205264
मैनपुरीः राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मे भाषा उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Muhammadpur Nagaria, Uttar Pradesh:राजकीय कन्या इंटर कॉलेज करहल में भाषा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य मंजूलता यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाषा उत्सव कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में आशुतोष गहरवार, पूजा, मयंका आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अशोकनगर पुलिस का क्लीनअप अभियान: सालों से दबे मामले खुलेंगे
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:जिलों के थानों में दबी फाइलों की हटेगी धूल, गुनहगारों में मची खलबली, - ऑपरेशन 'क्लीनअप' में बरसों पुराने अनसुलझे मामलों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, - 80 से 100 पेंडिंग केस रडार पर: सालों से दबे राज़ों से अब उठेगा पर्दा, - कोई नहीं बचेगा... साक्ष्य मिले तो जेल, नहीं तो केस का होगा अंतिम निपटारा, क्या कोई पुराने गुनाह वक्त के साथ दफ़न हो जाते हैं? अगर कोई अपराधी यह सोचकर चैन की नींद सो रहा था, तो उसकी नींद उड़ने वाली है! अशोकनगर पुलिस ने जिले के सभी थानों में बरसों से धूल फांक रही रहस्यमयी फाइलों का ताला खोल दिया है। 2020 से पहले के, सालों-साल पुराने लंबित प्रकरणों को खंगालने का एक महा-अभियान शुरू हो चुका है। करीब 100 ऐसे केस, जो पुलिस रिकॉर्ड में दबे पड़े थे, अब एक-एक कर बाहर निकाले जा रहे हैं। क्या अब बेनकाब होंगे वो चेहरे जो कानून की पकड़ से दूर थे? देखिए हमारी ये खास खबर.... सालों पुरानी पेंडिंग फाइलें... धूल से सनी डायरियां... और इंसाफ का इंतजार करती अदालतें। अशोकनगर जिले के तमाम थानों में अब पुलिस मुख्यालय के सख्त निर्देश पर "ऑपरेशन फाइल खंगाल" शुरू हो चुका है। वरिष्ठ अधिकारियों की सीधी निगरानी में 80 से 100 ऐसे गंभीर व लंबित मामलों की सूची तैयार की गई है, जिन पर लंबे समय से कोई ठोस प्रगति नहीं हो पाई थी। पुलिस ने साफ कर दिया है कि अब हर उस पुराने केस की कुंडली दोबारा जांची जाएगी। साक्ष्य मिलेंगे तो आरोपियों की सीधे सलाखों के पीछे रवानगी होगी, और यदि केस में कुछ नहीं पाया गया तो खात्मा/खारिजी कर मामले का हमेशा के लिए निपटारा किया जाएगा। बतादे की -पुलिस महकमे के इस ताबड़तोड़ एक्शन से उन लोगों के पसीने छूट गए हैं, जो यह मान बैठे थे कि वक्त बीतने के साथ उनके गुनाह भुला दिए गए हैं। पुलिस अब हर केस की टाइमलाइन, सबूत और गवाहों को दोबारा री-वेरिफाई कर रही है ताकि कोर्ट में मजबूत चालान पेश किया जा सके। इससे साफ है कि अशोकनगर पुलिस का यह प्रहार न सिर्फ पुराने मामलों को सुलझाएगा, बल्कि पीड़ितों को बरसों बाद इंसाफ की नई उम्मीद भी देगा। देखना होगा कि इन धूल भरी फाइलों से अब कौन-कौन से बड़े नाम और सनसनीखेज खुलासे बाहर आते है,..!!0
0
Report
गोरखपुर में बंद मकान पर चोरों का धावा; CCTV में तीनों चोर कैद
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में एक परिवार पिता की मौत के बाद गांव गया और पीछे शहर में बंद मकान चोरों के निशाने पर आ गया। बाइक सवार तीन चोरों ने घर के गेट का ताला तोड़ा और बेखौफ होकर करीब आधे घंटे तक अंदर रहे। आलमारी तोड़कर 1 लाख 60 हजार रुपये नकद और गहने समेटे और फरार हो गए। पूरी वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक चोर बाहर खड़े होकर निगरानी करता दिख रहा है, जबकि उसके दो साथी गेट तोड़कर अंदर दाखिल होते नजर आ रहे हैं। दोनों के हाथों में नुकीले हथियार भी दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलते ही रामगढ़ताल पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज कब्जे में लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
टीकमगढ़ के कुंडेश्वर धाम को महाकाल लोक जैसा विकास, रोजगार के नए अवसर!
