205001
मैनपुरीः किशनी रोड स्थित नवीन उप मंडी के गेट के पास फैली है गंदगी
Karhal, Uttar Pradesh:करहल क्षेत्र के किशनी रोड स्थित नवीन उप मंडी के गेट के पास भारी मात्रा में गंदगी फैली है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है, लेकिन स्थानीय प्रशासन की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के तहत देशभर में स्वच्छता को बढ़ावा देने की कवायद की जा रही है। फिर भी अधिकारी और कर्मचारी इस योजना की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जौनपुर टीडीपीजी कॉलेज में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण, सुरक्षा कड़ी
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर टीडीपीजी कॉलेज में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 2025 को निष्पक्ष एवं नकल-विहीन बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और अभ्यर्थियों की गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान महिला अभ्यर्थियों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। जांच प्रक्रिया के तहत कुछ परीक्षार्थियों से झुमका, मंगलसूत्र एवं अन्य धातु के आभूषण बाहर रखने को कहा गया, ताकि सुरक्षा जांच में किसी प्रकार की बाधा न आए। केंद्र परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार परीक्षा व्यवस्था की निगरानी की और केंद्र के अंदर एवं बाहर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। प्रशासन की सख्ती के चलते परीक्षा केंद्र पर अनुशासन और व्यवस्था बनी रही।0
0
Report
अलीगढ़ में दुकानदार-ग्राहक विवाद की मारपीट का वायरल वीडियो, पुलिस छानबीन में
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है मारपीट का लाइव वीडियो मामूली बात को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच हुई जमकर मारपीट। दुकान में हुई यह पूरी वारदात पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद。 वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुछ युवक मिलकर एक व्यक्ति को बेरहमी से पीट रहे हैं。 सरेबाजार हुई इस मारपीट की घटना से कस्बा बेसवां में फैली सनसनी。 वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर थाना गोरई पुलिस मामले की छानबीन में जुटी。 सरेआम हुई इस गुंडागर्दी के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश。 थाना गोरई क्षेत्र के कस्बा बेसवां का बताया जा रहा है मामला0
0
Report
उन्नाव से महिला क्रिकेट टीम को सपोर्ट बढ़ा, इंडिया-पाक मैच के लिए शुभकामनाएं
Unnao, Uttar Pradesh:महिला क्रिकेट टीम को उन्नाव से खूब मिल रहा सपोर्ट और शुभकामनाएं एंकर : कभी केवल पुरुषों का माने जाने वाले क्रिकेट में महिला क्रिकेट टीम के लिए उन्नाव से बेहद सुखद तस्वीरें आई हैं। यहाँ युवाओं ने आज होने वाले इंडिया-पाकिस्तान महिला क्रिकेट मैच में भारतीय टीम को शुभकामनाएं भेजी । युवा क्रिकेटरों ने कहा कि वह महिलाओं का मैच खूब देखते हैं, अपनी महिला क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं। युवाओं ने महिला क्रिकेट टीम के लिए चीयर भी किया। साथ ही कहा कि पाकिस्तान से हमारी टीम मैच जरूर जीतेगी। टीम को शुभकामना भेजने वाले और चीयर करने वालों में, युवा क्रिकेटरों के साथ क्रिकेट कोच और बड़ी तादाद में क्रिकेट के प्रशंसक मौजूद रहे0
0
Report
Advertisement
साक्षी महाराज ने एनकाउंटर पर किया सपोर्ट, अखिलेश के बयान पर जोरदार पलटवार
