205001
Mainpuri- ट्रैक्टर की टक्कर से किसान हुआ घायल
Mainpuri, Uttar Pradesh: ट्रैक्टर की टक्कर से किसान हुआ घायल, रामजी लाल पुत्र भीमसेन निवासी नगरिया कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और वह अपने घर जा रहे थे तभी ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे उनको मामूली चोटे आई हैं। किसान को जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुशीनगर मे सड़क सुरक्षा को लेकर बच्चों को किया गया जागरूक
Bijai Chhapra, Uttar Pradesh:(कुशीनगर)। सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात निरीक्षक अश्वनी राय ने सोमवार को कुबेरस्थान स्थित रघुनाथ त्रिपाठी हायर सेकेंड्री स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर सुरक्षित आवागमन के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी। यातायात निरीक्षक अश्वनी राय ने बच्चों को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग सुरक्षा के लिए जरूरी है, जबकि चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट गंभीर चोट से बचाव में मदद करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को जेब्रा क्रॉसिंग का प्रयोग करने की सलाह देते हुए कहा, नियमों का पालन कर खुद भी बचें, दूसरों को भी बचाएं कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सड़क पार करते समय दाएं-बाएं देखकर आगे बढ़ने, मोबाइल का प्रयोग नहीं करने तथा साइकिल चलाते समय सावधानी बरतने की जानकारी दी गई। यातायात निरीक्षक ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। स्कूलों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि जागरूक बच्चे स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ परिवार के लोगों को भी नियमों के प्रति जागरूक कर सकते हैं। इससे सड़क हादसों में कमी लाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद मणि त्रिपाठी, दुर्गा दयाल तिवारी, अजय सिंह, राजन चौधरी सहित शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। 🖋️कुशीनगर से पीके विश्वकर्मा की रिपोर्ट...🖋️0
0
Report
जिम संचालक ने थर्ड जेंडर से की मारपीट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली थाना कोतवाली क्षेत्र में जिम संचालक द्वारा थर्ड जेंडर के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। पुलिस ने मारपीट के मामले में जिम संचालक अश्वनी शर्मा और सुशील कुमार को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, थर्ड जेंडर की ओर से थाना कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की गई थी। शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच की। जांच के बाद मारपीट के आरोप में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकला 11 वर्षीय बालक सूरत में मिला, पुलिस ने सकुशल बरामद किया
Bijai Chhapra, Uttar Pradesh:कुशीनगर।जटहां बाजार थाना क्षेत्र से चार दिन पहले लापता हुआ 11 वर्षीय बालक सागर शर्मा को कुशीनगर पुलिस ने गुजरात के सूरत से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की तत्परता और संयुक्त टीम की कार्रवाई से बालक के परिवार ने राहत की सांस ली। बालक वर्तमान में अपने रिश्तेदार के साथ सुरक्षित और स्वस्थ है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जटहां बाजार, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम को यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, थाना जटहां बाजार में दर्ज मुकदमा संख्या 0083/26, धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित 11 वर्षीय सागर शर्मा, पुत्र नंदन शर्मा, निवासी कटाई भरपुरवा बाजार टोला, थाना जटहां बाजार, जनपद कुशीनगर, छह अगस्त को घर से लापता हो गया था। बताया गया कि बालक अपने पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकल गया था। परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बालक की तलाश के लिए थाना जटहां बाजार