205001
Mainpuri - पुरानी रंजिश के चलते स्कॉर्पियो कार से बुजुर्ग को मारी टक्कर
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी जिले में पुरानी रंजिश के चलते स्कॉर्पियो कार से बुजुर्ग को मारी टक्कर हुआ घायल . जिला अस्पताल में कराया भर्ती मनोज कुमार पुत्र महावीर सिंह निवासी नगला हिम्मतपुर के रहने वाले हैं, उनके गांव के ही लोगों से विवाद चल रहा है रठेरा रोड पर जैसी वह पहुंचे तभी पीछे से आ रहे स्कार्पियो सवार विपक्षी जिसे पुरानी रंजिष्ट चल रही है ,उनके द्वारा टक्कर मार दी गई .और जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए ,जहां जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायसेन जंगल में युवक गोलू गोंड पर बाघ हमले की खबर, विभाग जांच कर रहा
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन के जंगल में अपने जानवर चरा रहे युवक पर हिंसक जंगली जानवर ने युवक गोलू गोंड पर जानलेवा हमला कर दिया । जिला मुख्यालय के ग्राम नयापुरा बीट गोंदरा की घटना है गोलू के अनुसार उस पर बाघ ने किया हमला किया है जबकि वन विभाग की टीम ने पुष्टि नहीं की । वन विभाग के अनुसार जांच के बाद ही कह पायेंगे की किस हिंसक जानवर ने हमला किया है । घायल युवक गोलू गोंड को परिजन अस्पताल लेकर पहुंच जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है ।0
0
Report
नशे से दूर रहने के लिए शहर में अनोखा सफाई-झाड़ू अभियान
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए एक अनोखा अभियान देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम और गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष स्वच्छता एवं नशामुक्ति अभियान के तहत शहीद भगत सिंह सेवा समिति के सदस्यों ने अनूठे अंदाज में लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। अग्रसेन चौक, कोठी कंपाउंड में समिति के कार्यकर्ता कोरेक्स की खाली शीशियों की माला पहनकर हाथों में झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे और सफाई करते हुए नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। समिति अध्यक्ष सुजीत द्विवेदी ने कहा कि नशा खासकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। नशे की गिरफ्त में आकर युवा अपना स्वास्थ्य खराब करने के साथ परिवार को भी आर्थिक और सामाजिक संकट में डाल रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें समय रहते नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की। समिति ने साफ संदेश दिया कि स्वच्छ समाज के साथ नशामुक्त समाज का निर्माण भी जरूरी है और इसके लिए पूरे समाज को मिलकर आवाज उठानी होगी。0
0
Report
9–10 साल की मासूमों के साथ छेड़छाड़: बुजुर्ग आरोपी हिरासत में
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में 9 और 10 साल की दो सहेलियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. सावरी माता मंदिर में दर्शन करने गई मासूमों के साथ 60 वर्षीय बुजुर्ग ने अश्लील हरकतें कीं. घटना का पता चलते ही परिजन और स्थानीय महिलाओं ने आरोपी बुजुर्ग को मौके पर ही पकड़ कर चप्पल और डंडों से जमकर पीटा. आरोप है कि वहां मौजूद नंदकिशोर सोनी ने उन्हें प्रसाद के रूप में टॉफी दी और पास बिठा लिया. इसके बाद उसने मासूमों के साथ गलत हरकतें शुरू कर दीं. आरोपी ने एक बच्ची के फ्रॉक की चेन खोलने का प्रयास भी किया, जिससे घबराकर दोनों बच्चियां घर भाग गईं और परिजनों को पूरी बात बताई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण गड़िया मोहल्ला पहुंचे, जहां आरोपी छिपा हुआ था. बच्चियों ने पहचान की, जिसके बाद वहां मौजूद महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा. महिलाओं ने आरोपी को चप्पलों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया. पिटाई के दौरान आरोपी रोते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नंदकिशोर सोनी को हिरासत में ले लिया. महिला थाने में आरोपी के खिलाफ BNS, पॉक्सो एक्ट और SC/ST एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
Ashoknagar अस्पताल में नवजात की गला दबाकर हत्या, पुलिस जांच शुरू
