205001
मैनपुरी- जिला अस्पताल में मरीजों के लिए सर्दी को देखते हुए लगाए गए हीटर
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी महाराजा तेज सिंह जिला चिकित्सालय में बढ़ती हुई सर्दी को देखते हुए जिला अस्पताल की इमरजेंसी और सभी वार्डों में हीटर की व्यवस्था की गई है। जिससे किसी भी मरीज को इस भीषण सर्दी कोई परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखा गया है और प्रत्येक बेड पर एक हीटर लगाया गया है मरीज के पास ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार विश्वविद्यालय स्वास्थ्य विज्ञान के छात्र प्रदर्शन, राजभवनMarch Bhagat Singh जन्मदिन पर
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): BIHAR UNIVERSITY HEALTH SCIENCES STUDENTS PROTEST, AISF, AIYF, AITUC, AIKS, BKMU AND NFIW TO HOLD RAJ BHAVAN MARCH ON BHAGAT SINGH'S BIRTH ANNIVERSARY / VISUALS0
0
Report
ग्वालियर के स्पा-सेंटर में देह व्यापार के आरोप, पुलिस की निगरानी बढ़ी
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में स्पा सेंटर और मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। रविवार रात पुलिस की अलग-अलग टीमों ने शहर के कई स्पा सेंटर और मसाज पार्लर पर अचानक दबिश देकर निरीक्षण किया। VO: पुलिस की टीम ‘मोनार्क द फैमिली सैलून’ और ‘द बीच सैलून एंड स्पा’ समेत कई स्थानों पर पहुंची और व्यवस्थाओं की जांच की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मसाज सेंटर की आड़ में कहीं अनैतिक गतिविधियां तो संचालित नहीं हो रही हैं। अचानक पुलिस की कार्रवाई से स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर ऐसे संस्थानों की जांच आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
मुरैना में चंबल रेत अवैध खनन जारी, ट्रैक्टर तेज रफ्तार से दौड़ते दिखे
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - मुरैना में एक बार फिर शुरू हुआ चंबल रेत का अवैध खनन, रेत का परिवहन करते ट्रैक्टरों का फॉरेस्ट अधिकारियों ने किया पीछा, अपने पीछे फॉरेस्ट की गाड़ी को देखते ही रेट माफिया ने ट्राली से सड़क पर फैलाया रेत, तेज गति से भागते नजर आए रेत माफिया के ट्रैक्टर, मुरैना के बीच शहर की घटना, तेज भागते ट्रैक्टरों से कभी भी हो सकता है शहर में हादसा, प्रशासन की तमाम कोशिशें के बाद भी नहीं थम रहा चंबल रेत का अवैध कारोबार, रेत माफिया के द्वारा सड़क पर फैलाया जा रहे रेत का वीडियो आया सामने,,0
0
Report
Advertisement
मंड्रेला CHC में डॉक्टरों के विवाद का वीडियो वायरल: शराब के आरोप
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के मंड्रेला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में चिकित्सा अधिकारियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। विवाद से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार नूनियां के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। मामले में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा ने डॉ. अशोक कुमार नूनियां को कार्यालय आदेश जारी कर ड्यूटी के दौरान कथित अभद्र व्यवहार और अनुशासनहीनता को लेकर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। उन्हें पत्र प्राप्ति के दो दिवस के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वायरल वीडियो में दोनों चिकित्सकों के बीच तीखी बातचीत होती सुनाई दे रही है। इसी दौरान डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. नूनिया की मानसिक स्थिति और नशे में होने को लेकर सवाल करते हैं। इसके जवाब में वीडियो में डॉ. अशोक नूनिया की आवाज में कथित तौर पर यह कहते हुए सुनाई देता है— “मैं तो पूरा एक बोतल पी के आया हूँ, और बोलो!” वीडियो में डॉ. अशोक नूनिया खुद को डॉ. प्रदीप शर्मा से करीब 10 साल सीनियर बताते हुए सम्मान करने की बात कहते सुनाई देते हैं। वहीं डॉ. शर्मा की ओर से काम करने और ड्यूटी निभाने को लेकर सवाल किए जाते हैं। दोनों के बीच बातचीत के दौरान “10 साल सीनियर हूं तेरे से” जैसे शब्द भी सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की ओर से डॉ. नूनिया की मानसिक स्थिति पर भी सवाल उठाया जाता है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा द्वारा जारी पत्र में आरोप लगाया गया है कि डॉ. अशोक कुमार नूनिया प्रभारी कक्ष में आए और उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार एवं अनुशासनहीनता की। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि उस समय उनके व्यवहार एवं गतिविधियों से प्रथम दृष्टया शराब के नशे में होने की आशंका प्रतीत हुई। डॉ. शर्मा के अनुसार घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि मंड्रेला CHC में वर्तमान में दो ही चिकित्सक हैं—प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक नूनिया। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद की स्थिति बताई जा रही है। CHC के प्रभारी पद को लेकर भी दोनों के बीच खींचतान की चर्चा रही है। डॉ. प्रदीप शर्मा का आरोप है कि डॉ. नूनिया को कई बार समझाने के बावजूद कथित तौर पर ऐसी घटनाएं दोबारा हुईं। अब लिखित स्पष्टीकरण मांगे जाने के बाद मामला विभागीय कार्रवाई की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। फिलहाल वायरल वीडियो में कही गई बातों और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में संबंधित विभाग की जांच और डॉ. अशोक कुमार नूनिया का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।0
0
Report
डबरा में मिट्टी के अवैध उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक एलएनटी मशीन जप्त
Morena, Madhya Pradesh:डबरा के चाँदपुर में मिट्टी के अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई। एक एलएनटी मशीन जप्त। कलेक्टर रुचिका चौहान की सूचना पर एसडीएम नवकिरण कौर के निर्देश पर तहसीलदार की कार्रवाई। परमिशन कही और की और किसी अन्य नंबर पर चल रहा था अवैध उत्खनन। प्रशासनिक टीम मौके पर, डबरा में बड़े पैमाने पर जारी है मिट्टी के अवैध उत्खनन का खेल0
0
Report
तेजगढ़ के पास स्टेट हाईवे पर कार पलटी, खेतों में घुसने से यात्री घायल
Damoh, Madhya Pradesh:स्टेट हाइवे पर फिर हादसा अनियंत्रित कार पलटी खेतों में जा घुसी कार.. एंकर/ दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर एक और सड़क हादसा सामने आया है जब तेजगढ़ के पास एक तेज रफ्तार कार मोड़ पर अनियंत्रित हुई और चार पलटियां खाती हुई खेत में जा घुसी। ये कार जबलपुर जिले के पाटन इलाके से दमोह आ रही थी जिसमें रजक परिवार के 3 पुरुष दो महिलाएं और 1 छोटी बच्ची सवार थी। कार पलटने के बाद सभी को चोटें आई है जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है और कोई भी गंभीर नहीं है। फिलहाल कार को बाहर निकाला जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर के वायरल वीडियो का सच: फर्जी दरोगा-एडवोकेट ड्रामा सामने
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कानून और वर्दी दोनों का मजाक बनाने का मामला सामने आया है। लाइक और व्यूज की सनक के कारण दो युवकों ने खुद को दरोगा और वकील बनाकर सड़क को अखाड़ा बना दिया... कैमरे के सामने मारपीट और गाली-गलौज का ड्रामा कर डाला। वीडियो देखने वालों को लगा कि सच में दरोगा और अधिवक्ता के बीच सड़क पर विवाद हो गया है। पुलिस भी हरकत में आ गई, लेकिन जांच में पूरा मामला फर्जी और स्क्रिप्टेड सामने आया। न वर्दी वाला दरोगा असली था, न वकील की पोशाक पहने युवक असली अधिवक्ता था। शाहपुर थाने ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।0
0
Report
हापुड़ - मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन।
Gulaothi, Uttar Pradesh:यूपी के हापुड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सड़क पर हल्ला बोल देखने को मिला है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ता। पुलिस ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच में हुई जमकर नोकझोंक। मेरठ तिराहे पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ता। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच में धक्का मुक्की। हापुड नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ तिराहे का मामला।0
0
Report
धामपुर-काशीपुर हाईवे पर डिवाइडर से टकराई दो कारें, दो की मौत
Moradabad, Uttar Pradesh:भीषण सड़क हादसा दो की मौत रिपोर्ट --राजवीर चौधरी / बिजनौर एंकर --धामपुर काशीपुर मार्ग नेशनल हाईवे 74 दुर्गा विहार कॉलोनी के सामने देर रात तेज गति से जा रही एक i10 कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सामने से आ रही अर्टिगा कार से जा टकराई। दोनों वाहनों की आमने-सामने की हुई जोरदार टक्कर में i10 सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। धामपुर के मोहल्ला स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी गौतम 23 वर्ष पुत्र स्वर्गीय कमल सिंह सैनी, सुमित 24 वर्ष पुत्र महेंद्र सिंह अपने दोस्त शुभम सैनी पुत्र शीशराम और वासु पुत्र चंद्रे सिंह के साथ कार से नगीना की ओर से धामपुर को लौट रहे थे। बताया गया की, देर रात करीब 12:00 बजे उनकी i10 कार दुर्गा विहार कॉलोनी के सामने हाईवे पर पहुंची तो इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए सड़क की दूसरी तरफ पहुंच गई। इसी दौरान धामपुर से नगीना की ओर जा रही अर्टिका कार से i10 कार की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया अस्पताल में चिकित्सकों ने सुमित और गौतम को मृत घोषित कर दिया। वहीं शुभम सैनी और वासु की हालत को चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। आर्टिका कार में सवार लोगों को भी हल्की चोटें आई है। प्राथमिक उपचार के बाद अन्य वाहन से उनके gंतव्य को रवाना कर दिया गया। बताया जाता है कि मृतक सुमित चार बहनों का इकलौता भाई था। गौतम के परिवार में दो भाई और एक बहन है। देर रात इस सड़क हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों मृतक के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिजनौर भेज दिया। हादसे के बाद पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई दुर्घटना के कारणों की अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। एक पल में दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई।0
0
Report
Advertisement
रामपुर के गोदाम में लिंटर गिरा, 16 वर्षीय अजीम की दर्दनाक मौत
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर के शाहबाद तहसील क्षेत्र के रवानी पट्टी गाँव में धान के गोदाम का लिंटर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। 16 वर्षीय किशोर अजीम मलबे के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। लिंटर गिरने की तेज आवाज सुनकर ग्रामीणों और पुलिस ने मौके पर राहत-बचाव शुरू किया, पर जल्द बचाया नहीं जा सका। हादसे के कारण परिवार में कोहराम मचा, माँ परवीन और पिता आकिल का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना शाहबाद क्षेत्र में सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँच गए; परिवार ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई से इनकार कर दिया। गाँव में मातम पसरा है और घटना की गहरी छाँव है।0
0
Report
महोबा में अवसाद से युवक ने गोली मारकर आत्महत्या, बारातशाला मामला
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर-बुंदेलखंड के महोबा में एक शख्स ने संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पत्नी और बेटे की पहले ही मौत हो जाने के कारण अवसाद में रहता था और खुद को बारातशाला में जाकर अवैध तमंचे से गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। फिलहाल घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। दरअसल पनवाडी थाना क्षेत्र के किल्होवा गांव के रहने वाले रज्जन राजपूत ने संदिग्ध परिस्थितियों में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है मृतक रज्जन राजपूत की पत्नी का बीमारी के चलते पहले निधन हो गया था और उसके एक बेटे में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी; मृतक नशे का आदी हो गया और अवसाद में रहने लगा था। मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव में स्थित बारातशाला में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है जबकि उनके किसी से कोई बुराई नहीं है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और फील्ड यूनिट टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी और बेटे का पूर्व में निधन हो चुका है इस कारण वह अवसाद में रहता था। मामले की हर पहलू से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
मायावती ने EVM पर सवाल, बैलट पेपर से मतदान की मांग
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): BSP SUPREMO MAYAWATI HOLDS PRESS CONFERENCE उसका दिया गया मत उसी व्यक्ति को मिले और मतगणना में दिया जाए जिस व्यक्ति को उसने वोट दिया है यह लोकतंत्र की हत्या है , अपराध है , जघन्य है लोगो का भरोसा उठ जाएगा पहले बैलट पेपर का इस्तेमाल ही होता था जो सभी पार्टियों के प्रतिनिधि के सामने ही गिना जाता था लेकिन इस प्रक्रिया को ख़त्म कर दिया जब केंद्र में कॉंग्रेस थी तो बीजेपी द्वारा इसका विरोध किया की एवं एक मशीन हे जिसमे लगी चिप से इसको आसानी से हैक किया जाता है और इसपर एक किताब भी प्रकाशित हुई थी यह भी कहा गया की कांग्रेस पार्टी जीत जाती है , और अन्य देशो में बैलट पेपर का इस्तेमाल होता है इसीलिए इसे रोक देना चाहिए ऐसा बीजेपी कहती थी लेकिन अब जब बीजेपी की सरकार है तो उसी एवं के द्वारा वोटिंग कराने और गिनती की प्रक्रिया को चालू रखा BSP ने EVM का हमेशा विरोध किया है लोगो को इस बात का यकीन है की BSP को जो वोट देते है वो उनको न जाकर बीजेपी को जाता है VVPAT लगाए जाने का कोई फायदा नहीं मिला सभी VVPAT की सभी पर्चियों को नहीं गिना जाता है और जबकि अब किसी भी मशीन को रिमोट सिस्टम से हैक किया जा सकता है , ऐसे में किसी भी वोटर को नहीं पता चलता है की उसका वोट किसको गया है विपक्ष काफी गुस्से में है देश में फ्री एंड फेयर इलेक्शन पर सभी का विश्वास कायम हो सके इसके लिए BSP की मांग है की EVM से चुनाव तुरंत बंद किया जाए और बैलट पेपर पर किया जाए देश की राजधानी दिल्ली में , पंजाब में आए दिन किसी न किसी मुद्दे को लेकर जो कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है वो चिंता का विषय है और इसकी व्यवस्था तुरंत करनी चाहिए0
