205001
मैनपुरीः मालगाड़ी के एक डिब्बे के चार पहिए पटरी से उतरे
Mainpuri, Uttar Pradesh:शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे ट्रैक की लाइन का मेंटेनेंस का काम चल रहा था। डीएमटी मालगाड़ी के एक डिब्बे के चार पहिए पटरी से उतर गए। जानकारी होते ही ट्रेनों को जहां तहां रोका गया। सूचना पर पहुंची रेलवे की टीम ने मौके का मुआयना किया। शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे ट्रैक की घटना
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा के सभी जिलों में 100 फीसदी नामांकन: समग्र शिक्षा योजना के तहत शिक्षा पर जोर
Chandigarh, Chandigarh:मुख्य सचिव ने की समग्र शिक्षा योजना की समीक्षा, जिलों में 100 फीसदी नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश चंडीगढ़, 18 जुलाई-हरियाणा सरकार सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा का दायरा दोगुना करने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी (फिनटेक) जैसे आधुनिक विषय शुरू करने तथा डिजिटल एवं कौशल आधारित शिक्षा को और मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान कर रोजगार एवं उच्च शिक्षा के लिए तैयार करना है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज यहां समग्र शिक्षा योजना की समीक्षा बैठक में इस संबंध में तैयार कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को शिक्षा सुधारों के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक आधारभूत सुविधाएं और उद्योगोन्मुखी कौशल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी उपायुक्तों को अपने-अपने जिलों में 100 फीसदी नामांकन सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम में सुधार लाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव श्री विजय सिंह दहिया ने बताया कि सरकार ने प्रथम चरण में 306 अतिरिक्त सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा शुरू करने की महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। इससे वर्ष 2026-27 में माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों में व्यावसायिक शिक्षा की पहुंच 31 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी। सरकार का दीर्घकालिक लक्ष्य राज्य के सभी सरकारी माध्यमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों तक इस कार्यक्रम का विस्तार करना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में संचालित 15 व्यावसायिक क्षेत्रों के अतिरिक्त विभाग द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी (फिनटेक) जैसे नए पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना है। इससे विद्यार्थियों को उभरती प्रौद्योगिकियों का शुरुआती ज्ञान मिलेगा और भविष्य के रोजगार अवसरों के लिए वे बेहतर रूप से तैयार हो सकेंगे। बैठक में बताया गया कि व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। वर्ष 2025-26 के दौरान 1,382 सरकारी विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के लगभग 1.58 लाख विद्यार्थियों को कार्यशालाओं, इंटर्नशिप, परियोजनाओं तथा कौशल मेलों के माध्यम से व्यावसायिक शिक्षा से परिचित कराया गया। वहीं माध्यमिक स्तर पर 1,398 सरकारी विद्यालयों में 2.13 लाख विद्यार्थी व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जिनमें से लगभग 45 प्रतिशत विद्यार्थियों ने कौशल आधारित पाठ्यक्रमों का चयन किया है। राज्य परियोजना निदेशक श्री स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि हरियाणा बहु भाषी शिक्षा को भी बढ़ावा दे रहा है। वर्तमान में 26 सरकारी स्कूलों में लगभग 4,000 विद्यार्थियों को फ्रेंच भाषा पढ़ाई जा रही है, जबकि अगले चरण में सरकारी स्कूलों में जर्मन भाषा भी शुरू करने का प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार स्कूलों की जिला स्तर पर निगरानी को सुदृढ़ करने के लिए अतिरिक्त उपायुक्तों को अपने-अपने जिलों में स्कूल शिक्षा की समग्र निगरानी एवं पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एडीसी विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, डिजिटल सुविधाओं के रखरखाव, स्वच्छता, शिक्षण गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं अनुशासन के साथ-साथ निर्माण कार्यों और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की समयबद्ध प्रगति की निगरानी करेंगे। इससे जिला स्तर पर प्रभावी पर्यवेक्षण सुनिश्चित होगा और सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार आएगा। उन्होंने बताया कि यू-डाइस 2025-26 के अनुसार स्कूल नामांकन के मामले में हरियाणा राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। राज्य का माध्यमिक स्तर पर सकल नामांकन अनुपात (जीईआर) 94 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय औसत 81.5 प्रतिशत है। इसी प्रकार उच्च माध्यमिक स्तर पर जीईआर 79 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय औसत 61.7 प्रतिशत है। विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क परिवहन, साइकिल वितरण तथा विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना जैसी पहलें खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाने में सहायक हो रही हैं। स्कूल छोड़ चुके विद्यार्थियों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए वर्ष 2026-27 में 15–19 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 2,000 किशोरों की पहचान की गई है। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा शुल्क एवं स्टेशनरी उपलब्ध कराने के लिए 40 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग इस दिशा में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। साथ ही स्कूल छोड़ चुके विद्यार्थियों को पुनः शिक्षा से जोड़ने के लिए शिक्षकों द्वारा परामर्श भी दिया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक जिले में एक सरकारी स्कूल को व्यावसायिक एवं लचीली शिक्षा (फ्लेक्सिबल लर्निंग) के मॉडल संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। बैठक में मुख्य सचिव को अवगत कराया गया कि राज्य के सरकारी विद्यालयों में बिजली, सुरक्षित पेयजल तथा छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालयों की 100 फीसदी उपलब्धता सुनिश्चित की जा चुकी है। लगभग 99 प्रतिशत स्कूल स्मार्ट कक्षाओं, ICT प्रयोगशालाओं, इंटरनेट कनेक्टिविटी तथा STEM (STEM) सुविधाओं सहित डिजिटल आधारभूत संरचना से सुसज्जित हैं। बैठक में राज्य सरकार द्वारा शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए संचालित 218 मॉडल संस्कृति स्कूलों, 251 पीएम श्री विद्यालयों, 250 मुख्यमंत्री उत्कृष्टता प्रोत्साहन विद्यालयों, 500 विद्यार्थियों तक विस्तारित सुपर-100 कार्यक्रम तथा मिशन बुनियाद की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड, सतत व्यावसायिक विकास (CPD) ढांचे के अंतर्गत शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा सरकारी विद्यालयों में गुणवत्ता मूल्यांकन एवं शैक्षणिक निगरानी को सुदृढ़ करने के लिए स्कूल अक्रीडिटेशन हरियाणा (SACH) पोर्टल के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई।0
0
Report
नैनीताल में भारी बारिश के कारण रेड-ऑरेंज अलर्ट, आपदा प्रबंधन सक्रिय
Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल में भारी बारिश को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। जिले में 19 जुलाई को रेड और 20-21 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी उपजिलाधिकारियों को सतर्क रहने और आपदा से निपटने की सभी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी के साथ किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि तेज बारिश के दौरान बिना जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलें, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा प्रशासन और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें। साथ ही किसी भी आपदा या दुर्घटना की सूचना तुरंत जिला प्रशासन के नियंत्रण कक्ष को देने की अपील की गई है।0
0
Report
NC ने कर्गिल CE डॉ मोहम्मद जाफर अखून को निष्कासित किया
Aram Pora, Ganderbal, The Jammu and Kashmir National Conference (NC) has expelled LAHDC Kargil Chief Executive Councillor Dr Mohd Jaffer Akhoon from the party's primary membership for six years, citing anti-party activities and indiscipline. The action followed differences within the local INDIA bloc alliance over the implementation of a pre-poll rotational power-sharing arrangement with the Congress. Dr Akhoon had reportedly declined to step down in accordance with the agreement. In a post on its official X handle, the NC said General Secretary Ali Mohammad Sagar ordered Dr Akhoon's expulsion for six years, alleging that his actions violated party discipline and were detrimental to the organisation.0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार: सुप्रीम कोर्ट के अनुरूप 94 लाउडस्पीकर हटे, ध्वनि प्रदूषण पर कड़ी कार्रवाई
