205001
Mainpuri: पल्सर सवार बदमाशों ने छात्र का मोबाइल छीना, SP से की न्याय की मांग
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी के पेपर थाना क्षेत्र के रहने वाले छात्र , जो कोचिंग से लौट रहे थे, का मोबाइल पल्सर सवार बदमाशों ने गदर पुल के पास छीन लिया। घटना के बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आज शिवम कुमार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और मोबाइल बरामद किए जाने की मांग की। उन्होंने SP से न्याय की गुहार लगाई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों समेत 9 वर्षीय की मौत, पॉजिटिव छात्रों की संख्या बढ़ी
Kurustikur, Chhattisgarh:कांकेर ब्रेकिंग। जिले में मलेरिया का प्रकोप, छात्रावास के छात्रों समेत 9 वर्षीय दो छात्रों की मौत, छात्रावास में 11 से अधिक छात्र मलेरिया पॉजिटिव, एक की हालत गंभीर, मर्डापोटी इरादाह छात्रावास, दो छात्रावास के छात्र पॉजिटिव, जिला प्रशासन में हड़कंप, सभी छात्रावास में स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप कर रही है।0
0
Report
तेजस्वी यादव बिहार लौटे; छात्रों के समर्थन में चेतावनी और आंदोलन का संकेत
Patna, Bihar:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विदेश दौरे से करीब 24 दिन बाद आज बिहार लौटे। छात्रों के आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला कहा की वही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज और उनकी गिरफ्तारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में छात्रों के लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी, विधायक संदीप सौरभ को पकड़ा गया। मेरे भाई तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी की गई। पटना के अलावा राज्य के कई अन्य जिलों में भी प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज किया गया है और बड़ी संख्या में युवाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार अपराध और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है और बिहार की स्थिति में सुधार के लिए इस सरकार को सत्ता से हटाना जरूरी है। वही तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि सम्राट चौधरी 7 हत्याओं का आरोपी है और सड़क छाप गुंडा है तेजस्वी ने कहा कि बिहार का मुख्यमंत्री खुद अपराधी है। यह बिहार की पुलिस को भी गुंडा बना रही है। छात्र आन्दोलन में सीवान में गोलियां चलाई गई। तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी , विधायक संदीप सौरभ के साथ ही RJD के विधायक की गिरफ्तारी के बारे में तेजस्वी यादव ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और छात्रों को गिरफ्तार कर सरकार आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की स्थिति तभी सुधर सकती है, जब मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाया जाए। सरकार अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है उन्होंने दोहराया कि सरकार के पास कल तक का समय है। यदि छात्रों को रिहा नहीं किया गया और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो कल तक का अल्टीमेटम है अगर सरकार नहीं मानती है तो तेजस्वी यादव बड़ा आंदोलन करेंगे।0
0
Report
राजगढ़ में 150 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित, बच्चों में खुशी की लहर
Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ में भारत विकास परिषद शाखा द्वारा खंडेलवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजकीय विद्यालयों के करीब 150 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए गए। बैग पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। समिति की पदमा गोयल ने बताया कि संस्था हर वर्ष की तरह इस बार भी जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता के लिए यह पहल कर रही है। कार्यक्रम में बच्चों को अच्छे संस्कार अपनाने, मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बच्चों को नशे और मोबाइल की लत से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुई। मंच संचालन पदमा गोयल ने किया। इस अवसर पर दिनेश सैन, राजीव जैन, दीपक विजय, रश्मि विजय, मीना विजय, राजेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, पारस सर्राफ और राजेन्द्र विजय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड में बारिश से सड़कें लैंडस्लाइड, यात्रा से पहले इन सावधानियां अपनाएं
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रहा है.. सड़कों पर मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर गिर रहे हैं... ऐसे में यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी जरूर लें, ताकि आपका सफर सुरक्षित रहे0
