205001
Mainpuri: जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने किया ध्वजारोहण
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी के मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी कर्मचारियों को देश के प्रति ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी निष्पक्षता के साथ देश को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग करेंगे और किसी भी गलत नीतियों के सामने नहीं आएंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुख्यमंत्री के रोड शो के चलते जयपुर में ट्रैफिक डायवर्जन और नो पार्किंग लागू
Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री के बुधवार को शहर में रोड़ शो के दौरान यातायात के विशेष बंदोबस्त किए गए हैं। रोड शो के दौरान यातायात डायवर्जन किया जाएगा। वहीं शहर के कुछ बाजारों में नो पार्किंग रहेगी। मिनी और सिटी बसों का परकोटा क्षेत्र में संचालन बंद रहेगा। अति आवश्यक सेवाओं के वाहनों का संचालन बिना रुकावट जारी रहेगा। पुलिस ने आम जनता को सामानांतर मार्गाें का प्रयोग करने की सलाह दी है। यहाँ सामान्य याताय traffic का डायवर्जन .... रोड़ शो के दौरान सांगानेरी गेट से बड़ी चौपड़ की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को सांगानेरी गेट से डायवर्ट कर मिनर्वा चौराहा, रामनिवास बाग की तरफ चलाया जाएगा न्यूगेट चौराहा से बापू बाजार में जाने वाला यातायात बंद रहेगा। संजय बाजार से सांगानेरी गेट की तरफ आने वाले यातायात का संचालन बंद रहेगा रोड शो के बड़ी चौपड़ पहुंचने से पहले बड़ी चौपड़ की तरफ आने वाले सामान्य यातायात का संचालन इस प्रकार रहेगा - सुभाष चौक से चार दरवाजा, घोड़ा निकास रोड, रामगंज चौपड़ की तरफ, रामगंज चौपड़ से घाटगेट, गलता गेट, चार दरवाजा की तरफ त्रिपोलिया टी. पोईन्ट से चौडा रास्ता, छोटी चौपड की तरफ संचालन किया जाएगा - रोड शो के त्रिपोलिया टी. पोईन्ट पहुंचने से पूर्व त्रिपोलिया टी. पोईन्ट की तरफ आने वाले सामान्य यातायात का संचालन इस प्रकार रहेगा - रम्निवास बाग चौराहा से यादगार तिराहा, सांगानेरी गेट, रामनिवास बाग अन्दर की तरफ छोटी चौपड से चौगान चौराहा, संजय सर्किल, अजमेरी गेट की तरफ यहाँ रहेगी नो-पार्किंग-पार्किंग... 1. जौहरी बाजार 2. त्रिपोलिया बाजार 3. चांदपोल बाजार 4. चौडा रास्ता में पार्किंग पूर्णत: बंद रहेगी। 5. रोड शो के दौरान परकोटे के निवासीयो एवं दुकानदारो के वाहनों की पार्किंग रामनिवास बाग स्थित जे.डी.ए पार्किंग, चौगान स्टेडियम, रामलीला मैदान, आतिश मार्केट एवं अन्य पार्किंग स्थलों पर की जा सकेगी। सिटी-मिनी बसो का संचालन... शहर में संचालित होने वाली जे.सी.टी.एस.एल-सिटी बसों का संचालन परकोटा क्षेत्र में बंद रहेगा। एम. आई. रोड पर चलने वाली जे.सी.टी.एस.एल-सिटी बसों को एम.आई. रोड पर यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर डायवर्ट कर संचालित किया जाएगा0
0
Report
जोधपुर के नगरपालिका-नगर निगम चुनाव के लिए पुलिस ने सुरक्षा चाक-चौबंद की, 5000 से अधिक जवान तैनात
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर जोधपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी है। जोधपुर पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया ने आज प्रेस वार्ता कर चुनावी सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की तैयारियों की जानकारी दी। पुलिस आयुक्त ने बताया कि प्रथम चरण में 9 सितंबर को मथानिया और तिंवरी नगरपालिका के चुनाव होंगे। दोनों नगरपालिकाओं में 25-25 वार्ड हैं, यानी कुल 50 वार्डों में मतदान होगा। वहीं द्वितीय चरण में 11 सितंबर को जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों के लिए आम चुनाव आयोजित किए जाएंगे। जोधपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में कुल 729 मतदान केंद्र हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने उपद्रव की आशंका वाले लोगों को पाबंद किया है और हथियार जमा करवााए गए हैं। इसके साथ ही संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों और संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है। पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र प्रभुत्व अभ्यास, पैदल मार्च और फ्लैग मार्च किए जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ओर से भी लगातार क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। अंतर-जिला एवं अंतर-क्षेत्रीय सीमाओं पर नाकाबंदी की जा रही है, वहीं अभय कमांड सेंटर के माध्यम से भी चुनावी गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। पुलिस आयुक्त ने बताया कि चुनाव के लिए 5 हजार से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की जा चुकी है। मतदान केंद्रों के लिए विस्तृत तैनाती योजना तैयार की गई है। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर त्वरित प्रतिक्रिया दल भी तैनात किए जाएंगे। वरिष्ठ पर्यवेक्षण अधिकारियों और क्षेत्रीय अधिकारियों को भी चिन्हित किया गया है, जो लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहेंगे। रणनीतिक स्थानों पर आरक्षित पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया ने कहा कि निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों की पूरी तरह पालना सुनिश्चित की जाएगी। चुनाव में किसी भी तरह का व्यवधान उत्पन्न करने या हिंसा फैलाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रयास है कि नगर निकाय चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और बिना किसी हिंसा के संपन्न हों। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की प्रक्रिया लगातार जारी है और विस्तृत जानकारी अलग से जारी होने वाले प्रेस नोट में दी जाएगी।0
0
Report
बीकानेर से दिल्ली तक पदयात्रा, मिलावट रोकने के लिए कठोर कानून की मांग
Churu, Rajasthan:चूरू. विधानसभा-रतनगढ़ लोकेशन--रतनगढ़ संवाददाता - नवरतन प्रजापत बीकानेर से दिल्ली के लिए पैदल यात्रा, खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावट की रोकथाम के खिलाफ मुहीम. चूरू। खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावट की रोकथाम और इसके खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर बीकानेर से दिल्ली के लिए पैदल यात्रा कर रहे युवाओं का दल मंगलवार को रतनगढ़ पहुंचा. संगम चौराहे पर दल का स्वागत करते हुए स्थानीय लोगों एवं युवा नेताओं ने उनकी मांग का समर्थन किया. इस मौके पर यात्रा का नेतृत्व कर रहे अमित गहलोत ने बताया कि बीकानेर से शुरू हुई इस पैदल यात्रा का मंगलवार को पांचवां दिन है. उन्होंने कहा कि फूड माफिया आज हर घर की रसोई तक अपनी जड़े जमा चुके हैं और कमजोर कानूनों के चलते वे आसानी से बच निकलते हैं. दूध, घी, पनीर से लेकर पैकेज्ड फूड तक में भारी मिलावट हो रही है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ हो रहा है. उन्होंने ऐसे मिलावट खोरों के खिलाफ फांसी जैसे कठोर कानून की मांग उनके द्वारा की जा रही है. एडवोकेट जयंत मूंड ने बताया कि चार सितंबर को बीकानेर से शुरू हुई यह यात्रा करीब 600 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर 2 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचेगी, जहां गांधीवादी तरीके से केंद्र सरकार के समक्ष सख्त कानून की मांग रखी जाएगी. वक्ताओं ने कहा कि आज मिलावट के कारण कम उम्र में ही लोग कैंसर, लिवर सिरोसिस और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. युवा नेता रामवीरसिंह राईका व सांवरमल ढाका ने भी आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि यह देशवासियों के स्वास्थ्य से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा है. उन्होंने सरकार से मांग की कि जनता के जीवन के साथ हो रहे इस खिलवाड़ को रोकने के लिए अविलंब ठोस कदम उठाकर कड़ा कानून बनाया जाए. इस अवसर पर वीरेंद्र सैन, कमलेश प्रजापत, अजय डूडी, विनोद आचार्य, देवीलाल जाट, मुकेश सहारण, देवकीनंदन माहिच सहित कई लोग उपस्थित थे।0
