205001
मैनपुरी- ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बोली डिंपल यादव
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग। मैनपुरी पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव का बयान *भारत द्वारा पाकिस्तान पर किए गए एयर स्ट्राइक ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बोली डिंपल यादव* पूरा देश हर वर्ग के लोग भारतीय सेना के साथ है और पूरा देश हमेशा साथ खड़ा रहा है और हमेशा खड़ा रहेगा विपक्षियों पार्टियों का सरकार को और सेना को पूरा समर्थन है0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में तिलक नगर दौरे के दौरान हेड कांस्टेबल से मारपीट, केस दर्ज संभव
New Delhi, Delhi:दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट का आरोप अरविंद केजरीवाल कल तिलक नगर गए थे दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल सादी वर्दी में वीडियोग्राफी कर रहा था आप समर्थकों की भीड़ ने हेड कांस्टेबल को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की हेड कांस्टेबल का मेडिकल करवाया गया है दिल्लीPolice इस मामले में केस दर्ज कर सकती है0
0
Report
ब्रिक्स सम्मेलन के बीच बैंक हड़ताल पर बड़ा आरोप, विपक्ष पर आर्थिक साजिश
Lucknow, Uttar Pradesh:बैंक हड़ताल को लेकर भारतीय मजदूर संघ के फाइनेंशियल सेक्टर के प्रभारी गिरीश आर्या ने बड़ा आरोप लगाया है लखनऊ पहुंचे आर्या ने ज़ी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि इंडिया गठबंधन की पार्टियों ने सुनियोजित तरीके से दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान हड़ताल कार्रवाई उसके बाद 25 से 30 और फिर 2 अक्टूबर तक छुट्टी के लिए यह योजना बनाई गई मुख्य रूप से बैंकर्स और भारतीय मजदूर संघ का इस स्ट्राइक से कोई लेना देना नहीं था कुछ पार्टियों से जुड़े हुए संघ के लोगों ने भारत को आर्थिक रूप से कमजोर करने की प्लानिंग थी। ब्रिक्स सम्मेलन में भारत को बदनाम करने और दुनिया को दिखाने कि भारतीय बैंक सरकार के खिलाफ हैं इसलिए ऐसा किया गया फाइव डे ऑफिस और pli को टूल बनाकर यह लोग आगे भी ऐसा कर सकते हैं0
0
Report
RCA चुनाव परिणाम अभी सीलबंद लिफाफे में, सुप्रीम कोर्ट ने मतगणना रोकी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - सुप्रीम कोर्ट ने RCA चुनावों की मतगणना पर रोक लगा दी है... एडॉक कमेटी के पूर्व कन्वीनर दीनदयाल कुमावत की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी... याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने तीन जिला संघों के अध्यक्ष पद के मतदान पर रोक लगाने का आदेश दिया...मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आगे की प्रक्रिया तय होगी...खैरथल-तिजारा, बालोतरा, डीडवाना-कुचामन जिलों को जोड़ने का है मामले को लेकर रोक लगाई है... डी.डी. कुमावत और मेघा गौड़ की याचिका पर सुनवाई करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने निर्देश दिया है कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के चुनाव परिणाम घोषित न किए जाएं.... न्यायालय ने कहा है कि परिणामों को सीलबंद लिफाफे में रखा जाए.... जब तक कि उच्च न्यायालय इस मामले से जुड़े मुद्दों का निपटारा नहीं कर देता....सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता मेघा गौड़ और डी.डी. कुमावत की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी, अरुंधति काटजू और धनुर्धर सिंह राणा ने पक्ष रखा0
0
Report
Advertisement
MLC नामांकन शुरू: लखनऊ के डिविजनल कमिश्नर कार्यालय में सुरक्षा कड़ी
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): MLC NOMINATION PROCESS BEGINS, SECURITY ARRANGEMENTS STRENGTHENED AT DIVISIONAL COMMISSIONER OFFICE0
0
Report
BJP का AI वीडियो: राहुल गांधी पर तंज, कुर्सी की चाहत और घोटाले का जिक्र
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग- बीजेपी का सोशल मीडिया में राहुल गांधी और गांधी परिवार पर तंज। बीजेपी ने AI वीडियो जारी कर साधा निशाना। एक फिल्मी गाने से जुड़ते हुए जोकर दिखाया। नीति नहीं, नियत नहीं, बस कुर्सी की चाहत स्लोगन के साथ जारी किया वीडियो सॉन्ग; वीडियो सॉन्ग में घोटाले का भी किया गया जिक्र.0
0
Report
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक साथ भ्रष्ट चुनाव आयुक्त के विरोध में मोर्चा निकालेंगे
