205001
मैनपुरी - कार में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में सास की मृत्यु दामाद घायल
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी करहल मार्ग पर शनिवार देर शाम चार पहिया वाहन में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. जिससे अनियंत्रित होकर कर विद्युत पोल से टकरा गई. कार में सवार 5 लोगों में से तीन लोग तो सुरक्षित है मगर सास और दामाद को गंभीर चोटें आई हैं तो वही सास की मृत्यु हो गई ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
133 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में 6 माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस थाना छोटीसादड़ी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 133 किलोग्राम डोडाचूरा परिवहन मामले में पिछले छह माह से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थे. पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में थानाधिकारी प्रवीण टांक के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में गोविंद अहीर निवासी बोहेड़ा, जिला चित्तौड़गढ़ एवं सुनील जटिया निवासी लोहारिया खेड़ा, बोहेड़ा को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर 2025 को गोमाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान स्वरूपगंज की ओर से आ रही एक संदिग्ध अल्टो कार को रोकने का प्रयास किया गया था. पुलिस को देखकर चालक वाहन लेकर चौहानखेड़ा की ओर कच्चे रास्ते में भाग निकला. पीछा करने पर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया था. वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे 8 कट्टों से कुल 133 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ. पुलिस ने मादक पदार्थ और वाहन को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/15 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन उपलब्ध कराने वाले आरोपी गोविंद अहीर तथा घटना के समय वाहन चला रहे फरार आरोपी सुनील जटिया को गिरफ्तार किया. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य कड़ियों की जांच जारी है.0
0
Report
हरियाणा में भीषण लू का अलर्ट: शहरों में 44°C तक तापमान
Hisar, Haryana:हरियाणा राज्य में 22 मई तक मौसम आमतौर पर शुष्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण पश्चिमी शुष्क गर्म हवाएं अर्थात लू चलने की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण बीच-बीच में कहीं-कहीं हल्के बादल व धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है, परंतु रात्रि तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। महेंद्रगढ़, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिल सकता है: 42°C या उससे अधिक तापमान वाले शहर सिरसा: 44.0°C फरीदाबाद: 43.7°C रोहतक: 42.8°C नार्नौल (महेंद्रगढ़): 42.5°C हिसार: 42.4°C0
0
Report
तृणमूल सांसद सयोनी घोष का सर कलम करने वाले को,एक करोड़ के ईनाम का ऐलान-भाजपा चेयरमैन।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर - भाजपा चेयरमैन के बिगड़े बोल - तृणमूल सांसद का सर काटने वाले को 1 करोड़ का ईनाम देने का किया ऐलान, तृणमूल कांग्रेस सांसद सयोनी घोष की पोस्ट की चिंगारी अब उत्तर प्रदेश में भी सुलगती नजर आ रही है ,विवाद अब बुलंदशहर के सिकंदराबाद तक पहुंच गया है। हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शन में ,सिकंदराबाद नगर पालिका अध्यक्ष डॉ प्रदीप दीक्षित के विवादित बयान ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया। पालिका चेयरमैन ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद का सर काटने पर 1 करोड़ रुपए के ईनाम की घोषणा की है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि सयोनी घोष ने सोशल मीडिया पर भगवान शिव और शिवलिंग को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट साझा की थी, जिससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इसी मुद्दे को लेकर सिकंदराबाद में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान मंच से संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित ने साफ तौर पर कहा कि “जो भी व्यक्ति सयोनी घोष का सिर काटकर लाएगा, उसे मेरी तरफ से एक करोड़ रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।” उनके इस बयान का वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। भाजपा चेयरमैन के इस बयान से, विपक्षी दलों को हमलावर होने का मौका मिल गया है कांग्रेस जिलाध्यक्ष एड. जियाउर्रहमान बोले, भाजपा चेयरमैन का बयान दर्शा रहा है कि भाजपा महिला सशक्तिकरण को लेकर कितनी गंभीर है। भाजपा नेता महिलाओं को लेकर जिस प्रकार बयान दे रहे हैं, उससे इनकी मानसिकता पता चलती है। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस प्रशासन या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि अभी मामले की जानकारी नही है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
