205001
Mainpuri- तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी सड़क पर,युवक हुआ घायल
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी के दान्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नगला स्वामी के रहने वाले सौरभ कुमार अपनी बाइक से मैनपुरी से अपने गांव लौट के जा रहा था।अनियंत्रित होकर उसकी बाइक रोड पर गिर गई,जिससे सौरभ कुमार के सिर में और पैर में गंभीर चोट आ गई है। सौरभ कुमार को जिला अस्पताल इमरजेंसी में भर्ती कराया गया,जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए सैफई पीजीआई रेफर किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अंबेडकरनगर हत्याकांड:कत्ल का आरोपी एनकाउंटर में ढेर
Jalalpur, Uttar Pradesh:अंबेडकरनगर के मीरानपुर मोहल्ले में 2 मई को एक घर की खामोशी ने पूरे इलाके को हिला दिया। जहां कभी बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां चार मासूम—शफीक, सउद, उमर और सादिया—खून से लथपथ मिले। उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, जबकि मां गाजिया खातून लापता थी। शुरुआत में शक मां पर गया, लेकिन अगले दिन पास के नाले में उसका भी शव मिलने से सच सामने आया—वह भी इस दरिंदगी की शिकार थी। पुलिस जांच में पड़ोसी युवक आमिर का नाम सामने आया, जो वारदात के बाद से फरार था। बताया गया कि वह गाजिया पर शादी का दबाव बना रहा था और इंकार मिलने पर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। सोमवार तड़के नेवतरिया बाईपास पर पुलिस ने उसे घेर लिया। भागने के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। मासूमों की यह खामोश कहानी और एक मां का अंत—पूरा इलाका आज भी इस दर्द से उबर नहीं पाया है।0
0
Report
Manoharpur में केमिकल टैंकर में आग लगने से हाईवे पर जाम, जानहानि नहीं
Jaipur, Rajasthan:मनोहरपुर (जयपुर ग्रामीण)- केमिकल से भरे टैंकर में अचानक लगी आग, टैंकर का केबिन जलकर हुआ खाक, हादसे में नही हुई कोई जनहानि, घटना के बाद हाइवे पर लगा जाम, टैंकर में भरा बताया ज्वलनशील केमिकल, आग लगने के कारणों का नही चला पता, सूचना पर पुलिस और दमकल पहुँची मौके पर, दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू, जयपुर - दिल्ली हाइवे 48 स्थित मनोहरपुर क्षेत्र का है मामला।0
0
Report
बल्लभगढ़ विधायक बोले: भगवा की जीत होगी, पुल को डबल करने का दावा
Faridabad, Haryana:बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा ने कहां है कि आज देश में भगवा की जीत होगी बंगाल चुनाव में मेहनत करने वाले सभी कार्यकर्ताओं और जनता का मैं धन्यवाद करता हूं। विधायक मूलचंद शर्मा आज सोहना पुल को डबल करने का भूमि पूजन करने के लिए पहुंचे थे जहां पर उन्होंने दावा किया कि ओम प्रकाश चौटाला के राज में जब सोहना पुल निर्माण हुआ था वह तब भी इसका साक्षी थे और अब इस पुल को डबल किया जा रहा है तब भी वह इसका शिलान्यास कर रहे हैं। बल्लभगढ़ में 2014 के बाद ऐतिहासिक विकास किया गया है । बल्लभगढ़ विकास के मामले में प्रदेश में नंबर वन पर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि यहां पर जाम लगने के कारण हजारों लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ा था लेकिन अब उनका जल्द ही समाधान हो जाएगा इसके अलावा मुजेसर अंडर पास का भी काम जल्द ही शुरू किया जाएगा जिससे फरीदाबाद सहित सभी क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। सोहन पुल को डबल होने के बाद कई जिलों को लाभ पहुंचेगा और लोगों को जाम से निजात मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
बीच चुनाव में ₹10000 बांटने का दावा, जनता में बढ़ते सवाल
Noida, Uttar Pradesh:अरे पुल गिर गया तो गिर गया! उसमें कौन सा बड़ा बात है? इस सरकार वालों ने बीच चुनाव ₹10000 बांटा है! अब उस सरकार से आप पुल, सड़क, सुविधा, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, बिना धांधली का परीक्षा... खोजिएगा तो कहां से यह उचित माना जाएगा?0
0
Report
बंगाल जीत पर नलखेड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, आतिशबाजी-डीजे के साथ
Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर मालवा जिले में उस वक्त जश्न का माहौल देखने को मिला, जब बंगाल में बीजेपी की जीत की खबर सामने आई।नलखेड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का उत्सव धूमधाम से मनाया।बंगाल में मिली जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता नलखेड़ा में सड़कों पर उतर आए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और जमकर आतिशबाजी की। डीजे की धुन पर भाजपा के झंडे लहराते हुए कार्यकर्ता जमकर थिरकते नजर आए। पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने जीत को ऐतिहासिक बताते हुए एक-दूसरे को बधाई दी。0
