205001
Mainpuri: वन विभाग ने 297 कछुए बरामद किए, तीन आरोपी गिरफ्तार
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। वन क्षेत्र अधिकारी ने बीती रात अपनी टीम के साथ घेराबंदी करते हुए 297 कछुओं को बरामद किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे पूछताछ लगातार की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो उत्तराखंड के निवासी हैं जबकि एक करहल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वन विभाग ने कछुओं की बरामदगी को बड़ी उपलब्धि बताया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आजाद समाज पार्टी की चार सूत्री मांगें, सरकार से कार्रवाई उन्नाव में
Unnao, Uttar Pradesh:चार सूत्री मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी ने सरकार से की कार्रवाई की मांग ख़बर उन्नाव से है जहां आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौपा। पार्टी क़े पदाधिकारी ने गोण्डा और अयोध्या में हुई हत्याओं, बाराबंकी में सांसद चन्द्रशेखर आजाद के काफिले पर कथित हमले, पंचायत सहायकों की मांगों, 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी मामलों और धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग उठाई। कहा की बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र के बुढ़वल में 13 सितंबर को चन्द्रशेखर आजाद के काफिले पर कथित पथराव और हमले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराई जाय।0
0
Report
संभल में 12 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग के अपहरण- दुष्कर्म केस में सफलता
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल. पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने नबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में 12 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 2 साल पहले 10 हजार का इनाम घोषित किया था। फरार होने के बाद चंडीगढ़ में नाम बदलकर रह रहा था... चोरी छिपे परिवार से मिलने गांव पहुंचा था आरोपी। चढ़ा पुलिस के हत्थे। आरोपी के खिलाफ 12 साल पहले धारा 363/366/376 के तहत बहजोई थाने में केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद फरार हो गया था आरोपी। 12 साल से आरोपी की तलाश में जुटी थी पुलिस। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को कानूनी कार्रवाही के बाद जेल भेजा। एसपी विकास चंद्र ने जानकारी दी। बहजोई थाना क्षेत्र का मामला। बाइट विकास चन्द्र त्रिपाठी SP संभल0
0
Report
रुद्रप्रयाग: किताब दान से विद्यार्थियों के भविष्य के रास्ते खुलते
Routhiya, Uttarakhand:रुद्रप्रयाग में किताबों के जरिए विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने की पहल अब आकार लेने लगी है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” अभियान के तहत संगम पुस्तकालय को 2500 से अधिक पुस्तकें मिल चुकी हैं। खास बात ये है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस अभियान से जुड़कर 150 पुस्तकें उपलब्ध कराई हैं। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल और जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने पुस्तकालय पहुंचकर पुस्तकों को विद्यार्थियों के लिए भेंट किया।0
0
Report
Advertisement
रायपुर गुढ़ियारी थाने में तोड़फोड़-धक्का मुक्की: कांग्रेस का घेराव
Begun, Rajasthan:रायपुर के गुढ़ियारी थाने में तोड़फोड़ और थाना प्रभारी से धक्का-मुक्की के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है.. घटना के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुढ़ियारी थाने का घेराव किया गया. शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे.. कांग्रेस का आरोप है कि भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी द्वार थाने में तोड़फोड़ और थाना प्रभारी से धक्का-मुक्की की घटना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है.. कांग्रेस ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है..0
0
Report
बालोद के किसान ने 1300 किमी दूर सूर्यकुमार यादव की प्रतिमा लाकर चौंका दिया
Raipur, Chhattisgarh:बालोद के एक किसान का क्रिकेट प्रेम ऐसा कि बालोद से 1300 किलोमीटर दूर क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव की आदमकद प्रतिमा लेकर पहुंचे सूर्यकुमार यादव के घर। सूर्यकुमार यादव ने जताया आभार, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बराबर डिटेल लोकेंद्र साहू जी ने पकड़ा है। क्रिकेटर ने कहा छत्तीसगढ़ आयेंगे और परिवार से मिलेंगे। सड़क मार्ग से मूर्ति लेकर पहुंचे किसान लोकेंद्र साहू, क्रिकेटर ने खुशी जाहिर की। अब किसान का क्रिकेट के प्रति यह प्रेम चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