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): MNS CHIEF RAJ THACKERAY AND SHIVSENA (UBT) CHIEF UDDHAV THACKERAY JOINT PRESS CONFERENCE 2 तारीख को कॉकरोच जनता पार्टी का जो आंदोलन है उसको हमारा पूरा समर्थन है। किसी भी पार्टी का राजनितिक झंडा नहीं बल्कि सबके हाथो में तिरंगा होगा 4 October को सुबह 10 बजे से भायखला से लेकर BMC तक SIR में हो रही धांधली और ज्ञानेश कुमार को लेकर मोर्चा निकाला जायेगा जहाँ शिवसैनिक और मनसे कार्यकर्ताओ के आलावा समाज के दूसरे संगठन भी शामिल रहेंगे बकिबर राजनीतिक दल भी इसमें शामिल होंगे, हालाँकि किसी को फॉर्मल invite नहीं किया जायेगा राज ठाकरे - हम सभी राजनीतिक पार्टियों को इसमें आमंत्रित करते हैं। ये किसी राजनीतिक पार्टी का नहीं बल्कि देश में भ्रष्ट इलेक्शन कमिश्नर के विरोध में ये मोर्चा होगा… ये लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है0
0
Report
Advertisement
विनीत मिनोचा केस: बहू शालू की जमानत के बाद नया मोड़, मास्टरमाइंड सुब्रत पर शक
Lucknow, Uttar Pradesh:कानपुर के विनीत मिनोचा हत्याकांड में कहानी ने यू-टर्न ले लिया है। बहू शालू मिनोचा को शुरू में हत्या की साजिश के आरोप में जेल भेजा गया था, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ ठोस सबूत नहीं पाया और क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। 21 दिन जेल में रहने के बाद शालू को कोर्ट से राहत मिली है। उन्होंने कहा कि 21 दिनों में उन्होंने क्या-क्या सहा, यह सब हमारे कैमरे पर साझा किया। अब परिवार के दूसरे सदस्य सुब्रत मीनोचा के साथ धमाकेदार खुलासे सामने आए हैं—पुलिस के मुताबिक सुब्रत ने कथित तौर पर शालू को फंसाने की कोशिश की थी। पुलिस ने कहा कि शालू के खिलाफ हत्या की साजिश में कोई स्वतंत्र और विश्वसनीय सबूत नहीं मिला। कॉल डिटेल, CCTV आदि के आधार पर कहानी बदली। कोर्ट ने 28 सितंबर को शालू की न्यायिक अभिरक्षा खत्म कर ₹50 हजार के निजी मुचलके पर रिहाई का आदेश दिया, पर जरूरत पड़ने पर पेश होना होगा। अब शक का दायरा परिवार के दूसरे सदस्य तक गया है; सुब्रत मीनोचा को मास्टरमाइन्ड बताया गया है, जिसने लगभग 40 लाख रुपये का कर्ज होने के कारण हत्या की साजिश के पीछे होने की बात कही गई। लेकिन बड़ा सवाल यही है—क्या एक बेगुनाह बहू को सिर्फ एक बयान के आधार पर 21 दिन जेल में रहना पड़ा?0
0
Report
युवक कांग्रेस चुनाव: भिलाई में फर्जी वोटिंग के आरोप पर भिड़े दो गुट, वीडियो वायरल
Titurdiha, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ युवक कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के दौरान भिलाई के पावर हाउस स्थित शासकीय ITI के पास भारी हंगामा हुआ। फर्जी मतदान को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक पक्ष ने विरोधी गुट पर बाहर से लोगों को लाकर बोगस वोटिंग कराने का गंभीर आरोप लगाया है। प्रदेश में पहले भी सदस्यता और मतदान में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। मामले की लिखित शिकायत चुनाव प्रभारी से करने की तैयारी है।0
0
Report
असद उवैसी शिक्षा के पथ पर, मुसलमानों के नाम पर राजनीती खत्म
Noida, Uttar Pradesh:मुसलमानों के नाम पर घटिया राजनीती ना करें असद उवैसी अब मुसलमान शिक्षा की और अग्रसर है इसमे बाधा मत बनो SAJID RASHIDI0
0
Report
Advertisement
सिरसा में स्वाइन फ्लू के 16 मरीज, दो मौतें, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Sirsa, Haryana:एंकर रीड स्वाइन फ्लू का प्रभाव अब सिरसा जिला में बढ़ता जा रहा है। अब तक स्वाइन फ्लू के 16 मरीज मिल चुके है। इसके साथ ही दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। जिला सिरसा में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। सिरसा जिले में स्वाइन फ्लू के लगातार मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं स्वाइन फ्लू के चलते दो व्यक्तियों की मौत होने की जानकारी भी सामने आई है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है और मरीजों की निगरानी के साथ-साथ उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जा रही है। वोल 1 सिरसा के नागरिक अस्पताल के सीएमओ डॉ. पवन कुमार ने स्वाइन फ्लू के मामलों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 16 मरीज मिले हैं। इनमें से दो मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी मरीजوں की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वोल 2 स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए सभी मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। अस्पतालों में मरीजों का उपचार किया जा रहा है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं, स्वाइन फ्लू के मरीजों के परिवार के सदस्यों और उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जा