icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बीड़ में जमीन विवाद पर हमला: चार गिरफ्तार, वीडियो वायरल

Beed, Maharashtra:जमिनीच्या वादातून कुटुंबावर हल्ला केल्याचा धक्कादायक प्रकार समोर आला आहे... सहा गुंठे शेतजमिनीवर तार कंपाउंड करण्यावरून झालेल्या वादानंतर लोखंडी गज आणि लाकडी दांडक्याने मारहाण करण्यात आली आहे... मारहाणीचा हा व्हिडिओही सोशल मीडियावर व्हायरल झाला आहे... या घटनेत सागर बांगर यांच्या हाताच्या मनगटाला दुखापत झाली असून, त्यांना उपचारासाठी बीडच्या शासकीय रुग्णालयात हलवण्यात आलं आहे... याप्रकरणी बाळासाहेब दिनकर बांगर, पृथ्वीराज बाळासाहेब बांगर, सुमित बाळासाहेब बांगर आणि शिवम अशोक बांगर या चौघांविरोधात नेकनूर पोलिस ठाण्यात तक्रार दाखल करण्यात आली आहे... तक्रारीच्या आधारे पोलिसांकडून पुढील तपास सुरू आहे...
0
0
Report

भोला टाइगर की मौत: NTCA के पोस्टमार्टम के बाद दहन प्रक्रिया

Noida, Uttar Pradesh:रामनगर एंकर.-रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग की फांटो रेंज से करीब दो महीने पहले गंभीर रूप से घायल अवस्था में रेस्क्यू कर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेस्क्यू सेंटर लाए गए वयस्क नर बाघ ने आखिरकार देर शाम अंतिम सांस ले ली। यह वही बाघ था, जिसे फांटो पर्यटन जोन में नेचर गाइड, जिप्सी चालक और स्थानीय लोग प्यार से भोला टाइगर के नाम से जानते थे। भोला की मौत की खबर सामने आते ही वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों में मायूसी छा गई। बताया गया कि इस वयस्क नर बाघ जिसकी उम्र लगभग 5 से 6 वर्ष आंकी गयी है, को 26 जून 2026 को गंभीर रूप से घायल अवस्था में फांटो रेंज से रेस्क्यू कर ढेला रेस्क्यू सेंटर लाया गया था,रेस्क्यू के समय उसकी शारीरिक स्थिति बेहद खराब थी। इसके बाद पशु चिकित्सकों की निगरानी में उसका लगातार उपचार किया जा रहा था। वन विभाग की ओर से उसकी हालत को देखते हुए हरसंभव चिकित्सा और देखभाल उपलब्ध कराई गई, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद 25 अगस्त 2026 की शाम करीब 4:30 बजे उपचार के दौरान भोला टाइगर ने दम तोड़ दिया। भोला टाइगर फांटो पर्यटन जोन में खासा चर्चित था,नेचर गाइड और जिप्सी चालकों के मुताबिक उसका स्वभाव बेहद शांत और भोला था,वह अक्सर पर्यटकों को लेकर जंगल में पहुंचने वाली जिप्सियों के आसपास शांत होकर बैठ जाता था और जिप्सियों की मौजूदगी के बावजूद आक्रामक व्यवहार नहीं करता था। इसी शांत और भोले स्वभाव के चलते नेचर गाइड और जिप्सी चालकों ने उसका नाम भोला रख दिया था। देखते ही देखते वह फांटो पर्यटन जोन में ‘भोला टाइगर’ के नाम से प्रसिद्ध हो गया। भोला की मौत के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत 26 अगस्त को ढेला रेस्क्यू सेंटर में पशु चिकित्साधिकारियों के गठित पैनल ने उसके शव का पोस्टमार्टम किया। यह कार्रवाई राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण यानी NTCA की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार की गई। पोस्टमार्टम के दौरान वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, संबंधित विशेषज्ञ संस्थाओं और एनजीओ प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। पोस्टमार्टम के दौरान बाघ के आवश्यक जैविक नमूने एकत्र किए गए हैं। इन नमूनों को वैज्ञानिक परीक्षण के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI), बरेली और भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII), देहरादून भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर बाघ की मौत के कारणों से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों को स्पष्ट करने में मदद मिलेगी। शव-विच्छेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद NTCA की गाइडलाइन के अनुसार बाघ के शव का विधिवत दहन कर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उप निदेशक राहुल मिश्रा, वन विभाग के अधिकारी, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी, WWF, NTCA और द कॉर्बेट फाउंडेशन के प्रतिनिधियों सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। वन विभाग के अनुसार, उपचार के दौरान बाघ की गंभीर स्थिति को देखते हुए लगातार आवश्यक चिकित्सा और स्वास्थ्य निगरानी की गई। पूरी प्रक्रिया में निर्धारित वन्यजीव प्रबंधन प्रोटोकॉल और पारदर्शिता का पालन किया गया, ताकि भोला टाइगर की मौत के कारणों की वैज्ञानिक जांच सुनिश्चित हो सके। फांटो पर्यटन जोन में अपनी शांत फितरत और जिप्सियों के आसपास बेखौफ मौजूदगी के लिए पहचाने जाने वाला भोला टाइगर अब जंगल की यादों का हिस्सा बन गया है। नेचर गाइड और जिप्सी चालकों के बीच उसकी पहचान लंबे समय तक याद की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

