205001
Mainpuri: सुभाष चंद्र बोस जयंती पर यातायात नियमों के लिए मानव श्रृंखला का आयोजन
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर मानव श्रृंखला बनाई गई जिसमें एक दर्जन से अधिक विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने हाथों में पोस्टर लेकर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया था और जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, गणेश प्रसाद शाह सहित अन्य अधिकारियों ने बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए शहर में पैदल मार्च किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
1KJD में स्कूल भवन निर्माण की मांग: 48 घंटे से पानी टंकी पर प्रदर्शन
Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला से बड़ी खबर 1KJD में स्कूल भवन की मांग को लेकर 48 घंटे से पानी की टंकी पर 5 युवक, भूखे-प्यासे टंकी पर डटे युवकों का आंदोलन जारी, नई स्कूल बिल्डिंग की मांग को लेकर छात्रों-ग्रामीणों का धरना आज छठे दिन भी जारी, स्कूल के मुख्य गेट पर 6 दिन से तालाबंदी, बच्चों का प्रदर्शन भी जारी, प्रशासन और शिक्षा विभाग से कई दौर की वार्ता, लेकिन नहीं बनी सहमति, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने स्कूल भवन निर्माण का भेजा प्रस्ताव, प्रस्ताव के बावजूद आंदोलन खत्म करने को तैयार नहीं ग्रामीण, टंकी पर चढ़े युवाओं की बिगड़ती हालत से प्रशासन की बढ़ी चिंता, 1KJD में स्कूल भवन की मांग को लेकर आंदोलन लगातार तेज0
0
Report
खाली प्लॉट में मृत गौवंश: गौसेवकों ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शन किया
Alwar, Rajasthan:शिकायत के बावजूद मृत गौवंश नहीं उठाया, गौसेवकों ने बैरिकेड लगाकर किया प्रदर्शन शहर के काशीराम चौराहा के पास स्वर्ग रोड स्थित एक खाली प्लॉट में कई दिनों से मृत गौवंश पड़े होने के मामले में शुक्रवार रात गौसेवकों का गुस्सा फूट पड़ा। रात करीब 10:30 बजे गौसेवकों ने काशीराम चौराहा पर पुलिस के बैरिकेड सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की。 गौसेवकों का आरोप था कि खाली प्लॉट में कई दिनों से मृत गौवंश पड़ा हुआ था। इसकी सूचना नगर निगम को देने के बावजूद उसे नहीं उठाया गया। कई दिनों तक शव पड़े रहने से मौके पर दुर्गंध फैलने लगी, जिससे स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था。 सूचना मिलने पर गौसेवक कुलदीप सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और नगर निगम की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि शिकायत के बावजूद मृत गौवंश को नहीं उठाना निगम प्रशासन की गंभीर लापरवाही है। उन्होंने तत्काल मृत गौवंश को हटाने की मांग की और चेतावनी दी कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी。 प्रदर्शन की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अधिकारी दिनेश मीणा ने बताया कि मृत गौवंश नहीं उठाए जाने को लेकर स्थानीय लोगों और गौसेवकों ने प्रदर्शन किया था। पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया और नगर निगम प्रशासन को इसकी सूचना दी。 इसके बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और मृत गौवंश को वहां से उठाकर ले गई, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।0
0
Report
झुंझुनूं के राणी सती मंदिर में जेबकटरा पकड़, मोबाइल बरामद
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के राणी सती मंदिर में जेबकटरा पकड़ा भादोत्सव मेले में श्रद्धालुओं की जेब पर थी जेबकटरे की नजर संदिग्ध गतिविधियां देखकर मंदिर टीम ने युवक को पकड़ा जेबकटरे के पास से मोबाइल फोन बरामद किया गया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टीम ने आरोपी को दबोचा पूछताछ में जेबकटरा गिरोह का खुलासा होने की उम्मीद झुंझुनूं के राणी सती मंदिर में वार्षिक भादोत्सव मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच जेब काटने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच युवक की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर पड़ने के बाद उसे पकड़ लिया गया। