205001
Mainpuri: सड़क हादसे में मजदूर की गई जान
Mainpuri, Uttar Pradesh:घिरोर थाना क्षेत्र में एक मजदूर की सड़क हादसे में जान तली गई। मृतक नवीन गल्ला मंडी घिरोर में मजदूरी करके देर रात 8 बजे घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
सोनारी में असामाजिक तत्वों ने सरस्वती मंदिर के चार वाहनों के शीशे तोड़े
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा वाहनों में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। यहाँ सरस्वती मंदिर परिसर में खड़ी चार गाड़ियों को निशाना बनाते हुए उनके शीशे तोड़ दिए गए। घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश है। इस मामले में पीड़ित वाहन मालिकों ने सोनारी थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पूरा मामला सोनारी थाना क्षेत्र का है, जहाँ बीती 8 नवंबर की रात से 9 नवंबर की सुबह के बीच असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, सरस्वती मंदिर परिसर में खड़ी चार गाड़ियों को निशाना बनाया गया और उनके शीशे तोड़कर वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। तोड़फोड़ की इस घटना में सुरेश कुमार साहू की इनोवा कार, राधानारायण प्रसाद की स्विफ्ट कार मनोज कुमार सिंह की इनोवा में तोड़फोड़ की गई है। वाहन मालिकों का आरोप है कि 9 नवंबर की सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच कुछ लोग लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर पहुंचे और परिसर में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। घटना के बाद पीड़ितों ने सोनारी थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जानकारी दी है। साथ ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और आखिर मंदिर परिसर में खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाने के पीछे क्या वजह है।0
0
Report
जमशेदपुर पारडीह चौक पर पुआल से भरी पिकअप वैन में आग, दमकल देर से पहुंची
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर पारडीह चौक के पास सोमवार तड़के एक पुआल लदे पिकअप वैन में अचानक आग लग गई. आग लगते ही पूरी गाड़ी धू- धू कर जल उठी. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी मे पुआल रखा हुआ था. इसी दौरान किसी युवक द्वारा पटाखा या रॉकेट चलाया गया, जो सीधे पुआल पर जा गिरा. इसके बाद पुआल में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पास खड़ी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. गाड़ी में आग लगते ही चालक ने उसे वहां से आगे ले जाने की कोशिश की, लेकिन हवा और गाड़ी की गति के कारण आग और तेजी से फैलने लगी. कुछ दूरी पर चालक ने गाड़ी रोक दी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया. घटना की सूचना तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को दी गई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम करीब एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंची. तब तक आग पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले चुकी थी और वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया था.0
0
Report
Advertisement
वारिसलीगंज में सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी का सपना टूट गया
Nawada, Bihar:वारिसलीगंज में भीषण सड़क हादसा, बाइक की टक्कर में 20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, एक घायल शादी की तैयारियों के बीच घर में पसरा मातम | आक्रोशित ग्रामीणों ने पटेल चौक और वारिसलीगंज-बरबीघा पथ को किया जाम नवादा के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के एसजीबीके साहू स्कूल के समीप दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पटेल चौक और वारिसलीगंज-बरबीघा पथ को जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।0
0
Report
गोरखपुर फाइनेंस ऑफिस में युवती की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय के अंदर 20 वर्षीय युवती की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। शाहपुर थाना क्षेत्र की EASTERN PUR कॉलोनी स्थित कार्यालय में युवती का शव फंदे से लटका मिला। बेटी को तलाशते हुए मां ने जब कार्यालय के अंदर का नजारा देखा तो उनके पैर थम गए। मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। उधर, सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने कार्यालय के बाहर हंगामा किया और सूरज यादव पर हत्या का आरोप लगाया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि युवती वहां रात में कैसे पहुंची, कार्यालय के CCTV कैमरे क्यों बंद थे और घटना के वक्त कौन मौजूद था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
