205001
Mainpuri - नदी में तैरता मिला युवक का शव,पुलिस मामले की जांच में जुटी
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में युवक का शव नदी में तैरता हुआ मिला है. अवनीश कुमार हलवाई का काम करता था और वह किस तरह नदी में गिरा कैसे उसकी मौत हुई है. ये अभी भी एक सवाल बना हुआ है. मौत होने के बाद परिवार के लोगों को फोटो दिखाकर उसकी पहचान कराई गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शेखपुरा में दुधारू मवेशियों का बीमा योजना: किसान एक वर्ष में चार मवेशी करा सकते हैं बीमा
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा के जिला गव्य विकास विभाग अनुदलित दर पर पशुपालक किसानों के दुधारू पशुओं का बीमा कर रही है। बीमा करने का उद्देश्य पशुपालक किसानों के पशुओं के आकस्मिक मौत के बाद किसानी को आर्थिक नुकसान की भरपाई किया जाए। शेखपुरा में इस योजना के तहत एक हजार मवेशियों के बीमा का लक्ष्य रहा गया है। इस संबंध अधिक जानकारी देते हुए जिला गव्य विकास पदाधिकारी कैलाश प्रसाद राम ने बताया कि गव्य विकास निदेशालय के निर्देश पर जिला में दुधारू मवेशी का बीमा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 1155 रुपया के बीमा योजना में किसानों को महज 288.75 पैसा देना होगा, शेष राशि सरकार बीमा कंपनी को देगी। उन्होंने कहा कि एक वर्ष के लिए होने वाले बीमा में एक किसान अधिकतम चार मवेशियों का बीमा करा सकते है। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया को लेकर बीमा कंपनी के प्रतिनिधि मवेशी के कान में डेटा एयर टैगिंग कर बीमा करते है किसी भी स्थिति में मवेशी की मौत होने पर उन्हें बीमा कंपनी द्वारा 50 हजार रुपया का लाभ देती है इससे किसानों को उनके नुकसान की भरपाई हो सके। गौरतलब है कि केंद्र और बिहार सरकार पशुपालक किसानों के आय दुगना करने और लेकर बिहार सरकार कई योजना चला रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री सात निश्चय फेज दो के अंतर्गत पशुपालक किसानों के मवेशियों का बीमा किया जा रहा है।0
0
Report
कैमूर सड़क हादसा: बाइक सवार की मौत, देवर-भाभी घायल—फाइनेंस कर्मी के साथ घटना
Khajuria Khurd, Bihar:फाइनेंस कंपनी के कर्मी के साथ जा रहे थे देवर-भाभी, अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, महिला घायल।\n\nवियो - कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के संजीवनी पब्लिक स्कूल के समीप एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार युवक अनिल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला रिंकू देवी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।\n\nग्राम पंचायत कोटा के मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गांव में स्वयं सहायता समूह का फाइनेंस चलता है। बकाया पैसे जमा करने के लिए फाइनेंस कंपनी का कर्मी बुधवार सुबह देवर-भाभी को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर शाखा ले जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को रौंद दिया।\n\nहादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने अनिल सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज और सीटी स्कैन के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दुखद हादसे के बाद से मृतक के पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।\n\nबाइट - चिकित्सक अनुमंडल हॉस्पिटल मोहनिया (व्हाट् शर्ट)\nबाइट - मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह0
0
Report
मंगेर के स्कूल में त्रैमासिक परीक्षा बरामदे में, व्यवस्था पर सवाल उठे
