205001
Mainpuri: अंबेडकर पार्क में हनुमान और शंकर जी की मूर्ति ढकने पर विवाद
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी कोतवाली थाना क्षेत्र के राधा नगर में अंबेडकर पार्क में हनुमान और शंकर जी की मूर्तियों को ढकने का मामला सामने आया है। यहां पहले से मूर्तियों को दीवार लगाकर बंद कर दिया गया था। इस पर क्षेत्रीय चौकी में शिकायत भी की गई थी। अब भाजपा के लोगों ने दीवार हटाने की मांग की है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कैथल मंडी में गेहूं सीजन शुरू, किसानों का प्रदर्शन जारी
Kaithal, Haryana:कैथल मंडी में गेहूं का सीजन शुरू समस्याओं को लेकर किसानों के प्रदर्शन भी शुरू गेहूं खरीद सीजन शुरू होते ही किसान यूनियन ने मंडी में डेरा डाल दिया। किसानों की लंबे समय की समस्याओं को लेकर वे जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मंडी का दौरा करने पर पता चला कि बारदाने की भारी कमी है। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि इससे किसानों को भारी परेशानी हो रही है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पर्याप्त बारदाना उपलब्ध हो जाएगा और कुछ मात्रा पहले ही पहुंच चुकी है। दूसरी बड़ी मांग है नई सरकारी दिशा-निर्देशों को हटाने की। किसानों का कहना है कि ये नियम मंडी में गेहूं पूरी भरने पर भारी मुसीबत पैदा कर देंगे। वे पुराने तरीके से खरीद और तत्काल उत्थान की मांग कर रहे हैं, ताकि उनका पैसा जल्द खाते में आ जाए। इसी मुद्दे पर किसान यूनियन मंडी में धरना लगाकर प्रदर्शन जारी रखे हुए है।0
0
Report
गर्मी में रेलवे की 22 स्पेशल ट्रेनों से यात्रा आसान
Jaipur, Rajasthan:22 ग्रीष्मकालीन ट्रेनें - गर्मियों में यात्रा करनी है तो नहीं लें टेंशन, रेलवे प्रशासन चला रहा है ग्रीष्म कालीन स्पेशल ट्रेनें - किन 22 रूटों के लिए मिलेंगी ट्रेनें, यहां जानिए जयपुर। उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। अप्रैल से जून माह के बीच 3 महीने तक ज्यादातर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने फिलहाल 22 ट्रेनों को शुरू किया है। आपको बता दें कि अप्रैल से जून माह के दौरान बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए निकलते हैं। एक तरफ जहां धार्मिक स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। इनमें हरिद्वार, ऋषिकेश, वाराणसी सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों वाले शहरों के लिए श्रद्धालुओं की काफी अधिक संख्या रहती है। वहीं हरियाणा के रेवाड़ी से सीकर के खाटूश्यामजी के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा पर्यटन स्थल वाले शहरों के लिए भी यात्रियों की काफी मांग रहती है। यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन अब नियमित ट्रेनों के साथ ही स्पेशल ट्रेनें भी संचालित कर रहा है। रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्म अवकाश के दौरान स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। जयपुर सहित राज्य के अलग-अलग शहरों से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। शेड्यूल के मुताबिक ये ट्रेनें अलग-अलग शहरों के लिए संचालित की जा रही हैं।0
0
Report
ग्रीष्मकालीन अवकाश में 22 स्पेशल ट्रेनें: रेलवे ने शुरू किया संचालन
Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। अप्रैल से जून माह के बीच 3 महीने तक ज्यादातर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने फिलहाल 22 ट्रेनों को शुरू किया है। किन रूटों पर चलेंगी ट्रेनें, कैसे मिलेगी सुविधा, यह रिपोर्ट देखिए- ये स्पेशल ट्रेनें गर्मियों के अवकाश में होंगी संचालित: - 09001/09002 मुम्बई सेंट्रल-भिवानी-मुम्बई वाया जयपुर 31 मार्च से 31 जुलाई तक, 36 ट्रिप - 09633/09634 रेवाडी-रींगस-रेवाडी स्पेशल 18 अप्रैल से 28 जून तक, 28 ट्रिप - 09637/09638 रेवाडी-रींगस-रेवाडी स्पेशल 18 अप्रैल से 29 जून तक, 31 ट्रिप - 09733/09734 जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक, 92 ट्रिप - 05045/05046 लालकुआं-राजकोट-लालकुआं 5 से 26 अप्रैल तक 4 ट्रिप - 04725/04726 हिसार-खडकी-हिसार 19 व 26 अप्रैल को 2 ट्रिप - 09621/09622 अजमेर बान्द्रा टर्मिनस अजमेर 19 व 26 अप्रैल को 2 ट्रिप - 09625/09626 अजमेर-दौंड़-अजमेर 16 व 23 अप्रैल को 2 ट्रिप - 04715/04716 बीकानेर-साईनगर शिर्डी-बीकानेर 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक 13 ट्रिप - 04727/04728 हिसार-वलसाड-हिसार 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक 14 ट्रिप - 04827/04828 भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक 13 ट्रिप - 09627/09628 अजमेर-सोलापुर-अजमेर 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक 14 ट्रिप वीओ- 2 मुम्बई, वलसाड, राजकोट के अलावा पुणे के पास स्थित खडकी और दौंड़ स्टेशनों के लिए ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। वहीं धार्मिक परिप्रेक्ष्य से देखें तो हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए भी ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन ने पश्चिम बंगाल में वोटिंग को देखते हुए हावड़ा, संतरागाछी के लिए भी अतिरिक्त ट्रेनें शुरू की हैं: ये ट्रेनें भी हो रही संचालित: - 09705/09706 जयपुर बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक 13 ट्रिप - 09639/09640 मदार-रोहतक-मदार 15 अप्रैल से 30 जून तक 77 ट्रिप - 09609/09610 उदयपुर-योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर 21 अप्रैल से 30 जून तक 11 ट्रिप - 04731/04732 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर 19 अप्रैल से 28 जून तक 11 ट्रिप - 04813/04814 भगत की कोठी-दानापुर-भगत की कोठी 8 अप्रैल से 15 जुलाई तक 15 ट्रिप - 09709/09710 खातीपुरा(जयपुर)-हावडा-खातीपुरा 7 अप्रैल से 30 जून तक 13 ट्रिप - 09425/09426 साबरमती-हरिद्वार-साबरमती 30 मार्च से 29 जून तक 14 ट्रिप - 08611/08612 संतरागाछी-अजमेर-संतरागाछी 6 अप्रैल से 29 जून तक 13 ट्रिप - 09005/09006 बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी-बान्द्रा 1 अप्रैल से 29 जुलाई तक 18 ट्रिप - 04735/04736 श्रीगंगानगर-लक्ष्मीबाई नगर(इंदौर)-श्रीगंगानगर 2 अप्रैल से 9 जुलाई तक 15 ट्रिप वीओ- 3 उत्तर-पश्चिम रेलवे ने अभी तक कुलमिलाकर 22 ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया है। इनमें से 3 ट्रेनों को छोड़कर अन्य ट्रेनें जून या जुलाई माह तक संचालित होंगी। वहीं अभी भी रेलवे प्रशासन कुछ ट्रेनों के संचालन को लेकर विचार कर रहा है। जल्द ही जम्मूतवी या अयोध्या-वाराणसी रूट पर ट्रेनें संचालित हो सकती हैं। काशीराम चौधरी जी मीडिया, जयपुर0
0
Report
Advertisement
AJUP नेता पंकज गांगुली ने पार्टी से वापस लौटने की घोषणा की
Noida, Uttar Pradesh:चुनाव से ठीक पहले हुमायूँ कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी में टूट .आज पूर्वी बर्दवान ज़िले के जिलाध्यक्ष पंकज गांगुली पूर्बस्थली के नीमतल्ला में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सभास्थल पर अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए .बाद में प्रेस से बात करते हुए उन्होंने बताया - उनके (AJUP) के काम काज का ढंग मुझे पसंद नहीं आया इसीलिए पुराणी पार्टी में ही लौट आया .AJUP ने मोहम्मद बिन तुग़लक़ की निति अपनाई हुई है . पंकज का दावा है कि उनके साथ 800 लोगो ने घर वापसी की है .0
0
Report
बेर तोड़ते समय पेड़ पर चढ़ी 13 वर्षीय बच्ची करेंट से दर्दनाक मौत
Mainpuri, Uttar Pradesh:बेर तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी बच्ची की करेंट से दर्दनाक मौत 13 वर्षीय मासूम की करेंट से दर्दनाक मौत बेर तोड़ते समय 11 हजार करेंट लाइन की चपेट में आई बच्ची 2 घंटे तक करेंट से चिपकी रहीं मासूम बच्ची तड़प तड़पकर बच्ची ने तोड़ा दम मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइट बंद कराके बच्ची के शव को उतारा नीचे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर की घटना0