0
Report
केरल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाते हुए आतिशबाजी की
Delhi, Delhi:कांग्रेस ऑफिस के बाहर आतिशबाजी ढोल नगाड़ों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता केरल में जीत का मना रहे हैं जश्न0
0
Report
Advertisement
टोंक में निजी स्कूलों की अवैध कोचिंग के खिलाफ ज्ञापन, RTE देरी पर चिंता
Tonk, Rajasthan:टोंक निजी स्कूल संगठन का ज्ञापन: अवैध कोचिंग और RTE भुगतान को लेकर उठाई आवाज स्कूल शिक्षा परिवार टोंक की ओर से जिला प्रशासन को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में अवैध रूप से संचालित कोचिंग संस्थानों, RTE भुगतान में देरी तथा निजी विद्यालयों के खिलाफ की जाने वाली जांच प्रक्रियाओं को लेकर गंभीर चिंताएं जताई गईं। संगठन ने बताया कि जिले में बिना रजिस्ट्रेशन के कई कोचिंग संस्थान विद्यालय समय के दौरान ही संचालित हो रहे हैं, जो राज्य सरकार के नियमों के विपरीत है। इन कोचिंग संस्थानों द्वारा विद्यार्थियों को स्कूल समय में ही बुलाया जा रहा है, जिससे उनकी नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है और शिक्षा व्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि ऐसे अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि विद्यार्थियों की नियमित स्कूल शिक्षा बाधित न हो और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।0
0
Report
इंदिरा विहार में लॉ के छात्र पर हमला वीडियो वायरल; पुलिस पहचानने में जुटी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरा विहार गेट के पास लॉ के छात्र प्रियांशु शुक्ला के साथ हुई मारपीट का एक सनसनीखेज वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह 10 से 12 युवकों ने छात्र को अकेला पाकर उसे चारों तरफ से घेर लिया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। छात्र खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन आरोपी लगातार उस पर वार करते रहे। वारदात के समय मौके पर मची चीख-पुकार और हमलावरों की गुंडागर्दी का यह वीडियो सामने आने के बाद इलाके में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस अब इस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान पुख्ता कर रही है ताकि सभी दोषियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।0
0
Report
0
0
Report
Advertisement
सत्यनारायण सत्तन बोले: बंगाल में बीजेपी की भारी जीत की भविष्यवाणी
Indore, Madhya Pradesh:चुनाव परिणाम को लेकर बोले इंदौर के वरिष्ठ नेता और कवि सत्यनारायण सत्तन। सत्तन बोले बंगाल में होगी बीजेपी की भारी जीत। प्रचंड बहुमतों से जीतेगी बीजेपी। सत्तन बोले ममता बैनर्जी की पार्टी की होगी करारी हार। अपने कविता के माध्यम से चुनाव परिणाम पर रखी बीजेपी नेता और कवि सत्यनारायण सत्तन ने अपनी बात。0
0
Report
उत्तराखंड में आंधी-तूफान के साथ बारिश, हल्द्वानी में बिजली गिरने से घर क्षतिग्रस्त
Haldwani, Uttarakhand:पूरे उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर मिज़ाज़ बदल दिया है, पूरे कुमाऊं में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हो रही है, हल्द्वानी में कल दिन में भी अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज बारिश हुई जिसके चलते ठंड ने फिर से दस्तक दे दी है, मौसम सुहावना हो गया है, देर रात से हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में तेज आंधी तूफान रहा, आंधी तूफान के दौरान हल्द्वानी के मुखानी इलाके में एक मकान पर देर रात आकाशीय बिजली गिरने की खबर है जिससे मकान की छत वाले हिस्से को नुकसान पहुंचा है, इस दौरान छत का मलवा एक कार पर जा गिरा और कार क्षतिग्रस्त हो गयी, हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में अभी लगातार बारिश हो रही है, लगातार हो रही बारिश की चलते तापमान में गिरावट है और लोगों ने राहत की सांस ली हैं, उत्तराखंड में 5 मई तक आंधी तूफान के साथ बारिश होने का अलर्ट है जिसके चलते आपदा प्रबंधन की टीमों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं0
0
Report
अमरौहा: लकड़ा चौराहे पर युवती ने ई-रिक्शा चालक से मारपीट, वीडियो वायरल