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले के धार्मिक और पर्यटन विकास को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, मुख्यमंत्री ने कहा है की टीकमगढ़ के प्रसिद्ध शिव धाम कुंडेश्वर को महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित कर कुंडेश्वर लोक बनाया जाएगा, मुख्यमंत्री कहा की कुंडेश्वर धाम के विकास और विस्तार के लिए पर्यटन विभाग द्वारा एक व्यवस्थित योजना तैयार की जाएगी, इस योजना के तहत कुंडेश्वर धाम को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित करने और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा, मुख्यमंत्री ने कहा की कुंडेश्वर को धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे टीकमगढ़ जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकेंगे。0
0
Report
Advertisement
केन-बेतवा लिंक: छतरपुर में समीक्षा, बुंदेलखंड के लिए लाइफलाइन बनी परियोजना
Chhatarpur, Madhya Pradesh:सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज छतरपुर के खजुराहो के कन्वेंशन सेंटर में केन-बेतवा लिंक परियोजना की समीक्षा बैठक की। इस महत्वपूर्ण बैठक में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ परियोजना की प्रगति को लेकर चर्चा हुई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक भी मौजूद रहे। सीएम ने परियोजना को बुंदेलखंड के लिए लाइफलाइन बताया, सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केन-बेतवा लिंक परियोजना के काम में तेजी लाई जाए और किसानों को इसका लाभ जल्द से जल्द मिले। उन्होंने कहा कि यह देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना है जो बुंदेलखंड की तस्वीर बदलेगी। बैठक में परियोजना से प्रभावित गांवों के पुनर्वास, मुआवजा और सिंचाई सुविधाओं को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। सीएम ने अधिकारियों से टाइमलाइन के अनुसार काम पूरा करने को कहा है।0
0
Report
सोनीपत रिश्वतकांड: चाय वाले के पास से 8 हजार पकड़े, SI छत से कूदा
Sonipat, Haryana:सोनीपत ब्रेकिंग न्यूज सोनीपत में रिश्वतकांड का ऐसा खेल पुलिस एएसआई ने जोखिम में डाल दी अपनी जान रिश्वत का आरोपी पुलिस एएसआई थाने की छत से कूदा रिश्वत के रुपए बाहर चाय की दुकान पर दिलवाता था, चाय वाला गिरफ्तार सोनीपत के सिसाना गांव की महिला की शिकायत निपटाने के नाम पर 8 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में एसीबी यानी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने थाना खरखौदा के सामने चाय की दुकान संचालक राकेश को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रकम सब इंस्पेक्टर हरिप्रकाश के कहने पर ली गई थी। 19 अगस्त को सिसाना निवासी महिला ने शिकायत दी थी। कि एक व्यक्ति शराब के नशे में उसके घर में घुस आया और मानसिक रूप से परेशान बेटी से गलत व्यवहार किया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि सब इंस्पेक्टर ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर 10 हजार रुपये मांगे, सौदा 8 हजार में तय हुआ। आरोपित पक्ष के गोविंद ने एसीबी को शिकायत दे दी। और गोविंद ने रकम चाय वाले को दी तो एसीबी ने उसे पकड़ लिया। बाद में एसआई को पकड़ने टीम थाने पहुंचे तो वह छत से कूद गया और घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.0
0
Report
राज्य विशेष पुलिस बल राजस्थान की सुरक्षा संरचना का नया मॉडल
