205001
मैनपुरीः मानिकपुर में किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन, नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के प्रयोग पर दिया गया जोर
Karhal, Uttar Pradesh:करहल के मानिकपुर स्थित आई एफ एफ डी सी केंद्र पर किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। फिल्ड ऑफिसर अंकित कुमार ने नैनो डीएपी और नैनो यूरिया का प्रयोग और उससे होने वाले फायदे के बारे में बताया l कार्यक्रम का संचालन कर रहें अमित यादव ने किसानों को रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग न करने की सलाह दी l उन्होंने कहा कि नैनो उर्वरकों के प्रयोग से फसल की अच्छी पैदावार होने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहेगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर: 16 साल के युवक ने परिवार को मार डाला
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर 16 साल के नाबालिग भाई अपने ही बड़े भाई, भाभी और 3 साल के मासूम भतीजे की हत्या की घटना बांसगांव थाना क्षेत्र में सुबह 3 बजे की है वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी दक्षिणी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और कत्ल में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है। मृतकों की पहचान अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और बेटे रेयांश गुप्ता के रूप में हुई है। अमित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।0
0
Report
गोलबाजार में बच्ची के साथ चेन स्नेचिंग; CCTV में अज्ञात महिला चेन उतारती दिखी
Begun, Rajasthan:रायपुर गोलबाजार में बच्ची के साथ चेन स्नेचिंग. खरीदारी करने अपने माता पिता के साथ आई थी गोलबाजार. CCTV में चेन उतारती हुई अज्ञात आरोपी महिला आई नजर. 1 तोला वजनी चेन लूटकर हुई फरार. डेढ़ लाख रुपये कीमती बताई जा रही चेन. गोलबाजार थाना इलाके का मामला.0
0
Report
कानपुर में बुजुर्ग महिला के लिए इलाज और मदद की मांग तेज
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग बेबस लाचार गरीब बुजुर्ग महिला का नहीं कोई मददगार। पति और बेटों की मौत के बाद से छोटे से कमरे में जीवन यापन करने पर मजबूर। कमर में फ्रैक्चर होने के चलते काम करने में असमर्थ। छोटे से कमरे में रहने वाली बुजुर्ग महिला को चूहों ने शरीर में कई जगह जख्म दिए। बुजुर्ग महिला ने बताया पड़ोस के लोग खाना पानी दे जाते हैं जिससे वह जिंदा है। बुजुर्ग महिला ने वृद्धा पेंशन के लिए अधिकारियों के यहां लगाए चक्कर, पैसे भी हुए बर्बाद, काम भी नहीं हुआ। एनजीओ संचालिका अनीता दुआ ने बुजुर्ग महिला के लिए आवाज उठाई। गोविंद नगर विधायक से बात कर बुजुर्ग महिला की हालत के बारे में अवगत कराया गया। विधायक ने बुजुर्ग का इलाज करवाने का आश्वासन दिया। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के डीवीएस कॉलेज के सामने कच्ची बस्ती का मामला।0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में चाकू से हमला: युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक दबंगों के हौसले बुलंद मामूली कहां सुनी को लेकर देर रात महिला अस्पताल चौराहे पर युवक पर चाकू से हमला हुआ। दबंग ने युवक के गर्दन पर कई बार हमला किया। गंभीर रूप से अस्पताल में कराया गया भर्ती भारी पुलिस बल मौके पर जांच में जुटी पुलिस शहर कोतवाली क्षेत्र के महिला अस्पताल चौराहे के पास का मामला।0
0
Report
औरंगाबाद में तेज कार ने बाइक सवार दो की मौत, गांववालों ने NH जाम
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद में बेकाबू कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइकसवार दो दोस्तों की मौत हो गई।घटना एन एच -139 पर अंबा थाना क्षेत्र धनीबार के पास की है।मृतकों की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के धनीबार निवासी 17 वर्षीय राजा कुमार और 16 वर्षीय संदीप कुमार के रूप में की गई है।तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने एक को कुटुंबा रेफरल अस्पताल तथा दूसरे को औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने इसकी वजह पास स्थित सड़क निर्माण की एक ठेका कंपनी के बेस कैंप पर लगाते हुए सड़क को जाम कर दिया जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। उनका कहना था कि कैंप के पास दोनों तरफ बड़े-बड़े वाहनों के खड़े रहने की वजह से अक्सर यहां पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।हालांकि,प्रशासनिक तथा पुलिस के अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया।इस बीच लगभग तीन घंटे तक एन एच जाम रहा。0
