icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
205001
Ankit KumarAnkit KumarFollow12 Mar 2025, 06:06 am

Mainpuri - सीतापुर में पत्रकार की हत्या को लेकर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकारों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Karhal, Uttar Pradesh:

सीतापुर में पत्रकार की हत्या को लेकर मैनपुरी में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकारों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन. सीतापुर के महोली तहसील में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की दिन-दहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई. जिससे पत्रकारों में काफी आक्रोश है.वहीं बुधवार की सुबह इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित डीएम को ज्ञापन सौंपा है. जिसमें उन्होंने आरोपियों को फांसी, परिवार को मुआवजा ओर परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग की है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

करनाल: कृषि मंत्री राणा ने नेहरू पर लोकतंत्र सवाल, किसानों ने लगाए नारे

Karnal, Haryana:करनाल। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा बोले- नेहरू बिना वोट के प्रधानमंत्री बने, कांग्रेस किस मुंह से लोकतंत्र की बात करती है। घरौंडा मंडी में धान खरीद का जायजा लेने पहुंचे थे मंत्री; किसानों ने लगाए भाजपा मुर्दाबाद के नारे, खरीद और लिफ्टिंग में देरी पर भी घिरे। करनाल। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के प्रधानमंत्री बनने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किस मुंह से लोकतंत्र की बात करती है। राणा ने दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में सरदार वल्लभभाई पटेल को ज्यादा समर्थन मिला था, लेकिन इसके बावजूद जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लोकतंत्र पर बोलने से पहले अपने इतिहास को देखना चाहिए। कृषि मंत्री घरौंडा अनाज मंडी में धान खरीद और किसानों की समस्याओं का जायजा लेने पहुंचे थे। यहां से गाड़ी में बैठकर रवाना होते समय किसानों ने भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए। किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी धान नहीं खरीदी जा रही है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों के बीच नोकझोंक भी हुई। 15 में से 12 समितियों ने पटेल का समर्थन किया था: राणा कृषी मंत्री श्याम सिंह राणा ने कांग्रेस के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि जब कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की بات आई थी, तब प्रदेश कांग्रेस समितियों के बीच मतदान हुआ था। उन्होंने दावा किया कि 15 में से 12 समितियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल का समर्थन किया था, जबकि नेहरू के पक्ष में किसी समिति का वोट नहीं था। इसके बावजूद नेहरू प्रधानमंत्री बने। राणा ने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस खुद अपने इतिहास में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर सवालों के घेरे में रही है, तो वह आज लोकतंत्र की बात कैसे कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री या किसी पदाधिकारी को हटाने की मांग सड़कों पर करने के बजाय निर्धारित संवैधानिक व्यवस्था और संसद में उठानी चाहिए। विपक्ष मजबूत होगा तो विकास होगा मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विपक्ष का काम सरकार की गलतियों को सामने लाना है। उन्होंने विपक्ष की तुलना कपड़े धोने वाले साबुन से करते हुए कहा कि विपक्ष सरकार की कमियों को उजागर कर व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद करता है। राणा ने कहा कि दुनिया के जिन देशों में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों मजबूत होते हैं, वहां विकास होता है। जहां एक ही पार्टी का वर्चस्व होता है, वहां तानाशाही की आशंका रहती है। उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल में आपातकाल लगाए जाने का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस समय तानाशाही बरती गई। साथ ही दावा किया कि भाजपा के शासन में देश का विकास हुआ है। किसानों ने लगाए भाजप मुर्दाबाद के नारे, कार्यकर्ताओं से हुई नोकझोंक। घरौंडा अनाज मंडी में कृषि मंत्री के दौरे के बाद उस समय माहौल गर्मा गया, जब उनके गाड़ी में बैठते ही किसानों ने भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। किसानों का आरोप था कि मंडी में उनकी धान की खरीद नहीं हो रही है। इसके जवाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि सरकार किसानों का एक-एक दाना खरीद रही है। इसी बात को लेकर किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। राइस मिलरों की हड़ताल और बारिश से लिफ्टिंग प्रभावित। मंडियों में धान की खरीद और उठान को लेकर कृषि मंत्री ने कहा कि कुछ जगहों पर लिफ्टिंग धीमी हुई है। इसकी वजह बारिश और राइस मिलरों की हड़ताल है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों से बातचीत कर उठान में तेजी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। राइस मिलरों को आवंटन मिलने के साथ ही प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। राणा ने कहा कि सरकार किसानों की फसल खरीदने और उन्हें पूरा भुगतान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी किसान का एक दाना भी खरीद से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि धान की खरीद के बाद चावल भारतीय खाद्य निगम (FCI) को देना होता है, इसलिए खरीद, मिलिंग और उठान की प्रक्रिया एक निर्धारित सिस्टम के तहत चलती है। पिछले सीजन में 6 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त धान के निपटान के लिए मुख्यमंत्री ने केंद्र से अनुमति ली थी। उन्होंने कहा कि उस समय केंद्र की ओर से निर्धारित आवंटन पूरा हो गया था, इसलिए अतिरिक्त धान के लिए दोबारा अनुमति लेनी पड़ी। मंत्री के अनुसार, इस बार भी संबंधित प्रक्रिया के तहत काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मौसम की वजह से काम में देरी हो सकती है, लेकिन पूरी प्रक्रिया बंद नहीं होगी। सरकार का प्रयास है कि किसानों, आढ़तियों और मंडी से जुड़े लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए。
0
0
Report

