205262
Mainpuri - शादी समारोह के दौरान महिला के बैग में रखे सोने के आभूषण हुई चोरी
Mohabbatpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी शहर में शादी समारोह के दौरान महिला के बैग में रखे सोने के आभूषण चोरी होने का इल्जाम परिवार की बहू पर आया है। उषा देवी किसने थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं और वह कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मैरिज होम पर शादी समारोह में आई हुई थी। उस समय उषा देवी की पारिवारिक बहू साथ में थी और इस पर आरोप लगा है कि उसमें बाग में रखकर सोने के सभी आभूषण चुरा लिए है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सहारनपुर में बच्चों के खेल को लेकर विवाद, परिवार पर हमला; गर्भवती बहू की तबीयत बिगड़ी
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र की हाक्कम शाह कॉलोनी में बच्चों के खेलने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। पीड़ित महबूब खान ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 7 मई को घर के बाहर बच्चों के खेलने के दौरान पड़ोसी पक्ष ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर कई लोग डंडे और सरिए लेकर उनके घर में घुस आए और परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। आरोप है कि घर में तोड़फोड़ भी की गई। महबूब खान का कहना है कि बीच-बचाव करने पहुंची महिलाओं के साथ भी अभद्रता और मारपीट हुई, जिसमें उनकी गर्भवती पुत्रवधू मुस्कान की तबीयत बिगड़ गई। परिवार उसे तुरंत डॉक्टर के पास लेकर पहुंचा, जहां उपचार के बाद मां और नवजात को सुरक्षित बचा लिया गया। पीड़ित ने पुलिस पर निष्पक्ष कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से जांच और सुरक्षा की मांग की है।0
0
Report
अलवर में शादी के नाम पर 10 लाख की ठगी, युवक बना शिकार
Alwar, Rajasthan:अलवर में शादी के नाम पर 10 लाख की ठगी: दो बार फर्जी शादी कर गिरोह ने युवक को बनाया शिकार अलवर शहर में शादी कराने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी और धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने संगठित गिरोह पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。 प्रेम नगर मेहताब सिंह कानोहरा निवासी अजय शर्मा ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी पहचान माचाड़ी निवासी बंटी से हुई थी। जून 2025 में बंटी ने उसकी मुलाकात मनोहर उर्फ पप्पी पंडित से कराई। आरोप है कि दोनों ने एक युवती की फोटो दिखाकर शादी का झांसा दिया और बताया कि लड़की मध्यप्रदेश की रहने वाली है तथा उसके पिता बीमार हैं। शादी और इलाज के खर्च के नाम पर उससे करीब 3 लाख रुपए मांगे गए。 परिवादी के अनुसार, शुरुआत में किराया-भाड़ा और अन्य खर्च बताकर 30 हजार रुपए लिए गए। इसके बाद 12 जनवरी 2026 को निशा नाम की युवती को उसके कथित परिजनों के साथ अलवर लाया गया। उसी दिन टेल्को चौराहे के पास करीब 2.30 लाख रुपए नकद मनोहर को दिए गए। युवती करीब पांच दिन तक अजय के रिश्तेदारों के घर पर रही, इस दौरान उसके लिए करीब 60 हजार रुपए के कपड़े, जेवर और अन्य सामान खरीदा गया। अजय का आरोप है कि 17 जनवरी की रात युवती ने परिवार के लोगों को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। सुबह उठने पर युवती और उसके साथ आए लोग गायब मिले। घर से करीब 3 लाख रुपए नकद, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी चोरी हो चुका था。 शिकायत करने पर आरोपियों ने दूसरी युवती आरती से शादी कराने का प्रस्ताव दिया। 23 जनवरी 2026 को आरती अपने परिजनों के साथ अलवर पहुंची और काशीराम चौराहे स्थित एक धर्मशाला में अजय से शादी कराई गई। इस दौरान भी आरोपियों ने अलग-अलग बहानों से पैसे लिए। शादी समारोह में 300-400 लोगों के भोजन की व्यवस्था करवाई गई, जिसमें भारी खर्च हुआ। परिवादी के अनुसार, शादी के बाद आरती कुछ दिन साथ रही, लेकिन 26 जनवरी को मायके जाने के बहाने 4 हजार रुपए लेकर चली गई और फिर वापस आने से इनकार कर दिया। जब अजय और उसके परिजन उसे लेने गए तो आरोपियों ने और पैसे की मांग शुरू कर दी और रिश्ता तोड़ने की धमकी दी。 पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने मिलकर उससे करीब 3.60 लाख रुपए नकद ठग लिए, जबकि शादी समारोह में करीब 6.50 लाख रुपए खर्च करवाए गए। इस तरह उसे कुल मिलाकर 10 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ。 बाइट:पीड़ित कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे गिरोह की जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
