205001
Mainpuri: जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी जिले में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने महत्वाकांक्षी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने दूध पालन और मछली पालन जैसी सरकारी योजनाओं को और बेहतर तरीके से चलाने पर जोर दिया और सभी लाभार्थियों से बेहतर कार्य करने की अपील की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चंदौली: रेलवे टेंडर के नाम पर करोड़ों की ठगी, टायर कारोबारी का आरोप
Chandauli, Uttar Pradesh:टायर कारोबारी से करोड़ों कि ठगी खबर यूपी के जनपद चंदौली से है, जहां रेलवे टेंडर दिलाने के नाम पर कारोबारियों से करोड़ों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है. मुगलसराय के टायर कारोबारी अशोक कुमार जायसवाल ने निखिल कुमार चटर्जी पर फर्जी ऑर्डर और सिक्योरिटी मनी के नाम पर रकम लेने का आरोप लगाया है. पीड़ित का दावा है कि उन्हें एक करोड़ 53 लाख रुपये दिए गए थे, जिनमें से कुछ रकम वापस मिली है, जबकि बाकी पैसा अब तक नहीं मिला. वहीं, जयप्रकाश चौहान की शिकायत पर भी रेलवे टेंडर के नाम पर रकम लेने और वापस न करने का मामला एफआईआर में दर्ज है. शिकायत के अनुसार, जेम पोर्टल की प्रक्रिया समझने के लिए उन्होंने निखिल कुमार चटर्जी की मदद ली थी. आरोप है कि निखिल ने सीआईएसएफ, रेलवे मंडल प्रबंधक और डीएलडब्ल्यू के नाम पर कथित फर्जी ऑर्डर दिखाए और करोड़ों रुपये के टायर सप्लाई का भरोसा दिया. इसके बाद सिक्योरिटी मनी के नाम पर उनसे अलग-अलग किस्तों में एक करोड़ 53 लाख रुपये लिए गए. कारोबारी का कहना है कि निर्धारित समय बीतने के बाद भी टेंडर नहीं हुआ, तो उन्होंने रकम वापस मांगी. पीड़ित अशोक कुमार जायसवाल का आरोप है कि शुरुआत में उन्हें लगातार पैसा लौटाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन बाद में जानकारी करने पर कथित ऑर्डर फर्जी होने की बात सामने आई. उनके मुताबिक, कुछ रकम वापस मिली है, जबकि अभी भी पैसा बकाया है. उन्होंने पुलिस से अपनी रकम वापस दिलाने और मामले में कार्रवाई की मांग की है. कारोबारी ने यह भी दावा किया कि रेलवे टेंडर के नाम पर कुछ अन्य लोगों से भी लाखों रुपये की कथित ठगी हुई है.0
0
Report
देवदह महोत्सव: विपश्यना हॉल के ताले के कारण संकट, विवाद गहरा
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर -महराजगंज में भगवान बुद्ध के ननिहाल के रूप में प्रसिद्ध देवदह में आज तीन दिवसीय प्रशिक्षण, विपश्यना एवं देवदह महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नौतनवा तहसील क्षेत्र के बनर्सिहा कला स्थित देवदह में विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे बौद्ध भिक्षुओं ने पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। लेकिन महोत्सव के बीच करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बने विपश्यना हॉल का ताला नहीं खुलने से विवाद खड़ा हो गया। बौद्ध भिक्षुओं और देवदह समिति के पदाधिकारियों ने पुरातत्व विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और हॉल खुलवाने की मांग की। वी/ओ- तस्वीरें महराजगंज के देवदह की हैं जिसे भगवान बुद्ध के ननिहाल के रूप में जाना जाता है। यहाँ तीन दिवसीय प्रशिक्षण, विपश्यना एवं देवदह महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों से बौद्ध भिक्षु पहुंचे और पूजा-अर्चना की। लेकिन जिस विपश्यना हॉल में कार्यक्रमों के संचालन की उम्मीद थी, उसका ताला नहीं खुलने से आयोजकों और बौद्ध भिक्षुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एंव केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी के प्रयासों से करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से विपश्यना हॉल का निर्माण कराया गया है। देवदह समिति के पदाधिकारी का आरोप है कि कार्यक्रम की सूचना