Mainpuri: गुमशुदा बेटी की तलाश में भटक रही मां, पुलिस से लगाई गुहार
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी के वटरोली गांव की मालती देवी अपनी नाबालिग बेटी की तलाश में दर-दर भटक रही हैं। उनकी बेटी घर से लापता हो गई जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला। परेशान मां ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जामिया यूनिवर्सिटी के गेट 4C से EXCLUSIVE WT, चेहरा ढके युवक गेट-रेलिंग तोड़ते वीडियो
Noida, Uttar Pradesh:जामिया यूनिवर्सिटी के अंदर गेट नंबर 4C से EXCLUSIVE WT किया है. बीते रात यहाँ पर कुछ लड़के चेहरा ढक कर गेट और रेलिंग तोड़ते एक वीडियो में दिखाई दे रहे हैं. उसी जगह को दिखाते हुए WTदो नक्सली कमांडरों की शादी, समाज में नई जिंदगी की शुरुआत
Ranchi, Jharkhand:दो नक्सली कमांडरों ने थामा एक-दूजे का हाथ हजारीबाग ओपन जेल में बंद दो पूर्व नक्सली कमांडरों की हुई शादी सरेंडर के बाद शुरू की नई जिंदगी पुलिस और जिला प्रशासन की पहल पर हुई शादी,सभी बने बाराती डीजीपी तदाशा मिश्रा के निर्देश पर लिया गया निर्णय नक्सली कमांडर सुरेश सिंह मुंडा ने तमाड़ की रहने वाली सोमवारी HEMRAM से की शादी रांची के बुंडू थाना क्षेत्र के बारूहातू गांव के निवासी हैं सुरेश सिंह मुंडा तमाड़ के अराहंगा गांव की रहने वाली है दुल्हन सोमवारी HEMRAM हजारीबाग जिला विवाह पदाधिकारी राजेश एक्का ने कराया विवाह पंजीकरण शादी में बाराती बनकर मौजूद रहे हजारीबाग पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी रहे मौजूद... सरेंडर करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास की दिशा में पहल.. नई जिंदगी की शुरुआत, समाज की मुख्यधारा में लौटने की उम्मीद...शाजापुर में मुख्यमंत्री मोहन यादव का कृष्ण मृग रेस्क्यू निरीक्षण; बोमा से सुरक्षित स्थानांतरण
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को शाजापुर जिले के ग्राम कुलमनखेड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने बोमा पद्धति के माध्यम से कृष्ण मृगों के रेस्क्यू एवं स्थानांतरण के दूसरे चरण में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू अभियान की व्यवस्थाओं और कृष्ण मृगों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया का जायजा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हेलीकॉप्टर से ग्राम रंथभंवर पहुंचे, जहां बनाए गए हेलीपैड पर कलेक्टर डॉ. परीक्षित संजयराव झाड़े और पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान शाजापुर विधायक अरुण भीमावद सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार से कुलमनखेड़ी पहुंचे मुख्यमंत्री रंथभंवर हेलीपैड पर स्वागत के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से ग्राम कुलमनखेड़ी के लिए रवाना हुए। यहाँ बोमा पद्धति के जरिए कृष्ण मृगों को सुरक्षित रूप से पकड़ने और निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित करने का अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अभियान के दूसरे चरण में की जा रही गतिविधियों का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिकारियों से कार्य की जानकारी ली। कृष्ण मृगों के रेस्क्यू और स्थानांतरण की प्रक्रिया में उनकी सुरक्षा तथा व्यवस्थित प्रबंधन महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। निरीक्षण के दौरान अभियान से जुड़े कार्यों और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।दिल्ली रामलीला मैदान में कांग्रेस रैली: पुलिस ने कड़े नियमों से अनुमति दी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली होनी है जिसकी परमिशन दिल्ली पुलिस से कांग्रेस को कई शर्तों के आधार पर मिली है दरअसल दिल्ली पुलिस ने रैली के आयोजकों को कहा है की एंट्री एग्जिट गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए, एक्स्ट्रा वॉलिंटियर्स तैनात किया जाए, सिटिंग गैलरी में भी सीसीटीवी कैमरे लगे हो, आयोजक रामलीला ग्राउंड में कंट्रोल रूम बनाए जहां से पूरी रैली की मॉनिटरिंग की जा सके इसके अलावा शाम 5:00 बजे तक कांग्रेस को रैली खत्म करने के निर्देश दिए गए हैं रैली से पहले या रैली के बाद रामलीला ग्राउंड में किसी भी तरह का नाइट स्टे नहीं होगा और रामलीला ग्राउंड से दिल्ली के किसी भी इलाके तक किसी भी तरह का कांग्रेस मार्च नहीं निकलेगी इन शर्तों के आधार पर कांग्रेस को रैली करने की परमिशन दिल्ली पुलिस से मिल गई है इसके बाद रामलीला ग्राउंड में रैली के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैजयपुर जाहोता में मतदाताओं ने आवारा पशुओं से निजात और साफ-सफाई चुनावी मुद्दा बना दिया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर जाहोता में मतदाताओं ने की माँग जाहोता में आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग गांव में साफ़ सफ़ाई भी बड़ा चुनावी मुद्दा पशुपालकों ने दूध के भाव बढ़ाने की माँग की महंगा पशु आहार और चारा भी बना परेशानीBreaking: 30 अक्टूबर को होगा मॉक पार्लियामेंट का आयोजन, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया इंपीचमेंट
New Delhi, Delhi:सुमंत कुमार/नई दिल्ली:
-30 अक्टूबर को होगा मॉक पार्लियामेंट का आयोजन
-दोपहर 3.30 बजे होगा मॉक पार्लियामेंट
-कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर होगा मॉक पार्लियामेंट
-INDIA BLOC के सभी सांसद मॉक पार्लियामेंट में होंगे शामिल
-CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया इंपीचमेंट