0
Report
CJM राकेश सनोडिया के साथ ट्रैफिक चालानों का अभियान, सड़क सुरक्षा का संदेश
Narsinghpur, Madhya Pradesh:शहर के जेल लाइन स्थित विपतपुरा चौराहे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खुद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) राकेश सनोडिया पुलिस टीम के साथ सड़क पर उतर आए। मजिस्ट्रेट साहब की मौजूदगी में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर ताबड़तोड़ चालानी कार्रवाई की गई। इस विशेष अभियान में यातायात थाना प्रभारी ममता तिवारी, कोतवाली TI गौरव चाटे और स्टेशनगंज TI सौरभ पटैल भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद दिखे। काली फिल्म चढ़ी गाड़ियां हों, अनफिट वाहन हों या बिना हेलमेट फर्राटा भरते बाइक सवार—सबका मौके पर ही चालान काटा गया और जुर्माना वसूला गया। पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि नियमों से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। सुरक्षित रहिए, हेलमेट पहनिए और ट्रैफिक नियमों का पालन करिए0
0
Report
बाराबंकी में नाबालिग बाइक चालक से टकराकर 9 साल की छात्रा की मौत, सड़क जाम
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी ब्रेकिंग - मासूम छात्रा की मौत के बाद बवाल, सड़क जाम कर प्रदर्शन थाने मोहम्मदपुर खाला के सूरतगंज में सड़क हादसे में घायल कक्षा 1 की छात्रा की इलाज के दौरान हुई मौत मृतका 9 वर्षीय पूजा, निवासी लालपुर बाजार, स्कूल जाते समय हादसे का शिकार तेज रफ्तार बाइक सवार नाबालिग ने छात्रा को टक्कर मारकर गंभीर रूप से किया था घायल। पहले सीएचसी सूरतगंज और फिर जिला अस्पताल रेफर की गई छात्रा ने शनिवार को दम तोड़ दिया। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने लालपुर चौराहे पर शव रखकर सड़क जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन ग्रामीणों ने आरोपी नाबालिग बाइक चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। मौके पर पहुंचकर सीओ, थाना प्रभारी व अन्य अधिकारीयो ने लोगों को समझाने की कोशिश की। घंटों चले प्रदर्शन के बाद भी ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे, अधिकरीयों द्वारा सख्त कार्यवाही का आश्वासन देने पर माने परिजन व ग्रामीण। देर रात किया गया मृतक बालिका का अंतिम संस्कार !0
0
Report
Advertisement
जालौन में छत से गिरकर महिला की मौत, परिवार में मातम
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन कोतवाली क्षेत्र के उदोतपुरा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उदोतपुरा गांव निवासी शिवानी पत्नी सुधीर विश्वकर्मा रविवार सुबह अपने घर की छत से वॉशरूम के लिए नीचे उतर रही थीं। इसी दौरान सीढ़ियों से उतरते समय अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वह संतुलन खो बैठीं और छत से नीचे जा गिरीं। गिरने से उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां मौजूद चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
सीएम शिक्षक कैशलेस योजना: दुर्घटना की स्थिति में परिवार को 1.5 करोड़ रुपये सहायता
Noida, Uttar Pradesh:Yogi Adityanath दुर्भाग्यवश अगर किसी शिक्षक के साथ कोई दुर्घटना होती है तो 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' के अंतर्गत उसके परिवार को ₹1.5 करोड़ की सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाएगी...0
0
Report
भूमि विवाद में धोखाधड़ी के आरोप: कलाल समाज ने निष्पक्ष जांच की मांग की
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में भूमि लेन-देन से जुड़े एक पुराने विवाद को लेकर कलाल समाज के प्रतिनिधियों ने जिला पुलिस अधीक्षक और राजस्थान सरकार के राजस्व एवं कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। समाज ने आरोप लगाया है कि वर्ष 1995 में हुए भूमि आदान-प्रदान के दौरान किए गए वादों को today तक पूरा नहीं किया गया, जिससे समाज को नुकसान उठाना पड़ा। ज्ञापन के अनुसार वर्ष 1995 में छात्रावास, धर्मशाला एवं अन्य सामाजिक उपयोग के लिए प्रस्तावित भूमि का हस्तांतरण कराया गया था। इस दौरान दिलीप उर्फ दीपक सिंधी ने मध्यस्थ बनकर समाज को दूसरी भूमि का सौदा कराया और समाज के नाम करीब 0.45 हेक्टेयर भूमि का पंजीयन कराया। समाज का आरोप है कि भूमि के आदान-प्रदान के समय आरोपी ने अपने खर्च पर भूमि की चारदीवारी (बाउंड्रीवाल) बनवाने और वहां से गुजर रही 33 केवी विद्युत लाइन हटवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन लंबे समय बीत जाने के बावजूद न तो चारदीवारी का निर्माण कराया गया और न ही विद्युत लाइन हटवाई गई। समाज का कहना है कि पंचों ने कई बार आरोपी से वादा पूरा करने का आग्रह किया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। 