पहले ही पुरातत्व विभाग को दे दी गई थी। इसके साथ ही लखनऊ स्थित पुरातत्व विभाग के अधिकारियों और जिलाधिकारी को भी इसकी जानकारी दी गई थी। समिति का कहना है कि कार्यक्रम के दिन हॉल खुलवाने का आश्वासन मिला था लेकिन इसके बावजूद ताला नहीं खोला गया। देवदह-रामग्राम बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव का कहना है कि समिति पिछले करीब 20 वर्षों से यहां कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। ऐसे में महोत्सव के दिन विपश्यना हॉल बंद रहने से बौद्ध भिक्षुओं और आयोजकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। समिति ने जिला प्रशासन और पुरातत्व विभाग से जल्द हॉल खुलवाने की मांग की है, ताकि यहां होने वाले धार्मिक और সাংस्कृतिक कार्यक्रम सुचारु रूप से आयोजित किए जा सकें। बाइट: जितेंद्र राव, अध्यक्ष, देवदह-रामग्राम बौद्ध विकास समिति वी/ओ- भगवान बुद्ध के ननिहाल के रूप में पहचान रखने वाले देवदह को बौद्ध पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की लगातार मांग उठती रही है। ऐसे में करोड़ों रुपये की लागत से बने विपश्यना हॉल का महोत्सव के दौरान बंद रहना व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और पुरातत्व विभाग इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।0
0
Report
एटा में जनगणना-2027 द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का शुभारंभ, तीन दिन का कार्यक्रम शुरू
Etah, Uttar Pradesh:एटा में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, डीएम एम. अरुणमोली ने फीता काटकर प्रशिक्षण कार्यक्रम किया शुभारंभ, जिला पंचायत सभागार में फील्ड ट्रेनरों का द्वितीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ, 14 से 16 अक्टूबर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा, डीएम ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता और अधिकारियों के आपसी समन्वय पर विशेष जोर दिया, वहीं कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण किट वितरित की गई, जिलाधिकारी एम. अरुणमोली, ADM F/R चंद्रप्रकाश पाठक सहित जनगणना से जुड़े अधिकारी मौजूद।0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी में झोलाछाप बंगाली डेंगू इलाज: CMO ने की सख्त कार्रवाई
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में झोलाछाप बंगाली डेंगू इलाज लोगों को जबरन डेंगू डर दिखाकर उपचार के नाम पर हो रही बसूली मुख्य चिकित्साधिकारी ने दिए कार्यवाही के निर्देश डेंगू की रिपोर्ट देने वाली पैथलॉजी पर भी होगी कार्यवाही CMO के अनुसार जिले में नहीं है डेंगू का प्रकोप मैनपुरी के बेवर में रामलीला मैदान के पास चल रहा बंगाली क्लिनिक0
0
Report
कारागार मंत्री सुरेश राही ने मेडिकल लापरवाही पर नाराज होकर महिला अस्पताल पहुंचे
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। मेडिकल परीक्षण में लापरवाही को लेकर कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही हुए नाराज। कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही पहुंचे महिला अस्पताल। दबंगों द्वारा पुरानी रंजिश में दो युवकों और एक महिला की पिटाई का मामला। पीड़ित ने चौकी इंचार्ज पर लगाया दबंगो से मिली भगत का आरोप। नाराज कारागार राज्य मंत्री ने कोतवाली देहात के थाना अध्यक्ष अमर सिंह को लगाई जमकर फटकार। मंत्री का फटकार लगाते वीडियो वायरल। देहात कोतवाली इलाके के नरसोही गांव का मामला।0
0
Report
24 साल बाद बिछड़ा पुत्र मिलते ही आमेट में परिवार ने किया जोरदार स्वागत
