205001
मैनपुरी -अवैध गैस रिफिलिंग से कार में आग
Mainpuri, Uttar Pradesh:गैस रिफलिंग के दौरान कार में लगी भीषण आग लगने से कार जलकर खाक हो गई। फायर बिग्रेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया और बड़ा हादसा होने से बचा लिया। मामला थाना बेवर के मुडई गाँव की थी।आग में जली ईको कार मोहित कुमार की थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, पीड़ित ने सीबीआई जांच, रकम रिकवरी की लगाई गुहार
Makhi, Uttar Pradesh:उन्नाव / उमेश त्रिवेदी उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने अपने साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और जालसाजी होने का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पीड़ित का दावा है कि इस मामले में उसे करीब 4 से 5 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। उसने संबंधित अधिकारियों से मामले में सीबीआई जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई और कथित तौर पर ठगी गई संपत्ति की रिकवरी कराने की गुहार लगाई है। बता दे कि पीड़ित के अनुसार, वह गांव में खेती-किसानी करता था और सीधा-साधा व्यक्ति है। उसके आरोप हैं कि घर के कुछ लोगों सहित अन्य व्यक्तियों ने कथित तौर पर धोखाधड़ी और जालसाजी करके उसे भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया। पीड़ित का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया चलने के बावजूद अब तक उसे रकम वापस नहीं मिल सकी है।0
0
Report
नितिन नवीन ने किराण मेमोरियल स्कूल स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लिया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कर्नल सतरंगी के 'किरण मेमोरियल स्कूल' के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। DELHI BJP NATIONAL PRESIDENT NITIN NABIN ATTENDS COL SATRANGI'S KIRAN MEMORIAL SCHOOL FOUNDATION DAY/VISUALS/ SPEECH0
0
Report
CJP नेताओं आशुतोष रांका, सौरव दास मंदिर मार्ग थाने से बाहर; जमानत सत्यापन पूरा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: CJP के नेता आशुतोष रांका, सौरव दास, रत्ना सिंह और अजिंक्य शिंदे मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन से बाहर आए। CJP नेता आशुतोष रांका कहते हैं, 'आज हमारी ज़मानत (sureties) के सत्यापन की प्रक्रिया थी। सब कुछ ठीक रहा। और हमें अगली तारीख दे दी गई है, जो नवंबर के तीसरे हफ्ते में है।'0
0
Report
Advertisement
एमएलसी चुनाव: 11 सीटों पर मतदान आज सुबह 8 बजे शुरू, सपा बनाम भाजपा
Noida, Uttar Pradesh:चुनाव की वोटिंग खत्म होने पर मतदान स्थल से एमएलसी चुनाव को लेकर वोटिंग का समय खत्म 11 सीटो पर आज सुबह 8 बजे शुरू हुई थी वोटिंग इन चुनावों में सपा और भाजपा आमने सामने है0
0
Report
जमीनी विवाद पर मारपीट महिला ने लगाई न्याय की गुहार
Achalganj, Uttar Pradesh:उन्नाव /उमेश त्रिवेदी उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के पचोड्डा सरांय गांव निवासी एक महिला ने अपने ही परिवार के कुछ लोगों पर पैतृक जमीन पर खेती करने से रोकने, घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। बता दे कि पीड़िता संगीता पत्नी फूल यादव के अनुसार, उसका पति विदेश में रहता है और वह घर पर अकेली रहती है। महिला का कहना है कि वह कई वर्षों से अपने हिस्से की कृषि भूमि पर जोताई-बुआई करती आ रही है। आरोप है कि परिवार के ही कुछ लोग उसकी जमीन पर खेती करने में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसके घर में जबरन घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही अश्लील हरकतें करते हुए शिकायत करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि उसने 1 अक्टूबर 2026 को संबंधित थाने में भी प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे लगातार धमकियां दी जा रही हैं, जिससे वह डरी हुई है। महिला ने अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, विधिक कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। फिलहाल, मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।0