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में अब राजभवन, विधानसभा, हाईकोर्ट, मुख्यमंत्री आवास से लेकर एयरपोर्ट और RBI जैसे संवेदनशील सरकारी और औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए अलग से राज्य विशेष पुलिस बल गठित किया जाएगा। फिलहाल इन प्रतिष्ठानों की सुरक्षा RAC की अलग-अलग बटालियनों के करीब 1000 जवानों के भरोसे है। लेकिन अब सरकार इन महत्वपूर्ण जगहों के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित और दक्ष सुरक्षा बल तैयार करने जा रही है। राज्य सरकार ने राज्य विशेष पुलिस बल गठन को मंजूरी दे दी है। यानी आने वाले समय में राजस्थान में सुरक्षा का एक नया मॉडल देखने को मिल सकता है। राजस्थान सरकार राज्य में एक नई बटालियन के रूप में राज्य विशेष पुलिस बल गठित करने की तैयारी में है। इस पुलिस बल की जिम्मेदारी सामान्य कानून-व्यवस्था से अलग होगी। इसका फोकस राज्य के महत्वपूर्ण, संवेदनशील और हाई-सिक्योरिटी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का होगा। सरकार का मानना है कि राजस्थान में लगातार बड़े औद्योगिक निवेश की संभावनाएं बढ़ रही हैं। नए उद्योग और बड़े संस्थान स्थापित होंगे तो उनकी सुरक्षा के लिए भी विशेष प्रशिक्षण प्राप्त सुरक्षा कर्मियों की जरूरत होगी। पुलिस मुख्यालय का मानना है कि वर्तमान हालात में राज्य के महत्वपूर्ण भवनों तथा रिफाइनरी जैसे औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित कार्मिकों की जरूरी है। इनकी सुरक्षा के लिए नई बटालियन गठन होने पर विशेष प्रशिक्षित और दक्ष सुरक्षाकर्मी उपलब्ध होंगे, जिससे इनकी सुरक्षा व्यवस्था अधिक प्रभावी तथा मजबूत होगी। राज्य विशेष पुलिस बल की संभावित जिम्मेदारियां - राजभवन की सुरक्षा - विधानसभा की सुरक्षा - हाईकोर्ट की सुरक्षा - मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा - एयरपोर्ट सुरक्षा - RBI जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा - रिफाइनरी और बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा - भविष्य में चिन्हित होने वाले महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ में सोनोग्राफी तथ्य छिपाने के आरोप पर आमजन का प्रदर्शन
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ शहर में सोनोग्राफी रिपोर्ट में गंभीर चिकित्सकीय तथ्य छुपाने के आरोप को लेकर आमजन और प्रसूता के परिजनों ने सेंथी स्थित मेडिसेंटर लैब के बाहर प्रदर्शन किया। खेरी निवासी प्रसूता अर्चना जाट का करीब आठ महीनों से उपचार चल रहा था और चिकित्सक की सलाह पर कई बार सोनोग्राफी करवाई गई। परिजनों का आरोप है कि करीब पांच महीनों तक हुई सोनोग्राफी के बावजूद बच्चे के पैरों के विकास से जुड़ी स्थिति की जानकारी परिवार को नहीं दी गई। दो दिन पहले राजकीय महिला एवं बाल चिकित्सालय में प्रसव के बाद नवजात के पैरों के विकास में कमी और उंगलियों से जुड़ी स्थिति सामने आई। इसके बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सदर थानाधिकारी प्रेम सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। सोनोग्राफी रिपोर्ट और चिकित्सकीय रिकॉर्ड की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
रायपुर में करंट लगने से मां-बेटे की मौत; टिकरापारा में हादसा
Begun, Rajasthan:रायपुर करंट लगने से मां बेटे की हुई मौत छत्तीसगढ़ नगर इलाके की घटना लोहे के तार पर कपड़ा सुखाने के दौरान हुआ हादसा करंट की चपेट में आई मां कल्याणी को बचाने गया बेटा मधुसूदन यादव दोनों की हुई मौत टिकरापारा थाना पुलिस कर रही हादसे की जांच0
0
Report
भैरोगंज APHC में डॉ. दिवाकर पांडेय पर हमला, पुलिस जांच शुरू
