205001
Mainpuri - आसमान में हल्के बादल छाए रहे तो लोगों को हुआ सर्दी का एहसास
Mainpuri, Uttar Pradesh:बुधवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे तो लोगों को सर्दी का एहसास भी हुआ है। सर्दी का मौसम लगातार प्रतिदिन बदलता हुआ नजर आ रहा है,तो वहीं बुधवार को सुबह से ही हल्के बादल छाए रहने से शीत लहर चली है तो,वहीं सर्दी से लोगों को भी परेशानी का सामना पड़ा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हावड़ा स्टेशन के पास अवैध दुकानों के हटने के बाद होर्डिंग भी उतारे गए
Noida, Uttar Pradesh:शनिवार की रात हावड़ा स्टेशन से सटे इलाकों में अवैध दुकाने हटाने के बाद जितने भी अवैध होर्डिंग बैनर लगे थे उसे भी उतार दिया गया0
0
Report
बलरामपुर में तेंदूपत्ता योजना से ग्रामीणों को 5500 रु हर बोरा, बीमा-शिक्षा सहयोग
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले में छत्तीसगढ़ सरकार की तेंदूपत्ता संग्रहण योजना का कार्य चालू है; ग्रामीणों द्वारा जंगल से तोड़े गए तेंदूपत्ते को वन विभाग द्वारा खरीदी की जा रही है जिसके एवज में ग्रामीणों को प्रति मानक बोरे के हिसाब से 5500 रुपए का भुगतान किया जा रहा है। इसके अलावा हितग्राहियों को जीवन सुरक्षा बीमा के साथ-साथ उनके परिवार में पढ़ने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्रोत्साहन राशि में अतिरिक्त-Meधावी बच्चों को छात्रवृत्ति भी दी जा रही है। तीन राज्यों की अलग-अलग सीमाओं से लगने के कारण जिले में अवैध तेंदूपत्ता की आवक भी होती है, जिसके लिए विभाग द्वारा सरहदी क्षेत्रों में चेकपोस्ट लगाकर तथा गस्ती दल के माध्यम से निगरानी की जा रही है। जंगल में हाथियों के मूवमेंट के समय विभाग ग्रामीणों को जंगल में जाकर तेंदूपत्ता नहीं तोड़ने के लिए लगातार मुनादी भी करवाता है ताकि किसी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके। बलरामपुर जिले में सरकार द्वारा संचालित तेंदूपत्ता संग्रहण योजना का लाभ लेने के लिए संग्राहकों द्वारा सुबह 5 बजे से ही जंगल में जाकर तेंदूपत्ते को तोड़कर इकट्ठा करते हैं, फिर उसके बाद घर में जंगल से लाए गए तेंदूपत्ते की गड्डी बनاتے हैं जिसमें 50 तेंदूपत्तों की एक गड्डी बनाई जाती है, उसके बाद सहकारी लघु पनोपज संग्रहण केंद्रों में जाकर उसको बेचते हैं। इसके लिए जिले में अलग-अलग जगहों पर 482 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं और शाशन के नियमानुसार एक हजार तेंदूपत्ते की गड्डी में एक मानक बोरा होता है, जिसके एवज में हितग्राहियों को 5500 रुपए उनके बैंक खातों में भुगतान किया जाता है। उसी हिसाब से जो हितग्राही जितना भी तेंदूपत्ता तोड़कर संग्रहण केंद्र में लाकर बेचता है, उसको उसी के हिसाब से बैंक खातों में सरकार द्वारा भुगतान किया जाता है। तेंदूपत्ता तोड़ने वाले हितग्राहियों का कहना है कि पत्ती तोड़ने के लिए वे सुबह 5 बजे जंगल में जाते हैं और दोपहर में पत्ती को घर लाकर उसकी गड्डी बनाते हैं फिर शाम को संग्रहण केंद्रों में जाकर बेचते हैं, जिसके एवज उन्हें शासन द्वारा निर्धारित राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाती है जिससे हितग्राहियों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आ रही है। वहीं हितग्राहियों द्वारा केंद्रों में लाए गए तेंदूपत्ते की जांच के लिए लघुवनोपज के कर्मचारियों द्वारा उसका निरीक्षण भी किया जाता है और अमानक पत्तों की छटनी कर दी जाती है ताकि अच्छे तेंदूपट्टों की खरीदी हो सके। इसके साथ ही तेंदूपत्ता संग्राहकों को शासन द्वारा जीवन सुरक्षा बीमा का लाभ भी दिया जाता है साथ ही उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा हासिल करने के लिए शिक्षा प्रोत्साहन राशि के साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती है ताकि तेंदുപ്പत्ता संग्राहकों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। जिले के वन मंडला अधिकारी आलोक बाजपेयी ने बताया है कि शासन द्वारा संचालित तेंदूपत्ता संग्रहण योजना का लाभ दिलाने के लिए जिले में 44 समितियों के अंतर्गत 482 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं जिन्हें माध्यम से तेंदूपत्ता की खरीदी की जा रही है और जिले में लगभग एक लाख से ज्यादा तेंदूपत्ता संग्राहकों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। बलरामपुर जिला तीन अलग-अलग राज्यों की सीमा से लगता है और वहाँ से अवैध तरीके से तेंदूपत्ता की आवक को रोकने के लिए विभाग द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं और विभाग द्वारा भी लगातार गस्ती की जा रही है तथा अवैध तेंदूपत्ता लाने वालों के खिलाफ कार्यवाही भी की जा रही है ताकि योजना का लाभ जिले की हितग्राहियों को ही मिल सके।0
