205001
Mainpuri- युवक द्वारा अपने दोस्त को रंग लगाना पड़ा महंगा
Karhal, Uttar Pradesh:मैनपुरी युवक द्वारा अपने दोस्त दिलावर खान को रंग लगाना महँगा पड़ गया, दिलावर खान ने बीच रोड पर ही दूसरे युवक के साथ मारपीट कर दी. मौके पर जब CO संतोष कुमार पहुंचते हैं तो युवक ने उनसे भी अभद्रता कर दी जिसके बाद पुलिस युवक को मोके से गिरफ्तार कर लेती है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
10 हजार रुपए इनामी नारायण तेली बालेसर से डिटेन; डोडाचूरा और पिस्तौल बरामद
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ DST ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जोधपुर जिले के बालेसर थाने के एनडीपीएस एक्ट के मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी नारायण लाल तेली को फतहनगर से डिटेन किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सावा, चित्तौड़गढ़ का निवासी है और उदयपुर में बेकरी डिलीवरी का काम कर फरारी काट रहा था। आरोपी के खिलाफ 260 किलो डोडाचूरा, एक पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामदगी से जुड़ा मामला दर्ज है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बार-बार मोबाइल और सिम बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। DST ने सोशल मीडिया अकाउंट से मिली लोकेशन के आधार पर आरोपी को ट्रेस किया। आरोपी को बालेसर थाना पुलिस को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
AI कैमरों से रामदेवरा मेले की सुरक्षा चप्पे-चप्पे पर
Jaisalmer, Rajasthan:रामदेवरा, जैसलमेर: बाबा रामदेव के भादवा मेले के दौरान 200 से अधिक कैमरे पूरे मेला परिसर में लगाए गए हैं. ग्राम पंचायत रामदेवरा ने 65 एआई कैमरे सहित आधुनिक तकनीक से मेले की सुरक्षा के लिए कैमरे लगवाए हैं. मेले परिसर के हर कोने पर इन कैमरों की नजर रहेगी. AI तकनीक का कैमरा भीड़ में वारदात करने वाले चेहरे को पहचान कर उसकी जन्म कुंडली खोल देता है. पुलिस प्रशासन ने ग्राम पंचायत रामदेवरा के प्रयासों की सराहना की. प्रशासनिक व्यवस्था के अनुसार प्रतिदिन ढाई से तीन लाख श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं. दो कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं जहाँ पुलिस कर्मचारी 24 घंटे मॉनिटरिंग करेंगे.0
0
Report
शिवपाल यादव का भाजपा पर हमला, 2027 चुनाव में विपक्षी लय कायम
Etah, Uttar Pradesh:एटा पहुंचे सपा नेता शिवपाल यादव, शिवपाल यादव ने कहा— 'भारतीय जनता पार्टी झूठी और बेईमान पार्टी है, अभी तरस सी बरसात हुई सड़क पर कई फीट के गड्ढे हो गए जो बीजेपी ने एक्सप्रेसवे बनाएं है हमारी सरकार में अखिलेश यादव ने एक्सप्रेसवे बनाया लखनऊ से आगरा उसपर अभी तक कोई गड्ढा नहीं हुआ है, कितनी बरसाते निकल गई 10 साल से ऊपर हो गए इन्होंने सही से मरम्मत भी नहीं कराई,' BJP के कार्यों की विफलता पर विपक्ष काफी मुद्दे उठाता है, अभी कुछ ही दिन पहले लोकसभा के चुनाव हुए थे उसके सफलता मिली थी नंबर 1 पर समाजवादी पार्टी थी, और अगर इनकी बेईमानी रोकनी पड़ेगी अब इनकी बेईमानी रोकेगी जनता आने वाले चुनाव में हर व्यक्ति इनकी लूट भ्रष्टाचार समझ चुके है, ये जनता खड़ी है अब यही जनता जवाबदेह देगी 2027 के चुनाव में, राहुल गांधी पर हुई FIR को लेकर क्या बोले शिवपाल - यह विपक्ष को खत्म करना चाहते है विपक्ष को खत्म करने का मतलब है लोकतंत्र को खत्म करना, यह सब BJP के तानाशाही पर जाना चाहते है लोकतंत्र में किस तरह की अजब बातें करते है ऊंचे पदों पर बैठे लोग क्या क्या बोलते है, AI वीडियो को लेकर बोले शिवपाल - अभी देखा होगा BJP बालों ने AI से शुरू इन्होंने