Bagaha, Bihar:बिहार डेस्क की खबर बगहा से है।LOCATION- BAGAHA REPORT- IMRAN AZIZ FORMAT- AVB VISUAL BYTE PIC ANCHOR- बड़ी खबर बगहा से है जहाँ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगहा 1 पतिलार अंतर्गत (एपीएचसी) भैरोगंज में शुक्रवार की दोपहर ड्यूटी के दौरान चिकित्सक डॉ. दिवाकर पांडेय के साथ चार अज्ञात बदमाशों ने मारपीट की है। आरोप है कि दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे हमलावरों ने चिकित्सक पर हथौड़े से हमला कर दिया। घटना में चिकित्सक के बाएं पैर में गंभीर चोट आई है। दावा किया जा रहा है कि चिकित्सक का एक पैर टूट गया है। घायल चिकित्सक को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में भर्ती कराया गया है। सरेआम हुई इस घटना की पुष्टि करते हुए PHC प्रभारी डॉ. राजेश सिंह नीरज ने सीविल सर्जन बेतिया समेत भैरोगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाने की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि भैरोगंज थाने से महज कुछ दूरी पर स्थित APHC में घटना के बाद एपीएचसी परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। आयुष चिकित्सक डॉ. दिवाकर पांडेय शुक्रवार को भैरोगंज एपीएचसी में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान दो बाइक से पहुंचे चार अज्ञात व्यक्तियों ने पहले पर्ची लिखाने की बात कही फिर चिकित्सक के साथ मारपीट कर दी। इसी क्रम में एक झोले में लेकर अस्पताल पहुंचे हथौड़े से उन पर हमला कर दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। ANM गज़ाला प्रवीण ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बगहा 1 को सूचना दी, जिससे घटना की जानकारी मिलते ही भैरोगंज थाना पुलिस एपीएचसी पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अस्पताल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने अस्पताल के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की। घटना की जानकारी मिलने पर बगहा 1 पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भी भैरोगंज एपीएचसी अस्पताल पहुंचे और घायल चिकित्सक सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों से घटना की पूरी जानकारी ली। इस घटना के बाद एपीएचसी में कार्यरत चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों में सुरक्षा को लेकर भय का माहौल है। इस संबंध में भैरोगंज थानाध्यक्ष सीता केवट ने बताय कि चिकित्सक की ओर से थाने में लिखित आवेदन प्राप्त होने पर कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस अपने स्तर से मामले की गहन जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। बत दें कि भैरोगंज थाना से महज दूरी पर बाज़ार में भीड़भाड़ वाले इलाके में APHC है जहाँ सरेआम चिकित्सक पर हमला नें पुलिस की गश्ती समेत कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, अब हमलावर कौन थे, चिकित्सक दिवाकर पांडेय से उनकी क्या अदावत थी इसकी भी त vifbagai जाँच जरूरी है, क्या घायल चिकित्सक उन्हें पहचानते हैं या नहीं यह तो पुलिस के अनुसन्धान में सामने आएगा। बाइट - डॉ. राजेश सिंह नीरज, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बगहा 1 PHC0
0
Report
Advertisement
कपूरथला में कूड़े और विकास कार्यों पर कांग्रेस-AAP के बीच गरमाई सियासत
Kapurthala, Punjab:कपूरथला में कूड़े और विकास कार्यों को लेकर सियासी घमासान कांग्रेस के कूड़े के आरोपों पर AAP का पलटवार कपूरथला शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों को लेकर राजनीतिक माहौल एक बार फिर गरमा गया है। पहले कांग्रेस के काउंसलरों ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगे कूड़े के ढेर दिखाते हुए आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा था। कांग्रेस काउंसलरों का आरोप था कि एक तरफ AAP शहर के सौंदर्यीकरण के दावे कर रही है, जबकि दूसरी तरफ शहर से कूड़ा उठाने में नाकाम साबित हो रही है। 