205001
Mainpuri: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस हादसा, कई यात्री घायल
Karhal, Uttar Pradesh:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह बस खाटू श्याम से वापस लौट रही थी। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं जिन्हें तुरंत सैफ़ई मेडिकल कॉलेज भेजा गया। करहल पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घटना थाना करहल क्षेत्र में हुई जहां यात्रियों ने दर्शन के लिए यात्रा की थी। हादसे के कारणों की जांच जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एटा ब्रेकिंग एटा - कांग्रेस की पूर्व राज्यसभा सांसद सत्या बहन ने भाजपा पर साधा निशाना,
Parauli Suhagpur, Uttar Pradesh:एटा ब्रेकिंग एटा - कांग्रेस की पूर्व राज्यसभा सांसद सत्या बहन ने भाजपा पर साधा निशाना, देश में वोटों की चोरी हो रही, लोकतंत्र को किया जा रहा है कमजोर। मुख्य इलेक्शन कमिशन ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के अभियान का समर्थन, एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित महाअभियान में पहुंचने की अपील। ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग से विपक्षी नेताओं को डराने का भारतीय जनता पार्टी कर रही प्रयास- *सत्य बहन* राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र कर नेतृत्व की सराहना की। राम मंदिर चंदे के मामले और ईवीएम की निष्पक्षता पर भी उठाए सवाल। एटा - थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के गांधी मार्केट स्थित सत्या बहन के आवास का है पूरा मामला, रिपोर्ट - दीपक कुमार सोनू मोबइल -63983203750
0
Report
चित्रकूट एसपी द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी कर ली गई जनसमस्याओ की जानकारी
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा जनपद के जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जनप्रतिनिधियों से जनपद में आमजन को होने वाली समस्याओं एवं कानून-व्यवस्था से सम्बन्धित विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा बेहतर कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाये जाने हेतु उनके सुझाव लिये गये।0
0
Report
अजमेर की पुरानी दुकान: चोर शब्द जो व्यवसाय को बना रहा चर्चा का विषय
Ajmer, Rajasthan:व्यापार में यदि नाम के आगे चोर शब्द जुड़ जाए तो नतीजा क्या होगा? आपने सही सोचा लेकिन अजमेर में एक बहुत पुरानी दुकान है जो गर्व से खुद को चोर कहती है लेकिन काम साहूकारी का होता है... खास खबर: चोर बनिए की दुकान0
0
Report
Advertisement
चित्रकूट के विकास कार्यो में बरती जा रही भारी अनियमितता
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:पैसा कमाने के फिराक में चित्रकूट में ठेकेदार ने भ्रष्टाचार की लिखी मिसाल । कीचड़ में ही शुरू कर दिया डामरीकरण । ठेकेदार की इस कार्य सैली से गणमान्य नागरिकों में आक्रोश । सबसे बड़ा सवाल ये है कि ऐसे घटिया निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार पर क्या कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे आला अधिकारी ! उक्त संपर्क मार्ग कामतानाथ बाईपास का है ।0
0
Report
वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं का MLC वोट गिनती में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:VARANASI (UP) BJP WORKERS PROTEST IN VARANASI OVER RIGGING IN MLC ELECTION VOTE COUNTING0
0
Report
करवा चौथ से पहले सेक्टर 19 के बाजार में त्योहारी खरीदारी देखने को मिल रही है
Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH: MARKETS IN SECTOR 19 WITNESS FESTIVE SHOPPING AHEAD OF KARWA CHAUTH AS WOMEN PURCHASE TRADITIONAL CLOTHING, JEWELLERY, BANGLES AND PUJA ESSENTIALS चंडीगढ़: करवा चौथ से पहले सेक्टर 19 के बाजार में त्योहारी खरीदारी देखने को मिल रही है। महिलाएं पारंपरिक कपड़े, गहने, चूड़ियां और पूजा का सामान खरीद रही हैं।0
