205261
Mainpuri: बरनाहल स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण पर ऑनलाइन प्रशिक्षण
Barnahal, Uttar Pradesh:बरनाहल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, नर्स और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को राइस ऐप के जरिए टीकाकरण से जुड़ा ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग डॉ. रवि दीप सिंह (प्रभारी चिकित्सा अधिकारी) और डॉ. सुरेंद्र सिंह (डिप्टी CMO, नोडल अधिकारी) ने की। इस दौरान संदीप दुबे (BPM) और सरोज यादव (BCPM) भी मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फतेहपुर में पारिवारिक कलह में शिक्षक पति ने पत्नी की हत्या, जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:फतेहपुर में पारिवारिक कलह ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। आरोप है कि सरकारी स्कूल में शिक्षक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी... नौ साल का रिश्ता...एक मासूम बेटा...और फिर पारिवारिक कलह में पत्नी की जान चली गई... अब पुलिस की जांच में ही इस खौफनाव वारदात की सच्चाई का पता चल पाएगा..0
0
Report
कटेरा में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने Three गांवों में छापा मारा
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी के कटेरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी की सूचना पर पुलिस ने बीती रात बड़ी कार्रवाई की। मौरयाना, खैरयाना और कडोर तीन गांवों को चारों तरफ से घेरकर एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के अलावा लोगों को पकड़ने के लिए बस लेकर गांव पहुंचे थे, वहीं कटेरा में पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में साइबर ठगी को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
रायपुर में मूसलाधार बारिश से जलभराव, महिला मोपेड सहित गहरे नाले में गिरकर बाहर निकली
Raipur, Chhattisgarh:बीते लगभग 2 घंटे से राजधानी रायपुर सहित आसपास के क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही है और बारिश के बाद राजधानी रायपुर जल भराव की स्थिति निकलकर सामने आ रही है जो काफी खौफनाक है। सड़क में चलते बारिश की वजह से लोगों की कर खराब हो रही है, जिसके चलते लंबी लाइन लग रही है। वहीं दूसरी तरफ शंकर नगर गीतांजलि नगर इलाके के भारत माता चौक में एक महिला अपने मोपेड सहित गहरे नाले में घुस गई, जिसके बाद कड़ी मशक्कत से वह बाहर निकल पाई; जान जोखिम में लेकर महिला और मोपेड को निकाला गया है। नगर निगम के लाभदावो के बीच कुछ घंटे की बारिश में निगम के दावों की पोल खुल दी है। अभी तो यह शुरुआत है और मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है, तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजधानी में आने वाला समय राहगीरों के लिए कितना जोखिम भरा रहने वाला है।0
0
Report
Advertisement
विदिशा के विजय मंदिर को नागपंचमी पर ASI निगरानी में सीमित समय के लिए खोले जाने की मांग
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा। विजय मंदिर (बीजामंडल) को नागपंचमी पर श्रद्धालुओं के पूजन हेतु खोले जाने की मांग. विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी को सौंपा मांग पत्र. विदिशा। विदिशा के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के विजय मंदिर (बीजामंडल) को आगामी नागपंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं के पूजन-अर्चन हेतु खोले जाने की मांग को लेकर विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत