205001
मैनपुरीः भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष ने 5 सूत्री मांगों को लेकर तहसीलदार और बीडीओ को दिया ज्ञापन
Karhal, Uttar Pradesh:भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष गणेश चंद्र राजपूत ने पांच सूत्री मांगों को लेकर नायब तहसीलदार संतोष राजौरिया और बीडीओ को ज्ञापन दिया। इन मांगों में आवारा गौवंशौ को गौशाला भेजना, नहर में तुरंत पानी भेजे जाने, बिजली विभाग में किसानों की लंबित शिकायतों के निस्तारण आदि है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तियानमेन पर्वत के शिखर पर प्राकृतिक गेट खुला, स्वर्ग के द्वार जैसा रास्ता
Noida, Uttar Pradesh:Tianmen mountain has an opening through its peak,it is the highest natural arch in the world, known as a gateway to heaven The path to Heaven's Gate is a staircase with 999 steps, the number nine representing good fortune0
0
Report
लेदा में तीन बुलेट सवारों ने आंख में मिर्ची डालकर अधेड़ से बाइक छीनी; जांच
Giridih, Jharkhand:एभीबी : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लेदा पानी टंकी के समीप शुक्रवार रात करीब नौ से दस बजे के बीच बुलेट सवार तीन युवकों द्वारा एक अधेड़ व्यक्ति की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर बाइक छीनने का मामला सामने आया है। घटना के बाद तीनों युवक बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। छिनतई के शिकार व्यक्ति बेगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा निवासी 55 वर्षीय भागीरथ राय है। भागीरथ राय मोतीलेदा से लेदा स्थित एक भजन मंडली में कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे। पीड़ित के अनुसार, वह पहली बार लेदा जा रहे थे और रास्ते की जानकारी नहीं थी। कोवाड़ के समीप उन्होंने बुलेट सवार तीन युवकों से लेदा जाने का रास्ता पूछा था। युवकों ने उन्हें रास्ता बताया इसके बाद उक्त युवक उनका पीछा कब करने लगे उन्हें पता ही नहीं चला। भागीरथ राय ने बताया कि लेदा पानी टंकी के पास बुलेट सवार युवकों ने अचानक उनकी बाइक को ओवरटेक किया और उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। आंखों में तेज जलन होने के कारण उन्होंने बाइक रोक दी। इसी दौरान युवकों ने दोबारा उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। इससे वह घबरा गए। इसी दौरान तीनों युवक उनकी बाइक छीनकर उन्हें घसीटते हुए मौके से फरार हो गए. पीड़ित के मुताबिक घटना रात करीब 9 से 10 बजे के बीच हुई। घटनास्थल के आस-पास जंगल और अंधेरा होने के कारण उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। किसी तरह लेदा पहुंचने के बाद उन्होंने स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने मुफ्फसिल थाना प्रभारी को फोन पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम करीब 15 से 20 मिनट के भीतर मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए जांच शुरू की। पीड़ित की शिकायत दर्ज कर पुलिस आरोपियों की पहचान और छीनी गई बाइक की बरामदगी के लिए कार्रवाई में जुट गई है。0
0
Report
किरण देव ने केंद्र जलशक्ति मंत्री को पत्र बस्तर बाढ़ राहत पैकेज की मांग
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र, बस्तर में आई बाढ़ को लेकर विशेष राहत एवं मुआवजा पैकेज स्वीकृत करने की मांग, उड़ीसा के खातीगुड़ा डेम से पानी छोड़े जाने की वजह से बस्तर में बाढ़ आने की किया ज़िक्र, NDRF मद से कृषि क्षतिपूर्ति देने की मांग, बाढ़ के चलते क्षतिग्रस्त हुए मकानों के बदले प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने की मांग, जोरा नाला का नए सिरे से DPR और निर्माण की उठाई मांग, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मुख्यमंत्री एवं राजस्व आपदा मंत्री को भी लिखा पत्र।0
0
Report
Advertisement
ब्राह्मण वोट पाने के लिए कांग्रेस का यूपी पोस्टर अभियान जारी
Prayagraj, Uttar Pradesh:आराधना मिश्रा के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर संगम नगरी में पोस्टर, अब ब्राह्मण शंख बजाएगा, दलित, पिछड़ा अल्पसंख्यक चलता जाएगा, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी और प्रवक्ता हसीब अहमद ने लगाया पोस्टर, राहुल गांधी, पियंका गांधी, प्रमोद तिवारी और राजेंद्र पाल गौतम की तस्वीरों के साथ लगाया गया पोस्टर, पोस्टर के जरिए यूपी की सियासत में ब्राह्मणों को साधने की कवायद, कांग्रेस के पोस्टर के बाद सियासी सरगर्मियां हुईं तेज़।0
