205304
Mainpuri - बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा भारी,जेबकतरों ने चुराए 7000 रुपये
Murausee, Uttar Pradesh:थाना किशनी के अभयपुर निवासी जितेंद्र कुमार, कुसमरा से मैनपुरी की ओर बाइक से निकले थे, अपाचे बाइक से दो लोग आए, चाचा जी कहकर बाइक रुकवाई. हेलमेट लगाए व्यक्ति ने कहा मेरे साथी को अपनी बाइक से पेट्रोल पंप छोड़ दो. जितेंद्र ने अज्ञात व्यक्ति को बाइक पर बैठाया और पेट्रोल पंप के पास उतार दिया, वहां अपाचे सवार आया और उस व्यक्ति को अपने साथ बैठाकर भाग गया. थोड़ी देर बाद जब जितेंद्र का ध्यान गया तो उसकी पेंट की जेब कटी हुई थी और 7000 रुपये गायब थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अजमेर रीजन के विद्यार्थियों ने परीक्षा में शानदार अंक से रीजन का नाम रोशन किया
Ajmer, Rajasthan:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के जारी परिणामों में विद्यार्थियों की अभूतपूर्व सफलता इस बार झंडे गाड़ने वाली साबित हुई.. यू तो इस बोर्ड में 22 रीजन के 7573 परीक्षा केंद्रों पर 19967 स्कूलों के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी.. प्रथम स्थान पर त्रिवेंद्रम रहा जबकि 11 स्थान पर अजमेर रीजन की सफलता दर्ज की गई.. अजमेर रीजन के 1132 स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए 533 परीक्षा केंद्र बनाए गए.. रीजन में अजमेर के मयूर स्कूल के लगभग 40 बच्चों ने विभिन्न विषयों में पूर्ण प्राप्तांक हासिल कर रीजन में सफलता के झंडे गाड़े.. स्कूल के 13 बच्चों के प्राप्तांक प्रतिशत 95 से लेकर 98.2 प्रतिशत तक दर्ज किए गए... रुद्राक्ष दाधीच ने 500 में से 491 अंक प्राप्त कर 98.2 % प्राप्त किए वही पार्थ देवनानी ने 488 अंक के साथ 97.6%,शताक्षी शर्मा ने 487 अंक लेकर 97.4%, राधिका गर्ग 97.4%,सिद्धि जैन ने 97.2, तन्वी जैन 97,जिया गुरनानी 97, सिद्धि कासलीवाल 96.8,दानिश काजमी 96.2, सावनी नवल 96.2,माही चंचलानी 95.8 , रिद्धांश महावर 95.6 और कबीर शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर न सिर्फ स्कूल बल्कि मातापिता,गुरुजन और जिले सहित रीजन का नाम रोशन किया है.. स्कूल के प्राचार्य डाक्टर संजय खाती ने बताया कि अजमेर रीजन ने एक अच्छी सफलता हांसिल की है..0
0
Report
गंगरार में गेहूं खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप; किसानों ने न्याय की मांग की
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार उपखंड क्षेत्र के साड़ास गेहूं खरीद केंद्र पर कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान उपखंड कार्यालय पहुंचे। किसानों ने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। किसानों ने आरोप लगाया कि किसान जगाओ एफपीओ के अध्यक्ष और सचिव ने मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हजारों क्विंटल गेहूं की खरीद की है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि कई किसानों की बिना जानकारी और सहमति के उनके खसरों को दूसरे किसानों के नाम से जोड़कर गेहूं का तौल करवा दिया गया। किसानों का कहना है कि वास्तविक कास्तकार कई दिनों से अपनी उपज तौल का इंतजार कर रहे हैं, जबकि रसूखदार लोगों के पंजीकरण, तौल और भुगतान एक ही दिन में कर दिए गए। ग्रामीणों ने व्यापारियों का गेहूं खरीदने, बिना टोकन तौल करने और बिना सत्यापन भुगतान करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। किसानों ने दोषी अधिकारियों, एफपीओ अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है。0
0
Report
ISI के नक्शे पर भट्टी गैंग: भारत में युवाओं को निशाने पर?
