205261
मैनपुरीः भगवतीपुर की गौशाला में भूख और ठंड से मर रही गायों को खा रहे कुत्ते
Barnahal, Uttar Pradesh:गौशाला की यह तस्वीर ग्राम पंचायत विकासखंड बरनाहल के भगवतीपुर की है जहां गौशाला में व्यवस्था ना होने के कारण भूख या ठंड के कारण गोवंशों की मौत हो रही है। इतना ही नहीं इन गोवंशों की मौत हो जाने के बाद प्रधान और सचिव द्वारा संज्ञा नहीं लिया जा रहा है, ना ही इनको अच्छे से दफनाने की व्यवस्था की रही है। इन मरे गोवंशों को कुत्ते खा रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
म Muslim धार्मिक स्थलों के ध्वस्तीकरण पर रांची में चर्चा, संवैधानिक प्रक्रिया की मांग
Ranchi, Jharkhand:देश के विभिन्न राज्यों में मस्जिदों और अन्य मुस्लिम धार्मिक स्थलों पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाइयों को लेकर रांची में चिंता जताई गई। प्रेस क्लब रांची में आयोजित एक परिचर्चा में वक्ताओं ने इन कार्रवाइयों को लेकर सवाल उठाए और कहा कि धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में संवैधानिक प्रक्रिया और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में मुस्लिम सांसदों और विधायकों से प्रधानमंत्री से मिलकर इस मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग करने की भी अपील की गई। रांची के प्रेस क्लब में आमया संगठन की ओर से "भारतीय मुसलमानों के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और सरकारों की भूमिका" विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष एस. अली ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 सभी नागरिकों को अपने धर्म का पालन करने और धार्मिक स्थलों के संरक्षण का अधिकार देते हैं। उन्होंने पूजा स्थल अधिनियम, 1991 का हवाला देते हुए कहा कि 15 अगस्त 1947 को धार्मिक स्थलों की जो स्थिति थी, उसे बनाए रखने का प्रावधान है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि हाल के महीनों में कई राज्यों में मस्जिदों और अन्य मुस्लिम धार्मिक स्थलों पर बिना पर्याप्त सुनवाई और प्रक्रिया का पालन किए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। उन्होंने दावा किया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का भी समुचित पालन नहीं हो रहा है। कार्यक्रम में मौजूद धार्मिक नेताओं ने मुस्लिम सांसदों और विधायकों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री से मुलाकात कर इस विषय पर हस्तक्षेप की मांग करने की अपील की। परिचर्चा के अंत में धार्मिक स्थलों के ध्वस्तिकरण के विरोध में एक निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया।0
0
Report
भाजपा की रणनीति से बांकीपुर उपचुनाव में कैसी होगी बड़ी जीत?
Patna, Bihar:पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर लगातार संगठनात्मक बैठकें हो रही हैं, जिनमें मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, उप प्रमुख और बूथ अध्यक्षों के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन किया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि उन्होंने वर्षों तक संगठन में मंडल अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष स्तर तक कार्य किया है और नितिन नवीन के बांकीपुर से विधायक बनने के दौरान भी पूरी निष्ठा से काम किया था। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही नितिन नवीन आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं और अब उन्हें भी राष्ट्रीय नेतृत्व, एनडीए के सभी सहयोगी दलों और भाजपा कार्यकर्ताओं का पूरा समर्थन मिल रहा है। नीतीक कुमार सिन्हा ने विश्वास जताया कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद के दम पर भाजपा बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज करेगी0
0
Report
एसएसपी ऑफिस के बाहर महिला ने खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह का किया प्रयास, पुलिस ने बचाया
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के एसएसपी कार्यालय के बाहर एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास कर दिया। महिला ने अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और हादसा होने से बचा लिया।महिला ने आरोप लगाया कि वह लंबे समय से न्याय की गुहार लगा रही है, लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। उसका कहना है कि पहले उस पर और उसके बेटे पर जानलेवा हमला हुआ था, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। महिला मीना, बहेड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। उसने कहा कि लगातार न्याय न मिलने और कार्रवाई न होने से परेशान होकर उसे यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।घटना के बाद पुलिस महिला को अपने साथ ले गई और मामले की जानकारी जुटाने के साथ उसके आरोपों की भी जांच शुरू कर दी।0