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने एनकाउंटर को किया सपोर्ट。 अखिलेश यादव के फर्जी एनकाउंटर वाले बयान पर साक्षी महाराज का बड़ा पलटवार。 अखिलेश यादव ने यूपी में फर्जी एनकाउंटर के लगाए थे आरोप。 जो कानून का सम्मान नहीं करेगा तो एनकाउंटर होगा ही, बुलडोजर चलेगा ही - साक्षी महाराज बांगरमऊ में साधु की हत्या पर भी बोले साक्षी महाराज。 मुख्य आरोपी फरार है अगर वह सरेंडर नहीं करेगा तो क्या एनकाउंटर नहीं होगा- साक्षी महाराज जांच करेंगे फिर देखेंगे तो न नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी - साक्षी आज अपने गदन खेड़ा आवास पर, पत्रकार वार्ता कर रहे थे साक्षी महाराज।0
0
Report
महोबा में अज्ञात चोरों ने एक लाख तीस हजार रुपए और जेवरात चुरा कर फरार
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा ब्रेकिंग अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम, एक लाख तीस हजार रूपये की नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर हुए फरार, गर्मी से बचाव के लिए कूलर चलाकर कमरे में सो रहा था पीड़ित परिवार, पिछले हिस्से से घर में घुसे चोरों ने जमकर मचाया उत्पात, तीन कमरों का ताला तोड़ जेवरात सहित नगदी चोरी कर हुए फरार, पीड़ित परिवार ने पुलिस से लगाई चोरी का खुलासा करने की गुहार, कबरई थाना व कस्बा क्षेत्र के आजाद नगर इलाके की घटना।0
0
Report
बीकानेर दौरे में मेघवाल ने मोदी सरकार के 12 साल का विकास-जनकल्याण दावा किया
Bikaner, Rajasthan:केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर में , मीडिया से बात करते हुए कईमुद्दों पर खुलकर बोले मंत्री, मोदी सरकार के 12 साल पूर्व होने के साथ साथ कांग्रेस पर भी साधा निशाना, बीकानेर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए विकास, सुशासन और जनकल्याण को सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। वहीं पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की बिगड़ी तबीयत के मामले पर भी उन्होंने विस्तृत प्रतिक्रिया दी और मरीजों की स्थिति को लेकर जानकारी साझा की। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का बड़ा बयान मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बोले-सुशासन, जनकल्याण और विकास की यात्रा के 12 वर्ष प्रबुद्धजन सम्मेलन, एक पेड़ मां के नाम सहित विभिन्न कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की बिगड़ी तबीयत के मामले पर भी बोले केंद्रीय मंत्री कहा-पीबीएम प्रशासन, मेडिकल कॉलेज और जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं पांच प्रसूताओं में से तीन की स्थिति में सुधार, दो की हालत अब भी गंभीर गंभीर मरीजों को लेकर एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों से भी की चर्चा जरूरत पड़ने पर एम्स शिफ्ट करने को लेकर भी हुई बातचीत हालांकि स्थानीय चिकित्सकों ने फिलहाल शिफ्टिंग को उचित नहीं माना सभी डॉक्टर और प्रशासनिक अधिकारी मरीजों के बेहतर इलाज में जुटे हुए हैं अशोक गहलोत के मंत्री के इस्तीफे वाले बयान पर बोले-कांग्रेस अपना काम कर रही है, हम इलाज और व्यवस्थाओं पर ध्यान दे रहे हैं मोदी सरकार के 12 वर्षों पर कांग्रेस के आरोपों का किया जवाब कहा-देशभर में सड़कों, रेलवे स्टेशनों और इंफ्रास्ट्रक्चर का अभूतपूर्व विकास हुआ क्या कांग्रेस को यह विकास दिखाई नहीं देता? कांग्रेस को आज के रेलवे स्टेशन और अपने शासनकाल के रेलवे स्टेशनों की तुलना करनी चाहिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर क्षेत्र में विकास का नया आयाम स्थापित किया है प्रधानमंत्री के फ्रांस दौरे पर बोले-भारत हर क्षेत्र में विकसित हो रहा है सुरक्षा तंत्र लगातार मजबूत किया जा रहा है विदेश दौरे प्रधानमंत्री की कूटनीतिक और विकासोन्मुख कार्यप्रणाली का हिस्सा हैं0
0
Report
Advertisement