0
Report
दिल्ली साइबर ठगी: छह आरोपी गिरफ्तार, आकांक्षा यादव ने सुरक्षा चिंताएं जताईं
Noida, Uttar Pradesh:DELHI AKANSHA YADAV (NORTH-WEST DCP) ON SECURITY CONCERNS SURROUNDING CHINESE INVOLVEMENT AND STRATEGIC IMPLICATIONS / EXAMINING POTENTIAL TERRORIST LINKAGES AND TERROR-RELATED ANGLES IN ONGOING INVESTIGATIONS / PROBING SUSPICIOUS FINANCIAL TRAILS AND BANKING NETWORK IRREGULARITIES दिल्ली: DCP (उत्तर-पश्चिम दिल्ली) आकांक्षा यादव ने बताया, "साइबर अपराध के एक मामले में छह आरोपी गिरफ्तार किये गए हैं। मुख्य आरोपी मयंक कपूर को पहले भी 2012 और 2022 में इसी तरह के अपराधों के लिए दो बार गिरफ्तार किया जा चुका है। वह एक आदतन साइबर अपराधी है। ये लोग बार-बार अपना काम करने का तरीका बदलते हैं, अलग-अलग शहरों में जाते हैं, दफ्तर खोलते हैं और साइबर धोखाधड़ी करने से पहले लोगों को काम पर रखकर एक गिरोह बनाते हैं। इस मामले में, मयंक कपूर ने 'म्यूल अकाउंट' (धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल होने वाले बैंक खाते) खुलवाए थे। 2013 से, ये लोग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों, जिनमें मजदूर भी शामिल हैं, को उनकी जानकारी के बदले 200-250 रुपये देने का लालच देते आ रहे हैं। वे इस जानकारी का इस्तेमाल बैंक खाते खोलने, आधार कार्ड हासिल करने और उन आधार कार्डों के जरिए सिम कार्ड लेने के लिए करते हैं। फिर इन सिम कार्डों का इस्तेमाल एक फर्जी कॉल सेंटर चलाने के लिए किया जाता था..."0
0
Report
Advertisement
बृजमनगंज: लेहरा स्टेशन कस्बे में साप्ताहिक बाजार के दिन भीषण जाम,
Bargahpur, Uttar Pradesh:बृजमनगंज: लेहरा स्टेशन कस्बे में साप्ताहिक बाजार के दिन भीषण जाम, घंटों फंसे रहे लोग* *महराजगंज।* बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेहरा स्टेशन कस्बे में आज शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार के कारण भीषण जाम लग गया, जिससे घंटों तक आवागमन प्रभावित रहा। बताया जाता है कि हर शुक्रवार को लेहरा स्टेशन कस्बे में साप्ताहिक बाजार लगती है। दोपहर बाद लगभग 4:40 बजे बाजार में भीड़ बढ़ने और दुकानदारों द्वारा सड़क की पटरी पर दुकान लगा देने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और बाजार आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर शुक्रवार को यही स्थिति बनी रहती है। सड़क पर अतिक्रमण के कारण जाम आम बात हो गई है। इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों रामप्रकाश यादव, विकास, रविंद्र, पवन, राहुल, ईश्वर, दीपक कुमार आदि ने रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि बाजार के दिन यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस/प्रशासन की व्यवस्था की जाए, ताकि आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल सके।*महराजगंज।* बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेहरा स्टेशन कस्बे में आज शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार के कारण भीषण जाम लग गया, जिससे घंटों तक आवागमन प्रभावित रहा। बताया जाता है कि हर शुक्रवार को लेहरा स्टेशन कस्बे में साप्ताहिक बाजार लगती है। दोपहर बाद लगभग 4:40 बजे बाजार में भीड़ बढ़ने और दुकानदारों द्वारा सड़क की पटरी पर दुकान लगा देने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और बाजार आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर शुक्रवार को यही स्थिति बनी रहती है। सड़क पर अतिक्रमण के कारण जाम आम बात हो गई है। इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों रामप्रकाश यादव, विकास, रविंद्र, पवन, राहुल, ईश्वर, दीपक कुमार आदि ने रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि बाजार के दिन यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस/प्रशासन की व्यवस्था की जाए, ताकि आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल सके।0