Munger, Bihar:त्रैमासिक परीक्षा में दिखी अव्यवस्था, कक्षा से बाहर बरामदे में बैठकर परीक्षा देते दिखे छात्र मुंगेर : धरहरा प्रखंड के प्लस 2 उच्च विद्यालय अदलपुर अमारी, धरहरा में आयोजित कक्षा नवम, दशम एवं बारहवीं की त्रैमासिक परीक्षा के दौरान व्यवस्था पर सवाल खड़े होते नजर आए। परीक्षा के दौरान विद्यालय में पर्याप्त बैठने की व्यवस्था नहीं होने के कारण कई छात्रों को कक्षा कक्ष के बजाय बरामदे और खुले स्थानों पर बैठकर परीक्षा देनी पड़ी।परीक्षा के दौरान कुछ छात्र कक्षाओं में बैठकर उत्तर लिखते दिखे, जबकि कई छात्र बरामदे में जमीन पर बैठकर कॉपियों पर लिखने को मजबूर नजर आए। ऐसे माहौल में छात्रों को परीक्षा देने में असुविधा का सामना करना पड़ा। तस्वीरों में भी परीक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। वही इस मामले को लेकर स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य मनीषा भारती से पूछा तो उन्होंने कहा की उन्होंने बताया की बच्चो के अनुपात में स्कूल में बेंच डेस्क की व्यवस्था नहीं है उन्होंने कहा बेंच डेस्क की आपूर्ति के लिए दो बार मांग की गई लेकिन अभी तक नहीं मिला है उन्होंने की विभाग ने कहा आवंटन नहीं आया है जिसके कारण स्कूल में बेंच डेस्क की आपूर्ति नहीं की जा सकती है। उन्होने कहा इस स्कूल में 400 छात्र है लेकिन कोई बेंच डेस्क की व्यवस्था नहीं होने के कारण बच्चे बरामदे में परीक्षा दे रहे है।0
0
Report
Advertisement
खूंटी के किसान बारिश के बिना धान बिचड़ा कर रहे, Yellow अलर्ट जारी
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - येलो एलर्ट जारी पर आज भी बारिश के पानी के लिए तरस रहे किसान। खूँटी जिले के मौसम विभाग ने झारखण्ड के विभिन्न हिस्सों को बारिश को लेकर Yellow Zone की घोषणा की है। हालांकि बादल आकाश में दिखाई दे रहे हैं, फिर भी किसान बारिश के इंतजार में हैं। कई गाँवों के किसान बारिश की कमी से बिचड़ा के लिए धान तक छींट नहीं डाल सके हैं। कुछ जगहों पर बिचड़ा के धान डाल दिया गया है, पर पर्याप्त पानी न मिलने से दिक्कत है। धान खरीद कर किसान बिचड़ा बना रहे हैं और पानी नहीं आने पर अब पटवन करके बिचड़ा तैयार कर रहे हैं। बारिश नहीं होने पर अब बिछड़ा बोने वालों को डरा रहा है। जिला कृषि पदाधिकारी हर्षिकेश कुमार ने कहा कि बारिश नहीं होने पर अन्य खेती का विकल्प हो सकता है, जैसे मड़ुआ सहित अन्य खरीफ फसलें।0
0
Report
नीमकाथाना में ABVP नगर इकाई की घोषणा व दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न
Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना में एबीवीपी की नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा, दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न। नीमकाथाना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नीमकाथाना नगर इकाई का दायित्व ग्रहण एवं नवीन नगर कार्यकारिणी घोषणा समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। विभाग संयोजक विशाल सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं प्रांत अर्थ समिति सदस्य रवि शर्मा, जिला छात्रा प्रमुख चंदू वर्मा एवं भाग संयोजक बबलू कटारिया की गरिमामयी उपस्थिति में नई नगर कार्यकारिणी के दायित्वों की घोषणा की गई। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष किशन लाल वाग को नगर अध्यक्ष और नगर मंत्री सरिता सैनी को दायित्व सौंपा गया। राजू मैरोडिया एवं आकाश को नगर सह-मंत्री बनाया गया है। अंकित खरा को नगर सोशल मीडिया संयोजक, मनीषा कुमारी को नगर एसएफडी संयोजक तथा दिनेश को नगर छात्रावास संयोजक का दायित्व दिया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की विचारधारा के अनुरूप छात्र हित एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सभी नवदायित्ववान पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।0
0
Report
धोद में अज्ञात हिंसक जानवर के हमलों से दहशत, 7 पशु मरे, 5 घायल
Sikar, Rajasthan:धोद में अज्ञात हिंसक जानवर के हमलों से पशुपालको में खौफ पैदा हो गया है. महज कुछ घंटों के अंतराल में दो घटनाओं में कुल 7 पशुओं की मौत हो चुकी है, जबकि 5 घायल हैं. पहली घटना रात 12 बजे रामबक्सपुरा गांव में हुई, जहां किसान गोपाल के खेत में अज्ञात जानवर ने भेड़ों पर हमला कर एक को मार डाला और दो को घायल कर दिया. इसके बाद तड़के 2 बजे धोद कस्बे में पावर हाउस के पीछे सलीम के घर में बंधी बकरियों को निशाना बनाया गया। इस हमले में 6 बकरियों की मौत हो गई और 3 अन्य पशु घायल हो गए. एक साथ हुई इन घटनाओं से पूरे इलाके में दहशत है. पशु चिकित्सकों ने मौके पर पहुंचकर घायल पशुओं का उपचार किया है. ग्रामीण प्रशासन से निगरानी बढ़ाने और अज्ञात जानवर को पकड़ने की मांग कर रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