वन विभाग ने करामदा में अतिक्रमण हटाकर 35-40 हेक्टेयर वन भूमि मुक्त कराई
Morena, Madhya Pradesh:वन विभाग बड़ी बेदखली कार्यवाही गुना फतेहगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम करामदा के पास बीट कलोरा के कक्ष क्रमांक आरएफ 541 एवं पी 631 में ग्रामीणों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया। इस कार्रवाई का नेतृत्व श्री अक्षय राठौर (वनमंडलाधिकारी गुना) के निर्देशन मार्गदर्शन तथा श्री रवि सिंह (वन परिक्षेत्र अधिकारी फतेहगढ़) द्वारा किया गया। 08 जेसीबी मशीनों की मदद से अतिक्रमण रोधी कंटूर ट्रेंच खुदवाकर लगभग 35-40 हेक्टेयर वन भूमि को मुक्त कराया गया। साथ ही खुदी हुई सी.टी. पर बीज बुवाई कराई गई ताकि पुनः वन स्थापित हो सके। कार्य्वाही के दौरान वनमंडल गुना का उड़नदस्ता दल, थाना फतेहगढ़/बमोरी का पुलिस बल, राजस्व विभाग, तथा फतेहगढ़, बमोरी, गुना उत्तर एवं दक्षिण के वन अमले ने सहयोग किया। सम्पूर्ण बेदखली कार्यवाही की ड्रोन कैमरे से फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराई गई। मौके पर ग्रामीणों को समझाइश दी गई कि यह वन भूमि है जिस पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं होगा। वन विभाग ने स्पष्ट किया कि आगे भी ऐसी बेदखली कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।0
0
Report
हरपुर गढ़वा के भोगाड़ी में भव्य जलसा का हुआ आयोजन,उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़
Siriswa, Bihar:मझौलिया (पश्चिम चंपारण): बिहार, उड़ीसा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के मुसलमानों की प्रतिष्ठित धार्मिक व सामाजिक संस्था 'इमारत-ए-शरिया' के आठवें अमीर-ए-शरियत,हज़रत मौलाना सैयद शाह अहमद वली फैसल रहमानी साहब व नाजिम इमारते शरिया मुफ्ती सईदुर रहमान कासमी व मौलाना अंजार आलम कश्मी व मुक्ति सोहराब अहमद नदवी व कारी मुजीबुर रहमान साहब का आज भोगाड़ी बाज़ार (हरपुर गड़वा) में ऐतिहासिक आगमन हुआ,उनके आगमन के साथ ही आज आयोजित विशाल दीनी व सामाजिक जलसे में हजारों की संख्या में अकीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।इस बड़े कार्यक्रम को सफल बनाने और अमीर-ए-शरित के इस्तकबाल में स्थानीय स्तर पर हरपुर गड़वा पंचायत के अली असगर मुखिया, शेख नासिर आलम, हाफ़िज़ हिफ़ज़ुर रहमान जी, मुफ़्ती मौज़किर और कारी जकि अहमद ,ने मुख्य भूमिका निभाई,इसके साथ ही डॉ. एजाज़ आलम, शेख असलम, इरशाद,शाहबाज़ आलम, जावेद अख्तर, फ़ैयाज़ आलम, तारीख अनवर, पप्पू आलम और अतीक अहमद सहित क्षेत्र के तमाम बुद्धिजीवियों और युवाओं ने व्यवस्था संभालने में बढ़-चढ़कर योगदान दिया।जलसे को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता अमीर-ए-शरिया ने समाज में शिक्षा और दीनी तालीम को बढ़ावा देने, आपसी भाईचारे, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और कौमी एकता को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया,आज हुए इस आयोजन से पूरे क्षेत्र का माहौल बेहद शांतिपूर्ण और गरिमामयी बना रहा,जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।0
0
Report
बस्तर के 7 जिलों में संतृप्तिकरण अभियान तेज, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी भी शामिल
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के जिलों में बस्तर मुन्ने अंतर्गत सघन संतृप्तिकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्रालय की प्राथमिकता वाली 07 जिलों में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी भी सम्मिलित है। व्यक्तिमूलक योजनाओं तथा 3 सामुदायिक सुविधाओं का मिशन मोड में सघन संतृप्तिकरण तथा ग्राम सभाओं के माध्यम से 3 सामुदायिक सुविधाओं की प्राथमिकता निर्धारित कर संतृप्तिकरण कार्य संपन्न करना है।0
