icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नई सीमापुरी बिल्डिंग हादसे में 12 निकाले, 4 मौत; रेस्क्यू अभी 4-5 घंटे

New Delhi, Delhi:न्यू सीमापुरी बिल्डिंग हादसे में उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीएम अजय कुमार ने बताया कि नई सीमापुरी में राहत और बचाव कार्य लगातार करीब 14 घंटे से जारी है। अब तक मलबे से 12 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, हादसे में घायल 8 लोगों का इलाज गुरु तेग बहादुर अस्पताल में चल रहा है। डीएम ने बताया कि आसपास की कुछ इमारतें भी खतरनाक स्थिति में हैं। ऐसी इमारतों को लेकर एमसीडी से बातचीत की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें डिमोलिश कराया जाएगा। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और अनुमान है कि बचाव अभियान को पूरा होने में अभी करीब 4 से 5 घंटे और लग सकते हैं。
0
0
Report

NMC ने डॉक्टरों के विज्ञापनों के लिए गाइडलाइन जारी की; AI नकली सामग्री रोक

Noida, Uttar Pradesh:NMC ने डॉक्टरों, अस्पतालों और मेडिकल संस्थानों के विज्ञापन व सोशल मीडिया प्रचार के लिए नई गाइडलाइन जारी की। ‘बेस्ट’, ‘नंबर-1’, ‘टॉप’, ‘मोस्ट ट्रस्टेड’ और ‘गारंटीड इलाज’ जैसे भ्रामक दावों पर रोक। सोशल मीडिया, वेबसाइट, व्हाट्सऐप, पॉडकास्ट, इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग और AI प्रचार भी नियमों के दायरे में होंगे। मरीज की फोटो, वीडियो, मेडिकल रिकॉर्ड, प्रशंसापत्र या इलाज के नतीजों के गलत इस्तेमाल पर रोक, AI से नकली या बदली सामग्री बनाना भी प्रतिबंधित। डिस्काउंट, कूपन, कैशबैक, उपहार, रेफरल भुगतान और मुफ्त प्रक्रिया से मरीज आकर्षित नहीं किए जा सकेंगे। स्वास्थ्य जागरूकता और जनस्वास्थ्य जानकारी देने की अनुमति होगी, लेकिन निजी या संस्थागत व्यावसायिक प्रचार नहीं किया जा सकेगा। नियम तोड़ने पर रजिस्ट्रेशन निलंबन, अन्य दंड और कानून के तहत जुर्माना हो सकता है। अस्पताल वेबसाइट पर विभाग, सुविधाएं, शुल्क और डॉक्टरों की योग्यता व विशेषज्ञता जैसी तथ्यात्मक जानकारी दी जा सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगों के लिए पैसे ट्रांसफर करवाने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार किए

Durg, Chhattisgarh:एंकर-बैंक अकाउंट को 05 से 15 हजार ₹ प्रति महीने की रकम पर सायबर ठगों को किराए पर देने वाले 08 आरोपीयो को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है .वी/ओ-1 दरअसल पूरा मामला म्युल अकाउंट का है जिसमें ऑनलाइन ठगी की रकम ट्रांजैक्शन कर अपने बैंक खाते में ट्रांसकर करानें वाले आरोपीयो को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है सभी 08 आरोपी अलग अलग थाना क्षेत्र के रहने के वाले है आपको बता दे की पिछले दिनों छावनी थाने में म्युल अकाउंट को लेकर एक मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर साइबर अपराध एवं म्युल खातों के विरुद्ध छावनी और नेवई थाने और एसीसीयू की टीम द्वारा बैंक खातों की तकनीकी जांच एवं विश्लेषण किया जा रहा था जांच में सामने आया कि साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में सभी बैंक खातों का उपयोग किया गया है बैंक खातों से संबंधित कुल 08 खाता धारकों के नाम सामने आए जिस पर बैंक से पतासाजी और पूछताछ की गई तब पता चला कि लाखों रुपए का लेनदेन इन सभी बैंक खातों में किया गया है जिसके बाद फौरन सभी खाताधारकों को धर दबोचा गया और पूछताछ करने पर पता चला कि यह सभी खाताधारक अपने बैंक के खाते को 5000 से लेकर ₹15000 तक के कमिश्न के लालच में साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था जिससे संबंधित खातों में साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि का लेन देन हो रहा था फिलहाल पुलिस ने सभी 08 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल मामले की विवेचना की जा रही है.बाइट-मणि शंकर चंद्रा एडिशनल एसपी दुर्ग
0
0
Report

