205001
Mainpuri: करोड़ों की लागत से बनी कैंसर यूनिट अब तक नहीं हुई शुरू
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी जिला अस्पताल में वर्षों पहले स्थापित की गई कैंसर यूनिट अभी तक शुरू नहीं हो सकी। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने जिले में बढ़ते कैंसर मरीजों को देखते हुए इस यूनिट की स्थापना करवाई थी। इसमें करोड़ों रुपए की मशीनें भी लगाई गईं लेकिन उनका उपयोग नहीं हो सका। अगर यह यूनिट समय पर शुरू हो जाती, तो अब तक मरीजों को इसका लाभ मिल रहा होता। वर्तमान सरकार ने भी इसे चालू कराने की कोई पहल नहीं की है, जिससे मरीजों को इलाज के लिए अन्य शहरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बसेड़ी ब्लॉक में पीले चावल से मतदान का आह्वान, जागरूकता अभियान चला
Dholpur, Rajasthan:बसेड़ी ब्लॉक में चला वोट बुलावा अभियान, पीले चावल बांटकर दिया मतदान का न्यौता बसेड़ी/धौलपुर। नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सतरंगी सप्ताह कैलेंडर के तहत रविवार को सातवें दिवस पर ब्लॉक बसेड़ी में विशेष वोट बुलावा अभियान चलाया गया। मतदाता जागरूकता प्रकोष्ठ बसेड़ी के नेतृत्व में राजकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों के शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एनसीसी, एनएसएस तथा स्काउट-गाइड कैडेट्स ने कस्बे के विभिन्न वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर पीले चावल बांटे। परंपरागत रूप से पीले चावल देकर मतदान का न्यौता दिया गया और शत-प्रतिशत मतदान का वोट हेला भी लगाया गया। टीम ने मतदाताओं को समझाया कि आपका एक-एक वोट अमूल्य है। किसी भी प्रलोभन, डर या भेदभाव से ऊपर उठकर स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण के लिए वोट जरूर करें। अपने सारे काम छोड़कर पहले मतदान करें। अभियान के दौरान "वोट हमारा है अनमोल, कभी न लेंगे इसका मोल" और "छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान" जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान मतदाता जागरूकता प्रकोष्ठ बसेड़ी के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।0
0
Report
नवलगढ़ में फ्लैग मार्च के साथ शांतिपूर्ण मतदान की अपील
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़ कस्बे में आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान का संदेश दिया। डीएसपी नवलगढ़ सुगन सिंह के नेतृत्व में नवलगढ़ थाना पुलिस, क्यूआरटी टीम और आरएसी के जवानों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। डीएसपी सुगन सिंह एवं नवलगढ़ थानाधिकारी ने आमजन से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। फ्लैग मार्च का उद्देश्य चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना, मतदाताओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और भयमुक्त वातावरण में मतदान का संदेश देना है। ऐसी किसी असामाजिक गतिविधि, उपद्रव या कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। पुलिस जवानों ने आमजन को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया में सहयोग का भरोसा दिलाया। डीएसपी नवलगढ़ ने कहा कि पुलिस चुनाव के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और आमजन निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।0
0
Report
रसद विभाग कार्यालय में चोरी: खिड़की तोड़कर चोर भीतर घुसे, उपकरण चोरी
Tonk, Rajasthan:रसद विभाग कार्यालय में फिर हुई चोरी की वारदात, बाथरूम की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोर, कार्यालय में रखी की पॉश मशीने सहित उपकरण हुए चोरी, कोतवाली थाना पुलिस को दी गई सूचना, पूर्व में भी कई बार रसद विभाग कार्यालय में हो चुकी है चोरी की वारदात, अब तक भी पुलिस ने चोरी की वारदातों का नही किया है खुलासा, शहर के मेहंदीबाग क्षेत्र की पहाड़ी पर स्थित है रसद विभाग कार्यालय0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के चिड़ावा में बापू बाजार से नाबालिग चोर: CCTV में कैद साइकिल चोरी