महराजगंज के शौचालय में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर गंडक नदी में छोड़ा
Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हेडलाइन: महराजगंज टॉयलेट में घुसा विशालकाय मगरमच्छ,मंचा हड़कंप, वन विभाग में रेस्क्यू कर गंडक नदी में छोड़ा सोहगीबरवा वन क्षेत्र प्रभाग के सोहगीबरवा गांव के मस्जिद टोला में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर के शौचालय में विशालकाय मगरमच्छ घुस गया। अचानक मगरमच्छ को देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। मगरमच्छ के घर में घुसने की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण आरिफ के घर के बाहर जमा हो गए। लोग डर के मारे घर के अंदर नहीं जा रहे थे लेकिन दूर से ही मगरमच्छ को देखने की कोशिश कर रहे थे। किसी अनहोनी की आशंका से परिवार के लोगों ने शौचालय का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। इससे पहले भी क्षेत्र में कई बार मगरमच्छ गांव में घुसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहता है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी सतर्कता के साथ मगरमच्छ का रेस्क्यू शुरू किया। रस्सी और जाल की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे बोरे में बंद कर वाहन से गंडक नदी के किनारे ले जाया गया और सुरक्षित नदी में छोड़ दिया गया। वन दरोगा रामफेर ने बताया कि आरिफ के घर के शौचालय में मगरमच्छ घुस गया था। वन विभाग की टीम ने उसका रेस्क्यू कर सुरक्षित गंडक नदी में छोड़ दिया है।0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद में आवारा कुत्ते के हमले से 6 साल के बच्चे होंठ पर 7 टांके
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में आवारा कुत्ते का 6 साल के बच्चे पर हमला, होंठ के पास लगाए 7 टांके फरीदाबाद के एनआईटी-1 इलाके में एक आवारा कुत्ते ने 6 साल के मासूम बच्चे पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को काफी देर तक कब्जे में रखा। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डंडों से कुत्ते को भगाकर बच्चे की जान बचाई। घायल बच्चे को BK अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके होंठ के पास 7 टांके लगे। दरअसल, सोनिया चौक के पास रहने वाली अनीता का 6 वर्षीय बेटा निखिल सुबह खेलने के लिए घर से निकला था। बड़ा भाई वापस आ गया, लेकिन निखिल देर तक नहीं पहुंचा। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की और स्थानीय लोगों ने उसे खोज निकाला। 6 साल के बच्चा जमीन पर औंधे मुंह पड़ा था और वह ठीक से बोल नहीं पा रहा था। सरकारी अस्पतालों के रिकॉर्ड के अनुसार, 8 हजार से अधिक डॉग ब Bite के मामले में एंटी रेबीज इंजेक्शन दिए जा चुके हैं; कुल संख्या करीब 300 बताई जा रही है; शहरवासियों को आवारा कुत्तों के आतंक से कब राहत मिलेगी?0
0
Report
बड़खल में पड़ोसियों के विवाद के बीच युवक की पिटाई, CCTV वीडियो वायरल
Faridabad, Haryana:बड़खल इलाके में पड़ोसियों के झगड़े में बीच-बचाव करना युवक को पड़ा भारी, महिला और उसके पति पर जानलेवा हमला करने का आरोप। फरीदाबाद के बड़खल इलाके में दो पड़ोसियों के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शादी समारोह से लौट रहे युवक पर पड़ोस में रहने वाली महिला ने अपने पति के साथ मिलकर हमला कर दिया। आरोप है कि युवक के सिर पर ईंट से वार कर उसे जान से मारने की कोशिश की गई। घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है और न्याय की गुहार लगा रहा है। वहीं पुलिस ने शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
