205267
मैनपुरीः करेंट लगने से बंदर हुआ घायल, ग्रामीणों ने डॉक्टर को बुलाकर करवाया इलाज, बंदर की मौत
Bichhawan, Uttar Pradesh:सुबह कस्बा आर्यावर्त बैंक के समीप एक बंदर अपने बच्चे के साथ निकल रहा था। अचानक बंदर विद्युत लाइन की चपेट में आ गया जिसके चलते बंदर गंभीर रूप से घायल हो गया और साथ ही बेहोश हो गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने बंदर के उपचार के लिए प्राइवेट पशु चिकित्सक को बुलाया। दो घंटे उपचार व होम्योपैथिक थैरेपी देने के बाद बंदर को होश आया, लेकिन चार घंटे बाद बंदर की मौत हो गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोंडा महिला अस्पताल में आशा बहुओं के बीच भिड़ंत, वीडियो वायरल
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के महिला अस्पताल में आज गुरुवार दोपहर को दो आशा बहुओं के बीच विवाद हो गया। एक मरीज को दिखाने के लिए दोनों आशा बहू में कहासुनी और गाली गलौज शुरू हो गई। निर्मला मिश्रा और सरोज तिवारी नाम की दो आशा बहू ने अस्पताल के भीतर ही जमकर मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है; वीडियो में दोनों एक दूसरे का बाल पकड़ कर मारपीट करते दिख रहे हैं। CMS डॉक्टर शम्भूदयाल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। यह अस्पताल से जुड़ी ऐसी घटनाओं की पहली तस्वीर नहीं है; गोंडा जिला महिला अस्पताल में कई विवाद हो चुके हैं। बताया गया है कि निर्मला मिश्रा कटरा बाजार की हैं और सरोज तिवารี मुजेहना की रहने वाली हैं; दोनों आज मरीज दिखाने को लेकर अस्पताल पहुंची थीं। CMS ने कहा कि मामले की जांच हो रही है और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी; दोषी आशा बहुओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
ASHA कार्यकत्रियों का जिलाधिकारी कार्यालय घेराव, मानदेय और राज्य कर्मचारी दर्जे की मांग
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में गुरुवार दोपहर आशा कार्यकत्रियों और आशा संगिनियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। ऑल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति के बैनर तले उरई कलेक्ट्रेट पहुंचीं कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकत्रियां जिलाधिकारी समीर को कार्यालय से बाहर बुलाने की मांग पर अड़ गईं। डीएम के बाहर नहीं आने पर कई कार्यकत्रियां उनके कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गईं। करीब 30 मिनट तक धरना जारी रहा। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकत्रियां डीएम को बुलाने की मांग पर कायम रहीं। कार्यकत्रियों का कहना था कि विभिन्न विभागों के संविदा और अन्य कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया गया है, लेकिन आशा और आशा संगिनियों के मानदेय में बढ़ोतरी नहीं की गई। उन्होंने मोबाइल रिचार्ज की सुविधा बहाल करने और बंद यूसीजी सिम चालू कराने की भी मांग की। संगठन की जिलाध्यक्ष राजकुमारी सिद्ध ने बताया कि कदौरा ब्लॉक में मिली सिम करीब दो महीने से बंद है, जिससे विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा है। बाद में सीएमओ हरिनंदन और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। कार्यकत्रियों ने कहा कि 29 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 30 सितंबर से लखनऊ के इको गार्डन में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।0
0
Report
दिल्ली के नोटिस मामले पर चुनाव आयोग का 20 दिन का प्लान: VIP नामों के बीच उठा सवाल
New Delhi, Delhi:दिल्ली में SIR के तहत चुनाव आयोग ने 33 लाख लोगो को नोटिस जारी किया गया है। इन नोटिस में कई VIP भी है सीएम रेखा गुप्ता और अरविंद केजरीवाल लालकृष्ण आडवाणी विदेश मंत्री एस. जयशंकर का नाम है। अब चुनाव आयोग ने ऐसे मामलों के जल्द निपटारे के लिए 20 दिन का प्लान तैयार किया है। लॉजिकल डिस्क्रेंसी के नाम पर लोगो को नोटिस दिए गए है, किसी के नाम मिस मैच कर रहा है तो किसी को एसआईआर से मैपिंग नहीं हो रही है। दिल्ली के कोंडली में ERO ऑफिस में लोग पहुँच रहे है। ऐसे में लोगो को परेशान भी उठानी पड़ रही है कोई लोगो ने बताया की कई घंटे हो गए है अभी नंबर नहीं आया है।0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर नगर परिषद में सुशीला गुप्ता सभापति बनें; विजय यात्रा का आगाज