0
Report
चांपा पुलिस ने निर्माणाधीन मकान चोरी की कोशिश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर चांपा, निर्माणाधीन मकान में चोरी की कोशिश, चांपा पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा. बोरवेल की मशीन खोलकर चोरी करने पहुंचे थे दो युवक; मकान मालिक ने देखा तो विरोध किया; चाकू दिखाकर धमकी दी. शोर मचाने पर दोनों आरोपी मौके से भागने लगे; मोहल्ले के लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया. सूचना मिलते ही चांपा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी अविनाश यादव के कब्जे से लोहे का चाकू बरामद. आरोपी कुश सिंह चौहान के कब्जे से चोरी का स्टार्टर और अन्य सामान जब्त. पूछताछ में दोनों ने चोरी की कोशिश स्वीकार की. चांपा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा.0
0
Report
चिखली में पिस्टल लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, साथियों समेत तीन नामजद
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव के चिखली क्षेत्र में पिस्टल लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के कब्जे से पिस्टल बरामद की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, बीती रात चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अपने पास पिस्टल रखकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की और पिस्टल लहराने वाले युवक गोलू साहू को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में गोलू साहू ने बताया कि उसे यह पिस्टल उसके साथी शेख शाहबाज और जफर मोमिन और अन्य ने दी थी। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, चारो गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी थाने में अपराध दर्ज हैं। राजनांदगांव के उप पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा और उसके कब्जे से पिस्टल बरामद की गई। वहीं, चिखली क्षेत्र में लगातार सामने आ रही असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को लेकर अब पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। रात के समय हथियार लेकर युवक के घूमने और राहगीरों को धमकाने की घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई की जरूरत महसूस की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
जांजगीर-चांपा में अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए महिला गिरफ्तार, 30.6 लीटर शराब जब्त
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा, अवैध महुआ शराब बिक्री करते महिला गिरफ्तार, 30.6 लीटर शराब जब्त. ग्राम स Sukli में मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई. एक बोरी में अलग-अलग झिल्लियों में भरकर रखी थी कच्ची महुआ शराब पुलिस ने 326 नग झिल्लियों में भरी 30.6 लीटर महुआ शराब की जब्त. जब्त शराब की कीमत करीब 3060 रुपये बताई गई. अवैध शराब के साथ मधुलता दरवेश को पुलिस ने पकड़ा. 35 वर्षीय महिला आरोपी ग्राम स Sukli की रहने वाली. आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत दर्ज हुई कार्रवाई. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा.0
0
Report
प्रेम प्रकाश पांडे के बयान से सोशल मीडिया बवाल, बच्चों के भविष्य बहस
Durg, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और बीजेपी के दिग्गज नेता प्रेम प्रकाश पांडे भिलाई के स्मृति नगर में आयोजित ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में पहुँचे थे जहां उन्होंने मंत्र से संबोधित करते हुए समाज की धुरियों का सम्मान किया और कहा कि भिलाई में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार की प्रतिभाएं मौजूद हैं महादेव सट्टेबाजी ऐप पर तीखा तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यहां जूस बेचने वाला भी रातों-रात दुबई पहुंच जाता है पांडेय ने पालकों को सचेत करते हुए कहा कि अब अभिभावकों को ही तय करना है कि वे अपने बच्चे को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं उनका बच्चा IIT में पढ़ेगा या महादेव ऐप का भक्त बनेगा आपको बता दे कि महादेव ऑनलाइन सट्टा एप का मुख्य मालिक सौरभ चंद्राकर भिलाई का ही रहने वाला है जो कि पिछले कुछ सालों तक भिलाई में रहकर जूस बेचने का काम किया करता था.0
0
Report