Mumbai, Maharashtra:Exclusive Investigation क्या पाकिस्तान के Unknown gunman की तर्ज पर ISI का प्लान कर रही है भारत में भी टारगेट किलिंग करना जिसमे उनक हथियार बना है शहज़ाद भट्टी ??? बुधवार को महाराष्ट्र ATS ने करीब 57 ऐसे लोगो से पूछताछ करी है जो सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म्स के ज़रिये पाकिस्तान के गैंगस्टर शहज़ाद भट्टी के संपर्क में थे, हालाँकि इनका सीधे तौर पर शहज़ाद भट्टी से कोई संबध नहीं हैl इसीलिए ATS ने इन सभी को पूछताछ करके छोड़ दिया हैl ATS के सूत्रों के मुताबिक बिना किसी contact के शहज़ाद भट्टी का गैंग india में 18-35 साल के लड़को को सोशल मीडिया पर मैसेज कर रहा है इस उम्मीद में ताकि उनके जाल में कोई लड़का फँस जायेl ATS के सूत्रों के मुताबिक पिछले दो - तीन सालो में जैसे Unknown Gunman ने पाकिस्तान में कई बड़े बड़े आतंकवादी मार गिराए है, अब पाकिस्तान की ISI भी उसी तर्ज पर शहज़ाद भट्टी गैंग का सहारा लेकर भारत में ऐसे कारनामे अंजाम देने वाले युवाओ की फ़ौज खड़ी करना चाहती है, इसीलिए शहज़ाद भट्टी को भारत में नेटवर्क बनाने का काम सौंपा गया हैl ATS के सूत्रों के अनुसार, जांच के दायरे में आए कई लोग कथित तौर पर इन सिंडिकेट्स के डिजिटल इकोसिस्टम के अंदर ऑनलाइन पार्टनर के रूप में काम कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि भट्टी और उसका नेटवर्क ऐसे ऑनलाइन इकोसिस्टम का इस्तेमाल सुनियोजित तरीके से अलग-अलग उम्र के लोगों—जिनमें बेरोज़गार युवा, नौकरीपेशा लोग और मध्यम आयु वर्ग के लोग शामिल हैं—को निशाना बनाने के लिए कर रहा है। इन लोगों को पैसे, सुरक्षा, जल्दी आर्थिक लाभ और विदेशों से संपर्क कराने का लालच दिया जाता है। कि गैंग कल्चर, हिंसा, आलीशान जीवनशैली और एक खास "गैंगस्टर जीवनशैली" को महिमामंडित करने वाले ऑनलाइन कंटेंट का इस्तेमाल, संगठित आपराधिक गतिविधियों के लिए नए गुर्गों को प्रभावित करने और उन्हें तैयार करने के लिए किया जा रहा था。 सूत्रों के अनुसार, यह नेटवर्क कथित तौर पर एक "फ्रीलांस" मॉड्यूल पर काम करता था, जिसमें ऑपरेटिव अलग-अलग गुटों में रहकर काम करते थे और अक्सर उनका आपस में कोई सीधा संपर्क नहीं होता था; इस वजह से एजेंसियों के लिए इस नेटवर्क की संरचना का पता लगाना मुश्किल हो जाता था। सूत्रों ने बताया कि एजेंसी इस समय कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फ़ोन, डिजिटल स्टोरेज यूनिट और दस्तावेज़ों की जाँच कर रही है। जाँचकर्ता बातचीत के रिकॉर्ड, एन्क्रिप्टेड चैट, सोशल मीडिया पर की गई गतिविधियों और पैसों के लेन-देन के सुरागों की जाँच कर रहे हैं, ताकि इस कथित नेटवर्क के फैलाव का पता लगाया जा सके और पाकिस्तान, दुबई और दूसरे विदेशी ठिकानों से काम कर रहे संभावित हैंडलरों की पहचान की जा सके। जांचकर्ताओं के अनुसार, जांच में यह खुलासा हुआ कि भट्टी कथित तौर पर एक 'रिमोट कोऑर्डिनेटर' के तौर पर काम कर रहा था, जो डोगर गैंग के हैंडलर्स, स्थानीय मददगारों और भारत में मौजूद डिजिटल ऑपरेटिव्स के ज़रिए अपना काम करता था। जांच में आगे यह भी पता चला कि डोगर गैंग ने कथित तौर पर इस जासूसी नेटवर्क में ज़मीनी स्तर पर एक अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें इस मामले में शामिल आरोपियों की भर्ती, उनके बीच तालमेल बिठाना और उन्हें हैंडल करना शामिल था।0
0
Report
Advertisement
मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ के लिए शराब तस्करी: 43 पेटी गोवा व्हिस्की समेत 2 गिरफ्तार