जहानाबाद में वृद्ध महिला की हत्या, लूटपाट की आशंका; पुलिस जांच तेज
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद से एक सनसनीखेज वारदात सामने आयी है जहाँ घर में अकेली रह रही एक वृद्ध महिला की अज्ञात बदमाशों ने पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। घटना कल्पा थाना क्षेत्र के कामदेव बीघा गांव की है। मृतका की पहचान स्वर्गीय शिवधारी सिंह की 70 वर्षीय पत्नी और भाजपा नेता सतेंद्र सिंह की चाची रामकुमारी देवी के रूप में हुई है, जो घर में अकेली रहती थीं। उनका कोई संतान नहीं था। परिजनों ने आशंका जताई है कि अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया है क्योंकि महिला ने हाल ही में धान बेची थी और उसका पैसा घर में ही रखा हुआ था। घटना की जानकारी आज सुबह तब हुई जब घर में काम करने वाली महिला पहुँच गई। दरवाज़ा न खुलने पर ग्रामीणों ने छत के रास्ते घर के अंदर प्रवेश किया, जहाँ रामकुमारी देवी का खून से लथपथ शव कमरे में पड़ा मिला। जिसकी जानकारी पुलिस को दी। ग्रामीणों ने बताया कि लूटपाट के नियत से आये अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इधर घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सदर SDPO मनीष चंद्र चौधरी दल बल के साथ मौके पर पहुँच चुके हैं। मामले के वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया है। इस संबंध में SDPO ने बताया कि कल्पा थाना अंतर्गत कामदेव बीघा गांव में एक वृद्ध महिला की अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या की गई है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गई है। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारणों और तरीके का पूरी तरह स्पष्टीकरण हो पाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है。0
0
Report
Advertisement
समस्तीपुर के विष्णु महायज्ञ मेले में बदमाशों की गोलीबारी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला हलई थाना क्षेत्र का है, जहां विष्णु महायज्ञ मेले में मामूली विवाद के बाद जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि बाइक सवार बदमाशों ने हजारों लोगों की मौजूदगी में कई राउंड हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। वही दो गुटों के बीच मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । पूरी घटना जिले के हलई थाना क्षेत्र के बाजिदपुर पंचायत स्थित लोदीपुर गांव की है जहां आयोजित विष्णु महायज्ञ मेले में शनिवार की रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो गुटों के बीच विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान एक गुट की ओर से पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने खुलेआम हवाई फायरिंग शुरू कर दी।बदमाशों ने चार से पांच राउंड फायरिंग कर मेले में मौजूद लोगों के बीच दहशत फैला दी। घटना के बाद मेले में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हालांकि गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी।इधर मेले में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हलई थाना अध्यक्ष का बताना है कि मेले में झूले पर चढ़ने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद मारपीट की घटना सामने आई है। स्थानीय लोग गोली चलने की बात बता रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल से कोई खोखा बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
बिहटा में बुजुर्ग महिला के घर चार चोरों ने की लूट, बंधक बनाकर लाखों की चोरी