तथा मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी को मांग पत्र सौंपा. विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने मांग पत्र में उल्लेख किया कि विजय मंदिर (बीजामंडल) विदिशा की धार्मिक एवं ऐतिहासिक पहचान से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है और वर्तमान में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के संरक्षण में है. नागपंचमी के अवसर पर इस स्थल पर पूजा-अर्चना की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में विजय मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगा रहता है. प्रत्येक वर्ष नागपंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर के अंदर जाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिर खोलने की मांग की जाती है, लेकिन ASI के नियमों एवं अभिलेखीय स्थिति के कारण मंदिर का द्वार नहीं खोला जाता. इसके चलते श्रद्धालुओं को बाहर से ही पूजा-अर्चना करनी पड़ती है. विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने मांग की कि आस्था और पुरातात्विक संरक्षण, दोनों का सम्मान करते हुए नागपंचमी के दिन सीमित समय के लिए विजय मंदिर को श्रद्धालुओं के पूजन हेतु खोला जाए. ASI की निगरानी में सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा सकता है तथा जिला प्रशासन एवं ASI द्वारा सुरक्षा एवं स्मारक संरक्षण की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकती हैं. उन्होंने विजय मंदिर के ऐतिहासिक स्वरूप एवं वर्तमान पहचान को लेकर लंबे समय से चली आ रही चर्चा के स्थायी समाधान के लिए उपलब्ध ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक अभिलेखों की विशेषज्ञ समिति से समीक्षा कराकर वस्तुस्थिति स्पष्ट करने का भी आग्रह किया. विधायक मुकेश टंडन ने मांग पत्र के माध्यम से प्रमुख रूप से आग्रह किया कि आगामी नागपंचमी पर विजय मंदिर (बीजामंडल) का ताला खोलकर श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना की अनुमति दी जाए, ASI की निगरानी में सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाए तथा स्मारक की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं. साथ ही मंदिर से संबंधित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक अभिलेखों की विशेषज्ञ समिति से समीक्षा कराकर नागपंचमी पर पूजा की अनुमति के संबंध में स्थायी व्यवस्था बनाई जाए. विधायक मुकेश टंडन ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय एवं मध्यप्रदेश शासन का संस्कृति विभाग इस विषय में संवेदनशीलता के साथ पहल करते हुए विदिशा की धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक विरासत का सम्मान करने वाला सकारात्मक एवं स्थायी समाधान निकालेगा.0
0
Report
नवसारी अस्पताल के पूर्व RMO डॉ. हेमंत राजपुरा को तीन साल जेल और 10k जुर्माना
Navsari, Gujarat:*બ્રેકિંગ, નવસારી* ઓપરેશન માટે 2000 રૂપિયાની લાંચ લેવાના પ્રકરણમાં નવસારી સિવિલ હોસ્પિટલના પૂર્વ RMO ને ત્રણ વર્ષની કેદ 19 વર્ષ આગળ વર્ષ 2007 માં મહિલાના ગર્ભાશયના ઓપરેશનમાં વપરાયેલા દોરા માટે માંગી હતી 2000 રૂપિયાની લાંચ સરકારી સિવિલ હોસ્પિટલમાં ઓપરેશન મફતમાં થતા હોય છે, તેમ છતાં આરોપી પૂર્વ RMO ડૉ. હેમંત રાજપુરાએ માંગી હતી લાંચ ફરિયાદીએ ઓપરેશન સમયે 500 અને બાદમાં વલસાડ ACB ના છટકામાં 1500 રૂપિયાની આપી હતી લાંચ નવસારી સિવિલમાં તત્કાળીન RMO ડૉ. હેમંત રાજપુરા 1500 ની લાંચ લેતા રંગે હાથે પકડાયા હતા નવસારી કોર્ટમાં કેસ ચાલી જતા મુખ્ય જિલ્લા સરકારી વકીલ તુષાર સુળેની દલીલોને કોર્ટે Gra્ય રાખી નવસારી જિલ્લા અને સત્ર ન્યાયાલયના ન્યાયાધીશ પી. જે. તમાકુવાળાએ આરોપી ડૉ. હેમંત રાજપુરાને કસૂરવાર ઠેરવી સજા સંભળાવી કોર્ટે આરોપી ડૉ. હેમંત રાજપુરાને ત્રણ વર્ષની કેદ અને 10 હજાર રૂપિયાનો દંડ ફટકાર્યો0
