205001
मैनपुरी - भोगांव थाना क्षेत्र में घायल अवस्था में ऑटो चालक सड़क किनारे पड़ा मिला
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में घायल अवस्था में ऑटो चालक सड़क के किनारे पड़ा मिला है . प्रमोद कुमार पुत्र राकेश सिंह देवासी बालू पालपुर थाना मेरापुर जिला फर्रुखाबाद का रहने वाला है, उनके पिता ने बताया कि गंभीर अवस्था में उनके बेटे को भोगांव सीएससी पर भर्ती कराया गया था . जहा से उनको पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उन्नाव में लापता युवक का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव : तीन दिन से लापता युवक का झाड़ियों मे पड़ा मिला शव। 3 जुलाई को दवा लेने क़ी बात कहकर घर से बाइक लेकर निकला था युवक। घर वापस न लौटने पर परिजनों ने मौरांवा थाने मे दर्ज कराई थी गुमशुदगी。 बिहार थाना पुलिस मे शव मिलने क़ी सूचना पर पहुंचे परिजनों ने क़ी शिनाख्त। शव को देख परिजन हत्या क़ी जता रहे आशंका। परिजनों का आरोप पहचान छिपाने के लिए सर और दाढ़ी के बाल किये गए क्लीन। पुलिस घटना मान रही सड़क हादसा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही का किया जा रहा दावा। बिहार थाना क्षेत्र के रावतपुर गाँव क़ी घटना।0
0
Report
घनी आबादी में शराब ठेका हटाने के लिए महिलाओं का कलेक्ट्रेट प्रदर्शन
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव कमेंलपुर में घनी आबादी के बीच संचालित शराब के ठेके को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ठेका हटाने की मांग की। महिलाओं का आरोप है कि शराब के ठेके पर आने वाले लोग आए दिन गाली-गलौज करते हैं, अभद्र व्यवहार करते हैं और महिलाओं व युवतियों से छेड़छाड़ जैसी घटनाएं भी सामने आती हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने कुछ शराबियों पर घरों में घुसने तक का आरोप लगाया, जिससे पूरे गांव में भय का माहौल बना हुआ है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि घनी आबादी के बीच शराब का ठेका होने से परिवारों और बच्चों पर भी गलत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल ठेका हटाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने को मजबूर होंगी。0
0
Report
CM हेमंत सोरेन ने रांची शूटिंग रेंज का निरीक्षण किया और खिलाड़ियों से मुलाकात
Ranchi, Jharkhand:रांची सीएम हेमंत सोरेन रांची के खेलगांव स्थित शूटिंग रेंज पहुंचे। इस दौरान खेल मंत्री सुदिव्य सोनू, मुख्य सचिव अविनाश कुमार , खेल सचिव मुकेश कुमार सहित सभी अधिकारी उपस्थिति रहे। सीएम ने शूटिंग कॉम्पलेक्स का निरीक्षण किया और बेहतर रखरखाव के दिए निर्देश। सीएम ने खुद भी निशाना साधा और शूटिंग करने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात भी किया0
0
Report
Advertisement
भोपाल विधायक आरिफ मसूद ने वक्फ संपत्ति के बारे में लेटर जारी किया; साफ हुआ मामला?
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल विधायक आरिफ मसूद ने वक्फ की संपत्ति को लेकर वक्फ का लेटर किया जारी लेटर के जरिए बताने की कोशिश उनके पास कोई भी वक्फ की संपत्ति नहीं0
0
Report
इस आईडी पर लाइव स्ट्रीमिंग लगातार चल रही है—नया ट्रेंड?