Ajay Rai के नेतृत्व में UP कांग्रेस के नए बिगड़ते मूड: वाराणसी में मोदी के खिलाफ भारी प्रहार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ | UP कांग्रेस की नई टीम पर, कांग्रेस की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष अजय राय कहते हैं, "मैं हमारे केंद्रीय नेतृत्व—खासकर राहुल गांधी—का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझ जैसे आम कार्यकर्ता को राज्य इकाई की कमान सौंपी। उन्होंने मोदी के खिलाफ मुझ जैसे आम कार्यकर्ता को मैदान में उतारा; और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भी, उन्होंने मुझे फिर से उनके खिलाफ उतारा। हमारे शीर्ष नेतृत्व से मिली ताकत की वजह से, हमने वाराणसी में मोदी के खिलाफ 4,60,000 वोट हासिल किए और वहां सात राउंड में उन्हें हराया भी। यह दिखाता है कि हमारे शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर कितना भरोसा किया। मैं आराधना मिश्रा 'मोना' को शुभकामनाएं देता हूं और उनसे कड़ी मेहनत करने का आग्रह करता हूं। मुझे उम्मीद है कि वह कांग्रेस पार्टी को मुझसे भी आगे ले जाएंगी। कार्यकर्ताओं का भरोसा नहीं टूटना चाहिए; उस भरोसे को मजबूत करना ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। कार्यकर्ताओं को यह भरोसा होना चाहिए कि अगर कहीं भी उनके साथ कोई अन्याय या अत्याचार होता है, तो उनके राज्य अध्यक्ष उनके साथ खड़े होंगे—ठीक वैसे ही जैसे मैं उनके साथ खड़ा रहा और हमेशा खड़ा रहूंगा। मैं मोना जी से आग्रह करूंगा कि वह पूरी ताकत से कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा करें, उनके साथ खड़ी रहें और यह सुनिश्चित करें कि उन्हें सम्मान मिले। जब भी BJP सरकार, पुलिस, गुंडे या संघ के सदस्य हमारे कार्यकर्ताओं पर अत्याचार या अन्याय करें, तो उन्हें मजबूती से उनका बचाव करना चाहिए। उन्हें हमारा पूरा समर्थन मिलेगा... नहीं, यह किनारे किए जाने की बात नहीं है। गिरी जी, देखिए, यह राजनीति है; पद आते-जाते रहते हैं। जो पद आज है, वह कल नहीं भी हो सकता है। मैंने पाँच बार पिंडरा से MLA रहा; कुछ भी स्थायी नहीं है। मैंने अथक परिश्रम किया... लखनऊ | UP कांग्रेस की नई टीम पर कांग्रेस के पूर्व राज्य अध्यक्ष अजय राय कहते हैं, "मुझसे इस्तीफ़ा नहीं मांगा गया और न ही पार्टी ने मुझ पर कभी कोई दबाव डाला; मैं बस पार्टी के निर्देशों का पालन करता हूँ। मैंने राहुल गांधी से भी मुलाक़ात की। हमने राज्य के बारे में चर्चा की—इसे कैसे मज़बूत किया जाए, क्या काम करने की ज़ूरत है, और किसे मज़बूत करने की ज़रूरत है—और हमने इन मुद्दों पर खुलकर बात की... मैं कार्यकर्ताओं से कहूँगा कि वे पूरी ताक़त से काम करें और कड़ी मेहनत करें। मैंने अपना फ़र्ज़, अपना धर्म और अपनी ज़िम्मेदारी निभाई है, और भविष्य में भी पूरी ईमानदारी और जोश के साथ ऐसा करता रहूँगा। आख़िरकार, हम काशी के निवासी और बाबा विश्वनाथ के भक्त हैं; हमें बाबा का आशीर्वाद प्राप्त है। महादेव के आशीर्वाद से हम आगे बढ़ेंगे। आराधना मिश्रा तीन बार विधायक रही हैं और उनके परिवार का काफ़ी दबदबा है। देखिए, इस बार कांग्रेस का समीकरण और भी मज़बूत है। इस बार महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार और सरकार की गलत हरकतें—जैसे जबरन वसूली और चोरी—मुख्य मुद्दे हैं। उन्होंने गोरखपुर में देवता के लिए आए फ़ंड का भी गलत इस्तेमाल किया वहाँ के सांसद ने इसे 'स्पेन' जैसा बनाने का वादा किया था, फिर भी आप देख सकते हैं कि लोगों के घरों में पानी भरा हुआ है। हम सब मिलकर काम करेंगे और पहले से दोगुनी ताक़त के साथ काम करेंगे।"0
0
Report
Advertisement
शुष्क दिवस पर अकलतरा पुलिस ने 104 लीटर अवैध शराब बरामद
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा 02 अक्टूबर शुष्क दिवस पर अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई घर के अंदर 4 लोहे के दरवाजों के पीछे छिपाकर रखी थी भारी मात्रा में शराब किराना दुकान की आड़ में शुष्क दिवस पर अवैध शराब बेचने की मिली थी सूचना पुलिस ने घेराबंदी कर कमरे की तलाशी ली, 104 लीटर अवैध शराब बरामद देशी प्लेन, मसाला, अंग्रेजी व्हिस्की और बीयर समेत 334 नग शराब जब्त जब्त शराब की कीमत 56 हजार 560 रुपये बताई गई शराब बिक्री से मिले 28 हजार 615 रुपये भी पुलिस ने किए जब्त शराब रखने के लिए इस्तेमाल वोल्टास कंपनी का फ्रिज भी बरामद शराब, नगदी और फ्रिज समेत कुल 95 हजार 175 रुपये का सामान जब्त आरोपी प्रकाश भारद्वाज को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) और 39(ग) के तहत कार्रवाई आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया शुष्क दिवस पर अवैध शराब के खिलाफ अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई0