0
Report
एनजीओ के एमडीएम घटिया खाना: ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक को मुक्त करने की मांग
Katihar, Bihar:एनजीओ के द्वारा दिए जा रहे एमडीएम का खाना से प्रधानाध्यापक को किया जाए मुक्त -- ग्रामीणों की मांग रसोईया से गर्म खाना पकाकर बच्चों को खिलाया जाए शिक्षा विभाग एवं जिला पदाधिकारी से अपील किए कि एनजीओ के द्वारा तैयार घटिया खाना विद्यालय को नहीं भेजे आरोप -- मध्यान भोजन खाने के समय 70% बच्चे अपने घर भोजन खाने के लिए चले जाते हैं, 10% बच्चे घर से लाए टिफिन का खाना खाते हैं, शेष 15 से 20% बच्चे ही एमडीएम का खाना खाते कटिहार जिला के मनसाही प्रखंड क्षेत्र के फुलहारा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लहसा में फुलहारा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मिथलेश कुमार सिंह एवं ग्रामीणों के द्वारा विद्यालय में दिए जा रहे एनजीओ के द्वारा एमडीएम के खाना का निरीक्षण किया। इस दौरान एनजीओ के द्वारा एमडीएम का घटिया खाना देकर बच्चों के सेहत के साथ खिलवाड़ किए जाने का आरोप लगाया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य ने कहा कि एनजीओ के द्वारा दिए जा रहे एमडीएम का खाना से प्रधानाध्यापक को मुक्त किया जाय ताकि विद्यालय में पढ़ने वालें छात्र एवं छात्राओं के सेहत ठीक रहे एवं विद्यालय में रसोईया के द्वारा तैयार गर्म पका हुआ खाना बच्चे को मिले। अगर ऐसा नहीं होता हैं तो क्षेत्र के सभी विद्यालय के बच्चों के साथ प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। बता दे कि विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र - छात्राओं की संख्या कक्षा एक से आठ तक में कुल 425 हैं जबकि मध्यान भोजन खाने के समय 70% बच्चे अपने घर भोजन खाने के लिए चले जाते हैं। साथ ही 10% बच्चे घर से लाए टिफिन का खाना खाते हैं। शेष 15 से 20% बच्चे ही एमडीएम का खाना खाते हैं , जो खाना खाने योग्य नहीं हैं। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य मिथलेश कुमार सिंह ने बताया कि वह शिक्षा विभाग एवं जिला पदाधिकारी से अपील किए कि एनजीओ के द्वारा तैयार घटिया खाना विद्यालय को नहीं भेजे और विद्यालय में ही रसोईया द्वारा तैयार गर्म पका हुआ खाना बच्चों को मिले। बाइट -- मिथलेश कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य बाइट -- जितेंद्र उरांव, ग्रामीण0
0
Report
Advertisement
कुपवाड़ में प्रेमी ने प्रेम की मंजूरी के लिए शोले-स्टाइल टॉवर चढ़ाई
Sangli, Maharashtra:एक प्रेमी ने प्रेम के होकार के लिए मोबाइल टावर पर चढ़कर शोले स्टाइल किया. घटना कुपवाड के स्वामी मळा में हुई. प्रेमिका की होकार मिलने तक उसने टावर पर चढ़ना जारी रखा और नीचे नहीं उतरा. लगभग एक घंटे तक वह वहीं रहा, जिससे आसपास भीड़ जमा हो गई. कुपवाड एमआयडीसी पुलिस ने युवक से संवाद कर उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा. बाईट: आनंदराव घाडगे - पुलिस निरीक्षक - कुपवाड एमआयडीसी थाना.0
0
Report
Kotputli हाईवे पर गैस सिलेंडर लीकेज से आग, पिता-पुत्र घायल