0
Report
Advertisement
चित्रकूट के प्रसिद्ध दिवाली मेले की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारियों ने की समीक्षा बैठक
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:दिवाली मेले की तैयारियों के संबंध में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल कुमार यादव एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ. कंचन द्वारा समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मेले से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गौरतलब हो कि जनपद चित्रकूट का दिवाली मेला सबसे प्रसिद्ध मेलो में से एक है । इस मेले में लाखो की भीड़ आती है और यह पाँच दिनों तक चलता है ।0
0
Report
पटना स्नातक सीट पर शांतिपूर्ण मतगणना, JDU के नीरज कुमार जीते; राजद-जनसुराज क्रमशः दूसरे
Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक सीट पर शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न। जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार 4,655 वोट से जीते। जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार को 19,930 वोट मिले। वही राजद के प्रत्याशी दिलीप कुमार को 15,275 वोट मिले। जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह को 11,278 वोट मिले।0
0
Report
चक्रवात अरनाब से काकीनाडा में भारी नुकसान, किसानों को राहत उपाय तेजी से लागू
Noida, Uttar Pradesh:KAKINADA (ANDHRA PRADESH): SANA SATISH BABU (RAJYA SABHA MP) ON CYCLONE ARNAB’S IMPACT / DAMAGE IN KAKINADA REGION / RELIEF MEASURES FOR AFFECTED PEOPLE काकीनाडा, आंध्र प्रदेश: चक्रवात ''अरनाब'' पर टीडीपी के राज्यसभा सांसद सना सतीश बाबू कहते हैं, "आज सुबह से हमने अमलापुरम के तटीय इलाकों में 14 गांवों का दौरा किया है। यहां भारी नुकसान हुआ है, खासकर नारियल और केले की खेती करने वाले किसानों को... ज्यादातर नावें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बिजली व्यवस्था को भी काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन सरकार ने स्थिति को सुधारने के लिए बहुत तेजी से कदम उठाए हैं..."0
0
Report
Advertisement
चित्रकूट पहुँचा चक्रवाती तूफ़ान अर्नब का प्रभाव , कई स्थानों पर लगातार हो रही बारिश
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार साइक्लोंन अर्नब का प्रभाव अगले चौबीस घंटे में अधिक देखने को मिलेगा । इसके बाद ये धीमा होगा और इसका प्रभाव कम होगा | उक्त चक्रवात का असर चित्रकूट में भी देखने को मिल रहा है ।0
0
Report
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में मिली दुर्लभ 'मंगोरा बाई' मकड़ी; भारत में पहली बार मौजूदगी दर्ज
Majarkata, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के जंगलों में शोधकर्ताओं ने दुर्लभ 'मंगोरा बाई' (Mangora bai) मकड़ी की खोज की है। वर्ष 2021 में पहली बार चीन में खोजी गई इस अनूठी प्रजाति की मौजूदगी भारत में पहली बार वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित हुई है। जीव वैज्ञानिकों के अनुसार, यह खोज भारत की समृद्ध जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि गरियाबंद के घने जंगल सूक्ष्म जीवों और दुर्लभ कीट-पतंगों के अनुकूल प्राकृतिक आवास प्रदान करते हैं।0
0
Report
आरजी मामले में नया मोड़: सोमनाथ डे को दो दिन की हिरासत, 30 अक्टूबर को अदालत में पेशी
Kolkata, West Bengal:* আর জি মামলায় নয়া মোড় * সিবিআইয়ের আবেদনে সাড়া নিম্ন আদালতের。 * আবেদন মতো সোমনাথ দে কে দু'দিনের জন্য হেফাজতে পেল সিবিআই। করতে পারবে জিজ্ঞাসাবাদ * ৩০ অক্টোবর আদালতে সোমনাথ দেকে পেস করবে সিবিআই0
0
Report
Advertisement
बिहार MSME नीति-2026 लागू, एक करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का लक्ष्य