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में नगर परिषद डूंगरपुर में नवनिर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता ओर उपसभापति अनिल पटेल ने आज गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया। वैदिक मंत्रोचार के साथ दोनों ने कुर्सी संभाली। सुशीला गुप्ता ने कुर्सी पर बैठने के बाद अपने पति ओर पूर्व सभापति स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर केके गुप्ता के पैर छुए ओर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होंने जनता से किए वायदों को 6 माह में पुरे करने की बात कही। डूंगरपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता के पदभार ग्रहण को लेकर ऑफिस को सजाया गया। उनके कार्यालय आते ही पुलिस गार्ड की तरह ही छात्राओं ने एयर गन के साथ सलामी दी। सुशीला गुप्ता ने भी उन्हें सेल्यूट किया। दोपहर 12 बजे बाद पंडितों के वैदिक मंत्रों के साथ ही सभापति सुशीला गुप्ता ने कुर्सी संभाली। आयुक्त ललित सिंह देथा ने उन्हें चार्ज सौंपते हुए शुभकामनाएं दी। वही सुशीला गुप्ता ने अपने पति ओर स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर केके गुप्ता के पैर छुए। शहर में उज्जैन के सुदर्शन महाराज, रामबोला मठ के महंत शिवशंकर दास महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके बाद अनिल पटेल ने भी अपने चैंबर में कुर्सी संभाली। विकास के काम 6 महीने में पूरे होंगे, सड़क, बिजली, पानी पहली प्राथमिकता दिवाली से पहले पूरे शहर की सड़के फिर से चमचमाने लगेगी। उन्होंने कहा कि पति और पूर्व सभापति केके गुप्ता का उन पर आशीर्वाद है इसलिए वे हर काम को समय पर पूरा करेगी। वही उपसभापति अनिल पटेल ने भी शहर के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। इसके बाद उन्हें शहर में सफाई ओर कचरे को ले जाने के लिए 2 नए ट्रैक्टर ट्रॉली का भी उद्घाटन किया। रथ पर सवार होकर निकली विजय यात्रा। सभापति सुशीला गुप्ता, उपसभापति अनिल पटेल समेत सभी पार्षद अलग अलग रथों में सवार हुए। गाजे बाजे ओर डीजे के साथ ही शहर में विजय जुलूस निकाला गया। ये जुलूस शहर के कई रास्तों से होकर गुजरा ओर गेपसागर की पाल पहुंचा। रास्ते में लोगों ने स्वागत किया। गेपसागर की पाल पर सभा का आयोजन किया गया।0
0
Report
कटिहार पुलिस ने मालदा से स्मैक लाकर 513.9 ग्राम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Katihar, Bihar:कटिहार पुलिस ने करीब 45 लाख रुपये के 513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्मैक की कीमत लगभग 45 लाख रुपये बताई जा रही है और मालदा से कटिहार में सप्लाई हो रही थी। वाहन चेकिंग के दौरान भागने का प्रयास कर रहे तस्कर को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास 513.9 ग्राम अवैध स्मैक, दो मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। पूछताछ से यह बात सामने आई कि वे मालदा से स्मैक लेकर स्थानीय शहरी और ग्रामीण इलाकों में सप्लाई करते थे। पुलिस इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।0
0
Report
चंद्रशेखर बने भाजपा के संगठन महामंत्री, राजस्थान-तेलंगाना से कार्यभार ग्रहण
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल RSS प्रचारक चंद्रशेखर मध्यप्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री बने चंद्रशेखर वर्तमान में भाजपा तेलंगाना के प्रदेश संगठन महामंत्री जनवरी 2024 में उन्हें तेलंगाना की कमान सौंपी गई थी तेलंगाना से पहले वो राजस्थान भाजपा के संगठन महामंत्री रह चुके हैं0
0
Report
Advertisement
नायब सिंह सैनी ने कनीपला स्कूल लिए सौर पैनल और राशि का ऐलान किया
Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीपला की सभी मांगों को पूरा करने का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री ने कनीपला स्कूल में 11 लाखy से लगाया जाएगा सोलर पैनल और गांव कनीपला की पंचायत को विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपए की राशि देने की करी घोषणा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीपला कुरुक्षेत्र के परिसर में किया पौधारोपण मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने माधव सभागार एवं भित्ति चित्र का किया अनावरण मुख्यमंत्री ने स्कूल की टंकी से बच्चों को दिए जाने वाले पानी को पीया। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कनीपला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आज माधव सभागार का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर जी के चित्र का भी अनावरण किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जीवन मूल्यों, सकारात्मक सोच और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया गया। कनीपला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माधव सभागार का लोकार्पण हुआ। सभागार में माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर जी का चित्र भी बनाया गया है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह चित्र केवल एक व्यक्तित्व का चित्र नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों से लेकर विश्वबंधुत्व तक की प्रेरणा देने वाली सोच का प्रतीक है। विद्यार्थियों और समाज को इस माध्यम से स्वस्थ एवं सकारात्मक प्रेरणा मिलती रहे, यही इस पहल का उद्देश्य बताया गया। इस दौरान स्कूल पहुंचे महाराज ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने कर्तव्य पर ध्यान देना चाहिए, नशे और बुरी संगति से दूर रहना चाहिए तथा जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। बच्चों के लिए हमारा यही संदेश रहता है कि अपने कर्तव्य पर ध्यान दें, नशों से दूर रहें, बुरी संगति से दूर रहें और उच्च लक्ष्य को प्राप्त करें。0
0
Report
कैथल में पराली नियंत्रण: 619 नोडल अधिकारी निगरानी, जलाने पर रेड एंट्री
Kaithal, Haryana:पराली प्रबंधन को लेकर कैथल प्रशासन सख्त, 619 नोडल अधिकारी तैनात. पराली जलाई तो होगी रेड एंट्री! कैथल जिले में धान की कटाई के साथ ही पराली प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. पराली जलाने की घटनाओं पर नजर रखने के लिए जिले में कुल 619 नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं. जिले के 16 गांव येलो जोन में शामिल हैं, जबकि केलरम गांव को रेड जोन में रखा गया है. रेड जोन में आने वाले गांवों में करीब 50 किसानों पर एक नोडल अधिकारी निगरानी रखेगा. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पराली जलाने वाले किसानों की ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर रेड एंट्री की जाएगी और उन्हें पोर्टल पर प्रतिबंधित किया जाएगा. वहीं, किसानों को पराली प्रबंधन में सुविधा देने के लिए जिले में कृषि मशीनरी की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है. 38 इन-सीटू और 322 एक्स-सीटू मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं, ताकि किसान फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन कर सकें. कैथल की जिला उपायुक्त अपराजिता ने किसानों से अपील की है कि वे फसल अवशेषों को खेतों में न जलाएं और उपलब्ध कृषि मशीनरी का इस्तेमाल करते हुए पराली का उचित प्रबंधन करें.0
0
Report
छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़े बदलाव: शिव प्रकाश को फिर से छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर बिग ब्रेकिंग- भाजपा संगठन के लिहाज से नियुक्तियों को लेकर बड़ी खबर. राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश को अन्य राज्यों के अलावा फिर से दी गई छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी. कर्मवीर बनाये गए छत्तीसगढ़ के नये प्रदेश संगठन महामंत्री. छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री अजय जामवाल प्रदेश संगठन महामंत्री महाराष्ट्र बनाये गए..... छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की जगह लेंगे कर्मवीर..... पवन साय अब झारखंड के प्रदेश भाजपा महामंत्री बनाये गए.....0
