205267
Mainpuri - जयपुर में हुए वाहन अग्निकांड में कंटेनर चालक की मौत
Bichhawan, Uttar Pradesh:बिछवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक कंटेनर चालक की बीते दो दिन पहले जयपुर में हुए वाहन अग्निकांड में कंटेनर में ही जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के गांव चिर्रा निवासी लालू पुत्र जागेश्वर सिंह यादव कंटेनर चालक है। बीते पांच दिन पूर्व वह घर से कंटेनर पर गया था। बीते दो दिन पहले वह कंटेनर को जयपुर से लेकर दिल्ली से कारों को लोड करने जा रहा था,तभी गैस से भरे वाहन से एक वाहन टकराया और उसमें आग लग गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भिलाई में डॉक्टर के घर 1 करोड़ की चोरी का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार; 47 लाख कैश व गाड़ियां जब्त
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग पुलिस ने वैशाली नगर में डॉक्टर नमिता मित्तल के सूने मकान में हुई लगभग एक करोड़ रुपये की सनसनीखेज चोरी का खुलासा कर दिया है। छत्तीसगढ़ से लेकर महाराष्ट्र और यूपी तक दबिश देकर पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 47.64 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर, चोरी की रकम से खरीदी गई एक्सयूवी, सुपर स्प्लेंडर और घटना में प्रयुक्त इनोवा सहित करीब एक करोड़ की संपत्ति बरामद की गई है। मुख्य आरोपी राहुल बंसोड़ की तलाश जारी है। है। Durg Police Cracks ₹1 Crore Doctor House Heist: 9 Arrested Across States, ₹47 Lakh Cash & Vehicles Seized0
0
Report
'इकोनॉमिक्स ऑफ एजुकेशन’ विषय पर आयोजित कॉन्फ्रेंस, देशभर से आए छात्र, शोधकर्ता और नीति विशेषज्ञ
New Delhi, Delhi:नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर के सचिव वी वुआलनम (आईएएस) ने कहा है कि आमतौर पर शिक्षा के क्षेत्र में सारा ध्यान निवेश केंद्रीत रह जाता है जबकि सीखने के परिणाम पर हमारा ध्यान तुलनात्मक रूप से कम रह जाता है। उन्होंने कहा कि आज यह जरूरी हो गया है कि हम सभी इस बात पर गंभीरता से विचार करें कि हम केवल किताबी पढ़ाई और रिपोर्टकार्ड वाली व्यवस्था जारी रखना चाहते हैं या व्यवहारिक और प्रभावशाली हस्तक्षेप के माध्यम से शिक्षा को वर्तमान की जरूरतों से जोड़ना चाहते हैं? श्री वुआलनम शनिवार को थिंकटैंक सेंटर फॉर सिविल सोसायटी (सीसीएस) द्वारा आयोजित 13वें वार्षिक ‘स्कूल च्वाइस नेशनल कॉन्फ्रेंस’ को संबोधित कर रहे थे। फिक्की ऑडिटोरियम में ‘इकोनॉमिक्स ऑफ एजुकेशन’ विषय पर आयोजित इस कॉन्फ्रेंस के दौरान देशभर से आए छात्र, शोधकर्ता और नीति विशेषज्ञ उपस्थित हुए। इस दौरान दौरान जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री के सलाहकार नासीर असलम वानी ने कहा कि हमारा लक्ष्य छात्रों को स्कूल लाने तक ही सीमित नहीं होना होना चाहिये, बल्कि हमारा उद्देश्य छात्रों के जीवन में सुधार लाने और और भविष्य में बेहतर कार्यबल तैयार करने का होना चाहिये। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मद की धनराशि को सिर्फ इमारत तैयार करने में खर्च करने की बजाय, मानव संसाधन तैयार करने में खर्च किया जाना चाहिये। श्री वानी ने कहा कि देश में अनेकों स्कूल ऐसे हैं जहां शिक्षक तो कई हैं लेकिन वहां छात्र नहीं हैं, वहीं कई स्कूल ऐसे हैं जहां छात्र हैं लेकिन शिक्षक नहीं है। हमें इस बेमेल स्थिति को दूर करने पर ध्यान केंद्रीत करना चाहिये। इस सत्र के दौरान पब्लिक फाइनेंसिंग ऑफ एजुकेशन विषय पर पैनल परिचर्चा हुई जिसमें नीति आयोग के ओएसडी लेफ्टिनेंट कर्नल जितेंद्र वर्मा, जेएनयू के प्रो. सौमेन चटोपाध्याय, सेंटर फॉर सोशल एंड इकोनॉमिक प्रोग्रेस की पॉलिसी एडवाइज़र डा. मृदुस्मिता बोरदोलोई और शिक्षाविद् मीता सेनगुप्ता ने विचार व्यक्त किये। विषय प्रवर्तन यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन की प्रो. गीतागांधी किंगडन ने किया। इसी सत्र में शिक्षा मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन एंड लिटरेसी क पूर्व सचिव संजय कुमार और लेखक व कमेंटेटर गुरचरन दास के बीच ‘स्टूडेंट फर्स्ट डायलॉग’ विषय पर भी चर्चा हुई। दूसरे सत्र में ‘न्यू एज फाइनेंसिंग ऑफ एजुकेशन‘ विषय पर चर्चा हुई