205261
मैनपुरीः जर्जर हाल में कनिकपुर-चिरायपुर मार्ग
Barnahal, Uttar Pradesh:विकासखंड बरनाहल के कनिकपुर से चिरायपुर आने-जाने वाले मुख्य मार्ग की दुर्दशा को देख अनायास ही लोग कह सकते हैं कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क। मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण अक्सर लोग गिरकर चोटिल हो जाते है। ऐसा नहीं है कि जिम्मेदार समस्या को जानते नहीं हैं। इनका अक्सर इस मार्ग से निकलना होता है, लेकिन देख कर अनदेखा कर देते हैं और खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ता है। सड़क कई वर्षों से जर्जर अवस्था में है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेमेतरा इंदिरा गांधी वार्ड के स्कूल में छत से प्लास्टर गिरने पर प्रशासन कार्यवाही
Bemetara, Chhattisgarh:एंकर बेमेतरा के इंदिरा गांधी वार्ड के स्कूल में छत से प्लास्टर गिरने की खबर को ज़ी मीडिया द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है..खबर प्रसारित होने के तुरंत बाद जिला शिक्षा विभाग और नगरपालिका की टीम स्कूल पहुंची और भवन का निरीक्षण किया है वही बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जर्जर हिस्सों को तत्काल बंद करने और आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं..प्रशासन ने भवन की तकनीकी जांच कराने के साथ-साथ मरम्मत कार्य की गुणवत्ता की भी जांच कराने का आश्वासन दिया है..नगर पालिका ने तत्काल छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में सिंधी धर्मशाला ने शाला लगाने की व्यवस्था की है वही कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगोई ने जिले के सभी निर्माण एजेंसी विभागों की बैठक लेकर तत्काल जर्जर स्कूल के मरम्मत करने डिस्मेंटल के लायक भवनों को डिस्मेंटल करने एवं 20 जुलाई तक प्रशासन को विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है... बाइट 1 प्रतिष्ठा ममगोई कलेक्टर बेमेतरा।0
0
Report
झुंझुनूं में डॉ. अन्नूश्रीज़ डायग्नोस्टिक्स: MRI और 384-स्लाइस कार्डियाक CT से स्वास्थ्य आयाम
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं इवेंट के लिए स्पॉन्सर एवी नं. 14 डॉ. अन्नूश्रीज़ श्री डायग्नोस्टिक्स : शेखावाटी में अत्याधुनिक जांच सुविधाओं का नया आयाम आज के समय में बेहतर इलाज की शुरुआत सटीक जांच से होती है। इसी उद्देश्य के साथ डॉ. अन्नूश्रीज़ श्री डायग्नोस्टिक्स, झुंझुनूं आधुनिक तकनीक और विश्वस्तरीय डायग्नोस्टिक सेवाओं के माध्यम से शेखावाटी क्षेत्र के लोगों को महानगरों जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। डॉ. अन्नूश्री एवं डॉ. अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में संचालित यह संस्थान गुणवत्ता, पारदर्शिता और सटीक रिपोर्टिंग के लिए एक विश्वसनीय पहचान बन चुका है। संस्थान में स्थापित 3 Tesla MRI मशीन शेखावाटी क्षेत्र की अपनी तरह की पहली अत्याधुनिक मशीनों में से एक है। इस मशीन पर Cardiac MRI, CSF Flow Study, Liver Studies, Whole Body MRI सहित अनेक उन्नत जांचें उपलब्ध हैं। पहले इन विशेष जांचों के लिए मरीजों को जयपुर, दिल्ली या अन्य बड़े चिकित्सा संस्थानों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब ये सुविधाएं झुंझुनूं में ही उपलब्ध हैं। इसके साथ ही संस्थान ने 384-Slice Cardiac CT जैसी अत्याधुनिक तकनीक भी शुरू की है। यह हाई-स्पीड सीटी स्कैन मशीन बेहद कम समय में जांच पूरी करती है। कम स्कैनिंग समय के कारण मरीज को अपेक्षाकृत कम रेडिएशन डोज मिलती है, जबकि उच्च गुणवत्ता की इमेजिंग से हृदय सहित विभिन्न अंगों की सटीक जांच संभव हो पाती है। अब कार्डियक सीटी स्कैन जैसी महत्वपूर्ण जांच के लिए जयपुर या दिल्ली जाने की आवश्यकता नहीं