0
Report
Advertisement
कासगंज में 18 वर्षीय किशोरी की हत्या: चार गिरफ्तार और नकद-जेवर बरामद
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज में 18 वर्षीय किशोरी की हत्या पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार 1.35 लाख रुपये नकद, जेवरात, मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कासगंज यूपी के कासगंज में 18 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से 1,35,100 रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, मृतका का मोबाइल फोन, दुपट्टा और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। दरअसल, 23 सितंबर की सुबह कोतवाली कासगंज क्षेत्र के अशोक नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास खेत में बनी ट्यूबवेल की कोठरी की छत पर 18 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पांच टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस, मुखबिर तंत्र और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से जांच आगे बढ़ाई। 24 सितंबर को पुलिस ने अशोक नगर की पुरानी रेलवे क्रॉसिंग के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आई यह बात पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी समीर की मृतका से कुछ समय पहले दोस्ती हुई थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतका के पास घर की कमेटी के रुपये और जेवर होने की जानकारी समीर को थी। रुपये और जेवर हासिल करने के उद्देश्य से समीर ने अपने तीन साथियों अरसद, अमित और अरसलान के साथ मिलकर योजना बनाई। पुलिस के अनुसार, मृतका 1,35,100 रुपये और सोने-चांदी के जेवर लेकर आरोपियों के पास पहुंची। इसके बाद आरोपी उसे खेत में बनी ट्यूबवेल की कोठरी के पास ले गए। पुलिस का दावा है कि वहां दुपट्टे से गला दबाने के बाद समीर ने चाकू से गर्दन पर वार किया, जिससे किशोरी की मौत हो गई। आरोपियों ने कथित तौर पर सबूत मिटाने के लिए मृतका के कपड़े, चप्पल और बैग को रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में जला दिया और मोबाइल से सिम निकाल दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर इन सामानों को भी बरामद किया है। ये चार आरोपी गिरफ्तार समीर पुत्र शामिल, निवासी अशोक नगर, कासगंज अमित पुत्र अमर सिंह, निवासी इंडस्ट्रियल एरिया, इस्माइलपुर रोड, कासगंज अरसद पुत्र नसीम, निवासी मस्जिद वाली गली, कासगंज अरसलान पुत्र अजमल, निवासी तहसील रोड, गप्पू का चौराहा, कासगंज。0
0
Report
नोएडा बस आग: एसी स्पार्क से लगी आग, 9 मौत के बाद शुरुआती जांच
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा आगजनी मामला , 9 की मौत मामला प्रारंभिक जांच से आग लगने का कारण बस के एसी में स्पार्क/ब्लास्ट होने के कारण बस के इंजन लुब्रिकेंट ऑयल में आग लगकर तेजी से फैल गयी ।0
0
Report
शाहाबाद पंचायत समिति के सरपंच पदों के लिए आरक्षण लॉटरी घोषित
Baran, Rajasthan:शाहाबाद पंचायत समिति में सरपंच पदों पर आरक्षण लॉटरी जारी बारां। पंचायत समिति शाहाबाद की 31 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए आरक्षण की सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार अनुसूचित जाति महिला के लिए 3 पंचायतें- सहरोल तलहटी, होड़ापुरा और गांजन, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 4 पंचायतें- सनवाड़ा, पठारी, आम खो और किराड़ पहाड़ी आरक्षित की गई हैं। सामान्य महिला के लिए 8 पंचायतें- शाहाबाद, पुरेनी, मझारी, भोयल, मामोनी, बीची, बमनगाबा और औगाढ़ आरक्षित हैं। वहीं अनुसूचित जनजाति के लिए चौराखाड़ी, कस्बानौनेरा, मुंडियर, बेंटा सहित 4, अनुसूचित जाति के लिए रामपुर तलहटी, मझोला, कलोनी सहित 3 पंचायतें आरक्षित की गई हैं। अनारक्षित वर्ग में 8 पंचायतें- बीलखेड़ा माल, 9बीलखेड़ा डांग, आगर, शुभघरा, देवरी, खांडासहरोल, राजपुर, सनवाड़ा और अन्य पिछड़ा वर्ग में कस्बाथाना पंचायत आरक्षित की गई है।0