0
Report
Advertisement
बलथर थाने के SI_Shamshed Ahmed के रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां बलथर थाना के एक एसआई के रिश्वत लेते वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी पत्रकारिता के अनुसार SI शमशाद अहमद रिश्वत लेते दिख रहे हैं। पीड़ित मालती देवी ने CCTV में कैद एसआई का रिश्वत लेते फुटेज एसएसपी कुमार गौतम को दिया है और न्याय की गुहार लगाई है।पीड़ित महिला का आरोप है कि बलथर थाना में मामला संख्या 92/26 के एसआई शमशाद अहमद आईओ हैं और वे हमारे घर के लोगों को कुर्की कराने की धमकी देते हैं। आरोप है कि बचाने के एवज में अभी तक 50 हजार रुपए लिए गए और चार सितंबर को फिर पैसे मांगने लगे, जिस पर उन्होंने बलथर चौक के एक दुकानदार के गल्ले से 15 हजार रुपये लेकर रिश्वत दी थी। CCTV में पूरा क्रम कैद हो गया है। पीड़ित परिवार उसी वीडियो को साक्ष्य बनाकर बेतिया एसएसपी कुमार गौतम से न्याय की गुहार लगा रहा है और घूसखोर एसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। पीड़ित मालती देवी ने बताया कि एसआई के खिलाफ एसएसपी को आवेदन दिया गया है। रिश्वत देने वाले विनोद दास ने बताया कि आवेदन सात सितंबर को दिया गया था। अब देखने की बात होगी कि रिश्वतखोर एसआई शमशाद अहमद पर कब तक गाज गिरती है।0
0
Report
बक्सर मुख्य डाकघर में सीबीआई रेड से हड़कंप, पूछताछ जारी
Buxar, Bihar:बक्सर के मुख्य डाकघर में सीबीआई की रेड की खबर फैलते ही जिले में हड़कंप मच गया। मंगलवार को डाकघर खुलते ही सीबीआई की टीम ने अचानक कार्रवाई करते हुए डाक अधीक्षक कумारी सरिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों और जानकारी के आधार पर सीबीआई की टीम ने डाक विभाग के दो अन्य कर्मियों को भी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई सीबीआई की कार्रवाई शाम 7 बजे तक जारी रही। इस दौरान टीम ने डाक अधीक्षक से लगातार पूछताछ की और कार्यालय के कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की। डाक विभाग के सूत्रों के अनुसार ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़े मामले में डाक अधीक्षक समेत कुछ कर्मचारियों के बीच कथित तौर पर डील किए जाने की शिकायत सीबीआई को मिली थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की और बक्सर मुख्य डाकघर में कार्रवाई की। हालांकि, सीबीआई की टीम ने मीडिया के सामने मामले को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी देने से परहेज किया है। टीम का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सीबीआई की पूछताछ और दस्तावेजों की जांच जारी है।0
0
Report
उजियारपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा, नित्यानंद राय ने राहत कार्य का जायजा लिया
Patna, Bihar:उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात, उनके बचाव कार्य, सामुदायिक रसोई की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं एवं अन्य राहत सामग्री की जानकारी लेते व सहायता करते केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय0
0
Report
Advertisement
तमंचा-कारतूस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार
Bhaganpur, Uttar Pradesh:तमंचा-कारतूस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार संग्रामपुर (अमेठी)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संग्रामपुर पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान 22 वर्षीय युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने निहाल तिवारी (22) पुत्र सुभाष चन्द्र तिवारी, निवासी पिताम्बर पाण्डेय का पुरवा, मजरे टीकरमाफी, थाना संग्रामपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 167/26, सुसंगत धाराओं में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सौम्य कुमार जायसवाल, कांस्टेबल सोमित कुमार, विजय कुमार पाल और हरवेन्द्र सिंह शामिल रहे।0