Haridwar, Uttarakhand:सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में हरिद्वार पुलिस का बड़ा अभियान, 94 धार्मिक स्थलों से मानकों के विपरीत संचालित लाउडस्पीकर हटवाए गए। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान तय ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में संचालित लाउडस्पीकर हटाए गए, जिनमें शहर क्षेत्र से 31 और देहात क्षेत्र से 63 धार्मिक स्थल शामिल हैं। पुलिस ने संबंधित प्रबंधकों और समितियों को बिना अनुमति अथवा निर्धारित मानकों के विपरीत लाउडस्पीकर संचालित नहीं करने की सख्त हिदायत दी। ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े नियमों और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों की जानकारी भी मौके पर दी गई। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा 19 जुलाई 2026 से पहलगाम-बाल्टल मार्ग स्थगित
Noida, Uttar Pradesh:जम्मू-कश्मीर | खराब मौसम के पूर्वानुमान के चलते श्री अमरनाथजी यात्रा को पहलगाम और बाल्टल दोनों मार्गों से 19 जुलाई, 2026 से अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है।0
0
Report
तेज़ रफ्तार शराबी ड्राइविंग पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई: विभूतिखंड में देर रात चेकिंग
Lucknow, Uttar Pradesh:तेज रफ्तार और शराबी ड्राइविंग पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, विभूतिखंड में देर रात चला चेकिंग अभियान लखनऊ। राजधानी के विभूतिखंड क्षेत्र में शनिवार देर रात ट्रैफिक पुलिस और विभूति खंड पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। विभूतिखंड इंस्पेक्टर के नेतृत्व में समिट बिल्डिंग पहुंचने से पहले बैरिकेडिंग लगाकर चार पहिया वाहनों की गई चेकिंग। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे कई चालकों की गाड़ियां सीज की गईं, जबकि दर्जनों वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने हूटर लगाकर चल रहे वाहनों की चेकिंग की गई। संदिग्ध वाहनों के बोनट खुलवाकर देखा गया और जिन वाहनों में अवैध हूटर लगे मिले, उन्हें सीज कर दिया गया। इसके अलावा करीब दर्जनभर वाहनों से ब्लैक फिल्म उतरवाकर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस की इंटरसेप्टर टीम भी मौके पर मौजूद रही। विभूतिखंड क्षेत्र, खासकर समिट बिल्डिंग के आसपास, शनिवार देर रात तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। बीते कुछ दिनों पहले एक ही रात में कई सड़क हादसे हुए थे, जिनमें एक युवक की मौत भी हो गई थी। इन्हीं घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सख्ती बढ़ाते हुए चेकिंग अभियान चलाया।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मंत्री मंडाविया का सहभाग
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने 'फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल' पहल में हिस्सा लिया।0
0
Report
विभूति खंड के जलवा क्लब के बाहर नशे में धुत युवकों की मारपीट; पुलिस
Lucknow, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग थाना विभूति खंड क्षेत्र में जलवा क्लब के बाहर नशे में धुत युवकों के बीच जमकर चली बेल्ट लात घुसे मौके पर पहुँची पुलिस ने मारपीट करने वाले युवको को पकड़ा0
0
Report
हरिद्वार: नाबालिग के साथ गैंगरेप, छह आरोपी गिरफ्तार—पुलिस ने की दबिश
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप और उसके साथी युवक के साथ मारपीट के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने गहन जांच और लगातार दबिश देकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई की रात फुलगढ़ के जंगल में वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोप है कि युवक के साथ मारपीट कर मुख्य आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म किया, जबकि अन्य आरोपी वारदात में शामिल रहे। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। *बाइट - शेखर चंद्र सुयाल (एसपी देहात)*0
0
Report
Advertisement
मथुरा मुठभेड़: लूट-हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो घायल
Mathura, Uttar Pradesh:**मथुरा में पुलिस मुठभेड़: लूट और हत्या के तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली** **मथुरा।** जनपद की थाना जैंत पुलिस और सर्विलांस टीम ने एक संयुक्त कार्यवाही में लूट व हत्या की वारदात में शामिल तीन शातिर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में जवाबी फायरिंग के दौरान दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बदमाशों के कब्जे से हथियार, नकदी, लूटा गया मोबाइल और एटीएम कार्ड बरामद हुआ है। **मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी, बदमाशों ने की फायरिंग** पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 की रात करीब 10:35 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि जैंत थाने में दर्ज लूट व हत्या के मुकदमे (मु.