0
Report
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव / उमेश त्रिवेदी उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के उतरौरा गांव में शुक्रवार को 25 वर्षीय विवाहिता अनीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने मायके वालों को अनीता के फांसी लगाने की सूचना दी। वहीं, मायके पक्ष ने हत्या और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के मुताबिक, अनीता की शादी 15 जनवरी 2021 को सोनू से हुई थी। उनका एक बेटा है, जो बोल नहीं पाता। अनीता के पति सोनू विदेश में नौकरी करते थे और करीब एक महीने पहले ही घर लौटे थे। अनीता के भाई ने बताया कि शुक्रवार दोपहर फोन पर उन्हें बहन के फांसी लगाने की सूचना मिली। जब वह परिजनों के साथ पहुंचे तो शव नीचे उतारकर रखा गया था। भाई ने अनीता के गले पर निशान, हाथ पर चोट और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी निशान होने का दावा किया। बता दे कि मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही अनीता को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचने पर उन पर सुलह करने का दबाव बनाया गया। परिजनों का कहना है कि वे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई चाहते हैं और किसी तरह के दबाव में समझौता नहीं करना चाहते। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने ये आरोप लगाए। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
शिक्षक पर पिता को मृत दिखाकर नौकरी पाने का आरोप, BSA ने किया निलंबित
Netua Grameen, Uttar Pradesh:उमेश त्रिवेदी/ उन्नाव उन्नाव मे शिक्षक पिता को कागजों में मृत दिखाकर नौकरी हासिल करने की शिकायत का मामला सामने आया है। हिलौली ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरवा में तैनात सहायक अध्यापक रामबरन यादव पर उनके पिता श्रीराम को मृत दर्शाकर कथित तौर पर कूटरचित दस्तावेजों के जरिए नौकरी पाने का आरोप है। सितंबर महीने में शासन से लेकर बीएसए कार्यालय तक शिकायत की गई थी। मामले में बीएसए शैलेश कुमार पांडेय ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक को निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। अब मृत्यु प्रमाण पत्र और कथित रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कराई जाएगी। उन्नाव में शिक्षक की नौकरी से जुड़ा कथित फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। मामला हिलौली विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरवा में तैनात सहायक अध्यापक रामबरन यादव से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ललित सिंह ने आरोप लगाया था कि रामबरन यादव ने अपने पिता श्रीराम को कागजों में मृत दर्शाकर कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल की। सितंबर महीने में इस मामले की शिकायत शासन और बीएसए कार्यालय से की गई थी। शिकायत के बाद विभाग ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में निलंबन की संस्तुति के बाद बीएसए शैलेश कुमार पांडेय ने शिक्षक को निलंबित कर दिया। मामले की विस्तृत जांच खंड शिक्षा अधिकारी हसनगंज को सौंपी गई है। जांच में कथित रजिस्ट्री और मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़े दस्तावेजों की वास्तविकता भी संबंधित विभागों से सत्यापित कराई जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि सभी बिंदुओं पर रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामले में अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा।0
0
Report
Advertisement
मामूली टक्कर पर दबंगई! पत्रकार का मोबाइल छीना, पुलिस ने आरोपियों को जाने दिया?