0
Report
चतरा में 15 वर्षीय किशोरी का पेड़ से लटकता शव: हत्या या आत्महत्या, पुलिस जांच मेंtotypes
Ansar Nagar, Jharkhand:BREAKING CHATRA चतरा : चतरा में 15 वर्षीय किशोरी का पेड़ से झूलता मिला शव, इलाके में सनसनी। लावालौंग थाना क्षेत्र के कसियाडिह जंगल की है घटना। मृतका की पहचान कसियाडीह गांव निवासी मुकेश भुइयां की 15 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूजा पिछले दो दिनों से घर से लापता थी। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान जंगल में खोजबीन के क्रम में पिता की नजर पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी। परिजनों ने शव को नीचे उतारकर घर लाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लावालौंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। मृतका के पिता ने अपने ही सगे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ग्रामीणों और परिजनों के बीच प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद की भी चर्चा है।0
0
Report
Advertisement
बहराइच में किशोरी लापता मामले को लेकर दो समुदाय आमने-सामने, आरोपी के घर पर हंगामा
Noida, Uttar Pradesh:बहराइच के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के लापता होने के मामले को लेकर रविवार को तनाव की स्थिति पैदा हो गई। दूसरे समुदाय के एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए।आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक के घर पहुंचकर हंगामा किया, रेलिंग तोड़ दी और पथराव किया। इस दौरान युवक के सहयोगी की आटा चक्की में आग लगाने का भी आरोप लगाया गया। वाक थ्रू आरोपी ताहिर के घर से उसके पिता मंसूर से बात करते हुए और पूरी तोड़ फोड़ दिखाते हुए वाक थ्रू आटा चक्की से जहां आग लगी0
0
Report
कल्याणपुर-रावतपुर की संयुक्त टीम ने देशी बम से हमला: दो गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग कल्याणपुर,रावतपुर पुलिस की संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही। देशी बम से हमले का मामला। पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। 20 जून को कल्याणपुर क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला करने के लिए फेंका गया था देशी बम। बाइक को लेकर हुआ था विवाद। घटना में मकान की दीवार क्षतिगस्त हुई थी,बाल-बाल बचे थे लोग। गिरफ्तार आरोपियों के नाम शिवा यादव और पारस ठाकुर है। मौके से जले हुए बम के अवशेष,लोहे की कीलें,टेप और अन्य सामग्री हुई बरामद। फरार आरोपी शान तिवारी की तलाश में जुटी पुलिस0
0
Report
रेप पीड़िता ने गिरफ्तारी न होने से कोतवाली के सामने आत्मदाह की कोशिश की
Moradabad, Uttar Pradesh:रेप पीड़िता ने गिरफ्तारी न होने से कोतवाली के सामने आत्मदाह की कोशिश की बिजनौर के कोतवाली शहर थाने में आज रात युवती ने खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी युवती को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला बीती रात करीब 11 बजे का है जब बिजनौर के थाना किरतपुर के ग्राम छितावर निवासी युवती ने बिजनौर थाना शहर कोतवाली परिसर में खुद को आग लगा ली। पुलिसकर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक युवती लगभग 60% झुलस चुकी थी。 