बूंदी निकाय चुनाव: निर्दलीयों ने आज नामांकन दाखिल कर चुनाव की धड़कन तेज की

Noida, Uttar Pradesh:निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू, निर्दलीयों ने इलेक्शन रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दाखिल किए नामांकन बूंदी निकाय चुनाव 2026 को लेकर बूंदी जिले में आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। बूंदी नगर परिषद सहित जिले की आठ नगर पालिकाओं में उम्मीदवार अपने समर्थकों और प्रस्तावकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंच रहे हैं। नामांकन केंद्रों पर गहमागहमी का माहौल देखने को मिला। हालांकि अभी भाजपा और कांग्रेस ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। ऐसे में पहले दिन निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी पहुंचे। प्रमुख राजनीतिक दलों की सूची जारी होने के बाद नामांकन प्रक्रिया में और तेज़ी आने की संभावना है。
0
0
Report

लहरागागा में मजदूर-पेंशनर का प्रदर्शन: SDM कार्यालय के बाहर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Lehragaga, Punjab:ਲਹਿਰਾਗਾਗਾ ਵਿੱਚ ਸਮੂਹ ਮੁਲਾਜ਼ਮ, ਪੈਂਸ਼ਨਰ ਅਤੇ ਜਨਤਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਲਟਕਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ SDM ਦਫ਼ਤਰ ਵਿਖੇ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕਰਦਿਆਂ ਪੁਰਾਣੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਬਹਾਲ ਕਰਨ, ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀਆਂ ਤਨਖਾਹਾਂ ਸਬੰਧੀ ਮੰਗਾਂ ਅਤੇ DA ਸਮੇਤ ਹੋਰ ਮਸਲਿਆਂ ਦੇ ਹੱਲ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ। ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਮੁਲਾਜ਼ਮ, ਪੈਨਸ਼ਨਰ ਅਤੇ ਜਨਤਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਇੱਕ ਮੰਚ ’ਤੇ ਇਕੱਠੀਆਂ ਹੋਈਆਂ। ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀਆਂ ਕਈ ਮੰਗਾਂ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਲਟਕ ਰਹੀਆਂ ਹਨ, ਪਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਅਜੇ ਤੱਕ ਕੋਈ ਠੋਸ ਹੱਲ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਪੁਰਾਣੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਸਕੀਮ ਬਹਾਲ ਕਰਨ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਕੱਚੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਪੱਕੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੇ ਬਰਾਬਰ ਤਨਖਾਹ ਦੇਣ ਅਤੇ DA ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਪੂਰਾ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਕਈ ਵਾਰ ਗੱੱਲਬਾਤ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਮਸਲੇ ਹੱਲ ਨਹੀਂ ਹੋਏ।
0
0
Report
Advertisement

आगरा में अमेरिका की पूर्व प्रेमिका हत्याकांड के आरोपी अर्जुन शर्मा गिरफ्तार

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग अमरीका में पूर्व प्रेमिका की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी को आगरा से किया गया गिरफ्तार 31 दिसम्बर से 2 जनवरी के बीच हुई युवती निकिता की हत्या पिछले 8 महीने से यूपी में छिपता फिर रहा था हत्यारोपी अर्जुन शर्मा अमेरिका में हत्यारोपी अर्जुन शर्मा के खिलाफ गैरजमानती वारंट 24 अगस्त को तेलंगना पुलिस ने आगरा की एकता थाना पुलिस की मदद से आगरा से किया गिरफ्तार आगरा के थाना एकता क्षेत्र के केहरई स्थित शंकर ग्रीन अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 1202 से हुई गिरफ्तार तेलंगाना पुलिस आरोपी अर्जुन शर्मा को ले गई अपने साथ कोर्ट में पेश करने के बाद भेजा गया न्यायिक हिरासत में अमेरिका ने भारत से आरोपी को अमेरिका भेजने का किया है अनुरोध
0
0
Report