Patna, Bihar:बिहार MSME नीति-2026 लागू, एक करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का लक्ष्य बिहार MSME नीति-2026 को मंत्रिपरिषद की स्वीकृति मिल गई है। इसका लक्ष्य पांच वर्षों में एक करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाना और एक करोड़ प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा करना है। इसके तहत प्रत्येक जिले में एक औद्योगिक क्लस्टर और सभी 38 जिलों में MSME केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उद्यमियों को वित्त, बाजार, तकनीक और कौशल विकास में सहायता मिलेगी। बihar उद्यम पहचान संख्या, एकीकृत MSME पोर्टल, बिहार MSME निधि, ग्रोथ फंड और बिहार मार्ट के माध्यम से कारोबार को बढ़ावा दिया जाएगा। नीति का उद्देश्य छोटे उद्योगों को मजबूत करना और राज्य में उद्यमिता व रोजगार बढ़ाना है। इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के 49 हजार छात्रों को हॉस्टल सुविधा सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों और पॉलिटेक्निक संस्थानों के 49 हजार छात्र-छात्राओं के लिए निजी भवनों में हॉस्टल की व्यवस्था होगी। प्रति छात्र 1,000 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से इस पर सालाना 58.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बिहार में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए 11,096 करोड़ मंजूर बिहार में बिजली व्यवस्था मजबूत करने के लिए 11,096.55 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी गई है। अगले तीन वर्षों में चरणबद्ध तरीके से एलटी केबल बदले जाएंगे और ओवरलोड ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को 6,066 करोड़ और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को 5,030.55 करोड़ रुपये का कर्ज लेने की अनुमति दी गई है। राज्य सरकार इसकी गारंटी देगी।0
0
Report
ED ने टेंडर घोटाले में 6 IAS अधिकारियों को नोटिस भेजा; आनंद किशोर तलब
Patna, Bihar:Patna Breaking removed. टेंडर घोटाले में 6 IAS अधिकारियों को ED ने नोटिस भेजा है, आनंद किशोर भी तलब. मामला जेल में बंद रिशु श्री से जुड़ा है। इनमें आनंद किशोर, सुनील यादव, अभिलाष शर्मा, योगेश सागर, संतोष कुमार मल्ल और धर्मेंद्र कुमार शामिल है। अभिलाषा शर्मा और सुनील यादव से पूछताछ हो चुकी है। धर्मेंद्र कुमार से आज पूछताछ होगी. संतोष कुमार मल्ल को 29 अक्टूबर और आनंद किशोर को 30 अक्टूबर को बुलाया गया है। इस मामले में 15 अक्टूबर को पटना हाईकोर्ट ने रिशु श्री दायर याचिका पर सुनवाई की थी। कोर्ट ने ED को फटकार लगाई थी कोर्ट ने कहा था कि रिशु श्री केवल मोहरा है असली किंगपिन पर्दे के पीछे है। अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी। आनंद किशोर तत्कालीन प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग. मुन्नुख कुमार चौधरी के बयान के अनुसार, रिशुश्री आनंद किशोर को ‘भैया’ कहता था। मुमुक्षु की पोस्टिंग सीतामढ़ी और सहरसा में नगर आयुक्त के रूप में हुई थी। रिशुश्री की कंपनियों रिलायबल इंफ्रा और अर्बन एनवायरनमेंटल को बड़े टेंडर दिलाने तथा नियमों की अनदेखी करने का आरोप है। अभिलाषा शर्मा तात्कालीन डीएम, सीतामढ़ी एवं अपर सीईओ, जीविका. अभिलाषा शर्मा को रिशुश्री की मौसेरी या चचेरी बहन बताया गया है। आरोप है कि रिशुश्री और मुमुक्षु ने उन्हें पांच जिलों में डीएम बनवाने के लिए पैरवी की। योगेश सागर, तत्कालीन प्रबंध निदेशक, बुडको (बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन). आरोप है कि योगेश सागर जून 2024 में परिवार के छह सदस्यों के साथ ऑस्ट्रिया गए थे। इस यात्रा पर कुल 21.92 लाख रुपये खर्च हुए। इसमें से 17.65 लाख रुपये रिशुश्री के कर्मचारी साहिल सिन्हा और मेसर्स जेम्स इंजीनियरिंग द्वारा नकद चुकाए जाने का आरोप है। धर्मेंद्र कुमार, पूर्व प्रबंध निदेशक, BMSICL एवं तत्कालीन नगर आयुक्त, सासाराम. आरोप है कि बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड में अस्पताल भवनों के निर्माण