0
Report
बारां में अवैध खनन पर कार्रवाई: जेसीबी समेत 3 वाहन जब्त
Baran, Rajasthan:अवैध खनन पर कार्रवाई, जेसीबी समेत 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त बारां जिले में अवैध खनन और सड़क सुरक्षा नियमों की पालना को लेकर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत किशनगंज क्षेत्र में अवैध खनन करते एक जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। वहीं एनएच-27 पर एक गिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर डिटेन किया गया। यातायात प्रभारी चंद्रप्रकाश ने बताया कि पुलिस टीम ने किशनगंज के लबानिया माल क्षेत्र में दबिश देकर अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी, मिट्टी से आधा भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। इसके अलावा एनएच-27 स्थित फतेहपुर टोल के पास चेकिंग के दौरान गिट्टी से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया। चालक वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहन को डिटेन किया गया। पुलिस ने जब्त वाहनों को पुलिस लाइन ग्राउंड में खड़ा करवाया है।0
0
Report
Advertisement
नीमकाथाना में कार पलटने से दो घायल, लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर नीमकाथाना घटना के बारे में जानकारी दी गई है कि गांवड़ी मोड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोग घायल बताए गए हैं और मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुँचाकर उपचार शुरू कराया। घटना के कारणों के बारे में उल्लेख किया गया है कि कार टीबा मोहल्ले से होते हुए गांवड़ी मोड़ की तरफ जा रही थी, तभी पलट गई। बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है, कार में दो लोग सवार थे जिन्हें स्थानीय लोगों ने बाहर निकालकर अस्पताल भर्ती करवाया गया।0
0
Report
NEET UG 2026 के नाम पर साइबर ठगी: छात्रों से पैसे न ट्रांसफर करें
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल री-नीट 2026 के नाम पर साइबर ठगी छात्रों-अभिभावकों को अलर्ट रहने की सलाह NEET UG 2026 को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच बड़ा अलर्ट जारी किया दोबारा परीक्षा की चर्चाओं के बीच फर्जी गिरोह सक्रिय पुलिस की एडवाइजरी किसी को भी पैसे ट्रांसफर न करें OTP या UPI PIN साझा न करें फर्जी 앱 या PDF डाउनलोड न करें सोशल मीडिया अफवाहों पर भरोसा न करें0
0
Report
बूंदी पुलिस की Sundays On Cycle योजना से स्वास्थ्य और सुरक्षा का संदेश
Noida, Uttar Pradesh:Bundi Ramphool Mehra फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए बूंदी पुलिस की पहल जिला पुलिस ने की “Sundays On Cycle” अभियान की शुरुआत सुबह 06 बजे से खेल संकुल हो रहा अभियान का आगाज SP अवनीश कुमार शर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना “फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज” संदेश के साथ साइकिलिंग अभियान स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और सुरक्षित समाज का दिया जाएगा संदेश बूंदी पुलिस ने आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील स्वस्थ बूंदी, सुरक्षित बूंदी के संकल्प के साथ निकलेगी साइकिल रैली बूंदी पुलिस दे रही फिटनेस और सुरक्षा का संदेश पुलिस परेड ग्राउंड पहुंची साइकिल रैली0
0
Report
Advertisement
नोखा इलाके सतर बिगहा में टक्कर, ऑटो चालक मनोज यादव की मौत
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां नोखा थाना क्षेत्र के सतर बिगहा में एक पिकअप वैन तथा ऑटो में टक्कर हो गई। जिससे ऑटो के ड्राइवर मनोज यादव की मौत हो गई। मनोज की 45 वर्ष थी। वह नोखा के बरांव का रहने वाला था। बताया जाता है कि टक्कर इतना जोरदार था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह मनोज को ऑटो से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम की सदर अस्पताल लाया है। वह बराव के राम आशीष सिंह का पुत्र था। हादसे के बाद मृतक के परिजन के घर मातम छ गया है।0
