205001
Mainpuri: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 390 कछुए बरामद
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी जिले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुंदरी प्रजाति के 390 कछुए बरामद किए। जिला वन अधिकारी संजय कुमार मल ने बताया कि इन कछुओं को तस्करी के लिए उत्तराखंड ले जाया जा रहा था। कानपुर एसटीएफ, WCCB और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मिलकर यह कार्रवाई की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हजरतगंज में नो पार्किंग से बाइक उठाने के बाद महिला-पुरुष का हाईवोल्टेज ड्रामा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ हजरतगंज में नो पार्किंग से बाइक उठाने पर महिला-पुरुष का हाईवोल्टेज ड्रामा。 लखनऊ के हजरतगंज मार्केट में नगर निगम की क्रेन ने नो पार्किंग से उठाई बाइक。 बाइक उठाने पर महिला और पुरुष ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से की बदसलूकी。 बाइक सवार महिला और पुरुष ने नगर निगम कर्मचारियों को दी भद्दी-भद्दी गालियां。 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता, युवक ने दी धमकी。 हंगामे के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट तक की नौबत पहुंची。 बाइक का नंबर UP 32 DY 4687, हजरतगंज के पार्क रोड का मामला。 हंगामा बढ़ने पर स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची。 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह हंगामे को शांत कराया。 पुलिसकर्मियों से बदसलूकी के बावजूद युवक और महिला पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप।0
0
Report
नालंदा के हरनौत बाजार में पटाखे फोड़ते हुए तीन युवकों की दर्दनाक मौत
Pariaunna, Bihar:नालंदा में दीपावली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाई समेत तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना हरनौत थाना क्षेत्र के हरनौत बाजार की है। मृतकों की पहचान अनीश कुमार, गौतम कुमार और मन्नू कुमार के रूप में हुई है। वहीं जख्मी अमित कुमार और रवि कुमार का इलाज बिहारशरीफ सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी युवक घर के बाहर पटाखे फोड़ रहे थे। पटाखे खत्म होने के बाद पांचों युवक पटाखे खरीदने हरनौत बाजार गए थे। इसी दौरान वे भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में मारे गए मन्नू और अनीश आपस में सगे भाई बताए जा रहे हैं। वहीं जख्मी रवि कुमार की शादी आगामी 21 नवंबर को होने वाली थी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जिन घरों में त्योहार की खुशियाँ मनाई जा रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रहे हैं। मोटरसाइकिल का डिवाइडर से टकराना घटना का कारण बताया जाता है।0
0
Report
अमरोहा में रफ्तार थार ने बाइक सवार दो भाइयों की मौत, कोतवाली पर हंगामा
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, दोनों की दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों का कोतवाली में हंगामा अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के बिजनौर मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक सवार दो दोस्तों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नौगावां सादात से घर लौट रहे प्रशांत और राजीव की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन और स्थानीय लोग शहर कोतवाली पहुंच गए। प्रशांत के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर थार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने कोतवाली में हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
पहले चूहा, अब कुत्ता... झांसी में बेजुबान जानवरों से दरिंदगी का आरोप, वीडियो वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में बेजुबान जानवरों से क्रूरता का मामला, साधु के भेष में व्यक्ति की कथित अश्लील हरकत का वीडियो वायरल झांसी में बेजुबान जानवरों के साथ क्रूरता के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। चूहे के साथ कथित आपत्तिजनक हरकत का मामला अभी चर्चा में ही था कि अब एक कुत्ते के साथ कथित अश्लील और आपत्तिजनक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है। वायरल वीडियो में साधु के भेष में दिखाई दे रहा एक व्यक्ति सड़क किनारे मौजूद कुत्ते के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक हरकत करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो से तीन दिन पुराना है। किसी राहगीर महिला ने पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया था, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद नाराज महिलाओं ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि समाजसेवी संस्था से जुड़ी मिनी खरे ने इस मामले में कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता, घटना के समय और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की जांच-पड़ताल में जुटी है। बेजुबान जानवरों के साथ इस तरह की कथित क्रूरता ने एक बार फिर पशु सुरक्षा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जरूरत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