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार राणी सती मंदिर में वार्षिक भादोत्सव मेले के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी दौरान मंदिर परिसर में एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं। वह श्रद्धालुओं की भीड़ में घूमकर उनकी जेबों पर नजर रख रहा था और जेब साफ करने की कोशिश कर रहा था। संदेह होने पर मंदिर परिसर में तैनात टीम ने युवक को पकड़कर पूछताछ की। उसके पास से मोबाइल फोन बरामद किया गया। प्रारम्भिक जांच में युवक के जेबकतरी की वारदातों में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर टीम ने संदिग्ध युवक की गतिविधियों की पुष्टि करने का प्रयास किया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की पूछताछ में युवक से जुड़े अन्य लोगों और किसी संभावित जेबकतरा गिरोह के संबंध में भी जानकारी सामने आने की उम्मीद है। पुलिस युवक से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है。0
0
Report
Advertisement
हीरोइन धंधे के विरोध पर बदमाशों ने गोली चला दी, भोजपुर में तनाव बढ़ा
Mumbai, Maharashtra: भोजपुर जिले में लगातार अपराध के बढ़ते ग्राफ ने भोजपुर पुलिस की नींद उड़ा दी है। ताजा मामला चरपोखरी थाना के वार्ड नंबर चार के गढ़नी बाजार मोहल्ले की है जहां कल देर रात हीरोइन के धंधे का विरोध करने के कारण 48 वर्षीय मोहम्मद सफी को गांव के ही नामजদ बदमाशों ने गोली मार दी और हथियार लहराते फरार हो गए। घायल शक्श के भतीजा ने बताया कि दो दिन पहले गांव में हो रहे हीरोइन के धंधे को बंद करवाने के लिए एक मीटिंग बुलाई गई थी जिसमें सबने विरोध किया था कि समाज से इस गंदगी को बढ़ने नहीं देना है। इसी बात से नाराज गांव के नामजद बदमाशों ने घर में घुस कर मोहम्मद सफी को गोली मार दी है। घटना के बाद घायल शक्श को इलाज के लिए आरा के निजी क्लिनिक में लाया गया है। फिलहाल घायल शक्श की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वही परिजनों के बयान पर पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है और आगे की करवाई में जुट गई है।0
0
Report
बेतिया में मझौलिया थाना पुलिस ने 18 किलो गांजा बरामद; एक तस्कर गिरफ्तार
Bettiah, Bihar:Anchor बेतिया से बड़ी खबर है जहां मझौलिया थाना पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है एक तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने स्विफ्ट कार से एक क्विंटल 18 केजी गांजा बरामद किया है पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी गांजा की बड़ी खेप आने वाली है पुलिस नूनिया टोला में जाल बिछा कार सहित तस्कर को गिरफ्तार कर लिया अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गांजा की कीमत लाखों में बताई जा रही है पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ में जुट गई है गांजा की खेप कहा से लाई जा रही थी कहा जाने वाली थी पुलिस तस्कर से पूछताछ कर रही है0
0
Report
झांसी में चेकिंग के दौरान 8 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में समथर थाना क्षेत्र के पहाड़ पुरा नहर पुल पर वाहन चैकिंग के दौरान थाना पुलिस की टीम ने दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 8 किलो ग्राम अवैध गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने तस्करी का गांजा लाने के आरोप में विशाल यादव और रविन्द्र यादव को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी सुभाष नगर थाना पूँछ जनपद झांसी के रहने वाले हैं, पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।0
0
Report
Advertisement
धार पर पुल नहीं, नाव ही बनी दो पंचायतों की जीवनरेखा, ग्रामीण आवागमन संकट
Katihar, Bihar:स्पेशल स्टोरी -- दो पंचायतों की लाइफलाइन ठप, नाव बनी जीवनदायिनी सहजा और केहुनिया के बीच चिकनी धार पर पुल न होने से आवागमन ठप, छोटी नाव पर बाइक लादकर जोखिम भरा सफर तय करने को मजबूर लोग आज़ादी के दशकों बाद भी पुल को तरस रहे ग्रामीण नाव के सहारे आवागमन को मजबूर, जनप्रतिनिधियों पर फूटा गुस्सा पुल न होने से नाव ही सहारा स्थानीय ग्रामीण, छात्र और बीमार लोग हर दिन जान जोखिम में डालकर नाव से नदी पार करने को विवश जनप्रतिनिधियों पर केवल चुनावी दौरे का आरोप कटिहार जिला के प्राणपुर प्रखंड के सहजा और केहुनिया क्षेत्र के बीच आजादी के दशकों बीत जाने के बाद भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव ग्रामीणों के लिए गंभीर परेशानी का सबब बना हुआ है । स्थानीय नदी के इस धार पर पर पुल का निर्माण न होने के कारण आज भी लोगों को नाव के सहारे जोखिम भरा सफर तय करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत राज सहजा के मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद जहांगीर ने जी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इलाके की बदहाली और प्रशासनिक अनदेखी पर कड़ा आक्रोश जताते हुए कहा कि देश की आज़ादी से लेकर अब तक धार पर पुल का निर्माण नहीं कराया गया। स्थानीय ग्रामीण, छात्र और बीमार लोग हर दिन जान जोखिम में डालकर नाव से नदी पार करने को विवश हैं। स्थानीय ग्रामीण ने अपनी बाइक पर सवार होकर नाव का इंतजार करते हुए जी मीडिया को बताया कि यह मार्ग दोनों पंचायतों की जीवनरेखा है, लेकिन प्रशासनिक उपेक्षा के चलते यहां आवागमन बेहद संकटग्रस्त हो चुका है। बाइट -- मो जहांगीर, मुखिया प्रतिनिधि बाइट -- शकील अख्तर, स्थानीय बाइट -- बी. खान, स्थानीय -- विजुअल -- रिपोर्ट -- रंजन कुमार, कटिहार0
0
Report
पटना के 10 भवनों में फास्ट EV चार्जिंग स्टेशन MoU के साथ शुरू होंगे
Patna, Bihar:पटना के 10 प्रमुख सरकारी कार्यालय परिसरों में फास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन की सुविधा मिलने जा रही है, परिवहन विभाग और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी आईओसीएल के बीच एमओयू हुआ है इसके तहत पहले चरण में विशेश्वरैया भवन, विकास भवन, सिंचाई भवन, मुख्य सचिवालय, पटना समाहरणालय, विधानसभा, मल्टी मॉडल हब, मल्टी लेवल कार पार्किंग, बेउर मोड़ और हार्डिंग रोड में फास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इन चार्जिंग स्टेशनों के शुरू होने से सरकारी कार्यालयों में आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ इलेक्ट्रिक वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों को भी चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है ऐसे में ईवी चार्जिंग नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। IOCL की ओर से बिहार में अब तक 210 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं, नए चार्जिंग स्टेशन सरकारी परिसरों में ईवी चार्जिंग की सुविधा को और बढ़ाएंगे।0
0
Report
राठौड़ा गांव के पास तेंदुए के वीडियो से दहशत, वन विभाग खोज शुरू
Baghpat, Uttar Pradesh:छपरौली थाना क्षेत्र के राठौडा गांव के पास तेंदुआ दिखाई देने का दावा किया गया है। राहगीरों ने कार से गुजरते समय पेड़ पर बैठे तेंदुए का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पेड़ पर बैठा जानवर तेंदुए जैसा दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों और राहगीरों में दहशत का माहौल है। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और मौके के आसपास तेंदुए की तलाश शुरू कर दी गई। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रहा जानवर वास्तव में तेंदुआ ही है या नहीं, इसकी पुष्टि वन विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल तेंदुए की आहट से आसपास के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
डीग जल भराव से ग्रामीणों ने भरतपुर-स्वख रोड पर जाम लगाया
Bharatpur, Rajasthan:डीग जल भराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने लगाया जाम, कुम्हेर क्षेत्र के अजान गांव के ग्रामीण ने लगाया जाम भरतपुर सौख रोड पर लगाया जाम, पानी के भराव से लंबे समय से परेशान है ग्रामीण प्रशासन नही कर रहा है कोई समाधान।0
0
Report
जामिया गर्ल्स हॉस्टल: कैंटीन के खराब खाने पर प्रदर्शन, लाइसेंस रद्द की मांग
