icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रेलवे में 2 लाख पद खाली, आउटसोर्सिंग से सुरक्षा पर उठा सवाल

Jaipur, Rajasthan:रेलवे में कर्मचारियों के पद लगातार खाली हो रहे हैं, लेकिन नई भर्ती करने के बजाय काम निजी एजेंसियों को सौंपा जा रहा है। ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन ने इसे ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए गंभीर खतरा बताया है। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन ने रेलवे प्रशासन की नीतियों पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी है कि कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 20 नवंबर से जयपुर सहित चारों मंडलों और तीनों कारखानों में आंदोलन शुरू किया जाएगा। दरअसल यूनियन के 23वें वार्षिक अधिवेशन में उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर सहित various मंडलों, कारखानों और यूनिटों के करीब 1500 पदाधिकारियों ने भाग लिया। अधिवेशन में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 34 सूत्रीय मांग पत्र पारित किया गया। एआईआरएफ के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने कहा कि रेलवे में रिक्त हो रहे पदों के अनुपात में भर्तियां नहीं हो रही हैं। लगातार बढ़ती आउटसोर्सिंग सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण रेल संचालन के लिए नुकसानदायक है। यूनियन के महामंत्री मुकेश माथुर ने आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू करने, बोनस गणना की 7000 रुपए की सीमा समाप्त करने और पुरानी पेंशन का लाभ देने की मांग उठाई।
0
0
Report

धौलपुर में विहिप ने SP को ज्ञापन देकर नवरात्रि सुरक्षा मजबूत करने की मांग

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर。 नवरात्रि और धार्मिक आयोजनों को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। ज्ञापन में कहा कि जहां भी माता के पंडाल और गरबा-डांडिया कार्यक्रम हों, वहां प्रवेश व्यवस्था और पहचान सत्यापन सुनिश्चित हो। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष पुलिस व्यवस्था रखी जाए, बजरंग दल कार्यकर्ता प्रशासन का सहयोग करेंगे。 जिला सहमंत्री मनोज सोनी ने बताया कि प्रांत अध्यक्ष सुभद्र पापड़ीवाल के निर्देश पर धार्मिक स्थलों के आसपास मांस-मदिरा की बिक्री पर रोक की मांग की गई। विहिप के राम शर्मा ने अश्लीलता पर निगरानी और पंडालों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। बजरंग दल संयोजक नरेश कुमार ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
0
0
Report
Advertisement

सीवान के हकाम हाईवे पर पुलिस सख्ती, 26 हजार जुर्माने के साथ यातायात जागरूकता

ASAmit SinghJust now
Siwan, Bihar:एंकर सीवान में आगामी पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सड़कों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, तो वहीं नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। महादेवा थाना क्षेत्र के हकाम हाईवे के पास पुलिस की चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान करीब 26 हजार रुपये का जुर्माना भी काटा गया। तस्वीरें सीवान के महादेवा थाना क्षेत्र के हकाम हाईवे के पास की हैं, जहां पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। सड़क से गुजरने वाले बाइक सवारों को रोककर उनके वाहनों की जांच की गई, वहीं संदिग्ध वस्तुओं की आशंका को देखते हुए वाहन चालकों और उनके सामान की भी तलाशी ली गई। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक चालकों के खिलाफ जुर्माना लगाया गया। अभियान में करीब 26 हजार रुपये का फाइन काटा गया। अचानक हुई इस सघन चेकिंग से वाहन चालकों के बीच हड़कंप मच गया। सबसे खास बात यह रही कि हकाम हाईवे पर police की सख्ती के बीच जागरूकता का संदेश भी देखने को मिला। महादेवा थानाध्यक्ष विनीत विनायक खुद वाहन चालकों को रोककर जांच करते नजर आए। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया गया, तो वहीं बाइक चालकों को हेलमेट पहनने की अहमियत भी समझाई गई। थानाध्यक्ष ने वाहन चालकों को बताया कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने का जरिया नहीं, बल्कि सड़क हादसे के दौरान जिंदगी बचाने वाला सुरक्षा कवच है। पुलिस की इस पहल में कार्रवाई के साथ लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। इस अभियान में महादेवा थानाध्यक्ष और सर्किल इंस्पेक्टर मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस टीम ने वाहनों की जांच की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती।
0
0
Report

अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाने का ऑफर, मुख्यमंत्री ने अखिलेश पर चुटीली टिपण्णी दी

Noida, Uttar Pradesh:मुझसे कहते हैं कि मुख्यमंत्री जी अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखा दें! अरे अखिलेश जी!अयोध्या हमारा पावन धाम है,मैं इसलिए जाता हूँ कि जिससे अयोध्या के विकास में कोई कोताही न हो,उत्तरप्रदेश के पहचान पर कोई कलंक न लगे! जिस अयोध्या को तुम 3,4 घण्टे बिजली देते थे,जिस अयोध्या को तुमने गंदगी का अंबार बना दिया था, आज वह अयोध्या रामराज्य का उदाहरण बनकर त्रेतायुग का स्मरण करवा रही है। मैं आपको ऑफर करता हूँ आप भी अयोध्या से नामांकन करिये,मैं भी करता हूँ,चलिए एकबार किस्मत आजमा लिया जाए! तय हो ही जाए...लड़ाई चेलों से क्यों, लड़ाई सामने होनी चाहिए! ये माफिया के सामने नाक रगड़ने वाले, उनकी कब्र पर फातिहा पढ़ने वाले लोग,ये हमसे क्या लड़ेंगे, इनकी हिम्मत नही है,जनता पहले भी इनकी छुट्टी कर चुकी है, ये खिसियानी बिल्ली तरीके हैं..
0
0
Report
Advertisement