Danapur, Bihar:पटना: बिहटा में बुजुर्ग महिला को बंधक बना कर घर में भीषण चोरी, चार के संख्या में आए थे चोर, चोरों और घर के लोगों के बीच नोकझोक। पटना जिले के बिहटा थाने के क्षेत्र के चीनी मिल रोड के जमा मस्जिद के पास केसरी एजेंसी के मालिक के घर में बीते देर रात्रि भीषण चोरी हुई है। जहाँ चार के संख्या में आए अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर घर में सो रही बुजुर्ग महिला को बंधक बना कर लाखों की चोरी हुई है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इधर बीच बचाव में पहुंचे घर के सदस्य संजीव कुमार के साथ चोरी करने आए चोरों के बीच नोकझोंक हुई जिसमें वे घायल भी हुए। लेकिन चारों चोर भाग निकले। बुजुर्ग महिला के घर के लॉकर और गोदरेज में रखे सोने और चांदी के गहने और पहने गहनों को लेकर फरार हो गए। हालांकि चोरों का चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गई है। बिहटा थाना अध्यक्ष ने बताया कि एक घर में देर रात चोरों द्वारा बंधक बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है; पुलिस जांच कर रही है; आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खा रहे हैं, उम्मीद है कि सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर कैद हुई होगी और जल्द उनके गिरफ्तारी कर ली जाएगी।0
0
Report
फर्रुखाबाद में घर में घुसे चोरों की गोलीबारी, दो युवक घायल
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद बदमाशों की पुलिस को खुली चुनौती घर में घुसकर पहले लूट और फिर विरोध करने पर घर के मालिकों को मारी गोली रात्रि करीब दो से ढाई बजे के बीच घर में घुंसे चोरों का विरोध करना दो युवकों को पडा महंगा पूर्व विधायक के करीबी नेता के दो भतीजे प्राथमिक शिक्षक और सॉफ्टवेयर इंजीनियर गोली लगने व सरिया के हमले से हुए घायल चोरों के हमले से दो युवक वैभव पाठक व भानु प्रताप पाठक को पुत्रगण देवेश पाठक गंभीर रूप से घायल रात में ही परिजन दोनों युवकों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर को लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने घायल दोनों युवकों की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया जिसके बाद दोनों घायल भाइयों, वैभव पाठक और भानु प्रताप पाठक को जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर प्रदीप राजपूत ने दोनों घायल भाइयों को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया डॉक्टर ने बताया की एक युवक भानु के गोली लगने की संभावना है दूसरा इंजर्ड हुआ है गोली लगने की पुष्टि के लिए एक-रे कराया जाएगा घायल भाइयों के चाचा व शिक्षक नेता भूपेश पाठक ने बताया कि रात करीब दो से ढाई बजे के बीच घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोर घर के अंदर घुसे खटपट की आवाज होने पर भतीजा वैभव पाठक जाग गया और चोरों से भिड़ गया, जिस पर चोरों ने सरिया से हमला कर दिया चेक पुकार की आवाज सुनकर दूसरा भतीजा भानु प्रताप भी जा गया और चोरों को पकड़ लिया जिस पर चोरों ने अपने को घिरा देखकर चोरों ने फायर कर दिया जिससे गोली लगने से दोनों भतीजे घायल हो गए छोटे भतीजे भानु प्रताप पाठक के कंधे में गोली लगी है और बड़े भतीजे वैभव पाठक के चेहरे पर लगी है। शिक्षक नेता भूपेश पाठक ने बताया कि दो चोरों को गांव वालों के सहयोग से पकड़ लिया गया है जो राजेपुर थाना पुलिस की हिरासत में हैं परिजनों ने बताया कि वैभव पाठक प्राथमिक विद्यालय शेरखार गौंटिया में तैनात है और भानु प्रकाश पाठक नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है जो वर्क फ्रॉम होम कार्य कर रहे हैं वहीं घटना की गंभीरता देखते हुई फर्रुखाबाद शहर कोतवाल दर्शन सिंह पुलिस बल के साथ लोहिया अस्पताल में मौजूद है राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंइंया का मामला0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर के निजी अस्पताल में युवकों ने हंगामा, सीसीटीवी में कैद
Fatehpur, Uttar Pradesh:आधा दर्जन से अधिक युवकों ने नर्सिंग होम में जमकर किया हंगामा हंगामें की पूरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल कैमरे में गालीगलौज और धमकाते दिख रहे है युवक पीड़ित ने गाड़ी तोड़ने और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस थरियांव थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल का मामला0
0
Report
PM मोदी की राष्ट्रहित अपील: जनता सार्वजनिक परिवहन और इलेक्ट्रिक वाहन अपनाए
Jaipur, Rajasthan:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रहित में अपील, ईंधन बचत और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में भी कदम, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी अजमेर के लिए हुई रवाना, रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा अजमेर होंगी रवाना, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सार्वजनिक परिवहन और इलेक्ट्रिक वाहनों द्वारा यात्रा करने की भी अपील, प्रदेशवासी राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारी और भागीदारी निभाएं0
