्ट्रीय अध्यक्ष, क्षत्रिय करणी सेवा एवं अखंड करनी पार्टी।0
0
Report
रायबरेली: एक दिन की बारिश में जेल रोड धंसी, नई सड़क पर उठे सवाल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली मे एक दिन की बारिश से शहर कोतवाली क्षेत्र की जेल रोड कई जगह से धंस गई है। ढाई किलोमीटर लंबी यह सड़क लंबे समय से खस्ताहाल थी। पिछले दिनों इसे लोक निर्माण विभाग ने बनवाया था। हाल ही में बनी यह सड़क एक दिन की बारिश नहीं झेल पाई और कई जगहों पर धंस गई है। इसे लेकर नवनिर्मित सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।0
0
Report
Advertisement
पूजा-पाठ के नाम पर महिलाओं से गहने ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की सालमगढ़ थाना पुलिस ने पूजा-पाठ और ग्रह दोष दूर करने का झांसा देकर महिलाओं से सोने-चांदी के आभूषण ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह घरों में पहुंचकर परिवार पर संकट, ग्रह दोष और अशुभ नक्षत्र का डर दिखाता था तथा शुद्धिकरण के नाम पर महिलाओं से सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो जाता था। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन में थाना प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। 26 जुलाई को एक महिला ने सालमगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि तीन अज्ञात व्यक्ति उसके घर पहुंचे और कहा कि उसके परिवार पर संकट और ग्रह दोष है। उन्होंने पूजा-पाठ कराने की बात कहते हुए डराया कि यदि अनुष्ठान नहीं कराया गया तो परिवार पर बड़ा संकट आ सकता है। इसके बाद उन्होंने शुद्धिकरण के नाम पर महिला और उसकी बहू से सोने के टॉप्स और झुमके लेकर फरार हो गए। मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान की गई। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह घरेलू महिलाओं को परिवार में ग्रह दोष, संकट या अशुभ नक्षत्र का भय दिखाकर विश्वास में लेता था और पूजा-पाठ व शुद्धिकरण का बहाना बनाकर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ठग लेता था। पुलिस गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश कर रही है और लोगों से अपील की है कि ऐसे अज्ञात व्यक्तियों के झांसे में न आएं। यदि कोई व्यक्ति पूजा-पाठ, ग्रह दोष दूर करने या शुद्धिकरण के नाम पर आभूषण या नकदी मांगता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।0
0
Report
धमतरी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, 15 दिन में सुधार का अल्टीमेटम
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, दवाइयों की किल्लत और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिला अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता एकत्र हुए, जिन्होंने सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीएमएचओ और सिविल सर्जन के इस्तीफे की मांग उठाई। कांग्रेस का दावा है कि जिला अस्पताल से लगातार विशेषज्ञ डॉक्टरों के इस्तीफे होने के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। मरीजों को समय पर बेहतर इलाज नहीं मिल रहा और विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के चलते उन्हें बड़े अस्पतालों के लिए रेफर किया जा रहा है। इससे आम लोगों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिला अस्पताल में दवाइयों की कमी, संसाधनों का अभाव और डॉक्टरों की कमी से मरीजों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। उन्होंने सरकार से तत्काल व्यवस्थाओं में सुधार और रिक्त पदों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग की। वहीं सीएमएचओ ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि अगले 15 दिनों के भीतर अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। दूसरी ओर कांग्रेस ने भी सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि इस अवधि में हालात नहीं सुधरे, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।0