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:ASHOKNAGAR (MP) के जिला अस्पताल के PNC वार्ड में नवजात बच्ची की गला घोंटकर हत्या की घटना सामने आई है। माँ और दादी अस्पताल में मौजूद थीं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की आशंका जताई गई है. बच्ची चंद घण्टे पहले जन्मी थी; उसकी गर्दन पर निशान और मुंह से खून निकल रहा था, जिससे अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. CCTV फुटेज खंगाली जा रही है ताकि घटना के कारण और वार्ड में मौजूद लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सके. परिवार के अनुसार बच्ची की मां भावना की दूसरी बेटी थी; शनिवार-रविवार की रात बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रविवार की सुबह मां ने बच्ची के मुँह से खून निकलते देखा और डॉक्टरों को सूचना दी; मौत के बाद गले पर निशान पाए गए. अस्पताल में सुरक्षा का पहरा बताया गया, लेकिन नतीजा क्या हुआ यह पुलिस की जांच पर निर्भर है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी. इसके अलावा NCRB क्राइम्स इन इंडिया 2023 के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में शिशु हत्या के मामले देश भर में सर्वाधिक रहे।0
0
Report
सेंदरी-तुर्काडीह पुल के पास बड़ा सड़क हादसा, घायल की हालत खतरे से बाहर
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सेंदरी-तुर्काडीह पुल के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। पाली निवासी मुरशिद आलम दीपका से बिलासपुर गाड़ी खाली करने के बाद वापस पाली लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में झपकी आ गई। इसके बाद हाइवा अनियंत्रित होकर ट्रेलर से जा टकराई और सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करते हुए मुरशिद आलम को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है। अस्पताल में उनका सीटी स्कैन भी कराया गया, जिसमें फिलहाल किसी गंभीर स्थिति की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि एहतियात के तौर पर उनका इलाज जारी है। परिजनों के मुताबिक झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ।0
0
Report
मोदीनगर थाना ने वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, चार मोटरसाइकिलें बरामद
Ghaziabad, Uttar Pradesh:थाना मोदीनगर पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद बाइकों में से तीन के संबंध में मोदीनगर और निवाड़ी थाने में चोरी के मामले दर्ज हैं, जबकि चौथी मोटरसाइकिल के संबंध में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार रविवार को थाना मोदीनगर पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वाहन चोरी से जुड़े संदिग्धों की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोदीनगर के इंद्रापुरी निवासी 26 वर्षीय अनुज पुत्र प्रेमराज, मुरादनगर थाना क्षेत्र के डिडौली गांव निवासी 18 वर्षीय ध्रुव त्यागी पुत्र राजेश और त्रिमूर्ति विहार जलालपुर रोड निवासी 21 वर्षीय दीपक उर्फ दीपेंद्र पुत्र पुष्पेंद्र के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी के बाद बाइकों को छिपाकर रखा जाता था और मौका मिलने पर उन्हें बेचने की तैयारी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने की फिराक में थे, तभी चेकिंग के दौरान पकड़े गए। पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद चार मोटरसाइकिलों में से दो के संबंध में मोदीनगर थाने में चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं। एक मोटरसाइकिल निवाड़ी थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। चौथी बाइक के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े दो अन्य आरोपियों राज उर्फ राजेश निवासी मुरादनगर और अजगर उर्फ रोहित निवासी डिकोली, बागपत की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
Advertisement
पंजाब में पंथक लहर तेज, 2027 लिए अमृतपाल सिंह मुख्यमंत्री पद उम्मीदवार पर चर्चा