नीमकाथाना में 228 आंगनबाड़ी केंद्रों पर खिलौना बैंक और वृक्षारोपण कार्यक्रम
Sikar, Rajasthan: districts: नीेमकाथाना सीकर नीमकाथाना के 228 आंगनबाड़ी केंद्रों पर खिलौना बैंक स्थापित। प्रवेशोत्सव और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित। सीडीपीओ संजय चेतानी के मुख्य अतिथि में हुआ कार्यक्रम आयोजित। शहर के आंगनबाड़ी केंद्रों का भी किया निरीक्षण। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी चिमन लाल वर्मा भी रहे मौजूद। एंकर सीकर जिले के नीमकाथाना में महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार नीमकाथाना परियोजना के सभी 228 आंगनबाड़ी केंद्रों पर “खिलौना बैंक की स्थापना, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण” कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा का वातावरण तैयार करना, समुदाय की भागीदारी बढ़ाना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय चेतानी एवं प्रशासनिक अधिकारी चिमन लाल वर्मा ने नीमकाथाना शहर के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 5, 12 एवं 17 का निरीक्षण कर कार्यक्रमों में सहभागिता की। अधिकारियों ने केंद्रों पर “खिलौना बैंक” का शुभारंभ किया तथा नव पंजीकृत बच्चों का तिलक एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और अभिभावकों को आंगनबाड़ी केंद्रों से नियमित रूप से जुड़ने तथा प्रारंभिक शिक्षा के महत्व की जानकारी भी दी गई। आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 17 पर बच्चों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां सभी ने पौधों के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का संकल्प लिया। बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय चेतानी ने बताया कि विभाग की इस अभिनव पहल के तहत समाज के सहयोग से प्राप्त सुरक्षित एवं उपयोगी खिलौनों के माध्यम से बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं मनोवैज्ञानिक विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खिलौनों के जरिए सीखने की प्रक्रिया बच्चों के लिए अधिक सहज, आनंददायक और प्रभावी बनती है। नीमकाथाना परियोजना के सभी 228 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने समुदाय की सक्रिय भागीदारी के साथ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया।0
0
Report
रायबरेली: डाटा केबल भुगतान पर दुकानदार ने ग्राहक को लोहे की रॉड से पीटा
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली मे डाटा केबल के भुगतान को लेकर दुकानदार ने ग्राहक को लोहे की रॉड से पीटा है। पिटाई सीसीटीवी कैमरे मे कैद हुई है। मामला सरेनी थाना इलाके के भोजपुर का है। यहां संजू गुप्ता डाटा केबल की सप्लाई का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि केबल सही से काम न करने की शिकायत लेकर शैलेन्द्र यादव दुकान पर गए थे। यहां दोनों के बीच पहले मामूली कहासुनी हुई। उसके बाद संजू गुप्ता ने शैलेन्द्र पर लोहे की रॉड से हमला किया। हमला किये जाने की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस मामले मे कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।0
0
Report
महेंद्रगढ़ में SIR मतदाता सूची संशोधन तेज़, 10–15 दिन वृद्धि पर जोर