Jaipur, Rajasthan:जगदम्बा पवित्र भोजनालय, दिल्ली-जयपुर हाईवे के कोटपूतली में गैस सिलेंडर लीकेज के कारण आग लग गई। होटल में खाना बना रहे पिता और पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें राजकीय बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। दमकल विभाग ने मौके पर आग पर काबू पाया। स्थानीय पुलिस ने भी जानकारी दी और आग बुझाने के लिए राहत प्रयासों में जुटे लोग सराहे गये।0
0
Report
बीकानेर के कोतवाली में जनता-पुलिस CLG बैठक: यातायात और सुरक्षा पर जोर
Bikaner, Rajasthan:कोतवाली थाने में सीएलजी की महत्वपूर्ण बैठक, पुलिस और आमजन के बीच चर्चा, शहर की समस्याओं और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए गए महत्वपूर्ण सुझाव आमजन ने ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ की कार्रवाई की जमकर सराहना की स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर भी दिए गए निर्देश बीकानेर में पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद और शहर की व्यवस्थाओं को लेकर कोतवाली थाने में सीएलजी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक में सिटी सर्किल के सभी थानों के अधिकारी, सीएलजी सदस्य और आमजन मौजूद रहे इस दौरान शहर की प्रमुख समस्याओं, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई बैठक में आमजन ने पुलिस के ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ की कार्रवाई की जमकर सराहना की और नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को प्रभावी बताते हुए इसे लगातार जारी रखने की बात कही। वहीं यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर भी लोगों ने पुलिस अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए बैठक में आगामी राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई अधिकारियों को आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए आईजी ओमप्रकाश ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच लगातार संवाद जरूरी है आमजन से मिलने वाले सुझावों और समस्याओं पर प्रभावी कार्रवाई करना पुलिस की प्राथमिकता है बैठक में एसपी मृदुल कच्छावा, एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़, सीओ सिटी अनुज डाल सहित सिटी सर्किल के सभी थाना अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
जमा खान का विपक्ष पर तीखा हमला: बिहार विकास तेज़ी से जारी
Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल विपक्ष केवल आलोचना करना जानता है, काम करना एनडीए से सीखे: मंत्री जमा खान भभुआ पहुंचे मंत्री जमा खान का विपक्ष पर निशाना, कहा- एनडीए सरकार में बिहार का तेजी से हो रहा विकास बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान कैमूर जिले के भभुआ स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। इस दौरान एनडीए के स्थानीय कार्यकर्ताओं व नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री जमा खान ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला。 विपक्ष द्वारा सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए मंत्री ने कहा कि विपक्ष का काम केवल आलोचना करना रह गया है। वे बिहार के विकास और जनहित के मुद्दों पर कभी गंभीर नहीं रहते। उन्होंने कहा कि सदन की बैठकों और महत्वपूर्ण चर्चाओं से विपक्ष नदारद रहता है और बाहर निकलकर बयानबाजी करता है। जनता सब देख रही है और आने वाले समय में ऐसे रवैये का जवाब जरूर देगी。 जमा खान ने कहा कि एनडीए एक अनुशासित गठबंधन है जो संवैधानिक दायरे में रहकर काम करता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में कानून व्यवस्था, विकास कार्य और जनकल्याणकारी योजनाएं तेजी से धरातल पर उतर रही हैं। उन्होंने विपक्ष को सलाह देते हुए कहा कि अगर वे वास्तव में बिहार का विकास चाहते हैं, तो उन्हें एनडीए से काम करने का तरीका और संघर्ष सीखना चाहिए。 इस दौरान सर्किट हाउस में भाजपा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय, जदयू जिलाध्यक्ष अजय सिंह पटेल सहित एनडीए के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे。0