सदर विधायक ने बिना हेलमेट दौड़ाई बुलेट सोशल मीडिया पर वायरल के बाद विधायक ने खुद कटवाया चालान
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया में बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिसमें विधायक बिना हेलमेट बुलेट बाइक चलाते नजर आए वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे और ट्रैफिक नियमों को लेकर आलोचना शुरू हो गई हालांकि आलोचना के बाद विधायक ने खुद आगे आकर अपनी गलती स्वीकार की और फेसबुक पोस्ट के जरिए देवरिया पुलिस से चालान काटने का अनुरोध किया. जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट बाइक का एक हजार रुपये का चालान कर दिया अब विधायक के इस कदम की चर्चा हो रही है और लोग इसे जिम्मेदारी स्वीकार करने की मिसाल बता रहे हैं। वही शलभ मणि त्रिपाठी ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि पुरवा मेरे आवास पर श्री प्रकाश यादव की चाय की दुकान पर अपने कार्यकर्ता और साथियों के साथ बैठा था तभी भाजपा कार्यकर्ता प्रमोद मनी अपनी नई बुलेट लेकर आए और उन्होंने आग्रह किया कि इस बुलेट को चलाकर आप शुभारंभ करें हमने बुलेट चलाई मुझसे त्रुटी हुई है उन्होंने फेसबुक पोस्ट पर पोस्ट करके देवरिया ट्रॉली ट्रैफिक पुलिस से अनुरोध किया है कि वह गाड़ी का चालान काटे इसके बाद पुलिस ने उनके बुलेट का एक हजार रुपये का चालान काटा है वही विधायक ने लोगों से अपील की कोई त्रुटि न करें नियमों का पालन करें और हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाएं0
0
Report
अम्ब्रेडकरनगर के अमरौला में डम्फर शॉर्ट सर्किट से आग, एक व्यक्ति जिंदा जल
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर- मिट्टी गिरा रहा डम्फर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग,, एक व्यक्ति जिंदा जला,, मिट्टी गिराते समय 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार में फंसने के बाद डम्फर में लगी आग,, आरएलवी ईंट भट्ठे की मिट्टी गिरा रहा था डम्फर,, फायर बिग्रेड की गाड़ी ने बुझाई आग , पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्म के लिए भेजा,, शव की अभी तक नही हो पाई शिनाख्त,, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौला की घटना,, बिजली विभाग और ईंट भट्ठे वाले कि लापरवाही आई सामने,, दो दिन पहले भी डम्फर में फंसकर इसी स्थान पर टूटा था 11 हजार वोल्ट का तार,, तार टूटने के बाद भी नही लिया सबक,,0
0
Report
जसपुर में बिजली के तार गिरने से भैंसे की मौत; विभाग पर गंभीर आरोप
Jaspur, Uttarakhand:जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र अंतर्गत फिर एक बार विद्युत विभाग की लापरवाही सामने आई है जहाँ पतरामपुर क्षेत्र में करंट की चपेट में आकर एक भैंसे की मौत हो गई है। क्षेत्र में बिजली के तार जी का जंजाल बने हुए हैं, तार इतने नीचे हैं कि उनकी चपेट में आकर कोई और भी घटना हो सकती है लेकिन विभाग से कई बार शिकायत करने के बाद भी बिजली के तारों को ऊपर नहीं कराया गया। पीड़ित सतनाम सिंह ने बताया कि पिछले एक वर्ष से तार नीचे पड़े हैं, कई बार विभाग से कहा गया है कि इसकी चपेट में आकर जानवर या इंसान के साथ भी दुर्घटना हो सकती है। पीड़ित का आरोप है कि विभाग का तो यह ही कहना है कि पैसा इकट्ठा करके दो उसके बाद काम होगा; कई बार शिकायत की है लेकिन कोई नहीं आता। विभाग शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है; किसी इंसान के साथ जब कोई हादसा हो जाएगा शायद तब कोई कार्यवाही करेंगे, और अगर कार्यवाही नहीं होती है तो सभी किसान इकट्ठा होकर बिजली घर का घेराब किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
सयोनी घोष का सिर काटने पर 1 करोड़ इनाम; सिकंदराबाद में विरोध तेज