ही किया था अब इसका जवाब मिला है तो तिलमिला गए अब इसी तरीके से जनता जवाब दे देगी, PDA के मतलब को लेकर बोले शिवपाल - सभी दुखी इंसान से लेकर सभी वर्ग इकठ्ठा करके हम समाजवादी है सभी को इकठ्ठा करकर लेकर चलने वाले लोग है, 2027 के चुनाव को लेकर बोले शिवपाल - हमारा अभी गठबंधन कांग्रेस के साथ है जब कांग्रेस के साथ गठबंधन बना था समाजवादी पार्टी नंबर 1 पर रही थी BJP पीछे चली गई थी, और अब तो BJP का ओर बुरा हाल है, पोल खुल गई है बेईमानी भ्रष्टाचार से लेकर चंदा चोरी चढ़ावा चोरी से लेकर कितने भ्रष्टाचार के पर्दे खुलेंगे अभी।0
0
Report
Advertisement
ब्रिज भुषण शारन सिंह ने पाकिस्तान पीएमओ की Modi एडिट SCO फोटो पर सवाल उठाए
Noida, Uttar Pradesh:GONDA (UTTAR PRADESH): BRIJ BHUSHAN SHARAN SINGH (BJP) ON PAKISTAN PMO'S EDITED SCO PHOTO OF PM MODI / RAHUL GANDHI'S VOTE THEFT ALLEGATIONS / UTTARAKHAND PURIFICATION CONTROVERSY AFTER KHARGE'S PROGRAMME0
0
Report
KGMU और JMI की AI आधारित आयु अनुमान पद्धति ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊKGMU और जामिया मिल्लिया इस्लामिया की टीम को मिला 1 लाख का राष्ट्रीय पुरस्कार डेंटल और स्केलेटल X-Ray से उम्र का आकलन करने वाले AI मॉडल के लिए सम्मान मोहाली में आयोजित National Conclave on BioE3 में टीम को मिला पुरस्कार केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया सम्मानित AI आधारित एल्गोरिदम से उम्र का तेजी से और गैर-आक्रामक तरीके से अनुमान लगाने की तैयारी फोरेंसीक जांच और मेडिको-लीगल मामलों में तकनीक के उपयोग की उम्मीद KGMU के डॉ. अनुराग त्रिपाठी, डॉ. ऐमन खान समेत रिसर्चर्स टीम में शामिल JMI की AI एक्सपर्ट डॉ. सुरैया जबीन के सहयोग से तैयार हुआ इनोवेटिव डिजाइन कॉन्सेप्ट0
0
Report
फतेहपुर में 15 दिन की बारिश से 67 मकान क्षतिग्रस्त, 3 मौतें
Fatehpur, Uttar Pradesh:एंकर-फतेहपुर में बीते 15 दिनों से हो रही लगातार बारिश और अतिवृष्टि ने जिले में भारी असर डाला है। बारिश के चलते तीनों तहसीलों में अब तक 67 मकान क्षतिगस्त हो चुके हैं। सबसे ज्यादा नुकसान खागा तहसील में हुआ है, जहां 50 मकान क्षतिगस्त हुए हैं। वहीं सदर तहसील में 2 और बिंदकी तहसील में 15 मकानों के क्षतिगस्त होने की जानकारी सामने आई है। जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को राहत और मुआवजा देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अब तक 11 प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा दिया जा चुका है, जबकि 30 मंत्रों की फाइलें प्रशासन को प्राप्त हो चुकी हैं। वहीं अतिवृष्टि के चलते जिले में अब तक तीन लोगों की जनहानि हुई है। इनमें सदर तहसील क्षेत्र में दो और बिंदकी तहसील क्षेत्र में एक जनहानि शामिल है। इनमें दो मामलों में नियमानुसार मुआवजा दिया जा चुका है, जबकि सदर तहसील में हुई हालिया जनहानि के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जरूरी दस्तावेज मिलने के बाद नियमानुसार मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी। उधर लगातार बारिश के कारण फतेहपुर शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन और नगर पालिका की ओर से जगह-जगह पंप लगाकर पानी निकालने के साथ सफाई का काम कराया जा रहा है। बारिश का असर इस कदर है कि शहर स्थित एसडीएम आवास परिसर भी जलभराव की चपेट में आ गया है। यहां जमा बारिश के पानी को निकालने के लिए नगर पालिका परिषद की टीम और गाड़ियां लगातार मौके पर जुटी हुई हैं। कुल मिलाकर पिछले 15 दिनों की बारिश ने जिले में 67 मकानों को क्षतिग्रस्त किया है और अतिवृष्टि के चलते तीन लोगों की जान गई है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को राहत और मुआवजा देने की प्रक्रिया जारी है, जबकि शहर में जलभराव से निपटने के लिए पंप लगाकर पानी निकालने का काम लगातार किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