0
Report
Advertisement
दौसा के आरटीओ कार्यालय में बम धमकी, पुलिस ने तलाशी शुरू कर दी
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा प्रदेश में सरकारी ऑफिसों को बम उड़ाने की नहीं थम रही धमकियाँ परिवहन कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी जोधपुर परिवहन कार्यालय में मेल कर दी गई सूचना जोधपुर से दौसा आरटीओ को मिली सूचना जिसके बाद दौसा पुलिस को दी धमकी की सूचना सूचना पर पुलिस पहुंची आरटीओ ऑफिस बम को लेकर की जारी कार्यालय में जांच पड़ताल एहतियात के तौर पर कार्मिकों को निकाला बाहर दमकल ओर एंब्लेनस भी पहुंची आरटीओ ऑफिस दौसा आरटीओ ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी की सूचना मिली तो Hड़कम्प मच गया तत्काल आरटीओ जगदीश अमरावत ने एसपी पीयूष दीक्षित को इसकी सूचना दी सूचना पर एसपी ने एएसपी शंकर लाल मीणा , डिप्टी एसपी धर्मेंद्र शर्मा सहित पुलिस का जाप्ता मौके पर भेजा एहतियात के तौर पर आरटीओ ऑफिस को खाली करवाया गया साथ ही पुलिस ने सघन तलाशी ली लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु पुलिस को नहीं मिली वहीं दमकल और एंबुलेंस भी मौके पर बुलाई गई आरटीओ जगदीश अमरावत ने बताया जोधपुर परिवहन कार्यालय में एक मेल आया था जिसमें दौसा आरटीओ ऑफिस को एक से तीन बजे के बीच जहरीली गैस के बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी जिस पर जोधपुर आरटीओ ऑफिस ने जोधपुर पुलिस कमिश्नर को इसकी सूचना दी साथ ही जयपुर परिवहन प्रदेश कार्यालय को भी इसकी सूचना दी गई प्रदेश में लगातार सरकारी ऑफिसों को बम से उड़ाने की धमकियां जारी है हालांकि अभी तक कहीं पर भी जांच में कोई संदिग्ध वस्तु सामने नहीं आई लेकिन बड़ा सवाल यह है आखिर यह कौन लोग हैं जो लगातार प्रदेश के सरकारी कार्यालय में भय व्याप्त करने के लिए इस तरह की धमकियों के मेल भेज रहे हैं हालांकि पुलिस लगातार इन्हें ट्रेस करने का प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली संभवतया यह फर्जी मेल विदेश से भारत पहुंच रहे हैं जिसके चलते पुलिस इन्हें ट्रेस करने में नाकाम हो रही है0
0
Report
राजस्थान विधानसभा के 75वें स्थापना दिवस पर अमृत महोत्सव, Sumitra Singh नहीं पहुंच पाईं
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान विधानसभा अपनी स्थापना के पिचहत्तर वर्ष पूरे होने पर कल अमृत महोत्सव मनाएगी जिसमें सभी पूर्व और वर्तमान विधायकों को निमंत्रण भिजवाया गया है पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और नौ बार की विधायक सुमित्रा सिंह की табीयत नासाज होने के कारण वो कार्यक्रम में नहीं पहुंच पायेंगे विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने सुमित्रा सिंह के आवास पर पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम पूछी छियानवें साल की सुमित्रा सिंह पिछले कुछ दिन से अस्वस्थ चल रही हैं, ज़ी मीडिया से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा थी कि वो इस कार्यक्रम में पहुंचे, इस दौरान उन्होंने राजस्थान विधानसभा के सुनहरे अतीत की यादें साझा कीं0
0
Report
JPSC PT परिणाम के बाद अभ्यर्थियों ने कार्यालय घेराव कर पारदर्शिता की मांग की
Ranchi, Jharkhand:झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रारंभिक परीक्षा (PT) का परिणाम जारी होने के बाद विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में आज बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने जेपीएससी कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारी मोराबादी स्थित बापू वाटिका से मार्च करते हुए जेपीएससी कार्यालय पहुंचे और आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का आरोप है कि पीटी परीक्षा के परिणाम में कई अनियमितताएं हैं। उनका कहना है कि मुख्य परीक्षा (Mains) की तैयारी के लिए केवल 15 दिन का समय दिया गया है, जो पर्याप्त नहीं है। साथ ही, जारी परिणाम पर सक्षम अधिकारियों के हस्ताक्षर नहीं हैं और आयोग ने कट-ऑफ अंक भी सार्वजनिक नहीं किए हैं। अभ्यर्थियों ने मूल्यांकन प्रक्रिया और प्राप्त अंकों को लेकर भी सवाल उठाए हैं। प्रदर्शनकारियों ने आयोग से परिणाम की पारदर्शी समीक्षा करने और उनकी मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ में शराबी युवक ने गले पर छुरे से वार किया, अस्पताल पहुँचा