0
Report
ड्रंग में नारला-बिजणी हाईवे निर्माण विवाद में मकानों में दरार, मुआवजे के लिए विरोध
Mandi, Himachal Pradesh:द्रंग में निर्माणाधीन नारला-बिजणी सुपर हाईवे को लेकर विवाद गहरा गया है। निर्माण कार्य के दौरान दो मकानों में गहरी दरारें आने के बाद प्रशासन ने दोनों परिवारों को घर खाली करवाकर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया।इसके विरोध में ग्रामीण प्रभावित परिवारों के समर्थन में सड़कों पर उतर आए और निर्माण कंपनी का घेराव करते हुए मुआवजा, पुनर्वास और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया, जबकि प्रशासन ने कहा कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए एहतियातन यह कदम उठाया गया है。0
0
Report
Advertisement
पठानकोट के लाहड़ी 318 में अज्ञात ने घर पर गोलीबारी की
Pathankot, Punjab:पठानकोट के गांव लाहड़ी 318 में बना दहशत का माहौल, बीती रात बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो लोग द्वारा किया गया फायर। रात के समय गुरदीप सिंह के घर हुआ फायर, गोली लगी शीशे और दीवार पर। मौके पर पहुंची पुलिस कर रही जांच, फोरेंसिक टीम भी पहुंची मोके पर कर रही जांच। पठानकोट जिले के गांव लाहड़ी 318 में अज्ञात व्यक्तियों ने घर को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। घर के अंदर गोली दीवार और शीशे पर लगी गई। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है। बता दे कि जैसे ही घटना हुई इलाके में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से तथ्य जुटाने का काम शुरू कर दिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जानकारों के अनुसार घर के अंदर अज्ञात हमलावरों ने लगता है कि दो राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई। परिवार के सदस्यों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने या किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एक राउंड फायर किया गया है जिसकी जांच की जा रही है0
0
Report
गोबिंदगढ़ रेलवे ओवरब्रिज: 28 साल से अधूरा, विकास और राजनीति की जंग
Khanna, Punjab:28 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਅਧੂਰਾ ਰੇਲਵੇ ਓਵਰਬ੍ਰਿਜ: ਏਸ਼ੀਆ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਲੋਹਾ ਨਗਰੀ ਮੰਡੀ ਗੋਬਿੰਦਗੜ ਦੀ ਤਰੱਕੀ 'ਤੇ ਬ੍ਰੇਕ, ਲੋਕ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਤੇ ਸਿਆਸਤ ਗਰਮ ਏਸ਼ੀਆ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਲੋਹਾ ਨਗਰੀ ਮੰਡੀ ਗੋਬਿੰਦਗੜ੍ਹ ਦਾ ਰੇਲਵੇ ਓਵਰਬ੍ਰਿਜ ਪਿਛਲੇ ਕਰੀਬ 28 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਅਧੂਰਾ ਪਿਆ ਹੈ। ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਅਟਲ ਬਿਹਾਰੀ ਵਾਜਪਾਈ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਐਲਾਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਈ ਸਰਕਾਰਾਂ ਬਦਲੀਆਂ, ਪਰ ਪੁਲ ਅੱਜ ਤੱਕ ਪੂਰਾ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕਿਆ। ਪੁਲ ਦਾ ਵੱਡਾ ਹਿੱਸਾ ਬਣ ਚੁੱਕਾ ਹੈ, ਪਰ ਰੇਲਵੇ ਦੇ ਹਿੱਸੇ ਦਾ ਕੰਮ ਰੁਕਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਕਾਰਨ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਰੇਲਵੇ ਫਾਟਕਾਂ 'ਤੇ ਲੰਬੇ ਜਾਮ ਲੱਗਦੇ ਹਨ, ਉਦਯੋਗਾਂ ਦਾ ਕੰਮ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੁੰਦਾ ਹੈ, ਵਪਾਰ ਨੂੰ ਨੁਕਸਾਨ ਝੱਲਣਾ ਪੈਂਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਵੀ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ। ਹੁਣ ਇਹ ਮੁੱਦਾ ਸਿਰਫ਼ ਵਿਕਾਸ ਦਾ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਅਤੇ ਸਿਆਸੀ ਟਕਰਾਅ ਦਾ ਕੇਂਦਰ ਬਣ ਚੁੱਕਾ ਹੈ。 