Samrala, Punjab:ਅਗਲੀਆਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪੰਥਕ ਲਹਿਰ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ - ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਜੋਹਲ (ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਕੋਆਰਡੀਨੇਟਰ) ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਨਹੀਂ ਹੋਈਆਂ ਅਤੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਤੇ ਭਾਜਪਾ ਵੱਲੋਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਚੋਣਾਂ ਨਾ ਕਰਵਾਉਣ ਕਾਰਨ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਬਾਦਲ ਦਾ ਉੱਥੇ ਕਬਜ਼ਾ ਹੈ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਅਮਰਜੀਤ s ਸਿੰਘ chawala ਵਰਗੇ ਵਿਵਾਦ ਉੱਠ ਰਹੇ ਹਨ। ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕੋਆਰਡੀਨੇਟਰ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਜੋਹਲ ਨੇ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਹੈ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਇਸ ਵਾਰ ਪਿਛਲੀਆਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਸਮੇਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਲਹਿਰ ਤੋਂ ਵੀ ਵੱਧ 2027 ਦੀਆਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਪੰਥਕ ਲਹਿਰ ਚਲ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਦਕਿ ਅਕਾਲੀ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਤੋਂ ਅੱਕੇ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨੇ ਦਿੱਲੀ ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਝਾਂਸੇ ਵਿੱਚ ਆ ਕਿ 2022 ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ 92 ਵਿਧਾਇਕ ਜਿਤਾਏ ਸਨ ਪਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਨੂੰ ਖ਼ਤਮ ਕਰਨ ਅਤੇ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਲਈ ਕੋਈ ਕੰਮ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ। ਭਾਈ ਜੋਹਰ ਅੱਜ ਇੱਥੇ ਭਾਈ ਈਸ਼ਵਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਸਮਰਥਕਾਂ ਵੱਲੋ ਆਯੋਜਿਤ ਕੀਤੀ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਉਪਰੰਤ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ 2027 ਦੀਆਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਸੰਗਤ ਦੀ ਮੰਗ ਹੈ ਕਿ ਭਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਚੋਣ ਮੈਦਾਨ ਵਿੱਚ ਉਤਾਰਿਆ ਜਾਵੇ। ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਸਰਦਾਰ ਐਸ਼ਵਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਵੀ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਟਿਕਟ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਦੀ ਕੀਤੀਮੰਗ ਸੰਬੰਧੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੰਗਤ ਵੱਲੋਂ ਰੱਖੀ ਗਈ ਗੱਲ ਨੂੰ ਪਾਰਟੀ ਹਾਈਕਮਾਂਡ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਟਿਕਟ ਸਬੰਧੀ ਅੰਤਿਮ ਫੈਸਲਾ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਹੀ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਜੋਹਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਾਰਟੀ ਨਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਤੋਂ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਸਾਰੇ ਆਗੂਆਂ ਅਤੇ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਚੱਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਅll۔ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਦਿਆਂ, ਨੌਜਵਾਨਾਂ, ਨਸ਼ਿਆਂ ਅਤੇ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਵਰਗੇ ਮਾਮਲਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਨਹੀਂ ਹੋਈਆਂ ਅਤੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ मੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਤੇ ਭਾਜਪਾ ਵੱਲੋਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਚੋਣਾਂ ਨਾ ਕਰਵਾਉਣ ਕਾਰਨ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਬਾਦਲ ਦਾ ਉਥੇ ਕਬਜ਼ਾ ਹੈ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚਾਵਲਾ ਵਰਗੇ ਵਿਵਾਦ ਉੱਠ ਰਹੇ ਹਨ। ਜੋਹਲ ਨੇ ਮੀਟਿੰਗ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਲਗਾਤਾਰ ਸੰਪਰਕ ਕਰਕੇ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਪਾਰਟੀ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਨੂੰ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।0
0
Report
अयोध्या में वशिष्ठ सम्मान समारोह: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर निशाना
