icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
205001
MUKESH KUMARMUKESH KUMARFollow2 Jan 2025, 06:55 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रीवा में लैंड मार्क होटल के पास दो गुट भिड़े: 5 घायल, एक नागपुर रेफर

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में रविवार की रात समान थाना क्षेत्र के पास लैंडमार्क होटल के समीप दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें 5 युवकों को गंभीर चोटें आईं। एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे नागपुर के लिए रेफर किया गया है। घटना के अनुसार हमले में घायल दो अन्य लोगों में एक अनूप तिवारी उर्फ मंटू थे, जिन्होंने आरोप लगाए कि वे थार कार में खाना खाने गए थे और लौटते समय उनके सामने एक बुलेरो कार ने टक्कर मारी, फिर लैंडमार्क होटल के पास दूसरी बार टक्कर दी। बुलेरो सवारों ने आगे बढ़कर गाड़ी की शीशे खोले, पिस्टल तान दीं और फायरिंग कर दी, तथा हमारी कार के सामने अपनी कार लगाकर उन्हें रोक दिया गया, गाली-गलौज कर दी और लाठी-डंडे से मारपीट की गई, साथ ही गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। घायल अन्य चार साथी भी घायल हुए, एक की हालत गंभीर थी जिसे नागपुर रेफर किया गया। आरोपित आदतन अपराधी बताए जाते हैं और इनमें से कुछ जिला बदर के भी आरोपी हैं। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं। थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची थी, पांच लोगों को चोट आई थीं, जिनमें दो गंभीर थे, उनका इलाज संजय गांधी अस्पताल में कराया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना है।
0
0
Report

गौशाला में गिरे नंगे विद्युत तार की चपेट में आने से युवक की मौत

ASAmit SinghFollowJust now
Deoria, Uttar Pradesh:गौरी बाजार थानाक्षेत्र के भरथी पिपरा गांव में सोमवार को गौशाला की सफाई करते समय नंगे विद्युत तार की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। स्वजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गौरी बाजार ले गए, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भरथी पिपरा निवासी कृष्णा निषाद (25) पुत्र राजनाथ निषाद घर पर पशुपालन का काम करते थे। बताया गया कि बारिश के कारण गौशाला में काफी नमी थी। कृष्णा गौशाला की सफाई कर रहा था, इसी दौरान वहां गिरा नंगा विद्युत तार उसके संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे सीएचसी गौरी बाजार लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कृष्णा चार भाइयों में सबसे छोटा था और अभी अविवाहित था। उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां गायत्री देवी समेत परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी मातम पसरा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर में इंडिया एनर्जी वीक 2027: ऊर्जा सुरक्षा, सतत विकास और सहयोग बढ़ेगा

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर。 ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने जोधपुर में ‘इंडिया एनर्जी वीक (IEW) 2027’ के कर्टेन रेज़र कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में सरकार, उद्योग जगत, शिक्षण संस्थानों, मीडिया और अन्य हितधारकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर ऑयल इंडिया लिमिटेड के निदेशक (अन्वेषण एवं विकास), सलोमा योमदो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में संवाद, नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देने वाले मंच के रूप में ‘इंडिया एनर्जी वीक’ के महत्व पर प्रकाश डाला。 इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को ऊर्जा सुरक्षा, स्थिरता, प्रौद्योगिकी, नवाचार और ऊर्जा संक्रमण जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय विषयों से जुड़ने का अवसर मिला。 समारोह में इस बात पर भी जोर दिया गया कि भारत अपनी बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ स्वच्छ और अधिक टिकाऊ ऊर्जा समाधानों को अपना रहा है, ऐसे में सामूहिक सहभागिता और साझेदारीयों का महत्व लगातार बढ़ रहा है。 जोधपुर में आयोजित यह कार्यक्रम, कोलकाता में आयोजित होने वाले ‘इंडिया एनर्जी वीक 2027’ के कर्टेन रेज़र के उपलक्ष्य में OIL द्वारा एक साथ चलाए जा रहे कार्यक्रमों का एक हिस्सा था。 इस आयोजन के जरिए ऑयल इंडिया लिमिटेड ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा में योगदान देने और एक सुरक्षित, टिकाऊ व सशक्त ऊर्जा भविष्य के लिए सभी हितधारकों के साथ सार्थक जुड़ाव बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया。 बाईट सलोमा योमदो ऑयल इंडिया लिमिटेड के निदेशक (अन्वेषण एवं विकास)
0
0
Report