मिहींपुरवा में रामलीला शुभारंभ की पूर्व संध्या पर नगर भ्रमण के लिए निकाली गई रथ यात्रा

MLMadan lalFollow1m ago
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -श्री रामलीला मेला ट्रस्ट के तत्वाधान में रविवार को श्री राम रथ यात्रा पर ब्रह्मा विष्णु महेश विराजमान हुए इसके बाद ट्रस्ट के पदाधिकारी ने आरती उतार कर श्री राम रथ को भ्रमण के लिए रवाना किया रथ मिहींपुरवा कस्बे के भ्रमण के साथ शुरुआत की गई श्री राम रथ यात्रा मेला मैदान से शुरू होकर बड़ी बाजार होते हुए पश्चिमी बस स्टैंड मुख्य बाजार के ज्ञान सागर इंटर कॉलेज होते हुए पुनः रामलीला मेला मैदान पहुंची इस दौरान मेल ट्रस्ट के जुगल पोरवाल मदन पोरवाल अमित रस्तोगी अजय मद्धेशिया निकुंज अग्रवाल कमल सोनी अरविंद चौधरी संतोष मद्धेशिया प्रदीप कुमार मद्धेशिया सुनील मास्टर एवं गिरीश त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे
0
0
Report

नवरात्र के पहले दिन लेहरा वाली मैया के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Baisar, Uttar Pradesh:*बृजमनगंज, महराजगंज।* नवरात्र के प्रथम दिन शनिवार को लेहरा वाली मैया के दरबार में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेहरा कस्बे के समीप स्थित सुप्रसिद्ध मां आर्द्रवन वासिनी लेहरा वाली के नाम से विख्यात मां आदिशक्ति जगत जननी जगदंबा मंदिर में आज शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन हजारों श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर माता रानी के दर्शन किए। माता के दरबार में दर्शन करने के लिए नेपाल, गोरखपुर, आजमगढ़, बिहार, सिद्धार्थनगर सहित दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालु कतारबद्ध होकर जय माता दी के जयकारे लगाते हुए दर्शन करते रहे। मंदिर परिसर को आकर्षक लाइटों और फूलों से सजाया गया है। *सुरक्षा के कड़े इंतजाम* भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मेला क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है, बैरियर और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

सहारनपुर पुलिस की नशा तस्करों के विरूद्ध कडी कार्यवाही, 90 लाख की स्मैक बरामद

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow11m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे मिर्जापुर पुलिस टीम द्वारा गश्त व चैकिंग के दौरान 01 नशा तस्कर अभियुक्त जीशान पुत्र सादिक निवासी ग्राम असगरपुर थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर को स्पोर्ट कालेज असगरपुर के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त जीशान के कब्जे से 455 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मिर्जापुर पर मु0अ0सं0 329/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के पंजीकृत किया गया । अभियुक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में जाँच की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किये जा रहे है।
0
0
Report