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में वशिष्ठ सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा। 8 अक्टूबर को अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे और राम मंदिर दर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि जिन समाजवादियों की सरकार में राम भक्तों और कारसेवकों पर गोलियां चली थीं, उनमें रामलला के दर्शन करने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोग राम मंदिर में दर्शन कैसे कर सकते हैं, क्योंकि इससे उनका मुस्लिम वोट बैंक नाराज हो जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को राम भक्तों और कारसेवकों से माफी मांगनी चाहिए। दरअसल, 8 अक्टूबर को अखिलेश यादव पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक पवन पांडे के आवास पर आयोजित राम कथा कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या आएंगे। वहीं भदोही का नाम संत रविदास नगर किए जाने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा सरकार ने जिले का नाम बदला था, जिसे भाजपा सरकार ने दोबारा संत रविदास नगर कर दिया। दीपोत्सव को लेकर उन्होंने कहा कि इस वर्ष पिछले वर्षों से भी बेहतर आयोजन किया जाएगा。0
0
Report
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एंबुलेंस टैंकर से टकराई, देवरिया के 3 की मौत
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया एंकर..... पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सुल्तानपुर जनपद में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में देवरिया जनपद के रुद्रपुर के 3 लोगों की मौत हो गई... जानकारी के अनुसार गहिल दुधैला गांव के रहने वाले सत्यवान सिंह आर्मी में सूबेदार मेजर थे। और अपने किडनी ट्रांसप्लांट करने के लिए चंडीगढ गए थे जहां पर उनकी मौत हो गई.... उनके शव को परिजन एंबुलेंस से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते रुद्रपुर ला रहे थे कि तभी सुल्तानपुर के आसपास एंबुलेंस ने टैंकर में सीधी टक्कर मार दी .... जिससे एंबुलेंस में सवार ड्राइवर और 3 लोगों की मौत हो गई मरने वालों में सत्यवान सिंह के भाई और उनका बेटा और रुद्रपुर का राजन चौधरी है.. जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो परिवार में कोहराम मच गया... और घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.... मृतक व्यक्तियों का शव पोस्टमार्टम के बाद देर रात घर पहुंचने की संभावना है.... वही गांव पर जाकर जनपद के डीएम और एसपी ने परिवार से मुलाकात की0
0
Report
Advertisement
NH 719 पर ट्रक पलटा, राहगीरों ने बोरिया बटोरकर मदद की जगह लूट मचाई
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-ग्वालियर-इटावा-भिण्ड नेशनल हाईवे 719 पर हादसा,पशु आहार से भरा अनियंत्रित ट्रक खंती में पलटा,मदद छोड़ बोरियां लूटने भागे लोग! एंकर-हादसे के बाद मदद के लिए हाथ आगे बढ़ते हैं... लेकिन मध्यप्रदेश के भिंड में जो हुआ, उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है。 मामला ग्वालियर-भिंड नेशनल हाईवे 719 का है। मेहगांव थाना क्षेत्र के ज्ञानेंद्रपुरा के पास, पशु आहार से लदा एक अनियंत्रित ट्रक तेज रफ्तार के कारण सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गया। ट्रक पलटते ही उस पर लदी सैकड़ों पशु आहार की बोरियां सड़क और खंती में बिखर गईं। लेकिन इसके बाद जो हुआ... वो हैरान करने वाला था! हादसा देखकर रुकने वाले राहगीरों ने ड्राइवर का हाल पूछना तो दूर, फैली बोरियों पर झपटना शुरू कर दिया। जिसे जो मौका मिला, वह माल समेटकर रफूचक्कर होने लगा! कोई अपनी बाइक पर बोरियां लादकर भागा... तो कोई सिर पर बोरी रखकर दौड़ पड़ा! सड़क पर सरेआम डकैती जैसा नजारा बन चुका था। खबर मिलते ही जब तक मेहगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां पटकाकर लोगों को खदेड़ा... तब तक मौकापरस्त राहगीर सैकड़ों बोरियां साफ कर चुके थे! अब सवाल यह कि हादसे के वक्त मदद की जगह ऐसी लूट मचाना, किस मानसिकता को दर्शाता है。 प्रदीप शर्मा,जी मीडिया,भिण्ड0
0
Report
केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने हनुमानगढ़ के भटनेर दुर्ग विरासत और मजबूती पर चर्चा की