0
Report
उज्जैन में दिल्ली मंत्री सिरसा और कपिल मिश्रा का महाकाल मंदिर दर्शन
Noida, Uttar Pradesh:Ujjain (MP): Delhi Ministers Manjinder Singh Sirsa & Kapil Mishra (Cabinet Minister) visit Jyotirlinga Mahakaleshwar Temple / visuals / video source: Shri Mahakaleshwar Mandir0
0
Report
Advertisement
दिल्ली-एनसीआर में CNG के दाम 1 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़े
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: CNG Prices Increased In Delhi-NCR By Rupee 1 Per Kg0
0
Report
कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट नरेश छिक्कारा की सड़क हादसे में मौत, खेल जगत में शोक
Jhanj Kalan, Haryana:जींद में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-352 पर भिड़न्त के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट और राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी नरेश उर्फ फौजी छिक्कारा की मौके पर मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और खिलाड़ी कार में फंस गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पानीपत के समालखा क्षेत्र के गांव जौरासी निवासी 23 वर्षीय नरेश उर्फ फौजी छिक्कारा शनिवार सुबह अपने दोस्त से मिलने जींद आ रहा था। उसकी लाल स्विफ्ट कार भिड़न्त के पास टोल प्लाजा के सामने ट्रक से टकराई; कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद तेज धमाका हुआ और कार ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गई। आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक़त के बाद खिलाड़ी को बाहर निकाला, पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। नरेश ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था और चार बार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। परिवार में दो भाई भी खिलाड़ी हैं। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि हमें अचानक जोरदार टक्कर की आवाज सुनाई दी; मौके पर पहुंचे तो कार पूरी तरह ट्रक में घुसी हुई थी। लोग शीशे तोड़कर उसे बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।0
0
Report
ग्राम विकास अधिकारी पर हमला, जयपुर रैफर; पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
Karauli, Rajasthan:ग्राम विकास अधिकारी वीर प्रताप सिंह पर बाई जट्ट गांव में आपसी रंजिश के चलते धारदार हथियारों व पत्थरों से हमला किया गया। वे गंभीर रूप से घायल होकर जिला अस्पताल हिंडौन में भर्ती कराए गए, उन्हें जयपुर रैफर किया गया। सूरौठ थाना क्षेत्र के बाई जट्ट गांव में आरोपी अपने साथियों के साथ घर में घुसकर हमला कर गए। परिजन ने उन्हें बचाया। जिला अस्पताल हिंडौन में चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताई और जयपुर रेफर कर दिया गया। सूरौठ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
12वीं के छात्र के साथ सरेआम हमला: दो नाबालिग गिरफ्तार
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। देवनंदन नगर क्षेत्र में एक 12वीं कक्षा के छात्र के साथ सरेराह बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। पीड़ित छात्र कॉम्प्लेक्स स्थित धोबी की दुकान पर कपड़े देकर वापस लौट रहा था। वह मेन रोड किनारे कंचन विहार गेट के पास स्थित एक पान दुकान से पानी की बोतल खरीद रहा था, तभी वहां पहले से मौजूद दो नाबालिकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने पीड़ित पर अपनी गर्लफ्रेंड से बातचीत करने का आरोप लगाते हुए कहा, तुम्हें उससे दूर रहने बोला था ना।इतना कहते हुए गंदी-गंदी गालियां देने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए उस पर टूट पड़े। आरोपियों ने छात्र को दोनों हाथों, मुक्कों, हाथ में पहने कड़े और गाड़ी की चाबी से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस अचानक हुए हमले में पीड़ित के सिर, दाहिने कान, दोनों घुटनों और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। मारपीट के दौरान ही पीड़ित का मोबाइल फोन भी कहीं गिर गया। मौके पर मौजूद अभिषेक चौबे नामक युवक ने बीच-बचाव कर छात्र की जान बचाई। इसके बाद लहूलुहान हालत में घर पहुंचे पीड़ित ने पूरी आपबीती अपनी मां को बताई, जिसके बाद मां के साथ थाने पहुंचकर उसने आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छात्र के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों विधि से संघर्षरत बालकों (नाबालिगों) को हिरासत में ले लिया और उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।0