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के अंदर जम्मू एंड कश्मीर गर्ल्स हॉस्टल की छात्राएं कैंटीन के द्वारा खराब खाना पड़ोसने को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन बीती रात से कर रही है. गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं की मांग है कि जामिया प्रशासन तुरंत कार्रवाई करें और कैंटीन संचालक का लाइसेंस रद्द कर कोई दूसरे कैंटीन संचालक को बहाल करें, अन्यथा हमारा प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा. वही यह प्रदर्शन छात्र संगठन AISA के द्वारा किया जा रहा है. जहां बीती रात से ही छात्राएं जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 13 पर प्रदर्शन कर रही हैं. वहीं इस दौरान AISA छात्र संगठन के सेक्रेटरी सौरभ बताते हैं कि देखिए गर्ल्स हॉस्टल में खाना खिलाने वाले कैंटीन ठेकेदार का जामिया मिलिया इस्लामिया के साथ क्या सांठ-गांठ है यह तो वही जानते हैं क्योंकि पिछले 4 सालों से वह यहां कैंटीन का ठेका ले रहे हैं जबकि हर साल कॉन्ट्रैक्ट कैंटीन की ठेकेदारी के लिए निकलता है ऐसे में जब यहां की गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्राएं जब खाना खा रही थी तो खाने के अंदर से कई बार कीड़े और कांच के टुकड़े पाए गए हैं जिसको लेकर जामिया प्रशासन को इन लोगों ने शिकायत भी की थी लेकिन इसके बावजूद उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुआ और उल्टा धमकाया गया है कि अगर आप लोग प्रदर्शन करते हैं तो हॉस्टल से बाहर कर दिया जाएगा. कई बार जामिया प्रशासन के द्वारा छात्राओं को यह कहा गया है कि हमारी बात हो गई है और वह खाने की क्वालिटी को सही कर देंगे लेकिन उसे पर कोई कार्य नहीं हुआ. पीछे 3 साल से खान की क्वालिटी वहीं रह गई है जिससे तंग आकर गर्ल्स हॉस्टल की छात्राएं आज प्रदर्शन कर रही हैं इनकी यही मांग है कि सबसे पहले जामिया प्रशासन कैंटीन के ठेकेदार तत्काल में लाइसेंस रद्द करें उसे हटाए. 2 दिन पहले ही जामिया प्रशासन ने यह कहा था कि आप लोगों की मांगे पूरी की जाएगी ठेकेदार पर एक्शन लिया जाएगा लेकिन फिर दोबारा उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे तंग आकर हमें दोबारा प्रदर्शन करना पड़ रहा है. इनकी चार मांगे हैं जामिया प्रशासन से पहले ठेकेदार को हटाया जाए दूसरा जितने भी मेल स्टाफ है उसे हटाकर महिला स्टाफ को रखा जाए तीसरा जो भी प्रदर्शन कर रहे हैं छात्र आज यहां बैठे हैं उन पर किसी भी प्रकार का कोई भी एक्शन जामिया प्रशासन न करें और चौथा जितने से शिकायत की गई है और उन लोगों ने इसे नजर अंदाज किया है उनका रेजिग्नेशन चाहिए.0
0
Report
लखनऊ में 5वें गोमती पुस्तक महोत्सव का उद्घाटन, सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में आयोजित 5वां गोमती पुस्तक महोत्सव का उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ0
0
Report
Advertisement
भाटापारा पुलिस ने अंतरजिला नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 तस्कर गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:नशीली दवाओं के अंतरजिला नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 तस्कर गिरफ्तार. भाटापारा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. अंतरजिला नशीली दवा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर 7 आरोपी किया गया गिरफ्तार. ग्राम दतरेगा में डिलीवरी से पहले पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा. मौके से Spas Trancan Plus के 1,088 कैप्सूल और Ultracet की 58 टैबलेट बरामद. कार, 8 मोबाइल और नकदी समेत कुल 2 लाख 61 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया. नशे के सौदागरों पर बड़ा पुलिस का बड़ा प्रहार. भाटापारा ग्रामीण पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया. साइबर सर्विलांस और फील्ड इंटेलिजेंस से तस्करों के नेटवर्क को ट्रैक किया गया. दतरेगा में डिलीवरी से पहले पुलिस ने घेराबंदी कर 6 आरोपियों को पकड़ा. पूछताछ के आधार पर गिरोह के एक और सदस्य बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया. जब्ती में Spas Trancan Plus के 1,088 कैप्सूल और Ultracet की 58 टैबलेट शामिल हैं. इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल कार, 8 स्मार्टफोन और 7,650 रुपये नकद बरामद हुए. पुलिस ने NDPS एक्ट और BNS की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया. अब पुलिस गिरोह के बैकवर्ड और फॉरवर्ड सप्लाई नेटवर्क की पूरी कड़ी खंगाल रही है.0
0
Report
रायगढ़-लैलूंगा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म: दो गिरफ्तार, एक ने सरेंडर