गाजीपुर के स्वास्थ्य मेले में तीन दिन में हजारों मरीज लाभ, 82 सफल सर्जरी

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर स्वास्थ्य मेले में उमड़ा जनसैलाब, तीन दिन में 31 हजार 743 मरीजों ने उठाया लाभ लंका मैदान में लगा स्वास्थ्य सेवा का महाकुंभ, 35 हजार 828 जांचें और हजारों मरीजों को मुफ्त दवा वितरण उम्मीद से कहीं ज्यादा पहुंची भीड़, खराब मौसम भी नहीं रोक पाया लोगों का उत्साह स्वास्थ्य मेले से मेडिकल कॉलेज तक इलाज की श्रृंखला, सर्जरी के लिए सैकड़ों मरीज किए गए रेफर तीन दिन में 82 सफल ऑपरेशन, मोतियाबिंद से लेकर जनरल सर्जरी तक मरीजों को मिला नया जीवन भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित मेले को मिला जनता का अभूतपूर्व समर्थन डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, प्रशासन और स्वयंसेवकों की मेहनत से बना स्वास्थ्य मेला ऐतिहासिक आयोजक अभिनव सिन्हा बोले— जनसेवा का यह अभियान आगे भी जरूरतमंदों तक पहुंचाता रहेगा स्वास्थ्य लाभ गाजीपुर के लंका मैदान में आयोजित तीन दिवसीय विशाल स्वास्थ्य मेले का सफल समापन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस मेले में उम्मीद से कहीं ज्यादा लोगों ने भाग लिया। आयोजक और भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा ने इसे जनसेवा का ऐतिहासिक अभियान बताते हुए आंकड़ों के साथ इसकी सफलता की जानकारी दी। दरअसल गाजीपुर के लंका मैदान में 26, 27 और 28 सितंबर तक चले तीन दिवसीय वृहद स्वास्थ्य मेले में रिकॉर्ड संख्या में मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। आयोजक एवं भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा ने बताया कि मेले में कुल 31 हजार 743 मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया, जबकि 35 हजार 828 विभिन्न जांचें कर उनकी रिपोर्ट और दवाएं मरीजों को उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सर्जरी की आवश्यकता बताई, उनके लिए मेडिकल कॉलेज में विशेष सर्जिकल कैंप भी संचालित किया जा रहा है। अब तक 82 सफल सर्जरी की जा चुकी हैं, जिनमें जनरल सर्जरी, ईएनटी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स, डेंटल और मोतियाबिंद ऑपरेशन शामिल हैं। अभिनव सिन्हा ने कहा कि आयोजन के लिए 20 से 22 हजार लोगों के आने का अनुमान था, लेकिन गाजीपुर की जनता ने उम्मीदों से कहीं अधिक उत्साह दिखाया। भारी भीड़ और खराब मौसम जैसी चुनौतियों के बावजूद डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल टीम, प्रशासन और स्वयंसेवकों ने पूरी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस और मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह स्वास्थ्य मेला जनसेवा का एक सफल और ऐतिहासिक उदाहरण बन गया है।
0
0
Report
Advertisement

रौतारा टोल प्लाजा पर 101 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; मूल्य लगभग 15 लाख

Katihar, Bihar:रौतारा पुलिस की कार्रवाई, करीब 15 लाख रुपये का 101 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार रौतारा टोल प्लाजा के पास दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर तस्करी करते पकड़ा गया गिरफ्तार युवाओं का विधिवत तलाशी के क्रम में 101 ग्राम स्मैक एवं दो मोबाईल बरामद किया गया बरामद स्मैक का अनुमानित मूल्य 15 लाख रुपया दोनों गिरफ्तार अभियुक्त कटिहार जिला का रहने वाला है कटिहार जिला के रौतारा थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि रौतारा टोल प्लाजा के पास दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर तस्करी करने जा रहे है सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष द्वारा अपने पुलिस बल के साथ रौतारा टोल प्लाजा के पहुँचकर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान दो व्यक्ति तेजी पुलिस बल को देखकर तेजी में भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग पकड़ा गया तथा पकड़ाये व्यक्तियों से नाम व पता पूछने पर अपना नाम पवन कुमार ठाकुर, उम्र 28 वर्ष व विशल कुमार ठाकुर, उम्र 19 वर्ष दोनों सा० मुसापुर, थाना कोढ़ा जिला कटिहार बताया। गिरफ्तावर युवकों का विधिवत तलाशी के क्रम में 101 ग्राम स्मैक एवं दो मोबाईल बरामद किया गया और गिरफ्तार करते हुए कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है । वहीं पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक का अनुमानित मूल्य 15 लाख रुपया बताया गया है ।
0
0
Report

पालम में प्रेम संबंध के विरोध पर सोनिया की हत्या– पति प्रदीप फरार

New Delhi, Delhi:साउथ वेस्ट दिल्ली पालम में पति ने अपनी पत्नी सोनिया को चाकू मार कर हत्या कर पति प्रदीप फरार हुआ पुलिस जांच में जुटी प्रेम संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी की मांस काटने वाले चाकू से हत्या सास बचाती रही पर आरोपित करता रहा वार, लोगों ने हत्या करने के दौरान वीडियो बनाकर वायरल किया पालम इलाके में अवैध प्रेम संबंध का विरोध करना एक महिला के लिए जानलेवा साबित हुआ मृतक महिला सोनिया के परिवार का आरोप है कि पिता ने पत्नी के सीने में मांस काटने वाले चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी वारदात के बाद आरोपित पति प्रेमिका को लेकर फरार हो गया पालम थाना पुलिस हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित पति की तलाश में जुटी है मृतका की पहचान 30 वर्षीय सोनिया के रूप में हुई है आरोपित पति की पहचान 35 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई है
0
0
Report
Advertisement

कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और वोट चोरी के आरोप

Kushinagar, Uttar Pradesh:कांग्रेश का धरना प्रदर्शन कांग्रेश ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय रवींद्र नगर पर विरोध मार्च निकाला और जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर मुख्य चुनाव आयुक्त को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता रवींद्र नगर धूस थाने में धरने पर बैठ गए। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आरोप लगाया कि SIR के तहत वोटों की चोरी कर भाजपा ने कई प्रदेशों में सरकार बनाई है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग के दो अन्य चुनाव आयुक्तों ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाए हैं। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि अब तक चुनाव आयोग की ओर से इस मामले में कोई स्पष्ट स्पष्टीकरण नहीं आया है। कांग्रेस नेता ने इसे लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए और कहा कि कथित वोट चोरी के जरिए भाजपा कई प्रदेशों में सरकार बना रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता अब किसी कीमत पर वोट चोरी नहीं होने देंगे।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top