205001
मैनपुरीः कार गैराज मालिक पर फायरिंग, पीड़ित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
Mainpuri, Uttar Pradesh:थाना कोतवाली क्षेत्र में कार गैराज के मालिक पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित कार गैराज मालिक ने थाने पर तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ब्रेकिंग जालौन: एंबुलेंस की देरी से निजी कार में हुआ प्रसव, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर सवाल,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन: एंबुलेंस की देरी से निजी कार में हुआ प्रसव, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर सवाल ➡️ जालौन के कुठौंद विकासखंड क्षेत्र के निजामपुर में एंबुलेंस की देरी के चलते प्रसूता का निजी कार में प्रसव हो गया। ➡️ प्रसव पीड़ा होने पर परिजन माया देवी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद लेकर पहुंचे थे। ➡️ पीएचसी से उच्च स्वास्थ्य केंद्र रेफर किए जाने के बाद सरकारी एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन समय पर नहीं पहुंची। ➡️ परिजन प्रसूता को निजी कार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन ले जा रहे थे, तभी रास्ते में कार के अंदर प्रसव हो गया। ➡️ परिजनों ने सरकारी एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।0
0
Report
सहारनपुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम: छात्रों को ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए गए
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और आमजन को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई और उनसे बचाव के उपाय बताए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक, साइबर अपराध एवं सुरक्षा, उत्तर प्रदेश द्वारा की गई। अपर पुलिस महानिर्देशक, मेरठ जोन, मेरठ ने ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर एसएसपी सहारनपुर अभिनंदन और अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और इंटरनेट के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी लोगों को विभिन्न तरीकों से जाल में फंसाकर बैंकिंग और व्यक्तिगत जानकारी हासिल करने का प्रयास करते हैं। सतर्क रहने की सलाह दी गई और कहा गया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, बैंकिंग डिटेल या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें। हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।0
0
Report
जयपुर में फर्जी आधार कार्ड से 69.50 लाख की जमीन धोखाधड़ी गिरफ्तार गिरोह
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu जमीन के नाम पर 69.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी का खुलासा फर्जी आधार कार्ड और कूटरचित दस्तावेजों से जमीन बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश जमीन का मालिक कोई और, खातेदार बनकर बैठे थे ठग, फर्जी दस्तावेजों से किया सौदा फर्जी नर्बदा देवी बनकर परिवादी को दिखाई जमीन, 69.50 लाख रुपए ऐंठे फुलेरा की 3.4394 हेक्टेयर खातेदारी भूमि बेचने के नाम पर की धोखाधड़ी 81.69 लाख रुपए में तय किया था जमीन का सौदा, 69.50 लाख रुपए वसूल लिए फर्जी आधार कार्ड बनाकर नर्बदा देवी, रामस्वरूप और रिंकू देवी के नाम से किया प्रतिरूपण असली खातेदार की जगह फर्जी महिला को खड़ा कर रचा धोखाधड़ी का खेल इकरारनामा करने के बाद भी परिवादी के नाम नहीं करवाई जमीन की रजिस्ट्री छानबीन में खुली पोल, जमीन की असली मालकिन ही नहीं थी कथित नर्बदा देवी बनीपार्क थाना पुलिस ने रिंकू देवी समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार रामस्वरूप वर्मा, पप्पूराम वर्मा और अरविंद सिंह भी गिरफ्तार 16 अप्रैल 2024 को किया था 81.69 लाख रुपए में जमीन का सौदा 16 जुलाई 2026 को परिवादी ने दर्ज करवाया था धोखाधड़ी का मुकदमा0
0
Report
Advertisement
जालौन में छठ पूजा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, आकर्षक सजावट से चमका रामकुंड घाट,