अमेठी: महिला दरोगा ने अधिकारियों पर प्रताड़ना के आरोप, इस्तीफ़े की तैयारी
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - महिला दरोगा ने अधिकारियों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप फुर्सतगंज थाने में तैनात महिला दरोगा सुधा वर्मा पहुंची एसपी कार्यालय महिला दरोगा ने अपर पुलिस अधीक्षक और फुर्सतगंज एसओ पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए। बताया जा रहा है कि वह काफी दिनों से परेशान थीं। महिला दरोगा इस्तीफा देने के लिए एसपी कार्यालय पहुंची। मामले को लेकर पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।0
0
Report
धुबरी में मानव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, दो युवतियाँ रेस्क्यू
Guwahati, Assam:धुबरी में मानव तस्करी के शक में बड़ी कार्रवाई असम के धुबरी जिले के गौरीपुर में पुलिस ने कथित अंतरराज्यीय मानव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। गौरीपुर पुलिस ने चिटोलकाटी इलाके में छापेमारी कर दो युवतियों को रेस्क्यू किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों युवतियां बारपेटा जिले की रहने वाली हैं, जिन्हें नौकरी दिलाने का झांसा देकर गौरीपुर लाया गया था। आरोप है कि दोनों को आगे बिहार भेजने की तैयारी की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मरियम बीबी नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक है कि आरोपी महिला के तार अंतरजिला और अंतरराज्यीय मानव तस्करी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार महिला से पूछताछ कर रही है और रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जांच जारी है।0
0
Report
उत्तराखंड: सीएम धामी ने अल्पसंख्यक शिक्षा संस्थाओं के मान्यता वितरण कार्यक्रम पर चर्चा की
Noida, Uttar Pradesh:DEHRADUN (UTTARAKHAND): CM PUSHKAR SINGH DHAMI ON DISTRIBUTION PROGRAMME FOR RECOGNITION OF MINORITY EDUCATIONAL INSTITUTIONS0
0
Report
Advertisement
आसिम वकार ने कांग्रेस से जुड़कर राहुल गांधी की प्रशंसा, बीजेपी पर तगड़ा वार
Lucknow, Uttar Pradesh:AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे आसिम वकार ने कांग्रेस का दामन थाम लिया 2 सितम्बर को कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में ली सदस्यता यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय रहे मौजूद यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम भी कार्यक्रम में शामिल अल्पसंख्यक सेल चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी भी रहे मौजूद आसिम वकार ने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की बोले—राहुल गांधी बीजेपी के खिलाफ सबसे मजबूत लड़ाई लड़ रहे हैं AIMIM छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए आसिम वकार0
0
Report
ACMA कार्यक्रम में पियुष गोयल ने अमेरिकी राजदूत के साथ भाषण दिया
Noida, Uttar Pradesh:MINISTER PIYUSH GOEL ATTENDS THE ACMA PROGRAM/VSUALS/ SERGIO GOR (AMBASSADOR OF THE UNITED STATES OF AMERICA TO INDIA, GOVERNMENT OF USA) SPEECH0
0
Report
दीपावली से पहले बलरामपुर में 520 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, दो गिरफ्तार
