205001
Mainpuri - 2 लाख से अधिक सोने के आभूषण की हुई चोरी
Mainpuri, Uttar Pradesh:2 लाख के अधिक से सोने के आभूषण लेकर युवक फरार हो गया है,घटना करने से पहले काफी देर तक रेकी करता रहा। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पूरा मामला भोगांव थाने के नजदीक का ही बताया जा रहा है,सर्राफा व्यापारी ने थाने में प्राथमिक की दर्ज करने के लिए पहुंचा है। भोगांव क्षेत्र के घंटाघर चौराहे स्थित मोहन ज्वेलर्स का मामला बताया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
PNB केस: CBI Arrests Manager of Bhadrouli Branch in Agra
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग पंजाब नेशनल बैंक में सीबीआई की छापेमारी का मामला CBI ने PNB के शाखा प्रबंधक प्रवीण यादव को गिरफ्तार किया भदरौली शाखा में रिश्वत लेने के आरोप में कार्रवाई 19 लोन फाइलें क्लियर करने के लिए मांगी थी रिश्वत हर फाइल के लिए मांगे गए थे 7 हजार रूपये ₹52 हजार में हुई थी रिश्वत की डील पहली किस्त के ₹30 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा गया मैनेजर आरोपी प्रवीण यादव, मैनेजर, पंजाब नेशनल बैंक, भदरौली शाखा (आगरा) में है तैनात CBI जांच जारी0
0
Report
ऑपरेशन कवच 14.0: दिल्ली में 4,035 जगहों पर छापेमारी, ड्रग्स पर बड़ा प्रहार
Noida, Uttar Pradesh:ऑपरेशन कवच 14.0 : नशीले पदार्थों और संगठित अपराध पर दिल्ली पुलिस का बड़ा प्रहार दिल्लीभर में 48 घंटे का बहुत बड़ा अभियान 15 जिलों में 4,035 स्थानों पर एक साथ छापेमारी。 212 NDPS मामलों में 255 नशा तस्कर गिरफ्तार。 237 किग्रा गांजा, 5.1 किग्रा OG गांजा, 1.09 किग्रा हेरोइन, कोकीन, MDMA व मेथामफेटामाइन बरामद。 ₹23.27 लाख की ड्रग मनी जब्त。 315 आर्म्स एक्ट मामलों में 329 आरोपी गिरफ्तार。 405 शराब तस्कर गिरफ्तार, 53,448 अवैध शराब के क्वार्टर बरामद。 600 जुआरी गिरफ्तार, ₹7.16 लाख नकद बरामद。 49 उद्घोषित अपराधी व 55 वाहन चोर गिरफ्तार。 अपराध रोकथाम हेतु 1,900 व्यक्तियों पर निवारक कार्रवाई。 दिल्ली पुलिस नशीले पदार्थों, अवैध हथियारों और संगठित अपराध के विरुद्ध अपनी शून्य सहिष्णुता नीति के तहत लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है。 सख्त कार्रवाई • सुरक्षित दिल्ली • नशामुक्त भारत0
0
Report
सच को घेरता झूठ: मुख्यमंत्री मास्क वाले दावे सच से ध्वस्त
Chandigarh, Chandigarh:ਸਿਆਣਿਆਂ ਨੇ ਸੱਚ ਵੀ ਕਿਹਾ ਹੈ—"ਝੂਠ ਦੇ ਪੈਰ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦੇ।"ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਾਹਿਬ ਇਸ ਗੱਲ ਨੂੰ ਹਰ ਰੋਜ਼ ਸੱਚ ਸਾਬਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਪਹਿਲਾਂ ਕਿਹਾ AI ਹੈ... ਫਿਰ ਕਿਹਾ ਹਮਸ਼ਕਲ ਹੈ... ਹੁਣ ਕਹਿ ਰਹੇ ਹੋ ਮਾਸਕ ਵਾਲਾ ਹੈ... ਇਸੇ ਕਰਕੇ ਤਾਂ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨੇ ਤੁਹਾਡਾ ਕੱਲ੍ਹ ਵਾਲਾ ਝੂਠ ਵੀ ਨਕਾਰ ਦਿੱਤਾ। ਪਰ ਇੱਕ ਗੱਲ ਦਾ ਜਵਾਬ ਹੋਰ ਦੇ ਦਿਓ... ਕੱਲ੍ਹ ਤਾਂ ਤੁਸੀਂ ਕਹਿ ਰਹੇ ਸੀ ਕਿ ਮਾਸਕ ਦੀਆਂ ਅੱਖਾਂ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦੀਆਂ, ਇਸ ਲਈ ਐਨਕ ਲਗਾਈ ਗਈ। ਪਰ ਜਗਮਨ ਦੀ ਜਿਹੜੀ ਵੀਡੀਓ ਤੁਸੀਂ ਖੁਦ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀ, ਉਸ ਵਿੱਚ ਜੇ ਜ਼ੂਮ ਕਰੀਏ ਤਾਂ ਉਸਦੇ ਹੱਥ ਵਿੱਚ ਫੜੇ ਮਾਸਕ ਵਿੱਚ ਤਾਂ ਅੱਖਾਂ ਵੀ ਸਾਫ਼ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ。0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं खेतड़ी में बेटे ने पिता की हत्या, ट्रैक्टर से हमला; मामला दर्ज
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के खेतड़ी से इस वक्त की बड़ी खबर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या मारपीट कर पिता के ऊपर बार-बार ट्रेक्टर चढ़ाकर की हत्या मेहाड़ा थानाधिकारी राम मनोहर पहुंचे मौके पर शव को लिया कब्जे में, मोर्चरी में रखवाया मृतक के दामाद ने करवाया हत्या का मामला दर्ज ढोसी गांव की है घटना मृतक महावीर रहने वाला है ढोसी गांव का मेडिकल बोर्ड से होगा पोस्टमार्टम0
0
Report
सीएम योगी व स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों पर सुरेंद्र राजपूत की माइक-बाइट