झांसी में चोरों के निशाने पर शराब की दुकानें, रामनगर में एक साथ दो ठेकों के टूटे ताले, CCTV में कैद
Mauranipur, Uttar Pradesh:झांसी में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब उन्हें पुलिस का खौफ भी नजर नहीं आ रहा। चोरों ने चिरगांव थाना क्षेत्र के रामनगर में एक साथ दो कंपोजिट शराब की दुकानों को अपना निशाना बना लिया। रात के अंधेरे में पहुंचे अज्ञात चोर शराब की कई बोतलें और नकदी समेटकर आराम से फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि दोनों दुकानों पर चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मामला झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के रामनगर का है, जहां अज्ञात चोरों ने रात के समय एक साथ दो कंपोजिट शराब की दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकानों में दाखिल हुए और शराब की कई बोतलों के साथ नकदी लेकर नौ दो ग्यारह हो गए। सुबह जब दुकानों पर चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। चोरी की यह पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरों में कैद बताई जा रही है। यानी पुलिस के पास आरोपियों तक पहुंचने के लिए अहम सुराग मौजूद हैं। अब सवाल यह है कि आखिर चोरों ने एक ही रात में दो दुकानों को निशाना कैसे बना लिया? क्या इलाके में पुलिस की गश्त महज कागजी औपचारिकता बनकर रह गई है? एक तरफ यूपी पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसने और अपराध पर जीरो टॉलरेंस की बात करती है, तो दूसरी तरफ चोर एक ही रात में दो-दो शराब की दुकानों को खंगालकर निकल जाते हैं। सीसीटीवी में चेहरे और करतूत कैद होने के बावजूद अब निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। सवाल सिर्फ शराब की बोतलों और नकदी की चोरी का नहीं, बल्कि कानून के इकबाल का भी है। आखिर अपराधियों में पुलिस का खौफ कब दिखाई देगा? फिलहाल देखना होगा कि चिरगांव पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोरों तक कब पहुंचती है और इस वारदात का खुलासा कब होता है।0
0
Report
पुलिस के सामने घुटने टेकने का आरोप, कचहरी में बार अध्यक्ष और महामंत्री का पुतला दहन
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी कचहरी में अधिवक्ताओं के बीच आपसी विरोध खुलकर सामने आ गया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री के खिलाफ नाराज अधिवक्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और दोनों पदाधिकारियों का पुतला दहन किया। दरअसल, विगत दिनों कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच विवाद के दौरान एक दरोगा के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि इस पूरे मामले में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री ने पुलिस के सामने घुटने टेक दिए और माफी मांग ली। इसी बात से नाराज अधिवक्ताओं ने आज कचहरी परिसर में पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। कलेक्ट्रेट परिसर में दरोगा के साथ हुई मारपीट और उसके बाद अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे को लेकर वकीलों में पहले से ही नाराजगी थी। इसी बीच बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री पर पुलिस के सामने झुकने और माफी मांगने के आरोप लगने से अधिवक्ताओं का आक्रोश और बढ़ गया। विरोध कर रहे वकीलों का कहना है कि नेतृत्व को अधिवक्ताओं के सम्मान और हितों के लिए मजबूती से खड़ा होना चाहिए था। इसी नाराजगी के चलते अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष और महामंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया0
0
Report
Advertisement
जगदलपुर: पूर्व विधायक के प्रतिष्ठान में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर स्थित 'बाफना लाइफ स्टाइल' कपड़ा दुकान में कार्यरत दीपा नामक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। यह प्रतिष्ठान पूर्व विधायक संतोष बाफना का बताया जा रहा है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि युवती के शरीर और हाथों पर चोट के गहरे निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका गहरा गई है। परिजनों के अनुसार, दीपा शाम से लापता थी और स्टाफ उसका फोन घर देने आया था। सुबह दुकान के ऊपरी हिस्से में उसका शव मिला। परिजनों ने मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। Jagdalpur: Woman Found Dead Under Suspicious Circumstances at Former MLA's Store, Family Alleges Foul Play0