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर भाजपा चेयरमैन बोले - तृणमूल सांसद का सिर काटने पर 1 करोड़ का ईनाम, कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि यही है भाजपा का महिला सशक्तिकरण पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सांसद सयोनी घोष को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बुलंदशहर के सिकंदराबाद तक पहुंच गया है। हिंदू संगठनों द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान सिकंदराबाद नगर पालिका अध्यक्ष डॉ प्रदीप दीक्षित के विवादित बयान ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया। पालिका चेयरमैन ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद का सिर काटने पर 1 करोड़ रुपए के ईनाम का एलान कर दिया। हिंदू संगठनों का आरोप है कि सयोनी घोष ने सोशल मीडिया पर भगवान शिव और शिवलिंग को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट साझा की थी, जिससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इसी मुद्दे को लेकर सिकंदराबाद में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान मंच से संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित ने साफ तौर पर कहा कि “जो भी व्यक्ति सयोनी घोष का सिर काटकर लाएगा, उसे मेरी तरफ से एक करोड़ रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।” उनके इस बयान का वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक पुलिस प्रशासन या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि अभी मामले की जानकारी नही है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
महिला से बैग लूटने के लिए हमला: भीड़ ने आरोपी को चित्त कर दिया
Noida, Uttar Pradesh:He assaulted a woman to steal her bag. Bystanders stepped in and he got smoked by 3 guys totally deserved0
0
Report
सीसीटीवी में कैद बाइक एक्सीडेंट, देखें हादसे का राज
Noida, Uttar Pradesh:CCTV BIKE ACCIDENT0
0
Report
Advertisement
उपायुक्त ने 24 घंटे में वृद्धा पेंशन और आयुष्मान कार्ड दिलवा कर बुजुर्ग को राहत दी
Ranchi, Jharkhand:रांची के रहने वाले 85 वर्षीय बुजुर्ग राधेश्याम नाथ को अंचल अधिकारी ने उनके घर में जाकर उन्हें सर्वजन पेंशन योजना की स्वीकृति पत्र और आयुष्मान कार्ड सौंपा है। रांची के उपायुक्त के पास बुजुर्ग के द्वारा किए गए फरियाद के 24 घंटे के अंदर ही उन्हें योजना का लाभ दिया गया जिससे बुजुर्ग व्यक्ति ने उपायुक्त के साथ-साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का धन्यवाद किया है और कहा कि उन्हें इतनी जल्दी मदद मिलने की उम्मीद नहीं थी। दरअसल पूरा मामला शनिवार को शुरू होता है। जब 85 वर्षीय राधेश्याम नाथ लड़खड़ाते कदमों से उम्मीद लेकर समाहरणालय पहुंचे थे। उम्र का बोझ चेहरे पर साफ दिख रहा था, लेकिन आंखों में एक आस थी, शायद आज उनकी बात कोई सुन ले। तभी रांची के उपायुक्त मंजूनाथ بھजंत्री की नजर उन पर पड़ी। मीटिंग के लिए जाते हुए उपायुक्त रुक गए। उन्होंने बुजुर्ग को अंदर बुलाया, कुर्सी पर बैठाया और समस्या जानी। किशोरगंज निवासी राधेश्याम नाथ ने बताया कि उन्हें आयुष्मान कार्ड और वृद्धा पेंशन की जरूरत है। यह सुनते ही उपायुक्त ने खुद उनके कागजात देखे। इतना ही नहीं, उन्होंने स्वयं पासबुक और आधार कार्ड की फोटो कॉपी की और प्रक्रिया आगे बढ़ा दी। जाते-जाते बुजुर्ग ने उपायुक्त के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और 24 घंटे के अंदर बुजुर्ग को योजना से जोड़ दिया गया।0
0
Report
देवराज हत्याकांड के मुख्य आरोपी शिवम कुमार गया से गिरफ्तार
Danapur, Bihar:पटना के रानीतालाब थाना क्षेत्र में हुए चर्चित बालू कारोबारी देवराज हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के प्राथमिक अभियुक्त शिवम कुमार को रानीतालाब थाना पुलिस ने गया से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर हत्या, लूट समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त रहने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रानीतालाब थाना पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देवराज हत्याकांड के मुख्य आरोपी शिवम कुमार को गया से दबोचा गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से आरा जिले के संदेश थाना क्षेत्र का रहने वाला है और उसका आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। जाँच में सामने आया है कि शिवम कुमार केवल देवराज हत्याकांड ही नहीं बल्कि आरा के संदेश और नवादा इलाके में भी हत्या जैसे गंभीर मामलों में अभियुक्त रह चुका है। इसके अलावा लूट की कई घटनाओं में भी उसकी संलिप्तता की बात सामने आई है। देवराज हत्याकांड के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गया में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है ताकि उसके नेटवर्क और अन्य आपराधिक मामलों का भी खुलासा किया जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में कई गंभीर कांड दर्ज हैं और उसके अन्य साथियों की तलाश में भी छापेमारी जारी है।0