Mahendragarh, Haryana:महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूचियों को त्रुटिहीन और अद्यतन बनाने के लिए चलाया जा रहा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान तेज़ गति से जारी है. निर्वाचन विभाग का दावा है कि 14 जुलाई तक सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी. वहीं, जमीनी स्तर पर सामने आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को देखते हुए स्थानीय पार्षदों ने सरकार से अभियान की समय सीमा 10 से 15 दिन बढ़ाने की मांग की है. महेंद्रगढ़ एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी (ERO) योगेश सैनी ने बताया कि 15 जून से शुरू हुए इस अभियान के तहत 1 जुलाई तक लगभग 46 प्रतिशत डेटा का डिजिटलीकरण पूरा हो चुका है. अभियान में 220 बीएलओ और 23 सुपरवाइजर लगातार फील्ड में कार्य कर रहे हैं. निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, वर्ष 2002 के बाद पहली बार इतने व्यापक स्तर पर SIR अभियान चलाया जा रहा है, इसलिए शुरुआत में कुछ मतदाताओं को फॉर्म भरने और दस्तावेजों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा. इन समस्याओं के समाधान के लिए बीएलओ को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है तथा शहर के सभी 15 वार्डों के पार्षदों के साथ बैठक कर उन्हें भी अभियान में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं. निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से अपील की है कि यदि उन्हें फॉर्म भरने या मतदाता सूची से संबंधित कोई परेशानी हो तो वे निर्वाचन विभाग की वेबसाइट, हेल्पलाइन या स्थानीय चुनाव कार्यालय से संपर्क कर सहायता प्राप्त करें. मोदाअश्रम से देवास रोड पर बनी झुग्गी-झोपड़ियों के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर ERO ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2024 की मतदाता सूची के आधार पर सभी पात्र लोगों को फॉर्म दिए जा रहे हैं. साथ ही वहां रह रहे लोगों का सत्यापन किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और मृत अथवा स्थानांतरित लोगों के नाम हटाकर पारदर्शी मतदाता सूची तैयार की जा सके. स्थानीय पार्षदों का कहना है कि कई बीएलओ अपने आवंटित वार्डों से पूरी तरह परिचित नहीं हैं, जिससे मतदाताओं तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है. इसके अलावा आम लोगों को भी फॉर्म भरने और पुराने रिकॉर्ड जुटाने में दिक्कतें आ रही हैं. पार्षदों ने कहा कि SIR अभियान से फर्जी और डुप्लीकेट वोटों पर रोक लगेगी तथा चुनाव प्रक्रिया अधिक निष्पक्ष बनेगी. हालांकि, शुरुआती समस्याओं के कारण कार्य की रफ्तार प्रभावित हुई है. उनका कहना है कि यदि सरकार 10 से 15 दिन का अतिरिक्त समय दे देती है तो कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहेगा.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के बेगमपुर में कुत्ते के झगड़े में दो परिवार भिड़े, CCTV वीडियो दावा
New Delhi, Delhi:दिल्ली के रोहिणी जिले के बेगमपुर थाना क्षेत्र के बेगम विहार में पालतू कुत्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और पथराव की घटना सामने आई है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद होने का दावा किया जा रहा है। लोकेशन: बेगमपुर, दिल्ली दिल्ली के बेगमपुर थाना क्षेत्र स्थित बेगम विहार में गली में घूम रहे एक पालतू कुत्ते को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हो गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि गली में खेल रही करीब पांच वर्षीय बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्ची को बचाने के लिए परिजनों ने कुत्ते को हटाया, जिसके बाद कहासुनी शुरू हो गई और मामला हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि एक 50 से 55 वर्षीय महिला के साथ मारपीट की गई और उसे गर्म पानी तथा बिजली के करंट से नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। घटना के दौरान पथराव भी हुआ, जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद होने का दावा किया जा रहा है। परिवार का कहना है कि घटना के दौरान 112 नंबर पर कॉल करने के बावजूद पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची। उनका आरोप है कि क्षेत्र में पहले भी कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित पक्ष का यह भी कहना है कि समाचार लिखे जाने तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दूसरे पक्ष का बयान अभी सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी。0
0
Report