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर नगर के घनी आबादी में घरों में छिपाकर रखे थे 520 किलो पटाखे, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा बलरामपुर नगर में दीपावली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ बलरामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर कुल 520 किलो अवैध पटाखे बरामद किए। पटाखे घनी आबादी के बीच मकानों में रखे गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9बी के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं。 पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर को नगर कोतवाली पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि चूड़ी मार्केट टेढ़ी बाजार निवासी सगीर अहमद उर्फ मुसई (65) अपने मकान में बिना लाइसेंस बड़ी मात्रा में पटाखे रखकर बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसके मकान से अलग-अलग कंपनियों के पटाखे बरामद किए। कुल छह बोरियों में मिले पटाखों का वजन करीब 120 किलो बताया गया। पुलिस ने आरोपी को चूड़ी मार्केट टेढ़ी बाजार से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस को मो. गोबिंदबाग निवासी मो. रईस के मकान में भी अवैध पटाखे रखे होने की सूचना मिली। टीम ने गुड़ मंडी, गोबिंदबाग में कार्रवाई करते हुए उसके कब्जे से 14 बोरियों में रखे अलग-अलग कंपनियों के करीब 400 किलो पटाखे बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। बिना लाइसेंस घर से करते थे बिक्री पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनके पास पटाखे बेचने का कोई लाइसेंस नहीं है। वे दीपावली के दौरान बड़ा परेड ग्राउंड में अस्थायी दुकान लगाकर पटाखे और अन्य विस्फोटक सामग्री बेचते हैं। इसके अलावा घर में पटाखे रखकर शादी-विवाह और अन्य कार्यक्रमों में भी बिक्री करते हैं। पुलिस के अनुसार, घनी आबादी में इस तरह बड़ी मात्रा में पटाखे रखना किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र की टीम ने दोनों मामलों में कार्रवाई की। पुलिस ने सगीर अहमद उर्फ मुसई और मो. रईस के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
एयर मार्शनल जितेंद्र मिश्रा रिटायर्ड: अगले कदमों की चर्चा तेज
Noida, Uttar Pradesh:एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा रिटायर्ड: अगले कदमों की चर्चा तेज0
0
Report
हिमालय के ग्लेशियर पिघलने से झीलें बन रही चिंता, निगरानी जरूरी
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी के गंगोत्री-गोमुख के उच्च हिमालयी इलाके में ग्लेशियरों और उनके आस-पास बन रही झीलों ने चिंता बढ़ा दी है... ग्लोबल वार्मिंग के चलते ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं और ऐसे में ग्लेशियर झीलों की निगरानी बेहद जरूरी है. यानी हिमालय में खतरा सिर्फ ग्लेशियरों के पिघलने का नहीं है... बल्कि उनके पिघलने से बनने वाली झीलें भी भविष्य में बड़ी चुनौती बन सकती हैं...0
0
Report
मुजफ्फरपुर में दो बसों की टक्कर, चालक की मौत सहित कई घायल
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में दो यात्री बस के आमने सामने हुई जबरदस्त टक्कर घटना के बाद मौके पर मची अफरा तफरी मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी मुख्य मार्ग पर हुआ दर्दनाक घटना घटना में एक बस चालक की हुई मौत कई लोग हुए जख्मी सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है एक बस मुजफ्फरपुर की ओर से जा रही थी तो दूसरी बस सीतामढ़ी की ओर से आ रही थी तभी हुई यह दर्दनाक हादसा पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना के बदौल ओपी क्षेत्र का0
0
Report
Advertisement