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में छठ पूजा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, आकर्षक सजावट से चमका रामकुंड घाट, 13 नबम्बर से होगी चार दिवसीय महोत्सव की शुरुआत, अस्थायी चेंजिंग रूम बनेंगे प्लेस-जालौन यूपी डेट-12-11-2026 एंकर जालौन के उरई शहर में 13 नवंबर से शुरू होने वाले चार दिवसीय छठ पूजा महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका की ओर से प्रमुख पूजा स्थल रामकुंड घाट को विशेष रूप से सजाया और संवारा गया है। घाट पर साफ-सफाई, रंगरोगन और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद इसकी तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। दीपावली से पहले ही नगर पालिका ने घाट की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का काम शुरू कर दिया था। जिलाधिकारी समीर ने भी रामकुंड घाट का निरीक्षण कर अधिकारियों को साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर पालिका ईओ रामअचल कुरील के निर्देशन में कर्मचारियों ने कुंड और घाट की विशेष सफाई कराई। दीवारों का रंगरोगन कराने के साथ खराब लाइटों को बदलवाकर रोशनी की व्यवस्था बेहतर की गई है। 15 और 16 नवंबर को विशेष पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के बैठने के लिए घाट पर करीब एक दर्जन बेंच लगाने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, 12 नवंबर तक मोबाइल टॉयलेट भी उपलब्ध करा दिए जाएंगे। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग अस्थायी चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। नगर पालिका ईओ रामअचल कुरील ने बताया कि पर्व के दौरान स्वच्छता, पेयजल और प्रकाश सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। बाइट:- रामअचल कुरील--ईओ नगरपालिका0
0
Report
करधनी में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड पर पुलिस की दबिश
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu करधनी इलाके में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जयपुर ग्रामीण पुलिस की ओर से आरोपियों के घर पर दी गई दबिश पुलिस ने अनीश गोल्या के घर से एक ट्रैक्टर और एक डीआई जीप की जब्त कमलेश गोल्या के घर से दो ट्रैक्टर और एक i-20 कार जब्त संदिग्ध वाहनों को BNSS की धारा 106 के तहत किया जब्त कमलेश के घर से मिली i-20 कार का नंबर RJ 59 CC 7007 दिनेश निठारवाल और युवराज चौधरी के घर पर भी पुलिस ने दी दबिश युवराज चौधरी के घर पर तलाशी के दौरान नहीं मिला कोई व्यक्ति अनीश गोल्या के चाचा शिवजीराम गोल्या के घर पर भी पुलिस ने दी दबिश कमलेश गोल्या के भाई जितेंद्र उर्फ जीतू गोल्या के घर पर भी पुलिस की कार्रवाई 11 नवंबर को करधनी थाना इलाके के जगदंबा नगर में हुई थी विजय बाजिया की हत्या 2019 में विजय बाजिया और उसके भाई बजरंग बाजिया पर कैलाश गोल्या की हत्या का आरोप सात साल पुरानी रंजिश ने फिर लिया खूनी रूप, पुलिस की जांच जारी0
0
Report
पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने इमरान मसूद दिवाली बयान पर पलटवार
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सहारनपुर सांसद इमरान मसूद के दिवाली को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि इमरान मसूद का बयान उनकी मानसिकता का परिचायक है। दिवाली वर्षों पुराना त्योहार है और इससे सभी की भावनाएं जुड़ी हैं। यह आपसी मेल-मिलाप और लक्ष्मी पूजा का पर्व है। सभी को मिल-जुलकर त्योहार मनाना चाहिए। 2027 के चुनावों पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा पांचों राज्यों में जीत हासिल करेगी। अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कहा कि आरोपी जेल में हैं और न्यायालय अपना काम कर रहा है。0
0
Report
Advertisement
अमरोहा में विवाद के बाद युवक ने चचेरी बहन को गोली मारी, आरोपी फरार