पुलिस के साथ स्वाट और सर्विलांस टीम को लगाया। संयुक्त टीम ने तकनीकी जानकारी और उपलब्ध सुरागों के आधार पर बालक की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम ने गुजरात के सूरत से सागर शर्मा को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक बालक अपने रिश्तेदार सिपाही यादव, पुत्र रमेश यादव, निवासी मरचहवा, थाना धनहा, जनपद बगहा (बिहार) के साथ सुरक्षित एवं स्वस्थ मिला। बालक की बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस की इस कार्रवाई से परिवार में खुशी का माहौल है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जटहां बाजार पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम के प्रयास की सराहना की जा रही है।.......कुशीनगर से पीके विश्वकर्मा का रिपोर्ट..0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी- किसान की गोली लगने से मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग। किसान की गोली लगने से मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप जमीनी रंजिश के चलते लगाया हत्या का आरोप मृतक के पुत्र ने तीन-चार लोगों पर लगाया हत्या का आरोप कहा जमीनी विवाद में पूर्व में हुआ था झगड़ा रंजिश के चलते की गई हत्या मृतक किसान वीरपाल 50 वर्ष अपने चबूतरा पर लेटे थे मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी थाना कुरावली इलाके के जुनैसा गांव की घटना0
0
Report
मेड़ता रोड थाने में सीएलजी-शांति समिति की बैठक से समाधान की उम्मीद
Nagaur, Rajasthan:मेड़ता रोड थाना परिसर में उपखंड अधिकारी सुनील चौधरी की अध्यक्षता में सीएलजी एवं शांति समिति सदस्यों की बैठक का आयोजन कर जनसमस्याओं पर खुलकर चर्चा की गई। पुलिस उपाधीक्षक रामकरण मलिंडा ने आगामी 15 अगस्त और धार्मिक त्यौहारों के चलते आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए सूचना तंत्र को मजबूत करने के लिए सहयोग करने की बात कही। बैठक में राज्स्व रिकॉर्ड में सुधार कर जारोड़ा पुलिया से 101 नम्बर गेट तक की मुख्य सड़क को रिकॉर्ड में दर्ज करने, मृत पशुओं के निस्तारण, शराब दुकान को मोहल्ले से हटाने, विद्यालय वाहनों की जांच करने और ट्रैफिक पुलिस करने की नियुक्ति जैसे आवश्यक मुद्दों पर खुलकर चर्चा की गई। इस अवसर पर थाना अधिकारी सत्यवान सिंह मीणा ने सभी को आश्वासन दिलाया की क्षेत्र में नशाखोरी और अपराध पर कार्रवाई कर अंकुश लगाया जाएगा।0
0
Report
उत्तराखंड: चमोली ADM के अनुसार तमक नाला में पुल बह गया, राहत अभियान जारी
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड: चमोली के ADM विवेक प्रकाश ने कहा, "आज शाम 5:30 PM बजे तमक नाला है और वहां पानी का बहुत तेज़ बहाव आया। साइट पर एक बेली ब्रिज बह गया; BRO के अधिकारी और कर्मचारी आस-पास मौजूद थे। एक BRO गाड़ी और उसका ड्राइवर लापता हो गए हैं। सर्च ऑपरेशन चल रहा है, और SDRF की एक टीम को साइट पर भेजा गया है। पुल के दूसरी तरफ लगभग 15 या 16 गांव हैं; हम कनेक्टिविटी ठीक करने के लिए तुरंत कोशिश कर रहे हैं ताकि कल तक सर्विस फिर से शुरू हो सकें। मैं BRO के लगातार संपर्क में हूं और उन्हें जो भी मदद या रिसोर्स चाहिए, उन्हें देने की कोशिश कर रहा हूं। हम दूसरी तरफ की स्थिति का पता लगाने और यह पक्का करते हुए कि वहां कितने टूरिस्ट हो सकते हैं, ITBP के साथ भी कोऑर्डिनेट कर रहे हैं ताकि उस इलाके में मौजूद किसी भी व्यक्ति के लिए सही कदम उठाएं जाएं।"0
0
Report
Advertisement
महायुती मंच पर तू-तू मैं-मैं: दातें ने दोनों नेताओं को टोक दिया