0
Report
गोरखपुर पुलिस ने CEIR पोर्टल से 826 मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाने की तैयारी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल की है। सीईआईआर पोर्टल की मदद से पुलिस ने अभियान के 11वें चरण में 826 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 49 लाख रुपये है। पुलिस अब इन मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंपने की प्रक्रिया में जुटी है। गोरखपुर पुलिस ने 4 सितंबर 2023 से सीईआईआर पोर्टल के जरिए मोबाइल बरामदगी का अभियान शुरू किया था। अब तक कुल 3463 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं। इन सभी मोबाइलों की अनुमानित कीमत 5 करोड़ 98 लाख 36 हजार 978 रुपये है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल इसकी सूचना दर्ज कराएं और मोबाइल का आईएमईआई नंबर सुरक्षित रखें, ताकि मोबाइल को ट्रेस करने में पुलिस को मदद मिल सके।0
0
Report
पति ने दुपट्टे से पत्नी की हत्या, जमुना विहार कॉलोनी में सनसनी
Mathura, Uttar Pradesh:पति ने दुपट्टे से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, जमुना विहार कॉलोनी में सनसनी मथुरा। थाना जमुना पार क्षेत्र की जमुना विहार कॉलोनी में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 35 वर्षीय महिला की उसके पति ने कथित रूप से दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने महिला का दुपट्टे से गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची थाना जमुनापार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। महिला की हत्या के पीछे घरेलू विवाद समेत अन्य पहलुओं को लेकर भी पड़ताल की जा रही है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर ज्वेलरी शॉप से महिला-युवक ने दो सोने की अंगूठियां चुरा ली, CCTV कैद
Gorakhpur, Uttar Pradesh:Date: 08-09-2026 लोकेशन: गोरखपुर SLUG: गोरखपुर में ज्वेलरी शॉप से 2 सोने की अंगूठी लेकर फरार हुई महिला, लॉकेट दिखाने के बहाने दुकानदार को लगाया चूना, CCTV में कैद हुई चोरी。 महिला अकेली नहीं थी, बल्कि पल्सर सवार एक युवक के साथ ज्वेलरी शॉप पर पहुंची थी। दुकान में पहुंचते ही उसने सोने की अंगूठी और लॉकेट खरीदने की बात कही। दुकानदार ने भरोसा करके कई अंगूठियां दिखाईं। लेकिन इसी दौरान महिला ने ऐसा खेल किया कि दुकानदार को भनक तक नहीं लगी। महिला ने महंगे लॉकेट और मोटी माला दिखाने का बहाना बनाया और इसी दौरान दो सोने की अंगूठियां अपने हाथ में पहन लीं। इसके बाद युवक के साथ आराम से दुकान से बाहर निकल गई। जब दुकानदार ने सामान की गिनती की तो दो अंगूठियां गायब मिलीं। इसके बाद CCTV फुटेज खंगाली गई तो पूरी करतूत कैमरे में कैद मिली। पीड़ित दुकानदार ने आजाद नगर चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर महिला और उसके साथ आए युवक की तलाश में जुटी है。 फिलहाल CCTV में कैद महिला और उसके साथ आए युवक की तलाश की जा रही है। सवाल ये है कि क्या ये महिला पहले भी इसी तरह किसी और ज्वेलरी शॉप को निशाना बना चुकी है? पुलिस अब CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के जरिए पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है。0
0
Report