0
Report
बारिश में चोरी: ग्वालियर के अंतरराज्यीय गैंग को पकड़ा गया, 5.3 किलो चांदी बरामद
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में ज्वेलरी की दुकान की चोरी के आरोप में गिरफ्तार चार सदस्यीय अंतरराज्यीय चोर गैंग को पुलिस ने पकड़ लिया है. गैंग ने 19-20 जुलाई की मध्यरात्रि में रविंद्र शर्मा की ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया था. चोर शटर का एक हिस्सा उठाकर अंदर दाखिल हुए और चांदी के आभूषण तथा नकदी लेकर फरार हो गए. पूरी वारदात CCTV में कैद हुई थी. CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों को पकड़ा गया; उनके पास से लगभग 5 किलो 300 ग्राम चांदी का सामान बरामद हुआ, जिसमें चांदी की भगवान की मूर्तियाँ, गाय, मछलियाँ, बिछिया, पायल आदि शामिल हैं. दरमियानी रात करीब दो बजे घटना हुई; एक आरोपी अंदर चोरी करता रहा जबकि उसका साथी बाहर खड़ा निगरानी कर रहा था. गैंग की रणनीति बारिश की आवाज में शटर और ताले तोड़ने की आवाज दबाने की थी ताकि लोग शोर न समझें. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चारों आरोपियों में दो मुख्य आरोपी भाई हैं और उनके खिलाफ पहले से 25 से अधिक चोरी के मामले दर्ज हैं; उन्होंने अन्य राज्यों में भी चोरी की वारदातें स्वीकार की हैं. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान ग्वालियर समेत अन्य राज्यों की और चोरी के राज खुलेंगे. पुलिस अधिकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 5 किलोग्राम 300 ग्राम चांदी का सामान बरामद हुआ है, जिसमें चांदी की 38 मूर्तियाँ, 16 गौड़ियाँ, 11 मछलियाँ, 150 जोड़ी बिछिया, 34 जोड़ी पायल, 6 मुकुट, 5 बांसुरियाँ, 3 कड़े, 11 चूड़ियाँ, 73 छल्ले, पायल के कुंदे, 10 बालियाँ आदि शामिल हैं. चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजने की तैयारी है ताकि गैंग के नेटवर्क और अन्य राज्यों में کی गई चोरी का खुलासा हो सके.0
0
Report
CMHO कार्यालय में फर्जी नियुक्तिपत्र से भर्ती धांधली, दो युवक थाने पहुँचे
Morena, Madhya Pradesh:फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर ज्वाइनिंग लेने पहुंचे दो युवक आउटसोर्स भर्ती के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र का मामला आया सामने दो युवक CMHO कार्यालय में नियुक्ति पत्र के आधार पर ज्वाइनिंग करने पहुंचे CMHO डॉ. एम एस सागर ने नियुक्ति पत्र देखते ही पुलिस को दी सूचना जांच में नियुक्ति पत्र पर CMHO के हस्ताक्षर नहीं मिले, पत्र निकला फर्जी श्योपुर जिले के विजयपुर निवासी संतोष अपने साथी के साथ पहुंचा था CMHO कार्यालय दोनों ने CMHO से मुलाकात कर आउटसोर्स नियुक्ति पत्र सौंपते हुए ज्वाइनिंग की मांग की थी फर्जीवाड़े का खुलासा होते ही थाटीपुर थाना पुलिस को दी गई सूचना पुलिस दोनों युवकों को पूछताछ के लिए थाने ले गई पूछताछ में युवक नहीं बता सके कि नियुक्ति पत्र किस व्यक्ति या एजेंसी ने उपलब्ध कराया पुलिस अब फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करने और इसके पीछे शामिल लोगों की तलाश में जुटी0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में तीसरे मोर्चे की चुनौती: क्या बदलेगा चुनावी समीकरण?