Lucknow, Uttar Pradesh:सीएम योगी आदित्यनाथ के तीनों बयान और स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत की माइक id पर बाइट।0
0
Report
शादी में भोजपुरी गाना बंद कराने पर युवक की पिटाई और हत्या
Samastipur, Bihar:शादी कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गीत बजाने से मना किया तो युवक को पीट-पीट कर व गला घोंट कर हत्या का आरोप ।जांच में जुटी पुलिस। समस्तीपुर में शादी समारोह कार्यक्रम में बज रहे भोजपुरी की अश्लिल गाना बंद करना युवक को महंगा,गाना बंद कराने से गुस्साआए शादी समारोह में शामिल कुछ लोगों ने युवक की पीट-पीटकर कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पूरी घटनाक्रम समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के वार्ड 9 मोहल्ला की है जहां ब्रह्म काली पूजन के दौरान भोजपुरी गीत बजाने से मना करने पर एक युवक की पीट पीट कर व गला घोंट कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव के गोपाल पंडित के 22 वर्षीय पुत्र विजय कुमार के रूप में की गई है। सूचना पर देर रात पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार सुबह सदर अस्पताल भेजा । इस घटना से पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मचा हुआ है जबकि गांव में दो गुटों के बीच तनाव का माहौल व्याप्त है。 घटना के संबंध में मृतक का चचेरा भाई उमेश पंडित ने बतलाया कि उनका भाई विजय राजस्थान के एक निजी कंपनी में काम करता था। करीब एक महीना पहले वह 3 साल पर गांव लौटा था। रात गांव के ही सागर राय के पुत्र सन्नी कुमार की शादी थी। जिस कारण देर शाम सन्नी के परिवार के लोग डीजे साउंड के साथ ब्रह्म काली पूजन के लिए काली मंदिर के पास पहुंचे थे। काली मंदिर के पास ही विजय का घर है। मृतक के भाई ने बताया कि इस दौरान भोजपुरी गीत बजाकर सभी लोग डांस आदी कर रहे थे। भोजपुरी गीत काफी फुहर था। जिस कारण विजय ने लोगों से कहा कि भोजपुरी के बदले पूजा का धार्मिक गीत बजाओ। इसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि सागर राय के साथ ही सन्नी कुमार, पवन कुमार आदि लोगों ने विजय की पिटाई शुरू कर दी । विजय जब जान बचाकर भागा तो लोग उसका पीछा कर उसके घर में घुस गए। और घर में घुसकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। गला भी घोंट डाला गया। हल्लाह होने पर बड़ी संख्या में गांव के लोगों की भीड़ जुटी तो बीच बचाव किया । विजय को तत्काल उठाकर अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई। उसके बाद परिवार के लोगों द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर रात करीब दो बजे पहुंची। इसके बाद शव का पंचनामा बनाया गया और सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बतलाया कि मारपीट के दौरान युवक की मौत हुई है। परिवार वालों ने गला घोंटने का भी आरोप लगाया है । शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है , ताकि स्पष्ट हो सके की मौत किस कारण से हुई है। पीड़ित परिवार की ओर से अभी आवेदन नहीं मिला है आवेदन मिलते ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
चंदौली जंक्शन पर चलती ट्रेन में गिरकर बची, यात्रियों ने मदद की
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली—पीडीडीयू जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला. चलती दून एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश में महिला गिरी. प्लेटफॉर्म और कोच के बीच फंस गई 56 वर्षीय महिला. यात्रियों के शोर पर लोको पायलट ने तुरंत रोकी ट्रेन. यात्रियों ने साहस दिखाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला. हादसे में महिला के पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं. जीआरपी और आरपीएफ ने घायल को अस्पताल पहुंचाया. जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन की घटना.0
0
Report
झोपड़ी में आग: गरीब परिवार पर हमला, पुलिस जांच शुरू