Noida, Uttar Pradesh:इस आईडी पर लाइव लगातार इस आईडी में इंजेस्ट हो रहा है।0
0
Report
सतलज: सीबीआई जांच पर बनी फिल्म, इतिहास की कड़वी सच्चाई सामने
Kot Kapura, Punjab:'ਸਤਲੁਜ' ਕੋਈ ਕਾਲਪਨਿਕ ਕਹਾਣੀ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ CBI ਦੀ ਜਾਂਚ және ਅਦਾਲਤਾਂ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰਤ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ਾਂ 'ਤੇ ਆਧਾਰਿਤ ਫ਼ਿਲਮ ਹੈ, ਜੋ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਇਤਿਹਾਸ ਦੀ ਇੱਕ ਕਰੜੀ ਸੱਚਾਈ ਨੂੰ ਸਾਹਮਣੇ ਲਿਆਉਂਦੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਤੀ ਦਮਨਕਾਰੀ ਨੀਤੀਆਂ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕਾਂਗਰਸ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦੇ ਸਮੇਂ ਹੋਈ ਸੀ। ਹੁਣ ਵੱਡਾ ਸਵਾਲ ਇਹ ਹੈ ਕਿ ਕੀ ਕੇਂਦਰ ਦੀ ਭਾਜਪਾ ਸਰਕਾਰ ਵੀ ਉਸੇ ਰਾਹ 'ਤੇ ਚੱਲਦਿਆਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸੱਚ ਨੂੰ ਦਬਾਉਣ ਅਤੇ ਪੁਰਾਣੇ ज़ਖ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਮੁੜ ਹਰਾ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ?0
0
Report
Advertisement
अयोध्या राम मंदिर: द्वार गेट 11 पर जगद्गुरु आदि शंकराचार्य की उपस्थिति
Noida, Uttar Pradesh:AYODHYA (UTTAR PRADESH): JAGADGURU ADYA SHANKARACHARYA DWAR GATE NO. 11 OF RAM TEMPLE0
0
Report
फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आने से प्रतिष्ठित कारोबारी अनूप गुप्ता की मौत से व्यापारिक जगत में शोक
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी: शहर के बड़ेल चौराहे पर स्थित कृष्णा स्वीट्स के संचालक एवं जाने-माने कारोबारी अनूप गुप्ता की सोमवार सुबह बनवा रेलवे क्रॉसिंग के पास फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद पूरे व्यापारिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम हाउस पर बड़ी संख्या में व्यापारी, रिश्तेदार और शुभचिंतक पहुंचे तथा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। जानकारी के अनुसार, अनूप गुप्ता सोमवार सुबह अपने 9 वर्षीय बेटे मनन गुप्ता को सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल छोड़ने गए थे। इसके लिए उन्होंने अपने पड़ोसी हिमांशु रस्तोगी की मोटरसाइकिल ली थी। बेटे को स्कूल छोड़ने के बाद वह घर नहीं लौटे। कुछ देर बाद जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बनवा रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन संख्या 15744 फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, स्कूल से घर लौटने के लिए बनवा रेलवे क्रॉसिंग वाला मार्ग सामान्य रास्ता नहीं पड़ता है। ऐसे में वह वहां कैसे पहुंचे, इसकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। अनूप गुप्ता की 18 वर्षीय बेटी भव्या गुप्ता इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश के टॉपर्स की सूची में शामिल रही थीं और वर्तमान में विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं। घटना के बाद व्यापारियों में गहरा शोक है। कई व्यापारियों ने बताया कि अनूप गुप्ता पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान दिखाई दे रहे थे। कुछ व्यापारियों का यह भी कहना है कि उनकी परेशानी का संबंध किसी लेन-देन या आर्थिक विवाद से हो सकता है। हालांकि, इन दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस ने भी घटना के कारणों पर कोई निष्कर्ष जारी नहीं किया है। जहांगीराबाद थाना पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।0
0
Report
मैनपुरी-करहल निजी भूमि पर दरवाजा नहीं लगाने देने का लगाया आरोप,उप जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश।