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव जिले की सीमा पर स्थित बागनदी थाना पुलिस को अंतरराज्यीय शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में खपाने लाई जा रही 43 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक लग्जरी विक्टोरियस कार में भारी मात्रा में अवैध शराब मध्यप्रदेश से लाई जा रही है। सूचना के बाद बागनदी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार तस्करों ने चेक पोस्ट तोड़कर भागने की कोशिश की। आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी को भी टक्कर मार दी और पुलिस पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। इसके बावजूद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़ गए आरोपियों की पहचान किशन धीवर और करण केवट के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर कार से 43 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने कार समेत कुल 15 लाख 17 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां सप्लाई की जानी थी और इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।0
0
Report
PM Modi के ईंधन बचाने के आह्वान के बाद पूर्णिमा चक्रवर्ती विधानसभा पहुंचीं
Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता, पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद, भाजपा विधायक पूर्णिमा चक्रवर्ती स्कूटर चलाकर विधानसभा पहुंचीं।0
0
Report
मोदी की ईंधन संरक्षण अपील के बाद बिरला के काफिले के वाहन घटाने का निर्णय
Noida, Uttar Pradesh:ईंधन संरक्षण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बिरला के काफिले के वाहन घटाने का निर्णय0
0
Report
Advertisement
पटना डीएम दफ्तर और बिस्कोमान में एयर स्ट्राइक जैसी मॉक ड्रिल, आपदा विभाग पुष्टि
Patna, Bihar:पटना डीएम दफ्तर और बिस्कोमान पर एयर स्ट्राइक की खबर है। एडीएम आपदा की ओर से सूचना दी जा रही है। मॉक ड्रिल हो रहा है0
0
Report
फारूक अब्दुल्ला ने विश्व संघर्ष खत्म की दुआ की, पाकिस्तान से बातचीत की मांग
Aram Pora, Ganderbal, National Conference President Farooq Abdullah says, "I pray that all conflicts in the world cease. Particularly, the ongoing tensions between our nation and Pakistan, which continue to have a profound impact on Muslims in India... We are not Pakistanis; we are Indians. We remain steadfast in our commitment and identity as Indians... Today, by the grace of Allah, a prominent RSS leader and a former Chief of the Army Staff have also expressed that issues with Pakistan should be resolved through dialogue. I urge you to pray for friendship between the two nations so that we can live with dignity"0
0
Report
Indo-Nepal Border: Suspects flee after attack on BSF, raids underway
Forbesganj, Bihar:अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के इंडो-नेपाल सीमा सटे फुलकाहा थाना क्षेत्र कोशिकापुर गांव स्थित इंडो नेपाल बार्डर पर तस्करी का सामान जप्त करने के दौरान तस्कर एवं उसके परिजनों ने एसएसबी जवान को खदेड़कर कर भगा दिया और तस्कर को छुड़ा लिया हालांकि एसएसबी जवान सिविल में थे उन्होंने अपना परिचय भी दिया। इसके बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं एवं लोगों ने हाथ में लाठी डंडा लेकर जवानों को दूर तक खदेड़ते रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार तस्कर के द्वारा बॉर्डर के रास्ते आटो पर नेपाल ले जाए जा रहे फूल एवं कपड़े को एसएसबी के जवानों ने रोक लिया। इसी बीच तस्कर व उसके परिवार वालों ने जवानों पर हमला कर दिया वही एसएसबी जवानों के द्वारा परिचय देने पर भी महिलाओं एवं तस्करों ने एसएसबी जवानों को लाठी डंडे से हमला कर आटो पर लोड कपड़ा एवं फूल को छुड़ा लिया। वही आक्रोशितो के द्वारा कुछ दूर तक एसएसबी जवानों को खदेड़ कर भगा दिया घटना की जानकारी मिलने पर फुलकाहा थाना मौके पर पहुंचकर छानबीन की एसएसबी जवानों ने अपने वरीय अधिकारी को जानकारी दिया सभी जवानों पर हमला करने मामले में फुलकाहा एसएसबी कैम्प ने हमला करने मामले में शामिल रुस्तम पिता स्वामी मियां के समेत करीब 15 से 20 लोगो पर फुलकाहा थानां में प्रथमिकी दर्ज कराया। फारबिसगंज डीएसपी मुकेश साह ने बताया मामले में प्रथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