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित लकड़ा चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती ने सरेआम एक ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर दी। व्यस्त चौराहे पर हुई इस घटना को वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि युवती ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर चर्चा में आने के उद्देश्य से इस पूरी घटना को अंजाम दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती बीच सड़क पर रिक्शा चालक को थप्पड़ मारती और धक्का देती नजर आ रही है, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। घटना के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।0
0
Report
Advertisement
निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा ने पश्चिम चम्पारण में जोश और विकास संदेश दिया
Bagaha, Bihar:वाल्मीकिनगर में सद्भाव यात्रा की विधिवत शुरुआत के क्रम में जेडीयू नेता निशांत कुमार नें महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण क़र VTR जंगल स्थित जटाशंकर औऱ कौलेश्वर मंदिर का दर्शन समेत नर देवी माता स्थान में पूजा अर्चना किया उसके बाद निशांत पार्टी कार्यकर्त्ताओं से मुलाक़ात क़र संगठन की मजबूती पर काम करने की सलाह दीं, इसके बाद वें बेतिया के लिए रवाना हुए । इस दौरान उन्होंने साफ़ तौर पर तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किये गए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा जिस तरह पिताजी को लोगों नें सेवा का मौका दिया मुझे भी अवसर औऱ आशीर्वाद दें ख़ासकर थारू आदिवासी समुदाय के लोगों के लिए इस क्षेत्र में karaye गए कार्यों को गिनाते हुए उन्होंने अब ख़ुद के लिए मौका माँगा है । दरअसल सद्भाव यात्रा पर भी बिहार में राजनीती गमरा गईं है लेकिन इसी बीच बिहार जेडीयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा नें इसे ऐतिहासिक यात्रा करार देते हुए कहा है की बिहार में ऐसा अद्भुत यात्रा हमने नहीं देखा लिहाजा आने दो - तीन दशक का दशा औऱ दिशा निशांत के इस यात्रा से तय किया जायेगा क्योंकि लोगों में ग़ज़ब का उत्साह औऱ जनसैलाब पश्चिम चम्पारण में देखा गया जो अद्भुत है । बताया जा रहा है की बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सात निश्चय योजना के तहत आर्थिक हल युवाओं को बल जिसमें ख़ासकर महिलाओं के लिए युवा कौशल विकास कार्यक्रम समेत महिलाओं के स्वावलंबन औऱ आत्मनिर्भरता को लेकर जो कार्य किये हैं वें यादगार हैं यहीं वज़ह है थरूहट की राजधानी हरनाटांड से युवाओं का दल वाल्मीकि सभागार पहुंचा औऱ निशांत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इन कार्यक्रमों को अनवरत चलते रहने की मांग दुहराई । बताएं की अपने पिता औऱ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पद चिन्हों पर चलते हुए निशांत नें सद्भाव यात्रा की शुरुआत उन्ही के तर्ज़ पर पश्चिम चम्पारण ज़िला से किया है लिहाजा लोगों में उत्साह औऱ कार्यकर्त्ताओं में जोश साफ़ तौर पर देखा जा सकता है ।0
0
Report
बिहारियों की दो हत्या के विरोध में AIMIM ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा
Kishanganj, Bihar:देश में दो बिहारियों की निर्मम हत्या के खिलाफ आज AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान सहित पार्टी के विधायक सरवर आलम और लोकजनशक्ति पार्टी (रा) के नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम किशनगंज जिला पदाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान सहित अन्य नेताओं ने कहा कि 26 अप्रैल की रात बिहारियों के लिए काल रात थी। बिहार के किशनगंज और खगड़िया के दो व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। पहला उत्तर प्रदेश के बरेली कैंट में मौलाना तौसीफ रजा की निर्मम हत्या कर ट्रेन से फेंक दिया गया। वही दूसरी घटना दिल्ली के द्वारका में खगड़िया निवासी पांडव कुमार नामक एक डिलीवरी बॉय की दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने गोली मारकर हत्या कर दी। बिहार के इन दोनों हत्याओं ने आम नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है और कानून व्यवस्था पर जनता के विश्वास को बुरी तरह से हिला दिया है। ऐसी घटनाओं के कारण देश के नागरिकों और अल्पसंख्यकों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। जिसे में एक मांग पत्र भी सौंपा है, जिसमें मांग किया है कि दोनों घटना की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी के द्वारा करवाया जाय। मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाए और मृतक तौसीफ रजा की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए।0