रही है, ताकि संक्रमण के संभावित मामलों का समय रहते पता लगाया जा सके। स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद सिरसा के नागरिक अस्पताल में भी विशेष तैयारियां की गई हैं। मरीजों के उपचार और संक्रमण से बचाव के लिए नागरिक अस्पताल में अलग से स्वाइन फ्लू वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में मरीजों को भर्ती करने और उनके उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। वोल 3 स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के मरीजों के इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में जरूरी दवाइयों का भी प्रबंध किया है। इसके साथ ही सिरसा के सरकारी अस्पतालों में तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों को अस्पताल पहुंचने पर तुरंत चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करवाई जाए और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल एडमिट किया जाए। स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों के जल्द से जल्द टेस्ट करवाने के निर्देश भी दिए हैं। विभाग का उद्देश्य है कि किसी भी संभावित मरीज की पहचान समय रहते हो सके और उसे आवश्यक उपचार उपलब्ध करवाया जा सके। वोल 4 स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग की ओर से लोगों कोड़ भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज करने की सलाह दी गई है। खासकर बाजारों और अधिक भीड़ वाले स्थानों पर जाते समय सावधानी बरतने की अपील की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मास्क पहनकर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर निकलने की एडवाइजरी भी जारी की है। लोगों से कहा गया है कि वे अपनी सेहत के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें और संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाएं। वोल 5 स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर लोगों को तुरंत अपने नजदीकी अस्पताल में जांच करवाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि किसी भी व्यक्ति में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दें तो वह खुद से इलाज करने के बजाय चिकित्सीय सलाह ले और समय पर जांच करवाए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को यह भी सलाह दी गई है कि वे खांसी, जुकाम, बुखार या सांस संबंधी परेशानी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। समय पर जांच और उपचार से बीमारी की गंभीरता को कम करने में मदद मिल सकती है। वोल 6 फिलहाल जिले में स्वाइन फ्लू के मरीज अलग-अलग अस्पतालों में उपचाराधीन हैं और स्वास्थ्य विभाग इन मामलों को लेकर लगातार निगरानी कर रहा है। मरीजों के परिवार के लोगों की जांच के साथ-साथ संक्रमण की संभावित स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है। सिरसा के नागरिक अस्पताल में स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए विशेष वार्ड, दवाइयों और जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं का प्रबंध किया गया है। सरकारी अस्पतालों के कर्मचारियों को भी संदिग्ध मरीजों की पहचान, जल्द टेस्ट और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल भर्ती के निर्देश दिए गए हैं। वोल 7 स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें, जरूरत के अनुसार मास्क का इस्तेमाल करें और स्वाइन फ्लू के लक्षण नजर आने पर बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल में जांच करवाएं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की नजर जिले में सामने आए स्वाइन फ्लू के मामलों पर बनी हुई है और विभाग की ओर से लोगों को बीमारी से बचाव के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।0
0
Report
असद उवैसी: मुसलमान शिक्षा की दिशा में अग्रसर, राजनीति से आगे
New Delhi, Delhi:मुसलमानों के नाम पर घटिया राजनीती ना करें असद उवैसी अब मुसलमान शिक्षा की और अग्रसर है इसमे बाधा मत बनो0
0
Report
झीरम हमले पर राजनीति जारी, भाजपा ने बघेल पर कार्टून पोस्टर से निशाना साधा
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग- झीरम हमले पर सियासत जारी. भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्टर किया जारी. झीरम घाटी के सबूत नहीं देने पर कसा तंज, कार्रवाई को लेकर धारा भी बताई. लिखा- जुमलेबाजी तो कर दिए हो भूपेश जी. अब अगर जेब में रखा सबूत नहीं दिया तो सबूत छिपाने के आरोप में धारा-238 के तहत कार्रवाई हो सकती है....0
0
Report
Advertisement