गाजियाबाद स्टेशन पर यात्री मौत के मुंह से बचा; इंस्पेक्टर अब्दुल लतीफ की बहादुरी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म-3 पर रविवार सुबह 11:40 बजे बड़ा हादसा टल गया। उत्कल एक्सप्रेस (18478) के चलने पर एक यात्री चढ़ने के प्रयास में प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसकर घिसटने लगा। गश्त पर मौजूद RPF पोस्ट गाजियाबाद के इंस्पेक्टर अब्दुल लतीफ ने बिना एक पल गंवाए दौड़ लगाई और यात्री का हाथ पकड़कर उसे मौत के मुंह से बाहर खींच लिया। इस दौरान वे खुद संतुलन खोकर गिर पड़े और उनके बाएं पैर में चोट आई, लेकिन यात्री की जान बचा ली। घायल यात्री को प्लेटफॉर्म पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। मौके पर मौजूद देहरादून की महिला यात्री ने वीडियो बयान में कहा - इंस्पेक्टर मसीहा बनकर आए, नहीं तो बड़ी अनहोनी हो जाती। पूरी घटना CCTV में कैद है।0
0
Report
Advertisement
आतिशबाजी से AQI 239 पार, कोटा में प्रदूषण खतरनाक
Kota, Rajasthan: आतिशबाजी के चलते बिगड़ी शहर की आबोहवा, कई इलाकों में AQI खतरे के निशान पर कोटा। दीपावली पर जमकर हुई आतिशबाजी का असर अब शहर की आबोहवा पर दिखाई देने लगा है। पटाखों के धुएं के चलते शहर में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। शहर सहित आसपास के ज्यादातर इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 239 के पार पहुंच गया। वहीं बोरखेड़ा, बजरंग नगर, कोटड़ी चौराहा, एरोड्रम सर्किल, सीएडी सर्किल, महावीर नगर, तलवंडी और जवाहर नगर सहित कई इलाकों में AQI का स्तर खतरनाक स्थिति तक पहुंच गया। दीपावली पर शहर के अलग-अलग इलाकों में 50 करोड़ रुपये से अधिक की आतिशबाजी होने का अनुमान है। बड़े पैमाने पर हुई आतिशबाजी के कारण वातावरण में धुआं और प्रदूषक तत्व बढ़ गए, जिससे हवा की गुणवत्ता प्रभावित हुई। राजकीय मेडिकल कॉलेज के श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र ताखर के अनुसार, प्रदूषण के इस माहौल में अस्थमा और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। वायु प्रदूषण का स्तर अधिक होने पर बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों को सुबह और देर शाम बाहर निकलने से बचना चाहिए।0
0
Report
हनुमानगढ़ में सभापति मंजू रिणवा के घर दीपावली स्नेह मिलन आयोजन
Hanumangarh, Rajasthan:खबर हनुमानगढ़ से हैं, दीपावली के पावन पर्व पर नगर परिषद सभापति मंजू रिणवा के निवास स्थान पर दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हनुमानगढ़ शहर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में शहरवासी, जनप्रतिनिधि और पार्षद अपनी टीमों के साथ पहुंचे। इस दौरान लोगों में एक-दूसरे से मिलने और दीपावली की राम-राम करने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सभापति मंजू रिणवा ने समस्त हनुमानगढ़वासियों एवं शहर के सभी वार्डों के निवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी लोगों ने दीपावली का त्योहार धूमधाम, शांति और समृद्धि के साथ मनाया होगा। उन्होंने कामना की कि शहर में हमेशा सुख-शांति, आपसी प्रेम और भाईचारा बना रहे। उन्होंने कहा कि दीपावली स्नेह मिलन का उद्देश्य पारंपरिक त्योहार की खुशियों को एक-दूसरे के साथ साझा करना और आपसी मेलजोल को मजबूत करना है। शहर के सभी वार्डों से लोग उत्साह के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। पार्षद भी अपनी-अपनी टीमों के साथ स्नेह मिलन में शामिल हुए। सभापति मंजू रिणवा ने बड़ी संख्या में पहुंचे शहरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके छोटे से निवेदन पर इतनी बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना उनके लिए सम्मान और खुशी की बात है। उन्होंने सभी का दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि शहरवासियों का यह स्नेह और विश्वास हमेशा बना रहे।0
0
Report
फर्रुखाबाद में दीपावली के वक्त पुरानी रंजिश पर गोली: घायल युवक अस्पताल में
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में पुराने विवाद में युवक के पैर में मारी गोली दीपावली के दौरान पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद कहासुनी के बाद फायरिंग, अभिषेक सैनी के पैर में लगी गोली घायल अभिषेक ने मुस्लिम युवकों पर गोली मारने का लगाया आरोप गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल लोहिया में कराया गया भर्ती परिजन बेहतर उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शुरू की जांच फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र के खटकपुरा मोहल्ले का मामला0