25 साल से कांग्रेस विधायक, फिर भी समस्या का समाधान नहीं : चंदी कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज करमवीर चंदी ने कहा कि कपूरथला नगर निगम पर पिछले पांच वर्षों तक कांग्रेस का कब्जा रहा है और करीब 25 वर्षों से राणा गुरजीत सिंह कपूरथला से लगातार विधायक चुने जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि इतने लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस शहर की कूड़ा समस्या का स्थायी समाधान क्यों नहीं कर सकी। AAP को निगम में आए अभी कम समय हुआ करमवीर चंदी ने कहा कि आम आदमी पार्टी को नगर निगम में आए अभी बहुत कम समय हुआ है। पार्टी ने हाल ही में अपना मेयर चुना था, हालांकि फिलहाल अदालत के आदेशों के चलते उस पर स्टे है। इसके बावजूद कांग्रेस के काउंसलर राजनीति कर रहे हैं और लोगों के बीच यह प्रचार कर रहे हैं कि शहर में कूड़ा नहीं उठाया जा रहा। उन्होंने कहा कि व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जरूरी मशीनरी और अन्य सामान सरकारी प्रक्रिया के तहत खरीदा जा रहा है तथा नगर निगम की टीम पूरी जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है। निजी खर्चे से कूड़ा उठाने के दावे पर सवाल चंदी ने कांग्रेस विधायक और काउंसलरों के उन दावों पर भी सवाल उठाए, जिनमें कहा गया था कि वे अपनी निजी तनख्वाह और जेब से पैसा खर्च करके शहर से कूड़ा उठाने और डंपिंग का इंतजाम कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि अब नगर निगम में AAP के आने के बाद क्या कांग्रेस विधायक की जनता के प्रति जिम्मेदारी खत्म हो गई है। चंदी ने आरोप लगाया कि निजी कर्मचारियों के जरिए कूड़ा उठाने की व्यवस्था केवल प्रचार और सस्ती शोहरत हासिल करने का एक तरीका थी और नगर निगम में AAP के आने के बाद यह व्यवस्था बंद कर दी गई। सीवरेज व्यवस्था को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना करमवीर चंदी ने सीवरेज समस्या को लेकर भी कांग्रेस विधायक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले एक-दो ट्रकों में मशीनरी लगाकर शहर की सीवरेज व्यवस्था को निजी खर्च से ठीक करने के दावे किए गए थे, लेकिन अब वे ट्रक भी दिखाई नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से सीवरेज समस्या के स्थायी समाधान के लिए जरूरी मशीनरी और जेट मशीनों का इंतजाम किया जा रहा है। स्ट्रीट लाइटों के मुद्दे पर भी पलटवार शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर कांग्रेस काउंसलरों की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भी चंदी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यही काउंसलर पिछले पांच वर्षों तक नगर निगम में कांग्रेस के साथ सत्ता में रहे, लेकिन उस समय उन्हें स्ट्रीट लाइटों की समस्या नजर नहीं आई। उन्होंने कहा कि अब वही काउंसलर रात के समय स्ट्रीट लाइटों की ओर उंगलियां करते दिखाई दे रहे हैं। चंदी के मुताबिक, स्ट्रीट लाइटों का टेंडर कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ था और जब सरकार ने इसे रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की तो कांग्रेस के काउंसलरों ने इसका विरोध किया। करीब 9 करोड़ के विकास कार्यों का टेंडर रुकवाने का आरोप करमवीर चंदी ने आरोप लगाया कि शहर के विकास के लिए करीब 9 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के टेंडर पास होने के बाद राणा गुरजीत सिंह ने अपने काउंसलरों के माध्यम से शिकायतें करवाकर काम रुकवा दिया था। उन्होंने कहा कि अब इन विकास कार्यों के लिए दोबारा टेंडर की प्रक्रिया की गई है और जल्द ही शहर के विकास के लिए पूरी राशि उपलब्ध हो जाएगी। चंदी ने कहा कि विकास कार्यों को राजनीतिक विरोध की भेंट चढ़ाने की बजाय शहर के हित में आगे बढ़ाया जाना चाहिए。 ‘जनता सब कुछ देख रही है’ करमवीर चंदी ने कहा कि शहर की कूड़ा, सीवरेज और स्ट्रीट लाइट सहित अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए सरकारी तंत्र पूरी तनदेही से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनता पिछले कई वर्षों के कामकाज और मौजूदा व्यवस्था के बीच अंतर को खुद देख रही है और समय आने पर इसका जवाब भी देगी।0
