icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
205301
AAmankumarFollow16 Jan 2025, 09:31 am

Mainpuri - रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार घायल,जिला अस्पताल रेफर

Bewar, Uttar Pradesh:

थाना क्षेत्र बेवर के अंतर्गत बेवर बाजार से साइकिल द्वारा वापस घर लौट रहे अधेड़ व्यक्ति को रोडवेज बस के चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.घटनाक्रम के अनुसार ग्राम भूटा दुर्जनपुर निवासी शिवराम सिंह 52वर्ष गुरुवार को दोपहर साइकिल द्वारा बेवर बाजार से वापस गांव लौट रहे थे,जैसे ही वे रसूलाबाद मोड़ स्थित ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे तभी सामने से आ रही छिबरामऊ डिपो से उनकी साइकिल की टक्कर हो गई. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए, मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हे एम्बुलेंस द्वारा इलाज हेतु सीएचसी बेवर भेजा, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है.घटना के बाद चालक परिचालक मौके से फरार हो गए, पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कृष्ण लाल पंवार ने सेवा ज्योति यात्रा का उद्घाटन किया

Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र में विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में की शिरकत कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने विकसित भारत सेवा संकल्प चौक का किया अनावरण कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार हाथ में मशाल लेकर सेवा ज्योति यात्रा में हुए शामिल सेवा ज्योति यात्रा थीम पार्क से शुरू होकर छठी पातशाही गुरुद्वारा साहिब, रेलवे रोड से होते हुए विकसित भारत सेवा चौक पहुंचेगी देश के सामने आज बड़ी चुनौतियां हैं, लेकिन देश की एकता और सुरक्षा के लिए हम सभी को एकजुट होकर खड़ा होना होगा। वक्ताओं ने कहा कि आज भारत न केवल अपनी सैन्य ताकत को मजबूत कर रहा है, बल्कि रक्षा क्षेत्र में हथियारों और सैन्य उपकरणों का निर्यात भी कर रहा है। धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी भारत ने अपनी पहचान को दुनिया के सामने मजबूती से स्थापित किया है। वक्ताओं ने कहा कि करीब पांच सौ वर्षों से जिस संकल्प की प्रतीक्षा थी, उसे पूरा करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं और यह उनके लंबे सेवा कार्य का परिणाम है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य को लेकर 17 सितंबर से देशभर में विभिन्न कार्यक्रम और सेवा अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। वक्ताओं ने सभी कार्यकर्ताओं और आम जनता का आभार जताते हुए कहा कि देशहित में किए जा रहे इन प्रयासों में सभी का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और उपस्थित लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा के इस संकल्प को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

जळगाव: दुष्काळ से निपटने के लिए प्रशासन ने 24x7 दुष्काळ प्रबंधन कक्ष स्थापित किया

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर प्रशासनाकडून शेतकऱ्यांच्या समस्यांसाठी विशेष दुष्काळ व्यवस्थापन कक्ष स्थापन करण्यात आलाय. जिल्हाधिकारी कार्यालयात सुरू करण्यात आलेला हा कक्ष 24 तास अलर्ट मोडवर राहणार आहे. दुष्काळाच्या काळात शेतकऱ्यांना येणाऱ्या विविध अडचणी आणि तक्रारींची तत्काळ दखल घेण्यासाठी विशेष अधिकाऱ्यांचीही नियुक्ती करण्यात आली आहे. पिकांचे नुकसान, पाण्याची समस्या, जनावरांसाठी चाऱ्याची अडचण यासह दुष्काळाशी संबंधित विविध समस्या शेतकऱ्यांना थेट प्रशासनापर्यंत पोहोचवता येणार आहेत. यासाठी 1077 हा हेल्पलाइन क्रमांक उपलब्ध करून देण्यात आला आहे. त्यामुळे दुष्काळग्रस्त शेतकऱ्यांच्या तक्रारींचे निराकरण करण्यासाठी प्रशासन अलर्ट मोडवर असल्याचं पाहायला मिळतंय. विशेष म्हणजे स्वतः या कार्यालयात जिल्हा निवासी अधिकारी वैशाली चव्हाण यांनी देखील तब्बل एक तासाहून अधिक काळ याच कक्षाच्या कार्यालयाचे फोन देखील स्वतः संभाषण साधलेला आहे या संपूर्ण परिस्थितीचा आढावा घेतला आमचे प्रतिनिधी वाल्मीक जोशी यांनी. वैशाली चव्हाण निवासी उपजिल्हाधिकारी
0
0
Report