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा शहर के बापू बाजार क्षेत्र से साइकिल चोरी का मामला सामने आया है. साइकिल चोरी की पूरी वारदात बाजार में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार बापू बाजार क्षेत्र में एक स्थान पर साइकिल खड़ी थी. नाबालिग वहां पहुंचा और कुछ देर तक आसपास की स्थिति पर नजर रखता रहा. नाबालिग ने मौका पाकर साइकिल लेकर चला गया. पास के CCTV फुटेज से नाबालिग की पहचान और तलाश के प्रयास जारी हैं.0
0
Report
27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म: 12 बच्चों में 7 की मौत, मालवा क्षेत्र हादसा
New Delhi, Delhi:लगभग 27 घंटे बाद रेस्क्यू अभियान खत्म हुआ। पूरा मालवा हटा दिया गया है। एनडीआरएफ की टीम, दिल्ली फायर सर्विस, सारे कर्मी स्पॉट छोड़कर जा चुके हैं। कल हादसे में 5 मंजिला इमारत ध्वस्त हो गई जिसके भीतर बच्चे दब गए। इसके बाद कल दोपहर से ही रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था और 12 बच्चे निकले थे, जिनमें से 7 को मृत घोषित कर दिया गया है और पांच अस्पताल में हैं जिनका इलाज चल रहा है। पूरे एरिया में सुविधाओं की कमी और खस्ताहाल इमारतें हैं।0
0
Report
शाहपुरा में मनीष यादव का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में उत्साह
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा, जयपुर ग्रामीण निकाय चुनाव से पहले MLA मनीष यादव का शक्ति प्रदर्शन, चुनाव-प्रचार रोक लगने से ठीक पहले अनाज मंडी में जुटी भारी भीड़, विधायक मनीष यादव ने किया चुनावी जनसभा को संबोधित, कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील, जनसभा में दिखा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह, बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद。 एंकर......निकाय चुनाव के मध्यनजर चुनाव - प्रचार पर रोक लगने से ठीक पहले शाहपुरा में विधायक मनीष यादव ने शक्ति प्रदर्शन किया। शाहपुरा स्थित अनाज मंडी में आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक जुटे। इस दौरान सभा स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा जोश और उत्साह नजर आया। विधायक मनीष यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। जनसभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। चुनावी - प्रचार पर रोक लगने से पहले आयोजित इस सभा को निकाय चुनाव के लिहाज से कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
हांसी में विजिलेंस की नई भ्रष्टाचार रोकथाम यूनिट का उद्घाटन, जीरो टॉलरेंस का संकेत
Hansi, Haryana:हांसी विजिलेंस DG की सख्त चेतावनी हर जिले में हैं दो-चार काली भेड़ें, भ्रष्टाचारियो की लिस्ट का जल्द होगा खुलासा हांसी में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की नई यूनिट शुरू, शिकायतों पर होगी त्वरित कार्रवाई राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ नियमनुसार कर रही प्रभावी कार्रवाई हांसी। नया जिला बनने के बाद हांसी में सभी विभागों के कार्यालय खोले जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को हांसी में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की नई यूनिट का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक डॉ. अर्शिंदर सिंह चावला ने बताया कि हांसी के जिला बनने के बाद प्रशासनिक ढांचे को मजबूती देने के लिए यह महत्वपूर्ण था。 विजिलेंस विभाग के महानिदेशक डॉ. अर्शिंदर सिंह चावला ने भ्रष्टाचार को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि हर जिले में दो-चार काली भेड़ें हो सकती हैं।उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को पकड़वाने में मदद करें。 