ਲੋਹਾ ਨਗਰੀ ਰੇਲਵੇ ਫਾਟਕ ਹਰ ਰੋਜ਼ ਬਣ ਰਿਹਾ ਮੁਸੀਬਤ ਦਾ ਕਾਰਨ ਮੰਡੀ ਗੋਬਿੰਦਗੜ੍ਹ ਪੰਜਾਬ ਹੀ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਏਸ਼ੀਆ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਲੋਹਾ ਨਗਰੀ ਵਜੋਂ ਜਾਣੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਇੱਥੋਂ ਦੇ ਸਟੀਲ ਉਦਯੋਗ ਨਾਲ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੀ ਰੋਜ਼ੀ-ਰੋਟੀ ਜੁੜੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਪਰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਿਚਕਾਰ ਪੈਂਦੇ ਰੇਲਵੇ ਫਾਟਕ ਉਦਯੋਗਿਕ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਰੁਕਾਵਟ ਬਣੇ ਹੋਏ ਹਨ。 ਅੰਬਾਲਾ-ਲੁਧਿਆਣਾ ਮੁੱਖ ਰੇਲਵੇ ਲਾਈਨ 'ਤੇ ਹਰ ਰੋਜ਼ 200 ਤੋਂ ਵੱਧ ਰੇਲਗੱਡੀਆਂ ਦੀ ਆਵਾਜਾਈ ਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਹਰ ਕੁਝ ਮਿੰਟਾਂ ਬਾਅਦ ਫਾਟਕ ਬੰਦ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਕਿਲੋਮੀਟਰਾਂ ਲੰਬੀਆਂ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਕਤਾਰਾਂ ਲੱਗ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ। ਟਰੱਕਾਂ, ਟਰਾਲਿਆਂ, ਉਦਯੋਗਿਕ ਵਾਹਨਾਂ, ਸਕੂਲੀ ਬੱਸਾਂ, ਐਂਬੂਲੈਂਸਾਂ ਅਤੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਘੰਟਿਆਂ ਇੰਤਜ਼ਾਰ ਕਰਨਾ ਪੈਂਦਾ ਹੈ。 ਵਪਾਰੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਦੇਰੀ ਕਾਰਨ ਕੱਚਾ ਮਾਲ ਅਤੇ ਤਿਆਰ ਮਾਲ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਨਹੀਂ ਪਹੁੰਚਦਾ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਉਦਯੋਗਾਂ ਦੀ ਉਤਪਾਦਨ ਲੜੀ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਕਈ ਛੋਟੇ ਵਪਾਰੀ ਆਰਥਿਕ ਨੁਕਸਾਨ ਝੱਲ ਰਹੇ ਹਨ。 ਸਥਾਨਕ ਲੋਕ ਦੱਸਦੇ ਹਨ ਕਿ ਫਾਟਕ ਬੰਦ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਕਈ ਵਾਰ ਐਂਬੂਲੈਂਸਾਂ ਵੀ ਜਾਮ ਵਿੱਚ ਫਸ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਕਈ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਦੀ ਜਾਨ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਇਲਾਜ ਨਾ ਮਿਲਣ ਕਾਰਨ ਜਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਸਕੂਲ ਅਤੇ ਕਾਲਜ ਪਹੁੰਚਣ ਵਿੱਚ ਦਿੱਕਤਾਂ ਆਉਂਦੀਆਂ ਹਨ, ਜਦਕਿ ਨੌਕਰੀਪੇਸ਼ਾ ਲੋਕ ਵੀ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਦੇਰੀ ਨਾਲ ਆਪਣੇ ਕੰਮਕਾਜ ਵਾਲੀ ਥਾਂ 'ਤੇ ਪਹੁੰਚਦੇ ਹਨ。 ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਕਰੀਬ ਤਿੰਨ ਦਹਾਕਿਆਂ ਤੋਂ ਉਹ ਸਿਰਫ਼ ਐਲਾਨ ਅਤੇ ਭਰੋਸੇ ਹੀ ਸੁਣ ਰਹੇ ਹਨ। ਹਰ ਚੋਣ ਵਿੱਚ ਇਹ ਪੁਲ ਵੱਡਾ ਚੋਣੀ ਮੁੱਦਾ ਬਣਦਾ ਹੈ, ਪਰ ਚੋਣਾਂ ਮਗਰੋਂ ਕੰਮ ਮੁੜ ਠੱਪ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਸਵਾਲ ਹੈ ਕਿ ਜਦੋਂ ਪੁਲ ਦਾ ਵੱਡਾ ਹਿੱਸਾ ਤਿਆਰ ਹੋ ਚੁੱਕਾ ਹੈ ਤਾਂ ਬਾਕੀ ਕੰਮ ਪੂਰਾ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਇੰਨੀ ਦੇਰੀ ਕਿਉਂ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ。 ਬਾਈਟ - ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕ ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਕਾਕਾ ਰਣਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨਾਭਾ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਘੇਰਿਆ ਸਾਬਕਾ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਕਾਕਾ ਰਣਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨਾਭਾ ਨੇ ਇਸ ਮੁੱਦੇ ਲਈ ਸਿੱਧੇ ਤੌਰ 'ਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰ ਠਹਿਰਾਇਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਮੌਜੂਦਾ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਨਾਕਾਮੀ ਕਾਰਨ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਪੁਲ ਦਾ ਕੰਮ ਇੱਕ ਫੀਸਦੀ ਵੀ ਅੱਗੇ ਨਹੀਂ ਵੱਧਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਦੋਂ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਸੀ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਵਜੋਂ ਕੰਮ ਕਰਨ ਦਾ ਮੌਕਾ ਮਿਲਿਆ, ਉਸ ਵੇਲੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ 'ਤੇ ਕਰੀਬ 34 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਵਿੱਤੀ ਬੋਝ ਸੀ। ਇਸਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰਕੇ ਇਹ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਲੋਕ ਨਿਰਮਾਣ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਸੌਂਪਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ਸਰਕਾਰ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲ ਦੇ ਚੜ੍ਹਨ-ਉਤਰਨ ਵਾਲੇ ਹਿੱਸੇ ਦਾ ਕਰੀਬ 80 ਫੀਸਦੀ ਕੰਮ ਪੂਰਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ。 ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਰੇਲਵੇ ਹਿੱਸੇ ਵਿੱਚ ਅੰਡਰਬ੍ਰਿਜ ਅਤੇ ਓਵਰਬ੍ਰਿਜ ਦਾ ਬਾਕੀ ਕੰਮ ਕਰੀਬ 18 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਹੋਣਾ ਸੀ, ਪਰ ਜ਼ਮੀਨੀ ਮੁਆਵਜ਼ੇ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਕਾਰਨ ਸਟੇ ਲੱਗ ਗਈ। ਕੁੱਲ ਕਰੀਬ 21 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਮੁਆਵਜ਼ੇ ਵਿੱਚੋਂ ਪਹਿਲੀ 8 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਕਿਸਤ ਵੀ ਜਾਰੀ ਹੋ ਗਈ ਸੀ, ਪਰ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਇਸ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਨਹੀਂ ਵਧਾਇਆ ਗਿਆ। ਕਾਕਾ ਰਣਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨਾਭਾ ਦਾ ਦੋਸ਼ ਹੈ ਕਿ ਜੇਕਰ ਮੌਜੂਦਾ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਗੰਭੀਰਤਾ ਨਾਲ ਲਿਆ ਹੁੰਦਾ ਤਾਂ ਅੱਜ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਹ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਨਾ ਝੱਲਣੀਆਂ ਪੈਂਦੀਆਂ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਅਣਦੇਖੀ ਕਾਰਨ ਏਸ਼ੀਆ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਲੋਹਾ ਨਗਰੀ ਦਾ ਵਿਕਾਸ ਰੁਕ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਉਦਯੋਗਪਤੀਆਂ ਤੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਭਾਰੀ ਨੁਕਸਾਨ ਝੱਲਣਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ。 ਬਾਈਟ - ਕਾਕਾ ਰਣਦੀਪ ਸਿੰਘ (ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ) ਵਿਧਾਇਕ ਗੁਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗੈਰੀ ਬੜਿੰਗ ਨੇ ਕੇਂਦਰ ਅਤੇ ਰੇਲਵੇ ਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਗੁਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗੈਰੀ ਬੜਿੰਗ ਨੇ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਨੂੰ ਰੱਦ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਮੁੱਦੇ ਨੂੰ ਜਾਣ-ਬੁੱਝ ਕੇ ਸਿਆਸੀ ਰੰਗ ਦਿੱਜਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜ਼ਮੀਨ ਐਕਵਾਇਰ ਦੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੀ ਸੀ, ਜੋ 2022 ਵਿੱਚ ਪੂਰੀ ਕਰਕੇ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਸਬੰਧਤ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਸੌਂਪ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕ ਨਿਰਮਾਣ ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਆਪਣੇ ਹਿੱਸੇ ਦਾ كرੀਬ 80 ਫੀਸਦੀ ਕੰਮ ਪੂਰਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਗੈਰੀ ਬੜਿੰਗ ਮੁਤਾਬਕ ਹੁਣ ਸਾਰਾ ਬਾਕੀ ਕੰਮ ਭਾਰਤੀ ਰੇਲਵੇ ਦੇ ਹਿੱਸੇ ਵਿੱਚ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਰੇਲਵੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਲਗਾਤਾਰ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, ਪਰ ਪਹਿਲਾਂ ਨਕਸ਼ੇ ਵਿੱਚ ਖਾਮੀਆਂ ਦਾ ਹਵਾਲਾ ਦੇ ਕੇ ਕਰੀਬ ਡੇਢ ਸਾਲ ਲੰਘਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਫਰਵਰੀ 2026 ਵਿੱਚ ਨਕਸ਼ਾ ਪਾਸ ਹੋਣ ਮਗਰੋਂ ਵਿੱਤੀ ਸਾਲ ਖਤਮ ਹੋਣ ਦਾ ਕਾਰਨ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਅਪ੍ਰੈਲ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਨ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ。 