icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
205001
MUKESH KUMARMUKESH KUMARFollow18 Jan 2025, 10:16 am

मैनपुरीः भोगांव पुलिस और सर्विलांस टीम टैप बाजी करने वाले गैंग के 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mainpuri, Uttar Pradesh:

भोगांव पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए टैप बाजी करके आभूषण चोरी करने वाले गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने के आभूषण सहित दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। बरामद किए गए आभूषण की कीमत करीब 10 लाख बताई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने प्रेस वार्ता कर इस पूरे मामले की जानकारी दी। टैप बाजी करने वाले मुख्य आरोपी पर 15 मुकदमे अलग-अलग जनपदों में दर्ज है। भोगांव के सरकारी बस स्टैंड से महिला की पर्स में रखी सोने के आभूषण टप्पे बाजों ने चोरी कर लिए थे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोरखपुर में शराबी ऑटो चालक ने पलटने के बाद तेज रफ्तार मचा दी अफरा-तफरी

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में शराब के नशे में धुत एक ऑटो चालक की लापरवाही से सड़क पर बड़ा हादसा हो गया। पहले ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। ऑटो को सीधा करने पहुंचे लोगों के बीच अचानक चालक का पैर एक्सीलेटर पर पड़ गया और ऑटो तेज रफ्तार में आगे बढ़ने लगा। इस दौरान ऑटो का अगला पहिया हवा में उठ गया और वह फिल्मी स्टाईल में आगे खड़ी पिकअप से जा टकराई। हादसे में ऑटो में बैठी सवारी समेत कई लोग घायल हो गए। वहीं इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, घटना गोरखपुर के कौड़ीराम स्थित गोला रोड की है। जहां बजरंग जिम के सामने एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक शराब के नशे में था। ऑटो पलटने के बाद आसपास मौजूद लोग उसे सीधा करने और चालक की मदद के लिए दौड़े। इसी दौरान चालक का पैर एक्सीलेटर पर पड़ गया, जिससे ऑटो अचानक तेज रफ्तार में आगे बढ़ने लगा। ऑटो की रफ्तार इतनी तेज हो गई कि उसका अगला पहिया हवा में उठ गया। सामने मौजूद लोगों को टक्कर मारते हुए ऑटो आगे खड़ी पिकअप से जा भिड़ा। इस हादसे में ऑटो में बैठी एक सवारी घायल हो गई, जबकि ऑटो को रोकने और लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे चार-पाँच लोगों को भी चोटें आई हैं। गनीमत रही कि पिकअप से टकराने के बाद ऑटो रुक गया, वरना हादसा और बड़ा हो सकता था। हादसे का यह रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ऑटो की अनियंत्रित रफ्तार और मौके पर मची अफरा-तफरी देखी जा सकती है। घटना ने एक बार फिर नशे में वाहन चलाने के खतरे और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल इस घटना का वीडियो चर्चा में है। नशे में वाहन चलाना न सिर्फ चालक, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जिंदगी के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है।
0
0
Report
Advertisement

श्रावस्ती में नवजात की मौत के बाद अस्पताल सील

SANTOSH KUMARSANTOSH KUMARFollow1m ago
Bhinga, Uttar Pradesh:#Shravasti - यूपी के श्रावस्ती जिले में प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि आशा कार्यकर्ता और एक जीएनएम के माध्यम से प्रसव पीड़िता को लखनऊ हॉस्पिटल लाया गया था, जहां बिना डिग्री और प्रशिक्षण के व्यक्ति ने प्रसव पीड़िता को अटेंड किया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के चलते गर्भ में ही नवजात की मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। मामले में पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं डॉक्टर, मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में लखनऊ हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। पूरा मामला श्रावस्ती जिले का है, जहां एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों के मुताबिक, आशा कार्यकर्ता और एक जीएनएम के माध्यम से प्रसव पीड़िता को लखनऊ हॉस्पिटल लाया गया था। आरोप है कि अस्पताल में बिना डिग्री और प्रशिक्षण प्राप्त व्यक्ति ने प्रसव पीड़िता को अटेंड किया। हालत बिगड़ने पर महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने मृत नवजात को जन्म दिया। घटना के बाद पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में लखनऊ हॉस्पिटल को सील कर दिया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी लखनऊ हॉस्पिटल को एक अन्य मामले में सील किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