जिसमें बेसिक इनकम अर्थ नेटवर्क के डा. सरथ दवाला, सोसायटी फॉर अनएडेड प्राइवेट स्कूल, राजस्थान के प्रेसिडेंट दामोदर गोयल, ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन की सीनियर फेलो डा. अर्पण तुलस्यान, अलायंस फॉर री-इमेंजिंग स्कूल एजुकेशन के वाइस प्रेसिडेंट राहुल अग्रवाल ने विचार व्यक्त किये। विषय प्रवर्तन सीसीएस के फाउंडर प्रेसिडेट डा. पार्थ जे. शाह ने किया। तीसरे और अंतिम सत्र के दौरान सेंट मैरी स्कूल की प्रिंसिपल डा. एन्नी कोशी, नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसियेशन के प्रेसिडेंट कुलभूषण शर्मा, एक्सेल वन के को-फाउंडर और सीईओ कविश गादिया, फाउंडेशन फॉर इकोनॉमिक डेवलपमेंट के डाइरेक्टर राहुल अहलूवालिया ने ‘लीवर्स ऑफ चेंज’ विषय पर अपने विचार व्यक्त किये। विषय प्रवर्तन सीसीएस के सीईओ डा. अमित चंद्रा ने किया। कॉन्फ्रेंस के दौरान ‘इकोनॉमिक्स ऑफ एजुकेशन’ कम्पेंडियम का विमोचन किया गया। सीसीएस के रिसर्च डिपार्टमेंट के एसोसियेट डायरेक्टर नीतेश आनंद ने कम्पेंडियम के विषयों और प्राप्त शोध निष्कर्ष पर प्रकाश डाला।0
0
Report
खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गांजे की खेती के 88 पौधे जप्त
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन पुलिस ने अवैध गांजे की खेती करने वाले आरोपी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। थाना बलकवाडा पुलिस ने विशेष अभियान के तहत भारी संख्या में अवैध गांजे के पौधे जपत किए। पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान के तहत की गई कार्रवाई। पुलिस टीम ने दबिश देकर कुल 88 नग गांजे के हरे पौधे वजनी 102 किलो 250 ग्राम जप्त किए। थाना बलकवाडा पर NDPS की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध। आरोपी ने अपने खेत में कपास की फसल के बीच गांजे के पौधे लगाये थे। जप्तशुदा गांजे की कीमत लगभग दस लाख रूपये बताई जा रही। ग्राम पोखर के निवासी मोहन पिता गुलाबसिंह सिसोदिया उम्र 58 साल ने खेत में कपास की फसल के बीच गांजे के पौधे लगाये थे।0
0
Report
Advertisement
सिमडेगा में जमीन धोखाधड़ी: दोनों आरोपी गिरफ्तार, रजिस्ट्री दूसरे के नाम
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा- सिमडेगा में जमीन धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार। जलडेगा थाना क्षेत्र में जमीन और मकान बेचने के नाम पर 9 लाख 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। परिवादी अनसेलेम एक्का के अनुसार, जमीन बेचने के नाम पर उनसे लाखों रुपये लिए गए, लेकिन जमीन की रजिस्ट्री दूसरे व्यक्ति के नाम कर दी गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अल्बर्ट हेमरोम और विजय बाघवार को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।0
0
Report
अरुण चतुर्वेदी का उदयपुर दौरा: IR प्रक्रिया को लेकर भाजपा का स्पष्ट पक्ष
Udaipur, Rajasthan:भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी आज अपने अल्प प्रवास पर उदयपुर आए। इस दौरान पार्टी कार्यालय में मीडिया से मुखातिब होते हुए एसआईआर पर पार्टी का पक्ष रखा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस की हालत सौ-सौ चूहे खा कर बिल्ली हज को चले जैसे है। सत्ता में रहते हुए कांग्रेस पार्टी के कई बार राज्यों की सरकारों को बर्खास्त करते हुए राष्ट्रपति शासन लागू किया। इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लागू कर लोकतंत्र की हत्या की। देश मे इस आई आर पर पहली बार काम नही हो रहा। ये नियमित प्रक्रिया है जो हर सरकारो के समय चलती रही है। इस पूरे मुद्धे को लेकर भाजपा अब लोगो के बीच जा कर स्थिति को स्पष्ट करेंगी। जिससे जनता को सच्चाई का पता चले। वही उन्होंने फ़िल्म अभिनेता नसरुद्दीन शाह और पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बयानों पर भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी।0
0
Report
नालंदा में गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1.596 किग्रा गांजा व कारतूस बरामद