0
Report
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का किया भव्य उद्घाटन
Durg, Chhattisgarh:रायपुर के देवेंद्र नगर, पंडरी स्थित 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा किया गया। इस उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित रहे। यह आधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल राज्य में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती प्रदान करेगा। अस्पताल में उपलब्ध अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं छत्तीसगढ़ व आसपास के नागरिकों को उत्कृष्ट उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। Union Home Minister Amit Shah Inaugurates Artemis Shanti Hospital in Raipur0
0
Report
त्योहारों में सेहत का ख्याल कैसे रखे: जनता की राय
Chhindwara, Madhya Pradesh:फेस्टिव वीक में कैसे रखें सेहत का ख्याला कैसे है रखते है क्या करते है इस पर लोगो की राय त्योहारों में खाने-पीने से लेकर दिनचर्या तक..पूरा शेड्यूल एकदम से बदल जाता है ऐसे में आप सेहत का ख्याल कैसे रखते हैं..? कई काम बढ़ जाते हैं रूटीन बदल जाता है...आना-जाना..पकवान..मिठाईयां..ऐसे में अगर कोई एक चीज आपको बतानी हो तो क्या बताएंगे..कि त्योहारों के आने पर सबसे ज्यादा क्या चीज परेशान करती है ? बाइट - जनता की राय (3)0
0
Report
Advertisement
फेस्टिव वीक में सेहत कैसे रखें? आसान नुस्खे और चैंलेंज
Morena, Madhya Pradesh:फेस्टिव वीक में कैसे रखें सेहत का ख्याल? त्योहारों में खाने-पीने से लेकर दिनचर्या तक पूरा शेड्यूल एकदम से बदल जाता है ऐसे में आप सेहत का ख्याल कैसे रखते हैं..? त्योहारों में त्योहारों की खुशी तो बहुत होती है लेकिन उसके साथ ही कई चैलेंज भी सामने होते हैं। कई काम बढ़ जाते हैं रूटीन बदल जाता है...आना-जाना..पकवान..मिठाईयां..ऐसे में अगर कोई एक चीज आपको बतानी हो तो क्या बताएंगे कि त्योहारों के आने पर सबसे ज्यादा क्या चीज परेशान करती है?0
0
Report
जोगी पर FIR: अमित जोगी समेत अन्य के खिलाफ भाजपा शिकायत पर कार्रवाई
Raipur, Chhattisgarh:जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज. भाजपा रायपुर के जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज. अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश को लेकर किया था आपत्तिजनक और अश्लिल वीडियो पोस्ट. विवाद बढ़ने पर वीडियो को किया था डिलीट. सिविल लाइन थाने में आज शाम पूर्व मंत्री राजेश मूणत की अगुआई में भाजपा नेताओं का दल पहुंचा था शिकायत दर्ज कराने. अमित जोगी सहित वीडियो के पात्रों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी......0
0
Report
मिलावट पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, पुराने दागदार प्रतिष्ठान से जुड़े तार, व्यापारियों में हड़कंप
Orajhar, Uttar Pradesh:बलरामपुर: आगामी त्योहारों और मांगलिक सीजन के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर मिलावटखोरों के नेटवर्क पर करारी चोट की है। मंगलवार को थाना ललिया पुलिस ने शिवपुरा-बलरामपुर मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान मिठाई से लदे एक पिकअप वाहन (संख्या यूपी46डब्लू8161) को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर लगभग 60 डिब्बों में रखी 280 किलोग्राम छेना मिठाई और 48 किलोग्राम बत्तीसा मिठाई बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि छेना मिठाई में दूध के स्थान पर चीनी और सूजी का अत्यधिक प्रयोग कर घटिया सामग्री तैयार की गई थी, जो जनस्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। पुलिस की सूचना पर पहुंचे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पड़ताल की। अधिकारियों ने देखा कि शीघ्र खराब होने वाली इस छेना मिठाई के डिब्बों पर निर्माण तिथि अथवा एक्सपायरी डेट का कोई उल्लेख नहीं था, जिसके चलते 280 किलोग्राम छेना मिठाई को मौके पर ही नियमानुसार गड्ढा खुदवाकर विनष्ट करा दिया गया। बरामद मिठाइयों में से छेना और बत्तीसा के नमूने सील कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच में सामने आया है कि यह मिठाई पड़ोसी जनपद श्रावस्ती के सिरसिया से बलरामपुर के ललिया और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में खपाने के लिए लाई जा रही थी। वाहन में लदी मिठाइयों के संबंध उतरौला स्थित भारत स्वीट्स से बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी खाद्य विभाग ने इसी प्रतिष्ठान के चार नमूनों के फेल होने पर लाइसेंस निरस्तीकरण की कड़ी कार्रवाई की थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीके दुबे ने स्पष्ट किया है कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
