205001
मैनपुरीः सहायक शिक्षिका पर दलित बच्चों ने छुआछूत और मारपीट का लगया आरोप
Mainpuri, Uttar Pradesh:थाना कुरावली इलाके के कंपोजिट विद्यालय रीछपुरा में दलित बच्चो ने छुआछूत को लेकर सहायक अध्यापिका पर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाए है। बच्चों द्वारा पानी का जग छूने पर सहायक अध्यापिका अनीता गुप्ता ने मारा। स्कूल के बच्चों के परिजनों ने आरोप लगाया कि आए दिन बच्चों के साथ शिक्षिक अनीता गुप्ता मारपीट करती हैं। छुआ-छूत को लेकर काफी समय से वह बच्चों को परेशान करती आ रही हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इरफान अंसारी का मोदी पर तीखा हमला: राहुल गांधी के साथ डिबेट की मांग
Ranchi, Jharkhand:राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक डिबेट की चुनौती दिए जाने के मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी राहुल गांधी के सामने डिबेट में खड़े भी नहीं हो सकते। देश आज डिबेट मांग रहा है और प्रधानमंत्री को राहुल गांधी के साथ आमने-सामने बैठकर देश के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। इरफान अंसारी ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां डिबेट के आधार पर जनता नेताओं का प्रदर्शन देखती है। उन्होंने 40 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के सड़क पर होने और ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं को संयमित रख रहे हैं और देशहित में प्रधानमंत्री को उनकी बात सुननी चाहिए।0
0
Report
मुजफ्फरपुर में नकली आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली मिनी फैैक् isi का भंडाफोड़
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के सकरा में नकली खाद फैक्ट्री के बाद नकली आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में कच्चा माल और मशीनें बरामद हो चुकी हैं। बरियारपुर थाना क्षेत्र में नकली खाद फैक्ट्री के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर नकली आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने वाली एक अवैध मिनी फैैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान मौके से नकली आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें, कच्चा माल और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध कारोबार करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है। इसी इलाके में पिछले महीने नकली खाद बनाने वाले फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया था और मौके से नकली खाद बनाने वाले सामान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था तथा नकली आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने फैक्ट्री का भी पता चला था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरियारपुर थाना क्षेत्र के छपरा बहोर गांव में मुखिया चौक के पास 'उमंग वटी' नामक नकली आयुर्वेदिक उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। सूचना के बाद सकरा पुलिस और राजस्व अधिकारी की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकली आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने वाले ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान नकली आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और मशीनें बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार इस अवैध कारोबार का संचालन वैशाली जिले के गंगाब्रिज थाना क्षेत्र अंतर्गत तेरसिया निवासी रंजन महतो सद गुरु साईं आयुर्वेदिक फार्मेसी के अधिकृत उत्पाद के नाम पर नकली एवं मिलावटी आयुर्वेदिक उत्पाद तैयार कर खुले बाजार में आपूर्ति करने के उद्देश्य से किया जा रहा था। पूरे मामले को लेकर डीएसपी east टू मनोज कुमार सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान पांच पैकिंग एवं निर्माण मशीनें, एक मिक्सिंग मशीन, एक गैस चूल्हा, एक गैस सिलेंडर, भांग जैसा पदार्थ भरे दो बोरे सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है और इस अवैध कारोबार से जुड़े गिरोह के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कार में आग; दमकल ने काबू पाया, कोई जनहानि नहीं
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कार बनी आग का गोला, कार में लगी भीषण आग, धू धू करके जली कार, कार सवारों ने तेजी से उतरकर बचाई अपनी जान, सूचना के बाद दमकल की दो गाड़ी पहुंची मौके पर पाया आग पर काबू, हादसे में नहीं हुई कोई जनहानि, बिसरख थाना क्षेत्र के अजनारा होम्स सोसायटी के पास की घटना।0
0
Report
Advertisement
यूपी के श्रावस्ती में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Shravasti, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश और हादसे की जांच में जुटी है। मामला भिनगा कोतवाली क्षेत्र के अंटा तिराहा जंगल का है, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को लेकर आवश्यक कार्रवाई की। युवक की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।0
0
Report
एटा बिग ब्रेकिंग एटा मे पकड़ा गयाफर्जी बीएस मेडिकल कॉलेज डीएम की सख्ती के चलते मेडिकल कॉलेज सील