वृंदावन पाणिनी गुरुकुल: टैंक सफाई में चार छात्रों की मौत, मनु कटारे सहित

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-वृंदावन के महर्षि पाणिनी गुरुकुल में चार छात्रों की टैंक सफाई में मौत हो गई..जिसमें से एक छात्र मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले का रहने वाला मनु कटारे था... महज 25 साल का मनु चीचली ब्लाक के सुदरास गांव से ज्योतिष की पढ़ाई करने वृंदावन गया था... परिवार वालों को मनु की तबियत खराब होने का समाचार सुबह करीब तीन बजे मिला जिसके बाद परिजन उसका हालचाल जानने घर से वृंदावन के लिए निकले हैं... मनु کے گھر پر उसका भाई और चाचा मिले जिन्होंने बताया कि कल शाम को उनकी मनु से फोन पर बात हुई थी जिसमें मनु सकुशल था... और आज सुबह से खबर आने के बाद मीडिया के जरिए उन्हें मनु की मौत की खबर मिल रही है.. इस खबर के बाद से मनु के भाई का रो रो के बुरा हाल है.. चाचा के गुरुकुल प्रबंधन पर गम्भीर आरोप हैं... उन्होंने मामले में जांच की मांग की है । बाइट 01 - भानु कटारे,मनु का भाई बाइट 02 - बृजेश कटारे ,मनु का चाचा
0
0
Report

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, अदालत ने जेल भेजा

Kusu, Chhattisgarh:कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहाँ से न्यायालय ने रिमांड पर जेल भेज दिया है। आपको बता दे कि सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के द्वारा लगातार जनहित मुद्दों सहित अन्य मामलों को आपत्तिजनक टिप्पणी के माध्यम से सोशल मीडिया में प्रसारित किया जा रहा था। जिसको लेकर पूर्व में ही कई थाने पर एफआईआर दर्ज भी किए गए थे। इसके बाद हालिया दिनों में ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डालने के मामले में शिकायतकर्ता शैलेंद्र शर्मा की लिखित शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया गया था। पुलिस ने संगठित रूप से सौहार्द बिगाड़ने के मामले में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के वकील ने कहा कि पुलिस के द्वारा गलत तरीके से गैर जमानती धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इस पूरे मामले को लेकर पूरे दिन कोर्ट में गहमागहमी का माहौल भी देखने को मिला。
0
0
Report
Advertisement

जौनपुर में युवतियों के सड़क हंगामे के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में दो युवतियों का हंगामा, सड़क पर पुलिस से हुई नोकझोंक खरका तिराहे पर दो युवतियों का हाईवोल्टेज हंगामा, पुलिस से नोकझोंक का वीडियो वायरल जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के खरका तिराहे पर दो युवतियों द्वारा सड़क पर हंगामा किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियाँ आपस में बहनें हैं। वायरल वीडियो में दोनों युवतियाँ सड़क पर काफी देर तक हंगामा करती नजर आ रही हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और राहगीरों के साथ उनकी नोकझोंक भी होती दिखाई दे रही है। हंगामे के चलते कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। सूचना मिलने पर लाइन बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों युवतियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। इसके बाद पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई के साथ चिकित्सकीय परीक्षण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

जगदीशपुर में 90 पुड़िया हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर पुलिस इन दोनों जिलों में चल रहे मादक पदार्थ के तस्करों पर कहर बनकर टूटती दिखाई पड़ रही है। ताजा मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पासी टोला मोहल्ले की है, जहां पर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो हेरोइन तस्कर हेरोइन की एक खेप लेकर जाने वाले हैं। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों हेरोइन तस्कर को 90 पुड़िया हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों के पास से एक अपाचि बाइक और एक मोबाइल भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पूछताछ के बाद दोनों हेरोइन तस्करों को जेल भेज दिया है। वही हेरोइन तस्करी के नेटवर्क को कंगाल ने में पुलिस जुट गई है।
0
0
Report