0
Report
रोहतास-रघुनाथपुर सड़क पर ट्रक में आग, चालक-खलासी सुरक्षित
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां नौहट्टा थाना क्षेत्र में रोहतास-रघुनाथपुर सड़क पर एक ट्रक में आग लग गई और पूरा ट्रक धूधू का जल गया। बताया जाता है कि ट्रक का ड्राइवर तथा खलासी ट्रक के पास गैस चूल्हा जलाकर खाना बना रहा था। इस दौरान छोटा गैस सिलेंडर से आग फैल गई। देखते हैं देखते आग ने ट्रक को पूरे जग में ले लिया। आग की लपट देख आसपास के लोग भाग गए और देखते ही देखते पूरा ट्रक जल का राख हो गया। चुकी यह इलाका काफी सुदूरवर्ती है। आग पर काबू नहीं पाया गया और पूरा का पूरा ट्रक जल गया। चुकी इस आग में किसी व्यक्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस प्रकार पूरा ट्रक धूधू कर जल रहा है।0
0
Report
पटना समेत बिहार में लू-हीट वेव का खतरा, तापमान बढ़ने की चेतावनी
Patna, Bihar:बिहार में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी पटना में शनिवार को इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में राज्य के कई जिलों में तापमान में 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लोगों को और ज्यादा गर्मी का सामना کرنا पड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने बक्सर, औरंगाबाद, गया, भोजपुर, रोहतास और भभुआ समेत कई जिलों में लू और हीट वेव की चेतावनी जारी की है। वहीं डेहरी में सबसे अधिक 45.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। लगातार बढ़ती गर्मी और उमस से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जबकि, उत्तर बिहार के चार जिलों के अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया एवं सुपौल में बादल छाए रहने के साथ आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है तो वहीं 25 मई से नौतपा की भी शुरूआत होने जा रही है, जिसके कारण गर्मी और लू का असर और बढ़ सकता है0
0
Report
Advertisement
नेरचौक मेडिकल कॉलेज परिसर में आवारा कुत्तों का भयावह साम्राज्य, सुरक्षा चिंता का विषय
Sundar Nagar, Himachal Pradesh:मंडी जिला के नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल एक बार फिर अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में आ गया है। अस्पताल जहां गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीज उपचार की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, वहीं अब अस्पताल परिसर में घूम रहे दर्जनों आवारा कुत्ते लोगों के लिए चिंता और डर का कारण बनते जा रहे हैं। मरीजों, तीमारदारों और स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन इस समस्या के समाधान के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के मुख्य द्वार, पार्किंग क्षेत्र, ओपीडी ब्लॉक, वार्डों के आसपास और कैंटीन क्षेत्र में दिनभर कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है। कई बार ये कुत्ते मरीजों और उनके परिजनों के पीछे दौड़ते भी देखे गए हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को अस्पताल परिसर में आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों के घूमने और लोगों पर झपटने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। बावजूद इसके प्रशासन और संबंधित विभाग समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे। लोगों का आरोप है कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर सफाई व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगां का यह भी कहना है कि एक ओर अस्पताल में डॉक्टरों और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं, वहीं दूसरी ओर परिसर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या व्यवस्था की पोल खोल रही है। मरीजों का कहना है कि अस्पताल इलाज के लिए आते हैं, लेकिन यहां पहुंचने पर डर का माहौल देखने को मिलता है। यदि किसी मरीज या बच्चे पर कुत्तों ने हमला कर दिया तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। अस्पताल में इलाज करवाने पहुंचे कई लोगों ने प्रशासन से मांग उठाई है कि जल्द से जल्द अस्पताल परिसर से आवारा कुत्तों को हटाने के लिए अभियान चलाया जाए। साथ ही नगर परिषद और संबंधित विभागों को भी इस दिशा में गंभीरता दिखाने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन इस गंभीर समस्या को कितनी प्राथमिकता से लेते हैं। क्योंकि अस्पताल जैसी जगह पर सुरक्षा और स्वच्छता दोनों बेहद जरूरी हैं। अगर समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में यह समस्या और भी गंभीर रूप ले सकती है।0