हांसी समाधान शिविर: पानी की कमी और राशन कार्ड जटिलताओं का तुरंत समाधान
Hansi, Haryana:हांसी में डीसी कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में लंबी-लंबी लाइनों में खड़े लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। हर किसी के चेहरे पर एक उम्मीद दिखी कि आज उनकी समस्या का समाधान होगा। ग्रामीण और किसान अपनी शिकायतें लेकर सुबह से ही शिविर में पहुंचे और प्रशासन के सामने अपनी समस्याएं रखीं। लोगों को भरोसा है कि समाधान शिविर के माध्यम से उनकी वर्षों पुरानी परेशानियों का हल निकलेगा। आपको बता दें कि आज आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों और किसानों की समस्याएं प्रमुखता से देखने को मिलीं। राजपुरा गांव के किसान काफी संख्या में खेतों में नहरी पानी न पहुंचने की समस्या को लेकर पहुंचे। वहीं डाटा गांव के ग्रामीणों को बीपीएल प्लॉट नहीं मिल रहे है। वही महिलाएं ने बीपीएल राशन कार्ड काटे जाने जैसी समस्याओं को प्रशासन के सामने रखा। ग्रामीणों और किसानों को उम्मीद है कि प्रशासन उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करेगा। राजपुरा गांव के किसानों रामप्रताप ने बताया कि पिछले करीब पांच वर्षों से नहरी विभाग द्वारा नहरी पानी के नाले में कचरा डाला जा रहा है, जिसके कारण खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा। किसान का कहना है कि नाले में कचरा जमा होने से पानी का बहाव बाधित हो गया है और फसलों को सिंचाई के लिए पूरा पानी नहीं मिल रहा। छेलूराम किसान ने आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर वे कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। किसान ने कहा कि पानी की कमी के कारण उनकी फसलें सूखने लगी हैं और यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों ने चिंता जताते हुए कहा कि अगर फसल खराब हो गई तो किसान पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा। वहीं डाटा गांव के लोगों ने भी समाधान शिविर में अपनी समस्या रखते हुए कहा कि उन्हें अब तक बीपीएल प्लॉट नहीं मिले हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वे कई दिनों से डीसी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें प्लॉट आवंटित नहीं किए जा रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने और पात्र लोगों को प्लॉट देने की मांग की। हांसी से पहुंची मुकेश महिला ने बताया कि परिवार की आय बढ़ने के कारण उनका राशन कार्ड काट दिया गया। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर वह कई बार अधिकारियों और कार्यालयों के चक्कर काट चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो पाया। महिला ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की। हांसी के एसडीएम राजेश खोथ ने बताया कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ लोगों की समस्याएं सुन रहा है। संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं होने दी जाएगी और लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा।0
0
Report
देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट पर सियासत तेज, कांग्रेस ने सवाल उठाए
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल *देवास पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट मामले पर सियासत हुई तेज* कांग्रेस ने खड़े किए कही सवाल कांग्रेस बोली हरदा हादसे से भी सरकार ने नहीं लिया सबक देवास में यह बड़ा हादसा हुआ जिसमें कई लोगों की जान चली गई कांग्रेस ने बताई सरकारी हत्या0
0
Report
NGT ने भूजल विनियमन गाइडलाइन रद्द की, राजस्थान बिना अनुमति निर्देश दे रहा
Churu, Rajasthan:जयपुर- NGT ने भूजल विनियमन की गाइडलाइन रद्द की, राजस्थान ने बिना भूजल प्राधिकरण की अनुमति के दिशा निर्देश दिए, राज्य की गाइडलाइन पर्यावरण अधिनियम के अंतर्गत नहीं, CGWA द्वारा निर्धारित मानको को कमजोर नहीं कर सकती, विवादित भूजल विनियमन गाइडलाइन को निरस्त किया0