मोबाइल टावर चोर गैंग गिरफ्तार: लाखों के उपकरण बरामद, सात राज्यों में आपराधिक नेटवर्क
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद पुलिस ने मोबाइल टावरों से लाखों रुपये कीमत के महंगे उपकरण चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के बीबीयू और आरआरयू सहित अन्य उपकरण बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल की जाने वाली बीएमडब्ल्यू कार भी जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा निवासी अदनान तथा गाजियाबाद निवासी अमीर और सौरभ के रूप में हुई है। सौरभ नगर निगम में सफाई कर्मचारी है, जबकि अमीर और अदनान स्क्रैप का कारोबार करते हैं। पुलिस के अनुसार अदनान और अमीर की मुलाकात जेल में हुई थी और वहां उन्होंने मोबाइल टावरों से महंगे उपकरण चोरी करने की योजना बनाई। जांच में सामने आया कि आरोपी गाजियाबाद, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब समेत सात राज्यों में वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। किसी को शक न हो, इसलिए ये बीएमडब्ल्यू कार से मोबाइल टावरों तक पहुंचते और वहां से बीबीयू व आरआरयू जैसे महंगे उपकरण चोरी कर फरार हो जाते थे। एक बीबीयू की कीमत लगभग 5 से 10 लाख रुपये और एक आरआरयू की कीमत 1.5 से 2 लाख रुपये तक होती है। चोरी के बाद आरोपी इन उपकरणों को थाईलैंड और हांगकांग जैसे देशों में निर्यात कर मोटा मुनाफा कमाते थे। इन उपकरणों की चोरी से संबंधित क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और कॉलिंग सेवाएं भी प्रभावित होती थीं। इनके कब्जे से 20 रिमोट रेडियो यूनिट, 7 बेस बैंड यूनिट और एक अन्य रेडियो यूनिट बरामद की है। पुलिस अब गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।0
0
Report
हरियाणा रेड क्रॉस टेंडर घोटाले के आरोप, निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच की मांग
Panchkula, Haryana:हरियाणा रेड क्रॉस के करोड़ों के टेंडर में अनियमितताओं का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग ई-लर्निंग टेंडर में पक्षपात और नियमों में बदलाव के आरोप, मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को भेजी शिकायत हरियाणा स्टेट ब्रांच, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा जारी ई-लर्निंग एवं ट्रेनिंग प्रोग्राम से जुड़े टेंडर में कथित अनियमितताओं, पक्षपात और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव तथा महानिदेशक, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को विस्तृत शिकायत भेजी गई है। शिकायत में पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा जारी टेंडर की तकनीकी पात्रता (Technical Evaluation Criteria) में ऐसे प्रावधान जोड़े गए, जिनसे प्रतिस्पर्धा सीमित हुई और एक विशेष कंपनी को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया। शिकायत में कहा गया है कि टेंडर की कई शर्तें कथित रूप से एक ही कंपनी के अनुरूप तैयार की गईं, जिससे अन्य योग्य कंपनियों को नुकसान हुआ। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि टेंडर प्रक्रिया के दौरान अनुभव, तकनीकी योग्यता, ई-लर्निंग कंटेंट, प्लेटफॉर्म और अन्य मूल्यांकन मानकों में पारदर्शिता नहीं बरती गई। साथ ही कुछ आवश्यक दस्तावेजों और पात्रता शर्तों में भी कथित रूप से नियमों के विपरीत बदलाव किए गए। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि यदि पूरे मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए तो टेंडर प्रक्रिया में हुई कथित अनियमितताओं और संभावित भ्रष्टाचार के तथ्य सामने आ सकते हैं। शिकायत के साथ संबंधित दस्तावेज भी संलग्न किए गए हैं। शिकायत में मांग की गई है कि टेंडर प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों एवं संबंधित पक्षों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में सरकारी टेंडरों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम में महिला पर हमला कर चेन-मोबाइल लूट: 4 गिरफ्तार, एक नाबालिग शामिल