Pariaunna, Bihar:एंकर: नालंदा के करायपरशुराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने झरहापर गांव से 1 किलो 596 ग्राम गांजा और चार जिंदा कारतूस बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव निवासी राकेश प्रसाद के रूप में हुई है। बताया गया कि पुलिस को झरहापर गांव में गांजा तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद सूचना का सत्यापन कर पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान आरोपी के पास से गांजा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। करायपरशुराय थानाध्यक्ष सुशील कुमार पासवान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस गांजा तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। आरोपी 25 अक्टूबर को ही जेल से छुटकर बाहर आया है। जेल से छूटने के बाद गांजे की तस्करी में जुट गया। वहीं मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
खंडवा: अवैध हथियार बनाने वाले सिकलीगर गिरफ्तार, 10 पिस्टल व उपकरण बरामद
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाले आरोपी को देवास के कालापाट से गिरफ्तार किया। आरोपी मनोज सिकलीगर के कब्जे से बिक्री के लिए तैयार 10 अवैध पिस्टल और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस पिछले 2 महीने से इसकी तलाश कर रही थी। मामला 9 जुलाई 2026 का है। बबरीवन स्थित कालीशाह मस्तान की दरगाह के पास पुलिस को एक युवक के अवৈध पिस्टल लेकर घूमने की सूचना मिली थी। कोतवाली थाना पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी आफताब उर्फ घुटला को पकड़ा। तलाशी में उसकी कमर से देशी प Pist... इसके अलावा amin उर्फ अबुबक्स उर्फ लाला ने अपने साथी सलमान और आबिद की मदद से खरीदी थी। पूछताछ में सलमान और आबिद ने पुलिस को बताया कि उन्हें यह पिस्टल देवास जिले के कालापाट निवासी मनोज सिकलीगर ने उपलब्ध कराई थी। इसके बाद से ही पुलिस मनोज की तलाश कर रही थी। पुलिस ने उसके पास से बिक्री के लिए तैयार रखे गए 10 अवैध कट्टे और पिस्टल बरामद किए हैं। साथ ही हथियार तैयार करने के उपकरण भी जब्त किए गए हैं। सिकलीगर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि मनोज ने इससे पहले किन-किन लोगों को अवैध हथियार बेचे हैं। BYTE: आदित्य सिंघारिया, ASP, खंडवा 2 महीने पहले अमन लाल नाम का युवा सोशल मीडिया पर अवैध पिस्तौल और हूटर वाली गाड़ी से अपनी धाक जमा रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ कर जुलूस भी निकाला और इसी से अवैध हथियार बनाने और बेचने वाले का सुराग मिला।0
0
Report
मुजफ्फरनगर में लापरवाही भारी पड़ी, राहगीरों की जिंदगी खतरे में
Noida, Uttar Pradesh:सड़क पर जरा सी लापरवाही किस कदर भारी पड़ सकती है, इसकी तस्वीर मुजफ्फरनगर से सामने आई है... कुछ सेकंड की जल्दबाजी न सिर्फ खुद की, बल्कि दूसरों की जिंदगी भी खतरे में डाल सकती है... ऐसे में सड़क पर सावधानी बेहद जरूरी है0
0
Report
झाँसी में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी महानगर में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बलदेव भाई पटेल जूनियर हाई स्कूल से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सरदार पटेल के अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनके आदर्श आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर सशक्त, संगठित और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।0
0
Report
Advertisement
टीकमगढ़ में कानून-व्यवस्था ढीली, बस स्टैंड पर युवक पर हमला वीडियो वायरल
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, अपराधियों मे नहीं रहा पुलिस का कोई खौफ, टीकमगढ़ जिले में आये दिन असामाजिक तत्त्वों की गुंडागर्दी व मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार हो रहे है वायरल, ऐसे ही एक मामले में जिले के पलेरा कस्बे में बस स्टैंड पर हुए मामूली विवाद में एक युवक के साथ बीच सड़क पर पटक कर तीन से चार युवकों ने लात घूंसों से जमकर की मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने किसी तरह युवक को बचाया, पीड़ित युवक की पहचान अनंदी अहिरवार के रूप में हुई है, वही पीड़ित की शिकायत के वावजूद पलेरा थाना पुलिस ने आरोपियों पर नहीं की कोई कार्यवाही।0
0
Report
किरंदुल में गेट निर्माण पर विरोध गहराया; विधायक अट्टामी ने निर्माण रोक की मांग की