रही। डॉ. अन्नूश्रीज़ श्री डायग्नोस्टिक्स में CT Scan, MRI, Digital X-Ray, Sonography, Pathology सहित अनेक अत्याधुनिक जांच सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। प्रत्येक रिपोर्ट विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सावधानीपूर्वक तैयार की जाती है, ताकि मरीजों को समय पर सही निदान और चिकित्सकों को उपचार के लिए विश्वसनीय आधार मिल सके। झुंझुनूं में वर्षों से विश्वास का प्रतीक बना यह संस्थान अब फतेहपुर में भी अपनी सेवाएं दे रहा है। संस्थान का उद्देश्य शेखावाटी के लोगों को उनके अपने क्षेत्र में आधुनिक, सटीक और विश्वसनीय जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना है। "सही जांच ही सही उपचार की पहली सीढ़ी है"—इसी विश्वास के साथ डॉ. अन्नूश्रीज़ श्री डायग्नोस्टिक्स आधुनिक तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञों और उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से हजारों परिवारों के स्वास्थ्य का भरोसेमंद साथी बना हुआ है।0
0
Report
धर्म-जाति से ऊपर प्रेम की मिसाल: बदायूं के उझानी में प्रेम-शादी
Budaun, Uttar Pradesh:दिपांशी और बबलू की यह कहानी सिर्फ एक शादी समारोह तक ही सीमित नहीं है. यह एक ऐसी कहानी है जो धर्म जाति से ऊपर उठकर मानवता प्रेम और पवित्रता की इबारत लिख रही है. यह सबक है उन लोगो के लिए जो हर औरत में बस एक ही रिश्ता तलाशते हैं कि औरत सिर्फ भोग की वस्तु मात्र है। उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के कस्बा उझानी से है. हर किसी के दिल को छू लेने वाली यह कहानी आज शाम उझानी कस्बे के एस एस ग्रीन पैलेस में दिपांशी के संग कमलकांत की शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार होना है. इसकी जिम्मेदारी उठाई है नगर निवासी रियासत उर्फ बबलू सिद्दीकी ने. बातचीत में उन्होंने बताया दिपांशी हमारे ही मोहल्ले की रहने वाली थीं, जिनके परिवार में बचपन से आना जाना था. बबलू दिपांशी को बचपन से ही छोटी बहन मानता है. रिश्ता भले ही खून का नहीं मगर अपनापन से बना रिश्ता। आज 8 जुलाई को दिपांशी-कमलकांत का कन्यादान बबलू कर रहे हैं. बबलू ने बताया बिना किसी के सहयोग के मौन? शादी में सभी रस्में होंगी और बारात के लिए लगभग 800 लोगों का इंतजाम किया गया है. दिपांशी के माता-पिता का हो चुका है देहांत; ऐसे में भाई का फर्ज निभाया मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखने वाले बबलू ने और उसके परिवार ने दीपांशी को अहसास तक नहीं होने दिया कि वो अपने बाप के आंगन से विदा नहीं हो रही है. हंसी खुशी सारी रस्में पूरी की गईं. दुल्हन दीपांशी का कहना है कि सगे भाई की तरह बबलू और उसके परिवार ने उसकी शादी कराई है जो समाज में एक नया संदेश देगी. जहां नफरत की खाई इतनी गहरी है वही यह आयोजन मोहब्बत का संदेश है.0
0
Report
Advertisement
रामपुर में CM सामूहिक विवाह योजना के तहत 1200 जोड़े विवाहित
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक भव्य आयोजन हुआ जिसमें 1200 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। डीएम अजय द्विवेदी, विधायक आकाश सक्सेना समेत जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित दंपतियों को आशीर्वाद दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जुटे। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। विवाह स्थल को हिंदू रिवाजों और धार्मिक परंपराओं के अनुसार सजाया गया था, और कई परिजनों व मेहमानों ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं। इस योजना के जरिए गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक सहायता और घरेलू सामग्री उपलब्ध कराई जाती है ताकि बेटियों के विवाह में सहयोग मिले और सामाजिक समरसता बढ़े।0