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में नगर निकाय और पंचायत चुनावों की आहट के साथ ही सियासी पारा चढ़ने लगा है। इन चुनावों में मुख्य मुकाबला भले ही बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा हो, लेकिन तीसरे मोर्चे के दल भी अपनी-अपनी ताकत आजमाने की तैयारी में है। आम आदमी पार्टी हो, आरएलपी, बीएसपी, एआईएमआईएम या भारत आदिवासी पार्टी, सभी अपने-अपने प्रभाव वाले इलाकों में चुनावी मैदान में उतरने का दावा कर रहे हैं। लेकिन सवाल ये भी है कि क्या तीसरे मोर्चे के ये दल बीजेपी और कांग्रेस के सामने कोई बड़ी चुनौती खड़ी कर पाएंगे? राजस्थान में निकाय और पंचायतीराज का चुनावी रण सजने से पहले ही सियासी दावों का दौर शुरू हो गया है। इन चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला तय है, लेकिन इस बार तीसरे मोर्चे के दल भी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने का दावा कर रहे हैं। कोई अपने संगठन के दम पर चुनाव लड़ने की बात कर रहा है, तो कोई अपने प्रभाव वाले इलाकों में बड़ी जीत का दावा कर रहा है। आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, एआईएमआईएम और भारत आदिवासी पार्टी जैसे दलों की नजर अब स्थानीय चुनावों पर है। लेकिन असली सवाल है—क्या ये दल सिर्फ वोट काटेंगे या फिर चुनावी मुकाबले का समीकरण भी बदलेंगे? तीसरे मोर्चे की सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राजस्थान में अब तक कोई ऐसा गैर-कॉनग्रेस, गैर-बीजेपी गठबंधन नहीं बन पाया, जो पूरे प्रदेश में एक साथ मजबूत राजनीतिक ताकत के तौर पर उभर सके। अलग-अलग election में अलग-अलग दलों ने अपनी मौजूदगी जरूर दर्ज कराई है। लेकिन चुनाव आते-आते ज्यादातर दल अपने-अपने संगठन और अपने-अपने प्रभाव वाले इलाकों तक सीमित नजर आए। यही वजह है कि इस बार भी तीसरे मोर्चे के सामने सबसे बड़ा सवाल एकजुटता और प्रदेशव्यापी संगठन का है। AAP अपने दम पर चुनाव लड़ने की बात कर रही है। किसी गठबंधन से इनकार और अपने संगठन के दम पर निकाय-पंचायत चुनाव लड़ने का दावा कर रही है। ऐसे ही दूसरे दल भी अपनी अपनी ढपली अपनी अपनी राग बता रहे हैं। आम आदमी पार्टी का तर्क है कि लोकसभा चुनाव के दौरान बना इंडिया गठबंधन चुनावी परिस्थिति के लिहाज से था, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी ने अपने दम पर चुनाव लड़ा। अब राजस्थान के स्थानीय चुनावों में भी AAP अकेले मैदान में उतरने की बात कह रही है। यानी तीसरे मोर्चे के नाम पर कोई साझा रणनीति बनती फिलहाल दिखाई नहीं दे रही। और यही बात तीसरे मोर्चे की सबसे बड़ी कमजोरी भी बन सकती है। पिछले नगर निकाय चुनाव के आंकड़ों पर नजर डालें तो तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाती है। वर्ष 2021 में 91 नगर निकायों के 3,060 वार्डों में चुनाव हुए। इन चुनावों में कांग्रेस और बीजेपी ने बड़ी संख्या में वार्ड जीते। वहीं तीसरे मोर्चे के दलों की मौजूदगी कुछ सीटों और कुछ क्षेत्रों तक सीमित रही। 2021 नगर निकाय चुनाव: आंकड़े क्या कहते हैं? 