बाराबंकी में डंपर हादसा: मां और बेटे की मौत, परिजनों का सड़कों पर प्रदर्शन

Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महमूदाबाद-लखनऊ हाईवे पर बाबा कुटी के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में मां पूनम यादव और पांच माह के मासूम अयांश की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति अनिल यादव बच गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर बाइक को काफी दूर तक घसीटता लेकर गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। माहिगवां निवासी अनिल यादव अपनी पत्नी पूनम और पांच माह के बच्चे के साथ घर लौट रहे थे; बाबा कुटी के पास हादसा हुआ। परिवार ने मंदिर में दर्शन-प्रसाद चढ़ाने के बाद लौटते समय यह हादसा झेला। मृतका के परिजनों के अनुसार वह तीन बेटियों के बाद बेटे के जन्म का मन्नत मांगी थी, जिसे पूरा होते ही परिवार प्रसाद लेने मंदिर गया था। दुर्घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने महेमूदाबाद-लखनऊ मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और डंपर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजन ने पुलिसकर्मी पर मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। सूचना पर एएसपी सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे, परिजनों की मांगों के बावजूद स्थिति स्थिर रही और हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बनी रही।
0
0
Report
Advertisement

गंडक नदी किनारे युवक का शव मिलने से बेगूसराय में सनसनी; पहचान जारी

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में उस वक्त इलाके में सनसनी फैल गई, जब गंडक नदी किनारे एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव बरामद किया गया। शव की हालत इतनी खराब थी कि आसपास के इलाके में तेज दुर्गंध फैल गई। वहीं, मृतक की दाहिनी कलाई पर 'H.K.S चानो देवी' लिखा हुआ मिला है, जो उसकी पहचान का अहम सुराग माना जा रहा है। दरअसल, पूरा मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा पुल से पश्चिम गंडक नदी किनारे का है। जहां मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे ग्रामीणों ने नदी में एक युवक का शव बहते हुए देखा। बताया जा रहा है कि शव विभूतिपुर की ओर से अकहा-बिशनपुर होते हुए गंडक नदी के रास्ते सूर्यपुरा की तरफ आ रहा था। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भगवानपुर थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार और एसआई सुमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नदी से निकालवाकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। इधर, शव मिलने की खबर फैलते ही नदी किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। हालांकि, मौके पर मौजूद कोई भी व्यक्ति मृतक की पहचान नहीं कर Sका सका। युवक का शव काफी सड़ी-गली अवस्था में था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि शव कई दिनों पुराना हो सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है। युवक कौन था, कहां का रहने वाला था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
0
0
Report

छपरा के बेनौत गाँव में हजारों छठ व्रतियों को पूजन सामग्री वितरण

Patna, Bihar:छपरा। छपरा जिला के एकमा प्रखंड अंतर्गत बेनौत गाँव में युवा चेतना के तत्वावधान में हजारों छठ व्रतियों के बीच साड़ी, सूप, नारियल और धोती का वितरण किया गया。 युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने अस्सी वर्षीय महिला को छठ व्रत की पूजन सामग्री देकर वितरण समारोह का शुभारंभ किया。 समारोह को संबोधित करते हुए रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना है। छठ सामाजिक न्याय, समता और समानता का महापर्व है। पूरी दुनिया उगते हुए सूरज को प्रणाम करती है, लेकिन हम बिहार के लोग डूबते हुए सूरज को भी प्रणाम करते हैं। छठी मैया के आशीर्वाद से बिहार विश्व का सिरमौर बनेगा。 रोहित ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विकासशील राज्यों की श्रेणी में सबसे आगे पहुँच चुका है। बिहार के आम नौजवानों को संगठित कर भारत महातारी को 2047 के पहले विश्व शक्ति के रूप में स्थापित करना ही हमारे जीवन का लक्ष्य है。 श्री सिंह ने कहा कि लालू परिवार ने बिहार को बर्बाद कर दिया।भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन की सरकार बिहार के समुचित विकास के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है। हम निस्वार्थ भाव से सालों भर जनता की सेवा में काम करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद से पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है।
0
0
Report
Advertisement

मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा परतावल

Dipu RawatDipu RawatFollow4m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल (महराजगंज)। लक्ष्मी पूजा के समापन के बाद मंगलवार को परतावल क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं को श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ विसर्जन के लिए निकाला। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। विसर्जन यात्रा में महिलाएं, पुरुष और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। डीजे और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते और नृत्य करते हुए आगे बढ़े। लाल-गुलाबी रंगों और गुलाल के बीच मां लक्ष्मी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। शिव मंदिर, तिवारी टोला, पोस्ट ऑफिस परतावल चौराहे सहित बाजार के विभिन्न मार्गों से होकर विसर्जन यात्राएं गुजरीं। कई स्थानों पर एक साथ प्रतिमाओं के निकलने से सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। विसर्जन यात्रा के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए परतावल चौकी की पुलिस भी मुस्तैद रहे। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां लक्ष्मी को विदाई देते हुए अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की।
0
0
Report