ਉਨ੍ਹਾਂ ਅੱਗੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਪ੍ਰੈਲ ਵਿੱਚ ਰੇਲਵੇ ਵੱਲੋਂ ਨਵਾਂ ਕਾਰਨ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਕਿ ਠੇਕੇਦਾਰ ਕੰਮ ਛੱਡ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਹੁਣ ਨਵਾਂ ਟੈਂਡਰ ਲਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਵਿਧਾਇਕ ਦੇ ਅਨੁਸਾਰ ਰੇਲਵੇ ਨੇ ਹੁਣ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਕਿ ਨਵਾਂ ਟੈਂਡਰ ਜਾਰੀ ਹੋ ਚੁਕਾ ਹੈ ਅਤੇ ਜਲਦ ਹੀ ਬਾਕੀ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ。 ਗੈਰੀ ਬੜਿੰਗ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਦੋਸ਼ ਲਾਇਆ ਕਿ ਇਸ ਮੁੱਦੇ 'ਤੇ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਰਾਜਨੀਤੀ ਸਥਾਨਕ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ, ਜਦਕਿ ਰੇਲਵੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਅਧੀਨ ਹੈ ਅਤੇ ਅਸਲ ਦੇਰੀ ਦੀ Z਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਵੀ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਰਾਰ ਅਤੇ ਰੇਲਵੇ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਬਣਦੀ ਹੈ。 ਬਾਈਟ - ਗੈਰੀ ਵੜਿੰਗ (ਮੌਜੂਦਾ ਵਿਧਾਇਕ) ਸਿਆਸਤ ਤੋਂ ਉੱਪਰ ਉਠ ਕੇ ਹੱਲ ਦੀ ਉਡੀਕ ਮੰਡੀ ਗੋਬਿੰਦਗੜ੍ਹ ਦਾ ਰੇਲਵੇ ਓਵਰਬ੍ਰਿਜ ਹੁਣ ਸਿਰਫ਼ ਇੱਕ ਨਿਰਮਾਣ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਉਮੀਦਾਂ, ਉਦਯੋਗਾਂ ਦੇ ਭਵਿੱਖ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦੀ ਜਵਾਬਦੇਹੀ ਦਾ ਪ੍ਰਤੀਕ ਬਣ ਗਿਆ ਹੈ। ਇੱਕ ਪਾਸੇ ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਰਾਜ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਕਟਘਰੇ ਵਿੱਚ ਖੜ੍ਹਾ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ, ਜਦਕਿ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਮੌਜੂਦਾ ਵਿਧਾਇਕ ਦੇਰੀ ਲਈ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਰੇਲਵੇ ਨੂੰ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰ ਦੱਸ ਰਹੇ ਹਨ। ਪਰ ਇਨ੍ਹਾਂ ਸਿਆਸੀ ਦੋਸ਼ਾਂ-ਪ੍ਰਤੀਦੋਸ਼ਾਂ ਦੇ ਵਿਚਕਾਰ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਨੁਕਸਾਨ ਆਮ ਲੋਕਾਂ, ਵਪਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਉਦਯੋਗਿਕ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਤਰੱਕੀ ਨੂੰ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ。 ਹੁਣ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਇੱਕੋ ਮੰਗ ਹੈ ਕਿ ਦਹਾਕਿਆਂ ਤੋਂ ਲਟਕਿਆ ਇਹ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਮੁਕੰਮਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਲੋਹਾ ਨਗਰੀ ਨੂੰ ਜਾਮ, ਹਾਦਸਿਆਂ ਅਤੇ ਆਰਥਿਕ ਨੁਕਸਾਨ ਤੋਂ ਰਾਹਤ ਮਿਲ ਸਕੇ。0
0
Report
नशा अधिकारी रायसिंह के तबादले के विरोध में सर्व समाज ने ज्ञापन सौंपा
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) पीलीबंगा थानाधिकारी रायसिंह के तबादले के प्रयासों का विरोध, सर्व समाज ने सौंपा ज्ञापन हनुमानगढ़ जिले में नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर रहे पीलीबंगा थानाधिकारी रायसिंह के तबादले के कथित प्रयासों के विरोध में सर्व समाज एवं आमजन ने आवाज उठाई। आज बड़ी संख्या में लोगों ने ज्ञापन सौंपकर थानाधिकारी के समर्थन में अपना पक्ष रखा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नशे के कारोबार और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने के कारण थानाधिकारी रायसिंह पर राजनीतिक दबाव बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आमजन ने कहा कि क्षेत्र में नशे की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर पुलिस की भूमिका सराहनीय रही है। सर्व समाज के लोगों ने कहा कि यदि नशे के खिलाफ कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों के तबादले या उन पर कार्रवाई की जाती है, तो इससे पुलिसकर्मियों का मनोबल प्रभावित होगा। लोगों ने मांग की कि पुलिस अधिकारियों को राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर निष्पक्ष कार्रवाई करने का अवसर दिया जाए।0
0
Report
Advertisement
