205001
मैनपुरी - भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने मासिक बैठक का किया आयोजन
Mainpuri, Uttar Pradesh:भारतीय किसान यूनियन के संगठन की नेतृत्व में आज मुख्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया , जिसमे किसानों ने अपनी मूल समस्या बताई की आवारा जानवरों से फसल नष्ट हो रही हैं , तो वहीं किसानों को समय से खाद बीज ऐसी कई समस्याएं हैं जिनको लेकर किसानों को अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित गबर सिंह बिष्ट के लिए हार्दिक बधाई
Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर पौड़ी जनपद के राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुस्याखांद के प्रधानाध्यापक श्री गबर सिंह बिष्ट जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। शिक्षा के क्षेत्र में आपके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट योगदान को मिला यह सम्मान समूचे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। आपकी यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को भी निरंतर उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।0
0
Report
सतना में जन्माष्टमी जुलूस के दौरान डीजे पर बैठे युवक घायल, CCTV कैद
Satna, Madhya Pradesh:सतना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष चौक पर जन्माष्टमी जुलूस के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ एक पिकअप वाहन में लगे डीजे के ऊपर बैठे लोग अचानक स्पीड ब्रेकर पर उछलने से उस पर सवार कई युवक अनियंत्रित होकर सीधे सड़क पर गिर पड़े। जोरदार झटका लगने के कारण हुए इस हादसे में कई युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। यह पूरी हृदयविदारक घटना पास ही दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जाँच कर रही है।0
0
Report
नीमकाथाना में शिक्षक दिवस पर 26 साल पुरानी बाइक गुरु दक्षिणा बनकर लौटी
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के नीमकाथाना शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम, उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, कविताओं और गीतों के माध्यम से अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। कई स्थानों पर शिक्षकों का माला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान भी किया गया। नीमकाथाना में एक स्कूल स्टाफ की ओर से अपने गुरु और संस्थान के प्रबंध निदेशक को अनोखी गुरु दक्षिणा दी गई। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेश रोहिला की करीब 26 साल पुरानी बजाज बॉक्सर मोटरसाइकिल को स्टाफ ने करीब दो वर्षों के अथक प्रयास के बाद ढूंढ निकाला और हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा से वापस खरीदकर शिक्षक दिवस के अवसर पर उन्हें भेंट किया। बताया गया कि सुरेश रोहिला ने वर्ष 2000 में करीब 29 हजार रुपए में बजाज बॉक्सर मोटरसाइकिल खरीदी थी। यह मोटरसाइकाइल संस्थान के शुरुआती दौर में बेहद महत्वपूर्ण साधन रही। संस्थान की शुरुआत में विभिन्न कार्यों के लिए इसी बाइक का उपयोग किया जाता था। यहां तक कि जिस जमीन पर आज संस्थान का परिसर संचालित हो रहा है, उस जमीन को रीको सीकर से खरीदने की प्रक्रिया के दौरान भी इसी मोटरसाइकिल से आवागमन और कई जरूरी कार्य किए गए थे। समय के साथ वर्ष 2009 में प्रबंध निदेशक ने यह बाइक अपने ड्राइवर को दे दी। इसके बाद बाइक कई लोगों के हाथों से होती हुई आगे बिकती चली गई। समय बीतने के साथ बाइक का नंबर भी याद नहीं रहा, जिसके कारण उसे दोबारा ढूंढना बेहद मुश्किल हो गया। करीब दो महीने पहले सफाई के दौरान एक पुरानी डायरी में बाइक का नंबर लिखा हुआ मिल गया। इसके बाद पुरानी यादें ताजा हुईं और स्टाफ ने बाइक को दोबारा तलाशने का प्रयास शुरू किया। करीब दो वर्षों से चल रहे प्रयासों को आखिरकार सफलता मिली और बाइक के पीलीबंगा, हनुमानगढ़ में होने की जानकारी मिली। स्टाफ ने पीलीबंगा पहुंचकर बाइक को उसके वर्तमान मालिक से वापस खरीदा। शिक्षक दिवस के मौके पर जब 26 साल पुरानी वही बाइक सुरेशक रोहिला के सामने लाई गई तो भावुक कर देने वाला माहौल बन गया। सबसे खास बात यह रही कि बाइक वापस खरीदने के साथ जिस व्यक्ति से यह मोटरसाइकिल खरीदी गई, उसे सम्मान स्वरूप करीब एक लाख रुपए कीमत की नई मोटरसाइकिल दिलाई गई। इस तरह पुरानी यादों को वापस पाने के साथ बाइक के वर्तमान मालिक का भी सम्मान किया गया। स्टाफ की इस पहल को शिक्षक दिवस पर दी गई अनोखी गुरु दक्षिणा के रूप में देखा जा रहा है। 26 साल पुरानी मोटरसाइकिल से जुड़ी संस्थान की शुरुआती यात्रा और उससे जुड़ी यादों को वापस लाने के इस प्रयास की स्थानीय स्तर पर भी चर्चा हो रही है।0