भूमि विवाद के चलते दबंगों ने लोहे की रोड से दो सगे भाइयों को पीट कर लहूलुहान किया

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow5m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गढ़ेपुर गांव में सोमवार को शाम 7:00 बजे भूमि विवाद के चलते दबंगों ने दो सगे भाइयों के ऊपर लोहे की राड से हमला करके लहूलुहान कर दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। अंकित पुत्र श्याम पाल सिंह के अनुसार गांव के रामौतार, राजन, अभिषेक एवं राजपाल ने पुरानी रंजिश के चलते दरवाजे पर आकर उसे गाली गलौज किया। मना करने पर लोहे की राड से उसके सिर पर हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया। भाई दीपक बचाने आया तो उसके ऊपर भी लोहे की राड से हमला किया जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को सुबह 10:00 बजे चिकित्सा अधिकारी ने बताया दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

जनपद के विभिन्न विकासखण्डों में आयोजित हुए गौ-पूजन कार्यक्रम

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow6m ago
Gonda, Uttar Pradesh:जनप्रतिनिधियों एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने गोवंशों को गुड़, केला खिलाकर पहनाई फूल-मालाएं गोंडा।शासन एवं जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार जनपद में गोवंशों के संरक्षण, संवर्धन एवं उनके प्रति जनमानस में सेवा और समर्पण की भावना जागृत करने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न गौ आश्रय स्थलों पर गौ-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा विभिन्न गौ आश्रय स्थलों पर पहुंचकर विधि-विधान एवं श्रद्धा भाव से गौ माताओं का पूजन-अर्चन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गोवंशों को गुड़ एवं केला खिलाया गया तथा उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर तिलक किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने गौ माता की पूजा-अर्चना कर गोवंशों के स्वस्थ, सुरक्षित एवं संरक्षित जीवन की कामना की। इस दौरान गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के प्रति संवेदनशीलता, सेवा और देखभाल का संदेश भी दिया गया। इसके अतिरिक्त कान्हा गौशाला कटरा बाजार तथा बृहद गौ संरक्षण केंद्र मोहम्मदपुर गढ़वाल में भी गौ-पूजन किया गया। गौ आश्रय स्थल परसपुर में विधायक करनैलगंज अजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर गौ माता का पूजन किया और गोवंशों को गुड़ एवं केला खिलाया। कार्यक्रमों में विभिन्न स्थानों पर ब्लॉक प्रमुख तरबगंज, अन्य जनप्रतिनिधियों तथा पशुपालन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गोवंश संरक्षण के साथ-साथ समाज में गौ सेवा, करुणा एवं जीवों के प्रति संवेदनशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
0
0
Report

दबंगो ने रेडीमेड दुकानदार को पीटा

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow6m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:कस्बे के घंटाघर मार्केट में रेडीमेड की दुकान करने वाले युवक को मंगलवार की दोपहर कुछ दबंगो ने पुरानी रंजिश में मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को घटना की लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित शोएब खां पुत्र उस्मान खां के अनुसार मंगलवार की दोपहर घंटाघर स्थित उसकी रेडीमेड की दुकान पर विपक्षी तहजीव और अयूब ने अपने दस पंद्रह परिजनों के साथ आकर पुरानी रंजिश में उसे गाली गलौज किया। गाली देने से मना करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। विपक्षी ने घटना की सूचना पुलिस को देने पर जान से मार डालने की धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
0
0
Report

सवायजपुर तहसील में एसडीएम शिवानी सिंह क्षेत्राधिकारी प्रवीण सिंह ने सुनी लोगों की शिकायतें

Deepak DixitDeepak DixitFollow13m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:संपूर्ण समाधान दिवस में 21 शिकायतें दर्ज, दो का मौके पर निस्तारण हरदोई की सवायजपुर तहसील सभागार में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम शिवानी सिंह व सीओ हरपालपुर प्रवीण कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 21 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान तहसीलदार सौरभ सिंह, नायव तहसीलदार रामकिशोर यादव सहित तहसील के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top