उन्होंने आम जनता से अपील की कि अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है या सरकारी काम के बदले पैसे की मांग करता है, तो इसकी सूचना विजिलेंस को दें। उन्होंने कहा कि हर जिले के भ्रष्टाचारी अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। विजिलेंस DG ने कहा कि विभाग भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। बड़ी रकम के घोटालों के साथ-साथ आम आदमी को परेशान करने वाली छोटी रिश्वतखोरी को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपियों को पकड़वाने में विजिलेंस की मदद करें, ताकि भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके。 आपको बता दे कि नई यूनिट के खुलने से हांसी और आसपास के क्षेत्र में भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों की निगरानी, त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष जांच को गति मिलने की उम्मीद है। आमजन को भी भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतें दर्ज कराने और उनके निवारण के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर व्यवस्था मिलेगी。 प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस महानिदेशक डॉ. अर्शिंदर सिंह चावला ने कहा कि राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि नई यूनिट के माध्यम से भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी。 पुलिस महानिदेशक ने स्पष्ट किया है कि विभाग न केवल बड़ी रकम के घोटालों, बल्कि आम नागरिकों को परेशान करने वाली छोटी रिश्वतखोरी पर भी सख्त कार्रवाई कर रहा है। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी सरकारी काम या फाइल को बेवजह न रोका जाए, क्योंकि फाइलों में देरी ही भ्रष्टाचार को जन्म देती है। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ तुरंत निलंबन, FIR और उनकी अवैध संपत्तियों पर छापेमारी जैसी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
इटावा में बाथरूम से 70 फीट गहरा कुआं निकलने से सनसनी
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में बाथरूम का फर्श धसने से 70 साल पुराना 70 फीट गहरा कुआं निकल आया,घर में कुआँ निकलने से आस पास के लोग कुएं देखने के लिए पहुंच रहे है। पुलिस ने एहतियात बरतने की बात कही और आस पास ज्यादा भीड़ ना लगाने की बात कही है। इटावा जनपद शहर क्षेत्र स्थित बरहीपुरा मोहल्ले के रहने वाले ब्रजेश कुमार के घर में अचानक कई वर्ष पूर्व पुराना कुआं निकल आने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि घर के पास में एक पास में जैन मंदिर भी है और जैन मंदिर के बगल में ब्रजेश कुमार का घर भी है घर के अंदर बाथरूम में कुँआ निकल आया है जिसके चलते घर वाले दहशत में है मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग व पुलिस भी मौके पर पहुंचे है और गड्ढे के पास जाने के लिए मना कर रहे हैं जिससे कोई दुर्घटना हो जाए। वही सभासद के द्वारा गड्ढे भरने की बात कही गई है।0
0
Report
दीपेंद्र हुड्डा ने केंद्र-हरियाणा सरकार पर जमकर निशाना लगाया
Ambala, Haryana:अंबाला की मुलाना विधानसभा के साहा ब्लॉक में आज कांग्रेस ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें हरियाणा प्रभारी संजय दत्त, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, अंबाला सांसद वरुण चौधरी, मुलाना विधायक पूजा चौधरी, अंबाला शहर विधायक निर्मल सिंह सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे। इस मौके दीपेंद्र हुड्डा ने केंद्र व प्रदेश सरकार को जमकर निशाने पर लिया। मंच से अपने संबोधन में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा केंद्र सरकार विफल रही है। युवाओं को सड़कों पर आना पड़ा और जवाब मांगना पड़ा। उन्होंने कहा इस सरकार ने देश का सबसे ज्यादा नुकसान करने का काम किया है। शिक्षा व्यवस्था व परीक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है। इस सरकार के 12 साल में रोजगार, अर्थव्यवस्था का बुरा हाल है। महंगाई बढ़ी है और रुपया सस्ता कर दिया है। देश के युवा अब सरकार से जवाब मांगने का काम कर रहे हैं। इस सरकार को सत्ता से हटाने की जिम्मेदारी कांग्रेस को मिली है और इन्हें सत्ता से हटाने का काम करेंगे। दीपेंद्र हुड्डा - सांसद ने मंच से अपने संबोधन में प्रदेश सरकार