0
Report
Advertisement
श्री गंगानगर में हथियारों के साथ प्रचार प्रसार का वीडियो वायरल, आर्म्स एक्ट मामला दर्ज
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री गंगानगर श्री गंगानगर में निकाय चुनाव में हथियारों के साथ प्रचार प्रसार करने का वीडियो viral होने का मामला मामले को लेकर सदर थाने में पूर्व विधायक के भांजे सुनील पहलवान व सुनील पहलवान के बेटे के खिलाफ हुआ मामला दर्ज सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन करने के आरोप में पिता पुत्र व अन्य के खिलाफ आर्म्स एक्ट में हुआ मामला दर्ज दो दिन पूर्व पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ के भांजे सुनील पहलवान द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में जनसम्पर्क के दौरान वीडियो हुआ था वायरल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने शुरू की थी जांच0
0
Report
हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की विदाई: न्याय संस्थाओं की गरिमा पर जोर
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा अपने विदाई समारोह में भावुक नजर आए। सेवानिवृत्ति के बाद आयोजित समारोह में उन्होंने अदालतों को सिर्फ ईंट-पत्थर की इमारत मानने से इनकार करते हुए कहा कि अदालतें आम आदमी की उम्मीद और न्याय का पवित्र मंदिर हैं। उन्होंने कहा कि पद और इंसान अस्थायी होते हैं, लेकिन न्यायिक संस्थाएं हमेशा स्थायी रहनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने न्यायिक संस्थाओं की साख, निष्पक्षता और लोगों के विश्वास को बनाए रखने पर भी जोर दिया। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भावुक कर देने वाला पल उस वक्त आया, जब चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने अपने विदाई समारोह को संबोधित किया। करीब साढ़े तीन साल के कार्यकाल के बाद 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त हुए चीफ जस्टिस सिन्हा ने अपने अनुभव साझा किए और न्यायपालिका की गरिमा को सर्वोपरि बताया।उन्होंने कहा कि अदालतें केवल ईंट और पत्थरों से बनी इमारतें नहीं हैं, बल्कि आम आदमी की उम्मीद और न्याय का पवित्र मंदिर हैं। न्यायपालिका की असली ताकत उसकी इमारतों में नहीं, बल्कि लोगों के विश्वास में है। उन्होंने कहा कि पद पर रहने वाला व्यक्ति बदल सकता है, लेकिन न्यायिक संस्थाओं की विश्वसनीयता और निष्पक्षता हमेशा बनी रहनी चाहिए।विदाई समारोह के दौरान चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया। खास तौर पर उन्होंने पत्नी शालिनी सिन्हा का उल्लेख करते हुए कहा कि परिवार का प्यार, समझदारी और त्याग उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा। हर चुनौती का सामना करने का हौसला उन्हें अपने परिवार से मिला।बता दें कि 29 मार्च 2023 को छत्तीसगढ़ के तत्कालीन राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने जस्टिस रमेश सिन्हा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। इसके बाद करीब साढ़े तीन साल तक उन्होंने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का नेतृत्व किया।इस दौरान उनके कार्यकाल में 50 हजार 228 मामलों का निपटारा किया गया। इनमें 369 से ज्यादा नजीर बनने वाले फैसले भी शामिल रहे। न्यायिक कार्यों के साथ-साथ उन्होंने संस्थागत पारदर्शिता और न्याय व्यवस्था में लोगों के भरोसे को मजबूत करने पर जोर दिया।0
0
Report
प्रीसीसी चीफ का बड़ा बयान: भाजपा के कुशासन से लोग परेशान, लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस भारी बहुमत से बोर्ड बनाएगी