0
Report
सीएम योगी 7 अप्रैल से ग्रेटर आगरा परियोजना का शिलान्यास, 10 नई टाउनशिप
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग 7 अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ देंगे ग्रेटर आगरा परियोजना की सौगात 449.21 हेक्टेयर भूमि पर 5,142 करोड़ की लागत से 10 नई टाउनशिप का होगा शिलान्यास और भूमिपूजन देश की 10 बड़ी नदियों के नाम पर रखा गया है टाउनशिप का नाम रायपुर-रहनकलां में विकसित होगी आधुनिक सुविधाओं से लैस स्मार्ट टाउनशिप प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने जिला प्रशासन के साथ तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश इससे पहले आगरा विकास प्राधिकरण ने 138 हेक्टेयर भूमि पर अटल पुरम योजना की दी है सौगात सीएम योगी ने पिछले साल अगस्त में किया था शिलान्यास0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड के टिहरी झील में पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स महाकुंभ 8-12 अप्रैल
Dehradun, Uttarakhand: एंकर 25 वीं ऑल इंडिया पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स का आयोजन 8 से 12 अप्रैल तक उत्तराखंड के टिहरी झील स्थित WSAI ITBP में आयोजित होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 9 अप्रैल को किया जाएगा। वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में आसाम राइफल्स, CRPF ,Bsf, ITBP समेत देश की समेत अन्य राज्यों की पुलिस की कुल 19 टीम प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता के अंतर्गत कुल 52 इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान आईटीपी के नॉर्दर्न फ्रंटियर मनु महाराज ने प्रदेशवासियों से इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने के लिए आमंत्रित किया है। आपको बता दे यह वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता उत्तराखंड में पहली बार आयोजित होने जा रही है। जिसकी जिम्मेदारी आइटीबीपी को दी गई है。0
0
Report
लखीमपुर खीरी में वकील गोलीकांड: अस्पताल में भर्ती वकील की हालत क्रिटिकल
Noida, Uttar Pradesh:वकील गोली प्रकरण में पुलिस बाइट। आपसी विवाद में चली गोली। गंभीर हालत में अधिवक्ता को जिला अस्पताल भेजा गया। लखीमपूर खीरी के सदर कोतवाली इलाके में कचहरी परिसर में आपसी विवाद के बाद दो चचेरे भाइयो में मारपीट के बाद गोली चल गई। जिसके चलते एक वकील गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालात क्रिटिकल बनी हुई है । पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है आपसी विवाद के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है।0
0
Report
दनकौर हादसे में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरकर 25 वर्षीय युवती की मौत, agbegbe शोक लहर
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- दनकौर में हुआ दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरकर 25 वर्षीय युवती की मौत, खेत में गेहूं की कटाई के दौरान टंकी के पास घूमने गई थी युवती, टंकी पर चढ़ने के दौरान पैर फिसला और ऊंचाई से गिर कर मौके पर ही दम तोड़ा , गांव में शोक की लहर, दनकौर थाना क्षेत्र के दौला रजपुरा गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस विधायक तारा बहिनिपाती ने बामसधारा ट्रिब्यूनल पर प्रेस मीट किया
Bamsadhara Tribunal upare Congress MLA Tara Bahinipati press meet0
0
Report
मथुरा के धोली प्याऊ स्थित रेलवे लाइन के समीप मारपीट श्रद्धालु से दुकानदार ने की मारपीट
Chhata, Uttar Pradesh:मथुरा के धोली प्याऊ स्थित रेलवे लाइन के समीप मारपीट श्रद्धालु से दुकानदार ने की मारपीट सामान लेने के बाद श्रद्धालु ने किए पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर ऑनलाइन को मानने को तैयार नहीं दुकानदार श्रद्धालु के साथ मारपीट से आहत अन्य श्रद्धालु दुकानदार ने दी श्रद्धालु को भद्दी भद्दी गाली धोली प्याऊ के रेलवे लाइन के पास अवैध रूप से बनी दुकान का मामला0