चामू क्षेत्र के स्टेट हाईवे 61B पर दर्दनाक हादसा: CI बुधाराम की मौत, एक घायल

Jodhpur, Rajasthan:राजस्थान के चामू क्षेत्र के स्टेट हाईवे 61B पर देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस विभाग के CI बुधाराम की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार चामू से लोड़ता-ठाडिया की ओर जा रही एक SUV अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रतापगढ़ में पदस्थ CI बुधाराम की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक मूल रूप से ठाडिया (चामू) के निवासी थे। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। हादसे के बाद स्टेट हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर मुंडन कंस्ट्रक्शन कंपनी, कुलदीप इंफ्रा की टीम तथा चामू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू करते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई। मृतक CI बुधाराम का शव चामू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

मोदी उद्घाटन करेंगे इंडिया मोबाइल कांग्रेस; अयोध्या, गोमती जलस्तर और नाना पाटेकर निधन पर चर्चा

Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Brijesh Pathak (BJP / Deputy CM) On India Mobile Congress/ Akhilesh Yadav’s Ayodhya Visit/ Rahul Gandhi’s Protest Over CEC Gyanesh Kumar/ Rising Gomti River Water Level/ Akhilesh Yadav’s Remarks On BJP And Developed India/ Nana Patekar’s Demise इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उद्घाटन करेंगे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जिस ढंग से भारत ने हर क्षेत्र में प्रगति की है, आज आईटी सेक्टर में भी बड़ी उपलब्धि भारत ने हासिल की है। जहां देश दुनिया में बने मोबाइल भारत में उपयोग में लाए जाते थे, आज भारत के बने मोबाइल पूरे देश दुनिया में उपयोग में हो रहे हैं। और सबसे बड़ी बात है कि इसमें उत्तर प्रदेश की बड़ी भूमिका है। मैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी का नेतृत्व में जिस तरह से देश ने प्रगति की है, मैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी का बहुत-बहुत आभार prकट कर रहा हूं। अखिलेश यादव आज अयोध्या जा रहे हैं。 देखिए अहोध्या जाए या ना जाए कोई मतलब नहीं उनको सनातन संस्कृत से क्या लेना देना है। वो केवल बहुरूपिया बन करके दूसरा चोला ओढ़ करके वोट हासिल करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। सनातन संस्कृत के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे。 राहुल गांधी कह रहे हैं जब तक ज्ञानेश कुमार जी हटेंगे नहीं अपने पद से तब तक आंदोलन जारी करेंगे。 संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्नवाचक चिन्ह लगाना यह कांग्रेस और इंडि गठबंधन का पुराना सगल है। जब यह चुनाव जीतते हैं तमिलनाडु में जीते तो इन्होंने कुछ नहीं बोला। तमिलनाडु के साथ हिमाचल में जीते कुछ नहीं बोला और जहां जहां कांग्रेस विपक्षी दल जीते हैं केरल में जीते वहां क्यों नहीं बहिष्कार किया? यह केवल फेस सेविंग है चुनाव हारने का बहाना ढूंढ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार आ रही है。 गोमती नगर का जल स्तर पर जो नेपाल में अतिवृष्टि हुई है और हमारा पड़ोसी राष्ट्र है और वहां से पानी धीरे धीरे उत्तर प्रदेश की सीमा में बॉर्डर में प्रवेश कर रहा है। हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ पीड़ितों के साथ खड़ी है और भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हो इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी ने एक बड़ा डैम बनाए जाने के भी निर्देश दिए हैं。 नाना पाटेकर जी आज नहीं हैं。 यह बहुत ही दुखद है। हम सब जब घटना की इस प्रकार की जानकारी मिली दुखद तो हम सब हतप्रभ रह गए। नाना पाटेकर जी का पूरा जीवन सिने जगत के लिए, भारत के लिए, भारत की संस्कृति के लिए समर्पित रहा। उनका जो अभिनय था वह ऐसी छाप छोड़ता था कि सभी वर्गों के लोग उन्हें स्वीकार करते थे। एक दृढ़ निश्चयी व्यक्ति आज हम सबके बीच से चला गया है। हम सब दुखी हैं, ईश्वर से प्रार्थना करते हैं, उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और पूरे परिवार को, उनके समर्थकों को, अनुयायियों को इस असहनीय पीड़ा
0
0
Report
Advertisement