0
Report
Advertisement
सीकर निवास पर दीपावली मनाते डोटासरा, समर्थकों की भीड़ जुटी
Sikar, Rajasthan:सीकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सीकर स्थित निवास पर दीपावली, सुबह से शुभकामनाएं देने पहुंच रहे कार्यकर्ता और समर्थक सीकर। राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा इन दिनों सीकर जिले के दौरे पर हैं। दीपावली के पावन पर्व पर उन्होंने सीकर के नवलगढ़ रोड स्थित अपने निवास पर परिवारजनों एवं समर्थकों के साथ दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। दीपावली के अवसर पर सुबह से ही गोविंद सिंह डोटासरा के निवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र सहित सीकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, समर्थक एवं आमजन उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस दौरान निवास पर उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। गोविंद सिंह डोटासरा भी अपने निवास पर पहुंच रहे सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आमजन का आत्मीयता के साथ स्वागत कर रहे हैं। वे लोगों का मुंह मीठा करवाकर दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है। लोग प्रदेशाध्यक्ष के साथ मुलाकात कर दीपावली की खुशियां साझा कर रहे हैं। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गोविंद पटेल भी मौजूद रहे। उन्होंने भी दीपावली के अवसर पर मिलने पहुंच रहे कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। दीपावली के इस खास मौके पर डोटासरा के निवास पर दिनभर लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच प्रदेशाध्यक्ष अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ त्योहार की खुशियां बांटते नजर आए।0
0
Report
अलवर में रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर, एक की मौत
Alwar, Rajasthan:अलवर में रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल अलवर शहर के सदर थाना क्षेत्र में केसरपुर के पास चौधरी पेट्रोल पंप के सामने सोमवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। राजगढ़ की ओर से आ रही राजस्थान रोडवेज की बस ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, बुर्जा गांव निवासी बिन्टू हरिजन और कालू अलवर के मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में साफ-सफाई का काम करते हैं। सोमवार दोपहर काम खत्म करने के बाद दोनों बाइक से अपने गांव बुर्जा लौट रहे थे। इसी दौरान केसरपुर के पास चौधरी पेट्रोल पंप के सामने राजगढ़ की तरफ से आ रही राजस्थान रोडवेज की बस ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिन्टू हरिजन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कालू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अलवर के राजकीय सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। हादसे की खबर मिलते ही बुर्जा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। एक युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जबकि दूसरे युवक की जिंदगी बचाने के लिए चिकित्सक प्रयासरत हैं। बाइट:परिजन0
0
Report
हनुमानगढ़ में गणेशराज बंसल के घर दीपावली मिलन, भारी भीड़
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) Hanumangarh से दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल के निवास स्थान पर दीपावली स्नेह मिलन समारोह में शहरवासी पहुंचे। कार्यक्रम में हनुमानगढ़ शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग आएं और विधायक को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। विधायक गणेशराज बंसल ने सभी सम्मानित मतदाताओं, बुजुर्गों, साथियों, युवा वर्ग और मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर उनके निवास पर आकर लोगों ने जो स्नेह, आशीर्वाद और अपनापन दिया है, उसके लिए वे सभी के हृदय से आभारी हैं। क्षेत्र की जनता का यह स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए महत्वपूर्ण है और वे उम्मीद करते हैं कि भविष्य में भी लोग उनका विश्वास बनाए रखें। कार्यक्रम के दौरान लोगों में दीपावली की शुभकामनाएं देने और आपसी मेल-मिलाप को लेकर उत्साह देखा गया। स्नेह मिलन के माध्यम से त्योहार की खुशियां साझा कीं।0
0
Report
Advertisement