0
Report
Advertisement
डीआईजी सत्य प्रकाश ने मोहनिया कार्यालय का निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण की समीक्षा की
Khajuria Khurd, Bihar:अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन के निर्देश दिए गए, बेहतर पुलिसिंग के लिए अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक। शाहाबाद रेंज के डीआईजी डॉ. सत्य प्रकाश ने मोहनिया अनुमंडल पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया, उसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने अभिलेखों, उपस्थिति पंजी और लंबित कांडों की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से 'SR' मामलों के निपटारे में तेजी और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और शराबबंदी कानून के सख्त अनुपालन में कोताही न बरतने के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत में डॉ. सत्य प्रकाश ने निरीक्षण का उद्देश्य पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाना और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना बताया। रामगढ़ थाना क्षेत्र में हालिया बरामद्गी और अज्ञात शवों के मामलों का उल्लेख भी किया गया। उन्होंने अपराधियों की सूचना देने वाले को 50,000 रुपये इनाम देने की घोषणा की और सूचना प्रदाता की पहचान गुप्त रखने के निर्देश दिए। बैठक में आवश्यकता अनुसार फील्ड में गश्ती बढ़ाने और सूचना तंत्र को मजबूत करने पर बल दिया गया।0
0
Report
खरगोन में हल्दी उबटन से दुल्हन की मौत, प्रशासन ने सैंपलिंग शुरू की
Khargone, Madhya Pradesh:शादी में हल्दी (उबटन) लगाने से शरीर में रिएक्शन दुल्हन की हुई मौत के बाद जिला प्रशासन आया हरकत में खरगोन सहित कसरावद में दुकानों से हल्दी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे भोपाल स्थित लेब करीब 15 दिन पूर्व कसरावद की दुल्हन राखी की 22 अप्रैल को हुई थी हल्दी लगाने की रस्म,26 अप्रैल को होनी थी शादी हल्दी लगाते ही दुल्हन राखी के शरीर में हल्दी के रिएक्शन से हाइपर सेंसिटिविटी के चलते शरीर में लाल दाने होने के बाद तबीयत बिगड़ी थी इन्दौर के एमवाय अस्पताल सहित इंदौर के ही निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 15 दिन पूर्व हुई थी मौत CHMO डॉ डीएस चौहान का बयान...दुल्हन के साथ 15 और भी घर के लोगों ने लगाई थी हल्दी,केवल दुल्हन के शरीर में हुआ था रिएक्शन, फूड सेफ्टी अफसर एचएल अवास्या का बयान...सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद होगी उचित कार्रवाई। गौरतलब है कि 15 दिन पहले खरगोन जिले के कसरावद की 21 वर्षीय युवती की हल्दी के उबटन से गंभीर एलर्जी से तबीयत बिगड़ी ओर मौत हुई थी। अब मौत के 15 दिन बाद प्रशासन हरकत में आया है कारण क्या रहा फूड सेफ्टी टीम खरगोन इसकी सैंपलिंग की जा रही है। और जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही।0
0
Report
बलिया: भाजपा महिला नेताओं का सपा कार्यालय पर पीएम मोदी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में भाजपा की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण विधेयक के विरोध और सपा नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ सपा कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पहले जिलाधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया और इसके बाद सपा कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए सपा सांसद सनातन पांडे से बात करने की मांग करने लगे। नाराज महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि सपा ने महिला आरक्षण का विरोध कर महिलाओं का हक छीना है वहीं कुछ सपा सांसद पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर देश का अपमान कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