से जुड़े ठेके में रिशुश्री के सिंडिकेट को लाभ पहुंचाया गया। बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन और स्वच्छता उपकरणों की खरीद में रिशुश्री से जुड़ी कंपनियों तथा डमी कंपनियों को काम दिलाने का आरोप है। संतोष मल्ल, तत्कालीन सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग. आरोप है कि विभाग की सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, ड्रेनेज और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजनाओं में पांच से सात प्रतिशत कमीशन का सिंडिकेट सक्रिय था। इस कथित सिंडिकेट को रोकने में विफल रहने और नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया है। बिल पास कराने के बदले घूस देने के लेनदेन का भी आरोप है। सुनील यादव, तत्कालीन नगर आयुक्त एवं विभागीय अधिकारी, नगर विकास. आरोप है कि नगरपालिकाओं और नगर परिषदों में कूड़ेदान, ई-गवर्नेंस गाड़ियों और सफाई उपकरणों की खरीद में जेम (GeM) पोर्टल के नियमों का उल्लंघन हुआ। चहेती कंपनियों को टेंडर दिलाने में भूमिका निभाने का आरोप है। रिशुश्री के डिजिटल लेजर में अधिकारियों को रिश्वत और उपहार देने से जुड़े लेनदेन दर्ज होने की बात कही गई है।0
0
Report
बिहार कैबिनेट के 43 बड़े फैसले: उद्योग-योजनाओं की नई लहर
Patna, Bihar:बिहार कैबिनेट के 43 बड़े फैसले 1. किशनगंज में स्टार्च फैक्ट्री लगेगी किशनगंज के ठाकुरगंज स्थित गलगलिया चेक पोस्ट पर ईस्टर्न एग्रो केमिकल्स लिमिटेड 88.62 करोड़ रुपये के निवेश से 200 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता की मेज स्टार्च इकाई लगाएगी। इससे 217 लोगों को रोजगार मिलेगा。 2. बिहार बायो-फ्यूल एवं CBG नीति-2026 कृषि अवशेष, पशु अपशिष्ट, शहरी कचरे और चीनी मिलों के अपशिष्ट से बायो-फ्यूल और कंप्रेस्ड बायो-गैस बनाने वाली परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। उद्योग विभाग नोडल एजेंसी होगा。 3. छोटे कारोबारियों के विवादों का समाधान आसान होगा सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद नियमावली-2026 को मंजूर दी गई है। इससे भुगतान संबंधी समस्याओं और विवादों के समयबद्ध निपटारे में मदद मिलेगी। 4. दरभंगा और खगौल ग्रिड में नए ट्रांसफॉर्मर दरभंगा और पटना के खगौल ग्रिड उपकेंद्रों में 200-200 MVA के दो नए ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए 33.44 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। 5. गोपालगंज में इथेनॉल उत्पादन क्षमता बढ़ेगी बैकुंठपुर के राजापट्टी में वेस्टवेल बायोरिफाइनरीज की इथेनॉल इकाई की क्षमता 167.5 KLPD से बढ़ाकर 325 KLPD की जाएगी। इसके लिए 97.80 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 210 लोगों को रोजगार मिलेगा। 6. मुख्यमंत्री MSME क्लस्टर विकास योजना-2026 पारंपरिक कारीगरों, हस्तशिल्प, हस्तकरघा और स्वयं सहायता समूहों को तकनीक, प्रशिक्षण, पैकेजिंग, बाजार और निर्यात में मदद मिलेगी। कॉमन फैसिलिटी सेंटर भी बनाए जाएंगे। 7. बिहार MSME नीति-2026 पांच वर्षों में एक करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने और एक करोड़ प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित करने का लक्ष्य है। प्रत्येक जिले में एक क्लस्टर और सभी 38 जिलों में MSME केंद्र स्थापित किए जाएंगे। 8. बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए 11,096.55 करोड़ अगले तीन वर्षों में एलटी केबल और ओवरलोड ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी 6,066 करोड़ और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी 5,030.55 करोड़ रुपये की वित्तीय व्यवस्था करेगी। राज्य सरकार इसकी गारंटी देगी। 9. बीज की गुणवत्ता और भंडारण पर 11.82 करोड़ वित्तीय वर्ष 2026-27 में बीज गुणवत्ता नियंत्रण, भंडारण और बीज अवसंरचना के निर्माण व आधुनिकीकरण पर करीब 11.82 करोड़ रुपये खर्च होंगे。 