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम पुलिस ने महिला के सिर पर हमला कर चेन और मोबाइल लूटने वाले 4 शातिरों का दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों में तीन युवक (उम्र 18 वर्ष) और उनका एक नाबालिग साथी शामिल है। आरोपियों ने स्कूटी पर सवार होकर अकेली महिला को निशाना बनाया और सिर पर वार कर बेहोश कर दिया था। अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। तीनों वयस्क आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा, जबकि नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा। गुरुग्राम पुलिस ने राह चलती महिलाओं को निशाना बनाने वाले एक बेहद शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने एक महिला के सिर पर जानलेवा हमला कर उससे सोने की चेन और मोबाइल फोन लूटने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वालों में एक नाबालिग भी शामिल है। यह पूरी घटना बीती 25 और 26 जून रात की है, जब एक महिला अपनी ड्यूटी खत्म करके घर लौट रही थी। जैसे ही वह सेक्टर-15 पार्ट-2 स्थित बांध रोड के पास पहुंची, पीछे से आए स्कूटी सवार बदमाशों ने उसके सिर पर जोर से हमला कर दिया। हमला इतना जोरदार था कि महिला वहीं बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद बदमाश उसकी गले से सोने की चेन, लॉकेट और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा की टीम ने तकनीकी और मानवीय इनपुट की मदद से 30 जून को ऑटो स्टैंड, पुलिस लाइंस के पास से घेराबंदी करके चारों आरोपियों को काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजीत (मैनपुरी), वीरपाल उर्फ सतीश (जालौन) और सौरभ (आगरा) के रूप में हुई है, जिनकी उम्र महज 18 वर्ष है। इनके साथ इनका एक नाबालिग साथी भी शामिल था। यह सभी आरोपी गुरुग्राम के राजीव नगर में आसपास रहते हैं। इनमें से कोई कार डिटेलिंग, कोई वेटर तो कोई साफ-सफाई का काम करता है। वारदात वाले दिन आरोपी सौरभ अपने पीजी मालिक से स्कूटी मांगकर लाया था। इन्होंने अकेली महिला को देखकर लूट की योजना बनाई थी। पुलिस ने इनके पास से लूटा हुआ मोबाइल बरामद कर लिया है। अब पुलिस तीनों मुख्य आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि बाकी का सामान बरामद किया जा सके, वहीं नाबालिग को जेजे बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।0
0
Report
लखनऊ पहुंचकर पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने दी सपा सुप्रीमो को जन्मदिन की बधाई
Sawayajpur, Uttar Pradesh:अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया हरदोईम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शाहाबाद के पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने लखनऊ पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।0
0
Report
65 चालान वाले क्रेटा ने तेज रफ्तार से टेम्पो-स्विफ्ट को टक्कर दी
Noida, Uttar Pradesh:भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे पर एनटीआरओ के पास एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट कार और एक टेम्पो ट्रैवलर को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे के वक्त खड़ी कार में कोई सवार नहीं था, क्योंकि उसका चालक किसी अन्य वाहन को स्टेपनी दे रहा था। इस भीषण दुर्घटना में क्रेटा कार में सवार चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। 65 चालान वाली गाड़ी से हुआ हादसा जांच में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दुर्घटना को अंजाम देने वाली आरोपी क्रेटा कार पर पहले से 65 चालान दर्ज हैं। बड़ा सवाल: इनमें से अधिकांश चालान ओवरस्पीडिंग (तेज रफ्तार) के हैं। इतनी बड़ी संख्या में चालान होने के बावजूद वाहन का सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ना आरटीओ और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन यह घटना सड़क सुरक्षा को लेकर एक बड़ा अलार्म है। नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले ऐसे वाहन चालकों पर अब सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई बेहद जरूरी है।0
0
Report
Advertisement