भागवत कथा मंच पर संत पर नोट बरसाने वाला वीडियो वायरल

Lucknow, Uttar Pradesh:भाजपा प्रवक्ता एस एन सिंह की बाइट अखिलेश यादव जिस भागवत आयोजन में जा रहे अयोध्या, उस कथा में सपा नेता ने व्यासपीठ पर बरसाए नोट.. अयोध्या में भागवत कथा के दौरान पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय का एक वीडियो चर्चा में है. वीडियो में वह व्यासपीठ पर बैठे संत पर नोट बरसाते नजर आ रहे हैं. धार्मिक आयोजन के इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं. बता दें यह भागवत काफी ज्यादा चर्चाओं में है क्योंकि 8 अक्टूबर को भागवत कथा में सपा मुखिया अखिलेश यादव शामिल होंगे. क्या भागवत कथा के ऐसे पवित्र मंच पर संत पर नोट बरसाना कथा की गरिमा और संत की मर्यादा प्रभावित होती दिखाई देती है
0
0
Report

दीपोत्सव के बचे दीयों से बनी नंदी मूर्ति, नगर निगम ने 3R संदेश दिया

Ujjain, Madhya Pradesh:दीपोत्सव में इस्तेमाल हुए दीयों को कचरा बनने से बचाकर नगर निगम ने किया रचनात्मक इस्तेमाल उज्जैन में दीपोत्सव के बाद इस्तेमाल हुए लाखों दीयों को कचरा बनने से बचाकर नगर निगम ने उनका अनोखा इस्तेमाल किया है। इन दीयों से नंदी की भव्य आकृति तैयार की गई है。 नगर निगम के मुताबिक ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में इस्तेमाल हुए 5 लाख से ज्यादा दीयों से यह आकृति तैयार की गई है। हेलीपैड परिसर में बनाई गई नंदी की यह आकृति लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है。 इस पहल के जरिए पुराने दीयों को दोबारा उपयोग में लाने के साथ ही Reduce, Reuse और Recycle यानी 3R का संदेश भी दिया जा रहा है。 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हेलीपैड परिसर पहुंचकर नंदी की इस आकृति का अवलोकन किया और इस्तेमाल किए गए दीयों के रचनात्मक पुनः उपयोग की पहल की सराहना की。 इस दौरान संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा और नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे。
0
0
Report

पुलिस बर्बरता: सूरजपुर पलमा चौक पर युवक विजय दुबे का हाथ टूटा, जांच मांगी

Surajpur, Chhattisgarh:पुलिस चौकी पलमा के चेकिंग के दौरान खाकी पर एक युवक विजय दुबे को बेरहमी से पीटकर उसका हाथ टूट जाने और उसकी मां के साथ अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगे हैं. पीड़ित युवक के अनुसार पेट्रोल भरवाकर लौटते समय पलमा चौक पर चेकिंग कर रहे चेन्द्रा पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने उसे रोका, जिनमें चौकी प्रभारी मरावी, हेड कॉन्टेबल राजकुमार, कॉन्टेबल कमलेश सिंह, जगत पैकरा और घनश्याम सिंह मौजूद थे. आरोप है कि मुंशी राजकुमार ने पूछताछ के बहाने युवक का बेल्ट और गर्दन पकड़कर घसीटते हुए उसे पुलिस वाहन के पास खींचा, जिसके बाद चौकी प्रभारी मरावी ने उसे थप्पड़ मारे और मुंशी राजकुमार ने बांस के डंडे व लाठी से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे युवक का हाथ टूट गया. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पीड़ित की मां को फोन करके बताया कि उनके बेटे को पलमा चौक पर पकड़ रखा है. मौके पर पहुंची मां ने जब अपने बेटे को दर्द से कराहते देखा और पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में धुत होकर पीटने का आरोप लगाते हुए सवाल किया, तो मुंशी राजकुमार ने उनके साथ धक्का-मुक्की की, उनका हाथ मरोड़ा और गाली-गलौच की. बाद में पीड़ित के परिचितों के द्वारा गंभीर रूप से घायल युवक को पहले भटगांव एसईसीएल अस्पताल ले जाया गया जहां पीड़ित विजय की स्थिति देखते हुए उसे अंबिकापुर और फिर रायपुर रेफर कर दिया गया. उधर परिजनों ने झिलमिली थाने में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई. परिजनों का आरोप है कि अगले दिन पुलिस ने उन्हें थाने बुलाकर मामले को दबाने और माफी मंगवाकर रफा-दफा करने की कोशिश की, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में viral हो रहा है; परिजनों ने समझौते से साफ इनकार करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई और न्याय की मांग की. झिलमिली थाने में कार्रवाई ना होने पर परिजनों ने अब एसपी सूरजपुर से गुहार लगाई है, वहीं पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कर रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top