रक्षाबन्धन पर चंडीगढ़-लखनऊ के बीच विशेष ट्रेन से यात्रियों को मिली राहत

Ambala, Haryana:र Rakshabandhan के त्योहार पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और यात्रियों की लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए चंडीगढ़ और लखनऊ के बीच आज से विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन अंबाला समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे आसपास के जिलों के यात्रियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। रक्षाबंधन पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से राहत भरी खबर है। चंडीगढ़-लखनऊ के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए गए हैं, जिसमें एसी टू टियर, एसी थ्री टियर, स्लीपर, जनरल और एसएलआर कोच शामिल हैं। ट्रेन नंबर 04546 चंडीगढ़-लखनऊ स्पेशल 27 अगस्त को शाम 7 बजकर 40 मिनट पर चंडीगढ़ से रवाना होगी और अगले दिन यानी 28 अगस्त की सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट पर लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04545 लखनऊ-चंडीगढ़ स्पेशल 28 अगस्त को दोपहर बाद लखनऊ से रवाना होकर अगले दिन रात करीब 2 बजकर 10 मिनट पर चंडीगढ़ पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव अंबाला मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर भी रहेगा। ट्रेन अंबाला छावनी, बराड़ा, जगाधरी वर्कशॉप, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और हरदोई जैसे स्टेशनों पर रुकेगी। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को त्योहार के दौरान आवागमन में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, त्योहार के दौरान नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त दबाव को कम करने और यात्रियों को सुगम व सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। रक्षाबन्धन पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए यह स्पेशल ट्रेन अतिरिक्त विकल्प के तौर पर राहत लेकर आई है। अंबाला रेल मंडल सीनियर DCM यशनजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी व्यापक प्रबंध कर लिए गए हैं और स्टेशन पर भीड़ को देखते हुए एक्स्ट्रा स्टाफ तैनात किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

मुंगेर विश्वविद्यालय में विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम से युवाओं में राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा

Munger, Bihar:मुंगेर विश्वविद्यालय में विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित। मुंगेर: मुंगेर विश्वविद्यालय के सिंडीकेट हॉल में गुरुवार को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। मुंगेर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एकलव्य सेंटर के फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ मुंगेर योगा एसोसिएशन से जुड़े युवाओं ने भी भाग लिया。 एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक पदाधिकारी मुनेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम के तहत मुंगेर विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले दस महाविद्यालयों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। मुंगेर जिले में दो स्थानों पर विशेष रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है。 उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में उनकी भूमिका, जिम्मेदारियों और संभावनाओं से अवगत कराया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
0
0
Report

राखी पर महंगाई का असर: शक्कर 70 रुपए तक, कांग्रेस ने सरकार पर हमला

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल रक्षाबंधन के त्यौहार से पहले जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है,शक्कर के लगातार बढ़ रहे दामों को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ विरोध जताया है। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने आज अनोखे अंदाज में बहनों से राखी बंधवाकर उन्हें 1-1 किलो शक्कर गिफ्ट की इस दौरान बहनों ने कहा कि इतनी महंगाई में tyohar manana mumkin नहीं हो रहा है, शक्कर के दाम इतने ज्यादा हो गए है,पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि महंगाई पर सरकार का कोई अंकुश नहीं है,लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण लोग अपने tyohar ठीक से नहीं मना पा रहे हैं, शक्कर के दाम 70 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं राखी बांधने आई महिलाओं ने कहा कि मिठाई के भाव के बराबर तो अब शक्कर के दाम हो गए है, अब भाई के लिए कैसे मिठाई बनाएं, लगता है अब शक्कर ही लेकर जाना होगा, खीर बनाकर भाई का मुंह मीठा करवाएंगे。
0
0
Report
Advertisement

झारखंड भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के विरोध में यात्रा गिरिडीह पहुँची