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ शराब के नशे में युवक ने छुरे से रेता अपना गला, घायल अवस्था में युवक को भाई लेकर पहुँचा जिला अस्पताल, शराब के कारण छोड़ के जा चुकी है पत्नी, पुलिस जाँच पड़ताल व पूछताछ में जुटी, गभाना थाना इलाके के गाँव लोहपुठ की घटना0
0
Report
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निधन पर प्रसिद्ध समाजसेवी नंदकिशोर गोयंका के लिए गहरा शोक जताया
Noida, Uttar Pradesh:प्रसिद्ध समाजसेवी श्री नंदकिशोर गोयंका जी के निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुःख व्यक्त करता है। वे जीवनपर्यंत गोसेवा सहित विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को सद्गति तथा समस्त गोयंका परिवार एवं सभी स्नेही- मित्रगण को इस दुःख की घड़ी में बल प्रदान करें । ॐ शांति । डॉ मोहन भागवत सरसंघचालक दत्तात्रेय होसबाले सरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ0
0
Report
वियतनाम नौक हादसे के शव ले जाने वाली दूसरी फ्लाइट कोयंबत्तूर पहुँची
Noida, Uttar Pradesh:Coimbatore (Tamil Nadu): Second Flight Carrying Mortal Remains of Vietnam Boat Tragedy Victims Arrives0
0
Report
Advertisement
वृंदावन के राधिकामंदिर में महायज्ञ, मंदिर निर्माण की मांग तेज
Noida, Uttar Pradesh:वृंदावन स्थित श्री राधा कृष्ण आश्रम में देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी,भाजपा उत्तर प्रदेश के महामंत्री और विधायक राजेश चौधरी,युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर महायज्ञ का शुभारंभ किया स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब भगवान कृष्ण का मथुरा में भव्य मंदिर बने स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की कृष्ण लला हम आएँगे मंदिर वहीं बनाएँगे स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि देश बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि गौ माता मोदी सरकार में पूरे देश में सुरक्षित है भाजपा उत्तर प्रदेश के महामंत्री और विधायक राजेश चौधरी ने कहा की स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी पूरे देश में माता ललिता का भव्य आयोजन राष्ट्र कल्याण के ध्येय से कर रहे हैं राजेश चौधरी ने कहा की धर्म के साथ जो खड़ा रहता है वही न्याय करता है युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की वर्ष 2014 के बाद भारत विश्व शक्ति बनने की ओर बढ़ चुका है रोहित ने कहा की भारत महतारी की प्रतिष्ठा को बढ़ाने हेतु युवा वर्ग को अधिक श्रमदान करना होगा0
0
Report
ड्रोन नक्शे की गड़बड़ी से दिव्यांग बुजुर्ग की परेशानी, कलेक्टर ने कार्रवाई का वादा किया
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में आज व्यवस्थाओं को शर्मसार करने वाला एक बेहद भावुक और हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। न्याय के लिए दफ्तरों के चक्कर काट-काटकर थक चुकी एक 70 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग महिला आज मजबूरन रेंगते हुए और लोटन लगाते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची। बुजुर्ग महिला को इस हाल में लोटन लगाते देख परिसर में मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। पीड़िता का कहना है कि वह इससे पहले भी तीन बार अपनी शिकायत लेकर प्रशासन के पास आ चुकी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने के कारण आज उसे यह कदम उठाना पड़ा। इस पूरे मामले में अब कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है। यह पूरा मामला जीरन तहसील के ग्राम चीताखेड़ा का है। यहाँ की निवासी 70 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग महिला कला बाई गायरी ने बताया कि उनके पास तहसीलदार जीरन द्वारा वर्ष 2016 में जारी किया गया एक वैध पट्टा है, जिस पर उनका बरसों से कब्जा है। इसी भूखंड पर उनका प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान भी स्वीकृत हुआ है और निर्माण कार्य चल रहा है, जिसकी पहली किस्त भी मिल चुकी है। लेकिन हाल ही में हुए ड्रोन सर्वे की एक बड़ी प्रशासनिक लापरवाही के कारण ऑनलाइन नक्शे में उनका मकान किसी दूसरे के नाम पर दर्ज हो गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस तकनीकी गड़बड़ी का फायदा उठाकर गाँव का ही एक व्यक्ति रामनारायण तेली उन्हें लगातार परेशान कर रहा है और गुंडागर्दी दिखाकर उनके मकान का काम बंद करवा दिया है। 