0
Report
Advertisement
नरसिंहपुर के किसान ने कम जगह पर आम उगा कर दुनिया तक पहुंचाया
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर कहते हैं खेती में सफलता सिर्फ जमीन से नहीं, बल्कि सोच से मिलती है। नरसिंहपुर जिले के एक किसान ने यही साबित कर दिखाया है। जिस जमीन को लोग कम उपजाऊ मानते थे, वहां आज विदेशी तकनीक से तैयार आम के बगीचे लाखों का कारोबार कर रहे हैं. इतना ही नहीं, यहां उगाए गए आम दुबई और लंदन तक पहुंच चुके हैं. देखिए यह खास रिपोर्ट। नरसिंहपुर जिले के छेना कछार गांव में फैला यह आम का बगीचा किसी कृषि प्रयोगशाला से कम नहीं है. करीब 70 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस बगीचे में आम की कई उन्नत किस्में लगाई गई हैं. नदी किनारे की जिस जमीन को खेती के लिए ज्यादा उपयुक्त नहीं माना जाता था, उसी भूमि पर आज हजारों आम के पेड़ किसानों के लिए मिसाल बन गए हैं. इस बगीचे को तैयार किया है किसान विजय पाल सिंह पटेल ने. मूल रूप से छिंदवाड़ा के रहने वाले विजय पाल ने पारंपरिक खेती से अलग हटकर बागवानी को अपनाया और इजराइल की अल्ट्रा हाई डेंसिटी तकनीक से आम के पौधे लगाए. इस तकनीक में कम जगह में अधिक पौधे लगाए जाते हैं, जिससे उत्पादन और मुनाफा दोनों बढ़ते हैं. बगीचे में केसर आम की भी बड़े पैमाने पर खेती की जा रही है, जो मध्यप्रदेश में कम देखने को मिलती है. विजय पाल ने जम्बो केसर आम के करीब छह हजार पौधे लगाए हैं. इस प्रजाति का एक आम डेढ़ से दो किलो तक वजन का हो सकता है. दो वर्ष पहले यहां के आम दुबई और लंदन तक निर्यात भी किए जा चुके हैं. उत्पादन के साथ गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. आम के फलों पर विशेष बैग लगाए जाते हैं, जिसे बैगिंग तकनीक कहा जाता है। इससे फलों का रंग, चमक और गुणवत्ता बेहतर होती है. साथ ही कीटों से सुरक्षा मिलती है और दवाओं का असर सीधे फल पर नहीं पड़ता.0
0
Report
SSB–police raid triggers large uproar at medical store; hundreds of Corex bottles seized
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अस्पताल चौक स्थित एक मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी के दौरान जमकर हंगामा हुआ। कार्रवाई के बीच अफवाह फैल गई कि एक एसएसबी जवान झोले में कॉरेक्स की बोतलें लेकर मेडिकल स्टोर में पहुंचा है। और दुकानदार को जबरन फ़साने की कोशिश की जा रही है । इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ने पर बड़ी संख्या में एसएसबी जवानों को बुलाया गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जवानों ने लाठियां भांजी, जिसमें कुछ स्थानीय लोग और वीडियो बना रहे यूट्यूबर भी चोटिल हो गए। छापेमारी के दौरान मौजूद ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर की जांच की। जांच में सैकड़ों कॉरेक्स की भरी हुई बोतल और करीब एक दर्जन खाली बोतल के साथ ऊपरी मंजिल के कमरे से हुक्का, सिगरेट और कंडोम बरामद किए गए। कार्रवाई के बाद टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाना लाई है वहीं पुलिस हंगामा और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में कई नामजद तथा सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।0
0
Report
निम्बाहेड़ा में NDPS मामलों में जब्त वाहनों की नीलामी से सरकारी राजस्व बढ़ा