घटना की तुरंत सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। बिजनौर एसपी अभिषेक झा व एसपी सिटी डॉ कृष्ण गोपाल सिंह शहर कोतवाली पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली एसपी ने मिडिया से बताया की युवती ने पहले बिजनौर के स्वहेड़ी निवासी सौरभ पुत्र संजू के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान सबूत न मिलने के कारण पुलिस ने मामले में एफआर लगा दी थी। इसके बाद युवती ने दोबारा युवक के खिलाफ दोबारा बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर पुलिस ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी थी लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की थी रेप पीड़िता लगातार बलात्कारी की गिरफ्तारी के लिए पिछले कई महीनों से थाने और एसपी ऑफिस के चक्कर लगा रही थी। बलात्कारी की गिरफ्तारी ना होने के चलते रेप पीड़िता ने यह खौफनाक कदम उठाया। एसपी ने यह भी बताया की आरोपी युवक सेना में कार्यरत है और उसने इलाहाबाद हाई कोर्ट से गिरफ्तारी का अरेस्टिंग स्टे ले रखा है आज युवती थाना कोतवाली पहुंची थी और अपने मामले में कार्रवाई न होने से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस अधिकारी इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे है जाँच बाद बड़ी कार्यवाही की जाएगी। बाइट --अभिषेक झा एसपी0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद में मामूली विवाद पर दबंगों ने कार रोककर की मारपीट, दो घायल
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद अरुण सिंह मामूली विवाद पर दबंगों ने कार रोककर जमकर की मारपीट दबंगों ने मारपीट कर जान से मारने की नियत से किये दो फायर - सूत्र सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची एक हमलावर को पुलिस ने पकड़ा दबंगों के परिजनो ने हमलावर को छुड़ाने के लिए पुलिस से की हाथापाई दबंगों ने हमलावर को पुलिस से छुड़ाकर भगाया हमलावर को पुलिस से छुड़ाने का वीडियो हुआ वायरल पीड़ित ने दबंग डेयरी बालों पर मारपीट करने व जान से मारने की नियत से फायरिंग करने की थाने में दी तहरीर दबंगों की मारपीट से दो लोग हुए घायल - सूत्र फर्रुखाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाग कूंचा का मामला0
0
Report
भैंस चोरी के इनामी बदमाश की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी, 25 हजार इनाम
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में भैंस चोरी की घटनाओं में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और नकदी भी बरामद हुई है। मंझनपुर थाना क्षेत्र के बंधवा रजबर और भेलखा गांव से 29 और 30 अप्रैल की रात चार भैंसों और एक बच्चे की चोरी हुई थी। मामले में दर्ज मुकदमों की जांच के दौरान पुलिस पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि गुड्डू उर्फ साहिल फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि गुड्डू उर्फ साहिल ऐदिलपुर नहर के पास अपने साथियों का इंतजार कर रहा है और किसी वारदात की फिराक में है। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया。 घायल आरोपी की पहचान गुड्डू उर्फ साहिल पुत्र तूफान अहमद, निवासी रहीमपुर मौलानी, थाना करारी के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और 3310 रुपये बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ बंधवा रजबर और भेलखा गांव से भैंसें चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार चोरी की गई भैंसों को उन्नाव के स्लॉटर हाउस में 30 हजार रुपये में बेच दिया गया था, जिसकी रकम आपस में बांट ली गई थी। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है.0
0
Report
इटावा में अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत, दो घायल
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में मरीज को देखकर घर जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हुई जबकि दो व्यक्ति घायल हुए। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। इटावा जनपद के थाना इकदिल इलाके के अंतर्गत पिलखर के पास नेशनल हाईवे पर कथगवाँ गांव के रहने वाले मेघ सिंह अपने दो अन्य साथी चुन्नीलाल, विजय के साथ इटावा शहर के निजी अस्पताल में भर्ती मरीज को देखकर वापस जा रहे थे कि पिलखर के पास तेज गति अज्ञात वाहन की टक्कर से मेघ सिंह की मौत हो गई, विजय सिंह और चुन्नीलाल घायल हुए।0