91 नगर निकाय 3,060 वार्ड 15,231 प्रत्याशी परिणाम: बीजेपी — 1,149 वार्ड कांग्रेस — 1,194 वार्ड RLP — 13 वार्ड BSP — 1 वार्ड CPM — 3 वार्ड NCP — 46 वार्ड निर्दलीय — 654 वार्ड राजस्थान में तीसरे मोर्चे की राजनीति को समझने के लिए इनके क्षेत्रीय प्रभाव को समझना भी जरूरी है। BSP का प्रभाव अलवर, धौलपुर और करौली जैसे इलाकों में देखने को मिलता है। RLP की राजनीति मुख्य तौर पर नागौर, जोधपुर और मारवाड़ के कुछ हिस्सों में प्रभावी रही है। माकपा का प्रभाव श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर के कुछ इलाकों में दिखाई देता है। वहीं भारत आदिवासी पार्टी का मजबूत आधार दक्षिणी राजस्थान के आदिवासी इलाकों डूंगरपुर, बांসवाड़ा और उदयपुर बेल्ट में माना जाता है। आम आदमी पार्टी शहरी क्षेत्रों में अपना संगठन खड़ा करने की कोशिश कर रही है। यानी तीसरे मोर्चे की पार्टियों के पास अपने-अपने इलाके हैं, अपना-अपना वोट बैंक है, लेकिन पूरे राजस्थान में एक समान पकड़ नहीं है। यही कारण है कि चुनावी विश्लेषक तीसरे मोर्चे को लेकर सबसे बड़ा सवाल उसके बिखरे हुए जनाधार को मानते हैं। अगर अलग-अलग पार्टियां अलग-अलग इलाकों में चुनाव लड़ती हैं तो ये दल कुछ सीटों पर बड़ा उलटफेर जरूर कर सकते हैं। लेकिन बीजेपी और कांग्रेस को पूरे प्रदेश में चुनौती देने के लिए उन्हें संगठन, संसाधन, उम्मीदवार और बूथ स्तर पर मजबूत नेटवर्क की जरूरत होगी। राजस्थान में तीसरे मोर्चे की कोशिशें पहले भी हुई हैं। लेकिन चुनाव के समय दल अपने-अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में सिमट जाते हैं। यही वजह है कि कोई भी तीसरा मोर्चा प्रदेशव्यापी विकल्प के तौर पर मजबूत नहीं हो पाया। हालांकि तीसरे मोर्चे को पूरी तरह खारिज करना भी आसान नहीं होगा। स्थानीय चुनावों में समीकरण विधानसभा या लोकसभा चुनावों से अलग होते हैं। यहां उम्मीदवार की व्यक्तिगत पकड़, जातीय और सामाजिक समीकरण, स्थानीय मुद्दे और स्थानीय नेतृत्व बड़ी भूमिका निभाते हैं। कई बार एक छोटी पार्टी भी किसी खास वार्ड, पंचायत समिती या स्थानीय निकाय में मजबूत उम्मीदवार उतारकर बड़ा उलटफेर कर सकती है। और अगर बीजेपी-कांग्रेस के बीच मुकाबला करीबी हुआ, तो तीसरे मोर्चे का कुछ प्रतिशत वोट भी नतीजों पर असर डाल सकता है। इन चुनावों में तीसरे मोर्चे की भूमिका दो तरह से महत्वपूर्ण हो सकती है। पहली,अगर कोई पार्टी अपने मजबूत क्षेत्र में बड़ी संख्या में सीटें जीतती है, तो वह स्थानीय राजनीति में किंगमेकर की भूमिका में आ सकती है। दूसरी, अगर तीसरे मोर्चे के दल अलग-अलग चुनाव लड़ते हैं, तो उनका वोट बीजेपी या कांग्रेस के लिए सीधे तौर पर सीटों में तब्दील न होकर मुकाबले के समीकरण को प्रभावित कर सकता है। यानि तीसरे मोर्चे के लिए सवाल सिर्फ जीत का नहीं, बल्कि किसे हराने और किसका वोट काटने का भी होगा। इस बार क्या बदलेगा? तीसरा मोर्चा मजबूत हुआ तो— त्रिकोणीय मुकाबले बढ़ेंगे स्थानीय सीटों पर उलटफेर संभव निर्दलीयों के साथ नए समीकरण बीजेपी-कांग्रेस के वोट बैंक पर असर कई जगह किंगमेकर की भूमिका हालांकि इस बार परिस्थितियां कुछ अलग भी हो सकती हैं। स्थानीय चुनावों में सत्ता विरोधी माहौल, स्थानीय नाराजगी, उम्मीदवार चयन और क्षेत्रीय मुद्दे तीसरे मोर्चे के दलों को फायदा पहुंचा सकते हैं। अगर कोई पार्टी अपने प्रभाव वाले क्षेत्र में मजबूत उम्मीदवारों के साथ उतरती है, तो वह नतीजों में अपनी संख्या बढ़ा सकती है। लेकिन अगर लक्ष्य बीजेपी और कांग्रेस को प्रदेशव्यापी चुनौती देने का है, तो सिर्फ कुछ इलाकों में प्रभाव काफी नहीं होगा। इसके लिए तीसरे मोर्चे को राजस्थान के हर संभाग, हर जिले और हर बूथ तक संगठन खड़ा करना होगा।0