70 साल की उम्र और शारीरिक रूप से असमर्थ होने के बावजूद बुजुर्ग महिला तीन बार आवेदन देकर अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा चुकी थी, लेकिन जब सिस्टम ने आंखें मूंद लीं, तो आज वह जनसुनवाई में लोटन लगाते हुए अपनी शिकायत लेकर पहुंची। बुजुर्ग महिला की इस बेबसी को देख कलेक्टर ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया है और अधिकारियों को निर्देशित करते हुए आश्वस्त किया है कि पट्टे और नक्शे की तत्काल जांच कराकर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
हावड़ा, पश्चिम बंगाल: सीएम सुवेंदु अधिकारी व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस
Noida, Uttar Pradesh:NABANNA, HOWRAH (WEST BENGAL): CM SUVENDU ADHIKARI & union MINISTER SHIVRAJ SINGH HOLDS PRESS CONFERENCE0
0
Report
Advertisement
बगहा में पारिवारिक कलह, महिला ने गंडक नदी में छलांग; युवकों ने बचाई जान
Bagaha, Bihar:बगहा से बड़ी खबर: पारिवारिक कलह से परेशान 55 वर्षीय महिला ने धनहा स्थित गौतम बुद्ध सेतु से गंडक नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद कुछ जांबाज़ युवक जल्द ही पानी में कूद गए और महिला को बाहर निकाल कर प्राथमिक सहायता दी। बताया गया कि महिला चौतरवा थाना क्षेत्र के पतिलार गांव निवासी सुबोध कुमार की माता हैं और घरेलू विवाद के कारण मानसिक तनाव में थीं। नदी की उफ़नती धाराओं में वह लगभग 120 मीटर तक बह गईं, पर मोर्चे पर खड़े युवकों की मदद से सुरक्षित बाहर निकली गईं। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर आ गए और परिवारजन ने उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। धनहा थाना के थानााध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षित हैं और स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
कासगंज की झोपड़ी में आग से साधु की मौत, साधुओं ने मचा दिया आक्रोश
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के कादरगंज पुल के पार भगवान गिरी बाबा झोपड़ी में रह रहे थे कल देर रात्रि में झोपड़ी में आग लगने से साधु राय सिंह उर्फ भगवान गिरी की मौत हो गई जिससे साधुओं में काफी आक्रोश है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटनास्थल पर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा0
0
Report
लखनऊ में विधानसभा-सचिवालय के लिए 245 एकड़ का पेपरलेस प्रशासनिक परिसर बनेगा
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश की नई विधानसभा और सचिवालय परियोजना ने अब रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी लखनऊ के सहारा शहर क्षेत्र में करीब 245 एकड़ जमीन पर अत्याधुनिक प्रशासनिक परिसर विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। परियोजना के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के समक्ष अपने डिजाइन और मास्टर प्लान का प्रेजेंटेशन दिया है। इस दौड़ में नई एजेंसियां भी शामिल हुई हैं, जिन्होंने नए विधानभवन, सचिवालय और वीवीआईपी प्रशासनिक ब्लॉक की रूपरेखा प्रस्तुत की है। प्रस्तावित परिसर को पूरी तरह पेपरलेस और डिजिटल तकनीक आधारित बनाया जाएगा। विधानसभा की कार्यवाही से लेकर प्रशासनिक कामकाज तक सभी व्यवस्थाएं आधुनिक डिजिटल सिस्टम पर संचालित होंगी। सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए वीवीआईपी मूवमेंट के लिए अंडरग्राउंड टनल बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक, विभिन्न कंपनियों के प्रेजेंटेशन और तकनीकी रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद एलडीए अपनी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश शासन को भेजेगा। अंतिम चयन का निर्णय शासन स्तर पर गठित उच्च स्तरीय समिति करेगी। समिति की मंजूरी के बाद परियोजना के विस्तृत डिजाइन और निर्माण प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। यह नया प्रशासनिक परिसर प्रदेश की बढ़ती प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है, जिसमें आधुनिक सुविधाओं, सुरक्षा मानकों और भविष्य की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाएगी.0
0
Report
Advertisement