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत नवजात बालिकाओं को बेबी किट वितरित, जागरूकता रैली

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर, जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत ‘नारी चौपाल एवं सशक्त बालिका-सुरक्षित समाज सप्ताह’ के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संस्थान, धौलपुर में किया गया। इस दौरान चिकित्सालय में जन्म लेने वाली नवजात बालिकाओं को बेबी किट वितरित कर उनका स्वागत किया गया। विभाग की इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहित करना, समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना और बालिका के महत्व को रेखांकित करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत शपथ ली। सभी ने बालिकाओं के संरक्षण, शिक्षा, समान अवसर और सम्मान सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इसके बाद जागरूकता रैली का आयोजन कर आमजन को बालिका जन्मोत्सव मनाने, बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और लैंगिक भेदभाव समाप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सहायक निदेशक, महिला अधिकारिता विभाग, धौलपुर भैरू प्रकाश नागर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर हेड नर्स प्रीति परमार,जेंडर स्पेशलिस्ट कनुप्रिया कौशिक तथा पन्ना धाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की केंद्र प्रबंधक गुंजन गुप्ता सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
Advertisement

कृषकों की मंडियों में धान खरीदी में देरी से नुकसान, बारिश ने बढ़ाई मुश्किल

Kurukshetra, Haryana:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अचानक से बदला मौसम चमक के साथ हुई भारी बरसात से धान की फसल को भारी नुकसान, मंडियों में खरीद नहीं होने से किसान परेशान धान की खरीद को लेकर किसानों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ मंडियों में धान की सरकारी खरीद नहीं होने से किसान कई-कई दिनों से अपनी फसल लेकर बैठे हैं, तो दूसरी तरफ अचानक हुई बारिश ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ा धान भीग गया है, वहीं खेतों में खड़ी फसल को भी भारी नुकसान होने की आशंका है। किसानों का आरोप है कि सरकार की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी पर खरीद के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उन्हें इसका लाभ नहीं मिल रहा। तस्वीरें किसानों की परेशानी बयां करने के लिए काफी हैं। मंडियों में कई दिनों से धान लेकर बैठे किसानों को अब बारिश की मार झेलनी पड़ रही है। जिस धान को किसान सुखाकर मंडी में लेकर आए थे, वह अचानक हुई बारिश के कारण गीला हो गया। किसानों का कहना है कि पिछले छह से आठ दिनों से वे मंडियों में अपनी फसल की खरीद का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन खरीददार नहीं पहुंच रहे। 10 ओर 11 तारिक के लिए मंडी बन्द की हुई है किसानों के मुताबिक, कभी धान में नमी ज्यादा होने तो कभी दूसरे कारण बताकर खरीद से इनकार किया जा रहा है। अब बारिश के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। किसानों को डर है कि गीला धान कम कीमत पर बिकेगा या फिर उसकी खरीद ही नहीं होगी। हमारी फसल छह दिन से मंडी में पड़ी है। पहले सूखी फसल नहीं खरीदी गई और अब बारिश से पूरी फसल गीली हो गई है। अब जब सूखी फसल नहीं खरीद रहे थे, तो गीली फसल कौन खरीदेगा? सरकार से हमारी मांग है कि धान की खरीद जल्द शुरू की जाए और किसानों को उनकी फसल का उचित भाव दिया जाए। किसानों का कहना है कि बारिश से सिर्फ मंडियों में पड़ी फसल ही प्रभावित नहीं हुई है, बल्कि खेतों में खड़ी धान की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। किसानों के अनुसार, जहां पहले एक एकड़ में 20 से 30 क्विंटल तक पैदावार की उम्मीद थी, वहीं अब बारिश और फसल खराब होने के कारण पैदावार आधी रह जाने की आशंका है। किसानों ने आरोप लगाया कि मंडियों में धान के भाव को लेकर भी असमंजस बना हुआ है। कुछ किसानों ने तौल और नमी के नाम पर कीमत में कटौती किए जाने की शिकायत भी की है। “किसान खेत में दिन-रात मेहनत करके फसल तैयार करता है। छह घंटे की बारिश में सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है। मेरी नौ एकड़ की फसल है। मंडियों में लाखों क्विंटल धान पड़ा है। किसानों को न उचित भाव मिल रहा है और न ही समय पर खरीद हो रही है। सरकार को किसानों के नुकसान का मुआवजा देना चाहिए。” किसानों का कहना है कि धान की खरीद में देरी और बारिश के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान सरकार और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि मंडियों में पड़े धान की जल्द खरीद सुनिश्चित की जाए, बारिश से प्रभावित फसल का आकलन कराया जाए और नुकसान के बदले उचित मुआवजा दिया जाए। अब देखने वाली बात होगी कि बारिश से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए सरकार क्या कदम उठाती है और मंडियों में धान की खरीद कब तक सुचारू हो पाती है। फिलहाल किसान अपनी मेहनत की फसल बचाने और उचित दाम पाने के लिए सरकारी व्यवस्था की ओर देख रहे हैं。
0
0
Report