Sikar, Rajasthan:हैडर/हैडलाइन- पीसीसी चीफ का बड़ा बयान, भाजपा के कुशासन से लोग परेशान, नगरपालिका बनी भ्रष्टाचार का अड्डा, राजस्थान में कांग्रेस भारी बहुमत से जीतकर बोर्ड बनायेगी। एंकर इन्ट्रो- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा आज एक दिवसीय लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के दौरे पर रहे जहां निकाय चुनाव को लेकर विभिन्न इलाकों में जनसभाएं की। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता के कुशासन से लोग परेशान हैं। विकास के काम हो नहीं रहे हैं। नगर पालिकाएं भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है। डोटासरा ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्रों का बुरा हाल हो रहा है ना सफाई हो रही ना ही सड़कों में हो रहे खड्डे ठीक हो रहे हैं। डोटासरा ने कहा कि लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सभा क्षेत्र का ग्रामीण इलाका नरोदड़ा ग्राम पंचायत को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किया गया है लेकिन ढ़ाई साल में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। गांव का विद्यालय था उसको भी बंद कर दिया गया है। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस के राज पांच साल में नरोदडा ग्राम पंचायत में 54 सौ करोड़ रुपए के विकास कार्य हुए थे लेकिन ढ़ाई साल के बीजेपी के राज में 54 सौ रुपए का भी काम नहीं हुए। गांव के लोग ने मानस बना लिया है। कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीताकर बीजेपी को जबाव देंगे। बाइट 1 गोविन्द सिंह डोटासरा, प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी राजस्थान0
0
Report
Advertisement
पूर्णिया में बीजेपी की दिवसीय सेवा संकल्प कार्यशाला, मोदी के जन्मदिन से अभियान शुरू
Purnia, Bihar:भारतीय जनता पार्टी पूर्णिया कार्यालय में आज सेवा संकल्प अभियान के एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस अवसर पर बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल मुख्य अतिथि थे । मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे । पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है और 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे एक महीने सेवा संकल्प अभियान चलेगा । जिसमें एक-एक मतदाता और लाभार्थी तक पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जाएगा । जिसका मकसद प्रधानमंत्री के विकसित भारत मिशन को बढ़ावा देना है ।0
0
Report
CM ने बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत कार्यों की कड़ी निगरानी के निर्देश दिए
Noida, Uttar Pradesh:बाढ़ की स्थिति को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि गंगा के तट पर अवस्थित सभी जिलों बक्सर, भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर एवं कटिहार के प्रभारी मंत्री एवं प्रभारी सचिव इन जिलों का दौरा करें एवं वहाँ कैम्प कर बचाव एवं राहत कार्य का गहन पर्यवेक्षण करें।2. गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री ने पटना शहरी सुरक्षा तटबंध के पास के इलाकों में विशेष निगरानी रखने हेतु पटना नगर निगम, जिला प्रशासन, पटना एवं जल संसाधन विभाग को निदेश दिया है。0
0
Report
मेरठ जन्माष्टमी उत्सव: ब्लू ड्रम केस चर्चा में मुस्कान की बेटी राधा झांकी बनीं
मेरठ में जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में ब्लू ड्रम केस चर्चा का विषय बना रहा। सौरभ हत्याकांड की मुख्य आरोपी मुस्कान की बेटी ने राधा का रूप में झांकी में भाग लिया। यह नन्ही बच्ची राधा के गेटअप में झांकी में बैठी नजर आई。 जेल के भीतर जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हिंदू और मुस्लिम बंदियों ने मिलकर भजन कीर्तन किया। जेल प्रशासन द्वारा प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई थी। जिन बंदियों ने व्रत रखा था, उन्हें जेल प्रशासन ने व्रत सामग्री भी उपलब्ध कराई। यह कृष्ण जन्माष्टमी की मनमोहकतस्वीर मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला कारागार की है。 बाइट --हरबंस पांडे ,जेलर चौधरी चरण सिंह जिला कारागार मेरठ0
0
Report
Advertisement
शिक्षक दिवस पर रांची विश्वविद्यालय ने राधाकृष्णन के आदर्श याद किए