10. बिहार राज्य खेल-2026 के लिए 12 करोड़ बिहार राज्य खेल-2026 के आयोजन के लिए बिहार ओलंपिक संघ को 12 करोड़ रुपये देने की मंजूरी दी गई है। 11. तीन जिलों में नगर पुलिस अधीक्षक के पद मोतिहारी, पूर्णिया और सारण में नगर पुलिस अधीक्षक के तीन पद सृजित होंगे। कार्यालयों के संचालन के लिए कुल 12 पदों को मंजूरी दी गई है। 12. भागलपुर में विधि-व्यवस्था के लिए दो SDPO पद भागलपुर में विधि-व्यवस्था के लिए SDPO-1 और SDPO-2 के पदों के पुनर्गठन और आवंटन को मंजूरी दी गई है। 13. आर्थिक अपराध इकाई में 143 नए पद बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की क्षेत्रीय इकाइयों के विस्तार और क्षमता बढ़ाने के लिए 143 पद सृजित होंगे। 14. फॉरेंसिक कार्यालय गृह विभाग के सीधे नियंत्रण में राज्य के फॉरेंसिक कार्यालय पुलिस नियंत्रण से अलग होकर गृह विभाग के प्रत्यक्ष नियंत्रण में काम करेंगे। इसके लिए निदेशालय में निदेशक प्रमुख का स्थायी पद सृजित होगा। 15. नवादा में नई चीनी मिल लगेगी नवादा के वारिसलीगंज अंचल के मकनपुर में नई चीनी मिल और गन्ने के उप-उत्पादों पर आधारित इकाइयां स्थापित होंगी। इंडियन पोटाश लिमिटेड इन्हें स्थापित और संचालित करेगी। स्वीकृत परियोजना लागत का 40% वित्तीय सहायता के रूप में दिया जाएगा। 16. सोनपुर आयोजना क्षेत्र का विस्तार सोनपुर आयोजना क्षेत्र का विस्तार करने की मंजूरी दी गई है। 17. ग्रीनफील्ड टाउनशिप में जमीन की खरीद-बिक्री ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्रों में जमीन के क्रय-विक्रय और हस्तांतरण पर लगा प्रतिबंध हटाने को मंजूरी दी गई है。 18. तीन प्रमुख पथों के लिए 37.10 करोड़ विश्वामित्र पथ (बक्सर-आरा-मनेर), गंगा अंबिका पथ (बिदुपुर-दिघवारा) और नारायणी पथ (दरिहारा-डुमरिया घाट, गोपालगंज) के लिए सलाहकार सेवाएं लेने को 37.10 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। 19. विश्वामित्र पथ के लिए 2.60 करोड़ 90 किमी लंबे विश्वामित्र पथ की DPR, भूमि अधिग्रहण और जरूरी वैधानिक व पर्यावरणीय मंजूरियां लेने के लिए सलाहकार सेवाओं पर 2.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे。 20. नारायणी पथ के लिए 2.10 करोड़ गोपालगंज के 73.51 किमी लंबे नारायणी पथ की DPR, भूमि अधिग्रहण और जरूरी मंजूरियों के लिए 2.10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं。 21. पटना में अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर की स्टडी पटना में अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर विकसित करने की संभावना का अध्ययन करने के लिए 18.21 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है。 22. भागलपुर में 8.35 किमी सड़क चौड़ी होगी दीनदयाल उपाध्याय चौक से भवनपुरा तक सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 68.68 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है。 23. सुपौल-अररिया रेललाइन के लिए जमीन हस्तांतरण सुपौल जिले के पिपरा अंचल की 3.12725 एकड़ सरकारी जमीन रेल मंत्रालय को हस्तांतरित होगी। इसके लिए करीब 66.98 लाख रुपये भुगतान किए जाएंगे。 24. सुपौल-अररिया रेललाइन के लिए 21.48 एकड़ जमीन त्रिवेणीगंज और पिपरा अंचल की 21.48068 एकड़ सरकारी जमीन रेल मंत्रालय को हस्तांतरित की जाएगी। इसके लिए करीब 4.22 करोड़ रुपये भुगतान की मंजूरी दी गई है。 25. इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के 49 हजार छात्रों को हॉस्टल सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों और पॉलिटेक्निक संस्थानों के 49 हजार छात्र-छात्राओं के लिए निजी भवनों में हॉस्टल की व्यवस्था होगी। इस पर सालाना 58.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे。 26. WhatsApp पर मिलेंगी सरकारी सेवाओं की जानकारी बिहार में आम लोगों को सरकारी सेवाओं और उनसे जुड़ी जानकारी WhatsApp के जरिए मिलेगी। इसके लिए BSNL का चयन किया गया है और 2.34 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। 