धौलपुर कांग्रेस एकजुट होकर पंचायत चुनाव में बहुमत से प्रधान बनाने का दावा

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक पंचायत राज चुनाव की तैयारियों को लेकर बुलाई गई थी। इसमें संगठन की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं में समन्वय और चुनावी रणनीति पर विस्तार से विचार विमर्शन किया गया。 बैठक में जिला पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त पूर्व उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने की। बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला。 इस अवसर पर पर्यवेक्षक महेंद्र चौधरी ने कहा कि पंचायत चुनावों में कार्यकर्ताओं की भावनाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा और समर्पित, निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही पार्टी टिकट देगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। सत्ता का दुरुपयोग कर भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनावों में कब्जा किया, जबकि जनता कांग्रेस के साथ थी। इस बार पंचायत चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस का साथ देगी。 उन्होंने कहा कि जिले में पार्टी पूरी तरह एकजुट है और आगामी पंचायत चुनाव में कांग्रेस बहुमत के साथ अपना जिला प्रमुख और प्रधान बनाएगी। कांग्रेस 36 कौमों की पार्टी है और हर वर्ग, हर समुदाय को साथ लेकर चलती है। पार्टी के शीर्ष नेता आमजन के हितों के लिए संसद से सड़क तक संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष व बसेड़ी विधायक संजय कुमार ने कहा कि हम सबको मिलकर जिला परिषद और पंचायत समितियों में बहुमत के साथ प्रधान बनाने हैं। पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाना है और टिकट वितरण कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप किया जाएगा। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष, प्रधान प्रतिनिधि, अग्रिम संगठनों और विभिन्न विभागों-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
0
0
Report

शराब के नशे में दोस्ती बदली दुश्मनी, मजदूर की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Karauli, Rajasthan:हिंडौन नई मंडी थाना क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज के पास शराब की दुकान के पीछे शुक्रवार रात एक मजदूर की पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी खेमसिंह जाटव उर्फ खेमू को गिरफ्तार कर लिया. मृतक केशू माली (40) गुजरात के अहमदाबाद जिले के धोलका थाना क्षेत्र के उतालिया निवासी थे. केशू टब-बाल्टी बेचकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था. उसकी पत्नी और बच्चे जयपुर में रहते हैं. शुक्रवार शाम 6:30 बजे वह घर से निकला, देर रात तक नहीं लौटा. परिजनों ने तलाश शुरू की तो रेलवे ओवरब्रिज के नीचे शराब की दुकान के पीछे शव पाया गया. सिर पर चोट के निशान थे. परिवार ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया. नई मंडी थाना पुलिस ने 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाल कर आरोपी की पहचान किए जाने के बाद उसे हिरासत में लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने बताया कि गुजरात में उसकी केशू माली से दोस्ती हुई थी; शुक्रवार रात दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे और किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. विवाद बढ़ने पर उसने पास में रखा पत्थर उठाकर केशू के सिर पर वार कर दिया. इसके बाद वह घटनास्थल से फरार हो गया.
0
0
Report
Advertisement