Giridih, Jharkhand:एभीबी : झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और छात्रों के आंदोलन के समर्थन में शुरू की गई भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ का रथ गुरुवार को गिरिडीह पहुंचा. यह यात्रा 24 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन के गांव नेमरा से शुरू हुई है, जो राज्य के 24 जिलों का भ्रमण करेगी. गिरिडीह में यात्रा के दौरान जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो जिले के तीन स्थानों पर नुक्कड़ सभा कर छात्रों और युवाओं को संबोधित किया. बताया गया कि झारखंड में पिछले एक महीने से छात्र जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के विरोध में आंदोलन कर रहे थे. आंदोलन के बीच राज्य सरकार की ओर से करीब 40 परीक्षाओं को प्रभावित करने संबंधी निर्णय लिया गया था. हालांकि, बाद में अदालत ने राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगाते हुए परीक्षाओं को पुनः बहाल कर दिया. छात्रों के आंदोलन के समर्थन में देवेंद्र नाथ महतो ने भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ शुरू की है. गिरिडीह पहुंचने पर उन्होंने कहा कि सरकार आंदोलन कर रहे छात्रों को ठगने का काम कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार अनियमितताओं के कारण झारखंड के युवा अपने हक और अधिकार के लिए आंदोलन करने को मजबूर हैं. देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सरकार को राज्य की सभी भर्ती परीक्षाओं की व्यवस्था में सुधार करना चाहिए. यदि सरकार ने भर्ती व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो जेएलकेएम की ओर से पूरे राज्य में चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार झारखंड की जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा को तो बेच ही रही है, कम से कम झारखंड के छात्रों के हक की नौकरी को बाहरी लोगों के हाथों में न बेचे. उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि झारखंड के लोगों को अपने ही राज्य में अधिकार और नौकरी के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है. गिरिडीह में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जेएलकेएम नेता भर्ती व्यवस्था में सुधार, स्थानीय युवाओं के हितों की रक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर लोगों को जागरूक किया.
0
0
Report

यमुना-गंगा बाढ़ से हरी सब्ज़ियों की आवक घटते ही दाम आसमान छूने लगे

Prayagraj, Uttar Pradesh:गंगा और यमुना की बाढ़ में डूब गई हरी सब्जियों की फ़सल, प्रयागराज के मंडियों में अब बाहर के जिलों से आ रहीं हैं हरी सब्जियां, बाहर से आने के चलते हरी सब्जियों के दाम में आ गई तेज़ी। संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना के बढ़े जलस्तर का असर अब किसानों के साथ-साथ आम लोगों की रसोई पर भी पड़ने लगा है। तराई इलाकों में तैयार होने वाली सीजन की हरी सब्जियों की फसल बाढ़ के पानी में डूब गई है। इससे किसानों को जहां भारी नुकसान हुआ है, तो वहीं सब्जियों की आवक कम होने से मंडी में दाम तेजी से बढ़ गए हैं। स्थानीय उत्पादन प्रभावित होने के बाद अब दूसरे जिलों और प्रदेशों से हरी सब्जियां मंगाई जा रही हैं। गंगा और यमुना में आई बाढ़ का सीधा असर अब सब्जियों की मंडी पर दिखाई दे रहा है। स्थानीय खेतों से सब्जियों की आवक कम होने के कारण मंडियों में सप्लाई प्रभावित हुई है। मांग के मुकाबले आवक कम होने से बाहर के जिलों और राज्यों से हरी सब्जियां मंगाई जा रहीं हैं। लंबी दूरी से आने वाली सब्जियों में परिवहन और अन्य खर्च जुड़ने के कारण इनकी कीमत भी बढ़ रही है। इसका असर सीधे आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है।
0
0
Report

रक्षा का वचन: राजस्थान पुलिस ने रक्षाबन्धन पर महिलाओं की सुरक्षा का संकल्प लिया

Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर- रक्षाबन्धन के अवसर पर श्रीगंगानगर पुलिस लाइन में आज रक्षाबन्धन को लेकर police मुख्यालय के निर्देशानुसार रक्षा का वचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और सुरक्षा के संकल्प को एक नया संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा का वचन लिया। राजस्थान पुलिस मुख्यालय की पहल ‘रक्षा का वचन’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाज में सुरक्षा और विश्वास का भाव मजबूत करना है। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने रक्षाबन्धन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को भी महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और पुलिस का सहयोग करने का संदेश दिया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top