0
Report
सीवान में ज्वैलरी लूट: एनकाउंटर में मुख्य आरोपी घायल, पटना रेफर
Siwan, Bihar:सीवान में पुलिस ने ज्वैलरी दुकान लूटकांड के मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में घायल कर दिया है। आरोपी अंकित कुमार सिंह के दोनों पैर में गोली लगी है। घायल अपराधी को सीवान सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में अपराधी पर गोली चलाई है। जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार स्थित ज्वैलरी दुकान से 20 लाख की ज्वैलरी की लूट हुई थी, जिसका मुख्य आरोपी है घायल अपराधी अंकित कुमार सिंह। सीवान पुलिस टीम ने मैरवा थाना क्षेत्र में एनकाउंटर की कार्रवाई की है। घायल अपराधी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर घुरघाट निवासी अंकित कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी 6 मई को जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार स्थित एक सोना दुकान में हुई करीब 20 लाख रुपये की लूटकांड में शामिल था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भागने के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने लगा। इसी दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसके दोनों घुटनों में गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है। घायल अपराधी को कड़ी सुरक्षा के बीच बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।0
0
Report
Advertisement
उसके लिए बुरी भावना: क्या यह खबर बनती है?
Noida, Uttar Pradesh:Her Bad Feeling Bad For Her0
0
Report
हाथरस अनल अस्पताल में मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा, SDM-CO पहुंचे फोर्स
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस अनल अस्पताल में मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा, SDM-CO पहुंचे फोर्स. बताय जा रहा है कि मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी युवक अनल हॉस्पिटल में इलाज के लिए शनिवार को आया... और दवा लेकर के घर चला गया... रविवार की सुबह तबीयत खराब होने पर वो फिर अस्पताल पहुंच गया... यहाँ पर डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ ले जाने की कहा लेकिन उसने कहा कि यहीं पर इलाज करो... रविवार की शाम को छोटे पुत्र साबिर की इलाज के दौरान मौत हो गई.... मौत की खबर मोहल्ले में पहुंच गई कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे... डॉक्टर मिथिलेश वार्ष्णेय का कहना है कि मृतक के फेफड़े काफी कमजोर थे... इसका भरपूर इलाज किया गया उसके परिजनों से अलीगढ़ ले जाने की भी कहा लेकिन वे लोग यहीं पर इलाज करते रहे... भारी भीड़ जुटने की सूचना पर कोतवाली से भारी मात्रा में फोर्स आ गई तथा स्थिति को नियंत्रण में किया0
0
Report
कायमगंज मंडी की दुकानों में आग, लाखों का नुकसान
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के कायमगंज से — यहाँ मंडी समिति की दुकानों में आग लगने से हड़कंप मच गया है। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में स्थित मंडी समिति की कई दुकानों में अचानक आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है। तेज लपटों ने देखते ही देखते छह से अधिक दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग ने लाखों रुपये के माल को राख कर दिया; व्यापारियों में रोष और अफरातफरी का माहौल है। मौजूद लोगों ने बताया कि आग बुझाने में देर होने से नुकसान और बढ़ गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। दमकल कर्मियों ने पानी की तेज धार और फोम का इस्तेमाल कर लपटों को घेरकर स्थिति को काबू में किया। बताया जा रहा है प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका है, हालांकि कई दुकानदारों का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचकर नुकसान का आकलन कर रहे हैं और प्रभावित व्यापारियों को सहायता मुहैया कराने की बात कह रहे हैं। रात में अचानक तेज धुआँ और आग निकली — कुछ भी बचाया नहीं जा सका। आसपास के लोग और परिजन अपनी दुकानें बचाने की कोशिश करते दिखे।0
0
Report
Advertisement