शिलिगुड़ी में पोस्टर विवाद: हिन्दुओं की एकता का संदेश, राजनीतिक तकरार बढ़ी

Siliguri, West Bengal:মাতৃ পক্ষের শুরুতেই শহরে অদ্ভুত পোস্টার। শিলিগুড়ির ভারত নগর, অর্থ্যাৎ রাজ্যের পর্যটন মন্ত্রী তথা শিলিগুড়ির বিধায়ক শঙ্কর ঘোষের বাড়ির সামনে তরুন তীর্থ ক্লাব পুজো ময়দানের সামনে একের পর এক পোস্টার সাঁটাল হিন্দু জাগরন মঞ্চ। ক্লাবের পুজো মন্ডপের সামনে একের পর এক দেওয়াল জুড়ে এমনই সব পোস্টার সাঁটানো। কোথাও লেখা রয়েছে, "হিন্দুর দোকান থেকে মাংস কিনুন" আবার কোথাও লেখা হয়েছে, "বিরিয়ানি খেতে বারন করা হচ্ছে না, বিরিয়ানি খান কিন্তু হিন্দুর দোকান থেকে"। পুজো মন্ডপের বাইরে এই ধরনের পোস্টার ঘিরে রীতিমতো বিতর্ক এবং কৌতূহল তৈরি হচ্ছে সাধারন মানুষের মনে। আজকের ঘটনা নিয়ে রাজনীতির পারদ চড়তে শুরু করেছে। বিরোধীরা কেউ বলছেন সাধারন মানুষ বুঝুক, আবার কেউ বলছনে যে রাজ্যের মুখ্যমন্ত্রীর ভাষার ওপর সংযত নয়, সেই প্রশ্রয়েই এই ধরনের কাজ। যদিওবা হিন্দু জাগরন মঞ্চ এতে কোন বিতর্ক দেখছে না। তাদের সাফ বক্তব্য, হিন্দুদের ঐক্যবদ্ধ করতেই এই ধরনের পোস্টার। শিলিগুড়ির মহানগরের হিন্দু জাগরন মঞ্চের অন্যতম প্রতিনিধি, অভিষек দাস বলেন, "এই ধরনের পোস্টার গুলো আমরাই লাগিয়েছি। শুধুমাত্র ভারত নগর নয়, শহরের বিভিন্ন পুজো মন্ডপের সামনে। সেখানে নেশা মুক্তির কথা বলা হয়েছে। হিন্দুদের ঐক্যবদ্ধ হওয়ার কথা বলা হয়েছে"। অম্যদিকে রাজ্যের পর্যটনমন্ত্রী শঙ্কর ঘোষ এই বিষয়ে বলেন, "আমি জানি না কারা এই ধরনের পোস্টার মেরেছে। যারা মেরেছেন তাদেরাই বলতে পারবেন কার কথা কেন এই ধরনের পোস্টার তারা মেরেছেন"। শিলিগুড়ির প্রাক্তন মেয়র ও ন্যাপ-সিপিআইএম নেতা অশোক ভট্টাচার্য বলেন, "এই ধরনের সংগঠন গুলো আরএসএস দ্বারা পরিচালিত। বিজেপি আরএসএসের ফ্যাসিবাদী নীতি অনুসারিত একটি দল। এই দল গুলো মানুষের মধ্যে জাতি ও ধর্মের নামে বিদ্বেষ সৃষ্টি করে"। শহরের আরেক প্রাক্তন মেয়র গৌতম দেব বলেন, "দুর্ভাগ্যের বিষয়। রাষ্ট্র ধর্ম নিরপেক্ষ। সংবিধানের অবমাননা করে, পুজোর ঠিক আগ মুহুর্তে এই ধরনের পোস্টার খুবই দুর্ভাগ্যজনক। সংবিধান বিরোধী পোস্টার হলে পুলিশের যথাযথ পদক্ষেপ গ্রহণ করা উচিত।"
0
0
Report