27. बिहार AI पॉलिसी-2026 बिहार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पॉलिसी-2026 को मंजूरी दी गई है। 28. रोहतास में SIB कार्यालय के लिए जमीन सासाराम के बेलाडी में 28 डिसमिल सरकारी जमीन गृह मंत्रालय को स्थायी रूप से हस्तांतरित होगी। यहां SIB का कार्यालय और आवासीय परिसर बनाया जाएगा। इसके लिए 83 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। 29. पटना हाईकोर्ट के औषधालय में डॉक्टर का कार्यकाल बढ़ेगा डॉ. उमेश प्रधान का संविदा कार्यकाल 30 नवंबर 2026 को 70 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद अगले दो वर्षों के लिए बढ़ाने की मंजूरी दी गई है। 30. सहरसा एयरस्ट्रिप पर उड़ान प्रशिक्षण केंद्र सहरसा एयरस्ट्रिप की 1,000 वर्ग मीटर जमीन GRD एयर एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड को उड़ान प्रशिक्षण और संबंधित गतिविधियों के लिए 30 साल की लीज पर दी जाएगी。 31. उड़ान योजना के लिए 43.50 करोड़ बिहार और केंद्र सरकार के बीच हुए समझौते के तहत उड़ान योजना के लिए मई 2026 से सितंबर 2028 तक भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को मासिक 1.5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। कुल 43.50 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। 32. बिहार सूचना आयोग में नया पद बिहार सूचना आयोग में एक अतिरिक्त राज्य सूचना आयुक्त का पद अगले आदेश तक सृजित किया जाएगा। 33. बिहार सचिवालय सेवा नियमावली-2026 बिहार सचिवालय सेवा (संशोधन) नियमावली-2026 को मंजूरी दी गई है। 34. बिहार प्रशासनिक सेवा के पदों का पुनर्गठन बिहार प्रशासनिक सेवा के विभिन्न ग्रेड के पदों का पुनर्गठन किया जाएगा। 35. मधुबनी में NDPS मामलों के लिए विशेष कोर्ट मधुबनी में NDPS एक्ट के तहत दर्ज मामलों की जल्द सुनवाई के लिए विशेष न्यायालय बनेगा। इसके लिए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश का एक पद सृजित होगा。 36. पटना में दो विशेष वाणिज्यिक न्यायालय एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के वाणिज्यिक विवादों के निपटारे के लिए पटना में दो विशेष वाणिज्यिक न्यायालय बनेंगे। इसके लिए जिला न्यायाधीश स्तर के दो पद सृजित होंगे。 37. मोतीपुर चीनी मिल की जमीन पर दूसरे उद्योग मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में बंद चीनी मिल की 151.58 एकड़ जमीन उद्योग विभाग को हस्तांतरित होगी। इस पर अन्य उद्योग स्थापित किए जा सकेंगे। 38. कोसी, गंडक और सोन के बाढ़ क्षेत्र का अध्ययन तीनों नदियों के फ्लड प्लेन जोन का अध्ययन राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान, रुड़की के साथ कराया जाएगा। इसके लिए करीब 1.99 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। 39. बिहार के 24 बांधों की सुरक्षा जांच राज्य के 24 बांधों की सुरक्षा, गाद, डिजाइन फ्लड, आपातकालीन कार्ययोजना और रखरखाव का आकलन किया जाएगा। इसके लिए करीब 8.39 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। 40. बांका में तेलडीहा मंदिर के पास चेक डैम और पाथवे बदुआ नदी के किनारे तेलडीहा दुर्गा मंदिर के पास चेक डैम और पाथवे बनाने के लिए 37.09 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है。 41. गृह विभाग में 20 नए पद प्रक्षेत्रीय व्यवस्था के पुनर्गठन के बाद कार्यालय के संचालन के लिए चार पद स्थानांतरित होंगे और विभिन्न श्रेणियों के 20 नए पद सृजित किए जाएंगे। 42. पशु आहार और औद्योगिक उत्पादन के लिए आयात पशु आहार बनाने में इस्तेमाल होने वाले छोआ और बायोडीजल व फॉर्मलडीहाइड बनाने के लिए मेथनॉल को राज्य के बाहर से आयात करने की मंजूरी दी गई है। 43. औद्योगिक इथेनॉल में 12 विकारक मिलाने की मंजूरी बिहार से बाहर औद्योगिक उपयोग के लिए भेजे जाने वाले इथेनॉल में भारतीय मानक IS 4117:2008 के अनुरूप 12 विकारक मिलाने की मंजूरी दी गई है।0
0
Report
Advertisement
