icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
205301
AAmankumarFollow16 Jan 2025, 09:31 am

Mainpuri - रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार घायल,जिला अस्पताल रेफर

Bewar, Uttar Pradesh:

थाना क्षेत्र बेवर के अंतर्गत बेवर बाजार से साइकिल द्वारा वापस घर लौट रहे अधेड़ व्यक्ति को रोडवेज बस के चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.घटनाक्रम के अनुसार ग्राम भूटा दुर्जनपुर निवासी शिवराम सिंह 52वर्ष गुरुवार को दोपहर साइकिल द्वारा बेवर बाजार से वापस गांव लौट रहे थे,जैसे ही वे रसूलाबाद मोड़ स्थित ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे तभी सामने से आ रही छिबरामऊ डिपो से उनकी साइकिल की टक्कर हो गई. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए, मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हे एम्बुलेंस द्वारा इलाज हेतु सीएचसी बेवर भेजा, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है.घटना के बाद चालक परिचालक मौके से फरार हो गए, पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।

0
0
Report
Advertisement
Pinewz
205301
AAmankumarFollow12 Jan 2025, 07:24 am

Mainpuri - छोटे भाई व उसकी पत्नी पर लगाया पिता की हत्या का आरोप

Bewar, Uttar Pradesh:

मैनपुरी, थाना क्षेत्र के ग्राम नवीगंज निवासी युवक ने थाने पर तहरीर देकर अपने छोटे भाई व उसकी पत्नी पर अपने पिता की मारपीट कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। थाने पर तहरीर देते हुए प्रयांक गुप्ता पुत्र रामशंकर गुप्ता निवासी ग्राम नवीगंज ने बताया कि पिता रामशंकर छोटे भाई आशीष व उसकी पत्नी रानी के पास रहते थे। 11 जनवरी की रात्रि छोटे भाई आशीष और उसकी पत्नी ने मिलकर रामशंकर के साथ मारपीट की जिससे उनकी मौके पर मृत्यु हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

0
0
Report
Advertisement
Back to top