0
Report
मुलमुला पुलिस ने गांजा ले जा रहे युवक को गिरफ्तार किया; 4 किलो गांजा बरामद
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा मोटरसाइकिल से गांजा ले जा रहा युवक गिरफ्तार, 4.120 किलो गांजा बरामद। मुखबिर की सूचना पर मुलमुला पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। मोटरसाइकिल की तलाशी में अलग-अलग पैकेट में मिला 4 किलो से ज्यादा गांजा। बरामद गांजे की कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई। गांजा बिक्री के लिए ले जाने की मिली थी सूचना। पुलिस ने गांजे के साथ वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की। आरोपी संतराम यादव, उम्र 37 वर्ष, सोनसरी का रहने वाला। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। Mulmula थाना क्षेत्र का पूरा मामला।0
0
Report
पामगढ़ में जुआ फड़ पर दबिश: 11 गिरफ्तार, 22,300 रुपये नगद और 52 ताश बरामद
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा पामगढ़ में जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार. दो अलग-अलग मामलों में जुआ खेलते पकड़े गए 11 आरोपी. जुआरियों के कब्जे से 22 हजार 300 रुपये नगद बरामद, 52 पत्ती ताश के साथ 5 मोटरसाइकिल भी पुलिस ने की जब्त. ग्राम कुटरा में देर शाम पुलिस ने मारा जुआ फड़ पर छापा,पामगढ़ पुलिस, साइबर थाना और रिस्पांस टीम ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई. जुआ खेलते पकड़े गए सभी 11 आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई. पुलिस की कार्रवाई से जुआरियों में मचा हड़कंप. पामगढ़ थाना क्षेत्र का पूरा मामला.0
0
Report
Advertisement
गोरैया गांव में विवाद के बाद चाकूबाजी, चार घायल; पुलिस जांच में जुटी
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले के कोटर थाना क्षेत्र के गोरैया गांव में शुक्रवार शाम विवाद के बाद चाकूबाजी हो गई। घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम गोरैया गांव में एक मेडिकल स्टोर के बाहर धीरज सिंह और विनय पाल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर धीरज और उसके साथियों ने विनय के साथ लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। इसके बाद विनय और उसके साथियों ने चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुई चाकूबाजी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में शैलेन्द्र सिंह (35), धीरज सिंह (26) निवासी बरदाडीह-गोरैया, संदीप सिंह (27) और रजनीश सिंह (22) निवासी इटौर घायल हुए हैं। चारों को परिजनों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े वीडियो और फोटो भी जुटाए हैं। इनमें मारपीट और चाकूबाजी की घटना दिखाई दे रही है। पुलिस अब वीडियो-फोटो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के साथ ही विवाद की वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।0
0
Report
बैतूल: 35 गौवंश से भरे कंटेनर के साथ आरोपी फरार, हैदराबाद जा रहा था
Betul, Madhya Pradesh:एंकर -बैतूल जिले में नागपुर-भोपाल हाईवे पर हतनापुर के पास गौवंश से भरा एक कंटेनर पकड़ा गया है। एनएच हाईवे पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिली थी कि कंटेनर में गौवंश को हैदराबाद ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने बजरंग दल मुलताई और पुलिस प्रशासन को जानकारी दी। संयुक्त टीम ने हतनापुर के पास कंटेनर को रोककर जांच की,जहां करीब 35 गौवंश बरामद हुए। कार्रवाई के दौरान मौके से दो संदिग्ध आरोपी फरार हो गए। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश के साथ कंटेनर के रूट,गौवंश कहां से लाए गए थे और वाहन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। बरामद गौवंशों को ग्राम बघोड़ा की गौशाला पहुंचाया गया,बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
एशियन गेम्स: भारत बनाम पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से पहले टीम इंडिया स्टेडियम पहुंची
Noida, Uttar Pradesh:TEAM INDIA REACHES AT STADIUM AHEAD OF INDIA VS PAKISTAN CRICKET GOLD MEDAL MATCH IN ASIAN GAMES VISUALS0
0
Report
Advertisement