Begun, Rajasthan:#निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ -एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले में एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जब्त کیے गए वाहनों के निस्तारण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति ने 14 वाहनों की खुली बोली के माध्यम से नीलामी की। निंबाहेड़ा स्थित टाउन हॉल में आयोजित इस प्रक्रिया में 8 दोपहिया, 5 चौपहिया और 1 भारी वाहन का विक्रय किया गया। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी में जब्त वाहनों से थानों के मालखाने भर चुके हैं, इसलिए नियमानुसार उनका निस्तारण किया जा रहा है। नीलामी में चित्तौड़गढ़ सहित उदयपुर, भीलवाड़ा, जोधपुर, कोटा और मध्यप्रदेश के बोलीदाताओं ने भाग लिया। इस प्रक्रिया से सरकार को करीब 8 लाख 59 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। एसपी ने बताया कि जब्त वाहनों की नीलामी की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
पारसोली पुलिस ने 25 टन बजरी से भरी 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ 5 चालकों को गिरफ्तार किया
Begun, Rajasthan:पारसोली थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 टन बजरी से भरी 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से पांच चालकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि एएसपी भगवत सिंह हिंगड़ के निर्देशन तथा डीएसपी अंजली सिंह के सुपरविजन में देवलच्छ गांव के पास यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान ट्रैक्टर चालकों के पास बजरी परिवहन से संबंधित कोई वैध अनुज्ञापत्र, रॉयल्टी रसीद या ई-रवाना नहीं मिला। पुलिस ने खनिज चोरी और अवैध परिवहन के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पारसोली थाना पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।0
0
Report
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने राहुल गांधी को गांधी से जोड़ा; अहिंसागी यात्रा तेज
Begun, Rajasthan:रायपुर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का विभिन्न मसलों पर बयान छत्तीसगढ़ में 10 दिन का मेगा ट्रेनिंग कैंप,राहुल गांधी जिला अध्यक्षों को देंगे ट्रेनिंग मामले में कहा- मंथन जहां भी होता है वहां कुछ ना कुछ जरूर निकलता है.. कांग्रेस के मंथन में नवरत्न निकलेंगे.. नवरत्न का उपयोग कांग्रेस को मजबूत करने को होगा.. सरकार को पुनः स्थापित करने के लिए संजीवनी के रूप में साबित होगा पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने महात्मा गांधी से की राहुल गांधी की तुलना भगत ने कहा- महात्मा गांधी और राहुल गांधी में काफी समानता है.. छमा करने की प्रवृत्ति वीर पुरुष में होता है.. महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के दमनकारी विष को पी लिया.. राहुल गांधी भी महात्मा गांधी के सूत्र अहिंसा परमो धर्म पर चल रहे हैं.. बाइट- अमरजीत भगत, पूर्व मंत्री0
0
Report
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अमरजीत भगत के नवरत्न बयान पर कड़ी टिप्पणी
Begun, Rajasthan:रायपुर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का विभिन्न मसलों पर बयान कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर पर अमरजीत भगत के नवरत्न वाले बयान पर कहा- दस दिन ये मंथन करेंगे.. नवरत्न में विष भी निकला था.. उसे धारण कौन करेगा.. ये भी उनको बताना चाहिए ?? अमरजीत भगत के राहुल गांधी से महात्मा गांधी से तुलना पर कहा- कहा- आज़ादी के बाद देश के साथ इन्होंने जो किया.. उसको स्वीकार कर लेते तो आज विष पीने की जरूरत नहीं पड़ती और ना ही देश की दुर्गति होती.. उन कर्मों की सजा ही कांग्रेस आज भुगत रही हैं.. महात्मा गांधी और राहुल गांधी की तुलना हो ही नहीं सकती.. बाइट- श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री0
0
Report
Advertisement