Rajsamand, Rajasthan:24 साल बाद परिवार से मिला बिछड़ा युवक, घर लौटीं खुशियां, आमेट पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत आमेट, राजसमंद राजसमंद जिले की आमेट तहसील के सेंगनवास गांव से एक बड़ी ही भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। करीब 24 साल पहले परिवार से बिछड़ा युवक आखिरकार अपने परिजनों से मिल गया है। इस पुनर्मिलाप से एक बार फिर सूने पड़े घर में खुशियां लौट आई हैं और पूरे गांव में खुशी का माहौल है। प्रकाश नायक, मांगीलाल नायक के तीसरे नंबर के पुत्र, महज 12 वर्ष की उम्र में अपने पिता मांगीलाल और गांव के आसुनाथ के साथ कमाने के लिए मुंबई गया था। वहां वह पिता के साथ ही रह रहा था, लेकिन महज छह महीने बाद ही वह अचानक परिवार से बिछड़ गया। पिता मांगीलाल ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर वे वापस गांव लौट आए। परिवार की ओर से मुंबई और आमेट दोनों स्थानों पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन उस समय सफलता हाथ नहीं लगी। प्रकाश के भाई श्रवण नायक और माता सोहनी देवी को बिहार के लिए रवाना किया गया। परिजन प्रकाश को सकुशल अपने साथ लेकर आमेट पहुंचे। 24 साल बाद अपनों से मिलने पर प्रकाश की आंखें खुशी और आंसुओं से भर आईं। आमेट पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों और परिजनों ने फूल-मालाओं के साथ प्रकाश का गर्मजोशी से स्वागत किया। माँगीलाल नायक के कुल सात पुत्र हैं, जिनमें प्रकाश तीसरे नंबर के बेटे हैं। इस पूरे घटनाक्रम में मीडिया और स्थानीय सहयोग की भूमिका अहम रही, जिसके चलते एक परिवार का 24 साल पुराना दर्द आखिरकार खुशी में बदल गया। बाइट 1- श्रवण नायक, छोटा भाई 2- मनोज बुनकर स्थानीय निवासी0
0
Report
Advertisement
धौलपुर में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम सम्पन्न: 18 शिक्षिकाओं और 4 विद्यार्थियों को सम्मान
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम सम्पन्न धौलपुर। भारत विकास परिषद उत्कर्ष शाखा द्वारा निजी स्कूल में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 18 शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही चार मेधावी विद्यार्थियों वंशिका शर्मा, वैष्णव गोयल, नितिन शर्मा और अभिषेक कुमार को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष डॉ. रामलखन गोयल, सचिव सचिन जैन, कोषाध्यक्ष अजय बंसल, इंदिरा जिंदल, रचना बंसल और डॉ. बी. जिंदल मौजूद रहे। डॉ. गोयल ने कहा कि गुरु राष्ट्र निर्माता है और भारतीय संस्कृति में उसे ईश्वर से ऊंचा स्थान दिया गया है0
0
Report
उदयपुर नगर निगम के नवगठित बोर्ड की पहली बैठक, महापौर ने जवाबदेही का संकेत दिया
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर नगर निगम के नवगठित बोर्ड की आज पहली बैठक आयोजित की गई। महापौर पारस सिंघवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस बैठक में सांसद मन्नालाल रावत,विधायक ताराचंद जैन,फूलसिंह मीणा,आयुक्त अभिषेक खन्ना सहित सभी 80 पार्षद और निगम के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से दीपावली दशहरा मेले के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरन पार्षदों ने वार्ड की समस्याओं को भी उठाया। बैठक के दौरान महापौर सिंघवी अधिकारियों के रवैये को लेकर काफी सख्त नजर आए। उन्होंने सफा कहा कि निगम में रहना है तो काम करना पड़ेगा। जन प्रतिनिधियों की सुननी होगी। अपने काम के लिए लोगो को निगम के चक्कर नही काटने पड़े। अगर कोई अधिकारी लापरवाई करता है तो बर्दास्त नही किया जाएगा।0
0
Report
अलवर ठग ने SBI लोगो वाला बैग दिखाकर 24 हजार का फरेब किया