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा में बच्चों के विवाद में युवक पर मुंहबोली चचेरी बहन को गोली मारने का लगा आरोप, घायल युवती अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने बताया घटना को संदिग्ध, कराई जाएगी पूरे मामले की जांच अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहमद नगर में बच्चों के मामूली विवाद को लेकर गोली चलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने अपनी चचेरी बहन भूरी को गोली मारकर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी घायल युवती का मुंहबोला भाई है। गोली लगने से घायल भूरी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच कराई जा रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है। जांच पूरी होने से पहले घटना के संबंध में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी。0
0
Report
कोटा: नांता थाने के हैड कांस्टेबल तिलक चौधरी और मोहित जाट लाइन हाजिर
Kota, Rajasthan:कोटा शहर में दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, खराब आचरण एवं थाने में गुटबाजी के आरोपों के चलते किया लाइन हाजिर, नांता थाने के हैड कांस्टेबल तिलक चौधरी एवं भीमगंजमंडी थाना कांस्टेबल मोहित जाट को किया लाइन हाजिर, शहर SP तेजस्वनी गौतम को लगातार मिल रही थी शिकायत, हेड कांस्टेबल पर गुटबाजी की शिकायत एवं कांस्टेबल पर शराब पीने,विवाद एवं झगड़े के थे आरोप, भविष्य में अनहोनी की आशंका को देखते हुए SP ने लिया एक्शन, मोहित जाट पूर्व में दादाबाड़ी एवं बोरखेड़ा थाने से हो चुका लाइन हाजिर0
0
Report
चंदौली की महिलाएं तालाब साफ कर छठ घाट बनवाकर दिखाईं मिसाल
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... छठ पूजा की तैयारी में जुटीं महिलाएं, खुद संभाली तालाब की सफाई और घाट को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी सभासद आरती यादव के नेतृत्व में महिलाओं ने की बरम बाबा तालाब की सफाई पिछले तीन वर्षों से महिलाएं खुद आगे आकर तालाब की सफाई और छठ घाट को व्यवस्थित करने का बीड़ा उठाए हैं सभासद आरती यादव ने बताया कि चुनाव के दौरान तालाब से अतिक्रमण हटवाकर छठ पूजा घाट बनवाने का संकल्प लिया था, अब सपना हुआ साकार दामोदर दास और मानसरोवर तालाब पर भीड़ का दबाव कम होने के साथ स्थानीय महिलाओं को मिल रही बड़ी राहत अब नगर के लोग बनारस जाने के बजाय स्थानीय घाटों पर ही कर रहे हैं छठ पूजा सभासद के मुताबिक, घाट की व्यवस्था में हर साल प्रशासन का सहयोग मिलता है, डीएम, एडीएम और कोतवाल भी करते हैं निरीक्षण छठ पूजा के दौरान किसी दुर्घटना से बचाव के लिए पानी की गहराई का रखा जाता है विशेष ध्यान जिले के बड़े तालाबों में शुमार है पीडीडीयू नगर के सुभाष नगर वार्ड-21 में तालाब. बाइट : आरती यादव, सभासद, सुभाष नगर, पीडीडीयू नगर, चंदौली0
0
Report
Advertisement
हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया के हत्यारों का निकाला गया जुलूस; पुलिस का सख्त संदेश
Jaipur, Rajasthan:हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया के हत्यारों का निकाला जुलूस पुलिस ने जगदंबा नगर में हत्या के चारों आरोपियों को गलियों में घुमाया करधनी इलाके में जगदंबा नगर में बुधवार रात विजय बाजिया की कुल्हाड़ी और डंडों से वार कर हत्या कर दी थी पुलिस ने हत्या के आरोप में अनीश गोल्या, कमलेश, युवराज और दिनेश चौधरी को गिरफ्तार किया इसके बाद आरोपियों को पैदल ही गलियों में घुमाया गया इससे आमजन को संदेश दिया गया कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी इस दौरान लोगों ने पुलिस के पक्ष में जमकर नारेबाजी की0
0
Report