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कोखराज जिले में एक गरीब परिवार की रोजी-रोटी पर अराजक तत्वों ने आग लगा दी। आरोप है कि देर रात अज्ञात लोगों ने हाईवे किनारे बनी एक झोपड़ी में आग लगा दी। आग में झोपड़ी में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित चाय बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मामला कोखराज थाना क्षेत्र के चकिया गांव के पास हाईवे किनारे का है। पीड़ित महेश कुमार के मुताबिक, देर रात अज्ञात लोगों ने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखा घरेलू सामान, कपड़े तथा अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गया। महेश कुमार का कहना है कि वह चाय बेचकर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। झोपड़ी में रखा सामान जल जाने से उसके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद उसने कोखराज थाना पुलिस को तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग की है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। आग किन परिस्थितियों में लगी और इसके पीछे कौन लोग हैं, इसका पता पुलिस लगा रही है।0
0
Report
Sougata Roy का दावा: UCC बीजेपी के कम्युनल एजेंडे का हिस्सा, बंगाल में असर
Noida, Uttar Pradesh:Sougata on UCC: UCC तो बीजेपी के कम्युनल एजेंडा का अंश है, वो लोग जो प्रचार पत्र दिए था चुनाव के पहले उसमें भी UCC था, नेहरू ने भी कहा था जब मुस्लमान समाज मान लेगा तभी UCC चालू करेंगे, पश्चिम बंगाल सरकार ने हिन्दू समाज को खुश करने के लिए अपना कम्युनल एजेंडे को आगे बढ़ने के लिए ये सब किया, बंगाल में ucc मुस्लमान को टार्गेट करने के लिए किया जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर के हलुदबानी तालाब में अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत हलुदबानी पारा टोला स्थित अभिनाश तालाब में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ तालाब के पास जुट गई। सूचना मिलने पर परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान करने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हलुदबानी के छुटकी टोला की कुछ महिलाएं रोजाना की तरह सुबह तालाब में स्नान करने पहुंची थीं। इसी दौरान उनकी नजर तालाब में तैर रहे एक शव पर पड़ी। शव दिखाई देते ही महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना परसुडीह थाना पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शव की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह दो से तीन दिन पुराना है। शव से दुर्गंध भी आने लगी थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि काफी समय से वह पानी में पड़ा हुआ था। हालांकि मृतक की उम्र और पहचान के संबंध में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल किसी भी स्थानीय व्यक्ति ने शव की पहचान नहीं की है। परसुडीह थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद हलुदबानी और आसपास के क्षेत्रों में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
संभल से स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द ने बीजेपी पर हिंदुत्व नकली का आरोप लगाया
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। संभल पहुंचे जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द ...श्री राम मंदिर में दान चोरी मामले में बीजेपी सरकार पर साधा निशाना ... आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही पर सवाल उठाए । दान राशि गिनने वालो पर FIR की कार्यवाही कर ट्रस्ट के खास लोगों को बचा रही है सरकार । ट्रस्ट में यदि शंकराचार्य , साधु संत होते तो आज यह नौबत नहीं आती ... लेकिन नीयत में खोट था . इसलिए ट्रस्ट में अपने खास लोगों को रखा गया .. बीजेपी के हिंदुत्व के एजेंडे पर सवाल उठाए .. बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा .. BJP का हिंदुत्त्व नकली है . क्योंकि बीजेपी सरकार लगातार हिंदू धर्म के विपरीत काम कर रही है .. संभल में विलुप्त तीर्थ स्थलों के जीर्णोद्धार के लिए योगी सरकार की सराहना की .. वहीं काशी में हिंदू मंदिरों को ध्वस्त किए जाने को सरकार का गलत कदम बताया । 3 बाइट .. स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द ...0