को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा 12 साल के रिपोर्ट कार्ड को देखा जाए तो 2014 से पहले का हरियाणा जो हर क्षेत्र में नम्बर वन था अब वो अपराध, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी व पलायन में नम्बर एक पर है। उन्होंने कहा सरकार ने जो वायदे किये थे वो नहीं किये। इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने मुख्यमंत्री को चैलेंज किया कि वे धान खरीद 3100 रुपए के हिसाब से करने की बात करते थे लेकिन 3 साल में इन्होंने नहीं खरीदी इनमें दम है तो इस बार ही यह सरकार 3100 के हिसाब से धान की खरीद करके दिखाए। ये पंजाब में जाकर बड़े बड़े दावे कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
झामुमो कार्यालय में दिवंगत सुदिव्य सोनू के निधन पर शोकसभा
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा स्थित झामुमो कार्यालय में राज्य के कैबिनेट मंत्री रहे दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष समेत पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। झामुमो नेताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। उनके असमय चले जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। नेताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू एक जुझारू और समर्पित नेता थे, जो हमेशा पार्टी के लिए मजबूती से खड़े रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और संघर्ष को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से पार्टी ने एक मजबूत साथी और जुझारू नेता खो दिया है, जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है।0
0
Report
यमुनानगर नगर निगम में 33वें दिन भी जारी हड़ताल, नगरपालिका-फायर कर्मियों ने प्रदर्शन किया
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर नगर निगम में नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर नगर पालिका व फायर कर्मचारियों ने लगातार 33वें दिन इकट्ठा होकर हड़ताल शुरू की। 33वें दिन की हड़ताल की अध्यक्षता नगर पालिका शाखा प्रधान पपला अग्निशमन जिला प्रधान विजेंदर ने की। संचालन नगरपालिका शाखा सचिव सुभाष अग्निशमन कोषाध्यक्ष ललित कुमार ने किया। पालिका व फायर कर्मचारियों ने नगर निगम से लेकर आईटीआई यमुनानगर तक शहर की सड़कों पर प्रदर्शन किया और हैंड बिल बाँटकर सरकार की कर्मचारी, जन विरोधी नीतियों की पोल खोलने का काम किया।\n\nवीओ: सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सतीश कुमार, नगरपालिका जिला प्रधान प्रवेश परोचा, अग्निशमन राज्य मुख्य संगठनकर्ता संतोष कुमार, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जोत सिंह, ब्लॉक सचिव जरनैल सिंह चनालिया, चंद्रपाल मालरा ने कहा कि सरकार हठधर्मिता छोड़कर बातचीत के माध्यम से सफाई, सीवर, पालिका एवं फायर कर्मचारियों की मांगों का समाधान करे। संघ ने कहा कि बिगड़ती सफाई व्यवस्था और हड़ताली महिला एवं पुरुष सफाई कर्मचारियों के साथ किए जा रहे पुलिसिया उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा मुख्यमंत्री स्वयं हस्तक्षेप कर आंदोलन का सम्मानजनक समाधान निकालें। सरकार समाधान निकालने की बजाय कर्मचारियों पर उत्पीड़न करवाई वाले पत्र जारी कर रही है। पालिका व फायर कर्मचारी सरकार की इन उत्पीड़न कार्रवाइयों से डरने वाले नहीं है; सरकार उत्पीड़न व बर्खास्तगी का रास्ता छोड़कर बातचीत के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करे।\n\nउन्होंने कहा कि फायर व नगरपालिका कर्मचारी 11 सितंबर को धरना स्थल पर जिला स्तरीय न्याय पंचायत करेंगे, जिसमें सभी सामाजिक/धार्मिक/छात्र संगठन, श्रमिक संगठन, किसान संगठन, गुरुद्वारा कमेटी, वाल्मीकि दलित संगठन, व्यापारिक संस्थाएं, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, स्वयंसेवी संस्था, राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों को धरना स्थल पर बुलाकर समर्थन की अपील की करेंगे।0
0
Report