कर्नाटक के साकलेशपुर लॉज में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने जांच शुरू की
Noida, Uttar Pradesh:Hassan (Karnataka): Young woman dies under suspicious circumstances in Sakaleshpur Lodge; police begin probe.0
0
Report
Advertisement
SRG अस्पताल से SPL इनपुट पर नई जानकारी
Kusu, Chhattisgarh:0
0
Report
छतरपुर के बक्सवाहा तहसील कार्यालय में रिश्वत के आरोप में बाबू गिरफ्तार
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बक्सवाहा में सागर लोकायुक्त की टीम ने जमीन के नामांतरण के नाम पर 15 हजार की रिश्वत लेते हुए तहसील के बाबू राजेंद्र श्रीवास्तव को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। मामला बक्सवाहा तहसील कार्यालय का है। फरियादी कृष्णकांत बिलथरे ने शिकायत की थी कि उसकी जमीन के नामांतरण के एवज में बाबू राजेंद्र श्रीवास्तव 25 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। फरियादी 10 हजार रुपए पहले ही दे चुका था और बाकी 15 हजार रुपए आज देना तय हुआ था। फरियादी की शिकायत पर सागर लोकायुक्त ने शिकायत का सत्यापन किया और आज ट्रैप की योजना बनाई। प्लान के तहत फरियादी को केमिकल लगे 15 हजार रुपए देकर तहसील कार्यालय भेजा गया। जैसे ही फरियादी ने बाबू को पैसे दिए, पहले से घात लगाए बैठी लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया। टीम ने मौके से रिश्वत की रकम बरामद कर ली है और नामांतरण से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है॥0
0
Report
बाड़मेर में मूक-बधिर नाबालिग से गैंगरेप: दो नाबालिग आरोपी सामने
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर में मूक-बधिर नाबालिग से गैंगरेप, दो नाबालिग किशोरों पर आरोप जांच जारी बाड़मेर। जिले के नागाणा थाना क्षेत्र से मूक-बधिर नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, घटना में दो नाबालिग किशोरों के शामिल होने का आरोप है। घटना के बाद नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी भी सामने आई है。 मामले की सूचना मिलने के बाद नागाणा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पीड़िता से जुड़े तथ्यों, घटनाक्रम और आरोपों की अलग-अलग पहलुओं से पड़ताल कर रही है। चूंकि पीड़िता नाबालिग और मूक-बधिर है, इसलिए जांच में उसके बयान तथा अन्य साक्ष्यों की अहम भूमिका मानी जा रही है。 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपों की पुष्टि के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई कर रही है। बाड़मेर में नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराधों के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराध के मामले0
0
Report
Advertisement
जैसलमेर नगर परिषद सभापति के नामांकन का आखिरी दिन, भाजपा-कांग्रेस मुकाबला तेज
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर नगर परिषद सभापति पद के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के दावेदार पार्षद एवं पदाधिकारी नामांकन दाखिल करने पहुंचे। भाजपा की ओर से सभापति पद के लिए विजय डांगरा और अरुण कुमार ने नामांकन किया, जबकि कांग्रेस की ओर से निर्मल रियानी व अशोक सिंह ने पर्चा दाखिल किया। निर्मल रियानी ने वार्ड नंबर 33 से कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ा था, जहाँ भाजपा के मुकेश नागोरी ने 46 वोटों से जीत दर्ज की थी। इसके बावजूद कांग्रेस ने सभापति पद के लिए अपने हारे हुए प्रत्याशी निर्मल रियानी पर भरोसा जताया है। नगर परिषद के 45 वार्डों में भाजपा के 25, कांग्रेस के 16 और निर्दलीय 4 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा ने कहा कि जनता ने भाजपा के पक्ष में जनादेश दिया है और पार्टी का बोर्ड बनना तय है। सभापति पद के लिए अरुण पुरोहित और विजय डांगरा के नाम चर्चा में हैं। संगठन जिसे तय करेगा, सभी कार्यकर्ता उस निर्णय को स्वीकार करेंगे। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर ने कहा कि कांग्रेस के पास 16 पार्षदों के साथ अन्य पार्षद भी हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में खेला होगा और परिणाम चौंकाने वाले आ सकते हैं।0
0
Report
अलवर भाजपा प्रत्याशी सुमनलता अग्रवाल ने मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया
Alwar, Rajasthan:अलवर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुमनलता अग्रवाल ने भरा नामांकन, वन मंत्री संजय शर्मा और रामचरण बोहरा रहे मौजूद अलवर। नगर निगम के मेयर चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से प्रत्याशी घोषित की गईं वार्ड नंबर 7 की पार्षद सुमनलता अग्रवाल ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान उनके पति एवं पूर्व सभापति अजय अग्रवाल भी मौजूद रहे。 सुमनलता अग्रवाल के नगर निगम पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वन मंत्री संजय शर्मा और पूर्व सांसद रामचरण बोहरा भी भाजपा मेयर प्रत्याशी सुमनलता अग्रवाल के साथ नगर निगम पहुंचे。 इससे पहले नगर निगम में रिटर्निंग अधिकारी अंबालाल मीणा ने सुमनलता अग्रवाल को पार्षद पद की शपथ दिलाई थी। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने मेयर पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सुमनलता अग्रवाल का स्वागत किया। सुमनलता अग्रवाल, पूर्व सभापति अजय अग्रवाल की पत्नी हैं。 अलवर नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा ने वार्ड नंबर 7 से निर्वाचित पार्षद सुमनलता अग्रवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी में प्रत्याशी के नाम को लेकर देर रात से बुधवार सुबह तक मंथन का दौर चला। इससे पहले मेयर पद के लिए नेहा मनचंदा का नाम भी चर्चा में था, लेकिन अंततः भाजपा ने सुमनलता अग्रवाल के नाम पर मुहर लगाई。0
0
Report
शिवगंज नगरपालिका चुनाव: कुंदनमल अग्रवाल को आधिकारिक प्रत्याशी घोषित, दिनेश बिंदल नाराज
Sirohi, Rajasthan:सिरोही शिवगंज नगर पालिका चुनाव में भाजपा में नाराजगी के सुर! अध्यक्ष पद के संभावित दावेदार दिनेश बिंदल और कुंदनमल अग्रवाल के नाम चर्चा में थे, लेकिन भाजपा ने कुंदनमल अग्रवाल को बनाया अधिकृत अध्यक्ष का प्रत्याशी टिकट कटने से नाराज दिनेश बिंदल एसडीएम कार्यालय से कार तक पहुंचे पैदल इस दौरान राज्य मंत्री ओटाराम के सामने नाराजगी जताते है कहा-“कोई मेरे हाथ नहीं लगाएगा,मुझे अब घर जाना है।” घटना के बाद भाजपा में नाराजगी और चर्चाओं का दौर हुआ तेज0
0
Report
Advertisement
चोरी की स्कूटी के साथ शातिर गिरफ्तार, गंगाघाट पुलिस ने भेजा जेल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगाघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नमामि गंगे घाट के पास पार्क से चोरी की स्कूटी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक की पहचान परवेज उर्फ कल्लू (19) पुत्र अकील अहमद, निवासी मनोहर नगर, शुक्लागंज के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरी की जुपिटर स्कूटी संख्या UP 78 EC 0315 बरामद की गई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी के पूर्व में NDPS एक्ट के मामले में जेल जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 317(2)/302(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह, कांस्टेबल श्रेयांश और कांस्टेबल यशवन्त सिंह शामिल रहे।0
0
Report
सोनभद्र में मारपीट के दो फरार आरोपी गिरफ्तार
Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र में मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उरमौरा में एक युवक के सिर पर एल्युमिनियम के पाटे से वार कर उसे घायल किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल एल्युमिनियम का पाटा भी बरामद किया है। VO: मामला रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के उरमौरा का है, जहां एक दुकान के पास शौर्य पाण्डेय के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी। आरोप है कि विशाल यादव और जलेन्द्र यादव ने शौर्य पाण्डेय के साथ मारपीट की और इसी दौरान विशाल यादव ने पास की दुकान से एल्युमिनियम का पाटा लाकर उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर रॉबर्ट्सगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने रायपुर थाना क्षेत्र के चकया बैनी बाजार स्थित खेत वाले घर पर दबिश दी, जहां दोनों आरोपी घर के बाहर सोते मिले। पुलिस टीम को देखकर दोनों वहां से हटने और भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उरमौरा निवासी विशाल यादव और जलेन्द्र यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल एल्युमिनियम का पाटा भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी विशाल यादव का पूर्व में भी कई मामलों में आपराधिक इतिहास सामने आया है। पुलिस का कहना है कि वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी और अपराधों के अनावरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।0
0
Report
शमी के भाई के खिलाफ महिला के आरोप: बलात्कार-धोखाधड़ी, पुलिस सुरक्षा की मांग
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): WOMAN ALLEGES RAPE AND FRAUD AGAINST CRICKETER MOHAMMED SHAMI’S BROTHER, SEEKS POLICE PROTECTION.0
0
Report
Advertisement