0
Report
25 साल बाद योगी पुलिस ने मासूम हत्या आरोपी मेहताब बेचैन को मार डाला
Shamli, Uttar Pradesh:मेहताब बेचैन ने 10 साल की उम्र में पहली बार मासूम बच्चे की हत्या कर जुर्म की दुनिया में कदम रखा था. करीब 25 साल पहले मोहल्ला शेखबद्दा निवासी रहीसुद्दीन पहलवान के 12 वर्षीय बेटे आरिफ की जगनपुर रोड स्थित भगत की कोठी के पास एक ट्यूबवेल पर हत्या की गई थी. पुलिस ने आज लुट के बाद पीछा करते हुए एनकाउंटर में मेहताब बेचैन को मारा है. पीड़ितों के अनुसार बच्चा आरिफ स्कूल से घर आया था और मेहताब बेचैन सहित अन्य दो बच्चों द्वारा उसे घर से बुलाकर ले गए. आरोपियों ने उसके बेटे की हत्या गले में फांसी लगाकर कर दी थी. रातभर तलाश के बाद पता चला कि बेटे की हत्या हो चुकी है. गले पर घाव के निशान थे और मुंह में मिट्टी भरी थी. उस समय मेहताब बेचैन की उम्र करीब 10 साल थी. हत्या के आरोप में मेहताब बेचैन सहित 3 नाबालिग आरोपी जेल गए थे; मुकदमा जुनाइल कोर्ट में चला रहा है. 25 साल बाद न्याय मिलने पर पीड़ित ने योगी की पुलिस और शामली पुलिस को धन्यवाद कहा. ऐसे जालिमों का मरना बेहतर है जो दूसरों के बच्चों की हत्या करते हैं.0
0
Report
Advertisement
जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर गिट्टी भरे ट्रेलर का पलटना, भारी जाम
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे-125 पर हड़मानगढ़ दुगर के निकट गिट्टी से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। आगोलाई पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से ट्रेलर को ठीक करके सड़क के किनारे पर खड़ा करवाया और यातायात को सूचारू किया। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर जोधपुर से जैसलमेर की तरफ जा रहा था। चालक को नींद की झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया। ट्रेलर कुछ दूरी तक सड़क पर लहराता हुआ चला और फिर बीच सड़क पर पलट गया। आसपास के लोग दौड़कर आए और ट्रेलर से ड्राइवर और खलासी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर पलटने और गिट्टी सड़क पर बिखर गई, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही आगोलाई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करते हुए एक लेन से आवाजाही शुरू करवाई। क्रेन और अन्य संसाधनों की सहायता से क्षतिग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटाया गया और बिखरी गिट्टी साफ कर यातायात सुचारू किया गया।0
0
Report
पंजाब चुनाव: जेडीयू 45 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, नीतीश मॉडल प्रचार
Patna, Bihar:पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) ने बड़ी चुनावी तैयारी का ऐलान किया है। पार्टी राज्य की 117 में से 45 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पंजाब जेडीयू अध्यक्ष मालवेंद्र सिंह बेनीपाल ने कहा कि पार्टी फिलहाल अकेले चुनाव मैदान में उतरने की रणनीति पर काम कर रही है और चुनाव प्रचार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और विकास मॉडल पर केंद्रित रहेगा। बाइट - बिजेंद्र यादव, उपमुख्यमंत्री बिहार इस फैसले पर Bihar के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार का विकास मॉडल पूरे देश में अपनाया जा रहा है और इसी भरोसे के साथ जेडीयू पंजाब में 45 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाइट - पवन जायसवाल, भाजपा पूर्व विधायक भाजपा के पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि किसी भी राज्य में चुनाव लड़ने और गठबंधन का फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व परिस्थितियों के अनुसार करता है। जहां जैसी जरूरत होती है, उसी के मुताबिक चुनावी रणनीति तय की जाती है। बाइट - रणविजय साहू, प्रधान महासचिव सह विधायक, राजद राजद