0
Report
करौली में रिमझिम बारिश से मौसम ठंडा, बांधों में पानी बढ़ा
Karauli, Rajasthan:क्षेत्र मे एक बार फिर शुरू हुआ रिमझिम बारिश का दौर, जिला करौली। शनिवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और जिला मुख्यालय सहित क्षेत्र में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के चलते पांचना बांध सहित जिले के कई बांधों और तालाबों में पानी की आवक हुई। शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से काले घने बादल छाए हुए थे। शनिवार दोपहर बाद अचानक हल्की बारिश शुरू हुई, जो रुक-रुककर जारी रही। बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते जिले के सबसे बड़े पांचना बांध का जलस्तर बढ़कर 254.80 मीटर पहुंच गया। बांध का अधिकतम गेज 258.62 मीटर है। इसके अलावा जिले के अन्य जलस्रोतों में भी पानी की आवक हुई। शहर में बारिश के दौरान पुरानी कलेक्ट्रेट चौराहे स्थित एनएच-24, न्यायालय परिसर के बाहर और रेलवे रिजर्वेशन काउंटर के सामने सहित कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। हालांकि बारिश थमने के कुछ समय बाद पानी की निकासी हो गई। जलभराव के दौरान सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद मौसम में ठंडक आने से लोगों ने राहत महसूस की।0
0
Report
जयपुर की पुरानी हवेली से खजाना मिलने के बाद ठेकेदार गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में पुराने शहर से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसमें पुरानी हवेली को तोड़कर खजाना मिला। पर खजाने को मालिक को सौंपने के बजाय ठेकेदार ने उसे चोरी कर लिया और हिस्से की कुछ चांदी के सिक्के बाजार में बेच दिए। कहानी सामने आने पर थाने तक पहुंची और अब खजाने के खुलासे के करीब 10 महीने बाद दोषियों की गिरफ्तारी हुई है। माणकचौक थाना क्षेत्र में पुरानी हवेली को तोड़कर नया निर्माण किया जा रहा था। हवेली तोड़ने के दौरान ठेकेदार और उसके साथियों को पुराने चांदी के सिक्के, चांदी की सिल्लियां और अन्य कीमती सामान मिले। हालांकि 66 किलो 400 ग्राम चांदी की दो बड़ी सिल्लियां बरामद हो चुकी हैं, जिनकी मौजूदा बाजार कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। लेकिन लगभग 1500 चांदी के सिक्के अभी भी बरामद होना बाकी हैं। जयपुर के पुरानी हवेलियों और पुराने भवनों के तुड़ाई के इन घटनाक्रमों में खजाने मिलने के बाद उसकी लालच में साजिशें रची जाती हैं, ताकि हिस्सेदारी बाँटी जा सके। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और पूछताछ के दौरान चांदी की सिल्लियों के बारे में अहम जानकारी मिली है। अब खजाने के बाकी हिस्से और सोने के सिक्कों सहित अन्य कीमती सामान के बारे में भी पता लगाने का प्रयास जारी है।0
0
Report
Advertisement