0
Report
जयपुर शिक्षा भर्ती घोटाला: एसीबी जांच 15 महीने से लंबित, रिकॉर्ड गायब
Jaipur, Rajasthan:एंकर-जयपुर में 2013 की शिक्षक और एलडीसी भर्ती अब सिर्फ गड़बड़ी नहीं, बल्कि सिस्टम बनाम जांच की कहानी बनती जा रही है....एसीबी कार्रवाई करना चाहती है, लेकिन फाइलें जैसे किसी अदृश्य दीवार से टकराकर रुक गई हैं...पंद्रह महीने से अनुमति लंबित....120 से ज्यादा संदिग्ध नियुक्तियां...और रिकॉर्ड का रहस्यमय गायब होना....सवाल बड़ा है क्या सच दबाया जा रहा है या किसी को बचाया जा रहा है…_VO-1-जयपुर की 2013 की शिक्षक और एलडीसी भर्ती परीक्षा का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह सिर्फ कथित घोटाला नहीं, बल्कि उसकी जांच में हो रही देरी है। जिला परिषद जयपुर पर आरोप है कि उसने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जांच को आगे बढ़ाने में सहयोग नहीं किया। फरवरी 2025 में एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17-A के तहत जांच की अनुमति मांगी थी, लेकिन 15 महीने बीतने के बाद भी परिषद की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। शिकायत में आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में स्वीकृत पदों से अधिक अभ्यर्थियों को नियमों के विरुद्ध नियुक्त किया गया। प्रारंभिक जांच में करीब 120 नियुक्तियां संदिग्ध पाई गईं। इतना ही नहीं, भर्ती से जुड़े मूल रिकॉर्ड को भी योजनाबद्ध तरीके से गायब करने के आरोप हैं। एसीबी ने मामले को गंभीर मानते हुए विस्तृत जांच की सिफारिश की और 14 फरवरी 2025 को सीईओ को पत्र भेजकर नौ कार्मिकों के खिलाफ जांच की अनुमति मांगी। इनमें मोहन कुमार वाष्णेय, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रुपेंद्र सिंह, अतिरिक्त विकास अधिकारी नरेन्द्र यादव, सहायक प्रशासनिक अधिकारी संदीप वर्मा, लिपिक मुकेश कुमार शर्मा, नितेश टाटिवाल और तत्कालीन लिपिक सुरेश चौधरी शामिल हैं। जिनमें से एक वर्तमान में जिला प्रमुख के पीए के रूप में कार्यरत है।_VO-2-जयपुर में वर्ष 2013 की शिक्षक भर्ती को लेकर पहली शिकायत वर्ष 2020 में सामने आई थी। इसके बाद गठित जांच समितियों ने वर्ष 2022-23 में 120 और 2023-24 में अतिरिक्त 16 नियुक्तियों को नियमों के विपरीत पाया। इन मामलों में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दोषी मानते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था। हालांकि निर्धारित समय सीमा में जवाब नहीं दिया और दिसंबर 2024 तक देरी से स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया। आरोप है कि विभाग ने इन जवाबों को रिकॉर्ड में भी शामिल नहीं किया। मामले में रिकॉर्ड की उपलब्धता को लेकर भी विरोधाभास सामने आया है। मामले में सबसे चौंकाने वाली बात रिकॉर्ड को लेकर सामने आई। एसीबी के पत्र के बाद जब सीईओ जिला परिषद ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) से रिकॉर्ड मांगा, तो डीईओ ने साफ कहा कि दस्तावेज उनके पास नहीं हैं और जिला परिषद के पास ही होने चाहिए। इसके बाद सीईओ ने दोषी कार्मिकों से स्पष्टीकरण मांगकर डीईओ से उसका परीक्षण करवाया गया.....लेकिन डीईओ ने परीक्षण करने की बजाय पत्र क्रमांक- 351 के द्वारा खुद के स्तर पर स्वयं की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया.....जांच कमेटी का गठन करने के बाद डीईओ ने पत्र संख्या 392 के द्वारा 25 सितंबर 2025 को एसीईओ जिला परिषद से भर्ती रिकॉर्ड मांगा, लेकिन अब तक कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। अब सवाल यही है जब रिकॉर्ड ही नहीं मिल रहे और अनुमति भी लंबित है, तो जांच आगे कैसे बढ़ेगी…और क्या इस पूरे मामले में सच्चाई सामने आएगी या फाइलों के बीच ही दबकर रह जाएगी…_VO-3-तो 2013 की भर्ती का ये मामला सिर्फ अनियमितताओं तक सीमित नहीं दिखता…बल्कि जांच को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं…एसीबी अनुमति का इंतजार कर रही है, रिकॉर्ड गायब बताए जा रहे हैं और जिम्मेदार विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं…ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही क्या सच्चाई सामने आएगी या ये मामला भी फाइलों में ही दबकर रह जाएगा…फिलहाल निगाहें जिला परिषद के फैसले और एसीबी की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं…दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
Advertisement