Etah, Uttar Pradesh:एटा बिग ब्रेकिंग एटा मे पकड़ा गयाफर्जी बीएस मेडिकल कॉलेज डीएम की सख्ती के चलते मेडिकल कॉलेज सील एटा के मारहरा में चल रहा था फर्जी बीएस मेडिकल कॉलेज डीएम के आदेश पर सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद की निगरानी में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाह, SDM सदर श्वेता सिंह, ACMO डॉ. राममोहन तिवारी और थानाध्यक्ष मारहरा योगेंद्र सिंह की मौजूदगी में फर्जी बीएस मेडिकल कॉलेज परिसर को सील किया गया। अब तक 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, बैंक रिकॉर्ड और बरामद दस्तावेजों के आधार पर विवेचना जारी है। रिपोर्ट-दीपक कुमार सोनू मोबाइल -63983203750
0
Report
AMU छात्रसंघ चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण, सुरक्षा बलों की भारी तैनाती
Noida, Uttar Pradesh:AMU छात्रसंघ चुनाव की मतगणना का कार्य 8 बजे से हुआ शुरू, AMU केंपस स्थित ABK स्कूल में मतगणना का कार्य हुआ शुरू, मतगणना के कार्य को दृष्टिगत रखते हुए बड़ी तादाद में RAF और स्थानीय पुलिस की गई तैनात, AMU केंपस में जाने वाले वाहनों की पुलिस कर रही है संघन चेकिंग, मतदान की मतगणना को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के उद्देश्य से पुलिस बल तैनात, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सर्कल पर बड़ी तादाद में तैनात किया गया पुलिस बल0
0
Report
Advertisement
भोपाल: खाद्य सुरक्षा टीम ने दुकानों पर छापा, नमूने लिए, मानक न मिलने पर कार्रवाई
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल जिला खाद्य सुरक्षा मजिस्ट्रेट की कार्रवाई नेहरू नगर के मधुरम मिष्ठान भंडार पर छापा जवाहर चौक के राजस्थान मिष्ठान भंडार और अनुपम स्वीट्स पर पहुंची टीम VIP रोड लालघाटी के जीवाना रिट्रीट में घंटों से कार्रवाई जारी सभी प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल अमानक पाए जाने पर होगी कार्रवाई0
0
Report
बलौदाबाजार-रायपुर मार्ग पर पलारी में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार पिकअप
Baloda Bazar, Chhattisgarh:बलौदाबाजार-रायपुर मुख्य मार्ग पर पलारी रेस्ट हाउस के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बलौदाबाजार से रायपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और आवागमन सुचारू कराया। Major Road Accident in Palari on Balodabazar-Raipur Route as Speeding Pickup Rams into Parked Truck0
0
Report
औरैया में दीपावली से पहले फायर विभाग अलर्ट,
Madhupur, Uttar Pradesh:प्रकाश पर्व दीपावली के त्योहार को देखते हुए बाजारों में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने फायर टीम के साथ शहर के लेडिज मार्केट में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों को अनाउंसमेंट और पंपलेट वितरित कर आग से बचाव के उपाय बताए गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने दुकानदारों को बताया कि इन दिनों धनतेरस, छोटी दीपावली, बड़ी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज जैसे लगातार त्योहार हैं। ऐसे में बाजारों और प्रतिष्ठानों में आकर्षक सजावट के लिए बिजली की झालरें, रंग-बिरंगी लाइटें और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगाए जाते हैं। कई बार एक ही कनेक्शन पर जरूरत से ज्यादा बिजली का लोड डाल दिया जाता है, जिससे शॉर्ट सर्किट और आग लगने की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि सजावट और रोशनी के दौरान बिजली के कनेक्शन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। एक ही बोर्ड पर कई उपकरण न लगाएं और खराब या कटे हुए तारों का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। दुकानों में अग्निशमन उपकरण भी उपलब्ध रखें, ताकि किसी छोटी घटना को समय रहते नियंत्रित किया जा सके। अग्निशमन विभाग की टीम ने दुकानदारों को यह भी समझाया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल बिजली की सप्लाई बंद करें और फायर विभाग को सूचना दें। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि विभाग का उद्देश्य त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके लिए बाजारों में जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि दीपावली का त्योहार सुरक्षित और खुशियों के साथ मनाया जा सके। तेजवीर सिंह मुख्य अग्निशमन अधिकारी0
0
Report
Advertisement
AMU परिसर में छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के लिए भारी पुलिस बल तैनात
Noida, Uttar Pradesh:AMU छात्रसंघ चुनाव की मतगणना का कार्य 8 बजे से हुआ शुरू, AMU केंपस स्थित ABK स्कूल में मतगणना का कार्य हुआ शुरू, मतगणना के कार्य को दृष्टिगत रखते हुए बड़ी तादाद में RAF और स्थानीय पुलिस की गई तैनात, AMU केंपस में जाने वाले वाहनों की पुलिस कर रही है संघन चेकिंग, मतदान की मतगणना को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के उद्देश्य से पुलिस बल तैनात, अलिगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सर्कल पर बड़ी तादाद में तैनात किया गया पुलिस बल0
0
Report
बदरीनाथ राजमार्ग पर लामबगड़ में सड़क हादसा, आठ घायल; जोशीमठ रेफर
Karnaprayag, Uttarakhand:बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लामबगड़ के पास दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में आठ लोगों के घायल होने की सूचना है। दुर्घटना में एक पिकअप वाहन में छह लोग सवार थे, जबकि राजस्थान नंबर की कार में दो लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और राहत टीम की मदद से घायलों को बाहर निकालकर जेपी कंपनी के नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल आठ लोगों में से चार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जोशीमठ रेफर किया गया है, जबकि चार घायलों का जेपी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है.0