0
Report
Advertisement
सीकर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ा हमला, 8 लाख रुपये की शराब जब्त
Sikar, Rajasthan:सीकर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा ब्रांड की करीब 8 लाख रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। सदर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में छिपाकर ले जाई जा रही 110 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त कर लिया है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सदर थानाधिकारी इन्द्रराज मरोड़िया के नेतृत्व में गठित टीम को सूचना मिली थी कि कंवरपुरा से बाडलवास की ओर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने संभावित मार्गों पर नाकाबंदी की। इस दौरान बाडलवास-भीखणवासी मार्ग पर जोहड़ी के पास संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रॉली में लकड़ी के कार्टनों में भरी चंडीगढ़ निर्मित हरियाणा ब्रांड की 110 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में चालक ने अपना नाम सुरेन्द्र खिलेरी तथा उसके साथी ने सुनील कुमार सेषमा बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शराब और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। थानाधिकारी इन्द्रराज मरोड़िया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जब्त शराब की कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि शराब तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। बाइट - इन्द्रराज मरोड़िया थानाधिकारी, सदर थाना सीकर।0
0
Report
Masaurhi में बंद घर का ताला तोड़ चोर लाखों के आभूषण लेकर फरार
Masaurhi, Bihar:बंद घर का ताला तोड जेवरात और सामान की चोरी। घटना के दौरान पूरे घर के सामान को किया क्षतिगस्त। ।।मसौढ़ी।। गौरीचक थाना क्षेत्र में पलांकि के समीप एक बंद घर का ताला तोड अज्ञात बदमास आभूषण सामान लेकर फरार हो गए। आसपास के लोगो की नजर उक्त घर के मुख्य दरवाजे के टूटे ताले पर पड़ी। सूचना पर घर के मालिक गांव पहुंचे। मामले में अवगिला निवासी रंजीत कुमार ने गौरीचक थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वे 16 वर्षों से उक्त मुहल्ले में मकान बना कर रहते हैं। मकान तीन मंजिला है। सबसे ऊपर किरायेदार रहते हैं। बीते तीन दिनों से परिवार के सभी सदस्य पटना गए हुए थे। घर में ताला बंद था। उनके किरायेदार भी मकान में नहीं थे। उनके कमरे में भी ताला बंद था। इधर, इसका फायदा उठा चोर बीते देर रात उनके घर के मुख्य दरवाजे मे लगे ताले को तोड घर मे प्रवेश कर गए। घर मे प्रवेश करने के बाद चोरों ने कमरे व उक्त कमरे मे रखा आलमीरा समेत अन्य सामानों को खंगाल डाला। आलमीरा को भी तोड़ा गया। आलमीरा मे रखे कुछ आभूषण और सामान लेकर फरार हो गये। घटना को अंजाम देने के दौरान पूरे घर को तहस नहस कर दिया गया। जो सामान चोर लेकर जाने में सक्षम नहीं हुए। उन्हें तोड़ दिया गया। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी थे। उनका इस घटना से दो लाख से उपर का नुकसान हुआ है। बाइट रंजीत कुमार पीड़ित0
0
Report
Khairagarh: धारदार बटनदार चाकू से दहशत फैलाने वाले धनेश्वर को अदालत ने 2 साल सजा
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ में धारदार बटनदार चाकू लेकर लोगों में दहशत फैलाने वाले धनेश्वर उर्फ दादू मानिकपुरी को अदालत ने कड़ी सजा सुनाई है। जनवरी 2026 में धरमपुरा क्षेत्र में लोगों को डरा-धमका रहे आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा था और उसके कब्जे से 9.5 इंच लंबा बटनदार चाकू बरामद किया था। प्रभावी विवेचना और मजबूत पैरवी के आधार पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, खैरागढ़ ने आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत दोषी ठहराते हुए 2 वर्ष के सश्रम कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई। पुलिस ने इसे कानून व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण सफलता बताया है।0
0
Report
Advertisement