0
Report
बगेन थाना क्षेत्र में दो महिलाओं का विवाह, समाज में नई बहस शुरू
Buxar, Bihar:एंकर-बक्सर जिले के बगेन थाना क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है। जिसने इलाके में चर्चा और बहस को जन्म दे दिया है। यहां दो बच्चों की मां संध्या देवी ने अपने ही गांव की युवती रूबी के साथ उत्तर प्रदेश के विंध्याचल स्थित काल भैरव मंदिर में विवाह कर लिया।जानकारी के अनुसार संध्या देवी पहले से शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। इसके बावजूद उन्होंने रूबी के साथ सात फेरे लेकर नया जीवन शुरू करने का फैसला किया। इस विवाह की खास बात यह रही कि संध्या देवी दुल्हन के रूप में नजर आईं जबकि रूबी दुल्हे के वेश में दिखाई दी। बताया जा रहा है कि रूबी, मनोज डोम उर्फ मनोज सह और विंध्याचली देवी की पुत्री है। शादी के बाद दोनों ने विंध्याचल से एक वीडियो जारी कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और समाज से अपने संबंध को स्वीकार करने की अपील की। वीडियो में दोनों ने कहा कि वे एक-दूसरे से प्रेम करती हैं और सोच-समझकर साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया है। फिलहाल यह मामला इलाके में कौतूहल के साथ-साथ सामाजिक मान्यताओं और परंपराओं पर नई बहस को जन्म दे रहा है।0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई; स्टंट के दौरान हादसा
Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई पलटती हुई दूसरी लेन में पहुंची कार स्टंट करने के दौरान हादसा- चश्मदीद 100 किमी/घंटा से अधिक थी स्पीड हादसे के वक्त कार में केवल चालक था लोगों ने निकाला, कुछ देर बाद फरार स्ट्रीट लाइट गिरी, कार के परखच्चे उड़े सिविल लाइंस में मॉल के सामने की घटना0
0
Report
दिल्ली सरकार ने 5 किलो LPG सिलेंडर को भी उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया
Delhi, Delhi:कई दिनों से एलपीजी सिलेंडर की कीमत हुई हुई है अब इस कमी को दूर करने के लिए दिल्ली की सरकार ने नया ऑर्डर जारी किया है नए ऑर्डर के मुताबिक अब 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर भी अवेलेबल रहेंगे गैस गोदाम से ही लोग उसकोभरवा सकते हैं और जिन लोगों ने 5 किलो वाले का कनेक्शन लिया हुआ है उनको वह गैस गोदाम से आप सप्लाई होंगे उसी के साथ-साथ अब गोदाम से डायरेक्ट सिलेंडर की बिक्री पर भी पाबंदी लगा दी गई है अब पहले की तरह फिर से सिलेंडर की होम डिलीवरी ही की जाएगा लगातार कालाबाजारी पर भी रोक लगाने के लिए सरकार कदम उठा रही है कहीं जगह छापेमारी भी की जा रही है गैस गोदाम के मैनेजर ने बातचीत के दौरान बताया कि जिन लोगों के पास 5 किलो वाला सिलेंडर है उनको दिया जा रहा है इसकी कीमत 339 रुपए है और बड़े वाले 14 किलो वाला जो घरेलू सिलेंडर है उसकी कीमत है 913 और इस गोदाम पर कुछ कमर्शिकल सिलेंडर भी उपलब्ध है और सरकार का आर्डर आने के बाद डायरेक्ट गोदाम से सिलेंडर की बिक्री बंद कर दी गई है गैस गोदाम से वॉकथ्रू और TT0
0
Report
दिल्ली गर्मी के लिए तैयारी: जल-आपूर्ति और आपदा प्रबंधन मजबूत
Noida, Uttar Pradesh:माननीय उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू जी से भेंट कर आगामी गर्मियों के लिए दिल्ली सरकार की तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा की。 इस दौरान जल आपूर्ति, बिजली प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं और आपदा प्रबंधन से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई。 हमारा लक्ष्य है कि गर्मी के मौसम में दिल्लीवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। दिल्ली सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है और पूरी तरह तैयार है, ताकि नागरिकों को सुचारु सेवाएं और बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया सके。0
0
Report
Advertisement