तुलसीपुर में नकबजनी का खुलासा: ट्रेन पकड़कर लखनऊ भागने की फिराक में था चोर, रेलवे स्टेशन से दबोचा
Orajhar, Uttar Pradesh:तुलसीपुर (बलरामपुर): स्थानीय पुलिस ने स्टेशन रोड पर स्थित एक दुकान से डुप्लीकेट चाबी के सहारे गल्ले से नकदी चुराने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया है। पकड़ा गया अभियुक्त अंकुश जायसवाल उर्फ बाबू तुलसीपुर के लाल चौराहा स्टेशन रोड का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए 1,28,650 रुपये नकद, गल्ले का लकड़ी का बॉक्स और एक काला बैग बरामद किया है। घटना के संबंध में स्टेशन रोड निवासी पीड़ित दुकानदार सुनील कुमार ने तहरीर देकर बताया था कि 31 अक्टूबर और 1 नवंबर की दरमियानी रात आरोपी ने दुकान के ताले की डुप्लीकेट चाबी बनवाकर शटर खोला और अंदर रखे लकड़ी के गल्ले से करीब डेढ़ लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को तुलसीपुर रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन प्लेटफार्म नंबर तीन से आरोपी को धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में 22 वर्षीय अंकुश जायसवाल ने चोरी की बात कबूल करते हुए बताया कि वह पकड़े जाने के डर से स्टेशन पर छिपकर दोपहर ढाई बजे आने वाली मैलानी ट्रेन का इंतजार कर रहा था, ताकि लखनऊ भागकर आगे कहीं दूर निकल सके। पुलिस ने मामले में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि करते हुए आरोपी का चालान कर विधिक कार्रवाई पूरी की।0
0
Report
देवास टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में आरोपी ड्राइवर का शॉर्ट एनकाउंटर
Dhar, Madhya Pradesh:देवास में टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर देवास में टीआई दिलीप पुरी को वाहन से कुचलने के मामले में आरोपी ड्राइवर गजेंद्र उर्फ अक्कू का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया। जानकारी के अनुसार, आरोपी को पुलिस द्वारा खातेगांव थाने ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बरोठा मार्ग पर आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। आरोपी की इस हरकत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें गजेंद्र उर्फ अक्कू घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड से जुड़े इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस की विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।0
0
Report
जमुई में घर से दुर्गंध, 45 वर्षीय शालिंद्र सिंह का शव बरामद
Jamui, Bihar:जमुई: घर से दुर्गंध फैलने के बाद ग्रामीणों को एक व्यक्ति की मौत की जानकारी मिली। गांव से करीब 300 फीट दूर स्थित घर में 45 वर्षीय शालिंद्र सिंह का शव मिला। बताया जाता है कि शव एक सप्ताह से अधिक समय से घर में पड़ा था। शव की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई。 मृतक की पहचान महना गांव निवासी बनारस सिंह के पुत्र शालिंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह टोटो चलाकर अपना जीवनयापन करते थे और गांव से कुछ दूरी पर स्थित अपने घर में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी दो बेटियों के साथ कई वर्षों से मायके में रह रही थी。 मृतक के भतीजे गौतम सिंह ने बताया कि करीब 15-20 दिन पहले उनकी चाचा से मुलाकात हुई थी। इसके बाद उनसे कोई खास बातचीत नहीं हुई। वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने करीब 10 दिन पहले उन्हें देखने की बात कही थी। गांव से अलग घर होने के कारण वहां लोगों का आना-जाना भी कम रहता था。 बताया जाता है कि घर से दुर्गंध फैलने के बाद ग्रामीणों को संदेह हुआ। जब लोग घर पहुंचे तो बाहरी गेट बंद था, जबकि अंदर का गेट खुला हुआ था। घर में पंखा भी चल रहा था। अंदर शालिंद्र सिंह का शव पड़ा था, जिसकी स्थिति काफी खराब हो चुकी थी。 घर से नशा करने की सामग्री बरामद लक्ष्मण थाना प्रभारी रुपेश कुमार ने बताया कि शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच पुलिस को घर में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में सामने आया कि शालिंद्र सिंह का किसी से ज्यादा बातचीत नहीं होती थी। घर से गांजा पीने का चिलम समेत नशा करने की कई सामग्री बरामद की गई है। परिजनों ने भी बताया कि उनका किसी से खास लेना-देना नहीं था। उनकी पत्नी दोनों बेटियों के साथ मायके में रहती थी। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है। बाइट: गौतम सिंह, मृतक के भतीजे0
0
Report
Advertisement