Ahilyanagar, Maharashtra:अहिल्यानगरच्या पारनेर तालुक्यातील देवीभोयरे येथे एका सार्वजनिक कार्यक्रमाच्या स्टेजवरच महायुतीच्या स्थानिक नेत्यांमध्ये ‘ तू तू, मै मै ’ झाली...विशेष म्हणजे या मंचावर पारनेरचे राष्ट्रवादी अजित पवार गटाचे आमदार काशिनाथ दाते हे देखील उपस्थित होते...राष्ट्रवादी काँग्रेसचे जिल्हाध्यक्ष अशोक सावंत आणि भाजपचे माजी विधानसभा प्रमुख विश्वनाथ कोरडे यांच्यात हा वाद झाला...वाद इतका वाढला की, एकमेकांना प्रत्युत्तर देताना ‘तुझं मी ऐकत नाही’, ‘दाखव इथेच दाखव’ आणि ‘बिनडोक’ अशा शब्दांचा वापर झाला... हा व्हिडीओ सध्या सोशल मीडियावर व्हायरल झालाय...परिस्थिती हाताबाहेर जाण्याची शक्यता निर्माण होताच आमदार काशिनाथ दाते यांना हस्तक्षेप करावा लागला आणि आमदार दاتے यांनीही दोन्ही नेत्यांना थेट सुनावले...अशोक सावंत यांच्या या वक्तव्यावर देवीभोयरे येथील अंबिका मंदिर देवस्थानला ‘ब’ वर्ग दर्जा मिळवून देण्याचे श्रेयही राष्ट्रवादीकडे असल्याचा दावा त्यांनी केला...सावंत यांच्या या वक्तव्यावर विश्वनाथ कोरडे यांनी नाराजी व्यक्त केली...आमदार काशिनाथ दाते यांच्याकडे पाहत कोरडे म्हणाले ‘आमदार साहेब, यामुळेच आम्ही तुमच्या कार्यक्रमांना येत नाही'...कामाचे श्रेय महायुतीचे असल्याचे कोरडे यांचे म्हणणे होते...या एका वक्तव्याने व्यासपीठावरील वातावरण तापले आणि भर स्टेजवरच कोरडे आणि सावंत यांच्यात जुंपली...अखेर आमदार काशिनाथ दाते यांनी दोघांनाही सुनावले आणि कार्यक्रम पुढे सुरू केला.0
0
Report
मुंबई डोंगरी में बिबटिया के अवैध कातड़ी कारोबार का आरोपी गिरफ्तार
Mumbai, Maharashtra:मुंबईच्या डोंगरी परिसरातून बिबट्याच्या कातडीच्या कथित अवैध विक्रीप्रकरणी एका इसमाला पोलिसांनी ताब्यात घेतलं आहे. बिबट्या हा संरक्षित वन्यजीवाची कातडी विक्री करण्याच्या उद्देशाने एक व्यक्ती डोंगरी परिसरात येणार असल्याची खात्रीशीर माहिती पोलिसांना मिळाली होती. या माहितीच्या आधारे डोंगरी पोलिसांनी सापळा रचून कारवाई केली. पोलीस निरीक्षक बाळासाहेब कानवडे यांच्या नेतृत्वाखाली पोलीस उपनिरीक्षक सुनील रणदिवे, पोलीस हवालदार विशाल सोनवणे आणि पोलीस कॉन्स्टेबल सुरज धायगुडे यांचं पथक तयार करण्यात आलं. पोलिसांनी माहितीची खातरजमा करून ९ ऑगस्ट रोजी ताडदेव, मुंबई येथील निखिल सोनावणे याला ताब्यात घेतलं. आरोपीच्या ताब्यातून बिबट्याच्या कातडीसदृश वस्तू जप्त करण्यात आली असून, तिचं वजन अंदाजे अडीच किलो आहे. या वस्तूची प्राथमिक अंदाजे किंमत तब्बल ३० लाख रुपये असल्याचं पोलिसांकडून सांगण्यात आलं आहे. मात्र, ही वस्तू नेमकी कोणत्या प्रजातीची आहे आणि तिची अधिकृत किंमत किती आहे, याची खातरजमा वनविभाग आणि वन्यजीव तज्ज्ञांकडून केली जात आहे. या प्रकरणी वन्यजीव संरक्षण अधिनियम १९७२ मधील विविध कलमांनुसार गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. बिबट्याची कातडी आरोपीला कोणाकडून मिळाली, या तस्करीच्या मागे आणखी कोणाचा सहभाग आहे आणि आर्थिक व्यवहार झाला आहे का, याचा तपास सध्या सुरू आहे.0
0
Report
सीपीआईएम विधायक के नेतृत्व में जेल भरो आंदोलन: 2000 किसान-मजदूर गिरफ्तार, फिर रिहा
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले में खेतिहर मजदूर यूनियन, सीटू और महिला समिति के कार्यकर्ताओं ने 20 सूत्री मांगों के लिए 'जेल भरो' आंदोलन किया. विभूतिपुर के सीपीएम विधायक अजय कुमार के नेतृत्व में लगभग 500 कार्यकर्ता समाहरणालय पहुंचे और केंद्र-राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने किसान, खेतिहर मजदूर, सामान्य मजदूर और महिलाओं से जुड़ी विभिन्न मांगों को उठाया. उनका आरोप था कि सरकार की नीतियों के कारण आम लोगों, किसानों और मजदूरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. संगठनों का कहना था कि लंबे समय से आंदोलन के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई न होने पर यह कदम उठाया गया है. विधायक अजय कुमार ने 20 सूत्री मांगों में 4 जनविरोधी लेबर कोड को रद्द करना, 3 किसान समझौतों को लागू करना (जो वापस ले लिए गए थे) और होल्डिंग टैक्स में कमी जैसी मांगें शामिल हैं. उन्होंने जोर दिया कि किसान और मजदूरों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए. आंदोलन के तहत करीब 2000 कार्यकर्ताओं को नगर थाना लाया गया. कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक किसानों, खेतिहर मजदूरों और मजदूरों