अ.सं. 501/2026, धारा 103(1) बीएनएस) से जुड़े आरोपी सुनरख से नगला कीकी रोड के पास किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की, तो बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। **जवाबी कार्रवाई में दो घायल, तीन गिरफ्तार** पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में दो अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पकड़े गए आरोपियों का विवरण इस प्रकार है: 1. **सियाराम (उम्र 23 वर्ष):** पुत्र कुमर सिंह, निवासी कमई (थाना बरसाना, मथुरा)। इसके बाएं पैर में गोली लगी है। इसके पास से एक तमंचा, कारतूस, 11,000 रुपये नगद और लूटा हुआ एटीएम कार्ड बरामद हुआ। 2. **रवि (उम्र 24 वर्ष):** पुत्र नाथोल, निवासी कमई (थाना बरसाना, मथुरा)। इसके भी बाएं पैर में गोली लगी है। इसके पास से एक तमंचा, कारतूस और 10,000 रुपये नगद बरामद हुए। 3. **सचिन (उम्र 19 वर्ष):** पुत्र सतीश, निवासी कमई (थाना बरसाना, मथुरा)। इसके कब्जे से 9,000 रुपये नगद और लूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को प्राथमिक उपचार के लिए सौ-शैय्या संयुक्त अस्पताल, वृन्दावन में भर्ती कराया है। **भारी मात्रा में हथियार और नकदी बरामद** पुलिस मुठभेड़ के बाद अभियुक्तों के कब्जे से कुल 02 तमंचे (.315 बोर), 02 जिंदा कारतूस, 03 खोखा कारतूस, लूटे गए 30,000 रुपये नगद, एक एटीएम कार्ड, एक मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है। **अपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस** पकड़े गए तीनों अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास है। इनके खिलाफ थाना जैंत, बरसाना और छाता में आईटी एक्ट, रंगदारी, मारपीट और हत्या जैसे गंभीर धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस प्रशासन के अनुसार, इनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है और इनके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, श्रद्धालु इंतजार में
Noida, Uttar Pradesh:खराब मौसम के चलते श्री माता वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कटरा, 19 जुलाई: खराब मौसम को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी भवन की यात्रा शनिवार रात 10 बजे के बाद एहतियातन अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई है। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता लेते हुए यह निर्णय लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, जो श्रद्धालु इस समय श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए कटरा पहुंच रहे हैं, उन्हें यात्रा दोबारा शुरू होने के आधिकारिक आदेश जारी होने तक इंतजार करना होगा। फिलहाल नए श्रद्धालुओं को भवन की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मौसम में सुधार और मार्ग पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने के बाद ही यात्रा को दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें तथा केवल प्रशासन और श्री माता वैष्णो देवी श्र Shrine बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं का ही पालन करें। यात्रा से संबंधित किसी भी नए अपडेट की जानकारी समय-समय पर जारी की जाएगी।0
0
Report
बीजेपी बूथ मजबूत करने के लिए 22 जुलाई को विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन करेगी
Lucknow, Uttar Pradesh:विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी का पूरा फोकस अब बूथों को मजबूत करने पर है। इसी तैयारी में पार्टी 22 जुलाई को सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ की ताकत दिखाएगी। विधानसभा स्तर पर बूथ सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसमें विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटेंगे। प्राथमिक सदस्यों की तैयार हो रही लिस्ट बीजेपी ने हर घर, हर वोटर तक पहुंचने के लिए एक रोडमैप तैयार किया है। इसके लिए वह अपने 2.5 करोड़ प्राथमिक सदस्यों की बूथवार लिस्ट तैयार कर रही है। पिछले दिनों प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में इस बाबत निर्देश दिए गए थे। इसके साथ ही बूथों से लेकर मंडल स्तर तक सत्यापन का काम चल रहा है। वहां पदाधिकारी प्रवास करके यह जांच रहे हैं कि बूथ पर सभी पदाधिकारी सक्रिय हैं या नहीं। उसकी रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय तक भेजने के लिए कहा गया है। यदि पदाधिकारी सक्रिय नहीं हैं तो उनकी जगह बदलाव करने के निर्देश हैं। बूथ को मजबूत करने पर जोर इस तरह मजबूत बूथ और अपने