Alwar, Rajasthan:अलवर में शातिर ठग ने बुक स्टोर कर्मचारी को लगाया 24 हजार का चूना, SBI का लोगो लगा बैग थमाकर फरार अलवर। शहर में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शातिर ठग ने शर्मा बुक स्टोर पर पिछले 30 वर्षों से कार्यरत कर्मचारी संजीव कुमार को अपने जाल में फंसाकर 24 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी ने खुद को सोलंकी अस्पताल से डॉक्टर द्वारा भेजा गया व्यक्ति बताया और खुले नोटों की जरूरत बताकर कर्मचारी को अस्पताल के बाहर बुला लिया। वहां उसने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का लोगो लगा जूट का बैग थमाया और दो मिनट में वापर आने का झांसा देकर रुपये लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति शर्मा बुक स्टोर पर पहुंचा और कर्मचारी संजीव कुमार से कहा कि उसे सोलंकी अस्पताल के लिए 10-10 रुपये के 10 बंडल और 20-20 रुपये के चार बंडल चाहिए। आरोपी ने डॉक्टर की ओर से भेजे जाने की बात कहकर कर्मचारी का विश्वास जीत लिया। उसकी बातों में आकर संजीव कुमार ने कुल 24 हजार रुपये के खुले नोटों की व्यवस्था की और उन्हें लेकर सोलंकी अस्पताल के बाहर पहुंच गए। SBI का लोगो लगा बैग थमाया, दो मिनट में लौटने का दिया झांसा अस्पताल के बाहर आरोपी ने संजीव कुमार को एसबीआई का लोगो लगा जूट का बैग थमाया और उसमें 24 हजार रुपये होने की बात कही। इसके बाद उसने कर्मचारी से दो मिनट इंतजार करने को कहा और खुद रुपये लेकर आने का बहाना बनाकर वहां से चला गया। काफी देर तक आरोपी के वापस नहीं लौटने पर संजीव कुमार को संदेह हुआ। बैग की जांच करने पर ठगी का खुलासा हुआ। आरोपी की इस चालाकी से कर्मचारी को 24 हजार रुपये का नुकसान हो गया। CCTV फुटेज खंगाले, आरोपी की तलाश जारी घटना के बाद Sharma बुक स्टोर संचालक और कर्मचारियों ने आरोपी की तलाश शुरू की। सोलंकी अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य स्थानों के फुटेज भी खंगाले गए, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस की मदद से आरोपी की पहचान और तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। बाइट: संजीव कुमार, पीड़ित0
0
Report
Advertisement
टोंक में यूजीसी विरोध: करणी सेना का बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली में आंदोलन की चेतावनी
Tonk, Rajasthan:टोंक टोंक में यूजीसी एक्ट के विरोध में श्री राजपूत करणी सेना का प्रदर्शन का ऐलान, 27 जनवरी तक वापसी नहीं तो दिल्ली में होगा बड़ा आंदोलन यूजीसी एक्ट को लेकर श्री राजपूत करणी सेना ने विरोध जताते हुए केंद्र सरकार से एक्ट वापस लेने की मांग की है। टोंक में आयोजित प्रेसवार्ता में श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह खिजुरी ने यूजीसी एक्ट के प्रावधानों पर सवाल उठाते हुए इसे सामान्य वर्ग के युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताया। दिलीप सिंह खिजुरी ने आशंका जताई कि एक्ट के कुछ प्रावधानों से युवाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ सकती है। उन्होंने झूठे आरोपों की आशंका और आरोपों को साबित करने की जिम्मेदारी से जुड़े मुद्दों पर भी सवाल उठाए। साथ ही योग्यता और आरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखने तथा विभिन्न वर्गों के बीच बढ़ती दूरी पर चिंता व्यक्त की। प्रेसवार्ता में उन्होंने ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि राजस्थान की तर्ज पर देशभर में ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र की प्रक्रिया आसान की जानी चाहिए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को सरकारी योजनाओं और संबंधित सुविधाओं का अधिक लाभ मिल सके। करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि यूजीसी एक्ट के विरोध में सभी स्वर्ण जातियों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से यूजीसी एक्ट वापस लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि सरकार 27 जनवरी तक एक्ट वापस नहीं लेती है, तो दिल्ली में बड़ा आंदोलन किया जाएगा。 प्रेसवार्ता के दौरान यूजीसी एक्ट के प्रावधानों, सामान्य वर्ग के युवाओं के हितों और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को लेकर संगठन ने अपनी मांगें रखीं।0
0
Report
एसपीएल पैकेज से जुड़ी खबर अभी उपलब्ध नहीं
Jagdalpur, Chhattisgarh:0
0
Report
