मैनपुरीः विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने चंद्रयान के साथ स्वच्छता अभियान पावर प्लांट ह्यूमन डाइजेस्टिक सिस्टम प्रोजेक्ट बनाकर दिखाए हुनर
Bichhawan, Uttar Pradesh:बिछवां क्षेत्र के श्री एन एस चौहान इंटर कॉलेज गोसलपुर में आज विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण, मानव जीवन, चंद्रयान, वाटर प्यूरिफायर आदि पर विभिन्न प्रोजेक्ट तैयार कर अपना हुनर दिखाया। विज्ञान की इस प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट को विद्यालय के मैनेजर निदेशक अतुल चौहान, प्रधानाचार्य ज्ञान प्रताप सिंह, देवेश सिंह और आराधना चौहान ने निरीक्षण किया। कार्यक्रम में बोलते हुए विद्यालय के प्रबंधक अतुल चौहान ने कहा कि छात्र-छात्राएं लक्ष्य निर्धारण कर जीवन में सफलता अर्जित करें।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सेंट्रल दिल्ली में स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई, 29 महिलाएं रेस्क्यू, 15 गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:दिल्ली/राजू राज: सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने 26 नवंबर 2026 को स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार पर बड़ी कार्रवाई की। नबी करीम, पहाड़गंज और करोल बाग इलाके में 4 स्पा सेंटरों पर छापा मारा गया। इसमें 29 महिलाएं रेस्क्यू की गई और
15 आरोपी गिरफ्तार किए गए जिसमें स्पा सेंटर के मालिक, मैनेजर, रिसेप्शनिस्ट और ग्राहक शामिल है।
नबी करीम के A-One Spa & Saloon, राम नगर, पहाड़गंज
डिकॉय कस्टमर भेजकर पुष्टि के बाद छापा मारा गया। जहां से 6 महिलाएं रेस्क्यू की और 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए । इसके बाद पहाड़गंज के Organic Spa पर एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर देह व्यापार कराने का आरोप लगा और 3 महिलाएं रेस्क्यू की।
करोल बाग के Maurya Spa, WEA से 10 महिलाएं रेस्क्यू हुई और 6 गिरफ्तार किए जिसमें 2 मैनेजर शुभंकर और निधि सोनी, 4 ग्राहक प्रदीप शर्मा, आयुष माहेश्वरी, मानव सोनी और गगन कैलाशनंद प्रजापति है।
करोल बाग के ही Heritage Spa, टैंक रोड पर भी छापा मारा जिसमें 10 महिलाएं रेस्क्यू की और रिसेप्शनिस्ट ,मैनेजर गिरफ्तार किए।
पटेल नगर में अलग कार्रवाई
द पैलेस स्पा और द गैलेक्सी स्पा, ईस्ट पटेल नगर में कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया गया था। इस पर 2 FIR दर्ज की गईं।
पुलिस का कहना है कि बरामद सबूतों की जांच की जा रही है और अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल हो रही है।