0
Report
करोड़ो खर्च फिर भी कौड़ियों के दाम हो गई नालों पर बनी दुकानें
Gonda, Uttar Pradesh:पूर्व जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने रेवड़ी पटरी दुकानदारों के लिए करोड़ों खर्च कर नालों पर दुकानें बनवाई,लेकिन इक्के दुक्के को छोड़ सभी दुकानें खाली पड़ी है काश यही पैसा किसी दूसरे कार्य में लग जाता तो गोंडा वासियों का कुछ भला हो जाता0
0
Report
गर्रा नदी में स्नान करते समय युवक की डूब कर मौत
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के सराय राघव गांव के सामने शनिवार की दोपहर गर्रा नदी में स्नान करने गए गौरव (18) की डूबने से मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि रम्पुरा गांव निवासी गौरव (18) शनिवार की दोपहर एक बजे सराय राघव गांव के सामने गर्रा नदी में स्नान करने गया था। वह अचानक गहरे पानी में चला गया। गौरव को डूबता देख घाट पर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। नाविकों ने नदी में कड़ी मशक्कत की और डूबने के करीब 20 मिनट बाद गौरव को गहरे पानी से बाहर निकाल लिया। घटना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एम्बुलेंस से हरदोई मेडिकल कॉलेज ले गए। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा अनुराग ने बताया उसका पुत्र गौरव शनिवार सुबह सराय राघव गौशाला में बैलगाड़ी से चारा लेकर गया था उसके साथ गांव के श्यामू ,कृपाल ,अर्पित सहित पांच और लोग थे। गौशाला में उतारने के बाद पांचो लोग गर्रा नदी में स्नान करने चले गए जहां हादसा हो गया। मृतक के परिवार में उसके पिता टर्री के अलावा माता और एक छोटा भाई सौरभ है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली IGI पर CISF ने खोया हुआ बटुआ लौटाकर मिसाल कायम की
New Delhi, Delhi:दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर CISF ने यात्री का खोया हुआ बटुआ वापस लौटा दिया। बटुआ मालिक ने CISF को थैंक्यू कहा। दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर CISF जवान सुरक्षा के दायरे में तैनात थे। CISF की टीम ने सूचना मिलने पर तुरंत टर्मिनल के भीतर यात्री को खोजकर उसका बटुआ सुरक्षित वापस कर दिया। बटुआ मालिक महिंदर कुमार मेहतानी ने सुरक्षा कर्मियों के तत्काल कदम और उच्च पेशेवर व्यवहार की सराहना की और CISF को धन्यवाद दिया। देश CISF जवानों पर हर कदम पर भरोसा करता है।0
0
Report
समस्तीपुर में शराब के नशे में ड्यूटी कर रहे डायल 112 एसआई, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर खदेड़ दिया
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले में डायल 112 के एसआई शराब के नशे में ड्यूटी कर रहे थे, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर उन्हें खदेड़ दिया. हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी एसआई को सदर अस्पताल भेजा. मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग में एक आपसी विवाद के कारण डायल 112 को सूचना मिली. डायल 112 टीम में एक एसआई ने ग्रामीणों से बदसलूकी की, बाद में ग्रामीणों ने शराब के नशे में होने की पुष्टि कर दी और वीडियो बना लिया. डॉक्टरों द्वारा मेडिकल जांच के लिए एसआई को समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया, आगे की कार्रवाई की जा रही है. मौके पर डीएसपी आशीष राज ने बताया कि सूचना मिलने पर डायल 112 के कर्मी के शराब पीने के आरोप सामने आए; डायल 112 टीम के साथ हुए धक्काबाड़ी के बाद आवेदन के आधार पर मेडिकल जांच कराई जाएगी.0
0
Report
चंपई सोरेन का बयान: संथाल परगना में आदिवासी जनसंख्या पर बीजेपी निशाना
Ranchi, Jharkhand:बीजेपी के दिग्गज नेता चंपई सोरेन का बड़ा बयान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झारखण्ड के आदिवासीयों के बारे में नहीं सोचती झामुमो अगर झामुमो आदिवासीयों के बारे में सोचती तो आज संथाल परगना की डेमोग्राफी नहीं बदलती यहाँ की सामाजिक व्यवस्था को चरमरा दिया गया है झारखंड में आदिवासी सुरक्षित नहीं है0
0
Report
Advertisement