6 जुलाई को आयोजित समाज की बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई। आरोप है कि बैठक के दौरान आरोपी ने पूर्व में किए गए वादे पूरे करने से इनकार कर दिया तथा समाज के सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार किया। कलाल समाज ने ज्ञापन के माध्यम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और समाज को न्याय दिलाने की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं-मंडावा हाईवे पर 13 वर्षीय मासूम की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं-मंडावा हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से 13 वर्षीय मासूम की मौत अंसारी कॉलोनी निवासी रेहान की हादसे में गई जान दोस्त के साथ हाईवे तक पहुंचा था मासूम हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार फरार वाहन की तलाश में जुटी पुलिस झुंझुनूं-मंडावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी गोपाल ढाका और शहर कोतवाल श्रवण मील पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हाईवे पर जमा भीड़ को हटाकर यातायात सुचारु कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अंसारी कॉलोनी निवासी रेहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रेहान अपने एक दोस्त के साथ खेलते-खेलते हाईवे तक पहुंच गया था। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालक अचानक सड़क पार करने लगा, तभी तेज गति से आ रहे वाहन चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और वाहन ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। लोगों के अनुसार वाहन काले रंग की किआ कार थी, जिस पर हरियाणा नंबर अंकित था, हालांकि पूरा नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे सका। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही फरार वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
एनएच 52 पर ट्रैक्टर टक्कर से बाइक सवार की मौत; शव पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया
Churu, Rajasthan:ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एनएच 52 पर हादसा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. कोतवाली थाना क्षेत्र में एनएच 52 पर ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवार 53 वर्षीय बजरंग सिंह की मौत हो गई. घायल को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने घायल को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे कोतवाली थाना के एसआई हंसराज गुर्जर ने शव को मोर्चरी में रखवाया. रविवार को मृतक के भाई संपति सिंह की रिपोर्ट पर ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया.0
0
Report
बांदा Encounter: किशोरी के अपहरण-दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी गिरफ्तार, एजाज घायल
Banda, Uttar Pradesh:बांदा पुलिस ने आज मुठभेड़ के दौरान 13 वर्षीय किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान एजाज नाम के आरोपी के पैर में गोली लगी है जबकि दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। विगत 24 जुलाई को बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र में किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। किशोरी अपने नानी के घर जाने के लिए निकली थी; ई-रिक्शा चालक नरेश ने उसे अपने ई रिक्शा में बैठा लिया और अपने साथी एजाज को बुला लिया। देर शाम किशोरी को सुनसान जगह पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। शोर मचाने पर किशोरी का गला दबाने का प्रयास किया गया। एजाज के हाथ में काटकर भागते हुए वह एक ढाबे में पहुंची; इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और एसओजी ने दोनों आरोपियों को जंगल की दिशा में देखकर गिरफ्तार करने का प्रयास किया, एजाज ने पुलिस पर फायरिंग कर दी; जवाबी फायरिंग में एजाज घायल हुआ, वहीं अन्य आरोपी आजाद को गोली लगी।0
0
Report
Advertisement
पीएम की मन की बात: हर महीने नागरिकों को प्रेरणा और कारगिल दिवस से शुरुआत
Ranchi, Jharkhand:बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पार्टी प्रदेश महामंत्री , प्रदेश प्रवक्ता सहित पार्टी नेताओं ने पीएम के मन की बात को सुना । बीजेपी प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने कहा, हर महीने के आखिरी रविवार को पीएम अपने नागरिकों को देश में जो सफलतम कार्यों के निर्माण के लिए नागरिक आगे बढ़ रहे हैं उनके उदाहरणों के साथ देश को प्रेरणा देने का काम करते हैं। बिना किसी राजनीतिक कारणों के किसी राजनेता का इतने लंबे समय तक जनता से सीधा संवाद का विश्व कीर्तिमान भी है। पीएम ने अपने मन की बात कार्यक्रम की शुरूआत कारगिल दिवस से किया बाइट..अमर बाउरी, प्रदेश महामंत्री, बीजेपी बाइट...गणेश मिश्र, प्रदेश महामंत्री, बीजेपी0