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने मथुरापुर प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर शिक्षण-स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा
Greater Noida, Uttar Pradesh:गौतमबुद्धनगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने दादरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मथुरापुर का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में पढ़ाई, स्मार्ट क्लास, खेलकूद, मिड-डे मील और साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। स्कूल की व्यवस्थाएं और पढ़ाई का स्तर अच्छा मिलने पर उन्होंने स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की तारीफ की। निरीक्षण के दौरान स्कूल में सभी शिक्षक मौजूद दिले। जिलाधिकारी ने क्लास में जाकर बच्चों से बात की और उनकी पढ़ाई का स्तर जांचा। उन्होंने बच्चों से गिनती और 15 से 20 तक के पहाड़े सुने, जो छात्रों ने आसानी से सुना दिए। डीएम ने सिलेबस से जुड़े सवाल पूछकर पढ़ाई की गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने प्रिंसिपल को स्कूल में छात्रों की हाजिरी और बढ़ाने के निर्देश दिए। डिजिटल पढ़ाई व्यवस्था देखते हुए उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास और स्क्रीन का इस्तेमाल बच्चों को बेहतर तरीके से समझाने के लिए अच्छे से किया जाए। उन्होंने पढ़ाई में पारंपरिक व्हाइट बोर्ड और आधुनिक तकनीकों के सही तालमेल पर जोर दिया। साथ ही, बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए नियमित खेलकूद और दूसरी गतिविधियां कराने के निर्देश दिए। क्लास के निरीक्षण के दौरान अलमारियों में रखी पढ़ाई की सामग्री ठीक से रखी मिली। जिलाधिकारी ने रसोईघर और साफ-सफाई की व्यवस्था भी देखी। उन्होंने तय मानकों के हिसाब से पौष्टिक, साफ और अच्छी गुणवत्ता वाला मिड-डे मील देने के निर्देश दिए। स्कूल के शौचालयों, पीने के पानी की व्यवस्था, वेंटिलेशन और परिसर की साफ-सफाई पर उन्होंने खास खुशी जताई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्कूल की इन सभी व्यवस्थाओं को आगे भी ऐसे ही बनाए रखा जाए। साथ ही, बच्चों के सीखने के स्तर में लगातार सुधार के लिए खास ध्यान दिया जाए।0
0
Report
Advertisement
कानपुर: दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्या मामले में बहू शालू गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के कल्याणपुर थाना स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. मृतक की बहू शालू को गिरफ्तार किया गया है. जांच में शालू की भूमिका हत्या की साजिश में सामने आई है. इससे पहले पुलिस मृतक के पुराने नौकर विशाल और उसके साथी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस का दावा है कि शुरुआती जांच में हत्या के पीछे लूट के बजाय पारिवारिक तनाव और पैसों से जुड़ा विवाद सामने आया है. हत्या के लिए छह लाख रुपये में सौदा तय था, जिसमें दो लाख रुपये एडवांस दिए गए थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आरोपियों से पूछताछ कर रही है. मामला कल्याणपुर के रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट का है, जहां दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की उनके फ्लैट के अंदर हत्या कर दी गई थी. घटना के वक्त उनका बेटा, बहू और पोता घर से बाहर थे. परिवार के वापस लौटने पर फ्लैट के अंदर विनीत का शव मिला. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और फ्लैट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में दो संदिग्ध दिखे, जिनमें से एक विनीत के पुराने नौकर विशाल के रूप में पहचान हुआ. विशाल छह साल पहले नौकरी छोड़ दिया गया था, पर उसका परिवार से संपर्क बना रहा था और उसके पास फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी थी. पुलिस के मुताबिक, विशाल अपने साथी के साथ फ्लैट में दाखिल हुआ और एक घंटे से अधिक समय तक अंदर रहे. विनीत के लौटने पर उन पर चाकू से हमला किया गया और उनकी मृत्यु हो गई. जांच में पारिवारिक विवाद और पैसों के लेनदेन से जुड़े