AMU छात्रसंघ अध्यक्ष नोमान असरद ने विजय रैली बाद नाइंसाफी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Aligarh, Uttar Pradesh:एंकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ अध्यक्ष नोमान असरद ने जीत के बाद समर्थक छात्रों के साथ विक्ट्री रैली निकालकर जश्न मनाया नॉर्थ से शुरू हुई रैली सेनेटरी गेट पर जाकर समाप्त हुई, जिसमें बड़ी तादाद में छात्र शामिल हुए इस दौरान नोमान असरद ने पिछले eight वर्षो में छात्रों के साथ हुई कथित नाइंसाफी को लेकर इंतजामिया को खुली चेतावनी दी वहीं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह के एएमयू को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए नोमान ने कहा कि यूनिवर्सिटी को आतंकवादियों का अड्डा बताने वाले लोग संविधान का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई नोमान असरद ने मंत्री रघुराज सिंह के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एएमयू किसी की निजी संस्था नहीं, बल्कि पार्लियामेंट्री एक्ट के तहत स्थापित यूनिवर्सिटी है उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से ऐसे बयान देने वाले मंत्रियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील की नोमान ने साफ कहा कि अब छात्रसंघ अध्यक्ष होने के नाते छात्रों के साथ किसी भी तरह की नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी छात्रसंघ छात्रों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगा0
0
Report
संभल में प्रधान चुनाव के रंजिश पर बवाल, फायरिंग समेत पथराव
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश को लेकर गांव में बवाल। सपा और बीजेपी समर्थकों के बीच मारपीट, पथराव के साथ फायरिंग। सपा समर्थक दबंगों ने दूसरे पक्ष पर पथराव के साथ फायरिंग की ..जमकर काटा बबाल। दोनों पक्षों के बीच पथराव। फायरिंग से गांव में मची अफरा तफरी। दोनों पक्षों के बीच पथराव, मारपीट, फायरिंग का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल। गाँव में बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस नाली के पानी के निकास के विवाद का मामला बता रही। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने पुलिस को मामले की जांच कर उचित कार्यवाही के आदेश दिये। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के बिजुआ नगला गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
चंदौली में गोवंश तस्करों पर पुलिस का जवाबी फायरिंग, एक गिरफ्तार
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली - गोवंश तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर गिरफ्तार। पुलिस चेकिंग के दौरान तस्वीरों की पुलिस टीम ने घेरा बंदी। सामने से आ रही संदिग्ध क्रूजर गाड़ी को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन तस्करों ने पुलिस टीम पर कर दी फायरिंग। एसएचओ सदर त्रिवेणी सिंह ने पीछा कर आत्मरक्षा में दो राउंड हवाई फायरिंग की। पुलिस ने वाराणसी के लमही निवासी सूरज उर्फ गोलू पटेल को गिरफ्तार किया। क्रूजर वाहन से एक गाय और एक सांड समेत दो गोवंश बरामद। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के साथ चार अन्य साथी भी थे, जो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पूछताछ में 5 हजार रुपये और गांजा पीने के लालच में गोवंश तस्करी में शामिल होने की बात आई सामने। वाराणसी से छुट्टा गोवंश लादकर बिहार ले जाने का था प्लान। मामले में मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस। सदर कोतवाली क्षेत्र के कोडरिया-बसरिकपुर नहर के पास हुई घटना。0
0
Report
दिल्ली: आजम खान मेडिकल जांच के बाद राम मनोहर लोहिया अस्पताल से निकले
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: एसपी नेता आजम खान को मेडिकल जांच के बाद राम मनोहर लोहिया अस्पताल से पुलिस कर्मी लेकर निकले दिल्ली: ED के कर्मचारी सपा नेता आजम खान को मेडिकल जांच के बाद राम मनोहर लोहिया अस्पताल से बाहर ले गए0
0
Report
अनूपपुर कोतवाली में MPEB कर्मी के घर लाखों की चोरी, डॉग स्कॉट से जाँच
Raebareli, Uttar Pradesh:अनूपपुर कोतवाली में MPEB कर्मी के घर लाखों की चोरी, डॉग स्कॉट से जाँच. खिड़की तोड़कर कई लाखों के सामान की चोरी के वारदात को दिया गया अंजाम. नगदी समेत सोना चांदी हुआ चोरी. अनूपपुर कोतवाली के बरबसपुर का मामला. मौके पर पहुँची कोतवाली पुलिस साइबर टीम डॉग स्कॉट की मदद से कोतवाली पुलिस कर रही मामले की जांच.0
0
Report
Advertisement