Karhal, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी पीड़ित महिला रामकली देवी ने समाधान दिवस में पहुंचकर उप जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा। रामकली देवी ने आरोप लगाया कि उसकी निजी भूमि पर दरवाजा नहीं लगाने दे रहे हैं। साथ ही गाली गलौज कर लड़ाई झगड़े पर आमादा हैं। शिकायत मिलने के बाद उप जिलाधिकारी सुनिष्ठा सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पूरा मामला-करहल थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर का है ।0
0
Report
Advertisement
हापुड़ - ससुराल पहुंचे शराबी पति ने पत्नी व साले पर बलकटी से किया हमला।
Doymi, Uttar Pradesh:खबर यूपी के हापुड़ से है। जहां ससुराल में पहुंचे एक पति ने अपने दोस्त के साथ अपनी पत्नी पर बलकटी से हमला कर उसे घायल कर दिया। साथ ही अपने भान को बचाने आए साले को भी पति ने बलकटी मारकर घायल कर दिया। बलकटी से हुए हमले में पत्नी को मामूली चोट आई है। पुलिस पति व उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।बताया जा रहा है घायल महिला की शादी 6 साल पहले बदनौली निवासी ब्रजेश के साथ हुई थी। तभी से दोनों के बीच विवाद चल रहा था आज शराब के नशे में सुसराल पहुंच कर आरोपी बृजेश ने अपने दोस्त के साथ पत्नी व अपने साले पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया फिलहाल दोनों लोग पुलिस हिरासत में हैं और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।0
0
Report
गोविंद गिरि वेदही भवन से निकले, राम मंदिर के लिए रवाना - बैठक में शामिल होने के लिए हुए रवाना
Noida, Uttar Pradesh:गोविंद गिरि वेदही भवन से निकले, राम मंदिर के लिए रवाना; बैठक में शामिल होने के लिए हुए रवाना0
0
Report
अलवर की आशा सहयोगिनियों का मानदेय बढ़ाने और राज्य कर्मचारी दर्जा दिलाने की मांग तेज
Alwar, Rajasthan:अलवर में आशा सहयोगिनियों का प्रदर्शन, मानदेय बढ़ाने और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग तेज.. अलवर जिले में मानदेय वृद्धि और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर सोमवार को आशा सहयोगिनियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने शहीद स्मारक से वन मंत्री संजय शर्मा के निवास तक पैदल मार्च निकाला और मंत्री के पीए को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। प्रदर्शन के दौरान सहयोगिनियों ने मंत्री निवास के बाहर जमकर नारेबाजी की। “4 हजार में काम नहीं, 24 हजार से कम नहीं” जैसे नारों के साथ उन्होंने सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि वे वर्षों से बेहद कम मानदेय पर काम कर रही हैं, जो वर्तमान महंगाई के दौर में पर्याप्त नहीं है। आशा सहयोगिनी अनीता ने आरोप लगाया कि उनसे हर तरह का कार्य कराया जाता है, लेकिन उनके अधिकारों और सुविधाओं की लगातार अनदेखी की जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन करने पर उन्हें नौकरी से हटाने की धमकियां दी जा रही हैं। वर्तमान में उन्हें मात्र 4,900 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिल रहा है, जो उनके अनुसार बेहद कम है। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि हड़ताल के दौरान अधिकारियों द्वारा उन पर दबाव बनाया जा रहा है, जबकि पिछले 30 दिनों से न तो सरकार और न ही प्रशासन का कोई प्रतिनिधि उनकी समस्याएं सुनने पहुंचा है। आशा सहयोगिनियों ने राज्य कर्मचारी का दर्जा, सम्मानजनक फिक्स मानदेय, पेंशन, स्वास्थ्य बीमा और भविष्य निधि (पीएफ) जैसी सुविधाएं लागू करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
नवादा गोविंदपुर: आम के साथ शराब बेच रहे दो माफिया गिरफ्तार, 240 कैन बीयर बरामद