झज्जर में सेवा ज्योति यात्रा से विकसित भारत का संकल्प उजागर

Jhajjar, Haryana:झज्जर में विकसित भारत के संकल्प और सेवा भावना का संदेश लेकर बुधवार को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। नेहरू कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल बडोली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बड़ी स्क्रीन के माध्यम से उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना। 800 मीटर लंबी सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं लोगों ने हिस्सा लिया। यात्रा के उपरांत स्टेडियम के बाहर मशाल स्थापित की गई। इस दौरान सेवा, विकास और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। हर वर्ग के हित में काम कर रही सरकार : बडोली. मोहन लाल बडोली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देश के हर वर्ग के लिए काम करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सरकार देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस पर साधा निशाना. कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस विधायक द्वारा किसानों को लेकर दिए गए बयान से जुड़े सवाल पर भी मोहन लाल बडोली ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस पर किसानों के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग किसानों का सम्मान नहीं करते, जबकि भाजपा ने किसान को अन्नदाता के रूप में समझा और उसका सम्मान किया है। बडोली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में किसानों के हित में लगातार काम किया जा रहा है। सरकार किसानों की आय, फसल और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में विभिन्न स्तरों पर प्रयास कर रही है। सेवा ज्योति यात्रा ने दिया विकसित भारत का संदेश नेहरू कॉलेज से आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के बाद निकली सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं और आमजन ने ‘सेवा से संकल्प और संकल्प से विकसित भारत’ का संदेश दिया। 800 मीटर की यात्रा के बाद स्टेडियम के बाहर स्थापित की गई मशाल को कार्यक्रम के प्रमुख प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया।
0
0
Report

अलीगढ़ तुलसी रेजिडेंसी के अवैध निर्माण पर ADA टीम के ध्वस्तीकरण प्रयास के दौरान विरोध

Noida, Uttar Pradesh:अलीगढ़ तुलसी रेजिडेंसी के अवैध निर्माण को ध्वस्त करने पहुंची ADA की टीम क्या हुआ विरोध, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के मानकों के विपरीत बनाया गया तुलसी रेजिडेंसी का 5वाँ माला, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के अधिकारी बड़ी तादात में पुलिस को साथ लेकर पहुंचे तुलसी अपार्टमेंट, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के द्वारा तुलसी रेजिडेंसी के ओनर को कुछ दिन पहले ही दिया जा चुका है नोटिस, नोटिस देने के बावजूद भी अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की टीम का ओनर ने किया विरोध, थाना गांधी पार्क इलाके के मीनाक्षी पुल के समीप स्थित है तुलसी रेजिडेंसी
0
0
Report
Advertisement

बहराइच में स्मैक तस्कर गिरफ्तार: 25.9 ग्राम नेपाली तस्कर और 44 ग्राम स्मैक सहित

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, जिले के दो थाना क्षेत्रों में पकड़े गए 02 शातिर स्मैक तस्कर, थाना मोतीपुर और कोतवाली देहात की पुलिस के गिरफ्त में आये 02 स्मैक तस्कर, भारत नेपाल बार्डर पर थाना मोतीपुर की पुलिस और एसएसबी की चेकिंग में 25.9 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार, सुभाष थारु निवासी वर्दिया राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई आरोपी की पहचान, वहीं कोतवाली देहात की पुलिस टीम ने 44 ग्राम स्मैक व एक एक्टिवा स्कूटी के साथ स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, सद्दाम हुसैन निवासी रामनगर बाराबंकी के रूप में हुई आरोपी की पहचान, दोनों आरोपियों पर NDPS की धाराओं में दर्ज हुई FIR, पुलिस कर रही मामले की जांच
0
0
Report