कुरुक्षेत्र के भद्रकाली मंदिर में नवरात्र उत्सव की भव्य शुरुआत, विदेशी फूलों से अलंकृत दरबार

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के श्री देवीकूप मां भद्रकाली शक्तिपीठ में हरियाणा का एकमात्र मंदिर है। इस मे भव्य नवरात्र महोत्सव की शुरुआत, मां के दरबार को अत्यंत मनमोहक विदेशी फूलों से सजाया गया। Strength का आराधन के पावन पर्व नवरात्रों की शुरुआत के साथ ही ऐतिहासिक नगरी कुरुक्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मां भद्रकाली शक्तिपीठ में उत्साह और उल्लास का माहौल है। मां के दरबार को इस बार अत्यंत मनमोहक और दुर्लभ विदेशी फूलों से अलंकृत किया गया है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। मंदिर के पीठ अध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने बताया कि इन नौ दिनों तक माता रानी का भव्य गुणगान किया जाएगा और विशेष अनुष्ष्ठान संपन्न होंगे। नवरात्र के पहले दिन एक विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं नंगे पैर अपने सिर पर कलश धारण कर पूरे नगर में भ्रमण करेंगी। इस दौरान शहर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और माता का आशीर्वाद जन-जन तक पहुँचाने के लिए माता की पावन ज्योत को भी नगर में घुमाया जाएगा। इस भव्य शोभायात्रा के शुभारंभ अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी, संत ज्ञानानंद महाराज और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, नौ दिनों तक विभिन्न यजमानों द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत की जाएगी। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इन आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। कामना की गई है कि जगत जननी माँ भद्रकाली सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें। श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुरक्षा की गई है जिसमें मंदिर में सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है तथा सुरक्षा कर्मी गार्ड लगे हुए हैं और डॉक्टरों की टीम भी बिठाई गई है ताकि किसी श्रद्धालु को कोई दिक्कत हो तो तुरंत डॉक्टर उसका देख सकें।
0
0
Report
Advertisement

बंधवगढ़ टाइगर रिजर्व की बुजुर्ग बाघिन डॉटी की मौत, प्राकृतिक मौत की पुष्टि

Umaria, Madhya Pradesh:बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व की प्रसिद्द और उम्रदराज बाघिन डॉटी की मौत हो गई है यह ख़बर बाघ प्रेमियों के लिए दुखदायी है मृत बाघिन का शव मानपुर बफ़र परिक्षेत्र के मझखेता बीट में मिला है जिसके बाद पार्क प्रबंधन ने NTCA की गाइडलाइन अनुसार क्षेत्र को सील कर आवश्यक डॉग स्कॉइड एवं फॉरेसिक जाँच शुरू की है साथ ही पीएम कराने के बाद शव को जला दिया है पार्क प्रबंधन ने दावा किया है बाघिन की मौत प्राकृतिक हुई है शरीर में चोट के कोई निशान नहीं है बता दें बाघिन डॉटी का जन्म 2011-12 में हुआ था इसने चार बार शावकों को जन्म दिया है और मौत के बाद 15-16 माह के शावक समीप ही विचरण करते पाए गए हैं जो पार्क प्रबंधन की निगरानी में हैं।
0
0
Report
Advertisement

आजमगढ़ नगरपालिका ने 263 जर्जर मकानों के नोटिस जारी, मौत के बाद सख्त कदम

Azamgarh, Uttar Pradesh:Azamgarh\n\nआज़मगढ़ जिले के नगर पालिका प्रशासन ने नगर पालिका Act 1916 धारा 263 के अंतर्गत क्षेत्र में 263 भवन चिन्हित किये हैं जो जर्जर या गिरासू अवस्था में हैं। उनके मालिक को नोटिस जारी किया गया की मकान को तय सीमा के अंदर एक हफ्ते में स्वयं गिरा दें अन्यथा नगर पालिका परिषद द्वारा जो कानूनी कार्रवाई है वह की जायेगी। उन्होंने यह भी बताया कि मकान का ध्वस्तीकरण मकान मालिक को ही कराना होता है, हालांकि कुछ मकान मालिकों द्वारा यह कहा गया की उनके मकान में विवाद है मुकदमा चल रहा ऐसे में वो नहीं गिरा सकते, जिनका निस्तारण करने की कोशिश भी की जाएगी। खैर अब चाहे जो हो जर्जर मकान मौत का कारण बन सकता है चाहे उस पर विवाद हो या मुकदमा, जान है तो जहान है। जर्जर मकान तो जानता नहीं की वो विवादों से घिरा है और उसे गिरना नहीं है, दूसरी ओर अब ये देखना है की नगर पालिका प्रशासन क्या कदम उठाता है। मकानों की जांच एक नियमित प्रक्रिया है जो चलती रहनी चाहिए, अब चाहे जो हो नगर पालिका प्रशासन अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का दावा कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top