Dantewada, Chhattisgarh:किरंदुल में गेट निर्माण को लेकर बवाल, एनएमडीसी अधिकारियों पर भड़के विधायक चैतराम अट्टामी। दंतेवाड़ा जिले के बचेली में एनएमडीसी द्वारा शहर के मुख्य मार्गों पर गेट निर्माण कराए जाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय लोगों के विरोध के बीच अब क्षेत्रीय भाजपा विधायक चैतराम अट्टामी भी मैदान में उतर आए हैं। शिकायत मिलने पर विधायक एनएमडीसी बचेली कार्यालय पहुंचे, पहुंचते साथ ही एनएमडीसी पर फूटा गुस्सा उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। विधायक ने दो टूक शब्दों में कहा कि शहर की जनता और जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कोई भी निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने यहाँ तक कहा कि वे इस क्षेत्र के विधायक हैं और उनकी सहमति के बिना यहाँ कोई काम आगे नहीं बढ़ेगा। दरअसल, एनएमडीसी द्वारा बचेली शहर में सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य मार्गों पर गेट निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन इस निर्माण को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि गेट बनने से बाजार, स्कूल, अस्पताल और रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं, स्थानीय लोगों ने आवाजाही के दौरान आधार कार्ड मांगे जाने को लेकर भी एनएमडीसी प्रबंधन पर परेशान करने का आरोप लगाया है। मामलो की शिकायत मिलने के बाद विधायक चैतराम अट्टामी एनएमडीसी बचेली पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एनएमडीसी प्रबंधन और जिला कलेक्टर से बातचीत कर निर्माण कार्य तत्काल रोकने की मांग की। बाइट – चैतराम अट्टामी, विधायक। विधायक चैतराम अट्टामी ने स्पष्ट कहा कि एनएमडीसी को किसी भी तरह का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले नगरपालिका से एनओसी और स्थानीय जनता की सहमति लेनी चाहिए। यदि सुरक्षा के लिहाज से गेट निर्माण जरूरी है तो इस पर जनप्रतिनिधियों, नगरपालिका और स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक कर सहमति बनाई जाए। विधायक ने यह भी सवाल उठाया कि यदि गेट निर्माण का उद्देश्य धरना-प्रदर्शन और आंदोलनों को रोकना है, तो यह उचित नहीं है। लोकतंत्र में आम नागरिकों को अपनी मांगों और अधिकारों के लिए आंदोलन करने का संवैधानिक अधिकार है। फिलहाल विधायक ने एनएमडीसी प्रबंधन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। अब देखना होगा कि एनएमडीसी प्रबंधन इस विरोध के बाद क्या निर्णय लेता है और किरंदुल के लोगों की मांगों पर क्या कार्रवाई होती है। NMDC पर भड़कते हुए विधायक का शॉर्ट। विधायक चैतराम अट्टामी की बाइट。0
0
Report
राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरमथुरा पुलिस थाने में एकता- अखंडता का संदेश दिया गया
Dholpur, Rajasthan:राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरमथुरा पुलिस थाने में विशेष कार्यक्रम, एकता और अखण्डता का दिया संदेश सरमथुरा (धौलपुर) राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरमथुरा पुलिस थाने में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीएलजी सदस्यों एवं उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय और आपसी सहयोग को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही समाज में एकता, सद्भाव और शांति बनाए रखने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर डीएसपी दुलीचंद गुर्जर, सरमथुरा थानाधिकारी कैलाश सामरी, आँगई थानाधिकारी कृपाल सिंह सहित सीएलजी सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
जैसलमेर के ग्रामीण इलाकों में कपड़ा धुलाई से प्रदूषण का खतरा बढ़ा