0
Report
UP के अधिकांश जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना निम्नांकित क्षेत्र में अधिक है :-मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं एवं आस पास के क्षेत्र । भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना निम्नांकित क्षेत्र में अधिक है :- कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज, शाहजहांपुर एवं आस पास के क्षेत्र । भारी वर्षा की संभावना निम्नांकित क्षेत्र में अधिक है :- बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, andैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा एवं आस पास के क्षेत्र । मेघगर्जन एवं वज्रपात की सम्भावना निम्नांकित क्षेत्र में अधिक है:- बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नग सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर एवं आस पास के क्षेत्र ।0
0
Report
पन्ना में बारिश से उफनते नाले, सेल्फी के चक्कर में लोग जोखिम उठाने लगे
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना जिले में बारिश के साथ ही नदी नाले उफान पर हैं। लोग प्राकृतिक झरनों का दर्शन करने के लिए जल स्रोतों के पास पहुंच रहे हैं और वहां वीडियो ग्राफी और फोटोग्राफी भी करते हैं। लेकिन देखने में यह आया है कि सेल्फी लेने के चक्कर में कई बार लोग अपनी जान जोखिम में भी डाल लेते हैं। मुख्य रूप से युवाओं में सेल्फी लेने का क्रेज होता है और वह अच्छी सेल्फी के लिए जोखिम भी उठाने से पीछे नहीं हटते हैं। पन्ना जिला में स्थित किलकिला फीडर में सुंदर झरना निर्मित होता है जिसे देखने के लिए लोग आते हैं। यहां बीते वर्षों में अनेक प्रकार की दुर्घटनाएं सेल्फी लेते हुए हो चुकी हैं। जिसको देखते हुए प्रशासन ने यहां चेतावनी बोर्ड भी लगाए हैं। लेकिन लोग लगातार यहां पहुंचते हैं और सेल्फी भी लेते हैं। कुछ युवाओं से हमारे संवाददाता ने बात की तो युवाओं ने यही कहा कि हमें सेल्फी जरूर लेना चाहिए लेकिन सावधानी रखना भी जरूरी है।0
0
Report
Advertisement
नोएडा में पिटबुल हमला: महिला घायल, उपचार के लिए अस्पताल
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा-- पिटबुल डॉग ने महिला परकिया अटैक महिला को आई चोट, टेल बोन में फ्रैक्चर टहलने निकली महिला पर पिटबुल ने किया अटैक निजी अस्पताल में महिला का चल था इलाज सेक्टर 50 निधि राठी घटना के बाद से सदमे में हैं घायल महिला के पति ने पुलिस को लिखी शिकायत भी दी थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 की घटना。0
0
Report
पीलीबंगा के ख्वाजा नहर में ट्रैक्टर ट्रॉली गिरा, युवक डूबा; SDRF तलाश शुरू
Noida, Uttar Pradesh:Hanumangarh: पीलीबंगा में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली STG नहर में गिरा, ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार तीन जने, दो जने नहर से बाहर निकलने में सफल, युवक ख्वाजा नहर के तेज बहाव में डूबा, सूचना पर पीलीबंगा पुलिस मौके पर, नहर में डूबे युवक की तलाश में SDRF की टीम, गांव लबाना में पुल के पास हादसा, हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रैक्टर ट्राली को बाहर निकाला जाएगा।0
0
Report
धौलपुर: कोर्ट के आदेश से रीको की ग्लव्स फैक्ट्री से 2 मशीनें कुर्क, सील