0
Report
Advertisement
एटा डबल मर्डर: SSP ने फरार आरोपियों पर 25 हजार इनाम घोषित
Etah, Uttar Pradesh:एटा में डबल मर्डर मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, पुलिस ने माँ - बेटी की हत्या के मामले आरोपियों पर 25-25 हजार रूपये का इनाम किया घोषित, एटा के तेज तर्रार SSP डॉ. इलामारन जि.ने 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया, पुलिस की कई टीमें फरार आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए जुटी, पारिवारिक विवाद को लेकर तीन दिन पूर्व पति और ससुर ने पत्नी और सास की थी हत्या, SSP ने फरार दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, थाना अवागढ़ क्षेत्र के यादव नगर इलाके में हुआ था डबल मर्डर0
0
Report
इनेलो के अभय चौटाला: नूंह रैली में लाखों समर्थक जुटेंगे
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला का बयान उन्होंने कहा कि 27 सितंबर को नूंह में सम्मान समारोह रैली होगी यह एक बड़ी रैली होगी जिसमें लाखों कार्यकर्ता पहुंचेंगे। रैली के लिए 800 बाए 300 का टैंट लगाया गया है। लेकिन इतने लोग आएंगे कि हमें लगता है यह भी छोटा पड़ जाएगा। हरियाणा के लोग भाजपा सरकार से लोग परेशान हैं। किसान परेशान हैं, अब तक खरीद शुरू नहीं हुई। कांग्रेस के बारे में भी लोगों को पता है। राज्यसभा में भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा के पक्ष में डलवाए。 लोग अब इनेलो को एक विकल्प के तौर पर देख रहे हैं。 भूपेंद्र हुड्डा के बयान पर कहा कि हुड्डा बताएं कि आज वो कितनी बार अपने हल्के में गए हैं। आज तक उन्होंने अपने हल्के के लोगों से कब बात की। आज उन्हें लोग याद आ रहे हैं。 चुनाव आयोग के मुद्दे पर अभय चौटाला ने कहा कि अगर एक आयोग में तीन सदस्य हैं तो किसी भी मुद्दे पर तीनों का सहमत होना जरुरी है। लेकिन चुनाव आयोग में जब दो मेंबर सहमत नहीं थे तो चेयरमेन उन्हें अनदेखा कर दिया। यानी यह आयोग सिर्फ सरकार की आयोग है。 बंगाल और अन्य राज्यों के जो नतीजे आएं हैं यह सब इन्हीं की मेहरबानी है。 किशाऊ डैम के पानी का समझौता किया जा रहा है। लेकिन इनसे एसवाईएल का पानी नहीं लिया जा रहा। जिसमें सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है। ये बात कर रहे हैं किशाऊ डैम की। डैम कब बनेगा कब पानी मिलेगा。 इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने भुपेन्द्र हुड्डा के बीजेपी से टक्कर लेने के बयान पर कहा कि भुपेन्द्र हुड्डा टक्कर में नहीं है 9 MLA बेचे दिए है यह सरकार किसने बनाई सबको पता है भुपेन्द्र हुड्डा की तरफ से नोटिस भेजने की बात कही थी मुझे नोटिस दे दो मेरे पास जब नोटिस आएगा तो सबके सामने यह (भुपेन्द्र हुड्डा) बात रखूंगा यह कहीं मुह दिखाने के लायक नहीं रहँगे चुनाव आयोग के मामले पर कहा कोई कमीशन बनाया जाता है तो अपास में सदस्य फैसला लेते है , आयोग को यह निष्पक्ष कहते है , 2 सदस्यों के विरोध करने के बाद भी वह अपनी बात रख रहे है , यह बीजेपी का आयोग है अब साबित हो गया है कि मशीन इनके हाथ मे है किसी तरह से भी रिजल्ट निकाल सकते है दिल्ली में मिसेज खन्ना है जिनके नियंत्रण में है सॉफ्टवेयर , इसमे वोट काटने वाला औऱ जोड़ने वाला दखल नही दे सकता है ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए , इसे उठाकर जेल में डाल देना चाहिए फसलों की खरीद शुरू नहीं हो पाई , जिले में किसान जिस तरह से परेशान है सरकार से हर वर्ग परेशान0
0
Report
लखनऊ में 68,500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में गुरुवार को 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बीजेपी दफ्तर के अंदर घुस गए और जमीन पर लेट कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सर पर आरक्षण घोटाले की टोपी पहने हुए अभ्यर्थी जोर-जोर से सीटी बजाकर विरोध करते हुए लगभग आधे घंटे तक हंगामा और नारेबाजी करते रहे ।0
0
Report
Advertisement