सदस्यों के जरिए हर घर पहुंचने की रणनीति तैयार की गई है। सभी अभियानों में सक्रिय भागेदारी के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही पूर्व पदाधिकारियों से संपर्क कर उनको भी सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं। खुद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल जिलों में जाकर बैठकें कर रहे हैं और बूथ को मजबूत करने का संदेश दे रहे हैं। माहौल बनाने के साथ तैयारी की परख अब विधानसभा स्तर पर बूथ सम्मेलनों का आयोजन करने का निर्णय पार्टी ने लिया है। कहा गया है कि हर विधानसभा क्षेत्र के अंदर आने वाले सभी बूथों के पदाधिकारी एक स्थान पर जुटेंगे। यह सम्मेलन 22 जुलाई को एक साथ पूरे प्रदेश में आयोजित किए जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
मांडल रेलवे ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा, एक की मौत, एक गंभीर घायल
Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा जिले के मांडल रेलवे ओवरब्रिज पर दर्दनाक सड़क हादसा; बाइक सवार दो युवक दुर्घटना का शिकार. हादसे में नारायण भील की मौके पर मौत, साथी किशन भील गंभीर घायल. ओवरब्रिज पर लगे जाम से भीड़ जुटी. 108 एंबुलेंस रेफर केस से घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत. रेलवे ओवरब्रिज पर लगातार हो रहे हादसों से लोगों में आक्रोश; सुरक्षा इंतजामों पर सवाल. स्थानीय लोगों ने सुरक्षा सुधार और अतिरिक्त 108 एंबुलेंस की व्यवस्था की मांग.0
0
Report
इटावा के मुंडली गांव में जमीन विवाद पर दो पक्षों का खूनी संघर्ष; 6 घायल
Kota, Rajasthan:इटावा, कोटाभूमि विवाद को लेकर मुंडली गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया जिसमें दोनों पक्षों के 6 से अधिक लोगों के चोटें आई हैं। जिनमें से 5 की गम्भीर स्थिति होने पर इटावा उप जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर किया गया है। बताया गया है कि मुंडली के दो परिवारों के बीच जमीन विवाद था जिसमें एक पक्ष सुरेश मीना और दूसरे पक्ष रामेश्वर मीना के बीच जमीन के कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था जो शनिवार रात को खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद इटावा उपजिला अस्पताल लाया गया जहां से पांच लोगों को रेफर कर दिया गया साथ ही घटना के बाद इटावा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
दिल्ली में तापमान में गिरावट की संभावना; मॉनसून ट्रफ से मौसम बदलेगा
Noida, Uttar Pradesh:समुद्र तल पर मॉनसून ट्रफ़ अब अमृतसर, करनाल, मुज़फ़्फ़रनगर, वाराणसी, डेहरी, जमशेदपुर और दीघा से होकर गुज़र रही है और वहाँ से दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की तरफ़ बढ़ रही है। यह समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊँचाई तक फैली हुई है।• उत्तरी हरियाणा और आस-पास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊँचाई तक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) बना हुआ है।• पूर्वी उत्तर प्रदेश में समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी की ऊँचाई के बीच ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।• पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) ऊपरी स्तर की पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ़ के रूप में बना हुआ है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊँचाई पर, लगभग 70°E देशांतर (longitude) और 30°N अक्षांश (latitude) के उत्तर में स्थित है।Weather Report• अगले 48 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, उसके बाद तापमान में 3-5°C की गिरावट आएगी।• 18 और 19 जुलाई 2026 को दिल्ली में कुछ जगहों पर गर्मी और उमस की स्थिति रहेगी।बीता हुआ मौसम• पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में ज़्यादातर जगहों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगभग 1°C की मामूली गिरावट आई है।• पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27-30°C और अधिकतम तापमान 37-38°C के बीच रहा।• दिल्ली के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ज़्यादा (3.1°C से 5.0°C) रहा, कई इलाकों में सामान्य से ज़्यादा (1.6°C से 3.0°C) रहा और बाकी हिस्सों में सामान्य (-1.5 से 1.5°C) रहा।• दिल्ली के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ज़्यादा (3.1°C से 5.0°C) और बाकी हिस्सों में सामान्य से ज़्यादा (1.6°C से 3.0°C) रहा।• दिल्ली में 15-20 किमी/घंटा की रफ़्तार से पश्चिमी हवाएँ चलीं और दिन में 12:30 IST पर सफ़दरजंग में हवा की गति 33 किमी/घंटा तक पहुँच गई।0
0
Report
Advertisement