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। जिला मुख्यालय के रीको औद्योगिक क्षेत्र में स्थित स्वयेर हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड नाम की सर्जिकल ग्लव्स फैक्ट्री पर कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई। कॉपीराइट अधिनियम के उल्लंघन के मामले में न्यायिक टीम ने फैक्ट्री की 2 मशीनों को कुर्क कर सील कर दिया। सर्वोच्च न्यायालय ने 25 मई 2026 और 22 जून 2026 को जिला न्यायालय धौलपुर को आदेश दिए थे कि 7 अगस्त 2021 के आदेश को पुनर्जीवित कर फैक्ट्री की दोनों मशीनों को कुर्क और सीज किया जाए। जिला एवं सत्र न्यायालय धौलपुर के न्यायाधीश संजीव मागो ने उन्हीं आदेशों की अनुपालना में मशीनों को कुर्क कर सील करने के आदेश दिए। मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री द्वारा मैसर्स अनोन्दिता हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के डिजाइन का अवैध इस्तेमाल कर सर्जिकल ग्लव्स बनाए जा रहे थे। इसे बौद्धिक संपदा अधिकार का उल्लंघन मानते हुए पीड़ित पक्ष ने कोर्ट में याचिका लगाई थी। न्यायालय के आदेश पर नियुक्त कमिश्नर और सेल अमीन की टीम रीको स्थित फैक्ट्री पहुंची और उत्पादन में लगी 2 मशीनों को कब्जे में लेकर चैन और ताला लगाकर कोर्ट की सील लगा दी0
0
Report
Advertisement
शौर्य फाउंडेशन भर्ती धोखाधड़ी: जिगर भट्ट गिरफ्तार, बेरोजगारों से लाखों ठगे
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा एसपी सुधीर जोशी के निर्देशन में बांसवाड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, शौर्य फाउंडेशन के जरिए नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार युवक-युवतियों से लाखों रुपए की ठगी के बहुचर्चित मामले शातिर आरोपी जिगर भट्ट को डीएसपी मनीष चारण ने गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तارت भट्ट से पुलिस रिमांड के दौरान एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं। जांच में सामने आया है कि बेरोजगारों का भरोसा जीतने के लिए पहले उन्हें स्कूलों में वालंटियर के रूप में 7 से 8 हजार रुपए मासिक वेतन पर अस्थायी नौकरी दी गई। दो-तीन महीने तक नियमित वेतन भी दिया गया, ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद युवाओं को स्थायी नियुक्ति का सपना दिखाकर 40 हजार से एक लाख रुपए तक वसूले गए। पुलिस के अनुसार अब तक की जांच में करीब 200 युवाओं के साथ ठगी की जानकारी मिली थी। इनमें से 78 पीड़ितों के साथ धोखाधड़ी के साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। बाकी पीड़ितों के बयान और दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। ऐसे में पहली बार इस मामले में बड़ी संख्या में पीड़ितों को न्याय मिलने की उम्मीद जागी है। पुलिस के अनुसार आरोपी जिगर भट्ट शौर्य फाउंडेशन में प्रोजेक्ट मैनेजर था और संस्था के डायरेक्टर दिलीप कुमार दवे सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर यह पूरा नेटवर्क संचालित कर रहा था। पिछले साल 11 अक्टूबर को दानपुर के कोलियापाड़ा फेफर निवासी अर्जुनलाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज हुआ था। उसका युवाओं को नौकरी दिलाने का आरोप था कि संस्था ने 200 युवाओं से अधिक को झांसा देकर 40 हजार से एक लाख रुपए तक लिए, लेकिन बाद में सभी आरोपी फरार हो गए। अभी इस मामले में पुलिस केवल जिगर भट्ट को गिरफ्तार कर पाई है। डॉयरेक्टर दिलीप दवे समेत अन्य आरोपी फरार हैं, जिन्हें पुलिस तलाश रही है। जैसे ही पीड़ित लोगों को इस मामले की जानकारी लगी तो वो एसपी ऑफिस बड़ी संख्या में पहुचे और आरोपी ने जो रुपए ठगे उसे वापस दिलाने की पुलिस ने मांग की। टीएसपी के सात जिलों तक फैला था नेटवर्क.... पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि शौर्य फाउंडेशन का प्रोजेक्ट केवल बांसवाड़ा तक सीमित नहीं था। संस्था ने टीएसपी क्षेत्र के सात जिलों-बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, उदयपुर, सिरोही, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ और पाली के कुछ हिस्सों तक अपना नेटवर्क फैलाने की तैयारी कर ली थी। सबसे पहले बांसवाड़ा में भर्ती शुरू हुई, इसके बाद डूंगरपुर और प्रतापगढ़ में भी युवाओं