से जुड़ी समस्याओं पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. पुलिस प्रशासन ने अनुमंडल पदाधिकारी, सदर डीएसपी और नगर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में सुरक्षा बल तैनात किया था. जेल भरो आंदोलन के दौरान प्रदर्शन के बाद गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को नगर थाना लाया गया और परिसर में नारेबाजी की गयी. लगभग एक घंटे बाद सभी को थाने से छोड़ दिया गया. मांग पत्र अधिकारी के पास भेजा जाएगा ताकि उन समस्याओं पर विचार किया जा सके. आंदोलन में किसान सभा, खेतिहर मजदूर यूनियन, सीटू और महिला समिति के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और आगे भी संघर्ष जारी रखने की बात कही गई. वतमान स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही.0
0
Report
Advertisement
धरनी पहाड़ पर सावन की दूसरी सोमवारी: हजारों शिवभक्त जलाभिषेक के साथ भक्तिमय वातावरण
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में सावन महिने की दूसरी सोमवारी के पावन अवसर पर सोमवार को जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल के नेतृत्व में सेंकड़ों शिवभक्त धरनी पहाड़ पहुँच कर जलाभिषेक किया. कार्यक्रम के चौथे वर्ष में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में शिवभक्त शामिल हुए और धरनी पहाड़ स्थित बाबा धरनीनाथ धाम पहुँचकर जलाभिषेक किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत सहित प्रशासनिक विभाग के अधिकारी एवं कई गणमान्य लोग शामिल हुए. इसकी शुरुआत गोपीनाथपुर से भव्य शोभायात्रा के साथ हुई. जिले के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु टोटो एवं अन्य साधनों से स्थल तक पहुँचे. बड़ी संख्या में भक्त पवित्र जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए बाबा धरनी धाम पहुँचे. पूरे रास्ते हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा. शोभायात्रा के धरनी पहाड़ पहुँचने के बाद भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. धनबाद से पहुँची भजन गायिका कोमल मिश्रा एवं विशाल ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. भजन और धार्मिक गीतों के बीच पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया. करीब 8 हजार शिवभक्तों के लिए महाभोग के रूप में खिचड़ी प्रसाद की व्यवस्था की गई थी. श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद भी वितरण किया गया. उनका सपना है की धरनी पहाड़ को पर्यटक एवं धार्मिक स्थल के रूप में विकास मिले जिससे धरनी पहाड़ जिले के लिए एक गौरव का स्थल बन सके...0
0
Report
मे Mesakour में बज्रपात से दो मासूमों की मौत, एक बच्ची घायल, गांव में मातम
Nawada, Bihar:मे़सकौर में बज्रपात का कहर: 2 मासूमों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, गांवों में पसरा मातम नवादा के Mesakour प्रखंड में सोमवार को हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है। लक्ष्मीपुर गांव के बधार में बज्रपात से राम चौहान की 8 वर्षीय पुत्री सुष्मिता कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान गांव की शीतल कुमारी भी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। घायल शीतल का इलाज Mesakour प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया राकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और अपने निजी वाहन से शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भिजवाया। मौके पर सीतामढ़ी थाना की पुलिस भी पहुंची थी। वही ढिबरा गांव में खेत में काम कर रहे कामता यादव के 16 वर्षीय पुत्र नवनीत कुमार की बज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। नवनीत अपने पिता का इकलौता पुत्र था। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी देते हुए मेसकौर प्रखंड विकास पदाधिकारी अश्वनी कुमार ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतकों के आश्रितों को आपदा राहत के तहत सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और खेतों में जाने से बचें।0