झारखंड बीजेपी ने हरमू चौक का नाम विकसित भारत संकल्प सेवा चौक रखा

Ranchi, Jharkhand:रांची पीएम मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर झारखंड बीजेपी ने हरमू चौक का नामकरण किया। इसका नाम विकसित भारत संकल्प सेवा चौक किया गया। नामकरण में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, विधायक सी पी सिंह, नबीन जयसवाल , मेयर ,डिप्टी मेयर सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा 2047 के विकसित भारत का सपना साकार करने के लिए इसका नामकरण किया गया है। इस मौके पर मेयर ने कहा ,इसके नामकरण की जो प्रक्रिया है उसको भी निगम बोर्ड की बैठक में लाया जाएगा और सर्वसम्मति से नमकरण प्रस्ताव पारित होगा।बाइट ...आदित्य साहू, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी बाइट ... नबीन जयसवाल, विधायक, बीजेपी बाइट ... रविशंуі खलको, मेयर , रांची
0
0
Report

धनबाद में गोफ 20 फीट तक फैल गया, सुरक्षा के उपाय तुरंत आवश्यक

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में गोफ बनने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जामाडोबा बड़कीटांड़ में मोहम्मद सलीम के मकान के बगल में अचानक गोफ बन जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते गोफ का आकार बढ़कर करीब 20 फीट हो गया। घटना की सूचना सलीम और स्थानीय निवासी ने टाटा कंपनी के अधिकारी को दी। जानकारी मिलते ही टाटा के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू की। स्थानीय लोगों ने बताया कुछ दिन पहले इसी स्थान पर छोटी गोफ बनी थी। इसकी सूचना संबंधित विभाग और अधिकारियों को दी गई थी लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसी लापरवाही के कारण अब गोफ का आकार बढ़कर करीब 20 फीट हो गया है। गोफ के अचानक बढ़ने से आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। क्षेत्र में करीब पांच हजार की आबादी रहती है। यदि समय रहते गोफ की भराई और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति गंभीर हो सकती है। लोगों ने कहा कि कंपनी के बंद होने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा समुचित कार्रवाई नहीं किए जाने से ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और कंपनी प्रबंधन से तत्काल गोफ की भराई कराने, आसपास के क्षेत्र की जांच कराने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस क्षेत्र में आने-जाने के लिए कोई दूसरा वैकल्पिक रास्ता भी नहीं है ऐसे में समस्या का जल्द समाधान बेहद जरूरी है।
0
0
Report
Advertisement

रक्सौल में नशा कारोबार पर भारी सर्जिकल स्ट्राइक: 90 किलो गांजा, इंजेक्शन गिरफ्तार

Motihari, Bihar:रक्सौल में नशा कारोबार पर भारी सर्जिकल स्ट्राइक: 90 किलो गांजा, इंजेक्शन गिरफ्तार रक्सौल :- मोतिहारी पुलिस ने रक्सौल में नशा कारोबार पर जबरदस्त तरीके से सर्जिकल स्ट्राइक किया। दो अलग अलग जगहों से 90 किलो गांजा के साथ भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशा का इंजेक्शन जप्त किया है। पहला सर्जिकल स्ट्राइक एसएसबी एवं पुलिस ने भारत नेपाल सीमा के मैत्री ब्रिज रक्सौल पर किया जहाँ नेपाल से एक तस्कर लग्जरी गाड़ी इनोवा में गुप्त तहखाना में गांजा छुपाकर रक्सौल आ रहा था। एसएसबी एवं पुलिस ने मैत्री पुल पर इनोवा गाड़ी को रोक कर जाँच किया जिसमें गुप्त तहखाने से 90 किलो गांजा बरामद किया। इस मामले में एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये तस्कर नेपाल से गांजा लाकर बिहार एवं भारत के अन्य हिस्सों में सप्लाई करता था। पुलिस ने नशा के खिलाफ दूसरा सर्जिकल स्ट्राइक कौड़िहार चौक किया जहाँ से 2867 पीस प्रतिबन्धित नशे का इंजेक्शन बरामद किया। सज्जन पासवान के घर से तीन प्लास्टिक के झोलों में करीब 1000 पीस नशीला इंजेक्शन बरामद हुआ। वहीं, दो मोटरसाइकायलों की टंकी में बनाए गए गुप्त तहखाने की तलाशी लेने पर करीब 1867 पीस अतिरिक्त नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। मामले में पुलिस ने नेपाल के परसा जिला अंतर्गत पोखरिया थाना क्षेत्र के विंध्यवासिनी वार्ड नंबर 4 निवासी विश्वनाथ साह के पुत्र जमुना साह तथा रक्सौल थाना क्षेत्र के नोनियाडीह वार्ड नंबर 9 निवासी रमेश महतो की पत्नी पूनम देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो अपाचे मोटरसाइकिल जब्त किया है。 एसडीपीओ मनीष आनंद ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और इस धंधे में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