पटना में दुर्गा पूजा के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन और प्रवेश पर पाबंदियाँ लागू
Patna, Bihar:पटना में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. शहर में जाम की समस्या से निपटने और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा देने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन और वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है. डाकबंगला चौराहा, नाला रोड, दिनकर गोलंबर और मछुआ टोली जैसे प्रमुख इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी. पुलिस अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान डाकबंगला चौराहे पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. इसे देखते हुए कई रास्तों पर वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित किया जाएगा. वोल्टास की ओर से आने वाले वाहनों को सीधे डाकबंगला चौराहा और कोतवाली की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी. इन वाहनों को म्यूजियम वाले रास्ते से डायवर्ट किया जाएगा. वहीं, स्टेशन, भट्टाचार्य और गांधी मैदान की ओर से डाकबंगला जाने वाले वाहनों पर भी रोक रहेगी. नाला रोड और मछुआ टोली क्षेत्र में सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. दिनकर गोलंबर से उत्तर दिशा की ओर वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी. सहदेव महतो हॉस्टल और सहदेव महतो गली जाने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा. इसके अलावा, खजपुरा क्षेत्र में डुमरांव चौकी और जगदेव पथ के आसपास शाम चार बजे के बाद वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी. भीड़ की स्थिति के अनुसार प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई जा सकती है. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 25 क्यूआरटी टीमें तैनात हैं. जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी. संवेदनशील इलाकों में डॉल्फिन मोबाइल और ओपी प्रभारियों की भी तैनाती की गई है. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और दुर्गा पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें. बाइट--अनिल कुमार ट्रैफिक DSP पटना0
0
Report
Advertisement
पठानकोट पुलिस ने नशे की तस्करी का बड़ा पर्दाफाश, 7.8 किलो हेरोइन बरामद
Pathankot, Punjab:पठानकोट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पाकिस्तान की ओर से नशे की तस्करी का पर्दाफाश। पकड़े गए शख्स को पूछताछ के बाद लगभग 7.8 किलो हेरोइन बरामद हुई। पकड़ा गया तस्कर गुरदासपुर में किराए के मकान में रह रहा था और उसका सहयोग एक महिला ने किया। पाकिस्तान में उसका नेटवर्क है और पठानकोट में उसकी सप्लाई होनी थी। एसएसपी पठानकोट ने कहा कि पूछताछ से और भी खुलासे होने की संभावना है।0
0
Report
सर्दियों में जनगणना ड्यूטי के लिए शिक्षकों को पूरे दिन की छूट मांग—रोष प्रदर्शन
Patran, Punjab:पातड़ां से सतपाल गर्ग जनगणना ड्यूटी के लिए शिक्षकों को पूरे दिन की छूट देने की मांग, ट्रेनिंग का बहिष्कार कर सरकारी किरती कॉलेज में ट्रेनिंग के दौरान प्रदर्शन, पूरे दिन जनगणना का काम करने की अनुमति देने की मांग; एसडीएम ने उच्च अधिकारियों तक मांग पहुंचाने का भरोसा भारत की जनगणना-2027 के कार्य में तैनात शिक्षकों और अन्य सरकारी कर्मचारियों को सर्दियों के दौरान पूरे दिन जनगणना ड्यूटी करने की छूट देने की मांग को लेकर बुधवार को डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (DTF) के नेतृत्व में कीर्ति कॉलेज निआल में ट्रेनिंग ले रहे कर्मचारियों ने ट्रेनिंग का बहिष्कार कर जोरदार रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए पंजाब सरकार और प्रशासन से मांग की कि 1 दिसंबर से 25 दिसंबर तक उन्हें अपने मूल स्कूलों या संबंधित विभागों की नियमित ड्यूटी से पूरे दिन की छूट दी जाए, ताकि जनगणना का काम निर्धारित समय में सुचारू रूप से पूरा किया जा सके。 