को जोड़ा गया। शुरुआती चरण में इन तीन जिलों में 500 से अधिक युवाओं को वालंटियर के रूप में नियुक्त किया गया था। हालांकि शिकायतें सामने आने के बाद अन्य जिलों में विस्तार की योजना अधूरी रह गई दो बड़े मामलों में आरोपी है जिगर भट्ट... जिगर भट्ट केवल शौर्य फाउंडेशन ठगी का ही आरोपी नहीं है। वह 18 लाख रुपए की लग्जरी कार ठगी के मामले में भी वांछित था। गढ़ी थाने में दर्ज प्रकरण में उस पर कार बेचने के नाम पर रकम लेकर फरार होने का आरोप है। बांसवाड़ा पुलिस ने उसे जयपुर से गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। डिप्टी एसपी मनीष चारण ने बताया कि गुरुवार को आरोपी को पुनः न्यायालय में पेश किया जाएगा। यदि डूंगरपुर और प्रतापगढ़ में भी ठगी के मामले दर्ज पाए जाते हैं तो वहां की पुलिस भी आरोपी को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर ले सकती है।0
0
Report
झुंझुनूं के कांस्टेबल अमित मोटसरा को अवार्ड: बदमाशों की गिरफ्तारी में बड़ी सफलता
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं इवेंट अवार्डी एवी नं. 15 15. श्री अमित मोटसरा (कांस्टेबल, जिला विशेष टीम) जिला विशेष टीम में तैनात कांस्टेबल अमित मोटसरा अपराधियों की धरपकड़ और गंभीर मामलों के खुलासे में अपनी विशेष कार्यकुशलता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ₹50-50 हजार के इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी सहित कई फरार वारंटियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा जिले में हुई अनेक चर्चित चोरी की वारदातों का सफल खुलासा कर चोरी का माल बरामद कराने में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है। तकनीकी जांच, मुखबिर तंत्र के प्रभावी उपयोग और टीम के साथ बेहतर समन्वय के कारण वे कठिन से कठिन मामलों में भी सफलता हासिल करने में सक्षम रहे हैं। उनकी सतर्कता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा ने उन्हें पुलिस विभाग के भरोसेमंद जवानों में शामिल किया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई में उनका योगदान जिले की पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।0
0
Report
चिड़ावा पुलिस के अमित सिहाग ने कई केस सुलझाकर बना डाला नया रिकॉर्ड
Jhunjhunu, Rajasthan:अमित सिहाग (कांस्टेबल, चिड़ावा पुलिस) कांस्टेबल अमित सिहाग अपनी सूझबूझ, तकनीकी दक्षता और अपराध अनुसंधान में विशेष कार्यशैली के कारण चिड़ावा पुलिस की एक महत्वपूर्ण कड़ी बन चुके हैं। उन्होंने कई ब्लाइंड और चुनौतीपूर्ण मामलों का सफल खुलासा कर अपनी कार्यक्षमता का परिचय दिया है। चर्चित दलीप हत्याकांड, एक जनप्रतिनिधि के घर हुई चोरी सहित कई संगीन मामलों में आरोपियों तक पहुंचने और साक्ष्यों के आधार पर अपराध का पर्दाफाश करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके अलावा पिचानवां क्षेत्र में सक्रिय चोरी करने वाले गिरोह तक पहुंचकर अपराधियों की गिरफ्तारी में भी उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया। स्थायी वारंटियों और वांछित अपराधियों की धरपकड़ में भी वे लगातार सफल रहे हैं। उनकी सतर्कता, टीमवर्क और कर्तव्यनिष्ठा ने पुलिस विभाग में उन्हें एक भरोसेमंद और दक्ष पुलिसकर्मी के रूप में स्थापित किया है।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के राहुल रणवां ने नेशनल टीम ट्रायल्स में जगह बनाई, युवाओं को प्रेरित