जालौन में छेड़खानी के विवाद पर दो पक्षों की भिड़ंत, वीडियो वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में छेड़खानी के विवाद में आपस में भिड़े दो पक्ष, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर बरसाए लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर, मारपीट के दौरान विवाद में महिलाओं ने किया बीच बचाव, मारपीट की घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल, दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर शुरू की जांच पड़ताल, जालौन के डकोर कोतवाली क्षेत्र का मामला।0
0
Report
छिंदवाड़ा- सागर: अवैध शराब के आरोपों से कोलाहल, आबकारी एक्शन तेज
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में बीती रात अवैध शराब बेचने पर आबकारी की कार्यवाही लेकिन ग्रामीण अंचलों में अभी भी बेची जा रही अवैध शराब. गुलाबी गैंग राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्णिमा वर्मा ने प्रशासन पर लगाए सीधे आरोप सागर जिले में जहरीली शराब से 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई वही 100 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती है .वही छिंदवाड़ा की बात की जाए तो बीती रात आबकारी विभाग ने कार्यवाही करते हुए गुरैया मंडी से अवैध तरीके से बेची जा रही 7 से 8 पेटी शराब जब्त की है लेकिन आरोपी मौके से फरार है .वही छिंदवाड़ा के ग्रामीण अंचलों की बात की जाए तो लगातार ग्रामीण अंचलों से खबरें सामने आती है कि महिलाओं के द्वारा जो अवैध शराब का वाहन है या जो शराब उनके गाँव में बेची जाती है उसको लेकर महिलाएं प्रदर्शन करती दिखाई देती है या उनके द्वारा शराब नष्ट कर दी जाती है वही छिंदवाड़ा में गुलाबी गैंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सीधा आरोप लगाया है कि शहर ने डेली नीड्स की दुकान में अवैध आहते अभी भी चलाए जा रहे है .शराब की होम डिलीवरी 2 पहिया वाहनों के जरिए की जा रही है अगर शहर में सागर जिले जैसी कोई घटना होती है तो उसका जिम्मेदार छिंदवाड़ा जिले का प्रशासन और सरकार होगी और राजस्व के लिए कितने नौजवानों का भविष्य खराब किया जा रहा है जैसे आरोप उन्होंने लगाए और अगर अगर प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देता है तो उनके द्वारा आगे खुद इस कार्यवाही करने की बात भी कही . वही आबकारी विभाग का कहना है कि उनके द्वारा लगातार अवैध शराब को लेकर कार्यवाही की जा रही है और ग्रामीण अंचलों में भी कार्यवाही के दौरान अवैध शराब पाई जाती है तो कठोर कारवाही की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
भदोही: अवैध कब्जे पर प्रशासन ने जमीन वापस दिलाकर प्रक्रिया पूरी की
Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:भदोही में भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम के निर्देश पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटवाया और पीड़ित को उसकी जमीन पर कब्जा दिलाया। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बोई गई धान की फसल पर ट्रैक्टर चलवाकर जमीन को जुतवा दिया गया। मामला तहसील भदोही के कोछिया गांव स्थित चकवेजू मौजे का है, यहां गाटा संख्या 69 में करीब 3.3350 हेक्टेयर भूमिधरी जमीन पर गांव की वनवासी बस्ती के कुछ लोगों द्वारा कब्जा किए जाने का आरोप था पीड़ित मनोज कुमार दुबे के मुताबिक, जमीन पर कब्जा हटाने के लिए उन्होंने धारा 24 के तहत पैमाइश कराई थी। इसके बाद एसडीएम कोर्ट से भी कब्जा दिलाने का आदेश पारित हुआ, लेकिन इसके बावजूद जमीन खाली नहीं की गई, डीएम शैलेश कुमार के निर्देश पर तहसीलदार भदोही अशोक शुक्ला के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कार्रवाई करते हुए जमीन पर बोई गई धान की फसल को ट्रैक्टर चलवाकर जुतवा दिया और अवैध कब्जा हटवाया, इसके बाद एसडीएम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में पीड़ित मनोज कुमार दुबे को उनकी भूमिधरी जमीन पर दखल-कब्जा सुपुर्द कर दिया गया, मौके पर तहसीलदार अशोक शुक्ला ने स्पष्ट चेतावनी दी कि दोबारा किसी ने कानून हाथ में लेने या जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई के बाद पीड़ित को उसकी जमीन पर कब्जा मिल गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अवैध कब्जे के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