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। कैलेंडर तिराहे के पास शुक्रवार सुबह बाइक की मामूली टक्कर के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि देवराज रेस्टोरेंट के स्टाफ अनिल चौहान और उसके साथियों ने अतरारी खैराबाद निवासी मोहम्मद हसन का गला दबाया। घटना का वीडियो बना रहे पत्रकार वसीम खान का मोबाइल भी कथित तौर पर छीन लिया गया और उनसे अभद्रता की गई। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक अरविंद यादव के सामने शिकायत किए जाने के बावजूद आरोपियों को जाने देने का आरोप है। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि संबंधित युवक आए दिन लोगों से उलझते हैं। एसएचओ कमलाकांत वर्मा ने मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब सवाल है—मोबाइल छीनने और मारपीट के आरोपों की निष्पक्ष जांच कब होगी और कार्रवाई कब होगी?0
0
Report
अस्पताल में एक साथ गूंजीं तीन किलकारियां, महिला ने तीन बच्चियों को दिया जन्म
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव/ उमेश त्रिवेदी । जिला महिला अस्पताल में एक महिला ने सीजेरियन ऑपरेशन के जरिए एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया। तीनों बच्चियों के जन्म से परिवार में खुशियों का माहौल है। चिकित्सकों के अनुसार, प्रसव के बाद मां और तीनों नवजात बच्चियां स्वस्थ हैं। जानकारी के अनुसार, उन्नाव के भवानी खेड़ा निवासी 30 वर्षीय बिटोल को प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां वरिष्ठ कंसल्टेंट डॉ. रेनू गंगवार की देखरेख में सीजेरियन ऑपरेशन के जरिए तीन बच्चियों का जन्म हुआ। बिटोल के पति दिलीप खेती-किसानी करते हैं। दंपती के पहले से एक बेटा और एक बेटी हैं। अब एक साथ तीन बच्चियों के जन्म से परिवार में पांच बच्चों की किलकारियां गूंजेंगी। डॉक्टरों की देखरेख में हुआ प्रसव जिला महिला अस्पताल की वरिष्ठ कंसल्टेंट डॉ. रेनू गंगवार की देखरेख में सीजेरियन ऑपरेशन किया गया। प्रसव के बाद मां और तीनों बच्चियों की स्थिति स्वस्थ बताई गई है। एक साथ तीन बच्चियों के जन्म की खबर से परिजनों में खुशी का माहौल है।0
0
Report
मानिकपुर में एमएलसी चुनाव संपन्न , 39.९३ प्रतिशत हुआ मतदान
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:चित्रकूट के मानिकपुर स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय बूथ में संपन्न हुए चुनाव में कुल 1२०७ में 482 मत पड़े । मानिकपुर में तकरीबन 39 प्रतिशत मतदान हुआ । सपा और भाजपा में कड़ी टक्कर बताई जा रही है ।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा: अनिल विज आज बिजली कर्मचारियों के यूनियन नेताओं से बैठक करेंगे
Noida, Uttar Pradesh:पंचकूला: हरियाणा के बिजली मंत्री अनिल विज, चल रही हड़ताल के बीच जल्द ही बिजली कर्मचारियों की यूनियन के नेताओं के साथ बातचीत करें हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन के जीवन ठाकुर कहते हैं, "हमारा संघर्ष निजी कंपनियों को लाइसेंस देने के उस कदम के खिलाफ है, जिससे पूरी व्यवस्था ठप हो सकती है। अगर इस क्षेत्र का निजीकरण कर दिया जाता है और निजी ऑपरेटरों को अपनी दरें खुद तय करने की छूट दे दी जाती है, तो इससे किसानों और मजदूरों समेत सभी को नुकसान होगा... उन्होंने इन बदलावों को इतनी जल्दबाजी में लागू करने की कोशिश की कि हमारे पास तुरंत हड़ताल पर जाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा."0
0
Report
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली के बीच वेणुगोपाल का RTI खुलासे पर नया दावा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, "1 नवंबर को रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की सबसे बड़ी रैलियों में से एक होने जा रही है। RTI से हुए खुलासे से पता चलता है कि चुनाव आयोग के कामकाज में सरकार का दखल है। जब भी चुनाव आयोग ने कैबिनेट सचिव को कोई पत्र भेजा, तो उसे इस टिप्पणी के साथ वापस कर दिया गया कि 'इस पर कार्रवाई करने की कोई जरूरत नहीं है।' इसका मतलब है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस बात की जानकारी थी। हम जो कहते आ रहे थे, वह अब साबित हो गया है। मोदी और शाह, ज्ञानेश कुमार के मुख्य चुनाव आयुक्त के पद का गलत इस्तेमाल करके चुनाव से जुड़ी ऐसी हरकतें कर रहे हैं। कैबिनेट सचिव के नोट से अब यह बात साबित हो गई है... हमारा मुद्दा दिन-ब-दिन बड़ा होता जा रहा है।"0
0
Report
Faridabad electricity cut sparks uproar; residents block Sohna Road
Noida, Uttar Pradesh:FARIDABAD, HARYANA: ELECTRICITY CUT CAUSED AN UPROAR IN THE DISTRICT, LEADING RESIDENTS TO BLOCK SOHNA ROAD0
0
Report
Advertisement