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं इवेंट 11. राहुल रणवां (युवा निशानेबाज) झुंझुनूं जिले के नवलड़ी निवासी राहुल रणवां ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कठिन परिश्रम के दम पर निशानेबाजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहचान बनाई है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने मात्र कुछ वर्षों के अभ्यास में राष्ट्रीय स्तर तक अपनी जगह बनाई और इंडिया टीम ट्रायल्स के लिए क्वालीफाई कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। यह उपलब्धि उनकी लगन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। राहुल का लक्ष्य केवल स्वयं सफलता प्राप्त करना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को भी इस खेल से जोड़ना है। इसी उद्देश्य से वे विशेष रूप से छात्राओं और युवा खिलाड़ियों को शूटिंग का प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रहे हैं। उनका मानना है कि यदि युवाओं को उचित मार्गदर्शन और अवसर मिले तो वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। राहुल रणवां आज जिले के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा और समर्पण का प्रतीक बन चुके हैं।0
0
Report
शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि लीज: दो नए स्कूल बनेंगे
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय निर्माण की दिशा में जिला प्रशासन करवाई शुरू किया है इसी कड़ी में जिला प्रशासन और केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के कटनीकोल और जमुआरा में बनने बाला केंद्रीय विद्यालय की जमीन का लीज का निबंधन किया गया।शेखपुरा के जिला निबंधन कार्यालय में एडीएम लखींद्र पासवान,केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य अरविंद मिश्रा द्वारा केंद्रीय विद्यालय के पांच एकड़ जमीन का एक रुपया के टोकन पर लीज किया गया।इस मौके पर एडीएम लखींद्र पासवान ने कहा कि जिला में दो केंद्रीय विद्यालय बनना है।जिसको लेकर शेखपुरा के कटनीकोल मौजा में बनने वाले जमीन का लीज हुआ।लीज के बाद इस सत्र की पढ़ाई को लेकर केंद्रीय विद्यालय द्वारा करवाई की जाएगी।जबकि दूसरे केंद्रीय विद्यालय जो शेखोंपुरसराय में बनना है इसको लेकर भी बिहार कैविनेट से भूमि की उपलब्धता की स्वीकृति मिल चुका है।जल्द ही इस दिशा में भी लीज की प्रकिया होने की बात कही है。0
0
Report
जमशेदपुर गैंगरेप: छह घंटे में गिरफ्तार दो आरोपी
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर पुलिस ने गैंगरेप के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना मिलने के महज छह घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन तथा घटनास्थल से शराब और बीयर की खाली बोतलें, डिस्पोजेबल ग्लास सहित अन्य सामान बरामद कर जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एमजीएम थाना क्षेत्र निवासी ओम प्रकाश और मानगो निवासी जितेंद्र कुमार शर्मा उर्फ छोटू शर्मा के रूप में हुई है। दोनों पेशे से ड्राइवर हैं। मामले की जानकारी एमजीएम थाना प्रभारी ने प्रेस वार्ता में दी। थाना प्रभारी ने बताया कि 8 जुलाई की देर रात डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि SIMULDANGA गांव के पास सड़क किनारे एक महिला गंभीर हालत में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दोनों आरोपी उसे डिमना लेक और मिर्जाडिह हाट की ओर ले गए, जहां उसे शराब पिलाई गई। इसके बाद सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता के बयान के आधार पर एमजीएम थाना में मामला दर्ज किया गया। वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल से शराब और बीयर की खाली बोतलें, डिस्पोजेबल ग्लास, घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल तथा एक मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया है। फिलहाल पीड़िता का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। वहीं, गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में प्रस्तुत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