गाजीपुर में राजभर ने अखिलेश यादव पर फिर हमला, कहा 2027 में फिर हारेंगे
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले - खुद पागल हो गए हैं, 2027 में फिर हारेंगे ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले - खुद पागल हो गए हैं और राजनीतिक ट्रैक से उतर चुके हैं पीडीए पर कसा तंज : पी से पहले 2017 में हारे, डी से दोबारा 2022 में हारे और ए से अब 2027 में फिर हारेंगे अखिलेश यादव पर अपने ही यादव मतदाताओं और कार्यकर्ताओं से भेदभाव करने का लगाया आरोप। आजमगढ़ में सपा विधायक द्वारा कार्यकर्ता की पिटाई का दिया उदाहरण सहारनपुर मस्जिद कार्रवाई पर बोले, कोर्ट के नोटिस के बाद हुई कार्रवाई, सपा-कांग्रेस सिर्फ मुस्लिम वोट के लिए राजनीति कर रही है गाजीपुर में आज उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। भाजपा संगठन मंत्री विनोड तावड़े को अखिलेश यादव द्वारा PAGAL कहे जाने के सवाल पर राजभर ने पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव खुद पागल हो गए हैं और जिस राजनीतिक ट्रैक पर चल रहे थे, उससे उतर चुके हैं। आज मंगलवार को गाजीपुर में आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं के बढ़े हुए मानदेय को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। राजभर ने अखिलेश यादव के पीडीए फार्मूले पर तंज कसते हुए कहा कि पहले वे एक्सप्रेस वे पर चले, फिर टू लेन पर आए, उसके बाद सिंगल लेन पकड़ ली और अब पगडंडी पकड़ने जा रहे हैं, यानि वो अपना ट्रैक खुद ही बदलते जा रहे हैं। उन्होंने अपने अंदाज में पीडीए की नई परिभाषा बताते हुए कहा कि पी यानी पहले 2017 में हारे, डी यानी दोबारा 2022 में हारे और ए यानी अबकी बार 2027 में फिर हारेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव अपने ही यादव समाज और कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव करते हैं। राजभर ने कहा कि आजमगढ़ में सपा के विधायक और कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ रहे हैं, जिससे पार्टी के अंदर की स्थिति साफ दिखाई देती है। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव अपने 60 प्रतिशत यादव मतदाताओं के साथ भी भेदभाव कर रहे हैं। सपा सरकार के कार्यकाल पर हमला बोलते हुए राजभर ने कहा कि उस समय बाल पुष्टाहार तक की व्यवस्था सवालों के घेरे में थी और उनके मंत्री गाय-भैंसों को चारे में खिलाने की बातें सामने आती थीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार के समय उन्हें मात्र 4 हजार रुपये मानदेय मिलता था। योगी आदित्यनाथ सरकार ने इसे पहले बढ़ाकर 8 हजार रुपये किया और अब बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दिया गया है। वहीं सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के सवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कार्रवाई कोर्ट के नोटिस के बाद हुई है। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उनकी सरकारें थीं तो उन्होंने इस मामले का संज्ञान क्यों नहीं लिया। अगर समय रहते कार्रवाई की गई होती तो आज यह स्थिति नहीं आती। राजभर ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल केवल मुस्लिम वोटों को खुश करने के लिए बयानबाजी और फातिहा पढ़ने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में ओमप्रकाश राजभर ने साफ शब्दों में दावा किया कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ेगा।0
0
Report
सागर जिले में जहरीली शराब से 20 से अधिक मौत, छिंदवाड़ा में कार्रवाई तेज
Chhindwara, Madhya Pradesh:सागर जिले में जहरीली शराब से 20 से अधिक मौत, छिंदवाड़ा में कार्रवाई तेज।0
0
Report
Advertisement