0
Report
AGTF की घेराबंदी में गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह थार से गिरफ्तार, राहगीर घायल
Ludhiana, Punjab:लुधियाना के सुंदर नगर इलाके मै तेज रफ्तार थार का कहर, गैंगस्टर ने राहगीर को कुचला AGTF की घेराबंदी से भागा गैंगस्टर, थार से राहगीर को कुचला; साथी समेत दबोचा गया लुधियाना के सुंदर नगर इलाके में उस समय दहशत फैल गई, जब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स यानी AGTF की टीम से बचकर भाग रहे एक गैंगस्टर ने तेज रफ्तार थार से एक राहगीर को कुचल दिया। हादसे के बाद AGTF ने घेराबंदी कर गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह को मौके से दबोच लिया, जबकि उसके साथी भी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। जानकारी के मुताबिक, फरीदकोट AGTF की टीम एक गंभीर मामले में वांछित गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह की तलाश में लुधियाना पहुंची थी। टीम की तीन गाड़ियां उसकी थार का पीछा कर रही थीं। पुलिस से घिरता देख आरोपी ने सुंदर नगर की संकरी और भीड़भाड़ वाली सड़कों पर थार की रफ्तार बढ़ा दी। भागने के दौरान बुड्ढा दरिया के पास तेज रफ्तार थार ने सड़क से गुजर रहे एक राहगीर को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद AGTF के जवानों ने तुरंत थार को चारों तरफ से घेरकर गैंगस्टर को काबू कर लिया। घायल राहगीर को लुधियाना सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि आरोपी की थार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। AGTF और लुधियाना पुलिस अब गिरफ्तार गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह और उसके साथियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।0
0
Report
सीवान में अपराधियों ने दो युवकों को गोली मारी, हालत गंभीर
Siwan, Bihar:सीवान में अपराधियों ने दो युवकों को गोली मारकर घायल कर दिया है। गोली लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाइक सवार अपराधी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए है। जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के हकमा गांव के समीप की है। घायलों की पहचान दिनापट्टी गांव निवासी जयप्रकाश शर्मा के पुत्र मनीष कुमार और राजनाथ सिंह के पुत्र सुमित सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनीष कुमार हकमा स्थित कोल्ड स्टोर में काम करता है। उसका दोस्त सुमित सिंह और यश उससे मिलने पहुंचे थे। इसके बाद तीनों पैदल अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तरवारा की ओर से बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने तीनों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर एक युवक ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। घायल मनीष ने बताया कि अपराधियों ने करीब चार गोलियां चलाईं। इस फायरिंग में एक गोली मनीष के दाहिने हाथ में लगी, जबकि दूसरी गोली सुमित के पेट में जा लगी। गोली लगने के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े, जबकि उनके साथ मौजूद यश मौके से जान बचाकर भाग निकला। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। परिजन दोनों घायलों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं घायल सुमित की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जीबी नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। साथ ही गोलीबारी के पीछे की वजह क्या है, इसका भी पता लगाया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा रद्द, पुतला दहन के विरोध पर हाईकोर्ट ने स्टे लगाया