के प्रधान महासचिव सह विधायक रणविजय साहू ने आरोप लगाया कि भाजपा क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि जेडीयू का पंजाब में चुनाव लड़ने का फैसला भी उसी राजनीतिक परिस्थिति का हिस्सा है और आने वाले समय में पार्टी के अस्तित्व पर सवाल खड़े हो सकते हैं। बाइट - समीर सिंह, कांग्रेस MLC वहीं कांग्रेस एमएलसी समीर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का प्रभाव बिहार तक सीमित है। उन्होंने कहा कि बिहार में उनके काम को स्वीकार किया जा सकता है, लेकिन बिहार से बाहर और पड़ोसी राज्यों में जेडीयू का जनाधार नहीं है। उनके मुताबिक, लोकतंत्र में कोई भी पंजीकृत पार्टी चुनाव लड़ सकती है, लेकिन पंजाब में जेडीयू के प्रभावी प्रदर्शन की संभावना उन्हें नहीं दिखती।0
0
Report
झुंझुनूं: छह महीने बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं, मीटर बिना तार
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं छह महीने बाद भी नहीं मिला बिजली कनेक्शन! आरटीआई लगाई तो बिना तारों के लगा गए मीटर डिमांड नोट की राशि जमा होने के बाद विभाग ने लगाए पोल लेकिन आज तक नहीं खींची बिजली लाइन मालीगांव निवासी रघुवीर सिंह बोले— आरटीआई के बाद सिर्फ खानापूर्ति करने पहुंचा डिस्कॉम बिना बिजली लाइन वाले मीटर की तस्वीरें बनीं चर्चा का विषय अजमेर डिस्कॉम की कार्यशैली पर उठे सवाल पीड़ित ने बगड़ एईएन पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप झुंझुनूं में अजमेर डिस्कॉम की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। झुंझुनूं जिले के मालीगांव निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने और विभाग में निर्धारित राशि जमा कराने के बावजूद छह महीने से अधिक समय बीत जाने पर भी उसे बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया। इतना ही नहीं, जब उसने सूचना के अधिकार के तहत अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी मांगी तो विभाग ने बिजली लाइन जोड़े बिना ही उसके घर पर मीटर लगा दिया। जो अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित रघुवीर सिंह ने बताया कि वह कुछ समय पहले अपने परिवार के साथ खेत में बने मकान में रहने लगे थे। वहां बिजली की आवश्यकता होने पर उन्होंने अजमेर डिस्कॉम से घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया। विभाग ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए डिमांड नोटिस जारी किया। जिसके बाद उन्होंने निर्धारित राशि भी जमा करा दी। रघुवीर सिंह का आरोप है कि राशि जमा करवाने के बाद विभाग ने केवल खानापूर्ति करते हुए तीन बिजली पोल तो लगा दिए। लेकिन आज तक उन पर बिजली के तार नहीं खींचे गए। लगातार छह महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद न तो कनेक्शन जारी किया गया और न ही विभाग की ओर से कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। इस दौरान वह कई बार डिस्कॉम कार्यालय के चक्कर लगाते रहे। लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। उन्होंने बताया कि जब लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत अपने बिजली कनेक्शन की स्थिति की जानकारी मांगी। इसके बाद विभाग के कर्मचारी उनके घर पहुंचे और बिजली का मीटर तो लगा गए। लेकिन न तो मीटर तक बिजली की लाइन पहुंचाई गई और न ही जिस स्थान से कनेक्शन आना है। वहां कोई कार्य किया गया। ऐसे में बिना बिजली लाइन और तारों के लगा मीटर अब स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीण इसे विभाग की लापरवाही और केवल कागजी कार्रवाई पूरी करने का उदाहरण बता रहे हैं। पीड़ित रघुवीर सिंह ने बगड़ स्थित अजमेर डिस्कॉम के एईएन पर भ्रष्टाचार और जानबूझकर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विभाग की कार्यप्रणाली के कारण उन्हें महीनों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि सभी आवश्यक औपचारिकताएं और भुगतान काफी पहले पूरे किए जा चुके हैं। बाइट : रघुवीरसिंह, पीड़ित0
0
Report
Advertisement