0
Report
एटा बिग ब्रेकिंग एटा मे पकड़ा गयाफर्जी बीएस मेडिकल कॉलेज डीएम की सख्ती के चलते मेडिकल कॉलेज सील,
Etah, Uttar Pradesh:एटा बिग ब्रेकिंग एटा मे पकड़ा गयाफर्जी बीएस मेडिकल कॉलेज डीएम की सख्ती के चलते मेडिकल कॉलेज सील एटा के मारहरा में चल रहा था फर्जी बीएस मेडिकल कॉलेज डीएम के आदेश पर सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद की निगरानी में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाह, SDM सदर श्वेता सिंह, ACMO डॉ. राममोहन तिवारी और थानाध्यक्ष मारहरा योगेंद्र सिंह की मौजूदगी में फर्जी बीएस मेडिकल कॉलेज परिसर को सील किया गया। अब तक 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, बैंक रिकॉर्ड और बरामद दस्तावेजों के आधार पर विवेचना जारी है। रिपोर्ट-दीपक कुमार सोनू मोबाइल -63983203750
0
Report
Advertisement
मुंगेर के तारापुर में करंट से युवक समीर झा की मौत, पुलिस जांच शुरू
Munger, Bihar:मुंगेर: तारापुर थाना क्षेत्र के भगलपुरा गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी मणिकांत झा के पुत्र समीर झा के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि समीर बिजली मिस्त्री का काम करता था। गुरुवार की सन्ध्या वह गांव के ही किसी व्यक्ति के घर बिजली का काम करने गया था। इसी दौरान परिजनों को सूचना मिली कि समीर करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया है। सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर लेकर पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. गोविंद कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकीय जांच में मृतक के बाएं हाथ की अनामिका और मध्यमा अंगुली पर जलने के निशान पाए गए। समीर चार बहनों में इकलौता भाई था। उसकी तीन बहनों की शादी हो चुकी है। पिता दिल्ली के एक फार्म हाउस में माली का काम करते हैं। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां नूतन देवी, बहन रिया सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही तारापुर पुलिस के एसआई हारून राशिद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा तैयार किया। एसआई हारून राशिद ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
जयपुर नगर निगम ने सफाई मैराथन 2.0 में 7 हजार टन कचरा साफ किया
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर。 सफाई सेवा मैराथन 2.0 की बड़ी खबर एक दिन में 7 हजार टन कचरा साफ, नगर निगम का नया रिकॉर्ड。 जयपुर नगर निगम का दावा, एक ही दिन में उठाया 7 हजार टन कचरा。 पिछली सफाई मैराथन का 6 हजार टन कचरा उठाने का रिकॉर्ड टूटा。 एक दिन में एक हजार टन ज्यादा कचरा उठाने का दावा。 सुबह 7 बजे शुरू हुआ सफाई अभियान, देर रात तक चला。 शाम 7 बजे तक ही 7 हजार टन कचरा उठाने का निगम का दावा。 9 हजार से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी, सड़कों पर सफाई का महाअभियान。 एक हजार से ज्यादा गार्बेज पॉइंट्स को कचरा मुक्त करने का दावा。 100 से ज्यादा खुले कचरा डिपो भी हटाए गए。 सफाई अभियान में 1100 हूपर्स, 102 जेसीबी और लोड यूनिट उतारी गईं。 117 डम्पर-ट्रक और 177 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की भी तैनाती。 10 ट्रांसफर स्टेशनों से कचरा प्रोसेसिंग प्लांट भेजने का दावा。 सड़कों से 50 से ज्यादा निराश्रित पशु हटाए गए。 महापौर सुनील कोठारी और आयुक्त ओम कसेरा की पहल पर अभियान。 महापौर सुनील कोठारी और आयुक्त ओम कसेरा ने फील्ड में की मॉनिटरिंग。0
0
Report
सिकंदराराऊ में श्रवण गंगा सेवा समिति एवं भाजपा कार्यालय का भव्य शुभारंभ
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस- सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र के एटा मार्ग स्थित भारत पेट्रोल पंप के समीप श्रवण गंगा सेवा समिति एवं भाजपा कार्यालय का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भव्य दीपावली एवं स्नेह-मिलन समारोह का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, समिति पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई।समारोह का माहौल दीपावली की खुशियों और आपसी सौहार्द से सराबोर नजर आया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में केंद्र व्यवस्थापकों, सह-केंद्र व्यवस्थापकों एवं स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने मिलकर इस आयोजन को यादगार बनाया।कार्यक्रम के समापन पर श्रवण गंगा सेवा समिति के सचिव सूर्य प्रताप सिंह 'सूरज' ने समारोह में पधारे सभी गणमान्य अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी के सहयोग और उपस्थिति के लिए धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी इसी तरह आपसी सहयोग, समर्पण एवं सामाजिक एकता के साथ कार्य करने की भावना व्यक्त की। इस दौरान समारोह में समिति प्रभारी गपेन्द्र जादौन, प्रताप सिंह, सत्यकाम सिंह, निखिल प्रताप, मुनेंद्र प्रताप सिंह, अमित प्रताप बंटू ठाकुर, अंकित जादौन, विनोद यादव, विपिन यादव, अरुण यादव, गोपाल सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्ति, समिति पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।0
0
Report
Advertisement