Hazaribagh, Jharkhand:लगातार झारखंड भर में छात्रों का आंदोलन जेपीएससी जेएसएससी सीजीएल को लेकर के चल रहे आंदोलन इसी बीच राज्य के सीएम हेमंत सोरेन ने जेपीएससी जेएससीसी परीक्षा को रद्द कर दिया इसके बाद दूसरा पक्ष यानी चयनित अभ्यर्थी प्रोजेक्ट भवन के समीप धरने पर बैठ गए इसी दौरान झारखंड हाई कोर्ट ने इस पर स्टे लगा दिया, इसके बाद छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के 24 जिले में शुक्रवार को पुतला दहन का दहन किया जिसके बाद हजारीबाग में हजारों की संख्या में छात्र सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने के लिए गांधी मैदान पहुंचे वहीं हजारीबाग पुलिस मौके पर पूरी विधि व्यवस्था के साथ मौजूद रही लगातार छात्रों को पुतला दहन नहीं करने की को लेकर के अपील करती रहे इस दौरान छात्र उग्र होते हुए आगे बढ़ते रहे मामला गंभीर देखते हुए पुलिस के हल्का बल प्रयोग किया0
0
Report
रूंज नदी पुल पर हाइवा डूबा, क्लीनर बचा, ड्राइवर का सुराग नहीं
Panna, Madhya Pradesh:हाइवा (12 चक्का ट्रक) रूंज नदी पार करते पुल से बहा , ड्राइवर का सुराग नहीं , क्लीनर ने कूदकर बचाई जान पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बहने वाली रूंज नदी के पुल से गुजर रहा एक ट्रक (हाइवा) नदी में बह गया है। जिले में लगातार बारिश हो रही है और नदी नाले उफान पर हैं। ऐसी स्थिति में पुल के ऊपर पानी बहने पर भी ट्रक को ले जाना अनुचित है लेकिन लोग चेतावनी को नहीं मान रहे हैं। और इन रास्तों पर अभी भी आवागमन लगातार जारी है। देर शाम यह दुर्घटना हुई , जिसमें ट्रक का क्लीनर कूद करके बच गया। जबकि ड्राइवर का भी पता नहीं है । धरमपुर थाना पुलिस मौके पर मौजूद है। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने टेलीफोन पर जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक पूरी तरह नदी में डूब चुका है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया एसडीआरएफ की टीम को जिले से बुलाया गया है।0
0
Report
सिंगोली पुलिस ने 3.25 क्विंटल डोडाचूरा समेत Hyundai Creta कब्जा, चालक फरार
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। जिले की सिंगोली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम देते हुए सवा तीन क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा और एक हुंडई क्रेटा कार जब्त की है। जब्त मादक पदार्थ, वाहन और मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत 42 लाख 71 हजार रुपये से अधिक आंकी गई है। प्रदेशव्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत सिंगोली पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान सिंगोली–कदवासा फंटा से कदवासा रोड पर ब्राह्मणी नदी के आगे मोड़ के पास कदवासा की ओर से आ रही सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार दिखाई दी। सामने पुलिस वाहन की लाइट देखते ही तस्कर ने कार को तेजी से मोड़ने की कोशिश की, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने जब गड्ढे में गिरी क्रेटा कार की तलाशी ली, तो उसमें से 16 काले प्लास्टिक के कट्टों में भरा कुल 325 किलो 140 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। इसके अलावा 10 लाख रुपये कीमत की क्रेटा कार और तलाशी के दौरान मिले दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पुलिस ने अज्ञात फरार चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है।0
0
Report
Advertisement