0
Report
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के नारनौल आवास पर हमला, कानून-व्यवस्था पर चेतावनी
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष rao narender के नारनौल स्थित निवास पर हथियारबंद बदमाशों द्वारा हमला करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक घटना है। यह घटना प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और अपराधियों के बढ़ते हौसलों को उजागर करती है। आज हरियाणा में आमजन से लेकर जनप्रतिनिधि तक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जब प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के घर तक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है。 सरकार को राजनीति से ऊपर उठकर इस मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच करवानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। साथ ही परिवार की सुरक्षा के लिए तत्काल उचित कदम उठाए जाने चाहिए।0
0
Report
आईपीएल ऑनलाइन सट्टा मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भारी नकद-जुर्माना जप्त
Sakti, आईपीएल मैचों में ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार,, लाखों रुपए के लेनदेन के साथ थाना सक्ती पुलिस की सटोरियों के विरुद्ध 02 अलग-अलग प्रकरणों में बड़ी कार्यवाही,, आईपीएल क्रिकेट मैचों में ऑनलाईन बेटिंग एप्स के माध्यम से सट्टा संचालित करने वाले आरोपी आदर्श अग्रवाल एवं श्रेयांश अग्रवाल गिरफ्तार,, आरोपियों के कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 04 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग ₹1,64,000/- एवं नगदी रकम ₹4,000/- जप्त,, व्हाट्सएप के माध्यम से आईडी एवं पासवर्ड साझा कर ऑनलाइन सट्टा संचालन करने के साक्ष्य मिले,, प्रकरण में संल्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में तकनीकी एवं वित्तीय जांच जारी। आईपीएल क्रिकेट मैचों के दौरान जिले में संचालित होने वाले ऑनलाईन सट्टा एवं अवैध जुआ गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। मुखबिर तैनात कर सूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी。 सूचना प्राप्त हुई कि हटरी धर्मशाला के पास सक्ती निवासी आदर्श अग्रवाल एवं श्रेयांश अग्रवाल अपने-अपने मोबाईल फोन के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैचों में ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे हैं तथा प्रत्येक रन, बॉल, विकेट एवं हार-जीत पर रुपये-पैसे का दांव लगवाकर अवैध लाभ अर्जित कर रहे हैं। मौके पर रेड कार्यवाही की गई। रेड के दौरान दोनों व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में मोबाईल फोन संचालित करते हुए पकड़ा गया। कब्जे से प्राप्त मोबाईल फोन का परीक्षण एवं अवलोकन करने पर विभिन्न ऑनलाईन बेटिंग एप्स एवं सट्टा साइट्स संचालित होना पाया गया। आरोपियों द्वारा अलग-अलग ऑनलाईन आईडी तैयार कर उन आईडी एवं पासवर्ड को व्हाट्सएप के माध्यम से अन्य लोगों को साझा किया जा रहा था तथा सट्टा रकम प्राप्त करने हेतु क्यूआर कोड भेजकर ऑनलाईन भुगतान लिया जा रहा था। व्हाट्सएप चैट, ऑनलाईन ट्रांजेक्शन एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों के अवलोकन पर यह भी पाया गया कि आरोपी आईपीएल मैच सीएसके बनाम एलएसजी में प्रत्येक रन, विकेट, बॉल एवं हार-जीत पर दांव लगवाकर अवैध रूप से ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे। आरोपियों द्वारा ऑनलाईन सट्टा संचालन एवं रकम के लेन-देन संबंधी डिजिटल साक्ष्य भी प्राप्त हुए हैं。 कार्यवाही के दौरान आरोपी आदर्श अग्रवाल के कब्जे से 02 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग ₹80,000/- एवं नगदी ₹4,000/- तथा आरोपी श्रेयांश अग्रवाल के कब्जे से 02 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग ₹84,000/- जप्त कर विधिवत कब्जा पुलिस लिया गया। *आरोपीगण का उक्त कृत्य प्रथम दृश्य धारा 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।*0
0
Report
Advertisement