Ranchi, Jharkhand:आज शिक्षक दिवस के अवसर पर रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलपति, कुलसचिव समेत कई विश्वविद्यालय पदाधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे। इस मौके पर देश के प्रथम उपराष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम में शिक्षकों के विद्यार्थियों के प्रति दायित्व और विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक सिर्फ शिक्षा देने का काम नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों को सही दिशा दिखाने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं, रांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. सरोज शर्मा ने कहा कि आज महान शिक्षाविद् और देश के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया और राधाकृष्णन आयोग के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण संस्तुतियां दीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन का दौर है। ऐसे में शिक्षक दिवस हमारे लिए केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि अपने दायित्वों को याद करने और उनका निर्वहन करने का अवसर भी है। डॉ. राधाकृष्णन ने अपना पूरा जीवन एक आदर्श शिक्षक के रूप में बिताया और कई महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखीं, जो आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं और रांची विश्वविद्यालय यह संकल्प लेता है कि शिक्षकों को मिले इस दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाएगा। बाइट: डॉ. सरोज शर्मा, कुलपति, रांची विश्वविद्यालय।0
0
Report
दौसा में भारी बारिश से शहर दरिया बन गए, जल निकासी तैयारी तेज
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा जिले में झमाझम बरसे बदरा 24 घंटे में दर्ज हुई 65MM बारिश शहर कस्बों की सड़के बनी दरिया जगह जगह बनी पानी भराव की स्थिति कई जगह खेतों में कटी पड़ी है बाजरे की फसल जिसके पानी में डूबने से खराबे की आशंका महवा क्षेत्र में भी जमकर हुई बारिश विधायक राजेंद्र मीणा निकले क्षेत्र के दौरे पर अधिकारियों को फोन पर दिए अलर्ट रहने के निर्देश जहां भी जल भराव की बनी स्थिति तो तत्काल करवाए जल निकासी विधायक ने क्षेत्र के लोगों से भी की अपील बारिश कोई भी परेशानी आने पर तत्काल दे सूचना दौसा जिले में पिछले 24 घंटे में हुई झमाझम बारिश से 65 एमएम बारिश दर्ज हुई है बारिश के चलते शहर और कस्बों की सड़के दरिया में तब्दील हो गई तो वहीं कई जगह पानी भराव की स्थिति भी बनी खेतों में कई जगह बाजरे की फसल कटी हुई पड़ी है ऐसे में खेतों में बारिश का पानी भरने से फसल खराबे की भी आशंका जताई जा रही है महवा क्षेत्र में भी रिकॉर्ड बारिश हुई तो क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र मीणा क्षेत्र के दौरे पर निकले साथ ही फोन पर क्षेत्र के सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं विधायक ने लोगों से भी अपील की है बारिश के चलते कहीं भी कोई परेशानी हो तो तत्काल सूचना दे ताकि उसका समय रहते समाधान किया जा सके पिछले कई दिनों से लोग उमस और गर्मी से परेशान थे ऐसे में बारिश से अब गर्मी से भी राहत मिली है फिलहाल आकाश में बादल छाए हुए हैं और जिले भर में रिमझिम बारिश का दौर जारी है संभवतया अभी और अधिक बारिश हो सकती है।0
0
Report
रिविलगंज में सर्पदंश से बुजुर्ग की हालत चिंताजनक, बाढ़ में अस्पताल पहुंचाया गया
Chapra, Bihar:रिविलगंज प्रखंड के शेमरिया गांव में सर्पदंश से एक बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें खाट पर लादकर अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक, लकड़ी साफ करने के दौरान बुजुर्ग को रसेल वाइपर सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। बाढ़ के पानी के कारण उन्हें खाट पर लादकरमुख्य सड़क तक लाया गया, जहां से स्थानीय मेयर प्रतिनिधि ने अपनी गाड़ी से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। रिविलगंज स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग को बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया गया है। फिलहाल श्याम सुंदर चौधरी की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। खास बात यह है कि परिजनों ने सांप को भी पकड़ लिया और उसे लेकर अस्पताल पहुंच गए। बाढ़ के बीच सर्पदंश की इस घटना ने इलाके के लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।0