18 साल से फरार 35 हजार इनामी आरोपी देहरादून से गिरफ्तार; B.Ed ठगी का आरोपी

Sikar, Rajasthan:सीकर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 साल से फरार 35 हजार का इनामी आरोपी देहरादून से गिरफ्तार\n\nB.Ed करवाने के नाम पर 30 विद्यार्थियों से लाखों की ठगी का है आरोप, 17 राज्यों की कोचिंग संस्थानों में पढ़ाकर काटी आरोपी ने फरारी\n\nसीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने जयपुर रेंज आईजी टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 18 साल से फरार चल रहे 35 हजार रुपए के इनामी आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर B.Ed करवाने के नाम पर विद्यार्थियों से लाखों रुपए की ठगी करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए देश के 17 राज्यों में अलग-अलग कोचिंग संस्थानों में केमिस्ट्री पढ़ाता रहा। इस दौरान उसने देहरादून में मकान भी खरीद लिया था।\n\nकोतवाली थाना प्रभारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कल्याण सिंह (56) पुत्र भूर सिंह, निवासी बोरटा, जिला जालौर है। पुलिस टीम ने देहरादून के प्रेमनगर स्थित उसके मकान पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी तक पहुंचने के लिए जयपुर रेंज आईजी कार्यालय और सीकर कोतवाली पुलिस की टीम एयरटेल फाइबर टेक्नीशियन बनकर उसके घर पहुंची थी। आरोपी के खिलाफ दर्ज मामलों में उसे न्यायालय द्वारा भगोड़ा घोषित किया जा चुका था।\n\nकोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले विद्यार्थियों से की थी ठगी\n\nपुलिस के अनुसार आरोपी कल्याण सिंह अपने साथी विकास सक्सेना के साथ वर्ष 2007-08 में सीकर के अशोक विहार में जनरल एजुकेशन सेंटर नाम से प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग चलाता था। यहां विद्यार्थियों को आरएएस और सरकारी शिक्षक भर्ती जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती थी। उस समय राजस्थान में सरकारी शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया के दौरान B.Ed डिग्री की आवश्यकता होने के कारण दोनों आरोपियों ने विद्यार्थियों को नोएडा और गाजियाबाद से B.Ed करवाने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि दोनों ने करीब 30 विद्यार्थियों से प्रति विद्यार्थी 70 से 80 हजार रुपए तक वसूले, लेकिन उनकी B.Ed नहीं करवाई। इस मामले में वर्ष 2008 से 2013 के बीच आरोपियों के खिलाफ 23 मुकदमे दर्ज हुए। आरोपी विकास सक्सेना को कुछ मामलों में गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि कल्याण सिंह फरार चल रहा था। बाद में न्यायालय ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया और उस पर 35 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया।\n\n17 राज्यों में कोचिंग संस्थानों में पढ़ाता रहा आरोपी\n\nपुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि आरोपी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका है। सीकर में मामले दर्ज होने के बाद वह हैदाबाद, दिल्ली सहित देश के 17 राज्यों में अलग-अलग बड़ी कोचिंग संस्थानों में केमिस्ट्री पढ़ाता रहा और इसी दौरान अपनी पहचान छिपाकर फरारी काटता रहा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने गांव में परिवार और रिश्तेदारों से भी संपर्क बंद कर दिया था। ठगी और कमाई से जुटाए गए पैसों से उसने देहरादून में मकान खरीद लिया था और वहीं रहने लगा था।\n\nमुखबिर की सूचना पर बनाई गिरफ्तारी की योजना\n\nलंबे समय से फरार आरोपी की तलाश कर रही पुलिस को हाल ही में मुखबिर से सूचना मिली कि कल्याण सिंह देहरादून के प्रेमनगर इलाके में रह रहा है। इसके बाद रेंज आईजी राहुल प्रकाश और सीकर एसपी संजीव नैन के निर्देशन में जयपुर रेंज आईजी साइबर सेल तथा सीकर कोतवाली पुलिस ने सूचना का सत्यापन किया। योजना के तहत पुलिस टीम एयरटेल फाइबर टेक्नीशियन बनकर आरोपी के घर पहुंची। आरोपी के घर पर मौजूद मिलने के बाद टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में ठगी के मामलों और फरारी के दौरान उसके ठिकानों से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आ सकती हैं।\n\nइन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका\n\nआरोपी की गिरफ्तारी में जयपुर रेंज आईजी कार्यालय के एएसआई रत्नदीप, हेड कांस्टेबल राकेश और रोशन तथा सीकर कोतवाली थाने के हेड कांस्टेबल करणपाल और आशीष कुमार की अहम भूमिका रही।\n\nबाइट - सुनील जांगिड़\nथानाधिकारी\nशहर कोतवाली पुलिस थाना सीकर.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top