Darogapara, Chhattisgarh:महिला एवं नाबालिग से जुड़े अपराधों में रायगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छाल पुलिस की दबिश और कार्रवाई के दबाव में दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट का आरोपी न्यायालय में सरेंडर कर दिया, जबकि लैलूंगा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। छाल थाने में दर्ज मामले के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि परिवार के परिचित अमित उर्फ पुष्पेंद्र गोयल (46) ने इंस्टाग्राम के जरिए उससे दोस्ती की और बाद में अश्लील मैसेज भेजने लगा। आरोप है कि दिसंबर 2022 में छाल में अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की और 25 दिसंबर को पुराने घर में बुलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। बाद में रायपुर में पढ़ाई के दौरान भी होटल ले जाकर गलत काम करने का आरोप है। घटना की जानकारी किसी को देने पर बदनामी की धमकी भी दी गई। मामले में छाल थाने में धारा 64(2)(m) BNS एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया था। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी फरार था। पुलिस की लगातार दबिश और न्यायिक कार्रवाई के बीच आरोपी ने न्यायालय में सरेंडर किया। न्यायालय से अनुमति मिलने पर पुलिस ने एक दिन की रिमांड लेकर पूछताछ की और महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं, लैलूंगा थाने में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी सूर्यान्श यादव (20) को गिरफ्तार किया है। शिकायत के अनुसार, 4 अगस्त की रात आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही घटना किसी को बताने पर धमकाया। मामले में धारा 65(1), 351(3) BNS एवं पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया था। अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। मुखबिर से आरोपी के गांव आने की सूचना मिलने पर लैलूंगा पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पॉक्सो एक्ट के तहत रिमांड पर भेज दिया गया है。0
0
Report
झुंझुनूं नगर परिषद: कांग्रेस की बाड़ाबंदी तेज, बहुमत की तैयारी शुरू
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं नगर परिषद में कांग्रेस की बाड़ाबंदी कांग्रेस के 51 प्रत्याशी और 2 निर्दलीय सरदारशहर रवाना मान नगर स्थित सांसद कार्यालय पर प्रत्याशियों से लिया फीडबैक सांसद बृजेंद्र ओला ने बस से प्रत्याशियों को सरदारशहर भेजा बहुमत के लिए निर्दलीय प्रत्याशियों से भी संपर्क साधना शुरू ओला का दावा- नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा झुंझुनूं नगर परिषद चुनाव के मतदान के बाद अब राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखने की कवायद तेज कर दी है। नगर परिषद में बहुमत के आंकड़े को लेकर कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी शुरू कर दी है। कांग्रेस के 51 प्रत्याशी और 2 निर्दलीय प्रत्याशी को सरदारशहर ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस प्रत्याशियों को अपने कपड़े और जरूरी सामान साथ लेकर मान नगर स्थित सांसद कार्यालय बुलाया गया था। यहां झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र ओला ने प्रत्याशियों से चुनाव को लेकर फीडबैक लिया। इसके बाद सभी प्रत्याशियों को बस में बैठाकर सरदारशहर के लिए रवाना किया गया। सांसद ओला ने अपने विश्वासपात्र लोगों को भी प्रत्याशियों के साथ भेजा है। नगर परिषद में कुल 60 वार्ड हैं। कांग्रेस की ओर से 51 प्रत्याशी के साथ दो निर्दलीय प्रत्याशी को भी बाड़ाबंदी में शामिल किया गया है। वहीं, चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस ने निर्दलीय प्रत्याशियों से भी संपर्क साधना शुरू कर दिया है। बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने के लिए निर्दलीयों के समर्थन को लेकर राजनीतिक समीकरण साधे जा रहे हैं। बाड़ाबंदी को लेकर कांग्रेस की रणनीति को चुनाव परिणाम से पहले अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखने और संभावित राजनीतिक जोड़तोड़ से बचाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। 14 सितंबर को मतगणना के बाद नगर परिषद में किस दल का बोर्ड बनेगा, यह तस्वीर साफ होगी। सांसद बृजेंद्र ओला ने दावा किया कि नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है और 14 सितंबर को परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएंगे।0
0
Report
Advertisement