0
Report
Advertisement
आशोक गहलोत के गुजरात दौर में जाति जनगणना की मांग, पारदर्शी प्रक्रिया की चर्चा
Ahmedabad, Gujarat:અમદાવાદ કांग्रेस નેતા અશોક ગહેલોત એક દિવસના ગુજરાતના પ્રવાસે જાતિગત જનગણનાની માગ કોંગ્રેસ કરી રહ્યું છે - કોંગ્રેસ કાસ્ટ સેન્સસસને આઝાદીના 80 વર્ષ મારી ચુકયા છે 1931 માં જાતિગનના થઇ હતી પછી થઈ જ નથી એસ સી,એસટી, ઓબીસી, જનરલ તમામ મળીને આગળ વધી શકાય વડાપ્રધાન અને NDA ની સરકારની નીતિ નથી એવું લાગે છે 10 મોં પોઈન્ટ છે તેમાં દેખાય છે કે જનગણના કરવામાં સરકારની નીતિ નથી 4200 જાતિઓ દેશમાં છે તેમ છતાં આડેધડ જાતિની ગણતરી કરી, કોર્ગસની માગ છે કે એક પ્રશ્નાવલી બનાવવામાં આવે બિહાર તેલંગાણા માં જેમ સર્વે કરવામાં આવ્યો તેમ દેશમાં સર્વે કરબામાં આવે ઓબીસીનું એક લિસ્ટ જાહેર કર્યું તેમાં પણ ડ્રોપ ડાઉન ગણવામાં આવ્યું કોંગ્રેસ અધ્યક્ષ અને વિપક્ષ નેતાએ એ પત્ર લખ્યો અને ડ્રોપ ડાઉનની માંગ કરી પણ જવાબ નહિ આવ્યો દિલ્લીમાં માં હવે પચાસ વાર પત્ર લખીએ ત્યારે કોઈ વાર જ જવાબ મળે છે હિમાચલ, લદાખ અને ਜ模ੁ કાશ્મીર માં જાતિ જનગણના શરુ થઇ છે લોકોને ભ્રમિત કરીને મતો લેવામાં આવે છે ઓબીસીએ પણ સમજવું જોઈએ કે તેની ચિંતા કોણ કરે છે તમિલનાડુ અને બંગાલમાં ચૂંટણીઓ ટાણે જ પાર્લામેન્ટ બોલાવી લે છે લોકશાહીમાં ખાલી ચૂંટણીઓ જીતવા માટે મહોરા પહેરીને આવી ગયા છે વડાપ્રધાન મોદી પોતે પણ ઓબીસી માં આવે છે તો તેમણે પણ ઓબીસી ની ચિંતા કરવી જોઈએ સો વર્ષ બાદ આ ગણતરી થાય છે તો પારદર્શક રીતે જાતિ જનગણના થાય તે જરૂરી છે સ્પીચ: અશોક ગહેલોત, પૂર્વ મુખ્યમંત્રી- રાજસ્થાન0
0
Report
विकासनगर में अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई, 7 मकान जमींदोज
Dehradun, Uttarakhand:Breaking रिपोर्ट: मोo मुजम्मिल (विकासनगर) स्लग: एक बार फिर शुरू हुई बुलडोजर कार्यवाही... एंकर: अवैध अतिक्रमण पर एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर गरजना शुरू हो गया है... विकासनगर तहसील के अंतर्गत खुशहालपुर गाँव में 7 अवैध मकानों पर जेसीबी का पीला पंजा गर्जा है... इन सभी मकानों को नोटिस प्रक्रिया के बाद आज बुलडोजर कार्यवाही के जरिए जमीदोज कर दिया गया... इसके अलावा बंगला बस्ती जस्सोवाला में भी प्रशासन ने 6 मकानों को चयनित किया हुआ है जिन पर अब बुलडोजर कार्यवाही होनी है... जानकारी के मुताबिक ये सभी घर उन अपराधियों के हैं जो पूर्व में गोकशी और नशे के कारोबार में लिप्त रहे हैं... कार्यवाही के दौरान तहसील प्रशासन के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रही ... बाइट: अनुज कुमार (CO सहसपुर) Walkthrough on Ground Zero0
0
Report
कोडरमा पुलिस को 14 नए जीपीएस-युक्त चार पहिया वाहन मिले, अपराध नियंत्रण बेहतर
Koderma, Jharkhand:आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी के संदेश के साथ राज्य पुलिस मुख्यालय से कोडरमा पुलिस को मिले 14 नए वाहनों को विभिन्न स्थानों के सुपुर्द किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज डीसी उत्कर्ष गुप्ता और एसपी कुमार शिवशीष समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियो ने हरी झंडी दिखाकर सभी वाहनों को अपने-अपने थाना और ओपी क्षेत्र के लिए रवाना किया। नए चार पहिया वाहन आधुनिक सुविधाओं से लैस होने के साथ-साथ जीपीएस इनेबल्ड है। पहले चरण में भी 14 चार पहिया वाहनों के साथ अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग के लिए कई मोटरसाइकिल भी राज्य पुलिस मुख्यालय की ओर से कोडरमा पुलिस को दिए गए थे। पुलिस वाहनों को रवाना करने के मौके पर एसपी कुमार शिवशीष ने कहा कि इन वाहनों की मिलने से अपराध नियंत्रण को लेकर कोडरमा पुलिस और अधिक प्रभावशाली हो जाएगी। हाईवे पेट्रोलिंग के अलावे नियमित गश्ती को और प्रभावी बनाया जाएगा, साथ ही जनता से मिलने वाली शिकायतों के समाधान की रिस्पांस टाइम में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले त्योहारों के मददेनजर इन वाहनों के जरिए विधि व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने में भी कोडरमा पुलिस को मदद मिलेगी。0
0
Report
Advertisement