पहलुओं की पड़ताल शुरू हुई. पुलिस के मुताबिक, हत्या के लिए छह लाख रुपये का सौदा हुआ था; दो लाख रुपये पहले दिए गए, बाकि चार लाख रुपये हत्या के बाद देने की बात थी. योजना प्रारम्भ में हत्या को स्वाभाविक मौत दिखाने की थी—सोते समय तकिए से दबाकर मरण को हार्ट अटैक जैसा दिखाने की कोशिश. बाद में प्लान बदला और विशाल-उसके साथी ने विनीत पर चाकू से हमला कर दिया. वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों की तलाश शुरू की. विशाल और उसके साथी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिए गए. पूछताछ से मिले सुरागों के आधार पर बहू शालू को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मामले की पूरी साजिश की कड़ियाँ जोड़ने के लिए पुलिस जुटी है.0
0
Report
मानपुर के जर्जर पुल पर सुरक्षा दीवार दोबारा खड़ी, भारी वाहनों पर रोक
Pariaunna, Bihar:सकर नदी पर बने जर्जर पुल के कारण मानपुर थाना के दरियापुर के पास यातायात रोक दी गयी है। प्रशासन ने डायवर्सन के जलमग्न होने के बाद पुल की सुरक्षा दीवार को मजदूरों की मदद से लगभग 5 फीट ऊँचा करवा दिया है ताकि बड़े और भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रोका जा सके। फिलहाल पुल पर पैदल और दोपहिया वाहनों की आवाजाही जारी है। पुल और डायवर्सन दोनों के बंद रहने से मानपुर, पलनी, रहिंचा, कबीरपुर, मैरा और बरीठ सहित दर्जनों गांव जिला मुख्यालय से सीधे जुड़ नहीं पा रहे हैं और ग्रामीणों को बिहारशरीफ पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। पहले जहां दूरी 12-15 किलोमीटर थी, वहीं अब गिरियक-पावापुरी के रास्ते लगभग 35-40 किलोमीटर या अस्थावां के रास्ते 22-25 किलोमीटर हो गई है। बताया गया है कि सकरी नदी पर बने इस पुल की हालात लंबे समय से खराब थी और पिलर धंसने के कारण लगभग तीन महीने पहले ही प्रशासन ने दोनों छोर पर ईंट की दीवार खड़ी कर आवागमन रोक दिया था। लोगों को सुविधानुसार वैकल्पिक डायवर्सन भी बनाया गया था, लेकिन river का जलस्तर बढ़ने के कारण वह भी जलमग्न होकर पानी में बह गया। राहत की बात है कि अब river का जलस्तर घट गया है, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुल की सुरक्षा दीवार तोड़कर खतरनाक पुल से आवाजाही शुरू कर दी थी। हादसे की आशंका को देखते हुए मौके का निरीक्षण कर दीवार को फिर से खड़ा करवाया गया। अधिकारियों के अनुसार जर्जर पुल से बड़े वाहनों की आवाजाही बेहद खतरनाक है और सुरक्षा के मद्देनजर फिलहाल भारी वाहनों का प्रवेश रोकना जरूरी है।0
0
Report
चौपारण दनुआ घाटी में ट्रेलर ने दो फोर व्हीलर को टक्कर मारी, पति-पत्नी घायल
Hazaribagh, Jharkhand:चौपारण के दनुआ घाटी में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे बड़ा हादसा होने से टल गया। ब्रेक फेल एक ट्रेलर ने दो फोर व्हीलर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक फोर व्हीलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया गया कि क्षतिग्रस्त फोर व्हीलर में धनबाद से गया जिले के गुरारू जा रहे सुनील सिंह और उनकी पत्नी सवार थे। ट्रेलर ने फोर व्हीलर में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी दोनों वाहन में दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं दूसरी फोर व्हीलर पटना से रांची जा रही थी, जिसमें हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार सवार थे। ट्रेलर ने इस वाहन को भी जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन सड़क किनारे एक पेड़ से जाकर अटक गया। पेड़ के नीचे करीब 60 से 70 फीट गहरी खाई थी। पेड़ के सहारे वाहन रुक जाने से बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद दूसरी फोर व्हीलर में सवार लोगों ने तुरंत बाहर निकलकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे लोगों की मदद की और उन्हें बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही चौपारण पुलिस और चोरदाहा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया。0
0
Report
Advertisement