धौलपुर में हत्या के प्रयास: दो फरार बदमाश गिरफ्तार, इनाम घोषित
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर जिले की निहालगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गौरव और सौरभ के रूप में हुई है। दोनों पर पुलिस अधीक्षक की ओर से दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित था और न्यायालय ने उनके खिलाफ स्थाई वारंट जारी कर रखा था। इस कार्रवाई में कांस्टेबल धर्मेन्द्र शर्मा और कांस्टेबल सौरभ कपासिया की विशेष भूमिका रही। मामला करीब 1 वर्ष पूर्व चोपड़ा मंदिर क्षेत्र का है। पीड़ित युवक अपनी बोलेरो गाड़ी में बैठा था तभी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। आरोपियों के हाथों में धारदार हथियार लाठी डंडे और सरिया थे। अचानक हुए हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी बोलेरो और मोटरसाइकिल से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि गौरव और सौरभ लगातार फरार चल रहे थे। एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत थानाधिकारी देवेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर रीको एरिया रोहिणी नगर में दबिश दी और दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और शांति मजबूत होगी और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास लगातार बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।0
0
Report
नीमकाथाना में नायब सूबेदार छोटूराम बोरान की तिरंगा यात्रा और अंतिम संस्कार
Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना में नायब सूबेदार छोटूराम बोरान की निकली तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब 10 से अधिक डीजे के साथ हाथों में तिरंगा लेकर अंतिम यात्रा में शामिल हुए शहरवासी भारत माता की जय और छोटूराम अमर रहे के नारों से गूंजा पूरा शहर, जगह-जगह पुष्पवर्षा श्मशान घाट पर सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ होगा नायब सूबेदार का अंतिम संस्कार सीकर जिले के नीमकाथाना में भारतीय सेना की ईएमई बटालियन में झांसी में तैनात नायब सूबेदार छोटूराम बोरान को नीमकाथाना शहर ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। पथवारी मोहल्ला निवासी छोटूराम बोरान का पार्थिव शरीर देर रात सैन्य वाहन से नीमकाथाना लाया गया था, जिसे वीर तेजाजी जाट छात्रावास में रखा गया।आज सुबह सैन्य वाहन को फूलों से सजाया गया।उसके बाद वीर तेजाजी जाट छात्रावास से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। 10 से अधिक डीजे के साथ निकली अंतिम यात्रा में लोग हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। इस दौरान भारत माता की जय और छोटूराम अमर रहे के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। तिरंगा यात्रा के मार्ग में जगह-जगह स्कूली छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर सैन्य वाहन पर पुष्प वर्षा की और नायब सूबेदार छोटूराम बोरान को श्रद्धांजलि दी। यात्रा पथवारी मोहल्ले पहुंची जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।नायब सूबेदार छोटूराम बोरान की 24 सितंबर को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल झांसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका ऑपरेशन किया। हालांकि ऑपरेशन सफल नहीं हो सका।जिससे उनका निधन हो गया।छोटूराम बोरान वर्ष 2001 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग पंजाब के जालंधर में हुई थी। इसके बाद उन्होंने सेना में विविध स्थानों पर सेवाएं दीं। वर्तमान में वे ईएमई बटालियन झांसी में नायब सूबेदार के पद पर तैनात थे।छोटूराम बोरान के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा विशाल और बेटी शिवानी अभी पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी पत्नी मंजू का करीब छह साल पहले गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया था। अब दोनों बच्चों के सिर से मां के बाद पिता का साया भी उठ गया।नायब सूबेदार छोटूराम बोरान की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। सैन्य सम्मान के साथ होने वाले अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।0
0
Report
इटावा-कोटा के अयाना क्षेत्र में लूटपाट जारी, चाणदा गाँव में महिला के आभूषण छीने
Kota, Rajasthan:इटावा, कोटा अयाना क्षेत्र में नहीं थम रही लूटपाट का सिलसिला. बीती रात चाणदा गाँव में घर में सो रही महिला के कानों के छीनकर ले गये बदमाश. महिला भूली बाई के साथ हुई घटना की पुलिस को दी जानकारी. दो आरोपी बताए. अयाना पुलिस को दी जानकारी. पुलिस जुटी जांच में.0
0
Report
Advertisement