0
Report
Advertisement
कालिंदी ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान जारी: 32 लोग अब तक सुरक्षित
Dehradun, Uttarakhand:कालिंदी ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान जारी जनपद उत्तरकाशी के कालिंदी ट्रेक स्थित वुडनकॉल क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान जारी है। सहस्त्रधारा से SDRF की विशेषज्ञ हाई-एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम हेलीकॉप्टर के माध्यम से हर्षिल पहुंची है。 अभियान के दौरान अब तक 05 यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर आर्मी हेलीपैड हर्षिल पहुंचाया गया है। क्षेत्र में रेस्क्यू एवं रेकी अभियान लगातार जारी है。 32 लोग अब तक रेस्क्यू 3 कालिंदी पास से रेस्क्यू कालिंदी सबसे खतरनाक ट्रेक है 19500 फिट की ऊँचाई पर है ट्रेक0
0
Report
बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल टली, मांगों पर बनी हाई-पावर कमेटी, 5 डे बैंकिंग समेत कई मुद्दो
Ghazipur, Uttar Pradesh:देशभर के बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी गई है। देर रात यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी यूएफबीयू और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के बीच हुई अहम वार्ता में कई मुद्दों पर सकारात्मक सहमति बनी, जिसके बाद हड़ताल टालने का फैसला लिया गया। दरअसल लखनऊ और नई दिल्ली से आई इस बड़ी खबर के मुताबिक बैंक कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान के लिए एक हाई-पावर्ड कमेटी गठित की जाएगी। यह समिति 5 डे बैंकिंग, परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव, वर्क-लाइफ बैलेंस, पर्याप्त मैनपावर की उपलब्धता और अन्य सेवा संबंधी मांगों की विस्तृत समीक्षा करेगी। यूनियन बैंक स्टाफ एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के राज्य अध्यक्ष कॉमरेड संतोष कुमार ने बताया कि बातचीत में हुई प्रगति और उच्चस्तरीय समिति के गठन के आश्वासन के बाद फिलहाल हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों के हितों और मांगों पर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी बैंक कर्मियों से संगठन की एकता और अनुशासन बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि मांगों के समाधान तक संघर्ष जारी रहेगा। फिलहाल हड़ताल टलने से करोड़ों बैंक ग्राहकों को राहत मिली है और बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।0
0
Report
चंबल नहर में पलटा हार्वेस्टर, एक की मौत; सुरक्षा दीवार ना होने से हादसा
Baran, Rajasthan:चंबल की दांयी मुख्य नहर में पलटा हार्वेस्टर, सह चालक की मौत, सुरक्षा दीवार नहीं होना बना हादसे की वजह बारां जिले में चंबल की दांयी मुख्य नहर सोंकदा गांव के पास एक बार फिर हादसे का कारण बनी है। सोकंदा गांव के पास रविवार शाम खेत से लौट रही एक हार्वेस्टर मशीन अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में सवार दो लोगों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल है。 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहर के किनारे सुरक्षा दीवार नहीं होने से मशीन सीधे करीब 15 फीट गहरी नहर में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि मशीन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक और घायल की पहचान पंजाब निवासी के रूप में हुई है। मृतक पंकज पुत्र गोगा सिंह और घायल बलबीर सिंह पुत्र गोगा सिंह दोनों निवासी पंजाब बताए जा रहे हैं। दोनों भाई बताए जा रहे हैं。 घटना के बाद ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद दोनों को नहर से बाहर निकाला और तुरंत मांगरोल उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। बलबीर का अस्पताल में उपचार जारी है。 सूचना पर सीसवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मशीन का संतुलन बिगड़ना हादसे का कारण माना जा रहा है। ग्रामीणों ने नहर किनारे सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