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan)\n\n(Dist. Stringer - Kuldeep Sharma)\n\nभटनेर दुर्ग की मजबूती और ऐतिहासिक विरासत की तारीफ, केंद्रीय पर्यटन मंत्री पहुंचे पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप के घर\n\n———\nएंकर विजुअल —\nहनुमानगढ़ में केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने हनुमानगढ़ दौरे के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रामप्रताप के निवास पर पहुंचकर मुलाकात की। यहाँ पहुंचने पर डॉ. रामप्रताप और परिवार की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों को लेकर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने हनुमानगढ़ के ऐतिहासिक भटनेर दुर्ग का उल्लेख करते हुए इसकी मजबूती और ऐतिहासिक महत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि भटनेर दुर्ग राजस्थान की गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सदियों पुराना यह दुर्ग अपनी मजबूत स्थापत्य संरचना और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के कारण विशेष पहचान रखता है। उन्होंने दुर्ग की मजबूती की प्रशंसा करते हुए इसे पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। मुलाकात के दौरान हनुमानगढ़ में पर्यटन की संभावनाओं और ऐतिहासिक स्थलों के विकास को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। डॉ. रामप्रताप ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए हनुमानगढ़ की ऐतिहासिक विरासत से जुड़े विषयों पर चर्चा की।0
0
Report
तमंचे से लूट: कुरुक्षेत्र होटल युवक से नकदी- मोबाइल छीन, आरोपी गिरफ्तार
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में तमंचे के बल पर युवक से लूटपाट, आरोपी गिरफ्तार कुरुक्षेत्र में होटल में काम करने वाले एक युवक को दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर निशाना बनाया और उससे नकदी व मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। होटल में काम करने वाला एक युवक अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रेलवे रोड पर दो युवकों ने उसे रोक लिया और तमंचे के बल पर उससे नकदी और मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज किया गया। कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन, आईपीएस के निर्देश पर मामले की जांच सीआईए 2 टीम को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में शामिल शंकर नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे आरोपी विशाल की तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपी को वारदात में छीना गया मोबाइल, नकदी और मोटरसाइकिल बरामद करने के लिए लेकर पहुंची थी इसी दौरान आरोपी ने पुलिस की पकड़ से भागने के प्रयास में ऊंचाई से छलांग लगा दी, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस के मुताबिक आरोपी शंकर शोरगिर बस्ती का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले भी स्नैचिंग की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और वारदात में शामिल दूसरे आरोपी विशाल की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच के दौरान लूटे गए सामान की बरामदगी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी पीड़ित का बयान रेलवे रोड पर युवक से मोबाइल और 10 हजार रुपये की छीना-झपटी, पुलिस ने बरामद किया फोन कुरुक्षेत्र के रेलवे रोड पर देर रात मोबाइल और नकदी छीनने की वारदात सामने आई है। बी-टू मॉल के सामने खड़े एक युवक से बदमाश मोबाइल फोन और करीब 10 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों का पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन वे भागने में कामयाब रहे। मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी पीड़ित ने कुरुक्षेत्र पुलिस की कार्यशैली और सहयोग की जमकर सराहना की है पीड़ित राजा के मुताबिक, 2 अक्टूबर की रात करीब साढ़े दस बजे वह कुरुक्षेत्र के रेलवे रोड पर बी-टू मॉल के सामने खड़ा था। इसी दौरान एक व्यक्ति उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। मोबाइल के कवर में करीब 10 हजार रुपये की नकदी भी रखी हुई थी, जो आरोपी अपने साथ ले गया राजा ने आरोपी का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से भागने में सफल रहा। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद कर लिया। मोबाइल वापस मिलने के बाद राजा ने पुलिस का आभार जताया और कहा कि वह पुलिस की कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट है खास बात यह है कि पीड़ित राजा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला है और कुरुक्षेत्र में उसका कोई स्थानीय संपर्क नहीं है। इसके बावजूद पुलिस ने उसे पूरा सहयोग दिया, जिसकी उसने खुले दिल से प्रशंसा की राजू का कहना है रेलवे रोड पर बी-टू मॉल के सामने खड़ा था, तभी मेरा फोन छीनकर आरोपी भाग गए। फोन के कवर में करीब 10 हजार रुपये भी रखे हुए थे। मैंने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे भाग निकले। मैं थाने गया और पुलिस ने पूरा सहयोग दिया। मेरा फोन वापस मिल गया है और मैं पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हूं। मैं यूपी के मुरादाबाद का रहने वाला हूं, इसके باوجود यहां पुलिस ने मुझे बहुत अच्छा सहयोग दिया पीड़ित की संतुष्टि और पुलिस के सहयोग की यह कहानी एक बार फिर साबित करती है कि समय पर की गई पुलिस कार्रवाई आमजन का भरोसा मजबूत करती है। हालांकि, वारदात में छीनी गई नकदी की बरामदगी को लेकर पुलिस की आगे की कार्रवाई पर भी नजर रहेगी बायट: मनदीप cia 2 इंचार्ज कुरूक्षेत्र बायट: राजा, पीड़ित (मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश)0
0
Report
Advertisement
बहादुरगढ़ में नहर के पुल के पास महिला-पुरुष शव, पुलिस जांच जारी
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में एनसीआर माइनर में एक महिला और पुरुष के शव मिले. दोनों शव नहर में तैरते हुए मिले और कई दिन पुराने लग रहे हैं. शव बहादुरगढ़ के गांव जसौरखेड़ी से भैंसरू जाने वाली सड़क पर नहर पर बने पुल के पास पाए गए. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया. अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्थ के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल भेजा गया है. पुलिस मृतकों की पहचान के प्रयास कर रही है और मौत की वजह जैसे कि आत्महत्या, हत्या या हादसा, इन सभी पहलुओं पर जांच तेज कर रही है. महिला ने सूट पहना हुआ है और पुरुष टीशर्ट और अंडरवियर में पाया गया. मामले की आगे की तफ्तीश के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर काम कर रही है.0
0
Report
अभिषेक चौधरी ने जीत के साथ यूथ कांग्रेस राजस्थान में बरपाया जश्न
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान यूथ कांग्रेस के चुनाव परिणाम जारी राजस्थान यूथ कांग्रेस में अभिषेक चौधरी नंबर-1! अभिषेक चौधरी को 6,15,057 वोट, अनिल चोपड़ा को 5,45,638 वोट 69,419 वोटों के बड़े अंतर से अभिषेक चौधरी आगे अनिल चोपड़ा दूसरे पायदान पर, चुनाव परिणाम जारी अभिषेक चौधरी की बढ़त के बाद समर्थकों में जश्न का माहौल अब इंटरव्यू तय करेगा—किसके सिर सजेगा प्रदेश अध्यक्ष का ताज? यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद पर अंतिम फैसला इंटरव्यू के बाद0
0
Report
बांदा में जान से मारने की नीयत से आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में पड़ोसी व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से पेट्रोल डालकर आग लगाकर गम्भीर रूप से घायल करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अभियुक्त ने पड़ोस के एक व्यक्ति को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया था। पीड़ित की हालत गंभीर है जिसका इलाज चल रहा है। थाना अतर्रा पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 21.09.2026 को नरैनी क्षेत्र के ग्राम बाबूपुर के रामप्रकाश ने सूचना दी कि थाना अतर्रा क्षेत्र के रहने वाले पूर्व परिचित व्यक्ति ने आपसी विवाद के कारण जान से मारने की नीयत से पेट्रोल से आग लगाकर गंभीर रूप से घायल किया था। सूचना मिलने पर धारा 109/124(1) बीएनएस के अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारी हेतु टीम्स का गठन किया गया। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त ग्राम बल्लान, थाना अतर्रा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