0
Report
कल्याणपुर खास में तीन दिन से बिजली गुल, धरने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत के कल्याणपुर गांव में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार के नेतृत्व में बिजली विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। करीब पांच घंटे तक चले धरने के बाद बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और खराबी दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई। कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार ने बताया कि गांव में पिछले तीन दिनों से बिजली नहीं होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने के करीब पांच घंटे बाद देर रात बिजली विभाग के अधिकारियों गांव पहुंचे और खराबी को ठीक कर बिजली आपूर्ति शुरू कराई। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार का आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार तीन दिनों तक बिजली गुल रहने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया था। धरने के बाद विभाग की कार्रवाई से आखिरकार गांव में बिजली व्यवस्था बहाल हो सकी। विकास खंड ललौरी खेड़ा के अंतर्गत आने वाले रामलीला कॉलोनी बिजली हैडल के गांव कल्याणपुर खास का यह पूरा मामला बताया जा रहा है। बाइट: कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार0
0
Report
रामनगर लव जिहाद केस: 16 वर्षीय छात्रा के साथ जंगल में छेड़छाड़, आरोपी की तलाश तेज
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर कोतवाली में लव जिहाद का मामला आया सामने, पुलिस ने मुकदमा दर्ज. विजय कश्यप Location-रामनगर एंकर.-नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा को एक विशेष समुदाय के शादीशुदा व्यक्ति कथित तौर पर कार में जबरन बैठाकर जंगल की ओर ले जाने और उसके साथ गलत कार्य किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, पुलिस का कहना है कि मामलों में जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा. तहरीर के मुताबिक, रामनगर क्षेत्र की रहने वाली महिला की करीब 16 वर्षीय पुत्री रामनगर के एक कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है, आरोप है कि करीब एक माह पहले रामनगर क्षेत्र निवासी एक विशेष समुदाय का शादीशुदा व्यक्ति इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के जरिए छात्रा से संपर्क करने का प्रयास कर रहा था, छात्रा द्वारा शुरुआत में जवाब नहीं देने के बाद आरोपी कथित तौर पर उसका पीछा करने लगा और मैसेज के माध्यम से बातचीत करने लगा. 24 जुलाई की शाम करीब साढ़े छह बजे छात्रा कोल्ड ड्रिंक लेने के लिए घर से निकली थी, इसके बाद वह अपनी सहेली के घर चली गई,करीब सात बजे सहेली उसे उसके घर के पास छोड़कर वापस लौट गई, आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में एक सफेद रंग की कार छात्रा के सामने आकर रुकी, जिसमें दो युवक सवार थे, कार में बैठे एक युवक ने अपना नाम बताने के साथ छात्रा को कार में बैठने के लिए कहा, विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसका हाथ पकड़कर उसे जबरन कार में बैठा लिया. तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कार को रामनगर के एक क्षेत्र में पे जाकर एक सुनसान स्थान पर रोका गया, जहां आरोपी ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ और जबरदस्ती की, मौका मिलने पर छात्रा कार से निकलकर जंगल की ओर भाग गई और स्थानीय लोगों की मदद से अपने घर पहुंची, जहां उसने परिजनों को पूरी घटना बताई. मामले में कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि धारा 173 BNSS के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा. मामले में भाजपा के नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खाती ने मामले को ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। भाजपा नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खाती के मुताबिक, हिंदू संगठनों से जुड़े कुछ कार्यकर्ता कथित तौर पर बालिका को लेकर रामनगर कोतवाली पहुंची, उन्होंने बताया कि बालिका ने अपने साथ पिछले कुछ दिनों से गलत होने की बात कही है। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. भूपेंद्र सिंह खाती ने दावा किया कि पुलिस की ओर से उन्हें बताया गया है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