DTF के ब्लॉक प्रधान राजीव कुमार और ब्लॉक सचिव बलजिंदर घग्गा ने कहा कि दिसंबर में दिन छोटे होते हैं और सूर्य जल्दी डूबने के कारण शाम को अंधेरा भी जल्दी हो जाता है। ऐसे में शिक्षकों के लिए आधा दिन अपने स्कूलों में ड्यूटी करने के बाद दूर-दराज के क्षेत्रों में जाकर जनगणना का काम निर्धारित समय में पूरा करना बेहद मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को इस तरह की व्यावहारिक समस्याओं से बचाना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है。 DTF के जिला सचिव जसपाल खांग, शिक्षक नेता शंकर सिंह, सुखवीर सिंह और परमिंदर बेदी ने एसडीएम पातड़ां के माध्यम से पंजाब सरकार से मांग की कि सर्दियों में छोटे दिन और जनगणना ड्यूटी वाले स्थानों की दूरी को ध्यान में रखते हुए 1 दिसंबर से 25 दिसंबर तक जनगणना कार्य में नियुक्त शिक्षकों और अन्य सरकारी कर्मचारियों को उनके मूल स्कूलों तथा संबंधित विभागों की नियमित ड्यूटी से पूरे दिन की छूट दी जाए। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारी बिना समय के दबाव के जनगणना का कार्य बेहतर ढंग से पूरा कर सकेंगे。 इस दौरान एसडीएम पातड़ां काला राम कासल और ईओ बलजिंदर सिंह ने प्रदर्शन कर रहे ट्रेनिंग स्टाफ को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और इन्हें उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा。0
0
Report
पंजाब में नशा-गैंगस्टर समस्या पर सरकार घेरते चन्नी-परगट
Bathinda, Punjab:ਮਾਨਸਾ ਚ ਹੋਏ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਸੀਬੀਆਈ ਤੋਂ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ..ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ 1. ਖੁਸ਼ਬਾਜ਼ ਸਿੰਘ ਜਟਾਣਾ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ ਕਰਨ ਪਹੁੰਚੇ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਅਤੇ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ, ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ’ਤੇ ਚੁੱਕੇ ਸਵਾਲ 2. ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਦਾ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ’ਤੇ ਤਿੱਖਾ ਹਮਲਾ, ਕਿਹਾ—ਨਸ਼ਿਆਂ ਅਤੇ ਗੈਂਗਸਟਰਵਾਦ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਜਵਾਨੀ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਬਰਬਾਦ 3. ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਵਿਗੜ ਰਹੀ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਚਿੰਤਾ, ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖ਼ਾਤਮੇ ਲਈ pੇਸ਼ੇਵਰ ਪੁਲਿਸਿੰਗ ਦੀ ਕੀਤੀ ਮੰਗ 4. ਖੁਸ਼ਬਾਜ਼ ਸਿੰਘ ਜਟਾਣਾ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਖੜ੍ਹੀ ਰਹੇਗੀ ਕਾਂਗਰਸ, ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਭਰੋਸਾ 5. ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ’ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਘਿਰੀ, ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਅਤੇ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ’ਤੇ ਚੁੱਕੇ ਸਵਾਲ ਬਠਿੰਡਾ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਨਵ-ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੇ ਖੁਸ਼ਬਾਜ਼ ਸਿੰਘ ਜਟਾਣਾ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕਰਕੇ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਕਾਂਗਰਸੀ ਆਗੂ ਭਾਰਤ ਭੂਸ਼ਣ ਆਸ਼ੂ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਰਹੇ। ਖੁਸ਼ਬਾਜ਼ ਸਿੰਘ ਜਟਾਣਾ ਦੀ ਕੁਝ ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ sੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਸੀ। ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਦੌਰਾਨ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਹੌਸਲਾ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਭਰੋਸਾ ਦਿਵਾਇਆ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਇਸ ਦੁਖ ਦੀ ਘੜੀ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਖੜ੍ਹੀ ਰਹੇਗੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਮੌਜੂਦਾ ਸਥਿਤੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ’ਤੇ ਤਿੱਖੇ ਸਵਾਲ ਚੁੱਕੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਜਵਾਨੀ ਨਸ਼ਿਆਂ ਅਤੇ ਗੈਂਗਸਟਰਵਾਦ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਨਾਲ ਜੂਝ ਰਹੀ ਹੈ। ਚੰਨੀ ਨੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਇਆ ਕਿ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਿਆਂ ਅਤੇ ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ਨਾਲ ਜੁੜੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਨਾਕਾਮ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਅਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ’ਤੇ ਵੀ ਸਵਾਲ ਚੁੱਕੇ。 ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਹਿੰਦੇ ਹਨ ਕਿ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਛੋਟਾ ਦੇ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ਨੇ ਕੌਮ-ਵਾਅਦੇ ਸਥਿਤੀਆਂ 'ਤੇ ਗੰਭੀਰ ਸਵਾਲ ਖੜੇ किये ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਇਸ ਘਟਨਾ ਵਿੱਚ ਹਥਿਆਰ ਦਾ ਲਾਇਸੈਂਸ ਕਿਵੇਂ ਮਿਲਿਆ, ਇਸ ਦੀ ਜਾਂਚ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਇਸੇ ਦੌਰਾਨ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਨਵ-ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਅਤੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ’ਤੇ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਘੇਰਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਹਾਲਾਤ ਚਿੰਤਾਜਨਕ ਹਨ ਅਤੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਨਾਲ ਨਜਿੱਠਣ ਲਈ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਗੰਭੀਰਤਾ ਨਾਲ ਕੰਮ ਕਰਨ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਦੀ ਖਰੀਦ ਦੇ ਅੰਕੜਿਆਂ ਦਾ ਹਵਾਲਾ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਕਿ 2022 ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਲਗਭਗ ਚਾਰ ਕਰੋੜ ਗੋਲੀਆਂ ਦੀ ਖਰੀਦ ਹੁੰਦੀ ਸੀ, ਜਦਕਿ ਹੁਣ ਇਹ ਅੰਕੜਾ ਲਗਭਗ ਬਾਰਾਂ ਕਰੋੜ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਨੀਤੀ ਅਤੇ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ’ਤੇ ਸਵਾਲ ਚੁੱਢੇ। ਪਾਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਨੂੰ ਸਿਰਫ਼ ਦੁਕਾਨਾਂ ਜਾਂ ਘਰਾਂ ’ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਕੇ ਖ਼ਤਮ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ। ਇਸ ਲਈ ਪੇਸ਼ੇਵਰ ਪੁਲਿਸਿੰਗ, ਦੂਰਅੰਦੇਸ਼ੀ ਅਤੇ ਸਮਾਜ ਦੇ ਸਾਰੇ ਵਰਗਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੈਡੀਕਲ ਖੇਤਰ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਹ ਨਿੱਜੀ ਲਾਲਚ ਤੋਂ ਉੱਪਰ ਉੱਠ ਕੇ ਸਮਾਜ ਅਤੇ ਨੌਜਵਾਨ ਪੀੜ੍ਹੀ ਦੇ ਭਵਿੱਖ ਬਾਰੇ ਸੋਚਣ। دوਵਾਂ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਿਆਂ ਅਤੇ ਗੈਂਗਸਟਰਵਾਦ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ’ਤੇ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਜਵਾਬਦੇਹੀ ਤੈਅ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ। ਕਾਂਗਰਸੀ ਆਗੂਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਜਵਾਨੀ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਅਤੇ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਅਮਨ-ਕਾਨੂੰਨ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਸੁਧਾਰਨ ਲਈ ਠੋਸ ਕਦਮ ਚੁੱਕਣ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ。 ਬਾਈਟ ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ। ਬਾਈਟ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਅਤੇ ਐਮਪੀ ਜਲੰਧਰ। ਰਿਪੋਰਟ ਕੁਲਬੀਰ ਬੀਰਾ。0
0
Report
Advertisement