Nawada, Bihar:नवादा: बिहार में शराबबंदी के बीच तस्करों ने शराब बेचने का नया तरीका निकाल लिया. गोविंदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बाइक से घूम-घूमकर आम के साथ शराब बेचने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास 240 कैन बीयर बरामद हुई है. गुप्त सूचना पर कार्रवाई. गोविंदपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल से आम के कैरेट में विदेशी शराब छिपाकर झारखंड से बिहार ला रहे हैं. सूचना मिलते ही ASI ब्रिज किशोर साह एवं ASI राजेश कुमार के नेतृत्व में थाना गेट के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. आम के नीचे छिपी थी शराब. जांच के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई. बाइक पर लदे आम के कैरेट को चेक करने पर उसके भीतर छिपाकर रखी गई 240 कैन बीयर बरामद हुई. पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. मौके से दो मोटरसाइकिल, आम के कैरेट और आम बेचने का उपकरण तराजू-बटखारा भी जब्त कर लिया गया. पूछताछ जारी. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है. झारखंड से बिहार में शराब सप्लाई करने वाले अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है. थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है. शराबबंदी में नया ट्रेंड: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं. सब्जी, फल, दूध के कंटेनर में शराब छिपाकर लाने के कई मामले सामने आ चुके हैं. गोविंदपुर की यह घटना दिखाती है कि तस्कर अब आम बेचने की आड़ में बाइक से रिटेल डिलीवरी कर रहे हैं.0
0
Report
बिहार सरकार ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण व रखरखाव तेज करेगी
Patna, Bihar:बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार ने जदयू में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग और ग्रामीण विकास से संबंधित जनता ने अपनी बातों को रखा है, उस पर त्वरित कार्रवाई किया जा रहा है। हमारी सरकार ग्रामीण सड़क और पुलों का तेजी से काम और मेंटेनेंस करेगी; जो निर्माणधीन पुल और लेन है उसको पूरा करने का काम किया जा रहा है। भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर कहा कि जब मामला न्यायिक जांच के अधीन आता है, किसी भी सरकारी सेवक पब्लिक सर्वेंट को उस पर टीपा टिप्पणी नहीं करना चाहिए। ज्यूडिशल इंक्वायरी निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से न्याय संगत कार्रवाई के लिए अनुशंसा भेजेगा; मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मामले को संज्ञान में लिया है, उस पर ज्यूडिशल इंक्वायरी प्रक्रिया में है; उस प्रक्रिया के बीच में किसी को बोलना उचित नहीं है। पथ निर्माण विभाग के टैक्स वाले निर्णय पर कहा कि उसमें निश्चित रूप से प्रक्रिया को अपनाया जाएगा; सड़कें पर कितने बहनों का डेंसिटी और कहां-कहां टोल टैक्स है; नेशनल हाईवे पर भी टोल टैक्स लगते हैं; स्टेट हाईवे पर जहां तक बात है, उस पर आरसीडी डिपार्टमेंट सोच-विचार कर निर्णय लेगा; जो भी निर्णय लिया जाएगा जनता के सहूलियत को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा।0
0
Report
Muzaffarpur के पीयर थाना हमले में 8 गिरफ्तार, एक कॉमेडियन यूट्यूबर पहले से गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:दरअसल 6 फरवरी 2026 की घटना है,जब डीजे गाड़ी को रोकने को लेकर पुलिस और वहां के स्थानीय सरपंच के बीच बहस हुआ था.जिसके बाद पुलिस द्वारा सरपंच की पिटाई करने का आरोप लगा कर पुलिस पर हमला कर दिया था और आक्रोशित लोगो ने पुलिस की गाड़ी को भी तोड़ फोर कर दिया था.वहीं तत्कालीन थानेदार रजनीकांत को बंधक बना कर एक घर में बंद कर दिया गया था और अन्य पुलिस कर्मियों पर भी हमला किया गया था. इसके साथ ही सड़क जाम कर आगजनी किया गया था.जिसके बाद पुलिस मामले को लेकर एक एफआईआर दर्ज कर दिया था.अब हमलावर को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई सुरु की है.0
0
Report
Advertisement