गजसिंहपुर नगरपालिका कार्यालय में ताला तोड़कर अवैध प्रवेश, कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग

Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर।गजसिंहपुर नगरपालिका कार्यालय में ताला तोड़कर अवैध प्रवेश करने, अनाधिकृत तलाशी लेने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के प्रयास के मामले में नगरपालिका कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन रायसिंह नगर ने उपजिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 5 अक्टूबर 2026 की रात लगभग 9:00 से 9:30 बजे के बीच गजसिंहपुर नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा अन्य उपस्थित पार्षदों द्वारा गैर-कानूनी रूप से नवनिर्मित चैंबर का ताला तोड़ा गया। आरोप है कि कमरे में अवैध रूप से प्रवेश कर सामान खुर्द-बुर्द करने का प्रयास किया गया और प्रशासनिक मर्यादाओं को ताक पर रखते हुए अनाधिकृत तलाशी ली गई। राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी संघ रायसिंहनगर के अध्यक्ष गणपत राम ने बताया कि यह कृत्य शासकीय संपत्ति का अनादर होने के साथ-साथ अधिकारियों व कर्मचारियों की सुरक्षा और आत्म-सम्मान पर सीधा प्रहार है। संघ ने पुलिस थाना गजसिंहपुर में दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR संख्या 0141, दिनांक 06.10.2026) के तहत संबंधितों को शीघ्र गिरफ्तार कर ठोस कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने तुरंत सख्त कदम नहीं उठाए, तो निकाय अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने मान-सम्मान की रक्षा के लिए मजबूरन 'असहयोग आंदोलन' का रास्ता अपनाना पड़ेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
0
0
Report

ADM रमेश देव का बूंदी जिला अस्पताल औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का किया जायजा

Jaipur, Rajasthan:बूंदी जिला अस्पताल में ADM रमेश देव का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा. बूंदी जिला अस्पताल में बुधवार को ADM रमेश देव ने औचक निरीक्षण किया. कलेक्टर हरफूल सिंह यादव के निर्देश पर ADM ने ट्रॉमा वार्ड, ICU सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान CMHO डॉ. ओपी सामर, PMO डॉ. गोविंद गुप्ता और डॉ. अनिल जांगिड़ भी मौजूद रहे. ADM ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों से सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को देखा. व्यापारी की मौत और अस्पताल में सामने आई अव्यवस्थाओं के बाद जिला प्रशासन अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सख्त नजर आ रहा है. निरीक्षण के दौरान मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए.
0
0
Report
Advertisement

कार्यक्रम के दौरान मोहान विधायक का हाथ झुलसा, जिला अस्पताल में भर्ती उन्नाव। सरकारी अस्पताल उन्नाव

MohanjalasiddiquiMohanjalasiddiquiFollow11m ago
Unnao, Uttar Pradesh:कार्यक्रम के दौरान मोहान विधायक का हाथ झुलसा, जिला अस्पताल में भर्ती उन्नाव। सरकारी अस्पताल उन्नाव में भाजपा की ‘विकसित भारत संकल्प सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान हादसा हो गया। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मोहान विधायक बृजेश रावत का हाथ झुलस गया। हादसे के बाद विधायक को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल उन्नाव में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुंचे और विधायक का हालचाल लिया। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। फिलहाल विधायक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top