Jaisalmer, Rajasthan:जिला - जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - जैसलमेर कृषि भूमि पर कपड़ा धुलाई की संचालित हो रही अवैध फैक्ट्रियां खुले में छोड़ा जा रहा केमिकलयुक्त पानी सवालों के घेरे में जिम्मेदार विभाग, क्या प्रशासन की निगरानी में चल रहा है प्रदूषण का यह खेल? जैसलमेर। पैकेज खबर बालोतरा में कपड़ा फैकट्रीयों से निकलने वाले दूषित पानी और पर्यावरण प्रदूषण को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की कार्रवाई के बाद बालोतरा में कपड़ा धुलाई इकाइयाँ बंद हैं, अब सीमावर्ती जिले जैसलमेर के ग्रामीण इलाकों में भी प्रदूषण का खतरा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बालोतरा में कार्रवाई के बाद कुछ कपड़ा धुलाई इकाइयों ने जैसलमेर के ग्रामीण क्षेत्रों का रुख किया है, जहां कृषि भूमि पर फैक्ट्रियां संचालित कर कपड़ों की धुलाई में रासायनिक पदार्थों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पेश है जैसलमेर से शंकर दान की रिपोर्ट - सीमावर्ती जिले जैसलमेर से 80 किलोमीटर दूर फतेहगढ़ उपखंड के ग्रामीण क्षेत्रों को अब दूषित करने का दबाव बालोतरा में संचालित कपड़ा व्यापारियों ने उठाया है क्योंकि बालोतरा में एनजीटी की रोक के बाद अब इन कपड़ा व्यापारियों ने अपनी फैक्ट्रियां बंद कर दीं और जैसलमेर की ओर रुके हैं। फिलहाल जैसलमेर की फतेहगढ़ सहित आसपास की ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों से किराए के नाम पर जमीन लेकर उसे पर बिना किसी वेद परमिशन के यह केमिकल युक्त पानी से कपड़ा धोने की फैक्ट्री संचालित की जा रही है। इस पानी को खुले में छोड़ा जा रहा है जिससे भूजल दूषित होने का खतरा बढ़ रहा है。 सबसे गंभीर सवाल इन इकाइयों से निकलने वाले केमिकलयुक्त पानी के निस्तारण को लेकर उठ रहे हैं। आरोप है कि दूषित पानी को खुले में छोड़ा जा रहा है, जिससे मिट्टी की गुणवत्ता, भूजल और आसपास के पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। मरुस्थलीय क्षेत्र होने के कारण जैसलमेर में जल संसाधनों और जमीन का संरक्षण विशेष रूप से महत्वपूर्ण है。 ग्रामीण क्षेत्रों में कथित तौर पर संचालित हो रही इन फैक्ट्रियों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या कृषि उपयोग की खातेदारी भूमि पर कपड़ा धुलाई जैसी औद्योगिक गतिविधियां संचालित करने के लिए संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमति ली गई है? क्या इन इकाइयों के पास राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की जरूरी सहमति और दूषित पानी के उपचार एवं निस्तारण की उचित व्यवस्था है? वहीं स्थानीय प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण मंडल, राजस्व विभाग और संबंधित निकायों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। यदि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी स्तर पर कपड़ा धुलाई की इकाइयां संचालित हो रही हैं, तो उनकी स्थापना, भूमि उपयोग, पानी की व्यवस्था और अपशिष्ट निस्तारण की जांच कौन कर रहा है? बाइट - भलाराम सियाग, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण मंडल जैसलमेर0
0
Report
फर्रुखाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिल्क पाउडर से बनी मिठाई की छापेमारी, नमूने जांच के लिए भेजे
Farrukhabad, Uttar Pradesh:दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में मिल्क पाउडर से बनी मिठाई की शिकायत मिली। छेने के रसगुल्ले के नाम पर मिल्क पाउडर और चीनी से बनी रसीली मिठाई पर रोकथाम के निर्देश दिए गए। फर्रुखाबाद में इस अभियान के तहत जहानगंज सहित तीन स्थानों पर छापेमारी कर रसगुल्ला और लड्डू के नमूने संकलित किए गए। जहानगंज के आगे आलूपुर स्थित एक दुकान पर सड़क किनारे मिठाई बेचने के पीछे मिठाई बनाने का कार्य भी पाया गया; मिठाई बनाने वाली जगह पर गंदगी और मक्खियाँ मिलीं, दुकानदार मौके से भाग गया। टीम ने एक नमूना रसगुल्ले का संकलन किया और अन्य नमूनों के लिए लड्डू के नमूने भी लिए। नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है और परिणाम आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
विज्ञान नगर की छत से मजदूर की मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही दावा किया
Kota, Rajasthan:विज्ञान नगर थाना इलाके में निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर मजदूर की मौत. शव मोर्चरी पर रखवाया गया. कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना इलाके में निर्माण कार्य के दौरान मकान की छत से गिरकर एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है; पुलिस मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