0
Report
वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस का कड़ा बयान आया
Noida, Uttar Pradesh:Congress reaction on Vande Mataram controversy0
0
Report
Advertisement
सीएम योगी कल संत कबीर नगर दौरे पर 684 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण
Uska Khurd, Uttar Pradesh:सन्तकबीरनगर : सीएम योगी आदित्यनाथ का कल सन्तकबीर नगर दौरा, 684 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात. एंकर- सीएम योगी आदित्यनाथ 11 अगस्त को सन्तकबीरनगर जिले के दौरे पर आएंगे। सीएम योगी यहां जिले को 684 करोड़ की 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद सीएम कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ कल दोपहर तीन बजे जिले में पहुंचेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर है। प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीएम योगी का डेढ़ महीने के भीतर जिले में यह दूसरा दौरा है। इसके पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने 25 जून को जिले के धनघटा विधानसभा में पहुंचकर करोड़ों की योजनाओं की सौगात दी थी। सीएम के दूसरे दौरे को लेकर लोगों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साह है। उम्मीद जताई जा रही है कि सीएम योगी जिले को मेडिकल कालेज सहित विकास की कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। डीएम आलोक कुमार और एसपी सन्दीप कुमार मीणा ने जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।0
0
Report
भोपाल के मुख्यमंत्री ने आपात बैठक बुलाई: बारिश-जलभराव से निपटने के निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:भोपालमंत्रालय में मुख्यमंत्री ने बुलाई आपात बैठक बारिश और जलभराव की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री ने की समीक्षा प्रदेश में बारिश की स्थिति पर अधिकारियों से लिया अपडेट जलभराव वाले क्षेत्रों को लेकर मुख्यमंत्री ने की समीक्षा कम वर्षा वाले जिलों की स्थिति पर भी हुई चर्चा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश0
0
Report
संगमनेर में रेल्वे मांग के लिए रास्ता रोकें; 3500 अज्ञात समेत 11 ज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
Shirdi, Maharashtra:संगमनेरात रेल्वेसाठी रास्तारोको ; बाळासाहेब थोरात यांच्या कन्या जयश्री थोरात यांच्यासह 3500 आंदोलकांवर गुन्हा दाखल.. थोरातांच्या नेतृत्वाखाली रास्तारोको ; मात्र गुन्ह्यात थोरातांचे नाव वगळले... पुणे-नाशिक महामार्गावर रास्ता रोको केल्या प्रकरणी आंदोलनावर पोलिसांची कारवाई... संगमनेर तालुक्यातील हिवरगाव पावसा टोलनाक्यावर संगमनेर रेल्वे मागणी कृती समितीने केला होता रास्तारोको... आंदोलनामुळे पुणे-नाशिक राष्ट्रीय महामार्गावरील वाहतूक सुमारे तीन तास झाली होती विस्कळीत... पोलिसांनी 11 ज्ञात आंदोलकांसह तब्बल 3500 अज्ञात आंदोलकांवर केला गुन्हा दाखल... जिल्ह्यात जमावबंदी आदेश लागू असल्याने आंदोलनाला पोलिसांनी नाकारली होती परवानगी.. परवानगी नसतानाही मोठ्या संख्येने नागरिक जमले आणि रस्त्यावर ठिय्या देत वाहतूक रोखल्याचा पोलिसांचा आरोप... जमावबंदी आदेशाचे उल्लंघन आणि वाहतूक विस्कळीत केल्याप्रकरणी गुन्हा... गुन्हा दाखल झालेल्या 11 ज्ञात जणांमध्ये माजी जिल्हा परिषद सदस्य अजय फटांगरे, बाळासाहेब थोरात यांच्या कन्या जयश्री थोरात, शरद नाना थोरात, किशोर टोकसे, अमोल शेलकर, विजय रहाणे, नामदेव गुंजाळ, भाऊसाहेब राहणे, सागर पावसे, डॉ. दानिश खान आणि नूरमोहंमद शेख यांचा समावेश. आंदोलनाचे नेतृत्व माजी महसूलमंत्री बाळासाहेब थोरात यांनी केले असतानाही गुन्ह्यात त्यांचे नाव नसल्याने अनेक चर्चांना उधाण... पुणे-नाशिक व्हाया संगमनेर रेल्वेचा प्रश्न आता विकासाबरोबरच राजकीय संघर्ष आणि कायदा-सुव्यवस्थेच्या केंद्रस्थानी...0
0
Report
Advertisement
